Home International गोल्फ किंग टाइगर वुड्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोल्फ किंग टाइगर वुड्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
गोल्फ किंग टाइगर वुड्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली: गोल्फ की दुनिया के बेताज बादशाह और 15 बार के मेजर चैंपियन टाइगर वुड्स एक बार फिर कानूनी मुश्किलों में घिर गए हैं। 50 वर्षीय वुड्स को फ्लोरिडा में ‘ड्राइविंग अंडर द इन्फ्लुएंस’ संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और कानूनी जांच में सहयोग न करने के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। यह घटना तब हुई जब जुपिटर आइलैंड स्थित उनके घर के पास उनकी लैंड रोवर कार पलट गई।

फिलहाल उन्हें मार्टिन काउंटी जेल में रखा गया है जहां फ्लोरिडा के कानून के मुताबिक उन्हें कम से कम 8 घंटे हिरासत में रहना होगा। हैरानी की बात यह है कि गिरफ्तारी के बाद जब वुड्स का ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट किया गया तो उसमें अल्कोहल की मात्रा शून्य पाई गई। हालांकि उन्होंने यूरिन टेस्ट कराने से इनकार कर दिया। पुलिस का कहना है कि वुड्स किसी तरह की दवा या ड्रग्स के प्रभाव में लग रहे थे भले ही उनकी गाड़ी से कोई संदिग्ध पदार्थ बरामद नहीं हुआ है।

याद रहे कि इससे पहले 2017 में भी उन्हें इसी तरह के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद उन्हें प्रोबेशन और कम्युनिटी सर्विस की सजा सुनाई गई थी। टाइगर वुड्स पिछले कुछ सालों से अपनी चोटों और फिटनेस से जूझ रहे हैं। साल 2021 में कैलिफोर्निया में हुए एक भीषण कार हादसे ने उनके करियर को लगभग ब्रेक लगा दिया था जिसमें उनके पैरों में कई फ्रैक्चर हुए थे। अपनी वापसी और शारीरिक चुनौतियों पर बात करते हुए पिछले महीने जेनेसिस इनविटेशनल के दौरान वुड्स ने कहा था, ‘मैं कोशिश कर रहा हूं बस इतना ही कह सकता हूं। डिस्क रिप्लेसमेंट और बैक फ्यूजन जैसी सर्जरी के बाद वापसी करना चुनौतीपूर्ण है।

अब जब मैं जीवन के एक नए दशक (50 साल) में प्रवेश कर चुका हूं तो यह अहसास गहरा रहा है कि अब चैंपियंस टूर पर गोल्फ कार्ट का उपयोग करने का अवसर मिल सकता है। मैं मुख्य पीजीए टूर पर इसका इस्तेमाल नहीं करुंगा क्योंकि मैं इसमें विश्वास नहीं रखता लेकिन चैंपियंस टूर पर यह निश्चित रूप से एक विकल्प है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here