Blog

  • पंजाब : चोरी के सामान के साथ दो काबू , देखें वीडियो

    पंजाब : चोरी के सामान के साथ दो काबू , देखें वीडियो

    फगवाड़ा  / राजेश कुमार :- थाना सतनामपुरा पुलिस को उस समय सफलता हाथ लगी जब एएसआई मंजीत सिंह मोटरसाइकिल सवार दो नौजवानों को चोरी की हुई एक्टिवा के स्पेयर पार्ट को प्लास्टिक के थैले में डाले हुए समान के साथ काबू किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए एस.एच.ओ. रमनदीप कुमार ने बताया कि बेनसन थॉमस पुत्र परबिल जिला  पाला किड स्टेट केरला हाल वासी सराय रोड फगवाड़ा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह बी.बी.ए. एलएलबी की पढ़ाई करने के लिए लवली यूनिवर्सिटी पंजाब आया है और सराय रोड फगवाड़ा में किराए के मकान में रहता है।

    19 मार्च 2023 को अपनी एक्टिवा नंबर केएल 07 एस डी 3134 पर अपने दोस्त को मिलने राजा गार्डन ब्लॉक सी हदियाबाद फगवाड़ा आया था। रात को वह  स्कूटरी  अपने दोस्त के घर के बाहर लगाकर वह खाना खाने के लिए घर से बाहर चले गए। जब वह खाना खाकर वापस आए तो स्कूटरी वहां पर नहीं थी उसको कोई व्यक्ति चोरी कर कर ले गया था। पुलिस की ओर से इस मामले की जाच करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर मोटरसाइकिल सवार दो को काबू किया इनकी पहचान समरथ उर्फ सलीम उर्फ निक्कू पुत्र श्याम एवं कर्ण पुत्र नेहरू वासी के रूप में हुई है पुलिस ने इनके पास में से एक प्लास्टिक का बोरा  बरामद किया जिसमें आरोपी शिकायतकर्ता की स्कूटी को काटकर बोरी में डालकर ले जा रहे थे पुलिस की ओर से दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • पंजाब: रंजिश के चलते युवक की गोली मारकर हत्या

    पंजाब: रंजिश के चलते युवक की गोली मारकर हत्या

    अमृतसरः पंजाब के जिला तरनतारन के विधानसभा हलका पट्टी के अधीन पड़ते गांव सैदपुर में एक नौजवान का रंजिश के चलते हुए गोली मार के कत्ल कर देने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जगरूप सिंह के रूप में हुई है। वहीं गोलियां गांव के ही जगदीप सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारी है। इस उपरांत जानकारी देते हुए कत्ल हुए नौजवान जगरूप सिंह के पिता हरभजन सिंह ने बताया कि गांव के ही रहने वाले जगरूप का गांव में ही एक लड़की के साथ चक्कर था। कुछ महीने पहले जगरूप और वह लड़की घर से भाग गए थे।

    बाद में घर वालों ने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद गांव में पंचायत हुई। पंचायत ने लड़की को उसके घर भेज दिया और दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया। एनकाउंटर न्यूज को मिली जानकारी के अनुसार रंजिश को रखते हुए जगदीप सिंह और उसके कुछ साथियों ने आज खेल ग्राउंड में जगरूप सिंह को गोली मार दी। जिसके कारण जगरूप सिंह की अस्पताल में ले जाते समय मौत हो गई। मृत्युक नौजवान जगरूप सिंह के पिता ने जिला तरनतारन पुलिस से मांग की है कि दोषियों के ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। 

  • पंजाब: कुख्यात गैंगस्टर का गोलियां मारकर कत्ल, देखें CCTV

    पंजाब: कुख्यात गैंगस्टर का गोलियां मारकर कत्ल, देखें CCTV

    अमृतसरः जिले के गांव सठियाल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गैंगस्टर जरनैल सिंह की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के मुताबिक अज्ञात हमलावारों ने गैंगस्टर जरनैल सिंह करीब 24 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक जरनैल सिंह गोपी घनश्यामपुरिया गैंग से संबंधित बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक हमलावारों द्वारा 15 मिनट में करीब 25 राउंड फायरिंग की गई। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें 4 हमलावार घटना को अंजाम देते है।

    सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि जैसे ही जरनैल दुकान से बाहर निकलता तो हमलावार उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला देते है। इस घटना को लेकर पुलिस अधिकारी ने बताया कि 4 नकाबपोश हमलावारों ने जरनैल सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। जिसमें जरनैल सिंह की मौके पर मौत हो गई। जबकि इस घटना दौरान एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उक्त हमलावार स्विफट कार में सवार होकर आए थे। इस दौरान उन्होंने कई राउंड फायरिंग की। बताया जा रहा है कि जरनैल सिंह किसी काम से जा रहा था। इस दौरान हमलावारों से जरनैल का सामना हो गया। जिसके बाद हमलावारों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया।

  • बड़ी खबरः फंदे पर लटकी मिली एक ही परिवार के 5 लोगों की लाश

    बड़ी खबरः फंदे पर लटकी मिली एक ही परिवार के 5 लोगों की लाश

    केरल: भारत के केरल राज्य से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। केरल के चेरुवथुर में एक ही परिवार के पांच लोगों की लाश मिली हैं। यह सभी लाशें घर में फंदे पर लटकी मिली हैं। मारने वाले परिवार में पति पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। इसमें दो लड़के और एक लड़की है। घटना केरल के कन्नूर जिले के चेरुपुझा की मंगलवार को देर रात की है। हालांकि इन लोगों की मौत की वजह से हुई है। पुलिस इस पर पड़ताल कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, कन्नूर जिले के चेरुपुझा पंचायत के वाचल में बुधवार को सुबह एक ही परिवार के पांच सदस्य अपने आवास पर मृतक लटके पाए गए हैं। मरने वालों में पति पत्नी सहित बच्चे शामिल हैं। पति का नाम शाजी और पत्नी का नाम श्रीजा वेम्पिरिन्जन है, जबकि बच्चों का नाम सूरज, सुरभि और सुजीत है। 

    स्थानीय पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक, यह हत्या या फिर आत्महत्या का मामला प्रतीत होता दिखा रहा है। बीते 16 मई को शाजी और श्रीजा वेम्पिरिन्जन शादी की थी। ऐसी संभावनाएं जताई जा रही हैं कि इस जोड़े में पहले बच्चों को मार कार फंसी के फंदे पर लटकाया है। फिर खुद फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली है। मृतक परिवार के बच्चों को शव घर की सीढ़ियो से मिले हैं, जबकि दंपति का शव घर की छत के पंखे से लटका पाया गया है। यह सभी बच्चे शाजी थे। श्रीजा की यह पहली शादी थी। पुलिस के मुताबिक, घटना मंगलवार देर रात को घटी है। मृतक परिवार के बच्चों को शव घर की सीढ़ियो से मिले हैं, जबकि दंपति का शव घर की छत के पंखे से लटका पाया गया है। यह सभी बच्चे शाजी थे। श्रीजा की यह पहली शादी थी। पुलिस के मुताबिक, घटना मंगलवार देर रात को घटी है।

  • भाजपा जनसंपर्क से जन समर्थन अभियान तक 25 मई को बैठक आयोजित 

    भाजपा जनसंपर्क से जन समर्थन अभियान तक 25 मई को बैठक आयोजित 

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना मंडल भाजपा द्वारा जनसंपर्क से जन समर्थन अभियान को लेकर 25 मई को भाजपा कार्यालय ऊना में बैठक का आयोजन करते हुए अभियान की रूपरेखा तैयार की जाएगी। भाजपा के मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल ने बताया कि इस मौके पर ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती विशेष रुप से बैठक में मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार के 9 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर हिमाचल भाजपा एक महीने तक विशेष अभियान चलाकर जन जन तक केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का काम करेगी। भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने कहा कि 30 मई से 30 जून तक भाजपा जनसम्पर्क से जनसमर्थन अभियान चलाएगी जिसके तहत भाजपा के सभी मोर्चो और प्रकोष्टो के विभिन्न सेमीनार आयोजित करके केंद्र सरकार की नीतियों से अवगत करवाएगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान के सफल आयोजन के लिए प्रदेश कार्यसमिति के बाद जिलों और मंडलों की बैठकों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि भाजपा के हर कार्यकर्ता तक इस अभियान की जानकारी पहुंचे जा सके। उन्होंने कहा कि विभिन्न सम्मेलन आयोजित करने के अतिरिक्त लोगों से भी केंद्र की मोदी सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल को लेकर फीडबैक हासिल किया जाएगा।
  • भाजपा जनसंपर्क से जन समर्थन अभियान तक 25 मई को बैठक आयोजित 

    भाजपा जनसंपर्क से जन समर्थन अभियान तक 25 मई को बैठक आयोजित 

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना मंडल भाजपा द्वारा जनसंपर्क से जन समर्थन अभियान को लेकर 25 मई को भाजपा कार्यालय ऊना में बैठक का आयोजन करते हुए अभियान की रूपरेखा तैयार की जाएगी। भाजपा के मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल ने बताया कि इस मौके पर ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती विशेष रुप से बैठक में मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार के 9 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर हिमाचल भाजपा एक महीने तक विशेष अभियान चलाकर जन जन तक केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का काम करेगी। भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने कहा कि 30 मई से 30 जून तक भाजपा जनसम्पर्क से जनसमर्थन अभियान चलाएगी जिसके तहत भाजपा के सभी मोर्चो और प्रकोष्टो के विभिन्न सेमीनार आयोजित करके केंद्र सरकार की नीतियों से अवगत करवाएगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान के सफल आयोजन के लिए प्रदेश कार्यसमिति के बाद जिलों और मंडलों की बैठकों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि भाजपा के हर कार्यकर्ता तक इस अभियान की जानकारी पहुंचे जा सके। उन्होंने कहा कि विभिन्न सम्मेलन आयोजित करने के अतिरिक्त लोगों से भी केंद्र की मोदी सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल को लेकर फीडबैक हासिल किया जाएगा।
  • पंजाबः दिन-दहाड़े घर से गहने और कैश लूटकर लुटेरे हुए फरार, देखें CCTV

    पंजाबः दिन-दहाड़े घर से गहने और कैश लूटकर लुटेरे हुए फरार, देखें CCTV

    घर की औरतों को बंधक बना कर  बरसाई लाठियां

    लुधियानाः पंजाब में लूटपाट और चोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। दिन-दहाड़े बेखौफ लुटेरे वारदातों को अंजाम दे रहे है। वहीं बीते दिन दोपहर 41-ए ग्रेटर कैलाश, लुधियाना में चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। जहां पहले तो 3 लुटेरे दोपहर 1 बजे गली में बिना मास्क पहने रेकी करते हुए दिखाई दिए। जिसके एक घंटे बाद यानि 2 बजे उक्त 3 लुटेरों ने घर में खिड़की की जाली तोड़ी, उसके बाद खिड़की खोलकर घर के अंदर घुस गए। मामले की जानकारी देते हुए रमेश कुमार पुत्र हरिचंद ने बताया कि  घर में उनकी पत्नी और माता मौजूद थी। लुटेरों ने उनकी पत्नी से गहने उतारने को कहा  पत्नी ने जब गहने उतार कर दे दिए तो उसके बाद लुटेरों ने लाठियों से टांगों पर हमला कर घायल कर दिया  इसके बाद उक्त लुटेरे कैश के बारे में उनसे पूछने लगे। जब पत्नी ने कहा कि कैश उनके पास घर में नहीं है तो वह दूसरे कमरे में बैठी माता के पास चले गए।

    जहां लुटेरों ने पहले तो माता के कमरे की अलमारी से गहने और 10 से 15 हजार रुपए लूट लिए और बुजुर्ग माता की बाजू मरोड़कर उनके गहने उतार लिए। घर के मालिक रमेश ने एनकाउंटर न्यूज के पत्रकार को बताया कि जाते समय लुटेरे घर का दरवाजा बाहर से बंद कर चले गए। घर के मालिक का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें लुटेरे बिना मास्क के पहले गली में घूमते हुए दिखाई दे रहे है। इसके एक घंटे के बाद वह वारदात को अंजाम देते है।

    घर के मालिक का कहना है कि उनको एक व्यक्ति पर इस वारदात को अंजाम देने को लेकर शक है जिसके बारे में उन्होने पुलिस को जानकारी दे दी है। दरअसल, पीड़ित का कहना है कि किसी को उनके घर की चिटकनी के बारे में नहीं पता था। वहीं पुलिस अधिकारी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि दिन दिहाड़े अगर ऐसी वारदाते लुधियाना में सरेआम घट रही है। ऐसे में शहर में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति राम भरोसे ही नजर आती दिखाई दे रही है। दरअसल, इस घटना को 24 घंटे बीत चुके है लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक कोई सुराग नहीं लगा। वहीं इस घुटना से इलाके के लोगो में दहशत फैल गई है।

  • पंजाबः प्रशासनिक फेरबदल, IAS और PCS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    पंजाबः प्रशासनिक फेरबदल, IAS और PCS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब में पुलिस अधिकारियों के तबादलों का दौर लगातार जारी है। वहीं आज जारी आदेशों के मुताबिक 2 IAS और 1 PCS अधिकारी का तबादला किया गया है। देखें लिस्ट

  • ਪੰਜਾਬ : ਸਰਹੱਦੀ ਜਿਲਾ ਹੋਣ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਨਹੀਂ ਮਿਲ ਰਹੀਆਂ ਸਹੂਲਤਾਂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ 

    ਪੰਜਾਬ : ਸਰਹੱਦੀ ਜਿਲਾ ਹੋਣ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਨਹੀਂ ਮਿਲ ਰਹੀਆਂ ਸਹੂਲਤਾਂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ 

    ਪਠਾਨਕੋਟ : ਜਿਲਾ ਪਠਾਨਕੋਟ ਸਰਹੱਦੀ ਜਿਲਾ ਹੋਣ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਅੱਜ ਤਕ ਸਿਆਸੀ ਗਲਿਆਰਿਆਂ ਚ ਅਣਦੇਖੀ ਦਾ ਸ਼ਿਕਾਰ ਹੁੰਦਾ ਆ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਜਿਲੇ ਦੇ ਕਈ ਸਿਆਸਤਦਾਨ ਅੱਜ ਤਕ ਬਣੀਆਂ ਸਰਕਾਰਾਂ ਦੀ ਬਜਾਰਤ ਦਾ ਹਿਸਾ ਬਣੇ ਪਰ ਪਠਾਨਕੋਟ ਜਿਲੇ ਨੂੰ ਅਗਾਂਹ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਲਈ ਕੁਝ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਗਲੀਆਂ ਨਾਲੀਆਂ ਦੀ ਸਿਆਸਤ ਤਕ ਹੀ ਰੱਖੀ ਰਖਿਆ। ਅੱਜ ਆਲਮ ਇਹ ਹੈ ਕਿ ਜਿਲੇ ਵਿਚ ਸਰਕਾਰਾਂ ਵਲੋਂ ਇੰਡਸਟਰੀ ਨੂੰ ਪ੍ਰਫੁੱਲਤ ਕਰਨ ਦੇ ਲਈ ਇੰਡਸਟਰੀ ਗ੍ਰੋਥ ਸੈਂਟਰ ਤਾਂ ਬਣਾਇਆ ਗਿਆ ਪਰ ਉਸ ਥਾਂ ਤੇ ਫੈਕਟਰੀਆਂ ਦੇ ਰੋਲੇ  ਦੀ ਥਾਂ ਘਾਹ ਬੂਟਿਆਂ ਦਿਸ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਜਿਥੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੀ ਚਹਿਲ ਪਹਿਲ ਹੋਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਸੀ ਉਥੇ ਪਸ਼ੂ ਪਾਲਕ ਆਪਣੇ ਪਸ਼ੂਆਂ ਨੂੰ ਚਰਾਉਂਦੇ ਹੋਏ ਦਿਸਦੇ ਹਨ। ਅਜਿਹੇ ਚ ਲੋੜ ਹੈ ਕਿ ਸਰਕਾਰਾਂ ਸਾਰੇ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਇਕ ਨਜ਼ਰ ਨਾਲ ਵੇਖਣ ਅਤੇ ਵਿਕਾਸ ਪੱਖੋਂ ਮਾਲਵੇ ਦੁਆਵੇ ਦੇ ਨਾਲ ਨਾਲ ਮਾਝੇ ਵਲ ਵੀ ਧਿਆਨ ਦੇਣ।

    ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਦ ਸਥਾਨਕ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਠਾਨਕੋਟ ਵਿਖੇ ਸਰਕਾਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਇੰਡਸਟਰੀ ਗ੍ਰੋਥ ਸੈਂਟਰ ਤਾਂ ਬਣਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ ਪਰ ਫੈਕਟਰੀ ਦੇ ਨਾਮ ਸਿਰਫ 2 ਹੀ ਫੈਕਟਰੀਆਂ ਹੁਣ ਤਕ ਇਥੇ ਲਗਾਈਆਂ ਗਈਆਂ ਹਨ ਜਿਸ ਵਜਾ ਨਾਲ ਪਠਾਨਕੋਟ ਦੇ ਨੋਜਵਾਨ ਰੋਜਗਾਰ ਦੇ ਲਈ ਬਾਹਰੀ ਸੂਬਿਆਂ ਚ ਧਕੇ ਖਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਊਨਾ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਡਾ ਇਲਾਕਾ ਕੰਡੀ ਇਲਾਕਾ ਹੈ ਨਾਲ 2 ਸੂਬੇ ਹੋਰ ਲਗਦੇ ਨੇ ਜਿਥੇ ਇੰਡਸਟਰੀ ਨੂੰ ਭਰਵਾਂ ਹੁੰਗਾਰਾ ਮਿਲ ਰਿਹਾ ਹੈ ਇਸ ਲਈ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ਕਿ ਇਸ ਪਾਸੇ ਵੀ ਵੇਖੇ ਤਾਂ ਜੋ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਜਿਲੇ ਚ ਰੋਜਗਾਰ ਮਿਲ ਸਕੇ। 

  • पंजाबः अवैध माइनिंग पर आप विधायक की रेड, चालक ट्राली छोड़कर हुए फरार, देखें वीडियो

    पंजाबः अवैध माइनिंग पर आप विधायक की रेड, चालक ट्राली छोड़कर हुए फरार, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब सरकार द्वारा अवैध माइनिंग को लेकर भले ही सख्ती से कार्रवाई की जा रही है, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग अभी भी अवैध माइनिंग का कारोबार कर रहे है। इसी के चलते देर रात समराला से आप विधायक जगतार सिंह दयालपुरा अवैध माइनिंग की सूचना मिलने पर रेड की। आप विधायक ने रात माछीवाड़ा ब्लॉक के दुपाना गांव में अवैध माइनिंग पर छापेमारी की।

    आप विधायक के मौके पर पहुंचते ही रेत से भरी हुई ट्रॉली को छोड़कर उक्त दोनों चालक मौके से फरार हो गए। जिसके बाद आप विधायक ने दोनों ट्रॉलियों जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आप विधायक ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी। जिसके आधार पर वह रेड करने यहां पहुंचे। उन्होंने कहा ट्रालियों को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।