Blog
-

भुड्ड बैरियर के समीप एक प्रवासी व्यक्ति ने अबोध बच्ची के साथ किया दूराचार
पुलिस ने मामला दर्ज कर किया आरोपी को गिरफ्तारबददी/सचिन बैंसल: मलपुर पंचायत के भुड्ड बैरियर के समीप कूड़ा बीनने वाले एक प्रवासी व्यक्ति ने डेढ साल की अबोध बच्ची के साथ दूराचार किया है। जिस सयम बच्ची के साथ यह घटना हुई उसकी मां कूड़ा बीनने के लिए गई हुई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मलपुर पंचायत के भुड्ड बैरियर के समीप बिहार राज्य के दरभंगा जिला के गुठी गांव के 35 वर्षीय व्यक्ति रणजीत सिंह अपने कमरे से बाहर खेल रही अबोध बच्ची को उठा कर अपने कमरे में ले आया और कमरे में कुंडी लगा दी। उसने बच्ची के साथ दूराचार किया जिससे वह जोर जोर से चिल्लाने लगी। वहां कुछ अन्य बच्चे भी खेल रहे है। चिल्लाने के बाद बच्ची बेहोश हो गई। आरोपी ने बच्ची को छोड़ दिया। साथ लगते लोगों ने बच्ची की मां से संपर्क किया और उसे मौके पर बुलाया। बच्ची की मां अपने बेहोशी की हालत में बेटी को लेकर नालागढ अस्पताल चली गई। जहां पर बच्ची का उपचार चल रही है। डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पीडि़त बच्ची के परिजनों का कमरा भी साथ ही था। आरोपी की पत्नी भी उस दौरान कूड़ा बीनने गई हुई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. -

हरीश की मदद के लिए हिमोत्कर्ष परिषद के आह्वान पर 194700 रूपए जमा
किडनी रोग से पीड़ित है हरीशऊना/सुशील पंडित: अंबोटा गांव के किडनी रोगी हरीश की मदद के लिए हिमोत्कर्ष परिषद के आह्वान पर हिमोत्कर्ष किडनी हैल्प फंड फार हरीश में तीन दिनों में ही 194700 रूपए जमा हुए है। हिमोत्कर्ष परिषद ने मंगलवार को रोटरी गली स्थित परिषद मुख्यालय में हरीश के माता-पिता को किडनी हैल्प फंड के तहत दो लाख रूपए का चैक भेंट किया। परिषद के प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर,महासचिव डा.रविंद्र सूद,नरेश सैणी,महिला मंच सदस्य रमा कंवर ने हरीश के माता-पिता को चैक भेंंट कर हरीश के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। परिषद के प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर ने बताया कि अंबोटा गांव के 29 वर्षीय हरीश की दोनो किडनियां खराब हो चुकी है। वर्ष 2017 में हरीश के पिता ने अपनी किडनी हरीश को देकर उसके जीवन की राह को आसान बनाने की कोशिश की थी,लेकिन कोरोना काल में हरीश को ट्रांसप्लांट की गई किडनी भी जबाव दे गई तथा एक बार फिर से उसके जीवन पर संकट आ खड़ा हुआ।इसके बाद अब हरीश की माँ ने उसे अपनी किडनी देने का निर्णय किया तथा सभी औपचारिकताओं को पुरा कर लिया है,लेकिन आपरेशन पर करीब 6.60 लाख रूपए का खर्च तथा पोस्ट आपरेशन दवाईंयों व अन्य के लिए करीब तीन से चार लाख रूपए का खर्च आएगा। हरीश के माता-पिता लंबे अरसे से बीमारी से जूझने के चलते वित्तिय दिक्कतों को झेल रहे थे तथा उन्होंने इसके लिए सरकार व समाज से मदद मांगी। प्रदेश सरकार के पास भेजे मदद की गुहार पर अभी कोई निर्णय नहीं हो पाया,लेकिन स्थानीय लोग हरीश की मदद के लिए खुलकर आगे आए है।हिमोत्कर्ष परिषद ने भी हरीश को मदद पहुंचाने के लिए हिमोत्कर्ष किडनी हैल्प फंड फार हरीश की स्थापना करके दानी सज्जनों से खुलकर सहयोग का आह्वान किया तथा परिषद के आह्वान पर तीन दिनों में ही 194700 रूपए की राशि एकत्रित हो गई। इसमें पालमपुर से डा.राम ने 50 हजार रूपए,कृषि विज्ञान केंद्र ऊना की प्रभारी वैज्ञानिक डा.योगिता ने 70 हजार रूपए की राशि,कर्नल सेवानिवृत डीपी वशिष्ठ ने 21 हजार रूपए,कपिला परिवार ने 10 हजार रूपए,डा.जागृति दत्ता ने 5 हजार रूपए,मनोज कंवर विकास अधिकारी एलआईसी ने पांच हजार रूपए,डा.रविंद्र सूद ने 5 हजार रूपए,एबीएम एलआईसी लुधियाना ने 5100 रूपए,शक्ति चंद राणा ने पांच हजार रूपए,डा.कमल किशोर शर्मा ने 3100 रूपए,विजय साहनी ने 3100 रूपए,ई.एसके शर्मा ने 2100 रूपए,सहायक आयुक्त आबकारी विभाग अंब रजनीश डोगरा ने 2 हजार रूपए,विकास अधिकारी एलआईसी देहरा नवदीप चौहान ने 1500 रूपए,प्रवक्ता रमन कुमार ने एक हजार रूपए,रक्षा देवी ने एक हजार रूपए,रमा कंवर ने 1100 रूपए,टक्का से नवीन शर्मा ने 1100 रूपए,शेषपाल सिंह ठाकुर ने 1100 रूपए,मनोज कुमार ने 500 रूपए का योगदान किया है। जतिंद्र कंवर ने इस सहयोग के लिए सभी दानी महानुभावों का आभार व्यक्त किया है। -

पंजाबर में छिंज मेला 28 व 29 को
ऊना/सुशील पंडित : पीर बाबा लखदाता दंगल गांव पंजाबर में 28 व 29 सितंबर को होने जा रही है। इस छिंज प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के नामी पहलवान भाग लेंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पहलवानों को पुरस्कार राशि दी जाएगी और उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा। इस दौरान होनहार खिलाड़ीयों व मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा। दंगल कमेटी के प्रधान राणा रणजीत सिंह ने बताया की दंगल के लिए सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। -

राम कुमार होंगे दून से कांग्रेस के प्रत्याशी
हाई कमान ने लगाई रामकुमार के नाम पर मुहरबददी/सचिन बैंसल: दून विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से राम कुमार चौधरी के नाम पर मुहर लगने से दून विधानसभा क्षेत्र में कई कांग्रेस के नेताओं के अरमानों पर पानी फिर गया है। कांग्रेस की केंद्रीय इलेक्शन कमेटी की ओर से हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 37 नामों की घोषणा की गई है। जिसमें से दून विधानसभा क्षेत्र से राम कुमार चौधरी के नाम पर मुहर लगाई गयी है। आने वाले विधानसभा चुनाव में राम कुमार चौधरी दून विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे। लगभग 5 लोगो के आवेदन दून विधानसभा क्षेत्र से हाईकमान के पास गए थे लेकिन उनमें से राम कुमार चौधरी को दून विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस का प्रत्याशी चुना गया है। -

पंजाब से बड़ी ख़बरः 71 DSP एवं ASP अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट
चंडीगढ़ः पंजाब सरकार की ओर से लगातार तबादलों का दौर जारी है। वहीं आज सरकार की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक 71 डीएसपी एवं एएसपी अधिकारियों के तबादलें किए गए। इनमें जालंधर नॉर्थ के एसीपी मोहित कुमार सिंगला का भी तबादला किया गया है। देखें लिस्ट




-

पंजाबः 24 पुलिस अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट
लुधियाना : पंजाब सरकार की ओर से तबादलों का दौर लगातार जारी है। वहीं लुधियाना में पुलिस कमिश्नर कौस्तुभ शर्मा ने आज 24 पुलिस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। देखें लिस्ट

-

पंजाबः प्याज की आड़ में सप्लाई किया जा रहा था यह सामान, देख पुलिस भी हुई हैरान…
फिल्लौर: पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ विशेष मुहिम चलाई है। इसके तहत सुरिंदर कुमार मुख्य अफसर थाना फिल्लौर द्वारा उसकी टीम द्वारा 2 अंतर्राज्यीय नशा तस्करो को नशीले पदार्थों सहित गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने प्याजों से भरे ट्राले में से डेढ क्विंटल चूरा पोस्त बरामद करके 2 अंतर्राज्यीय नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।
इस संबंधी प्रेसवार्ता दौरान जानकारी देते हुए जगदीश राज डी.एस.पी. फिल्लौर ने बताया कि गत दिन 26 सितंबर को थाना फिल्लौर इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार मुख्य अफसर थाना फिल्लौर की पुलिस पार्टी को सूचना मिली कि जिमीदारा ढाबा गांव थला में एक 16 टायर वाला ट्राला (नंबर पी.बी. 08 ई.डब्ल्यू-4619) जिसमें नशीले पदार्था लाया जा रहा है। इस जानकारी के अनुसार पुलिस ने 568 बोरे प्याजों से लोड हुए ट्राले को तलाशी ली।
इस दौरान पुलिस को प्याज के बोरों से 7 बोरियां डोडे चूरा पोस्त मिले। इनमें 7 बोरियों में 20/20 किलो तथा एक बोरे में 10 किलो जिसके साथ ही कुल 1 क्विंटल 50 किलो डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ है। पुलिस ने एन. डी. पी. एस. एक्ट के तहत थाना फिल्लौर में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान सुखविंदर सिंह उर्फ बग्गा पुत्र मुखतार सिंह निवासी काला संघिया रोड, ग्रीान एवेन्यू जालंधर थाना भार्गो कैंप तथा हरजिंदर सिंह उर्फ जिंदर पुत्र जोध सिंह निवासी गांधरा थाना सदर नकोदर जिला जालंधर के रुप में हुई है जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार सुखविंदर सिंह उर्फ बग्गा अपनी ड्राइवर था और हरजिंदर सिंह उर्फ जिंदर उसका कलीनर था। दोनों करीब पिछले कई सालों से राजस्थान से चितौड़गढ़ जिले से गुरनाम व्यक्ति से सस्ते दाम पर नशीला पदार्थ पंजाब के अलग-अलग शहरों में महंगे दाम पर बेचने का धंधा करते थे। पुलिस से बचने के लिए यह नसीले पदार्थों की बोरियों के ऊपर प्याज लोड करवा लेते थे। आज आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल करके गहराई से पूछताछ की जाएगी।
-

खुशख़बरीः कनाडा जाने वाले लोगों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई ये पाबंदियां
टोरंटोः कनाडा जाने वाले लोगों के लिए राहत भरी ख़बर सामने आई है। कनाडा सरकार ने 1 अक्टूबर से सभी कोविड प्रतिबंधों को हटाने की घोषणा की है। इसके तहत यात्री अब बिना मास्क के उड़ानों में यात्रा कर सकेंगे। इतना ही नहीं ट्रेनों में एंट्री के लिए मास्क की अनिवार्यता को भी खत्म किया जा रहा है। ट्रांसपोर्ट कनाडा ने कहा कि मास्क से जुड़े मौजूदा नियम 1 अक्टूबर को हटा लिए जाएंगे।
यानी 1 अक्टूबर से नागरिक अब फ्लाइट और ट्रेनों में बिना मास्क के यात्रा कर सकेंगे। ट्रांसपोर्ट मंत्री उमर अलघबरा ने कहा कि एक अक्टूबर से दूसरे देशों से कनाडा आने वालों को भी कोविड प्रतिबंधों से छूट दी जाएगी। बाहर से आने वाले लोगों को अब कनाडा में प्रवेश करने के लिए कोरोना टीकाकरण की आवश्यकता नहीं होगी।
अब कनाडा जाने वालों को कोविड टीकाकरण का कोई सबूत साथ रखने की जरूरत नहीं होगी। यानि कि उड़ान से और बाद में पहले लोगों को कोविड टेस्ट कराने की जरूरत नहीं है। वहीं कनाडा पहुंचने के बाद लोगों को आईसोलेट रहने की जरूरत नहीं होगी और साथ ही फ्लाइट में मास्क पहनने की भी जरूरत नहीं होगी।
-

पंजुआना व बालीवाल में महिलाओं को मताधिकार बारे किया जागरूक
ऊना/सुशील पंडित: हरोली विधानसभा क्षेत्र के बालीवाल व पंजुआना पंचायतों में स्वीप के अन्तर्गत स्पोर्ट्स फोर डेमोक्रेसी के माध्यम से महिलाओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। यह जानकारी देते हुए एसडीएम हरोली विकास शर्मा ने बताया कि ऐसी गतिविधियों में उन पंचायतों व पोलिंग बूथों को लक्षित किया जा रहा है जहां महिला वोटर्ज़ का लिंगानुपात 900 से कम है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। एसडीएम ने कहा कि भारतीय संविधान ने देश के 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रत्येक नागरिक को मतदान के माध्यम से सरकार चुनने का अधिकार दिया है। उन्होंने बताया कि चुनावों में एक-एक मत का महत्व होता है।प्रत्येक व्यक्ति को एक जागरुक नागरिक के नाते अपने संवैधानिक अधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने में महिलाएं विशेष व अहम भूमिका निभा सकती हैं। उन्होने महिलाओं से आहवान किया कि यदि उनका कोई पारिवारिक सदस्य काम के सिलसिले में किसी बाहरी राज्य में रहता है और उसकी प्रदेश में वोट है, तो उसे अनिवार्य तौर पर अपने मत का प्रयोग करने की अपील करें। इस अवसर पर स्वीप कमेटी के नोडल अधिकारी गुरबक्श राय सहित अन्य उपस्थित रहे। -

किसानों के हाईवे जाम को लेकर हाईकोर्ट सख्त, अधिकारियों को लगाई फटकार, जारी किए निर्देश
चंडीगढ़ः दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर शाहबाद में किसानों द्वारा रोड जाम करने को लेकर मामला हाईकोर्ट में पहुंच गया। इसके खिलाफ एक याचिका पर सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने अफसरशाही की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। हाई कोर्ट ने कहा कि क्या अधिकारियों ने पिछले साल की घटना से कोई सबक नहीं लिया। जब आंदोलनकारियों ने एसडीएम कार्यालय के पास धरना दिया तो उस समय कार्रवाई क्यों नहीं की गई। आंदोलनकारियों को नेशनल हाईवे पर क्यों जाने दिया गया। हाई कोर्ट ने कहा कि अधिकारी इस घटना को कंट्रोल करने में असफल रहे। लगता है कि वह घटना के बारे में जागरूक नहीं थे।
सरकार की तरफ से कोर्ट को बताया गया कि इस मामले में आरोपी आंदोलनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस पर कोर्ट ने सवाल पूछा कि गिरफ्तार कितने लोगों को किया गया है, यह जानकारी दें। बहस के दौरान मुख्य सचिव संजीव कौशल की तरफ से कोर्ट में घटना पर एक स्टेटस रिपोर्ट भी सौंपी गई। मुख्य सचिव की ओर से कोर्ट को बताया गया कि हाल के वर्षों में राज्य पर अपनी मांगों के लिए दबाव बनाने के लिए राजमार्ग, रेलवे को अवरुद्ध करने का चलन बन गया है। सरकार पर दबाव बनाने के लिए यह सबसे सुविधाजनक तरीका माना जाने लगा। संविधान ने लोगों को कुछ अधिकार दिए हैं, लेकिन सार्वजनिक हित के लिए ऐसे अधिकारों के कुछ प्रतिबंध भी हैं। कोर्ट को बताया गया कि हरियाणा राज्य को पहले भी ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा है, जहां किसान प्रदर्शनकारियों द्वारा अपनी मांगों को पूरा करने के लिए सरकार पर दबाव बनाने के लिए घंटों-घंटों तक सड़क जाम करने के मामले सामने आए हैं।
कौशल ने यह भी बताया कि कुरुक्षेत्र प्रशासन ने पिछले अनुभव को देखते हुए अप्रिय घटना को रोकने के लिए व्यापक व्यवस्था की थी। रिपोर्ट के अनुसार किसान संघ द्वारा प्रस्तावित आंदोलन के बारे में सुरक्षा एजेंसियों से इनपुट प्राप्त होने पर जिला प्रशासन कुरुक्षेत्र द्वारा 22 सितंबर को बीकेयू के साथ एक बैठक आयोजित की गई, ताकि उन्हें राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाकेबंदी के लिए अपने आह्वान को छोड़ने के लिए राजी किया जा सके। उन्हें देर से खरीद के संबंध में परिस्थितियों के बारे में बताया गया। हालांकि, वे सरकार द्वारा धान की तत्काल खरीद के लिए अपने रुख पर अड़े रहे। उन्हें शाहाबाद में नेशनल हाईवे को अवरुद्ध करने की बजाय शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने के लिए एक स्थान की पेशकश की गई थी।
हाई कोर्ट को बताया गया कि राजमार्गों को अवरुद्ध करने के लिए बीकेयू के प्रस्ताव के बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए थे व निषेधाज्ञा जारी की गई थी। महत्वपूर्ण स्थानों पर क्षेत्र को बैरिकेडिंग के अलावा जिला पुलिस की पांच कंपनियों को तैनात किया गया था। मुख्य सचिव ने कहा कि 24 सितंबर को सुबह तीन बजे बीकेयू ने नाकाबंदी हटाने पर सहमति व्यक्त की और 24 सितंबर की सुबह 10 बजे यातायात सामान्य हुआ। भविष्य में राज्य के किसी भी हिस्से में ऐसी कोई नाकाबंदी को रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि गुरनाम सिंह चढ़ूनी को हाई कोर्ट के नोटिस सर्व कर दिए गए हैं, लेकिन गुरनाम सिंह चढ़ूनी की तरफ से सुनवाई के दौरान कोई पेश नहीं हुआ। कोर्ट ने मामले की सुनवाई 12 दिसंबर तक स्थगित करते हुए सभी पक्षों को जवाब दायर करने का निर्देश दिया।