Blog

  • बंगाणा के शहीद बृजेश कुमार मुख्यद्वार ननाबी धुंधला में आज सजेगा कारगिल विजय दिवस पर  श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    बंगाणा के शहीद बृजेश कुमार मुख्यद्वार ननाबी धुंधला में आज सजेगा कारगिल विजय दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा होंगे मुख्यतिथि,सुबह 10 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम ,दोपहर को भोजन की भी व्यवस्था: केवल कृष्ण शर्मा

    ऊना,सुशील पंडित: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आज शहीद बृजेश कुमार मुख्य द्वार, ननाबी धुंधला में भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा मुख्यतिथि के रूप में उपस्थित होकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे होगा, जिसमें क्षेत्र के पूर्व सैनिक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के सदस्य, युवा और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भाग लेंगे।

    कुटलैहड़ कांग्रेस के भूतपूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष केवल कृष्ण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कारगिल विजय दिवस केवल एक स्मृति दिवस नहीं, बल्कि देश की आन-बान-शान की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलि दान देने वाले वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान शहीदों को सलामी देकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी तथा उनके अदम्य साहस और बलिदान को याद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर देशभक्ति गीतों और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण रहेगा। बही समाज में अच्छा करने बालों एवं शहीदों के परिवारों को सम्मानित भी किया जाएगा।

    उपस्थित लोगों को कारगिल युद्ध के वीर जवानों की शौर्यगाथाओं से भी अवगत कराया जाएगा, ताकि नई पीढ़ी देशभक्ति, राष्ट्रसेवा और बलिदान की भावना से प्रेरणा ले सके। कार्यक्रम में स्वतंत्रता, राष्ट्रीय एकता और सैनिकों के सम्मान का संदेश भी दिया जाएगा। केवल कृष्ण शर्मा ने क्षेत्रवासियों, पूर्व सैनिकों, युवाओं और सभी सामाजिक संगठनों से अधिक से अधिक संख्या में कार्य क्रम में शामिल होने की अपील की है।

     

     

     

     

  • गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष बनने के बाद बद्दी पहुंचने पर धर्मपाल चौहान का किया भव्य स्वागत

    गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष बनने के बाद बद्दी पहुंचने पर धर्मपाल चौहान का किया भव्य स्वागत

    सड़कों पर घूमने वाले गौवंश के लगेंगे रिफलेक्टर

    बद्दी, सचिन बैंसल: गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष धर्मपाल चौहान का बीबीएन में पहुंचने पर जगह जगह स्वागत किया गया। सबसे पहले बद्दी के मोतिया प्लाजा में उनका स्वागत हुआ। उसके बाद मलकु माजरा गौशाला व मानपुरा में  स्वागत किया गया है। इस दौरान उनके साथ दून के विधायक राम कुमार चौधरी व कांग्रेस के  राज्य कोषाध्यक्ष मदन चौधरी भी उपस्थित रहे।

    जगह-जगह हुई स्वागत से धर्मपाल चौहान काफी खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि उपाध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने एक पायलट योजना शुरू की है जिसके  तहत वह सड़कों पर घूमने वाले गौवंश के गले में एक रिफलेक्टर लगाए गए जिससे सड़क  दुर्घटना से गौवंश बच सके। सोलन जिले से इस योजना का शुरूआत कर दी गई है। रिफ्लेक्टर पर होने वाले खर्चा वह अपनी जेब से वहन करेंगें। उन्होंने प्रदेश भर की गौशालाओं में पल रहे गौवंश के चारे के लिए 2 करोड़ 60 लाख रुपये जारी किए है।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुछ  गौशाला अभी तक पंजीकृत नहीं हुई है। जिससे सरकार की ओर से जारी होने वाला लाभ उन्हें नहीं मिलता है। उन्होंने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश किए है कि वह उन सभी गौशालाओं को पंजीकृत करें जिनमें गौवंश पल रहा है। पंजीकृत होने के बाद इन गौशालाओं को भी सरकार की ओर से मिलने वाली राहत राशि मिल पाएगी। इसके अलावा वह प्रदेश में दो  आधुनिक तकनीक से सेल दो गौशालाएं खोल रहे है। जमीन का चयन होने के बाद इनके निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

    इनके स्वागत में कुलतार ठाकुर, मदन चौधरी,श्याम चौहान, मुकेश जैन, रजनीश चौहान,  संजीव कुंडल्स, कुलदीप कुंडल्स, अधिवक्ता वी के शर्मा, अशोक कौशल, राजिंदर चोधरी, दीवान चौधरी, गुरदीप चौहान, प्रीतपाल चोधरी, वासु, सोनू, मान सिंह, जयपाल, पंकज चौहान, रमन कौशल, सुशील कौशल, बिंदर, केहर सिंह, सरविन्द चौहान, अभिषेक चौहान, बग्गा राम, जसविंदर सिंह, पम्मी, परमिंदर, रुपिंदर, केशव, मोहिंदर, दीपक,संजीव सिंगला, भीम सिंह, शिव कुमार, मक्खन समेत गणममान्य लोग उपस्थित रहे।

     

     

     

     

     

  • Jalandhar News: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर AAP ने मनाया जश्न, कहा- Gen Z की हुई जीत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर AAP ने मनाया जश्न, कहा- Gen Z की हुई जीत, देखें वीडियो

    जालंधरः दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के प्रदर्शऩ को लेकर केंद्र सरकार बैकफुट पर आ गई। जिसके चलते केंर्दीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं आप पार्टी द्वारा आज थालियां बजाकर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शऩ किया जाना था, लेकिन केंद्रिय मंत्री के इस्तीफे के बाद थालियां बजाकर विरोध प्रदर्शन की जगह धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी में आप पार्टी द्वारा महानगर में जश्न मनाया गया।

    पूरा देश सभी बच्चों के साथ खड़ाः मेयर
    मेयर विनीत धीर ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर लेकर कहा आज संविधान की जीत हुई है। ये ताना साही की सरकार है। लेकिन पूरा देश आज सभी बच्चों के साथ खड़ा है।

    सच्चाई की हमेशा जीत हुई हैः मोहिंदर भगत
    कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने पार्टी समर्थकों के साथ केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने के बाद जश्न मनाया। इस दौरान शहर में ढोल-नगाड़ों के साथ रैली निकाली। इसके बाद आप वर्करों ने केेंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

    वहीं, मीडिया को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि आज डैमोक्रेसी की जीत हुई है, जो धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देने पड़ा है। यदि पहले ही सरकार सभी बच्चों की मांगें मान लेती तो इतना युवाओं का नुक्सान नहीं होता। युवाओँ को अपना हक लेने के लिये सड़क पर उतरना पड़ा ये बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है। लेकिन हमेसा सच्चाई की जीत हुई है। आज भी लोकतांत्रिक देश में सच्चाई की जीत हुई है। आम आदमी पार्टी हमेशा देश के युवाओं के साथ खड़ी है और भविष्य में खड़ी रहेगी।

    इधर, भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा काफी देर से दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक को लेकर धरना-प्रदर्शन किया जा रहा था। लेकिन आज देश की सभी युवाओं की जीत हुई। आखिरकार सरकार को झुकना पड़ा है।

  • Punjab News: पुलिस पर फायरिंग मामले में SP सौरभ जिंदल ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस पर फायरिंग मामले में SP सौरभ जिंदल ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    मोहालीः जिले में सीआईए स्टाफ़ की टीम पर सनेटा के पास तस्करों ने फायरिंग कर दी। इस घटना में दो पुलिस कर्मी घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्तपाल में भर्ती करवाया गया। घायल पुलिस कर्मियों की पहचान कांस्टेबल परमजीत सिंह और कांस्टेबल जगजीत सिंह के रूप में हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर एसपी डिटेक्टिव सौरभ जिंदल सिविल अस्पताल में घायल पुलिसकर्मियों का हाल जानने पहुंचे। जहां मीडिया से बात करते हुए एसपी ने तस्करों को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल की टीम द्वारा नाकेबंदी की हुई थी।

    इस दौरान पुलिस कर्मियों ने स्विफ्ट गाड़ी को रूकने का इशारा दिया। जिसके बाद कार चालकों द्वारा पुलिस कर्मियों के साथ बहसबाजी करनी शुरू कर दी। घटना के दौरान नाके पर 6 पुलिस कर्मी मौजूद थे। जिसके बाद उक्त कार चालकों ने कुछ अन्य साथियों को घटना स्थल पर बुला लिया। दूसरी गाड़ी में 3 से 4 अन्य व्यक्ति आए और उक्त व्यक्तियों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। इस दौरान दोषियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग भी की। इस घटना में दो पुलिस कर्मी घायल हो गए, जिनकी अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

    वहीं उक्त आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है, जल्द दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी ने कहा कि उन्हें दोषियों को लेकर कुछ इनपुट मिले है। ऐसे में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। एसपी के अनुसार 6 से 7 नौजवानों द्वारा हमला किया गया। इस दौरान दोषियों ने तलवार से भी हमला किया। वहीं घटना स्थल पर पुलिस की स्कार्पियों गाड़ी को फेट मारकर दोषी मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार 3 से 4 राउंड फायर किए गए है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम नशीले पदार्थों की बड़ी खेप की डिलीवरी रोकने के लिए एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर रही थी। इस दौरान हमलावारों द्वारा पुलिस पर फायरिंग कर दी गई।

  • बद्दी के हाऊसिंग बोर्ड से चोरों ने कार के टायर किए चोरी, CCTV में कैद हुआ चोरी का वीडियो

    बद्दी के हाऊसिंग बोर्ड से चोरों ने कार के टायर किए चोरी, CCTV में कैद हुआ चोरी का वीडियो

     थाने में दर्ज कराई शिकायत

    बद्दी, सचिन बैंसल : बद्दी के हाऊसिंग बोर्ड कालोनी के फेस तीन में एक मकान के आगे खड़ी कार के चारों टायर चोर ले गए है। सुबह जब कार मालिक कार चलाने गया तो  चारों टायर गायब मिले। कार संचालक जगत पाल ने इसकी शिकायत बद्दी पुलिस थाने में कराई है। पुलिस ने दर्ज रिपोर्ट में जगतपाल ने बताया कि उनसे अपनी स्विप्ट कार को 358 के आगे खड़ी की हुई थी। जब वह कार चलाने के लिेए गया तो उसके सभी टायर गायब थे। उसने सीसीटीवी केमरे में देखा तो पाया का एक व्यक्ति कार लेकर रात के समय आया और उसके सभी टायर खोल  कर अपनी कार से रख कर फरार हो गया है। अंधेरे के चलते कार के नंबर पढ़ नहीं पाए। उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस इसकी जांच कर रही है।
  • Jalandhar News: धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर Punjab प्रधान Kewal Dhillon का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर Punjab प्रधान Kewal Dhillon का आया बयान, देखें वीडियो

    प्रदर्शन में छात्र नहीं बैठे गुंडे बिठाए

    जालंधर, ENS: पंजाब भाजपा प्रधान केवल ढिल्लों जालंधर में निजी होटल में जरनल हाउस की मीटिंग में शामिल हुए। जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि श्री गुरु रविदास जी के 650वीं जयंती को लेकर एकत्रित हुए। ऐसे में प्रत्येक मंदिर, गुरुद्वारा और धार्मिक स्थलों पर कार्यकता जाकर सेवा करेंगे और श्री गुरु रविदास के मार्ग दर्शन पर चलने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहाकि पार्टी द्वारा आज एकत्रित होकर पंजाब में जयंती को धूमधाम से मनाने की तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं केंद्रिय मंत्री धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर केवल ढिल्लों ने कहा कि छात्रों के सुसाइड मामले और पेपर लीक को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफी गंभीर है। पीएम मोदी द्वारा सीबीआई जांच शुरू करने के आदेश दे दिए है। वहीं 13 दोषियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पीएम मोदी द्वारा पेपर लीक में शामिल दोषियों को जल्द और कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाने का ऐलान किया है। पीएम मोदी ने कहा है कि देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। वहीं अब अगर पेपर लीक होता है तो दोषी पाए गए पर 10 करोड़ का जुर्माना और 10 साल की सजा का प्रवाधान रखा गया है। वहीं राहुल गांधी को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि वह मौज कर रहे है और बच्चों के साथ मिलकर वह राजनीति कर रहे है। केवल ढिल्लों ने धर्मेंद्र प्रधान की तारीफ करते हुए कहाकि बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उन्होंने इस्तीफा दिया है। वहीं जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन को लेकर कहा कि वहां पर छात्र नहीं गुंडे बिठाए हुए है। वहीं परगट सिंह के बयान पर कहा कि 2004 से 2010 तक कई पेपर लीक हुए उस पर कांग्रेस ने क्या कदम उठाए।
  • धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मची हलचल, दिल्ली पहुंचे देवेंद्र फडणवीस शिंदे, हो सकता है केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल

    धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मची हलचल, दिल्ली पहुंचे देवेंद्र फडणवीस शिंदे, हो सकता है केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल

    नई दिल्लीः जंतर-मंतर पर छात्रों के चल रहे प्रदर्शन के बाद केंद्र सरकार बैकफुट पर आ गई। जिसके चलते केंद्रिय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा पीएम नरेंद्र मोदी को भेज दिया। वहीं केंद्रिय मंत्री के इस्तीफे के बाद भी छात्रों का प्रदर्शन खत्म नहीं हुआ है। वहीं दूसरी ओर भाजपा में हलचल तेज हो गई है। दरअसल, केंद्रिय मंत्री के इस्तीफे के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दिल्ली में केंद्रिय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंच गए है।

    इस बीच डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे अभी मुंबई में ही रुके हैं। सूत्रों के मुताबिक सीएम का यह दौरा केवल सरकारी काम के लिए है। लेकिन मौजूदा हालात ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। दूसरी ओर, इस बैठक को केंद्रीय मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल से जोड़कर देखा जा रहा है। चर्चा है कि शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे को केंद्र सरकार में जगह मिल सकती है। दरअसल, शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के नाम पर भी विचार होने की बात सामने आ रही है।

    उधर, दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। वहीं, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने इस्तीफा देने वाले धर्मेंद्र प्रधान से अहम मुलाकात की। दूसरी ओर, कॉकरोच पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके का कहना है कि अभी 2 मांगे बाकी है, जिसमें शहीद हुए छात्रों के परिवार को एक करोड़ रुपए राशि देना और दूसरा छात्रों पर लाठीचार्ज किए गए पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करना शामिल है। वहीं अभिजीत ने देश वासियों से आज शाम 6 बजे कैंडल मार्च निकालने की अपील की है।

  • कारगिल विजय दिवस पर पूर्व विधायक भुट्टो ने शहीदों को किया नमन

    कारगिल विजय दिवस पर पूर्व विधायक भुट्टो ने शहीदों को किया नमन

    भाजपा नेता बोले, तत्काल पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने शहीदों को दिलाया था राजकीय सम्मान, हमारी भारतीय सेना ने कारगिल युद्ध में पाकिस्तान को दिखाई थी अपनी असली ताकत

    ऊना,सुशील पंडित : कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि 26 जुलाई भारतीय इतिहास का गौरवशाली दिन है।यह दिन भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय जवानों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की सीमाओं की रक्षा की और दुश्मन को करारा जवाब दिया। भुट्टो ने कहा कि वर्ष 1999 में तत्कालीन प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भारत ने कारगिल युद्ध का डटकर सामना किया।

    उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने युद्ध में शहीद होने वाले भारतीय सैनिकों को पूरा राजकीय सम्मान दिलाने की परंपरा को सशक्त बनाया। और शहीदों के पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांवों तक पहुंचाए गए और पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इससे देश के वीर सैनिकों और उनके परिवारों का सम्मान और मनोबल दोनों बढ़ा। पूर्व विधायक ने कहा कि कारगिल की दुर्गम और बर्फीली चोटियों पर भारतीय सेना ने असाधारण वीरता परिचय दिया,विषम परिस्थितियों और कठिन मौसम के बावजूद भारतीय जवानों ने दुश्मन के कब्जे वाली रणनीतिक चोटियों को एक-एक कर मुक्त कराया, पाकिस्तान को उसकी नापाक हरकतों का मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के साहस और पराक्रम ने पूरी दुनिया को भारत की सैन्य शक्ति और दृढ़ संकल्प का परिचय कराया।

    कारगिल विजय दिवस केवल एक सैन्य जीत का दिन नहीं, बल्कि देश के उन अमर वीरों के बलिदान को स्मरण करने का अवसर है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीदों के त्याग, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेकर देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए सदैव समर्पित रहें। उन्होंने कहा कि कारगिल के अमर शहीदों का बलिदान सदैव देशवासियों को राष्ट्र सेवा और देशभक्ति के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।

  • इलाके में तेदुएं आने से लोगों में दहशत, टीम का सर्च ऑपरेशन जारी, देखें वीडियो

    इलाके में तेदुएं आने से लोगों में दहशत, टीम का सर्च ऑपरेशन जारी, देखें वीडियो

    पंचकूलाः जिल में उस समय देहशत का माहौल बन गया, जब गांव नगल और पंचकूला के सेक्टर 30 वाले जंगलों में एक तेदुआ देखने की सूचना मिली। इस मामले को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। दरअसल, इलाके में तेदुएं के आने की एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में तेदुआं सड़क किनारे घूमता दिखाई दे रहा है। मिली जानकारी के अनुसार नगल निवासी परवीन कुमार द्वारा वीडियो बनाई है।

    बताया जा रहा है कि ये वीडियो 3 से 4 दिन पुरानी है। जैसे ही इसकी सूचना वाइल्ड लाइफ की टीम को पता लगा तो वाइल्ड लाइफ की टीम ने दिन में तेदुएं को पकड़ने के लिए एक ऑपरेशन चला रखा है। जहां तेदुएं को पकड़ने के लिए जाल और पिंजरे लगा दिया है। वाइल्ड लाइफ की टीम ने देर रात को लोगों को घरों में रहने की अपील की है। वहीं नगल गांव को लोगो में दहशत का माहौल बना हुआ है। तेदुएं के डर से कुछ लोगों ने घरों से अपने बच्चों को स्कूल और ट्यूशन भेजना बंद कर दिया है। घटना को लेकर गांव में एक दहशत का माहौल बन गया है।

     

  • Punjab News: पुलिस और तस्करों में चली गोलियां, 2 जवान घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस और तस्करों में चली गोलियां, 2 जवान घायल, देखें वीडियो

    मोहालीः जिले में पुलिस और तस्करों में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जहां CIA स्टाफ़ की एक टीम पर सनेटा के पास तस्करों द्वारा हमला किया गया। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम नशीले पदार्थों की बड़ी खेप की डिलीवरी रोकने के लिए एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर रही थी। इस दौरान हमलावारों द्वारा पुलिस पर फायरिंग कर दी गई। इस हमले में पुलिस के 2 जवान घायल हो गए।

    मिली जानकारी के मुताबिक, CIA स्टाफ़ को खबर मिली कि कुछ लोग ‘चिट्टा’ (सिंथेटिक ड्रग्स) की एक बड़ी खेप पहुंचाने के लिए सनेटा के पास आ रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जाल बिछाया। इसी बीच, संदिग्धों ने अपने साथियों को भी उस जगह पर बुला लिया। खबर है कि आरोपी ने पुलिस टीम पर गोलीबारी की। गोलीबारी के दौरान, एक पुलिस अधिकारी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरे पर तलवार से हमला किया गया।

    घायल अधिकारियों की पहचान कॉन्स्टेबल परमजीत सिंह और कॉन्स्टेबल जगजीत सिंह के रूप में हुई है। हमले के बाद आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने इलाके में चेकपॉइंट बनाकर अलर्ट जारी कर दिया है। हमलावरों की तलाश के लिए छापेमारी जारी है। घटना के बारे में आधिकारिक पुष्टि और आगे की जानकारी का इंतज़ार है।