जालंधर/वरुण: रेलवे स्टेशन में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक लाल रंग के अटैची से लाश बरामद हुई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे स्टेशन छावनी में तब्दील हो गया। अनुसार किसी राहगीर ने अटैची से लाश के पैर लटकते देखे,जिसके बाद पूरे स्टेशन में अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अटैची को कब्जे में ले लिया है। मौके पर डॉग स्क्वाड की टीम भी पहुंच चुकी है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि जांच जारी है। बता दें कि रेलवे स्टेशन पर सुबह 7:00 बजे किसी आदमी की तरफ से एक बड़ा बैग रख दिया गया है। रेलवे स्टेशन पर मौजूद लोगों का कहना है कि इस बैग में किसी की डेड बॉडी है। मौके पर जी आर पी की पुलिस के अधिकारी पहुंच चुके और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है।
Blog
-

जालंधरः 4 किलो 964 ग्राम अफीम सहित 2 गिरफ्तार
जालंधर/हर्षः थाना आठ की पुलिस ने दो व्यक्तियों को अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान गांव बालोंगढ़ झारखंड निवासी विनय और गांव तंबूगढ़, झारखंड निवासी अवधेश के रूप में हुई है। पुलिस कमिश्नर एसके भूपति ने बताया कि थाना प्रभारी नवदीप सिंह और उनकी टीम ने गश्त के दौरान गदाईपुर के पास में मौजूद थी। उसी दौरान उन्होंने दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोक कर जब उनकी तलाशी ली तो आरोपित विनय के कब्ज़े से दो किलो 480 ग्राम और अवधेश के कब्जे से 2 किलो 484 ग्राम अफीम बरामद हुई दोनों के कब्ज़े से कुल चार किलो 964 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपितों को अदालत मे पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि और खुलासे हो सके।
-

पंजाबः पुलिस और गैंगस्टरों के बीच चली गोलियां, 2 गिरफ्तार
तरनतारनः पंजाब में एक बार फिर से गैंगस्टरों और पुलिस के बीच गोलियां चलने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रेड की थी। इसी दौरान आज शाम पुलिस और गैंगस्टरों की मुठभेड़ में पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इस मुठभेड़ दौरान 3 गैंगस्टर मौके से फरार हो गए है। पकड़े गए गैंगस्टरों की पहचान चरनजीत सिंह राजू निवासी गांव संघा, गुरदेव सिंह प्रिंस निवासी कक्का जंडियाला के रूप में हुई है।
पकड़े गए दो आरोपियों से पुलिस ने 32 बोर पिस्तौल के साथ 2 अन्य पिस्तौल सहित और 2 बाइक बरामद किए है। थाना सदर तरनतारन की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव संघे नहर के नजदीक सनसान जगह पर गैंगस्टर का एक गैंग बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।
सूचना के आधार पर पुलिस प्रमुख इंस्पेक्टर गुरचरण सिंह सहित पुलिस पार्टी सहित कार्रवाई की । पुलिस को देखते ही गैंगस्टरों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी जिसके जवाब में पुिलस ने फायरिंग की। बताया जा रहा है इस दौरान कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। काबू किए गए आरोपियों से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।
-

पंजाबः पुलिस ने स्कूल बसों के खिलाफ की कार्रवाई, जाने कितने के काटे चालान
बठिंडाः पंजाब में दौड़ रही स्कूल बसों के मालिक यातायात नियमों और सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी के रुल फॉलो नहीं कर रहे हैं। जबकि पुलिस और संबंधित विभाग द्वारा समय-समय पर स्कूल बस के मालिकों/चालकों को नियमों की पालना करने और खामियां दूर करने के बारे में चेताया जा चुका है। सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी की पालना नहीं करने पर बठिंडा पुलिस ने चेकिंग आज अभियान चलाकर नियमों की उल्लंघना करने पर चालान की कार्रवाई की है। पुलिस ने सेंट जोसफ स्कूल की कुल 7 बसों के चालान किए हैं। पुलिस ने बताया कि बीते महीने स्कूल बस के मालिकों/चालकों से मीटिंग कर उन्हें बस से संबंधित दस्तावेज समेत अन्य सुरक्षा उपाय पुख्ता करने के निर्देश दिए गए थे।
ट्रैफिक इंचार्ज अमरीक सिंह ने बताया कि आज केवल सेंट जोसफ स्कूल की बसों के चालान किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन बसों में फर्स्ट एड किट नहीं मिली, फायर सेफ्टी उपकरण नहीं मिले, कंडक्टर/ हेल्पर नहीं मिले और बस में जरूरत से अधिक बच्चे बिठाए गए थे। ट्रैफिक इंचार्ज अमरीक सिंह ने बताया कि सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत बसों में दो कैमरे लगे होने, बस का रंग येलो होने, महिला अटेंडेंट और शीशों के बाहर ग्रिल लगी होने, फर्स्ट एड किट होना, फायर सेफ्टी उपकरण होना व कंडक्टर/हेल्पर समेत अन्य कई प्रकार के नियमों की पालना अनिवार्य है। उन्होंने स्कूलों को बसों में मिली कमियों को जल्द दूर करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान ट्रैफिक इंचार्ज अमरीक सिंह के अलावा अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
-

कुटलैहड़ भाजपा का मतदान के बाद मंथन,वीरेंद्र कंवर रहे मौजूद,
बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं ने मतदान का दिया रिपोर्ट कार्ड
ऊना/ सुशील पंडित: कुटलैहड़ से पांचवी बार भाजपा से अपनी किस्मत आजमा रहे एवं राज्य सरकार में कैबिनट मन्त्री वीरेंद्र कंवर ने अपने निवास स्थान गांव पलाहटा में कुटलैहड़ के 116 बूथों के अध्यक्षों एवं 63 पँचायतों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की तथा मतदान की स्थिति पर मंथन किया। कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ में 76 प्रतिशत मतदान होना एक रिकॉर्ड है। और जनता ने डबल इंजन की सरकार के विकास पर मोहर लगाकर भाजपा सरकार के मिशन रिपीट का आगाज़ कर दिया है। कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ बिस क्षेत्र में बीते 5 बर्षो में रिकॉर्ड मतदान हुआ है और जनता ने सूझबूझ के साथ डबल इंजन की सरकार को दौवारा चुनने का फैसला लिया है। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि सभी वूथ अध्यक्षों एवं पंचायत प्रतिनिधियों व भाजपा के कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर प्रचार करके डबल इंजन सरकार की 5 बर्षो की उपलब्धियों को गिनाया है। जनता ने बिकास को चुनकर मतदान किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन कुटलैहड़ में बहुत बड़ा संगठन है। और संगठन के बलबूते ओर भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत से 1993 से लगातार भाजपा की प्रचंड जीत हो रही है। कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ की जनता यह भी जानती है। कि जब जब राज्य में भाजपा की सरकार बनी है। तब तव कुटलैहड़ में विकास की गति 200 की स्पीड पर पहुंची है। और जब भी राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी है। कुटलैहड़ में विकास का पहिया जाम हो गया है। कंवर ने कहा कि दिल्ली से लेकर शिमला तक ओर शिमला से लेकर कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र तक जनता केवल डबल इजंन पर विश्वास करके केवल बिकास को मतदान करके अपने क्षेत्र को बिकास का मॉडल बनाने में अपना कीमती मतदान किया है। -

बड़ी ख़बर: पिकनिक पर जा रही स्कूल बस पलटने से 2 की मौत, कई घायल
सितारगंजः उधम सिंह नगर के सितारगंज में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक बस पलट जाने से उसमें सवार दो की मौत हो गई है। बस में एक प्राइवेट स्कूल के बच्चे सवार थे जो पिकनिक के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि किच्छा से नानकमत्ता गुरुद्वारा घुमाने के लिए एक प्राइवेट स्कूल के बच्चों को पिकनिक पर ले जाया गया था। बच्चों को पिकनिक पर ले जाने के लिए एक प्राइवेट बस को हायर किया गया था।
इस बस में 51 बच्चे और सात स्कूली स्टाफ भी शामिल थे। जानकारी के मुताबिक सितारगंज के नयागांव के पास ये बस अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे इसमें सवार एक छात्र और एक टीचर की मौत हो गई। जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं। आनन फानन में सभी घायलों को सीएचसी लाया गया जहां उनका इलाज जारी है। कुछ को रेफर किया गया है।
वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर जिले के आला अधिकारी पहुंचे। डीएम युगल किशोर पंत ने मुआयना किया और घायलों का भी हाल चाल लिया है। वहीं बस हादसे की वजहों का पता लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बाल दिवस के मौके पर सभी बच्चों को स्कूल प्रबंधन ने गुरुद्वारा दर्शन कराने का प्लान बनाया था।
-

जालंधरः किसान यूनियन इस दिन कर सकती है रेलवे ट्रैक जाम, सरकार को दी चेतावनी
जालंधर/वरुण: महानगर में भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने आज प्रेस क्लब में कॉन्फ्रैंस की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि 24 नंवबर को केंद्र सरकार के रेल महकमे में जो किसान संघर्ष के दौरान पर्चे उन पर दर्ज किए गए थे, उन्हें अभी तक रद्द नहीं किया गया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 24 नवंबर तक रद्द नहीं किए तो रेलवे ट्रैक अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जाएगा। बता दें कि 24 नवंबर को किसान आंदोलन के 2 साल पूरे होने पर इस दिन को छोटू राम किसान मसीहा की जयंती पर एक विशाल जनसभा अंबाला के मोड़ा गांव में आयोजित की जाएगी।
इसी दौरान केंद्र सरकार को अपनी मांगों को लेकर नोटिस दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 24 तारीख को गांव मौड़ां से दिल्ली के लिए निकले थे और फिर से उसी स्थान पर एकत्रित होकर केंद्र सरकार को पर्चे रद्द ना करने पर रेलवे ट्रैक अनिश्चितकाल के लिए बंद करने की चेतावनी भी दी जाएगी। चढ़ूनी ने एमएसपी पर बोलते हुए कहा कि सरकार ने एमएसपी पर कानून बनाने का वादा किया था, जो 2 साल बाद भी पूरा नहीं हुआ है। जुमला मुश्तरफा मालिकाना जमीन पर बोलते हुए उन्होंने कहाकि जो कोई भी इसका किसान है उस पर उसका अधिकार है।
सरकार इसे छीन कर पंचायतों के जरिए कॉरपोरेट घरानों को देने जा रही है। सरकार को चेतावनी दी जाती है कि वह इन जमीनों को हथियाना बंद करे, नहीं तो इसके खिलाफ बड़ा संघर्ष किया जाएगा। किसानों द्वारा बैंकों से लिए गए कर्ज पर गुरनाम सिंह चाढूनी ने कहा कि किसानों और मजदूरों के पिछलेर कर्जे को माफ किया जाना चाहिए क्योंकि केंद्र सरकार ने कॉरपोरेट घरानों को 15 लाख करोड़ का कर्ज माफ कर दिया है। किसानों का तो सिर्फ 8 लाख करोड़ रुपए हैं। इसे लौटाने की भीं उन्होंने केंद्र से मांग की है।
-

पंजाब से बड़ी ख़बरः बेनतीजा रही पनबस और पीआरटीसी कर्मियों की सरकार के साथ बैठक, अब दी ये बड़ी चेतावनी
चंडीगढ़ : पंजाब भर में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे बस आप्रेटर व ठेका कर्मचारियों की आज पंजाब सरकार के साथ हुई मीटिंग बेनतीजा रही है। बस कर्मचारियों की इस हड़ताल के कारण जहां एक तरफ लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है, वहीं मीटिंग के बाद यूनियन ने संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया है।
इसके साथ ही यूनियन ने मंगलवार 15 नवम्बर को पंजाब के सीएम भगवंत मान की रिहायश का घेराव करने की चेतावनी भी दे डाली है। पनबस, पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी यूनियन के प्रधान रेशम सिंह बताया कि पंजाब सरकार के साथ किसी तरह की कोई सहमति नहीं बन पाई है, जिस करके उन्होंने 15 नवम्बर को सीएम आवास का घेराव करने का ऐलान किया है।
बता दें कि पंजाब में पनबस और पीआरटीसी के लगभग 6000 से ज्यादा ठेका मुलाजिमों ने पंजाब सरकार खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है, जिसके संबंध में आज चंडीगढ़ में बैठक बुलाई गई थी, लेकिन बैठक में किसी तरह का कोई नतीजा नहीं निकल पाने के बाद पंजाब सरकार को घेरने की चेतावनी दी है।
-

इनोसेंट हार्ट्स में धूमधाम से मनाया गया बाल-दिवस
जालंधर: इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों (जी.एम.टी, लोहारां, सी.जे.आर, रॉयल वर्ल्ड, कपूरथला रोड) में चाचा नेहरू का जन्मदिन बाल-दिवस के रूप में बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। इनोकिड्स के प्री-प्राइमरी स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने चाचा नेहरू बन उनके प्रति अगाध प्रेम अभिव्यक्त किया। चाचा नेहरू जैसे परिधान धारण किए बच्चे बड़े मोहक लग रहे थे। बच्चों ने देशभक्ति की कविताएँ, गायन गतिविधियों में बड़े उत्साह से भाग लिया। इसके अतिरिक्त बच्चों ने बैलून, बॉल होल्डर, रिंग्स, ऐलीफेंट विद रिंग्स, पेपर प्लेट आदि गेम्स का खूब आनंद उठाया। विशेष प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जीवन व उनके कार्यों से अवगत करवाया गया। विद्यार्थियों ने चाचा नेहरू जी के जन्मदिवस पर कविताएँ प्रस्तुत कीं। इस अवसर पर विद्यार्थियों से कार्ड-मेकिंग एक्टिविटी करवाई गई तथा सातवीं व आठवीं के विद्यार्थियों से बाल-दिवस पर अनुच्छेद लिखवाया गया। बच्चों की प्रस्तुतियों को खूब सराहा गया। कक्षाओं में अध्यापिकाओं ने बच्चों को बताया कि प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन को हम बाल-दिवस के रूप में मनाते हैं। नेहरू जी को बच्चों से बहुत प्यार था, जिसके कारण आज भी उन्हें चाचा नेहरू कहकर बुलाते हैं। उन्होंने बच्चों को बाल-दिवस की शुभकामनाएँ दी तथा चाचा नेहरू के बच्चों से प्यार व देश के लिए दिए गए योगदान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को चाचा नेहरू के आदर्शों को अपनाते हुए उन्हीं की तरह संयमी, साहसी तथा व्यवहार-कुशल बनने की प्रेरणा दी।
-

जालंधरः विजीलेंस ने रेड कर SHO और ASI को किया गिरफ्तार, जाने मामला
जालंधर/वरुणः पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजीलेंस टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। रिश्वत के मामले में विजीलेंस ने रेड कर जालंधर देहात के थाना सदर नकोदर में तैनात इंस्पेक्टर बिस्मन सिंह और सीआईए स्टाफ में तैनात एएसआई रेशम सिंह को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए विजीलेंस के अधिकारी ने बताया कि हरजिन्द्र कुमार वासी रामपुर थौड़ा, रूपनगर ने विजीलेंस टीम को शिकायत दी थी कि उसके भाई को होशियारपुर से ट्रक समेत पुलिस ने अरेस्ट किया था।
इस दौरान उसके खिलाफ चूरा पोस्त का झूठा केस दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी एसएचओ और एएसआई एक प्राईवेट व्यक्ति के ज़रिए उसके भाई को छोड़ने के लिए उससे 11 लाख रूपए ले चुके हैं। अब उससे और रूपए मांग रहे थे। विजीलेंस के अधिकारी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद आज जालंधर में 1 लाख रूपए रिश्वत लेते हुए जालंधर देहात के थाना सदर नकोदर के एसएचओ बिस्मन सिंह और सीआईए स्टाफ के एएसआई रेशम सिंह को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
