Blog

  • पंजाब: अजब लुका-छिपी का खेल खेलकर मां ने 9 साल की बच्ची का किया कत्ल

    पंजाब: अजब लुका-छिपी का खेल खेलकर मां ने 9 साल की बच्ची का किया कत्ल

    होशियारपुर: जिलें में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला ने लुका-छिपी के खेल में पहले अपनी 9 साल की बेटी को पानी की टंकी में डुबोया और फिर बेटे को फांसी पर लटकाकर खुद भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से परेशान थी। मां ने पहले लुका-छिपी खेलने के बहाने बेटे को फंदा लगाने का प्रयास किया और फिर अपनी 9 वर्षीय बेटी को पानी की टंकी में डुबो कर खुद आत्महत्या कर ली। इस घटना में लड़की की मां और लड़की की मौत हो गई, लेकिन लड़का किसी तरह खुद को बचाने में कामयाब रहा। ‌‍मृतक महिला के पति कुलविंदर सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि वह मिजार्पुर गांव का रहने वाला है और यहां होशियारपुर के फोकल प्वाइंट में रह रहा है। 

    उसकी पत्नी विद्या मानसिक रूप से परेशान रहती थी और गत दिन उसने घर में लुका-छिपी खेलने के लिए बच्चों की आंखों पर पट्टी बांध दी थी, जिसके बाद उसने पहले अपनी बेटी की आंखों पर पट्टी बांधी और उसके हाथ बांधकर पानी की टंकी में डूबो गया। इसके बाद लड़के को भी फांसी पर लटका दिया गया और बाद में उसने खुद भी आत्महत्या कर ली। 

    उन्होंने कहा कि लड़का किसी तरह खुद को बचाने में कामयाब रहा लेकिन उसकी बेटी और पत्नी की मौत हो चुकी थी। पुलिस को जानकारी मिलते ही एएसआई जगदीश कुमार मौके पर पहुंचे। साथ ही थाना मॉडल टाऊन के इंस्पैक्टर बलविंदर कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस द्वारा मामले की जांच कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • आज का राशिफल, 18 अगस्त 2022

    आज का राशिफल, 18 अगस्त 2022

    मेष राशिफल। आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी प्रतिभा दिखाकर अधिकारियों की आंखों का तारा बन सकते हैं। आपको किसी नए निवेश को करने से बचना होगा,नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों को विदेशों से शिक्षा ग्रहण करने का मौका मिल सकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों से किसी अहम मुद्दों पर बातचीत करेंगे और उनकी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। रिश्तो में यदि कोई तनाव चल रहा था,तो वह दूर होगा।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपकी मान और प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को महिला मित्रों से सावधान रहना होगा। आज आपके तेज के सामने आपके शत्रु आपस में लड़कर नष्ट हो जाएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी संस्था का प्रमोशन कर सकते हैं। जो लोग ऑनलाइन व्यवसाय करते हैं,उन्हें किसी फ्रॉड से सावधान रहना होगा,नहीं तो कोई उनका नुकसान करा सकता है।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। विद्यार्थियों को मेहनत के बाद ही परीक्षा में सफलता मिलती दिख रही है। आप किसी को उधार दे,तो पूरी जांच पड़ताल करके दे,नहीं तो आपका धन फंस सकता है। आप अपने खान-पान पर ध्यान दें,नहीं तो आपको पेट से संबंधित समस्या हो सकती है। लेन-देन के मामले में आपको किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है,इसलिए सावधान रहें। आपका कोई कानूनी मामला आपके लिए परेशानी बनेगा,जिसे आप अपने भाइयों की मदद से सुलझाने में कामयाब रहेंगे।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्या समाप्त होगी और किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप किसी ऐसे कार्य को अंजाम दे सकते हैं,जिससे आपका और आपके कुल का दोनों का नाम रोशन होगा। परिवार में लोग आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे। माता जी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप धन कमाने का कोई भी अवसर हाथ से जाने नहीं देंगे।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए उत्साह दिलाने वाला रहेगा। आप कुछ नए लोगों से संपर्क करेंगे,जिनसे आपको लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में परेशानियों से आपको निजात मिलती दिख रही है। आप अपनी वाणी से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे और आपका कोई मित्र आपके ऊपर झूठा आरोप लगा सकता है,जिसमें आपको अपनी बात लोगों के सामने रखनी होगी। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आज जोश के चक्कर में होश से काम नहीं लेंगे और आप से कोई गलती हो सकती है।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ तनावग्रस्त रहेगा। आपका अपने मित्रों से कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है,जिसके बाद आपको तनाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी किसी अधिकारी से कहासुनी या बहसबाजी हो सकती है। घर परिवार में यदि कुछ समस्याएं आ रही थी,तो आप उनका समाधान मिलजुलकर खोजने में सफल रहेंगे। आपको जीवनसाथी से बातचीत करते समय उनकी बातों को समझने का भी प्रयास करना होगा,तभी आप गृहस्थ जीवन में तालमेल बना पाएंगे।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप किसी दूसरे से तुलना के चक्कर में अपने शौक बढ़ा सकते हैं,जो आपके लिए नुकसानदायक रहेंगे,जिससे आपका धन खर्च बढ़ सकता है,लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। आप अपने परिवार में वरिष्ठ सदस्य से आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकले,तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव तो करेंगे,जो आपके लिए लाभदायक भी रहेंगे। आप अपनी संतान के साथ कुछ अच्छे पल व्यतीत करेंगे,जिससे आप दोनों के बीच प्रेम और गहरा होगा।

    वृश्चिक राशिफल। आज आपको पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाए रखने का पूरी कोशिश करनी होगी। यदि कोई लड़ाई झगड़ा चल रहा है,तो उसमें दोनों पक्षों की सुनकर ही कोई निर्णय ले। आप अपने करीबी लोगों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। यदि आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं,तो उसमें वाहन के अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आप अपने परिजनों के घर किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आपने यदि पहले किसी से धन उधार लिया था,तो आप उसे उतारने में काफी हद तक सफल रहेंगे।

    धनु राशिफल। आज का दिन नौकरीपेशा जातकों के लिए विशेष सफलता दिलाने वाला रहेगा,उन्हें वेतन वृद्धि जैसी कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है,लेकिन माताजी की सेहत आज नरम गरम रहेगी,जिसको लेकर आप परेशान रहेंगे। आपको किसी कार्य को योजना बनाकर चलना होगा,नहीं तो बाद में आप परेशान हो सकते हैं। धन का लेनदेन बजट बनाकर करें,तो बेहतर रहेगा। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण बनाए रखना होगा,नहीं तो शत्रु आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश कर सकते हैं।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप जीवनसाथी के साथ कुछ आनंद भरे पल व्यतीत करेंगे और एक दूसरे के प्यार में डूबे रहेंगे। आप कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग भी कर सकते हैं। आप अपने कामकाज में अपना पूरा सहयोग देंगे,जिससे किसी को शिकायत का मौका नहीं मिलेगा। परिवार में रिश्तों में चल रही अनबन को आप बातचीत के जरिए सुलझा सकते हैं। जो लोग राजनीति की दिशा में कार्यरत हैं,उन्हें कोई नया पद मिल सकता है और आपकी तरक्की होगी।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आता रहेगा। भाग्य का साथ मिलने से आपके कुछ रुके हुए काम भी पूरे होंगे। आपको करियर में तरक्की पाने के लिए जी तोड़ मेहनत करनी होगी। सफलता आपके कदम चूमेगी। आप मानसिक रूप से तो काफी सक्रिय रहेंगे,लेकिन कुछ छोटे-मोटे समस्याएं आपका पीछा पकड़े रहेंगी। आपको अपने मित्रों की किसी निवेश संबंधी स्कीम का पता चलेगा,जिसमें आप दिल खोलकर निवेश करेंगे,तो बेहतर रहेगा।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए सेहत के मामले में उत्तम रहेगा। यदि आपको कोई रोग पहले से परेशान कर रहा था,तो वह उसमें आज सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में आप समय से कार्य पूरे करके अपने अधिकारियों के दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आपकी वाणी लोगों को आप की ओर आकर्षित करेगी। यदि आप किसी यात्रा पर जाएंगे,तो आप उसका पूरा आनंद लेंगे। आप अपने व्यवहार से परिवार के सदस्यों की आंखों का तारा बनेंगे और लोग आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे।

  • नालागढ़ के मौजूदा विधायक ने थामा भाजपा का दामन

    नालागढ़ के मौजूदा विधायक ने थामा भाजपा का दामन

    गुटवाजी के चलते राणा ने पहना भगवा चोला

    नालागढ/सचिन बैंसल: नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के मौजूदा विधायक लखविंदर सिंह राणा ने नई दिल्ली जाकर भाजपा का दामन थाम लिया है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा विधायक लखविंदर सिंह राणा ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ दिल्ली जाकर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की अगुवाई में भाजपा ज्वाइन की ।

    नालागढ़ विधानसभा में कांग्रेस की गुटबाजी के चलते मौजूदा विधायक ने यह कदम उठाया है।

    नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में अब कांग्रेस के पास सिर्फ हरदीप बाबा का चेहरा बचा है जिस पर वह आने वाले विधानसभा चुनावों में दांव खेलेंगे। वहीं भाजपा में लखविंदर राणा के आते ही भाजपा के टिकट पर प्रश्नचिन्ह उठने शुरू हो गए हैं। एक तरफ जहां चंडी आकर भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केएल ठाकुर की पीठ थपथपाई थी और कहा था ठाकुर साहब की बल्ले बल्ले बाकी सारे थले थले का नारा के एल ठाकुर को दिया था अब वही नारा राणा के आगमन से धुंधला पड़ता नजर आ रहा है ।लेकिन भाजपा का टिकट पर अभी प्रश्न चिन्ह बना हुआ है । लखविंदर राणा के  भाजपा में आते ही हरदीप बाबा के समर्थकों चेहरे खिल उठे है।

  • शीतलपुर में बरसाती नाले से लोनिवि की सडक़ को खतरा

    शीतलपुर में बरसाती नाले से लोनिवि की सडक़ को खतरा

    नालागढ़ बाजार में सडक़ो पर जमा हुआ मलबा

    बददी/सचिन बैंसल: बीबीएन में बीती रात हुई तेज बारिश से भूमि कटाव होने से कही स्थानों पर सडक़ों को नुकसान हुआ है।  बीबीएन की सबसे पुरानी राज कूहल भी ढाणा गांव के समीप टूट गई। बारिश से जहां से गांव में डंगे गिरे वहीं संपर्क मार्गो को भी काफी नुकसान हुआ है। नालागढ बाजार में सडक़ों पर मलबा भर गया वहीं लोगों की दुकानों में भी पानी घुसा जिससे दुकानो में रखा सामान भी गिला हो गया। 

    बद्दी की शीतलपुर गांव के समीप बरसाती नाले से लगातार भूमि कटाव हो रहा है जिससे लोनिवि की सडक़ को भी खतरा बना हुआ है। गावं के रवि चौधरी, मनीष, देवीराम, राज रानी, कमलेश, बबली, आशा, पोली देवी, देवकी देवी ने स्थानीय प्रशासन से नाले के साथ डंगा लगाने की मांग की है।

    रियासत  काल से बीबीएन की विकास के लिए तत्कालीन राजा ने बनाई राज कूहल ढाणा गांव के समीप टूट गई। जिससे लोगों की फसलों की सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा है। बीडीसी सदस्य सुरेंद्र सैणी ने बताया कि उन्होंने इस बारे में जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को सूचित कर दिया है। इसके अलावा ब्राह्रमण बस्ती, नालका, ढाणा आदि गांव में डंगे ढह गए है। जिसस किसानों को उपजाऊ जमीन पानी की चपेट में आ गयी है। 

    उधर, नालागढ में तेज बारिश से बाजार के दुकानदारो की दुकानों में पानी घुस गया है। सडक़ें टूट गई  और बाजार की सडक़ों पर मलबा भर गया। उधर नालागढ़ नगर परिषद की इओ आरएस वर्मा ने बताया कि जेई को नुकसान का आंकलन करने के निर्देश जारी किए है। वहीं लोनिवि बद्दी के सहायक अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि शीतलपुर में डंगा लगाने का लिए एस्टीमेट तैयार किया जाएगा।

  • ਜਲੰਧਰ: 100 ਨਸ਼ੀਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ ਸਮੇਤ ਇੱਕ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ

    ਜਲੰਧਰ: 100 ਨਸ਼ੀਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ ਸਮੇਤ ਇੱਕ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ

    ਜਲੰਧਰ/ ਵਰੁਣ: ਗੁਰਸ਼ਰਨ ਸਿੰਘ ਸੰਧੂ IPS ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਪੁਲਿਸ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾ ਪਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਏਰੀਆ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ਾ ਵੇਚਣ ਵਾਲਿਆਂ ਖਿਲਾਫ ਚਲਾਈ ਗਈ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰੰਧਾਵਾ PPS ਵਧੀਕ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸਾਹਿਬ ਜ਼ੋਨ -1 ਜਲੰਧਰ ਦੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਅਸ਼ਵਨੀ ਕੁਮਾਰ PPS / ACP ਸੈਂਟਰਲ ਜਲੰਧਰ ਅਤੇ INSP ਨਵਦੀਪ ਸਿੰਘ ਮੁੱਖ ਅਫਸਰ ਥਾਣਾ ਰਾਮਾਮੰਡੀ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾ ਦੀ ਪਾਲਣਾ ਕਰਕੇ ਹੋਏ ਚੌਕੀ ਇੰਚਾਰਜ ਦਕੋਹਾ ASI ਮਨੀਸ਼ ਭਾਰਦਵਾਜ ਦੀ ਨਿਗਰਾਨੀ ਹੇਠ ASI ਹਰਭਜਨ ਲਾਲ ਸਮੇਤ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਮਿਤੀ 16.08.2022 ਨੂੰ ਰਾਮਾ ਮੰਡੀ ਪੁਲ ਦੇ ਨੇੜੇ ਮੌਜੂਦ ਸੀ ਤਾਂ ਇੱਕ ਮੋਨਾ ਨੌਜਵਾਨ ਐਕਟਿਵਾ ਨੰਬਰੀ PB08 DV – 5470 ਰੰਗ ਚਿੱਟਾ ਤੇ ਰਾਮਾ ਮੰਡੀ ਪੁਲ ਪਾਸ ਸ਼ੱਕੀ ਹਾਲਤ ਵਿੱਚ ਖੜਾ ਦਿਖਾਈ ਦਿੱਤਾ।

    ਜਿਸਨੂੰ ASI ਹਰਭਜਨ ਲਾਲ ਨੇ ਸਮੇਤ ਸਾਥੀ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਦੇ ਸ਼ੌਂਕ ਦੀ ਬਿਨਾ ਪਰ ਕਾਬੂ ਕਰਕੇ ਨਾਮ ਪਤਾ ਪੁੱਛਿਆ। ਜਿਸਨੇ ਆਪਣਾ ਨਾਮ ਕਾਰਤਿਕ ਪੁੱਤਰ ਕਿਸ਼ਨ ਲਾਲ ਵਾਸੀ ਮਕਾਨ ਨੰਬਰ 7 ਮੁਹੱਲਾ ਨੰਬਰ 20 ਜਲੰਧਰ ਕੈਂਟ ਦੱਸਿਆ। ਜਿਸਦੀ ਹਸਬ ਜਾਬਤਾ ਤਲਾਸ਼ੀ ਕਰਨ ਤੇ ਉਸ ਪਾਸੋਂ 100 ਨਸ਼ੀਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ ਬ੍ਰਾਮਦ ਕਰਨ ਵਿੱਚ ਸਫਲਤਾ ਹਾਸਿਲ ਹੋਈ। ਜਿਸ ਦੇ ਆਧਾਰ ਤੇ ਮੁੱਕਦਮਾ ਨੰਬਰ 232 ਮਿਤੀ 16.08.2022 ਅਧ 22 / 29-61-85 NDPS ACT ਥਾਣਾ ਰਾਮਾਮੰਡੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਜਲੰਧਰ ਦਰਜ ਰਜਿਸਟਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।

  • 22 को अंब व 23 अगस्त को बंगाणा में होंगे कार्यक्रम, अनुराग होंगे मुख्यतिथिः डीसी

    22 को अंब व 23 अगस्त को बंगाणा में होंगे कार्यक्रम, अनुराग होंगे मुख्यतिथिः डीसी

    प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष कार्यक्रम के तहत होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों पर की बैठक

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना में प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष कार्यक्रम के तहत आयोजित होने वाले दो समारोहों की तिथियों की घोषणा कर दी गई है। जिला का पहला कार्यक्रम 22 अगस्त को विस क्षेत्र चिंतपूर्णी के तहत अंब खेल मैदान में सांय 3 बजे होगा, जबकि 23 अगस्त कुटलैहड़ विस क्षेत्र के तहत बंगाणा में दोपहर दो बजे आयोजित किया जाएगा। दोनों समारोह में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, खेल तथा युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर मुख्यतिथि होंगे। यह जानकारी उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने इन समारोहों की तैयारियों को लेकर आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। 

    डीसी ने कहा कि जिला ऊना में प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष कार्यक्रम के तहत आयोजित होने वाले समारोहों के लिए एडीएम ऊना को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि समारोह स्थल पर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों से संबंधित प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी, जहां पर हिमाचल प्रदेश बनने के बाद हुए अथाह विकास के सफर को दर्शाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को भी आमंत्रित किया जाएगा, जिसमें 5000 से अधिक व्यक्ति सम्मिलित होंगे। उन्होंने सभी विभागों को इन कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए और प्रदर्शनियों की तैयारी समय पर पूर्ण करने को कहा। 

    बैठक के दौरान जिलाधीश राघव शर्मा ने पुलिस को सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था का सही प्रबंधन करने के निर्देश दिए, ताकि किसी को कोई परेशानी न हो। बैठक में एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा, एएसपी प्रवीण धीमान, एसडीएम बंगाणा योगराज धीमान, एसडीएम अंब डॉ. मदन कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। 

  • ਜਲੰਧਰ: ਸਰਕਾਰੀ ਲਾਟਰੀ ਦੀ ਆੜ ‘ਚ ਸੱਟਾ ਲਾ ਰਹੇ 4 ਦੋਸ਼ੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ 

    ਜਲੰਧਰ: ਸਰਕਾਰੀ ਲਾਟਰੀ ਦੀ ਆੜ ‘ਚ ਸੱਟਾ ਲਾ ਰਹੇ 4 ਦੋਸ਼ੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ 

    ਜਲੰਧਰ/ਵਰੁਣ: ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰਸ਼ਰਨ ਸਿੰਘ ਸੰਧੂ , IPS ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਪੁਲਿਸ, ਜਲੰਧਰ ਜੀ ਵੱਲੋਂ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਦਿਸ਼ਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਸ੍ਰੀ ਜਸਕਿਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਤੇਜਾ , PPS, DCP – Inv , ਦੀ ਨਿਗਰਾਨੀ ਹੇਠ ਸ਼੍ਰੀ ਜਗਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸਰੋਆ , PPS , ADCP – Inv , ਅਤੇ ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ , PPS ACP – Inv ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ SI ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ ਇੰਚਾਰਜ CIA STAFF ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਸਰਕਾਰੀ ਲਾਟਰੀ ਦੀ ਆੜ ਵਿੱਚ ਪਰਚੀ ਦੜਾ ਸੱਟਾ ਲਗਾ ਰਹੇ 4 ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰਕੇ ਉਨਾ ਪਾਸੋ 7640 / – ਭਾਰਤੀ ਕਰੰਸੀ ਨੋਟ ਅਤੇ 2 ਮੋਬਾਇਲ ਫੋਨ ਬ੍ਰਾਮਦ ਕਰਨ ਵਿੱਚ ਸਫਲਤਾ ਹਾਸਲ ਕੀਤੀ ਹੈ।

    ਮਿਤੀ 16-08-2022 ਨੂੰ SI ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ ਇੰਚਾਰਜ , CIA STAFF ਜਲੰਧਰ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਟੀਮ ਗਸ਼ਤ ਬਾ – ਚੈਕਿੰਗ ਸ਼ੱਕੀ ਪੁਰਸ਼ਾਂ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿੱਚ ਫਗਵਾੜਾ ਗੇਟ ਜਲੰਧਰ ਮੌਜੂਦ ਸੀ। ਜਿੱਥੇ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਮੁਖਬਰੀ ਹੋਈ ਕਿ ਹਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਮੋਨੂੰ ਪੁੱਤਰ ਹਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਰੱਸਤਾ ਮੁਹੱਲਾ ਫਗਵਾੜਾ ਗੇਟ ਜਲੰਧਰ , ਵਿਪਨ ਦੂਆ ਪੁੱਤਰ  ਮੰਗਤ ਰਾਮ ਵਾਸੀ 29 ਬਸਤੀ ਸ਼ੇਖ ਘਾਹਮੰਡੀ ਜਲੰਧਰ , ਨਿਤਿਨ ਕੁਮਾਰ ਪੁੱਤਰ ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ 232 ਏਕਤਾ ਨਗਰ ਜਲੰਧਰ , ਸਤਪਾਲ ਪੁੱਤਰ ਬਨਾਰਸੀਦਾਸ ਵਾਸੀ 60 ਨਿਊ ਦਿਉਲ ਨਗਰ ਜਲੰਧਰ ਅਤੇ ਸੁਮਿਤ ਕੁਮਾਰ ਪੁੱਤਰ ਵਿਜੈ ਕੁਮਾਰ ਵਾਸੀ 226 ਅਮਨ ਨਗਰ ਗੁਲਾਬਦੇਵੀ ਰੋਡ ਜਲੰਧਰ ਜੋ ਕਿ ਫਗਵਾੜਾ ਗੇਟ ਲਾਗੇ ਉੱਦਰ ਗਲੀ ਵਿੱਚ ਦੁਕਾਨ ਵਿੱਚ ਸਰਕਾਰੀ ਲਾਟਰੀ ਦੀ ਆੜ ਵਿੱਚ ਪਰਚੀ ਦੜਾ ਸੱਟਾ ਲਗਾ ਰਹੇ ਹਨ।

    ਜੋ ਉੱਚੀ ਉੱਚੀ ਅਵਾਜਾਂ ਮਾਰ ਰਹੇ ਹਨ ਕਿ 100 ਰੁਪਏ ਲਗਾਉ ਤੇ 500 ਰੁਪਏ ਪਾਊਂ । ਜੇਕਰ ਨੰਬਰ ਨਾ ਆਇਆ ਤਾਂ ਸਾਰੇ ਪੈਸੇ ਉਹ ਖਾ ਜਾਣਗੇ ਕਿਉਂਕਿ ਉਹ ਖੁਦ ਖਾਈਵਾਲ ਤੇ ਲਾਈਵਾਲ ਹਨ । ਮੁਖਬਰੀ ਦੇ ਅਧਾਰ ਤੇ ਥਾਣਾ ਡਵੀਜਨ ਨੰਬਰ 3 ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮੁਕੱਦਮਾ ਨੰਬਰ 96 ਮਿਤੀ 16-08-2022 U / S : 7 ( 3 ) ਲ਼ਾਟਰੀ ਰੇਗੂਲੇਸ਼ਨ ਐਕਟ 1998,294 – A IPC , 13- ਏ – 3-67 G. ACT ਦਰਜ ਰਜਿਸਟਰ ਕੀਤਾ ਫਗਵਾੜਾ ਗੇਟ ਲਾਗੇ ਅੰਦਰ ਗਲੀ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਦੁਕਾਨ ਅੰਦਰੋਂ ਉਕਤ 4 ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।

  • पंजाबः विवादो में घिरी केंद्रीय जेल, कैदी की पीठ पर लिखा गैंगस्टर 

    पंजाबः विवादो में घिरी केंद्रीय जेल, कैदी की पीठ पर लिखा गैंगस्टर 

    फिरोजपुरः केंद्रीय जेल कई बार विवादों में घिर चुकी है। वहीं आज फिर से केंद्रीय जेल को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। दरअसल, जेल में बंद कैदी तरसेम नामक की आज कपूरथला में अदालत में पेशी थी। पेशी दौरान कैदी बोला, जज साब! पुलिस ने मेरी पीठ पर जबरन गर्म रॉड से गैंगस्टर लिखा है। पंजाब पुलिस की इस अमानवीय व्यवहार को देखते ही जहां जज अवाक रह गए, वहीं कोर्ट रूम में मौजूद तमाम अमला सन्न रह गया। कैदी की अपील पर जज ने सिविल अस्पताल कपूरथला को मेडिकल जांच का आदेश दिया। जानकारी के अनुसार कपूरथला के थाना ढिलवां में साल 2017 में एफआईआर नंबर 23 दर्ज की गई थी। इसमें आरोपी तरसेम सिंह उर्फ जोधा निवासी ढिलवां और अन्य के खिलाफ डकैती की योजना करने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। 

    आरोपी तरसेम सिंह पर सूबे के अलग-अलग थानों में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और इस समय फिरोजपुर जेल में बंद है। उक्त मामले में बुधवार को आरोपी तरसेम सिंह को फिरोजपुर जेल से कपूरथला की सेशंस कोर्ट में अतिरिक्त जिला व सेशंस जज राकेश कुमार की अदालत में पेश किया गया। जज के सामने आते ही तरसेम सिंह ने अपनी कमीज उतार दी और पीठ पर पुलिस की दरिंदगी का सबूत दिखाया और अत्याचार की व्यथा सुनाई। पीड़ित ने मेडिकल जांच करवाने की गुहार लगाई। 

    जज ने कैदी की पीठ पर गैंगस्टर लिखा देख तुरंत सिविल अस्पताल कपूरथला को मेडिकल जांच का आदेश दिया। अस्पताल 20 अगस्त को रिपोर्ट पेश करेगा। सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. संदीप धवन ने बताया कि अदालत के आदेश के बाद कैदी तरसेम सिंह की मेडिकल जांच की गई है। प्राथमिक जांच में किसी गर्म रोड से गैंगस्टर लिखा है। उन्होंने यह भी बताया कि वह अपनी रिपोर्ट तैयार कर अदालत में पेश करेंगे।

    उधर, इस मामले को लेकर डीआईजी फिरोजपुर रेंज तेजिंदर सिंह मोड से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि यह मामला 10 तारीख का है। उन्होंने कहा कि कैदी के किसी साथी ने इसकी पीठ पर यह लिखा था। इस मामले को लेकर उन्होंने कहा कि किसी भी ऑफिसर ने ऐसा कोई भी काम नहीं किया। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर कैदी ने उस समय इस गलती को कबूल किया था और माफी भी मांगी थी। डीआईजी ने बताया कि जेल प्रशासन की तरफ से इसका सिविल अस्पताल फिरोजपुर में इलाज भी करवाया गया था, लेकिन आज फिर इसने कपूरथला में जेल प्रशासन पर झूठे आरोप लगाए हैं।

  • पीएम मोदी कैबिनेट में बड़ा ऐलानः किसानों के लोन पर ब्याज में 1.5 प्रतिशत की मिली छूट

    पीएम मोदी कैबिनेट में बड़ा ऐलानः किसानों के लोन पर ब्याज में 1.5 प्रतिशत की मिली छूट

    नई दिल्लीः मोदी सरकार ने किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने कम अवधि का लोन समय चुकाने के लिए किसानों के लिए इंटरेस्ट सबवेंशन स्कीम को जारी रखा है। यानी जिन किसानों ने तीन लाख रुपये तक का शॉर्ट टर्म लोन लिया है, उन्हें ब्याज में 1.5 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

    नरेंद्र मोदी सरकार ने किसानों को बड़ा फायदा देते हुए इंटरेस्ट सबवेंशन स्कीम को बरकरार रखा है। इसके तहत किसानों को तीन लाख तक के शॉर्ट टर्म के लिए ब्याज में 1.5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। केंद्र सरकार को स्कीम लागू करने के लिए 2022-23 से 2024-25 की अवधि के लिए 34,856 करोड़ रुपये के अतिरिक्त बजटीय प्रावधानों की आवश्यकता होगी। भरपाई के लिए सरकार ये भुगतान सीधे लोन देने वाले बैंक और सहकारी संस्थाओं को करेगी।

    क्या है सबवेंशन स्कीम

    सरकार की ओर से सहकारी समितियों और बैंकों के जरिए किसानों को कम ब्याज दर पर शॉर्ट और लॉन्ग टर्म के लिए लोन दिया जाता है। इस लोन को कई किसान समय पर चुका देते हैं और जबकि काफी किसान किसी कारणवश समय पर नहीं चुका पाते। जो किसान समय पर लोन चुका देते हैं, उन्हें इंटरेस्ट सबवेंशन स्कीम का फायदा मिलेगा।

    क्या हैं इसके फायदे

    इंटरेस्ट सबवेंशन को जारी रखने से वित्तीय स्वास्थ्य और ऋण देने वाली संस्थाएं, विशेष रूप से क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों और सहकारी बैंकों की व्यवहार्यता सुनिश्चित करेगी, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था में पर्याप्त कृषि ऋण सुनिश्चित करेगी। इससे किसानों को अल्पकालिक कृषि आवश्यकताओं के लिए लोन के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा और अधिक से अधिक किसानों को कृषि ऋण का लाभ प्राप्त करने में सक्षम बनाया जाएगा। इससे रोजगार का भी सृजन होगा। जो सीधे तौर पर किसानों को पशुपालन, डेयरी, मुर्गी पालन, मत्स्य पालन सहित सभी गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करेगा। किसान इन छोटे व्यवसायों के लिए अल्पावधि कृषि ऋण कम ब्याज में पा सकेंगे। किसान समय पर ऋण चुकाते समय 4% प्रति वर्ष की ब्याज दर पर अल्पकालिक कृषि ऋण प्राप्त करना जारी रखेंगे।

    इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम की सीमा बढ़ी

    सरकार ने इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम (ईसीएलजीएस) के तहत खर्च को और 50,000 करोड़ रुपये बढ़ा दिया है। अब इस योजना के तहत क्रेडिट की कुल सीमा पांच लाख करोड़ रुपये हो गई है। यह फैसला भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला किया गया। इससे होटल एवं संबंधित क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा।

  • पंजाबः सरकारी बस की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की मौत

    पंजाबः सरकारी बस की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की मौत

    अमृतसर: जिलें में दर्दनाक सड़क हादसे मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गांव बल खुर्द के नजदीक पंजाब रोडवेज की बस की चपेट में आने से 2 बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी देते हुए बल खुर्द के चौकी इंचार्ज एएसआई जसबीर सिंह ने बताया कि बस की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की मौत का मामला सामने आया है।

    उन्होंने बताया कि गांव मुरादपुरा निवासी हरभजन सिंह पुत्र दर्शन सिंह और जसबीर सिंह पुत्र साधा सिंह अपने डिस्कवर बाइक नंबर पीबी02 ई 2483 पर सवार होकर जा रहा था। दूसरी ओर से आ रही पंजाब रोडवेज बस नंबर पीबी02 डीओ 9038 की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बस चालक को मौके से काबू कर उसकी मारपीट की, फिर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। दूसरी ओर इस घटना को लेकर गुस्साए स्थानीय लोगों द्वारा किसान जत्थेवंदियों की मदद से सड़क को जाम कर पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान चौकी बल पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को काबू करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    दर्दनाक हादसे को लेकर किसान नेताओं ने पंजाब सरकार से मांग की है कि मृतक के परिवारों को आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी दी जाए ताकि वे अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें। साथ ही इस हादसे के बाद उन्होंने कहा कि इस सड़क को टूटे हुए कई साल हो गए हैं। इस रोड का निर्माण कार्य लंबे समय से धीमी गति से तरह चल रहा है, जिस कारण आए दिन इस सड़क पर कई हादसे हो रहे हैं।