क्रिकेट से सन्यास लेने पर PM Modi ने Cheteshwar Pujara को लिखा पत्र, भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं

Written by

in

खेल: भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने 24 अगस्त को क्रिकेट से सन्यास लेने की घोषणा कर दी थी। वह काफी सालों तक भारतीय टेस्ट टीम के अहम सदस्य रहे हैं और उन्होंने टीम की सफलताओं में अहम रोल निभाया है। पुजारा ने 2018-19 और 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम को बैक टू बैक सीरीज में जीत दिलवाई थी। ऐसे में अब पीएम मोदी ने उन्हें पत्र लिखकर आगे के भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है। पुजारा से पीएम मोदी से मिला हुआ पत्र अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। इस पत्र को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि – ‘मुझे अपने सन्यास पर माननीय पीएम का प्रशंसा पत्र मिला इससे मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं उनकी ओर से व्यक्त की गई भावनाओं के लिए मैं बहुत आभारी हूं। अपने जीवन की दूसरी पारी में कदम रखते हुए मैं मैदान पर बिताए हर पाल और फैंस से मिले प्यार को संजोकर रखूंगा’। पीएम ने इस पत्र में लिखा है कि उन्हें चेतेश्वर पुजारा के सन्यास लेने के फैसले की जानकारी मिली है। इसके बाद फैंस और क्रिकेट जगत की ओर से तारीफों के पुल बांधे गए। पीएम ने पुजारा को शानदार क्रिकेट करियर के लिए हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि छोटे फॉर्मेट्स के दौर में पुजारा लंबे फॉर्मेट की खूबसूरती का प्रतीक रहे हैं। पीएम का यह मानना है कि पुजारा का धैर्य, एकाग्रता और लंबे समय तक बल्लेबाजी करने की क्षमता उन्हें भारतीय बल्लेबाजी का अहम स्तंभ बनाती थी।

घरेलू क्रिकेट में पुजारा का अहम योगदान

पीएम ने जो पुजारा को पत्र लिखा है उसमें उन्होंने ऑस्ट्रेलिया धरती पर 2018-19 को ऐतिहासिक टेस्ट सीरिज में उनके अहम योगदान का भी जिक्र किया है। पीएम ने लिखा कि पुजारा की उपस्थिति हमेशा फैंस को भरोसा देती थी कि टीम सुरक्षित हाथों में है। पीएम ने घरेलू क्रिकेट खासतौर पर सौराष्ट्र के लिए उनके योगदान की सराहना की है। उन्होंने कहा कि राजकोट को क्रिकेट मानचित्र पर लाने में उनका योगदान युवाओं के लिए गर्व का विषय है।’ पीएम ने लिखा कि – ‘मुझे यकीन है कि पुजारा के पिता उन पर गर्व महसूस कर रहे होंगे जो अपने बेटे के मार्गदर्शक भी रहे हैं। पुजारा की पत्नी और बेटी भी इस बात से खुश होंगी कि अब उन्हें पुजारा के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। पीएम ने कहा कि परिवार ने चेतेश्वर पुजारा के करियर में बड़ा योगदान और बलिदान दिया है’। इसके अलावा पीएम ने मैदान के बाहर पुजारा की कमेंटेंटर के तौर पर गहरी क्रिकेट समझ की भी तारीफ की। पीएम ने कहा कि पुजारा का विश्लेषण क्रिकेट प्रेमियों के लिए बहुत ही मूल्यवान है और लोग हमेशा उनके विचार सुनने के लिए उत्सुक रहते हैं। पीएम ने भरोसा जताया है कि पुजारा आगे भी क्रिकेट के साथ जुड़े रहेंगे और आगे आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित भी करेंगे। अंत में उन्होंने पुजारा को भविष्य के लिए भी शुभकामनाएं दी हैं।

पुजारा के इंटरनेशनल रिकॉर्ड

अगर बात चेतेश्वर पुजारा के इंटरनेशनल रिकॉर्ड की करें तो उन्होंने भारतीय टीम के लिए 103 टेस्ट मैचों में 7195 रन बनाए हैं। पुजारा का टेस्ट में एवरेज 43.60 रहा है। उन्होंने 19 शतक के अलावा 35 अर्धशतक भी जड़े हैं। 5 ओडीआई मैचों में भी भारतीय टीम का उन्होंने प्रतिनिधित्व किया है। ओडीआई मैचों में उन्होंने 51 रन बनाए। 2018-19 में भारतीय टीम ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीती थी। इसी दौरान चेतेश्वर पुजारा ने सबसे ज्यादा 521 रन बनाए थे।    

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *