Blog

  • तेज बारिश का कहरः फिर खोले गए सुखना के फ्लड गेट, अगले 36 घंटे अहम

    तेज बारिश का कहरः फिर खोले गए सुखना के फ्लड गेट, अगले 36 घंटे अहम

    कई इलाकों में जलभराव, कॉलोनियों को कराया खाली

    मोहालीः पंजाब सहित चंडीगढ़ में बारिश से लोगों का जन जीवन काफी प्रभावित हुआ है। देर रात से हो रही बारिश के कारण चंडीगढ़ समेत पूरे ट्राइसिटी की सड़कों पर पानी भर गया है। मौसम विभाग ने चंडीगढ़ समेत पंजाब में अगले 36 घंटे के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। लोगों से एहतियात बरतने की अपील की गई है। मौसम विभाग ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में सुबह 11 बजे तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है और लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी है। चंडीगढ़ में लगातार हो रही बारिश की वजह से सुखना का जलस्तर एक बार फिर से 1163 फीट पर पहुंच गया। यह स्तर खतरे के करीब माना जाता है। इस वजह से सोमवार सुबह सुखना लेक के दो फ्लड गेट तीन इंच खोले गए हैं और पानी छोड़ा जा रहा है, ताकि सुखना लेक के अंदर जलस्तर को खतरे के निशान से नीचे रखा जा सके। सुबह बरसात के कारण स्कूल और दफ्तर जाने वाले लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बता दें कि झील का जल स्तर बढ़ने के कारण घग्गर नदी का जल स्तर भी बढ़ गया है। यह खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। जीरकपुर के मुबारकपुर क्षेत्र में पानी काजवे से ऊपर बह रहा है, जिस वजह से इस सड़क को बंद कर दिया गया है और आसपास की कॉलोनियों को खाली कराया गया है।
  • Punjab News: बारिश से हाल-ए-बेहाल शहर, 2 मंजिला इमारत ढही, पानी में डूबी मशहूर मर्किट, देखें वीडियो

    Punjab News: बारिश से हाल-ए-बेहाल शहर, 2 मंजिला इमारत ढही, पानी में डूबी मशहूर मर्किट, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के मशहूर चौड़ा बाजार के पास ही गलियों और खजानचियों में एक बिल्डिंग बारिश की चपेट में आ गई। दरअसल, लगातार सुबह 5:00 बजे से हो रही बारिश के कारण जहां शहर के अंदर लोगों के मकानों में पानी भर रहा है, वहीं पुरानी और नई बिल्डिंगें भी कमजोर हो रही हैं। शहर के मशहूर चौड़ा बाजार में खुशी के माहौल में, एक बिल्डिंग आज सुबह 7 बजे बारिश की भेंट चढ़ गई। बड़ी बात यह है कि जिस इलाके में बिजली की तारों में में करंट आने से सप्लाई बिजली विभाग द्वारा बंद कर दी गई।

    प्रशासन द्वारा लोगों से चौड़ा बाजार की ओर आने ना आने की अपील की जा रही है।
    गौरतलब है कि इस इमारत के एक हिस्से में पांच मंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और बेसमेंट भी बनाई गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तंग बाज़ारों में इस तरह अवैध रूप से कई मंजिला इमारतें और कॉम्प्लेक्स खड़े हो चुके हैं, लेकिन विभाग की अनदेखी के कारण यह ख़तरा लगातार बढ़ रहा है। फिलहाल हादसे में किसी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन घटना ने प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल ज़रूर खड़े कर दिए हैं।

  • Punjab News: सवारियों से भरी बस और ट्रैक्टर की टक्कर में एक की मौत, 8 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: सवारियों से भरी बस और ट्रैक्टर की टक्कर में एक की मौत, 8 घायल, देखें वीडियो

    होशियारपुरः पंजाब में लगातार हो रही बारिश से हालात बेहद खराब होने शुरू हो गए है। दरअसल, देर रात हुई बारिश ने एक बार फिर से लोगों का काफी नुकसान कर दिया है। देर रात हुई बारिश से सड़कों सहित लोगों के घरों में पानी घुस गया है। वहीं आज कस्बा टांडा में मूनका लगते राष्ट्रीय राजमार्ग पर सवारियों से भरी एक बस दुर्घटना का शिकार हो गई। बस की ट्रैक्टर से टक्कर होने के बाद बस सड़क पर पलट गई।

    इस भीषण हादसे में कार, एक्टिवा और ट्रैक्टर की टक्कर से वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बस में सवार कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में बस दो-तीन बार पलटने के बाद एक खाई में जा गिरी। वहीं इस हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। वहीं 8 से 10 सवारियां घायल हो गईं। घायलों को टांडा और दसूहा के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस सहित अन्य टीमों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जिनमें से कई की हालत अब बिल्कुल ठीक बताई जा रही है। इस दुर्घटना में केवल एक व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं हादसे में कार सवार जसदीप कौर पत्नी बलजीत सिंह और हरमन सिंह पुत्र बलजीत सिंह घायल हो गए हैं। डीएसपी टांडा और अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

  • Jalandhar News: पानी में डूबी मॉडल टाउन मार्किट, दुकानदारों को हुआ लाखों का नुकसान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पानी में डूबी मॉडल टाउन मार्किट, दुकानदारों को हुआ लाखों का नुकसान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में पड़ रही लगातार बारिश के चलते जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। पंजाब के जालंधर शहर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बाद लोगों की दुकानों के अंदर पानी भर गया है लोगों के घरों के अंदर पानी भर गया है। शहर की सारी सड़कें पानी से लबालब हो गई। हालात यह हो गए है कि शहर का पॉश क्षेत्र मॉडल टाउन भी पानी की चपेट में आ गया है। मॉडल टाउन की कई कमर्शियल बिल्डिंग पानी में डूब गई है, जिस वजह से वहां पर अपना कारोबार कर रहे लोगों को लाखों का नुकसान हो गया है।

    मॉडल टाउन मार्किट में बेसमेंट में बनी अधिकतर दुकानें सड़कों के बराबर पानी से भर गई है। बारिश के चलते ट्रेनें भी 2 से 3 घंटे देरी से चल रही है। ट्रेनों के लेट होने की वजह से यात्रियों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वही सुबह एक रेलवे मुलाजिम की ड्यूटी के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। बारिश के चलते मार्केट में दुकानदारों को लाखों का नुकसान हो गया है। दुकानों के अंदर इलेक्ट्रॉनिक का सामान खराब हो गया है।

    वहीं कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने कहा कि प्रशासन को समय रहते सारे इंतजाम कर लेने चाहिए थे। अब प्रशासन द्वारा पानी को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन इस हादसे में लोगों का काफी नुकसान हो गया है। वहीं चिट्टी बेई में भी पानी ओवरफ्लो हो गया है। गांवों के साथ-साथ अब शहरी लोग भी पानी की मार सह रहे है। देर रात से हो रही बारिश के कारण किशनपुरा में बाढ़ जैसे हालात बन चुके हैं। देर रात शहर के हालात यह हो गए थे कि लोगों को पूरी रात जाग कर काटनी पड़ी।

  • Punjab News: पुरानी सब्जी मंडी के पास बारिश के कारण गिरा मकान

    Punjab News: पुरानी सब्जी मंडी के पास बारिश के कारण गिरा मकान

    कपूरथलाः पंजाब में हो रही बारिश से लोगों का जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। लगभग एक हफ्ते से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण जहां जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है, वहीं बारिश के कारण कई मकान भी गिर रहे हैं। आज सुबह पुरानी सब्ज़ी मंडी के पास छठी गली में एक पुराना तीन मंज़िला मकान बारिश के कारण अचानक गिर गया। सौभाग्य से इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

    इस संबंध में मोहल्ले के निवासियों ने बताया कि यह मकान लगभग सुबह 7 बजे अचानक गिर गया। इस दौरान एक महिला नरिंदर कौर ने बताया कि जब सुबह वह यहां से गुजर रही थीं तो दो-चार ईंटें गिरीं, लेकिन जब वह थोड़ा आगे गईं तो अचानक पूरा मकान बारिश में ढह गया। घर के पास से गुजरती बिजली की तारें और अन्य तारें भी टूट गईं और इलाके की बिजली बंद हो गई है।

    यह उल्लेखनीय है कि कपूरथला रियासत शहर होने के कारण ऐसे कई मकान हैं जो गिरने के कगार पर हैं, उनमें से कई खाली भी हैं, लेकिन ये मकान किसी का जनहानि का कारण बन सकते हैं। लोगों की मांग है कि नगर निगम इनकी पहचान कर उचित कार्रवाई करे।

  • Jalandhar News : पानी में डूबा दमोरिया पुल, फंसी बस, रेस्क्यू जारी, देखें Live

    Jalandhar News : पानी में डूबा दमोरिया पुल, फंसी बस, रेस्क्यू जारी, देखें Live

    जालंधर, ENS: पंजाब भर में बारिश का कहर लगातार जारी है। पंजाब के बाढ़ प्रभावित 8 जिलों में लोगों की परेशानी रविवार को भी कम नहीं हुई।

    1,300 से अधिक गांवों में पानी भरा है। लोग घर की छतों पर बैठे हैं या फिर घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। करीब 2 लाख एकड़ फसल पानी में डूबी है। वहीं जालंधर शहर में देर रात हुई बारिश से लोगों के घरों में जहां पानी घुस गया है, वहीं मॉडल टाउन मार्किट सहित कई इलाकों में पानी घुस गया है। वहीं दमोरिया पुल में पानी इस कदर भर गया है कि पानी में बस फंस गई। बस को टोचन डालकर निकालने की कोशिश की जा रही है। हालात यह हो गए है कि ड्राइवर सीट तक बस पानी में डूब चुकी है। शहर में जगह-जगह पानी भरा हुआ है।

  • Jalandhar News: रेलवे ट्रैक पर भरा पानी, करंट लगने से कर्मी की मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: रेलवे ट्रैक पर भरा पानी, करंट लगने से कर्मी की मौत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब भर में बारिश का कहर लगातार जारी है। पंजाब के बाढ़ प्रभावित 8 जिलों में लोगों की परेशानी रविवार को भी कम नहीं हुई। 1,300 से अधिक गांवों में पानी भरा है। लोग घर की छतों पर बैठे हैं या फिर घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। करीब 2 लाख एकड़ फसल पानी में डूबी है। वहीं जालंधर शहर में देर रात हुई बारिश से लोगों के घरों में जहां पानी घुस गया है, वहीं मॉडल टाउन मार्किट सहित रेलवे ट्रैक भी पानी से भर गए है।

    हालात यह हो गए है कि रेलवे ट्रैक में पानी भरने के साथ-साथ शार्ट सर्किट हो गया। वहीं शार्ट सर्किट के कारण काम करते हुए कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रशोतम कुमार निवासी ब्यास पिंड के रूप में हुई है। काम के दौरान करंट लगने से मौत हुई है। मामले की जानकारी देते कर्मी ने बताया कि मृतक 23 सालों से रेलवे में काम कर रहा था। मृतक के परिजनों को शव सौंप दिया गया है।

    कर्मी ने बताया रेलवे ट्रैक के प्लेट फार्म नंबर 2 से 3 के बीच काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक शार्ट सर्किट होने के कारण कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। वहीं जसविंदर भल्ला ने बताया रेलवे का वर्कर लाइन क्रॉस कर रहा था। इस दौरान रेलवे ट्रैक में भरे पानी में करंट आने से वह उसकी चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। वहीं रेलवे प्रशासन द्वारा बारिश के कारण गाड़ियों के समय में बदलाव किया गया। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर गाड़ियां लेट होने को लेकर अनाउंसमेंट भी की जा रही है। जिसमें शताब्दी सहित कई ट्रेने लेट है।

  • Jalandhar News: बेईं ओवरफ्लो से बाढ़ का खतरा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: बेईं ओवरफ्लो से बाढ़ का खतरा, देखें वीडियो

    जगराल-बजुहा पुल के ऊपर से गुजर रहा पानी, दरारें आने से पुल गिरने का खतरा

    जालंधर, ENS: पंजाब में लगातार हो रही बरसात के पानी और चिट्टी बेईं के ओवरफ्लो होने से कैंट हलके में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। कैंट हलके के कई गांवों के खेतों में पानी भर गया है। कैंट हलके में बाढ़ के खतरों को भांपते हुए रविवार को बाद दोपहर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और विधायक पद्मश्री परगट सिंह ने कैंट हलके के प्रभावित इलाकों का दौरा किया।

    उन्होंने मौके पर ही जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों को फोन पर बाढ़ के खतरे की जानकारी दी। उन्होंने तुरंत पुख्ता कदम उठाने के निर्देश दिया और स्थिति पर नजर रखने के लिए कहा। उन्होंने कैंट हलके के लोगों को साथ खड़े होने का आश्वासन दिलाया है। उन्होंने लोगों से पैनिक न होकर सतर्क रहने की अपील की। किसी भी खतरे की स्थिति में तुरंत उन्हें सूचित करने के लिए कहा।

    कैंट हलके के कुक्कड़ पिंड, चाचोवाल, जगराल और बजुहा जैसे गावों में आए पानी का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने कहा कि होशियारपुर चौ की तरफ से आ रहे पानी के कारण फगवाड़ा से होते हुए जालंधर कैंट के हलके में चिट्टी बेईं ओवरफ्लो हो गई है। जिससे चिट्टी बेईं के साथ लगते गांवों के खेतों में पानी घुस गया है। सैकंड़ो एकड़ फसलें खराब होने का खतरा बन गया है।

    परगट सिंह ने कहा कि अभी स्थिति को काबू किया जा सकता है, लेकिन रविवार रात को और भी पानी आने की जानकारी मिलने के बाद कैंट हलके के इन इलाकों के लोग डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के माझा और मालवा में पहले ही बाढ़ से हालत खराब हैं। अगर दोआबा में भी पानी घुस जाता है तो पंजाब 1988 की बाढ़ से ज्यादा खतरनाक हालात हो सकते हैं।

    उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार और जिला प्रशासन ने चिट्टी बेईं की सफाई भी समय पर नहीं करवाई है। जगराल-बजुहा पुल पर पहुंचे परगट सिंह देखा कि आसपास के सारे खेतों में पानी भरा हुआ है। पुल के ऊपर से पानी गुजर रहा है। जिससे इन दोनों गांवों के बीच की कनैक्टिविटी भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि इस पुल से भारी वाहन भी गुजरते हैं, पुल पर दरारें आ चुकी हैं। जिसकी वजह से पुल कभी भी गिर सकता है। इन गांवों की सड़कों का भी बुरा हाल है। कई कच्चे मकानों को भी पानी आने और बरसात के कारण नुकसान हुआ है।

    इस मौके पर बलदेव सिंह उद्दोपुर, लंबरदार कुलवंत सिंह उद्दोपुर, विक्रमजीत सिंह पंचायत मेंबर जमशेर, दीपा जमशेर, अमनदीप जमशेर, हरदीप सिंह उद्दोपुर, जसबीर सिंह उद्दोपुर, सुखपाल सिंह उद्दोपुर, जसबीर सिंह उद्दोपुर और गुरप्रीत सिंह जमशेर व गांवों के अन्य प्रमुख लोग मौजूद रहे। उन्होंने गांवों में बढ़ रहे खतरे की विधायक को जानकारी दी और कहा कि इसका तुरंत इंतजाम किया जाए। ताकि बाढ़ की स्थिति को बनने से रोका जा सके।

  • Punjab News: अमन अरोड़ा ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    Punjab News: अमन अरोड़ा ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    बाढ़ पीड़ितों के लिए बड़े पैकेज की मांग अमृतसर: आम आदमी पार्टी पंजाब अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने आज अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बाढ़ राहत कार्यों को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि जहाँ पंजाब सरकार, पूरा प्रशासन और संगठन दिन-रात बाढ़ पीड़ितों की मदद में जुटे हुए हैं, वहीं केंद्र सरकार पूरी तरह खामोश बैठी है।

    अरोड़ा ने कहा कि अब तक प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की ओर से न तो कोई संवेदनशील बयान आया है और न ही कोई ठोस मदद। उन्होंने आरोप लगाया कि जीएसटी लागू होने के बाद पंजाब को लगभग 50 हज़ार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, साथ ही एमडीएफ और आरडीएफ के 8,000 करोड़ रुपये तथा प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के 828 करोड़ रुपये भी रोक दिए गए।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर बाढ़ पीड़ितों के लिए बड़े राहत पैकेज की मांग की है। मौजूदा मुआवज़ा कृषि के लिए 6800 रुपये प्रति एकड़ ऊँट के मुँह में जीरा के बराबर है। अरोड़ा ने मांग की कि मुआवज़े को कम से कम तीन गुना बढ़ाया जाए और मृतकों को दिए जाने वाले 4 लाख रुपये की राशि में भी इज़ाफा किया जाए।

    अरोड़ा ने बताया कि बाढ़ से पंजाब के एक हज़ार से अधिक गाँव जलमग्न हैं और लाखों एकड़ फसल बर्बाद हो चुकी है। लोगों के घर, पशुधन और रोजगार पर संकट मंडरा रहा है। हालांकि उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि केंद्र मदद नहीं भी करता है, तो भी पंजाब सरकार के पास पर्याप्त संसाधन हैं और हर प्रभावित परिवार तक सहायता पहुँचाई जाएगी।

    अंत में अरोड़ा ने भाजपा नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि सिर्फ़ बयानबाज़ी और फोटोशूट से काम नहीं चलेगा। केंद्र को याद रखना चाहिए कि पंजाब ने हमेशा देश की सेवा की है और अब देश की ज़िम्मेदारी है कि वह पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए।

  • क्रिकेट से सन्यास लेने पर PM Modi ने Cheteshwar Pujara को लिखा पत्र, भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं

    क्रिकेट से सन्यास लेने पर PM Modi ने Cheteshwar Pujara को लिखा पत्र, भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं

    खेल: भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने 24 अगस्त को क्रिकेट से सन्यास लेने की घोषणा कर दी थी। वह काफी सालों तक भारतीय टेस्ट टीम के अहम सदस्य रहे हैं और उन्होंने टीम की सफलताओं में अहम रोल निभाया है। पुजारा ने 2018-19 और 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम को बैक टू बैक सीरीज में जीत दिलवाई थी। ऐसे में अब पीएम मोदी ने उन्हें पत्र लिखकर आगे के भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है। पुजारा से पीएम मोदी से मिला हुआ पत्र अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। इस पत्र को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि – ‘मुझे अपने सन्यास पर माननीय पीएम का प्रशंसा पत्र मिला इससे मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं उनकी ओर से व्यक्त की गई भावनाओं के लिए मैं बहुत आभारी हूं। अपने जीवन की दूसरी पारी में कदम रखते हुए मैं मैदान पर बिताए हर पाल और फैंस से मिले प्यार को संजोकर रखूंगा’। पीएम ने इस पत्र में लिखा है कि उन्हें चेतेश्वर पुजारा के सन्यास लेने के फैसले की जानकारी मिली है। इसके बाद फैंस और क्रिकेट जगत की ओर से तारीफों के पुल बांधे गए। पीएम ने पुजारा को शानदार क्रिकेट करियर के लिए हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि छोटे फॉर्मेट्स के दौर में पुजारा लंबे फॉर्मेट की खूबसूरती का प्रतीक रहे हैं। पीएम का यह मानना है कि पुजारा का धैर्य, एकाग्रता और लंबे समय तक बल्लेबाजी करने की क्षमता उन्हें भारतीय बल्लेबाजी का अहम स्तंभ बनाती थी।

    घरेलू क्रिकेट में पुजारा का अहम योगदान

    पीएम ने जो पुजारा को पत्र लिखा है उसमें उन्होंने ऑस्ट्रेलिया धरती पर 2018-19 को ऐतिहासिक टेस्ट सीरिज में उनके अहम योगदान का भी जिक्र किया है। पीएम ने लिखा कि पुजारा की उपस्थिति हमेशा फैंस को भरोसा देती थी कि टीम सुरक्षित हाथों में है। पीएम ने घरेलू क्रिकेट खासतौर पर सौराष्ट्र के लिए उनके योगदान की सराहना की है। उन्होंने कहा कि राजकोट को क्रिकेट मानचित्र पर लाने में उनका योगदान युवाओं के लिए गर्व का विषय है।’ पीएम ने लिखा कि – ‘मुझे यकीन है कि पुजारा के पिता उन पर गर्व महसूस कर रहे होंगे जो अपने बेटे के मार्गदर्शक भी रहे हैं। पुजारा की पत्नी और बेटी भी इस बात से खुश होंगी कि अब उन्हें पुजारा के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। पीएम ने कहा कि परिवार ने चेतेश्वर पुजारा के करियर में बड़ा योगदान और बलिदान दिया है’। इसके अलावा पीएम ने मैदान के बाहर पुजारा की कमेंटेंटर के तौर पर गहरी क्रिकेट समझ की भी तारीफ की। पीएम ने कहा कि पुजारा का विश्लेषण क्रिकेट प्रेमियों के लिए बहुत ही मूल्यवान है और लोग हमेशा उनके विचार सुनने के लिए उत्सुक रहते हैं। पीएम ने भरोसा जताया है कि पुजारा आगे भी क्रिकेट के साथ जुड़े रहेंगे और आगे आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित भी करेंगे। अंत में उन्होंने पुजारा को भविष्य के लिए भी शुभकामनाएं दी हैं।

    पुजारा के इंटरनेशनल रिकॉर्ड

    अगर बात चेतेश्वर पुजारा के इंटरनेशनल रिकॉर्ड की करें तो उन्होंने भारतीय टीम के लिए 103 टेस्ट मैचों में 7195 रन बनाए हैं। पुजारा का टेस्ट में एवरेज 43.60 रहा है। उन्होंने 19 शतक के अलावा 35 अर्धशतक भी जड़े हैं। 5 ओडीआई मैचों में भी भारतीय टीम का उन्होंने प्रतिनिधित्व किया है। ओडीआई मैचों में उन्होंने 51 रन बनाए। 2018-19 में भारतीय टीम ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीती थी। इसी दौरान चेतेश्वर पुजारा ने सबसे ज्यादा 521 रन बनाए थे।