Blog

  • पीएम मोदी कैबिनेट में बड़ा ऐलानः किसानों के लोन पर ब्याज में 1.5 प्रतिशत की मिली छूट

    पीएम मोदी कैबिनेट में बड़ा ऐलानः किसानों के लोन पर ब्याज में 1.5 प्रतिशत की मिली छूट

    नई दिल्लीः मोदी सरकार ने किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने कम अवधि का लोन समय चुकाने के लिए किसानों के लिए इंटरेस्ट सबवेंशन स्कीम को जारी रखा है। यानी जिन किसानों ने तीन लाख रुपये तक का शॉर्ट टर्म लोन लिया है, उन्हें ब्याज में 1.5 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

    नरेंद्र मोदी सरकार ने किसानों को बड़ा फायदा देते हुए इंटरेस्ट सबवेंशन स्कीम को बरकरार रखा है। इसके तहत किसानों को तीन लाख तक के शॉर्ट टर्म के लिए ब्याज में 1.5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। केंद्र सरकार को स्कीम लागू करने के लिए 2022-23 से 2024-25 की अवधि के लिए 34,856 करोड़ रुपये के अतिरिक्त बजटीय प्रावधानों की आवश्यकता होगी। भरपाई के लिए सरकार ये भुगतान सीधे लोन देने वाले बैंक और सहकारी संस्थाओं को करेगी।

    क्या है सबवेंशन स्कीम

    सरकार की ओर से सहकारी समितियों और बैंकों के जरिए किसानों को कम ब्याज दर पर शॉर्ट और लॉन्ग टर्म के लिए लोन दिया जाता है। इस लोन को कई किसान समय पर चुका देते हैं और जबकि काफी किसान किसी कारणवश समय पर नहीं चुका पाते। जो किसान समय पर लोन चुका देते हैं, उन्हें इंटरेस्ट सबवेंशन स्कीम का फायदा मिलेगा।

    क्या हैं इसके फायदे

    इंटरेस्ट सबवेंशन को जारी रखने से वित्तीय स्वास्थ्य और ऋण देने वाली संस्थाएं, विशेष रूप से क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों और सहकारी बैंकों की व्यवहार्यता सुनिश्चित करेगी, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था में पर्याप्त कृषि ऋण सुनिश्चित करेगी। इससे किसानों को अल्पकालिक कृषि आवश्यकताओं के लिए लोन के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा और अधिक से अधिक किसानों को कृषि ऋण का लाभ प्राप्त करने में सक्षम बनाया जाएगा। इससे रोजगार का भी सृजन होगा। जो सीधे तौर पर किसानों को पशुपालन, डेयरी, मुर्गी पालन, मत्स्य पालन सहित सभी गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करेगा। किसान इन छोटे व्यवसायों के लिए अल्पावधि कृषि ऋण कम ब्याज में पा सकेंगे। किसान समय पर ऋण चुकाते समय 4% प्रति वर्ष की ब्याज दर पर अल्पकालिक कृषि ऋण प्राप्त करना जारी रखेंगे।

    इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम की सीमा बढ़ी

    सरकार ने इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम (ईसीएलजीएस) के तहत खर्च को और 50,000 करोड़ रुपये बढ़ा दिया है। अब इस योजना के तहत क्रेडिट की कुल सीमा पांच लाख करोड़ रुपये हो गई है। यह फैसला भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला किया गया। इससे होटल एवं संबंधित क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा।

  • पंजाबः सरकारी बस की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की मौत

    पंजाबः सरकारी बस की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की मौत

    अमृतसर: जिलें में दर्दनाक सड़क हादसे मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गांव बल खुर्द के नजदीक पंजाब रोडवेज की बस की चपेट में आने से 2 बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी देते हुए बल खुर्द के चौकी इंचार्ज एएसआई जसबीर सिंह ने बताया कि बस की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की मौत का मामला सामने आया है।

    उन्होंने बताया कि गांव मुरादपुरा निवासी हरभजन सिंह पुत्र दर्शन सिंह और जसबीर सिंह पुत्र साधा सिंह अपने डिस्कवर बाइक नंबर पीबी02 ई 2483 पर सवार होकर जा रहा था। दूसरी ओर से आ रही पंजाब रोडवेज बस नंबर पीबी02 डीओ 9038 की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बस चालक को मौके से काबू कर उसकी मारपीट की, फिर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। दूसरी ओर इस घटना को लेकर गुस्साए स्थानीय लोगों द्वारा किसान जत्थेवंदियों की मदद से सड़क को जाम कर पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान चौकी बल पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को काबू करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    दर्दनाक हादसे को लेकर किसान नेताओं ने पंजाब सरकार से मांग की है कि मृतक के परिवारों को आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी दी जाए ताकि वे अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें। साथ ही इस हादसे के बाद उन्होंने कहा कि इस सड़क को टूटे हुए कई साल हो गए हैं। इस रोड का निर्माण कार्य लंबे समय से धीमी गति से तरह चल रहा है, जिस कारण आए दिन इस सड़क पर कई हादसे हो रहे हैं। 

  • पंजाबः विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते लाइनमैन को किया गिरफ्तार

    पंजाबः विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते लाइनमैन को किया गिरफ्तार

    पटियालाः पंजाब में सीएम मान सरकार द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए चलाई गई जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जिलें के पीएसपीसीएल सब डिविजन कल्याण में तैनात लाइनमैन कृष्ण कुमार को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ काबू किया है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पटियाला निवासी सुखविंदर सिंह की शिकायत पर लाइनमैन को गिरफ्तार किया गया है।

    उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया था और आरोप लगाया था कि उक्त कृष्ण कुमार नाभा रोड, पटियाला में अपने प्लॉट में घरेलू बिजली मीटर लगाने के लिए पहले 3,000 रुपये की रिश्वत ले चुका है और अब वह 10,000 रुपये यह कहकर मांग रहा है कि यह रिश्वत राशि पीएसपीसीएल कल्याण में तैनात एसडीओ व दो जेई को दी जानी है।

    प्रवक्ता ने आगे बताया कि विजीलैंस ब्यूरो ने शिकायत में तथ्यों की पुष्टि के बाद जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में दूसरी किश्त के रूप में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी लाइनमैन को रंगेहाथ काबू कर लिया गया है। इस संबंध में उक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना विजिलेंस ब्यूरो पटियाला में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और इस संबंध में आगे की कार्रवाई जारी है।

  • आबकारी कराधान विभाग की बड़ी कार्रवाई, स्टोन क्रशर को 3 करोड़ 46 लाख, कत्था उद्योग को 1 करोड़ 46 लाख लगाया जुर्माना, देखें Video

    आबकारी कराधान विभाग की बड़ी कार्रवाई, स्टोन क्रशर को 3 करोड़ 46 लाख, कत्था उद्योग को 1 करोड़ 46 लाख लगाया जुर्माना, देखें Video

    ऊना/सुशील पंडित: आबकारी कराधान विभाग ने खनन माफिया पर बड़ा शिकंजा कसा है जिस से खनन माफिया में हड़कंप मच गया है। उपमंडल हरोली  के एक स्टोन क्रैशर मालिक जिसके तीन यूनिट क्षेत्र में लगे हुए हैं । उस क्रैशर पर 3 करोड़ 46 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। दूसरे मामले में एक कत्था उद्योग पर 1 करोड़ 46 लाख रुपये जुर्माना आवकारी एवं काराधान विभाग ने लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार  सारी हेराफेरी एम फार्म और जीएसटी को लेकर की जा रही थी। बड़े  ट्रक करीब 60 मीट्रिक टन से ज्यादा लोड भर कर ले जाते है जबकि स्टोन क्रैशर के पास एम फार्म मात्र 15 मीट्रिक टन तक का है।

    10 रुपये प्रति मीट्रिक टन स्टोन क्रशर को राजस्व सरकार को देना होता है। उसे क्षमता के हिसाब से लोड पर 5 प्रतिशत जीएसटी भी लगता है लेकिन स्टोन क्रैशर मालिक अपना टैक्स बचाने के चक्कर में एम फार्म में ही गड़बड़ी करके लोड को कम दिखा रहे थे। इस मामले का पर्दाफाश करने के लिए विभाग ने दो साल के आंकड़े जुटाए जिसमें स्टोन क्रैशर के कागजात और टिप्परों के अंदर के मेटीरियल से जांच करके ये जुर्माना तय किया है। आवकारी एवं काराधान विभाग के अनुसार सरकार को मात्र 20 प्रतिशत ही राजस्व जमा करवाया जा रहा था।

    एक अन्य मामला कत्था उद्योग का भी विभाग ने पकड़ा है, इस मामले में जिला की एक फर्म दिल्ली से कत्था पहले ऊना मंगवा रही थी फिर उसे वापिस बेच रही थी। विभाग ने जब इसकी जांच की तो पाया कि सारी फर्म ही नकली है और ऊना में मात्र इसका एक कार्यलय है जबकि उद्योग तो है ही नहीं। गहनता से जांच करने पर पाया गया कि इनपुट टेक्स क्रेडिट बचाने के लिए फर्म ने ऐसा किया है। इस उद्योग का मालिक भी असली नहीं है आफिस के एक व्यक्ति के नाम से ही पूरी फर्म चल रही है। इस फर्म पर आबकारी कराधान विभाग ने 1 करोड़ 43 लाख रुपये जुर्माना लगाया है। एक्साइज विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर राकेश भारतीय ने बताया कि विभाग अब जुर्माना वसूलने के लिए पुलिस विभाग की मदद लेने जा रहा है और जल्द ही जुर्माना वसूल कर लिया जाएगा।

  • पार्सल के देने के बहाने पिस्तौल लेकर कारोबारी के घर घुसा लुटेरा, घटना सीसीटीवी में कैद

    पार्सल के देने के बहाने पिस्तौल लेकर कारोबारी के घर घुसा लुटेरा, घटना सीसीटीवी में कैद

    चंडीगढ़ः चोरी की वारदातों के मामलों में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। दिन-दिहाड़े बेखौफ चोर वारदातों को अंजाम दे रहे है। वहीं आज सेक्टर-35 में मनी एक्सचेंज कारोबारी सुनील बजाज के पार्सल के देने के बहाने चोर पिस्तौल के बल पर घर में घुस गया। मामले की जानकारी देते हुए कारोबारी सुनील बजाज ने बताया कि आरोपी ने पार्सल देने के बहाने घर की घंटी बजाई और कहा कि उनका पार्सल आया है। घर में मौजूद एक महिला ने दरवाजा खोला।

    इतने में आरोपी ने पिस्टल निकाल ली और घर में दाखिल हो गया। इस दौरान घर में सुनील बजाज की पत्नी, पोता, दो बहुएं और नौकर मौजूद थे। पिस्टल देखते ही सभी लोग घबरा गए। इस बीच मौका देखते ही दरवाजे के पास खड़ा 12 वर्षीय पोता बाहर दौड़ता हुआ आया और बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगा। लूटेरा पकडे जाने के डर से तेजी से भागता हुआ वह मुख्य द्वार के पास पहुंचा और उसे गेट फांदकर भाग गया। यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

    सीसीटीवी फुटेज के अनुसार दोपहर लगभग पौने तीन बजे आरोपी हरे रंग के एक ऑटो में बैठकर सुनील के घर के पास आया। हालांकि चोर वारदात को अंजाम देने में नाकाम रहा। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस आसपास के घरों और चौराहे पर लगे कैमरों को भी खंगाल रही है। पुलिस अनुसार यह वारदात एक मिनट के अंदर हुई है। लेकिन 12 वर्षीय बच्चे की बहादुरी की वजह से चोर वारदात को अंजाम देने में नाकाम रहा। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

  • जिला सैनिक कल्याण बोर्ड में बैठक 22 को

    जिला सैनिक कल्याण बोर्ड में बैठक 22 को

    विभिन्न जन कल्याणकारी योजनओं की दी जाएगी जानकारी

    ऊना/सुशील पंडित: जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के उपनिदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल एसके कालिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 अगस्त को प्रातः 11 बजे पुर्नवास महानिदेशालय उत्तर जोन के अधिकारी जिला सैनिक कल्याण केंद्र में बैठक करेंगे। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा भूतपूर्व सैनिको व उनके आश्रितों तथा वीर नारियों हेतू संचालित की जा रही सभी पुर्नवास योजनाओं बारे अवगत करवाया जाएगा। उन्होंने जिला के सभी भूतपूर्व सैनिक परिवारों से आहवान किया है कि वे 22 अगस्त को सैनिक बोर्ड कार्यालय में पहंुच कर इन योजनओं के बारे में जानकारी हासिल कर लाभ उठायें। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 226090 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

  • समूर व चपलाह में निर्मित चैक डेम में होगा मछली पालनः वीरेंद्र कंवर

    समूर व चपलाह में निर्मित चैक डेम में होगा मछली पालनः वीरेंद्र कंवर

    मछली पालन को लेकर केटीडीएस तथा जल शक्ति विभाग के बीच हुआ समझौता

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत समूर तथा चपलाह में निर्मित चेक डेमों में मत्स्य पालन आरंभ किया जाएगा, जिससे भविष्य में रोजगार के अवसर पैदा होंगे। यह बात ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कवंर ने विश्राम गृह बंगाणा में कुटलैहड़ टूरिज्म डेवलपमेंट सोसायटी तथा जल शक्ति विभाग के बीच हुए समझौता ज्ञापन के अवसर पर दी। उन्होंने बताया कि जल शक्ति विभाग की ओर से कुटलैहड़ टूरिज्म डेवलपमेंट सोसायटी को मत्स्य पालन के लिए अनापति पत्र दे दिया गए है। समिति अब शीघ्र ही समूर तथा चपलाह में मछली पालन के लिए टेंडर आमंत्रित करेगी। 

    वीरेंद्र कंवर ने कहा कि जिला प्रशासन की इस पहल से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे तथा कुटलैहड़ टूरिज्म डेवलपमेंट सोसाइटी को भी आय प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि मत्स्य पालन के अलावा भी कुटलैहड़ टूरिज्म डेवलपमेंट सोसायटी इन स्थानों पर पर्यटन संबंधी गतिविधियां आरंभ करने के लिए संभावना का पता लगाएगी ताकि इन स्थानों पर पर्यटन गतिविधियों को भी आरंभ किया जा सके।

  • हिमाचल की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ पर 23 अगस्त को बंगाणा में होगा भव्य समारोह, अनुराग होंगे मुख्यतिथिः कंवर

    हिमाचल की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ पर 23 अगस्त को बंगाणा में होगा भव्य समारोह, अनुराग होंगे मुख्यतिथिः कंवर

    समारोह की सफलता के लिए ग्रामीण विकास मंत्री ने अधिकारियों के साथ की बैठक

    ऊना/सुशील पंडित: प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष कार्यक्रम के तहत कुटलैहड़ विस क्षेत्र के बंगाणा में 23 अगस्त को भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें केंद्रीय सूचना प्रसारण, खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर मुख्यतिथि होंगे। यह बात ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज समारोह की तैयारियों पर बंगाणा में बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।

    वीरेंद्र कंवर ने कहा कि समारोह 23 अगस्त को दोपहर एक बजे आरंभ होगा। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों से संबंधित प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी, जिसमें कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में आजादी के पश्चात के विकास के सफर को दर्शाया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समारोह के लिए सरकारी स्तर पर उच्च स्तरीय व्यवस्था प्रबंधन किया जाएगा तथा समारोह में 5000 लोगों के बैठने, आनेजाने तथा खानपान संबंधी व्यवस्था की जाएगी।

    इस अवसर पर भाजपा कुटलैहड़ मंडल के अध्यक्ष मास्टर तरसेम लाल व महासचिव कैप्टन प्रीतम सिंह डढवाल, ऊना भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष सूरम सिंह, कुटलैहड़ भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष बलवंत सिंह वर्मा, बीडीसी बंगाणा के अध्यक्ष देव राज शर्मा, एसडीएम बंगाणा योगराज धीमान, तहसीलदार बंगाणा राहुल शर्मा, बीडीओ बंगाना यशपाल परमार, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शशि पाल धीमान, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अश्विनी कुमार बंसल सहित कई अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।

  • जालंधरः दिन-दिहाड़े चोर 2 तौले सोना और कैश लेकर हुए फरार

    जालंधरः दिन-दिहाड़े चोर 2 तौले सोना और कैश लेकर हुए फरार

    जालंधर/वरुणः महानगर में चोरी,लूटपाट की वारदातें एक बार फिर से बढ़नी शुरू हो गई है। चोरों के हौंसले इतने बुलंद है कि अब दिन-दिहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहे है। वहीं ताजा मामला आज बस्ती शेख से सामने आया है। जहां दिन-दिहाड़े चोरों ने एक घर को निशाना बनाया।

    मीडिया को जानकारी देते हुए पीड़ित सुरिंदर ने बताया कि वह आज दोपहर दवाई लेने के लिए घर से बाहर गया था। वहीं चोरों ने घर से 2 तौले सोना, 17 हजार रुपए कैश और अन्य सामान चुराकर फरार हो गए। घटना की सूचना सुरिंदर ने पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे है।

    पीड़ित सुरिंदर के अनुसार चोरों ने वारदात को अंजाम घर की छत से दिया और वहीं से वह फरार हो गए। दरअसल, सुरिंदर का कहना है कि वह घर पर ताले लगाकर गए थे और वापिस आकर उन्होंने ताला खोला तो देखा घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। लेकिन घर की छत पर बनी मोंटी का दरवाजा खुला हुआ था। बता दें कि जिलें में बढ़ रही चोरी की वारदातें पुलिस पर सवालियां निशान खड़े कर रही है। 

  • पंजाबः पुलिस अधिकारी की गाड़ी में IED लगाने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार

    पंजाबः पुलिस अधिकारी की गाड़ी में IED लगाने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार

    अमृतसरः जिलें के रंजीत एवेन्यू पुलिस की गाड़ी से बम बरामद होने का मामले को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। पुलिस ने सब इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह की गाड़ी पर आईईडी लगाने वाले दोनों आरोपियों गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपी तरनतारन के रहने वाले बताए जा रहे हैं।सूत्रों के अनुसार पकड़े गए आरोपियों के आतंकवादी हरिंदर सिंह रिंदा के साथ संबंध है। जानकारी के अनुसार शाम को अमृतसर पुलिस इस आईईडी मामले को लेकर प्रेस कान्फ्रेंस कर सकती है।

    बता दें कि गत दिवस घर के बाहर खड़ी सब इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह की गाड़ी में दो बाइक सवार आईईडी लगाकर फरार हो गए थे। जानकारी के मुताबिक आतंकवादियों ने उनकी गाड़ी के नीचे डेटोनेटर और आरडीएक्स लगाया था। यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। जिसके बाद पुलिस प्रशासन जांच में जुट गया था। जानकारी के मुताबिक आतंकी दिल्ली एयरपोर्ट से विदेश भागने की फिराक में थे। पुलिस ने दोनों को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट से दोनों को अमृतसर लेकर पहुंची है। अब दोनों को ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर में पूछताछ की जा रही है।