Blog

  • Punjab News: दिनदिहाड़े पूर्व तहसीलदार के घर के बाहर से बाइक लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: दिनदिहाड़े पूर्व तहसीलदार के घर के बाहर से बाइक लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः महानगर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं ताजा मामला शंकर नगर मोहल्ले से सामने आया है। जहां दिनदिहाड़े घर के बाहर से वरिष्ठ भाजपा नेता और सेवा मुक्त तहसीलदार यशपाल कुंडल के ड्राइवर मनदीप सिंह का मोटरसाइकिल लेकर चोर फरार हो गया। बताया गया है कि मनदीप सिंह की स्पलेंडर मोटरसाइकिल सेवा मुक्त तहसीलदार और वरिष्ठ भाजपा नेता यशपाल कुंडल के घर के बाहर खड़ी थी।

    मोटरसाइकिल चोरी करने वाले युवक की तस्वीर घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। यशपाल कुंडल ने बताया कि उनका ड्राइवर मनदीप सिंह उनके घर आया था और उसने अपनी स्पलेंडर मोटरसाइकिल पीबी 06 9351 घर के बाहर खड़ी कर दी। कुछ देर बाद जब बाहर गया तो घर के बाहर से उसकी मोटरसाइकिल गायब थी। जिसके बाद घर में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए गए। सीसीटीवी देखने पर पहले 2 युवक संदिग्ध हालत में गली में घूमते नजर आए।

    जिसके बाद चेक कमीज पहने एक युवक कैमरे में दिखा जो घर के बाहर खड़ा मोटरसाइकिल का लॉक खोलता है और उसके कुछ सैकेंड बाद वह मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल चोरी की सूचना थाना सिटी पुलिस को दे दी गई है। वहीं पुलिस का कहना हैकि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। पीड़ित के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया गया है, जल्द चोरों को काबू कर लिया जाएगा।

  • सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य : नरेंद्र कुमार

    सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य : नरेंद्र कुमार

    ऊना/सुशील पंडित: प्रदेश सरकार द्वारा दी जा रही वृद्धावस्था, अपंगता, विधवा एवं एकल नारी सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के सभी पात्र लाभार्थियों के लिए अब ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी गई है। इसी कड़ी में बुधवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी ऊना नरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कल्याण भवन ऊना में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

    इस अवसर पर नरेंद्र कुमार ने बताया कि पेंशन लाभार्थियों का ई-केवाईसी सत्यापन कार्य विशेष रूप से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से किया जाएगा, क्योंकि उन्हें अपने क्षेत्र की भौगोलिक, सामाजिक और पारिवारिक परिस्थितियों की गहन जानकारी होती है। इस कार्य के लिए राज्य सरकार द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को ‘ई-कल्याण’ मोबाइल एप्लिकेशन उपलब्ध कराया गया है, जिसकी प्रक्रिया अगस्त 2025 से आरंभ की गई है। अब तक अधिकांश आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने इस ऐप पर अपना पंजीकरण सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया है।

    जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि समाज के जरूरतमंद वर्गों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से सरकार द्वारा अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं विशेष रूप से सक्षम वर्गों के सशक्तिकरण हेतु ‘ई-कल्याण’ पोर्टल की शुरुआत की गई है, जो ‘हिम परिवार पोर्टल’ के अंतर्गत विकसित किया गया है। यह पोर्टल लाभार्थियों के प्रमाणिक और पारदर्शी सत्यापन के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है।

    उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी लाभार्थी की ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण नहीं होती है, तो वह आगामी समय में पेंशन प्राप्त करने का पात्र नहीं होगा। ऐसे में सभी लाभार्थियों से आग्रह किया गया है कि वे शीघ्र ही अपनी स्थानीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क कर अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण करवाएं। साथ ही, आसपास के अन्य पात्र व्यक्तियों को भी इस प्रक्रिया के बारे में जागरूक करें।

    इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी आवास पंडित, तहसील कल्याण अधिकारी जतिंदर कुमार, तथा पर्यवेक्षक आशा, कुलवीर, नानकी, संतोष, कंचन, वीना, मीनू, नरेश सहित समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

  • Jalandhar के पड़ोसी जिले में मंडरा रहा बाढ़ का खतरा, देखें वीडियो

    Jalandhar के पड़ोसी जिले में मंडरा रहा बाढ़ का खतरा, देखें वीडियो

    कपूरथलाः पवित्र नगरी सुल्तानपुर लोधी के मंड क्षेत्र में दरिया ब्यास के किनारे बसे गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। जिसको लेकर खास चिंता किसानों में भय का माहौल पाया जा रहा है। किसानों बाढ़ को लेकर अपनी समस्याएं भी बताई हैं। किसानों ने कहा कि उनके अपने स्तर पर बनाई गई बांध भी दिन-प्रतिदिन कमजोर होती जा रही हैं, जिनकी रखरखाव वे स्वयं पैसे जुटाकर कर रहे हैं। अगर आने वाले दिनों में मंड क्षेत्र में बाढ़ आती है, तो इसमें लगभग 40 से 50 गांव प्रभावित होंगे और 10 हजार एकड़ फसल खराब हो सकती है।

    हर साल मंड क्षेत्र को जहां बाढ़ का सामना करना पड़ता है, वहीं बोई हुई फसल डूबते देखकर किसानों के हाथों से आंसू तक निकल आते हैं। हमारी टीम द्वारा ग्राउंड ज़ीरो पर जाकर स्थिति समझने की कोशिश की गई है। मंड क्षेत्र के लोगों द्वारा लगातार प्रशासन के सामने गुहार लगाई जा रही है कि उन्हें आने वाली मुसीबत से बचाया जाए और बोई हुई फसल बर्बाद न हो, इसके लिए कोई प्रभावी समाधान किया जाए।

    किसानों द्वारा बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता और इससे निपटने के लिए अपने स्तर पर गांव-गांव जाकर प्रति एकड़ हिसाब से चंदा भी इकट्ठा किया जा रहा है। जिससे साफ झलकता है कि प्रशासन की कहीं न कहीं ढिलाई जरूर दिखाई दे रही है, जिसके कारण किसानों को स्वयं यह सब करना पड़ रहा है। बांधों की रख-रखाव किसानों द्वारा की जा रही है। हरिके पतन से लगातार फ्लड गेट खोलने की अपील भी किसानों द्वारा की जा रही है। अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन किसानों की समस्याओं को लेकर और बाढ़ से निपटने के लिए क्या कदम उठाता है।

  • Punjab News: फर्जी मालिक बन जमीन बेचने वाले 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: फर्जी मालिक बन जमीन बेचने वाले 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लग्जरी कारें और 32.50 लाख बरामद

    मोहाली: पुलिस ने एक धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 32 लाख रुपये की धोखाधड़ी के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी सांझा करते हुए एसपी देहात मनप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपी संपत्ति के नाम पर फर्जी मालिक बनाकर संपत्ति के फर्जी दस्तावेज तैयार करते थे और विभिन्न लोगों को उस संपत्ति का बयाना करके करोड़ों रुपये की ठगी मारते थे। आरोपियों से पांच लग्जरी कारें और 32.50 लाख रुपए रिकवर किए है। आरोपियों के खिलाफ खरड़ में केस दर्ज किया है।

    पुलिस ने बताया कि खरड़ के एक व्यक्ति को इस गैंग ने शिकार बनाया था। व्यक्ति से जमीन के नाम पर 50 लाख की ठगी हुई थी। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। जब पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की तो पता चला कि बड़े शातिर लोगों का गैंग है। जिन पर पहले ही 15 से 16 एफआईआर दर्ज हैं।

    पुलिस मुताबिक यह आरोपी उन लोगों की तलाश में रहते थे, जो कि जमीन खरीदने की तलाश में होते थे। जिस एरिया में व्यक्ति जमीन लेना चाहता था। उस एरिया में शातिर तरीके से व्यक्ति को लेकर जाते थे। वहां पर अपने आदमी खड़ा कर जमीन दिखा देते थे। खुद ही फर्जी तरीके से जमीन के दस्तावेज तैयार करते थे। साथ ही ब्याना रकम लेकर ठगी कर लेते थे। इन पर संदेह न हो ऐसे में यह शानदार कारों में चलते थे।

  • Jalandhar News: कमिशनरेट पुलिस ने हेरोइन सहित 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    Jalandhar News: कमिशनरेट पुलिस ने हेरोइन सहित 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: नशों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत कमिशनरेट पुलिस ने नशा तस्करी में लिप्त 8 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 65.54 ग्राम हेरोइन बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कहा नशे के नेटवर्क के खिलाफ दिन-प्रतिदिन कार्रवाई तेज की जा रही है। इसी कार्रवाई के चलते उनकी टीम ने 8 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।

    गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में से 4 ऐसे व्यक्ति हैं जो पहले भी नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत 8 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। आरोपियों के कब्जे से 65.54 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। इसके साथ ही पुनर्वास के लिए 4 नशे के आदी व्यक्तियों को इलाज के लिए डी-एडिक्शन सेंटर भेजा गया है, जिससे उन्हें अपनी जिंदगी फिर से संवारने का मौका मिला है।

  • Punjab News: 2 सब इंस्पेक्टरों ने पत्रकार को बेरहमी से पीटा, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 सब इंस्पेक्टरों ने पत्रकार को बेरहमी से पीटा, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    बटालाः जिले के डेड़ा रोड पर मली मार्केट में बने होटल के बाहर पत्रकार के साथ 2 सब इंस्पेक्टर द्वारा बुरी तरह से पिटाई की गई। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। वायरल वीडियों में देखा जा सकता हैकि एक पुलिस अधिकारी वर्दी में है और दूसरी बिना वर्दी में है। दोनों में पत्रकार को बेहरमी से पीटा और उसे सड़क पर गंदे पानी में अदमरा करके फेंक गए। जिसके बाद वह दोनों दोबारा घटना स्थल पर आए और उसे देखने लग गए कि वह जिंदा ही है ना।

    देखने के बाद दोनों पुलिस अधिकारी मौके से चले गए। दोनों के जाने के बाद कुछ लोग वहां पहुंचे और अधमरे पत्रकार को उठाकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं वायरल वीडियों होने के बाद घटना को लेकर डीएसपी संजीव कुमार का बयान सामने आया। डीएसपी ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें बठिंडा के 2 सब इंस्पेक्टर द्वारा पत्रकार से मारपीट की गई है। उन्होने कहाकि यह घटना 1 अगस्त की है और प्राइम होटल के बाहर यह हादसा हुआ है। इस घटना में एक पुलिस अधिकारी सिविल में था।

    डीएसपी ने कहा कि पत्रकार ने सिविल वर्दी में मौजूद पुलिस अधिकारी से पूछा कि वह उनके हलके के नहीं हो वह अपनी पहचान बताएं। जहां दोनों में विवाद हो गया और 2 सब इंस्पेक्टर द्वारा पत्रकार के साथ मारपीट की गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि थाना सिविल लाइन में 233 नंबर एफआईआर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। दोनों पुलिस अधिकारी 5वीं कमांडों के अधिकारी है जो लॉ एंड ऑर्डर के संबंध में बटाला आए हुए थे। इस मामले में दोनों मनदीप सिंह और सुरजीत सिंह को नामजद कर लिया गया है और इस मामले को लेकर 5वीं कमांडों के अधिकारी को सूचना दे दी गई है।

  • Punjab News: नशे की हालत में धुत्त मिले 3 युवक, DSP का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: नशे की हालत में धुत्त मिले 3 युवक, DSP का आया बयान, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब सरकार द्वारा भले ही नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन उसके बावजूद कुछ जगहों पर नशे धुत्त सड़कों पर गिरे युवकों की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं 2 अलग-अलग मामलों में नशे में धुत्त 3 युवक सड़क पर मिले। युवकों की वीडियों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार विधान सभा हल्का निहाल सिंह वाला के गांव सैद्दोके के और चूहड़चक्क की ये वीडियो है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

    इसमें एक वीडियो सैद्दोके के गांव की है जिसमें दो युवक नशे में धूत गांव की कच्ची सड़क पर गिरे पड़े है। वहीं दूसरी वीडियो गांव चूहड़ चक्क की है, जिसमें एक युवक अपने मोटर साइकल के साथ गांव की सड़क पर गिरा पड़ा है। बताया जा रहा हैकि युवक के पास ही इंजेक्शन लगाने वाली सीरिंज भी मिली है। मामले की जानकारी देते हुए चूहड़ चक्क गांव के निवासी ने बताया कि पहले भी कई बार नशे की हालत में ऐसे युवकों के गिरने की घटनाएं सामने आ चुकी है।

    अब वायरल ही युवक की वीडियो के बाद उसने खुद अजीतवाल पुलिस को मामले की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। इन मामलो को लेकर डीएसपी अनवर अली ने बताया कि 2 अलग-अलग गावों में 3 युवक नशे की हालत में मिले है। इनका डोप टेस्ट करवाया जा रहा है ओर फिर इनको नशा छुड़ाने वाले केंद्र में भर्ती करवाया जाएगा।

  • Punjab के युवक की Italy में मौत, जंगल में पड़ा मिला शव, देखें वीडियो

    Punjab के युवक की Italy में मौत, जंगल में पड़ा मिला शव, देखें वीडियो

    होशियारपुरः पंजाब के युवा अक्सर बेहतर भविष्य की तलाश और घर की गरीबी दूर करने के लिए विदेश जाते हैं, लेकिन जब विदेश में कुछ अनहोनी हो जाती है, तो परिवार की स्थिति बहुत खराब हो जाती है। ऐसा ही एक मामला होशियारपुर जिले के सलेमपुर गांव से सामने आया है, जहां संदीप सैनी (30) कुछ साल पहले घर की गरीबी दूर करने के लिए इटली गया था, लेकिन जब 3 अगस्त को संदीप की मौत की खबर आई, तो परिवार में कोहराम मच गया।

    संदीप के पिता ने बताया कि संदीप अपनी बहन के पास इटली गया था और उसकी तबियत बिल्कुल ठीक थी, लेकिन 28 तारीख को संदीप को अपनी बहन के घर जाना था और जब वह काम से वापस आया, तो वह घर नहीं पहुंचा, जिसके बाद उसकी बहन और उसके जीजा ने इस संबंध में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इटली की पुलिस ने उसकी बहुत तलाश की। बाद में 3 अगस्त को इटली के जंगलों में एक शव मिला, जिसकी पहचान संदीप सैनी के रूप में हुई।

    मृतक के ताये ने बताया कि संदीप का कभी किसी से कोई झगड़ा नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि अभी तो संदीप को विदेश भेजने के लिए जो उन्होंने कर्ज उठाया था, वह भी अभी पूरा नहीं हुआ है। संदीप अपने बुजुर्ग माता-पिता को पीछे छोड़ गया है। अब संदीप का परिवार और पूरा गांव मांग कर रहा है कि संदीप के शव को देश में मंगवाया जाए। पंजाब और केंद्र सरकार उनकी मदद करे, ताकि उसके बुजुर्ग माता-पिता आखिरी बार उसका चेहरा देख सकें।

  • Punjab News: पौंग डैम में पानी छोड़ने से डर का माहौल, सामान लेकर निकल रहे लोग, देखें वीडियो

    Punjab News: पौंग डैम में पानी छोड़ने से डर का माहौल, सामान लेकर निकल रहे लोग, देखें वीडियो

    होशियारपुरः टांडा विधानसभा क्षेत्र के रड़ा मंड गांव के लोग दहशत के साये में जी रहे है। दरअसल, पौंग बांध के पानी की चपेट में आने वाली व्यास नदी के किनारे बसे लोग अपना सामान ट्रॉलियों में लोड करके ले जा रहे हैं। वहीं पानी की चपेट में आने से पहले लोगों ने ज़मीनी हकीकत को लेकर बात की। मामले की जानकारी देते हुए गांव निवासी रेशमा ने बताया कि उनका परिवार पुल के नीचे बने घरों में रह रहा है। महिला ने कहा कि पानी छोड़ने के दौरान प्रशासन द्वारा उन्हें कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया। महिला का परिवार यहां पर 12 साल से रह रहा है।

    उन्होंने बताया कि जब पानी आ जाता है तो वह पशुओं को लेकर दूसरी जगह चले जाते है। ऐसे में वह घर खुला छोड़ देते है। वहीं अब फिर से पौंग डैम में पानी आने को लेकर परिवार ने फिर से सामान ट्रालियों में लोड करना शुरू कर दिया है। वहीं मोहम्मद शफी ने बताया कि अगर शाम को पौंग डैम में पानी छोड़ा जाता है तो काफी नुकसान हो सकता है। उन्होंने बताया कि 2023 में हुए नुकसान की अभी भरपाई पूरी नहीं हुई है, लेकिन अब दोबारा से हालात खराब हो सकते है। इसी को लेकर वह सामान लेकर अभी से निकलना शुरू हो गए।

  • Punjab News: व्यक्ति पर नौकरी और विवाह संबंधित झूठे दस्तावेज लगाकर वर्क परमिट हासिल करने के लगे आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: व्यक्ति पर नौकरी और विवाह संबंधित झूठे दस्तावेज लगाकर वर्क परमिट हासिल करने के लगे आरोप, देखें वीडियो

    होशियारपुरः गढ़शंकर के गांव खाबड़ा के व्यक्ति पर कनाडा में वर्क और विवाह संबंधित झूठे दस्तावेज लगाकर वर्क परमिट हासिल करने का आरोप लगा है। मामले की जानकारी देते हुए साजन पुत्र मदन लाल ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि जसकरण सिंह अतवाल पुत्र मखन सिंह, निवासी खाबड़ा, लंबे समय से कनाडा में पक्की कंपनी सनफ्लेक्स विंडोज एंड रेनोवेशन लिमिटेड चला रहा है। जिसमें लगभग 30 के करीब कर्मचारी काम कर रहे हैं।

    उन्होंने बताया कि इस कंपनी में दविंदर सिंह पुत्र सुरिंदर सिंह, गांव खाबड़ा, कनाडा की एजेंसी द्वारा काम के लिए आए, जिसके चलते एजेंसी से उसने वर्क परमिट लिया। दविंदर सिंह ने अपने साथी को बताया कि उसने कंपनी में वर्क परमिट लेने के लिए झूठे दस्तावेज लगाए हैं। जब दविंदर सिंह से इस संबंध में पूछा गया तो वह परेशान करने लगा और उसका आर्थिक नुकसान भी किया। उन्होंने बताया कि दविंदर सिंह के दस्तावेजों की जांच के लिए पंजाब पुलिस को जांच हेतु यूआईडी नंबर 2407656 दर्ज करवाया गया, जिसमें उसका वर्क परमिट झूठा पाया गया।

    उन्होंने बताया कि दविंदर सिंह ने विवाह संबंधित गुरुद्वारा शहीद बाबा गज्जन जी का सर्टिफिकेट जमा करवाया, जिसमें विवाह की तारीख 22.10.2017 दर्ज है, जबकि विवाह का सर्टिफिकेट 29.12.2013 कुटिया संत ध्यान दास जी धूने वाले माहिलपुर में दर्ज है, जो कि झूठा है। उन्होंने बताया कि दविंदर सिंह ने अपने विवाह के लिए डोली वाली कार ब्रिजा सुजुकी 2013 में उपयोग की है, जबकि वह कार साल 2016 में लॉन्च हुई थी।

    इस मौके पर बलजीत दास सेवादार, कुटिया संत धूने वाले ने बताया कि उनका इस विवाह सर्टिफिकेट से कोई संबंध नहीं है और न ही किसी दविंदर सिंह का कुटिया में कोई विवाह हुआ है। इस मौके पर शिकायतकर्ता ने झूठे दस्तावेज पेश करके शादी रजिस्टर कराने के संबंध में कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में डीएसपी गढ़शंकर जसप्रीत सिंह ने बताया कि उनके पास कनाडा में वर्क परमिट के लिए झूठे दस्तावेज लगवाने संबंधी शिकायत दर्ज है, जिसकी जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।