Home Punjab>Ludhiana Punjab News: बिना ड्राइवर के क्रेटा कार चलने से पलटी आई-20, देखें वीडियो 

Punjab News: बिना ड्राइवर के क्रेटा कार चलने से पलटी आई-20, देखें वीडियो 

0
Punjab News: बिना ड्राइवर के क्रेटा कार चलने से पलटी आई-20, देखें वीडियो 

लुधियाना: जिले के पॉश इलाके दुगरी में देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां मुख्य मार्ग पर एक खड़ी क्रेटा कार के अचानक चलने के कारण पीछे से आ रही एक आई-20 मैग्ना कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के दौरान कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन गनीमत यह रही कि कार सवार दोनों युवकों को गंभीर चोटें नहीं आईं। घटना के बाद आरोपी क्रेटा चालक मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

हादसे के शिकार हुए आई-20 कार चालक रोहन ने बताया कि वह देर रात दुगरी मुख्य मार्ग से घर जा रहा था। सड़क के किनारे क्रेटा कार खड़ी थी। रोहन के अनुसार जैसे ही उसकी कार क्रेटा के करीब पहुंची खड़ी हुई क्रेटा अचानक बिना किसी संकेत के तेज रफ्तार में सड़क पर आ गई। अचानक सामने आई गाड़ी को बचाने के चक्कर में रोहन ने कार से नियंत्रण खो दिया। तेज रफ्तार होने के कारण आई-20 कार सड़क पर ही पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और भारी भीड़ जमा हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आई-20 कार का अगला हिस्सा और छत पूरी तरह पिचक गई। कार के अंदर फंसे रोहन और उसके साथी को स्थानीय लोगों ने मशक्कत के बाद बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की हालत देखकर लग रहा था कि अंदर सवार लोगों को गंभीर चोटें आई होंगी लेकिन एयरबैग्स और किस्मत के चलते दोनों को सिर्फ हल्की खरोंचें ही आईं। लोगों ने तुरंत घायलों को प्राथमिक उपचार दिया और फिर पुलिस को सूचना दी।

हादसे के तुरंत बाद राहगीरों ने एकजुट होकर पलटी हुई कार को सीधा किया और सड़क किनारे लगाया ताकि ट्रैफिक जाम न हो। इस बीच मौका पाकर क्रेटा कार सवार तेजी से गाड़ी भगा ले गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। रोहन ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में मांग की है कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाए ताकि फरार क्रेटा चालक की पहचान हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here