Home International पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 26 की मौत, 61 से ज्यादा घायल, देखें वीडियो

पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 26 की मौत, 61 से ज्यादा घायल, देखें वीडियो

0
पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 26 की मौत, 61 से ज्यादा घायल, देखें वीडियो
हुनानः चीन के हुनान प्रांत में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। इस घटना में 26 लोगों की मौत हो गई और 61 अन्य घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग ने इस घटना पर संज्ञान लेते हुए राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। चिनपिंग ने लापता लोगों का पता लगाने और घायलों को तत्काल इलाज सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करने का आह्वान किया है।
सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो फुटेज में धमाके के तुरंत बाद घटनास्थल के ऊपर से सफ़ेद धुएं का घना गुबार उठता हुआ दिखाई दिया। घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय अधिकारी विस्फोट के कारणों की जांच कर रहे हैं। जिसमें 480 से ज्यादा कर्मियों की टीमें मौके पर तैनात की गई है। इसके अलावा आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए रोबोट्स की मदद से भी मलबे में फंसे लोगों की तलाश की जा रही है। घायल लोगों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। अधिकारियों के अनुसार फैक्ट्री के पास बारूद के गोदाम भी मौजूद थे, जिससे खतरा और बढ़ गया था। एहतियात के तौर पर आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने बचाव प्रयासों के लिए विशेषज्ञों को घटनास्थल पर भेजा है। कंपनी के प्रभारी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं। चीन का नलियांग शहर दुनिया के सबसे बड़े पटाखा उत्पादकों में से एक है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here