Blog

  • जालंधरः इस इलाके में युवकों ने तोड़े कार के शीशे, देखें CCTV

    जालंधरः इस इलाके में युवकों ने तोड़े कार के शीशे, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: थाना डिवीजन नंबर 2 के अंतर्गत आते चरणजीतपुरा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां बीती रात वाहन पार्किंग को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक इस दौरान बाईक सवार युवकों द्वारा एक कार का शीशा तोड़े जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। जिस संबंध में कार सवार चालक द्वारा पुलिस को शिकायत की गई है। मामले का जानकारी देते हुए चरणजीतपुरा निवासी  दीप मोहन गुप्ता ने बताया कि बीती रात को लगभग 11:00 के करीब वह अपनी कार रोजाना की तरह घर के पास स्थित पार्क के पास खड़ी करने गए थे।

    इस दौरान वहां पर 2 बाइक के पास 3 युवक खड़े थे। जब उन्होंने युवकों से कार पार्किंग की बात कही तो युवक वहां से चले गए। जिसके बाद वह कार पार्किंग करके वहां से चले गए। लेकिन कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि उनकी कार के शीशे तोड़े गए। जिसके बाद उन्होंने वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पता चला कि युवकों द्वारा कार के शीशे तोड़े गए। जिसकी सीसीटीवी फुटेज उन्होंने पुलिस को सौंप दी है। वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर पुलिस ने कहा कि उन्हें शिकायत मिल गई है। वह मामले की जांच कर रहे है। पुलिस का कहना है कि जो भी बनती कार्रवाई होगी वह की जाएगी।

  • बड़ा हादसाः 3 मंजिला इमारत गिरने से 2 की मौत, कई लोग फंसे, देखें वीडियो 

    बड़ा हादसाः 3 मंजिला इमारत गिरने से 2 की मौत, कई लोग फंसे, देखें वीडियो 

    एसडीआरएफ ने शुरू किया रेस्क्यू 

    बाराबंकीः उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक बहुमंजिला इमारत गिर गई। मलबे में दबकर दो लोगों की मौत हो गई। अभी कई लोग फंसे होने की संभावना है। 12 लोगों को बचा लिया गया है। बचाव अभियान चल रहा है। बाराबंकी के फतेहपुर कस्बे में सोमवार की भोर करीब चार बजे एक तीन मंजिला मकान ढह गया। जिस समय हादसा हुआ मकान में और उसके आसपास करीब 12 लोग सो रहे थे। हादसे के बाद एसपी दिनेश कुमार सिंह, सीडीओ एकता सिंह, एडीएम अरुण कुमार सिंह की मौजूदगी में पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगो ने रेस्क्यू शुरू किया। 12 लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया, जबकि आठ लोगों को लखनऊ रेफर कर दिया गया। मलबे में तीन और लोगो के फंसे होने की आशंका के चलते एनडीआरएफ की टीम भी बुलाई गई है। 

    फतेहपुर कस्बे में नगर पंचायत कार्यालय के सामने मोहल्ला काजीपुर वार्ड 2 में हाशिम का तीन मंजिला मकान बना हुआ था, जो सुबह करीब 3 बजे पूरी तरह से ढह गया। अचानक हुए हादसे की जानकारी मिलते ही तमाम अधिकारी कई थानों की पुलिस फोर्स और एसडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद मलबे में दब लोगों को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल भेजा गया। इनमें हाशिम की पुत्री रोशनी (22) और हकीमुद्दीन (25) पुत्र इस्लामुद्दीन की मौत हो गई। जबकि हाशिम की पत्नी शकीला (55), पुत्री जैनब (10) , महक (12), पुत्र समीर (18), सलमान (25), सुलतान (28), जफरुल हसन (35) पुत्र इस्लामुद्दीन और उसकी मां उम्मे कुलसुम (60) को गंभीर चोटें आई। 

    आनन फानन सभी घायलों को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया। इनमें इस्लामुद्दीन हाशिम के पड़ोसी हैं जिनका परिवार घर के बाहर सो रहा था और इमारत ढहने के दौरान मलबे की चपेट में आकर घायल हो गया। अभी दो और लोगो के मलबे में फंसे होने की आशंका है। एसपी बाराबंकी दिनेश सिंह ने बताया है कि यह हादसा करीब 3:00 बजे हुआ है। घटना के तुरंत बाद रेस्क्यू शुरू कर दिया गया था लखनऊ से एसडीआरएफ की टीम पहुंच गई है 12 लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया था जिनमें से दो की मृत्यु हो गई,अन्य गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। अभी तीन लोगों के फंसे होने की जानकारी मिल रही है बचाव अभियान जारी है।

  • जालंधरः बड़ी लापरवाही! सिविल अस्पताल में बाहर पड़ी मिली अधजली लाश

    जालंधरः बड़ी लापरवाही! सिविल अस्पताल में बाहर पड़ी मिली अधजली लाश

    जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल आए दिन सुर्खियों में रह रहा है। हालांकि कुछ दिन पहले सेंट्रल हलके के विधायक ने सिविल अस्पताल का औचक दौरा भी किया था। लेकिन  अस्पताल के कर्मियों द्वारा लापरवाही के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं अब ताजा मामला सिविल अस्पताल के एमसीएच की बैक साईड से सामने आया है। जहां सिविल अस्पताल के (ऑक्सीजन प्लांट) एमसीएच की बैक साईड के बाहर अधजली व्यक्ति की लाश पड़ी हुई है। हालांकि देखने में यह लग रहा है कई दिनों से पड़ी हुई है। हैरानी की बात यह है कि अस्पताल के किसी कर्मी को इस कोई खबर नहीं है।

    इस मामले को लेकर एनकाउंटर न्यूज ने जब प्रमुखता से उठाया तो प्रशासन हरकत में आ गया। जिसके बाद तुरंत लाश को उठाने का प्रयास किया जाने लगा। बता दें कि इससे पहले भी जच्चा-बच्चा वार्ड के बाहर इंसानी मांस मिलने का मामला सामने आया था। जिसे कुत्ते नोंच कर खा रहे थे। उस दौरान भी जब एनकाउंटर न्यूज ने सीनियर मेडिकल अफसर से बात की तो उन्होंने मामले को लेकर जांच के आदेश दिए थे। लेकिन अभी तक उस मामले को लेकर क्या कार्रवाई की गई इसके बारे में कुछ नहीं पता चला है। वहीं आज एक बार फिर से जच्चा-बच्चा वार्ड के बाहर अधजली लाश मिलने का मामला सामने आया है। इस मामले में मेडिकल सुपरिडेंट से संपर्क करना चाहा लेकिन अभी उनसे संपर्क नहीं हो पाया। 

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें सिविल अस्पताल के डॉक्टर से अधजली लाश मिलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद वह मौके पर जांच करने के लिए पहुंचे है। उन्होंने बताया कि जच्चा-बच्चा वार्ड के पास एमसीएच की बैक साईड पर उन्हें अधजली लाश मिली है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान लाश 5 से 7 दिन पुरानी लगती है। अभी तक उक्त व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई। व्यक्ति की लाश को जांच के लिए पोस्टमार्टम में 72 घंटों के लिए रखवा दिया गया है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः जांच में खुलासा! हनी ट्रैप में फंसे तस्कर ने भेजी थी ISI को आर्मी एरिया की तस्वीरें

    पंजाबः जांच में खुलासा! हनी ट्रैप में फंसे तस्कर ने भेजी थी ISI को आर्मी एरिया की तस्वीरें

    पटियालाः पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के निशाने पर हिमाचल प्रदेश में पालमपुर के नजदीक योल आर्मी एरिया था। मोटा पैसा बनाने के चक्कर में पटियाला के हरिंदर नगर का रहने वाला नशा तस्कर अमरीक सिंह आईएसआई के हनी ट्रैप में फंस गया और फिर उनके इशारे पर योल आर्मी एरिया के नक्शों समेत यहां की तस्वीरें व उपलब्ध बुनियादी ढांचे संबंधी खुफिया जानकारियां लीक कर रहा था। इस काम के लिए नशा तस्कर ने एक विदेशी सिम का इस्तेमाल किया। जिसके जरिये वह आईएसआई एजेंट शेर खान के साथ मोबाइल फोन पर संपर्क में था। अकसर इस मोबाइल पर वाइस रिकार्डिंग भेजने के अलावा फौज की जानकारियां भी देता था। बदले में आईएसआई की ओर से उसे हेरोइन व असलाह मुहैया कराया जाता था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक हेरोइन व असलाह को नशा तस्कर की ओर से महंगे दामों में आगे बेचकर अच्छा-खासा पैसा बनाया जा रहा था।

    थाना घग्गा के इंचार्ज अमनपाल सिंह विर्क ने बताया कि वर्तमान में नशा तस्करी के केस में पटियाला की सेंट्रल जेल में बंद अमरीक सिंह को सोमवार यानि आज समाना में इलाका मेजिस्ट्रेट के सामने पेश करके प्रोडक्शन वारंट हासिल किया जाएगा। उससे पूछताछ करके बेचे असलाह के बारे में जानकारी हासिल करके इसे बरामद किया जाएगा। साथ ही और भी अहम जानकारियां जुटाई जाएंगी। पटियाला में पुलिस के एक बड़े अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि 7 जून 2022 को नशा तस्कर अमरीक सिंह ने अपने विदेशी सिम वाले मोबाइल के जरिये जो 140 पन्नों वाली फाइल पाक में आईएसआई एजेंट शेर खान को उसके मोबाइल पर भेजी थी, वह योल आर्मी एरिया संबंधित ही थी। जिसमें आर्मी एरिया के नक्शों के अलावा वहां की तस्वीरें व उपलब्ध बुनियादी ढांचे संबंधी खुफिया जानकारियां थीं।

    साइबर क्राइम सेल की मदद से नशा तस्कर के विदेशी सिम वाले मोबाइल को खंगालने पर पुलिस के हाथ कई वाइस रिकार्डिंग लगी हैं। जिनमें से एक रिकार्डिंग में आईएसआई का एजेंट उक्त नशा तस्कर से मुखातिब होते कह रहा है कि उसने ड्रोन का इंतजाम कर लिया है। जल्द ही छह किलो चिट्टा भेज देगा। अगर उसे जरूरत है तो पैसा भी भेज देगा। लेकिन वह अपना काम करता रहे। फोन से मिली एक काल रिकार्डिंग में आईएसआई एजेंट उक्त नशा तस्कर से पूछ रहा है कि क्या भेजे गए दो एके-47 और 250 कारतूस उसे मिल गए हैं। जवाब मे अमरीक सिंह हां कहता है। फिर एजेंट उसे पूछता है कि मशीनें (असलाह) साफ कर ली या नहीं। नशा तस्कर कहता है कि कर लेंगे। एजेंट कहता है मजा लेने के लिए चला लेने थे। आगे से अमरीक सिंह कहता है कि चलाकर देख लूंगा, अभी सेहत ठीक नहीं है।

  • जालंधरः ट्रेन के नीचे आने से व्यक्ति की मौत

    जालंधर, ENS: शहर के लाडोवाली रोड से बड़ी खबर सामने आई है। जहां रेलवे लाइन पर ट्रेन के नीचे आने से व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बस बॉडी बिल्डिंग मैकेनिक जतिंदर कुमार पुत्र सुनील कुमार निवासी लाडोवाली रोड के रूप में हुई है। वहीं घटना की सूचना जीआरपी पुलिस और स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के मोर्चरी वार्ड में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

    वहीं मृतक की पत्नी राधा के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। प्रीत नगर लाडोवाली रोड नगर निवासी राधा ने जीआरपी को दिए बयानों में बताया है कि पति जतिंदर का दो महीने पहले एक हादसे में हाथ कट गया था। तब उसका ऑपरेशन भी करवाया गया था। मगर उसके बाद से वह परेशान रहने लग पड़ा था। रविवार को वह घर से लाडोवाली रोड मेडिकल स्टोर से दवा लेने की बात कह कर घर से गए थे, मगर रात तक घर नहीं लौटे। रात तक वे आस-पास तलाश करने के बावजूद उनका कुछ पता नहीं चला था। आज सुबह 8.40 पर पड़ोसी का फोन आया, तो उन्होंने बताया कि पति की लाडोवाली रोड फाटक पर रेल गाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई है।

  • जालंधरः ट्रेन के नीचे आने से व्यक्ति की मौत

    जालंधरः ट्रेन के नीचे आने से व्यक्ति की मौत

    जालंधर, ENS: शहर के लाडोवाली रोड से बड़ी खबर सामने आई है। जहां रेलवे लाइन पर ट्रेन के नीचे आने से व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बस बॉडी बिल्डिंग मैकेनिक जतिंदर कुमार पुत्र सुनील कुमार निवासी लाडोवाली रोड के रूप में हुई है। वहीं घटना की सूचना जीआरपी पुलिस और स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के मोर्चरी वार्ड में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

    वहीं मृतक की पत्नी राधा के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। प्रीत नगर लाडोवाली रोड नगर निवासी राधा ने जीआरपी को दिए बयानों में बताया है कि पति जतिंदर का दो महीने पहले एक हादसे में हाथ कट गया था। तब उसका ऑपरेशन भी करवाया गया था। मगर उसके बाद से वह परेशान रहने लग पड़ा था। रविवार को वह घर से लाडोवाली रोड मेडिकल स्टोर से दवा लेने की बात कह कर घर से गए थे, मगर रात तक घर नहीं लौटे। रात तक वे आस-पास तलाश करने के बावजूद उनका कुछ पता नहीं चला था। आज सुबह 8.40 पर पड़ोसी का फोन आया, तो उन्होंने बताया कि पति की लाडोवाली रोड फाटक पर रेल गाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई है।

  • पंजाबः एक बड़े स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने पहुंचे स्लम एरिया के बच्चे, सभी रह गए हैरान, देखें तस्वीरें

    पंजाबः एक बड़े स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने पहुंचे स्लम एरिया के बच्चे, सभी रह गए हैरान, देखें तस्वीरें

    पठानकोटः बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए सरकारों द्वारा कई प्रयास किए जा रहे हैं ताकि बच्चे पढ़-लिखकर अच्छे मुकाम पर पहुंच सकें। वहीं सरकार द्वारा बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए शिक्षण संस्थानों में सुधार किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक बच्चे इन शिक्षण संस्थानों से लाभान्वित हो सकें। पठानकोट के जेएमके इंटरनेशनल स्कूल की ओर से भी एक नई पहल की गई है। जेएमके स्कूल ने अपने स्कूल के छात्रों को एक सामाजिक कार्य सौंपा था, जिसके बाद छात्र स्लम एरिया (झुग्गी-झोंपड़ी) में गए और वहां से बच्चों को इकट्ठा करके अपने स्कूल में ले आए। इन बच्चों को स्कूल लाने का मतलब उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक करना था।

    मामले की जानकारी देते हुए स्कूल प्रिंसिपल विनीता महाजन ने कहा कि स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा की गई यह पहल एक सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि आज हमारे स्कूल के छात्रों ने स्लम एरिया के बच्चों को स्कूल में आमंत्रित किया और ये बच्चे यहां यह देखने आए कि बच्चे स्कूल में शिक्षा प्राप्त करने के साथ-साथ खेल, नृत्य और संगीत जैसी गतिविधियों में कैसे भाग लेते हैं। उन्होंने बताया है कि इन बच्चों ने कहा कि वे बड़े होकर डॉक्टर बनना चाहते हैं, कुछ बच्चों ने कहा कि वे पुलिस में भर्ती होना चाहते हैं, जबकि कुछ बच्चों ने कहा कि वे शिक्षक बनकर दूसरे बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं। विनीता महाजन ने कहा कि जेएमके इन बच्चों के सपनों को साकार करने के लिए अपना सहयोग देगी।

    इसके साथ ही बच्चों को स्केटिंग भी सिखाई गई। जिसमें बच्चों ने बड़ी दिलचस्पी से भाग लिया। जिला स्केटिंग कोच भूपिंदर सिंह ने बताया कि आज इन बच्चों को स्केटिंग के बारे में बताया गया और बच्चों ने भी स्केटिंग सीखने में काफी रुचि दिखाई। भूपिंदर सिंह ने इन बच्चों से कहा कि अगर उनमें से कोई स्केटिंग सीखना चाहता है तो वह उन्हें मुफ्त कोचिंग देंगे। स्लम एरिया के बच्चों ने कहा कि आज उन्होंने पेंटिंग की, स्मार्ट क्लास देखी, गेम खेले, स्केटिंग की, झूला झूला और कई अन्य गतिविधियां कीं, उन्होंने कहा कि आज यहां आकर उन्हें बहुत मजा आया. बच्चों ने इस कार्य के लिए स्कूल प्रबंधन को धन्यवाद भी दिया।

  • मिशन चंद्रयान 3 को विदा करने वाली मशहूर ISRO वैज्ञानिक का निधन

    मिशन चंद्रयान 3 को विदा करने वाली मशहूर ISRO वैज्ञानिक का निधन

    नई दिल्लीः लाखों किमी की यात्रा कर चांद पर पहुंचे चंद्रयान 3 मिशन की अहम सदस्य रहीं एन वलारमथी का निधन हो गया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी ISRO में वैज्ञानिक वलारमथी ने ही चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग के समय उलटी गिनती की थी। खबर है कि हार्ट अटैक के चलते उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तमिलनाडु के अरियालुर की रहने वालीं वलारमथी का निधन शनिवार शाम को हो गया था। उन्होंने राजधानी चेन्नई में अंतिम सांस ली।

    23 अगस्त को चांद के उत्तरी ध्रुव पर लैंड करने वाले चंद्रयान 3 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था। सफल चंद्रयान 3 मिशन उनका अंतिम काउंटडाउन साबित हुआ। उनके निधन पर ISRO के पूर्व वैज्ञानिक डॉक्टर पीवी वेंकटकृष्ण ने दुख जताया है। उन्होंने लिखा, ‘श्रीहरिकोटा से इसरो के भविष्य के मिशनों की उलटी गिनती के लिए वलारमथी मैडम की आवाज अब सुनाई नहीं देगी। चंद्रयान 3 उनका अंतिम काउंटडाउन था। बहुत दुख हुआ। प्रणाम।’ इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी ISRO की इस खास आवाज के खामोश होने पर श्रद्धांजलि का दौर जारी है।

    चंद्रयान-3 के रोवर प्रज्ञान ने चंद्रमा की सतह पर अपना काम पूरा कर लिया है और अब यह निष्क्रिय (स्लीप मोड) अवस्था में चला गया है। इसरो ने शनिवार को यह जानकारी दी। इससे पहले, इसरो के प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा था कि चंद्रमा पर भेजे गए चंद्रयान-3 के रोवर और लैंडर ठीक से काम कर रहे हैं और चूंकि चंद्रमा पर अब रात हो जाएगी इसलिए इन्हें ‘निष्क्रिय’ किया जाएगा। इसरो ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘रोवर ने अपना कार्य पूरा कर लिया है। इसे अब सुरक्षित रूप से पार्क (खड़ा) किया गया है और निष्क्रिय (स्लीप मोड) अवस्था में सेट किया गया है। एपीएक्सएस और एलआईबीएस पेलोड बंद हैं। इन पेलोड से आंकड़े लैंडर के माध्यम से पृथ्वी पर प्रेषित किए जाते हैं।’

  • होमवर्क नहीं करने पर टीचर ने दी छात्र को खौफनाक सजा, केस दर्ज

    होमवर्क नहीं करने पर टीचर ने दी छात्र को खौफनाक सजा, केस दर्ज

    ग्वालियर: मध्यप्रदेश के ग्वालियर से एक बड़ी खबर सामने आई है जिसमें होमवर्क ना करने पर छात्र की पिटाई करने का मामला सामने आया है। जहां शिक्षक ने छात्र को प्लास्टिक के पाइप से पिटाई कर दी, जिसके बाद बच्चे ने इसकी शिकायत अपने परिजनो से की। मामले को गंभीरता से लेते हुए परिजनों ने शिक्षकों के खिलाफ महाराजपुरा थाने में केस दर्ज कराया।

    बता दें कि ग्वालियर के डीडी नगर के प्राइम क्लासेज कोचिंग में शनिवार शाम को प्राइवेट कोचिंग में होमवर्क ना करने पर शिक्षक ने आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले 13 साल के छात्र की प्लास्टिक के पाइप से बुरी तरह पिटाई कर दी। इसके बाद रविवार देर रात परिजनों ने महाराजपुरा थाने में मारपीट और किशोर न्याय अधिनियम के तहत शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज कराया। मामले में कोचिंग संचालक चंद्रकांत मिश्रा, प्रेम शर्मा, शिक्षक अभिषेक राहुल और संकेत पर केस दर्ज किए गए हैं।

  • आज का राशिफल 4 ,सितंबर 2023

    आज का राशिफल 4 ,सितंबर 2023

    मेष: सामाजिक कार्य करने के प्रति रुझान रहेगा। मान-सम्मान मिलेगा। रुके कार्यों में गति आएगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में चैन बना रहेगा। सही काम का भी विरोध होगा। कोई पुरानी व्याधि परेशानी का कारण बनेगी। कोई बड़ी समस्या बनी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा।
    वृष: लाभ के अवसर हाथ आएंगे। चोट व रोग से बचें। सेहत का ध्यान रखें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। झंझटों में न पड़ें। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे।
    मिथुन: कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। ऐश्वर्य के साधनों पर सोच-समझकर खर्च करें। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि बाद में पछताना पड़े। दूसरे अधिक अपेक्षा करेंगे। नकारात्मकता हावी रहेगी। शत्रुभय रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवाद से क्लेश होगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें।
    कर्क: कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। स्त्री वर्ग से सहायता प्राप्त होगी। नौकरी व निवेश में इच्छा पूरी होने की संभावना है। प्रतिद्वंद्विता कम होगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। बात बिगड़ सकती है। शत्रुभय रहेगा।
    सिंह: आर्थिक उन्नति होगी। संचित कोष में वृद्धि होगी। देनदारी कम होगी। नौकरी में मनोनुकूल स्थिति बनेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। शेयर मार्केट आदि से बड़ा फायदा हो सकता है। परिवार की चिंता बनी रहेगी। भूमि व भवन संबंधी खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे।
    कन्या: किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति मार्गदर्शन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। झंझटों में न पड़ें। शारीरिक कष्ट संभव है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।
    तुला: प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। दूसरों के बहकावे में न आएं। फालतू बातों पर ध्यान न दें। लाभ में वृद्धि होगी। शत्रुओं का पराभव होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। दु:खद समाचार मिल सकता है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। बेवजह किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है।
    वृश्चिक: प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट व उपहार देना पड़ सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। कार्य की बाधा दूर होगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि तथा सम्मान में वृद्धि होगी। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। जल्दबाजी न करें। आवश्यक वस्तुएं गुम हो सकती हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे।
    धनु: दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यय होगा। सही काम का भी विरोध हो सकता है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें। किसी भी तरह के विवाद में पड़ने से बचें। जल्दबाजी से हानि होगी। राजभय रहेगा।
    मकर: कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें। किसी अनहोनी की आशंका रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। लेन-देन में लापरवाही न करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। शेयर मार्केट से बड़ा लाभ हो सकता है।
    कुंभ: दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। हल्की हंसी-मजाक करने से बचें। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। चिंता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। यश बढ़ेगा। मस्तिष्क पीड़ा हो सकती है। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है या समय पर नहीं मिलेगी। पुराना रोग उभर सकता है।
    मीन: व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विवेक से कार्य करें। लाभ में वृद्धि होगी। फालतू की बातों पर ध्यान न दें। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार-व्यवसाय की गति बढ़ेगी। चिंता रह सकती है। थकान रहेगी। प्रमाद न करें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।