Blog

  • Punjab News: बस स्टैंड पर सेहत विभाग की Raid, देखें वीडियो

    Punjab News: बस स्टैंड पर सेहत विभाग की Raid, देखें वीडियो

    वाहनों से 6 क्विंटल खोया और सोन पापड़ी ज़ब्त

    लुधियानाः ज़िला स्वास्थ्य विभाग ने बस स्टैंड पर राजस्थान से लुधियाना आ रही कुछ बसों पर रेड की। इस दौरान विभाग को मिली शिकायत के आधार पर 6 क्विंटल खोया और सोन पापड़ी बरामद की गई। मामले की जानकारी देते हुए ज़िला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत कौर ने बताया कि जब्त किए खोया और सोन पापड़ी के नमूने लेकर लैब में भेजे जाएंगे। सैंपलों की जांच रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि यह खोया खाने योग्य है या नहीं है।

    Read in Punjabi: ਰੱਖੜੀ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਮਿਲਾਵਟੀ ਖੋਏ ਦੀ ਵੱਡੀ ਖੇਪ ਲੁਧਿਆਣਾ ਵਿੱਚ ਜ਼ਬਤ

    उन्होंने कहा कि ये छापेमारी आगे भी जारी रहेगी ताकि लोगों के स्वास्थ्य के साथ कोई समझौता न हो। डॉ. अमरजीत कौर ने बताया कि गुप्त सूचना से मिली शिकायत के आधार पर उनकी टीम सुबह से ही लुधियाना बस स्टैंड पर राजस्थान से आने वाली कुछ संदिग्ध बसों की जांच की। उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि इन बसों में भारी मात्रा में दूध से बने उत्पाद लुधियाना आ रहे हैं, जिसके तहत एक बस से 6 क्विंटल खोया और सोन पापड़ी बरामद की गई है।

    उन्होंने बताया कि इनके नमूने लैब में भेजे जाएंगे और इस खोए को ठंडे तापमान वाली जगह पर रखा जाएगा ताकि यह खराब न हो। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अच्छे उत्पादों और अच्छी दुकानों से ही खाने-पीने की चीज़ें खरीदें। उन्होंने बताया कि त्योहारों के बाकी दिनों में भी यह अभियान इसी तरह जारी रहेगा।

  • Punjab News: सतलुज में छोड़ा गया 50 हजार क्यूसेक पानी, देखें वीडियो

    Punjab News: सतलुज में छोड़ा गया 50 हजार क्यूसेक पानी, देखें वीडियो

    लुधियानाः हिमाचल में लगातार हो रही बारिश के बाद निचले इलाकों में नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कुछ दिन पहले भंग डैम से 23,300 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद इसे हाईलाइट किया गया था, जिसके बाद प्रशासन की ओर से मुक्ति और तैयारियां भी शुरू की गई थीं। वहीं चंडीगढ़ की लाइफलाइन मानी जाने वाली सुखना झील का पानी का स्तर 1162 फुट से ऊपर पहुंच गया है, जो खतरे के निशान के करीब है। इसी कारण फ्लड गेट खोलकर सुखना चौ में पानी छोड़ा जा रहा है।

    पंचकूला और मोहाली प्रशासन को भी अलर्ट भेजा गया है। सुखना चौ से कई बार इन शहरों के कुछ क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बन जाते हैं। इसलिए आबादी वाले क्षेत्रों को सुखना चौआ से दूरी बनाए रखने के आदेश दिए गए हैं। दूसरी ओर, अगर सतलुज नदी के जलस्तर की बात करें तो लोगों में डर का माहौल बनता दिख रहा है। इस पर ग्राउंड ज़ीरो पर जाकर जांच की गई, जिससे पता चला कि सतलुज नदी का जलस्तर वैसा ही है जैसा होना चाहिए और वहां किसी प्रकार के डर या घबराने की जरूरत नहीं है।

    सतलुज नदी के किनारे ड्रेन विभाग के बड़े अधिकारी ने पुष्टि करते हुए कहा है कि आज से दो दिन पहले भी 40,000 क्यूसेक पानी सतलुज में छोड़ा गया था, जिसके साथ कोई खास असर नहीं पड़ा। आज भी दोपहर 12 बजे 50,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिससे कोई खास असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बाढ़ जैसे हालात तब ही बन सकते हैं जब डैम से 2 लाख से अधिक क्यूसेक पानी छोड़ा जाए। फिलहाल किसी को भी घबराने या डरने की जरूरत नहीं है।

  • Bigg Boss 19: इन सितारों ने शो को कहा No, शो ठुकराने को लेकर दिया ये Reason

    Bigg Boss 19: इन सितारों ने शो को कहा No, शो ठुकराने को लेकर दिया ये Reason

    बॉलीवुड: बिग बॉस भारत का सबसे मशहूर और हिट रियलिटी शो है। पिछले 18 सालों से यह शो फैंस के दिलों पर राज कर रहा है। 18 सीजन्स को फैंस का इतना प्यार मिला है कि अब जल्द ही अगला 19वां सीजन शुरु होने वाला है। इस शो ने कई अनजान चेहरों को पहचान दी है जो आज अपने करियर की ऊंचाईयों पर हैं। कई कंटेस्टेंट्स को इस शो ने स्टार बनाया है। यही कारण है कि सितारे सलमान खान के शो का हिस्सा बनने के लिए बेताब रहते हैं। एंटरटेनमेंट की इस दुनिया में कुछ सेलेब्स ऐसे भी हैं जिन्होंने बिग बॉस 19 के ऑफर को ठुकरा दिया है। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि ‘बिग बॉस सीजन-19’ के लिए किस-किस ने मना किया है और उसके पीछे क्या कारण है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

    मल्लिका शेरावत

    अपने बोल्ड अवतार के लिए जानी जाने वाली मल्लिका शेरावत को लेकर भी खबर आई थी कि वो बिग बॉस 19 में नजर आने वाली हैं। ऐसे में उनके फैंस काफी खुश हो गए थे पर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में पोस्ट शेयर कर उन्होंने फैंस को बताया कि वो बिग बॉस नहीं कर रही हैं। मल्लिका ने लिखा कि – ‘मैं बिग बॉस नहीं कर रही हूं और आगे भी नहीं करुंगी थैंक्यू’।

    जरीन खान

    एक्ट्रेस जरीन खान भी बिग बॉस का ऑफर ठुकरा चुकी हैं। जरीन ने हिंदी रश संग बात करते हुए कहा था कि वो प्रैक्टिकल और पर्सनल कारणों की वजह से बिग बॉस का हिस्सा नहीं बनना चाहती हैं। उनका ये भी कहना था कि वो तीन महीने तक घर से दूर नहीं रह सकती क्योंकि उनके ऊपर काफी जिम्मेदारियां हैं। जरीन ने यह भी कहा था कि यदि शो में कोई उनके साथ बदतमीजी करेगा तो वो चुप नहीं बैठेगी उनका हाथ उठ जाएगा जिसके कारण से उन्हें शो से बाहर होना पड़ सकता है।

    गौरव तनेजा

    एक्स पायलट और मशहूर यूट्यूबर गौरव तनेजा को लेकर भी यह अफवाह फैली थी कि वो बिग बॉस 19 में शामिल होने वाले हैं पर अपने व्लॉग में उन्होंने यह कंफर्म किया है कि वो शो का हिस्सा नहीं बनेंगे।

    अंशुला कपूर

    अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर भी द ट्रेटर्स शो को लेकर काफी लाइमलाइट में रही हैं हालांकि उन्होंने बिग बॉस का ऑफर ठुकरा दिया है। वजह बताते हुए उन्होंने कहा था कि फिलहाल वो इस शो के लिए मेंटली तैयार नहीं हैं।

    अनीता हंसनंदानी

    एक्ट्रेस अनीता हंसनंदानी इन दिनों सीरियल छोरियां चली गांव में नजर आ रही हैं पर वो बिग बॉस का हिस्सा नहीं बनना चाहती। एक्ट्रेस ने इंडिया फॉर्म्स के साथ बातचीत में कहा था कि उनकी पर्सनैलिटी बिग बॉस जैसे रियॉलटी शो के लिए बिल्कुल भी नहीं है। एक्ट्रेस का कहना था कि – ‘ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं लगता है कि मेरी पर्सनैलिटी बिग बॉस में जाने वाली है मैं अगर करना भी चाहूं तो शो वाले खुद ही हिचकिचाएंगे क्योंकि जो वो चाहते हैं वो शायद मैं दे नहीं पाऊंगी’।

    राम कपूर

    पहले ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि राम कपूर बिग बॉस में शामिल हो सकते हैं। मगर फिल्मीबीट के साथ बातचीत के दौरान राम कपूर ने यह कंफर्म कर दिया कि वो बिग बॉस का हिस्सा नहीं बनेंगे। एक्टर ने अपने बयान में यह कहा था कि यदि उन्हें 20 करोड़ रुपये भी दे दिए जाएंगे वो तो भी शो में शामिल नहीं होते। ‘बिग बॉस 19’ 24 अगस्त से शुरु होगा। शो को आप कलर्स और जिओ होटस्टॉर पर देख सकते हैं। इसका पहला प्रोमो भी आ गया है जो खुद सलमान खान ने शेयर किया था। बिग बॉस के फैंस अब शो के ऑन एयर होने का इंतजार कर रहे हैं।    
  • High Voltage तारों की चपेट में आई ट्रैक्टर-ट्राली, 2 की दर्दनाक मौत

    High Voltage तारों की चपेट में आई ट्रैक्टर-ट्राली, 2 की दर्दनाक मौत

    शाहजहांपुरः जिले के कुंडलिया गांव में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लगे डीजे सिस्टम के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तारों से टकरा गई। इससे ट्रॉली में करंट दौड़ गया और 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन श्रद्धालु बुरी तरह झुलस गए।

    जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब 9:30 बजे कुंडलिया गांव से श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर कछला गंगा घाट पर जल भरने जा रहे थे। ट्रॉली पर डीजे सिस्टम बंधा हुआ था और श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते हुए जा रहे थे। जैसे ही ट्रॉली गांव से निकली, ऊपर से गुजर रही 11,000 वोल्ट की हाई वोल्टेज लाइन डीजे से टकरा गई। तार के डीजे को छूते ही पूरी ट्रॉली में करंट फैल गया और ट्रॉली में बैठे सभी लोग इसकी चपेट में आ गए।

    इस हादसे में सुखबीर (30) और जसवीर (16) को इतना जोर का करंट लगा कि वे उछलकर ट्रैक्टर के पहियों के नीचे गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अन्य करीब 6 श्रद्धालु गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए बदायूं अस्पताल भेजा गया। कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।

    हादसे की खबर मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को प्राइवेट वाहनों की मदद से अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

  • तेज रफ्तार ट्रक का कहर, परिवार के 3 लोगों की मौत

    तेज रफ्तार ट्रक का कहर, परिवार के 3 लोगों की मौत

    क्योंझरः ओडिशा में बुधवार को तेज गति से जा रहे एक ट्रक के मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि इस घटना में एक परिवार के 3 सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों में 11 वर्षीय एक बालिका भी शामिल है।

    एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-40 पर तेलकोई थाना क्षेत्र के जगमोहनपुर छाक में हुई। हादसे में जान गंवाने वाले लोग पड़ोसी देवगढ़ जिले के बड़कोट थाना क्षेत्र के बहादापाशी गांव के रहने वाले थे। अधिकारी ने बताया कि दंपति अपनी पुत्री को जिले के कांजीपानी क्षेत्र स्थित आश्रम स्कूल छोड़ने जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

    उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया, लेकिन उसे जनासनपुर में टोलगेट के पास रोक लिया गया। वाहन को जब्त कर लिया गया है, हालांकि चालक भाग गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर कुछ देर के लिए सड़क जाम की और क्षेत्र में लगातार हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए स्थायी समाधान की मांग की है।

     

  • Haryana News: मैदानी इलाकों में भी मानसून का कहर, कहीं टूटा पुल तो कहीं हुई  Landslide, देखें वीडियो

    Haryana News: मैदानी इलाकों में भी मानसून का कहर, कहीं टूटा पुल तो कहीं हुई Landslide, देखें वीडियो

    पंचकूलाः लगातार हो रही बारिश के कारण कई जगहों पर भारी नुक्सान हो रहा है। जहां, पहाड़ी इलाकों में बादल फटने की खबरे सामने आ रही है। वहीं मैदानी इलाकों में भी कई जगह नुक्सान की खबरें आ रही हैं। ताजा मामला हरियाणा के पंचकूला से सामने आया है जहां, रायपुर रानी से मोरनी जाने वाले मार्ग पर कई स्थानों पर लैंड स्लाइड हो गई। इससे सड़क मार्ग बाधित हो गया है और स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, रायपुर रानी से मोरनी जाने वाले मार्ग पर मलबा और मिट्टी गिरने के कारण वाहनों की आवाजाही लगभग ठप हो गई है। हालांकि, स्थानीय लोग अपनी ओर से रास्ता साफ करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन लगातार बारिश की वजह से स्थिति सुधर नहीं पा रही है।

    वहीं दूसरी ओर बद्दी के मानपुरा से ढेला व इंडस्ट्री एरिया दबनी को जोड़ने वाला पुल टूट गया। इस पुल के टूटने से मानपुरा से ढेला व इंडस्ट्री एरिया दबनी को जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस इलाके में ज्यादातर लोग काम के लिए जाते है जिस कारण लोग परेशान हैं। पुल के टूटने के कारण अब लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए कई किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाकर सफर करना पड़ रहा है। इससे न सिर्फ समय की बर्बादी हो रही है, बल्कि आपातकालीन सेवाओं और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है।

    स्थानीय प्रशासन को इस स्थिति की सूचना दे दी गई है, और पुल की मरम्मत अथवा वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की जा रही है। फिलहाल, लोगों से अपील की जा रही है कि वे इस मार्ग का उपयोग न करें और सावधानी बरतें।

  • 4 राज्यों में 11 ठिकानों पर ED की छापेमारी

    4 राज्यों में 11 ठिकानों पर ED की छापेमारी

    नई दिल्लीः प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को वैश्विक साइबर ठगी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली और 3 राज्यों में 11 ठिकानों पर छापेमारी की। छापेमारी नोएडा (उत्तर प्रदेश), गुरुग्राम (हरियाणा), देहरादून (उत्तराखंड) और दिल्ली में हो रही हैं। यह ठगी 260 करोड़ रुपये की है। ठगों ने खुद को पुलिस या जांच अधिकारी बताकर लोगों को गिरफ्तारी की धमकी देकर पैसे ऐंठे थे। इसके अलावा, उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट और अमेजन के टेक सपोर्ट एजेंट बनकर भी लोगों को ठगा है।

    उन्होंने जानकारी दी कि इन शहरों के अंदर ठग पुलिस या जांच एजेंसी के अधिकारी बनकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं, और उन्हें गिरफ्तार करने की धमकी देकर उनसे पैसों की वसूली कर रहे हैं। धोखाधड़ी करने वालों ने खुद को माइक्रोसॉफ्ट और अमेजन की टेकनिकल सहायता टीम के प्रतिनिधि बताकर पीड़ितों को धोखा किया। जांच एजेंसी ने यह खुलासा किया कि पीड़ितों के पैसों को क्रिप्टोकरेंसी में बदलकर आरोपियों को ट्रांसफर कर दिया गया था।

    आधिकारिक सूत्रों की जानकारी के मुताबिक इस गैंग ने कई भारतीय और विदेशी नागरिकों से करोड़ों रुपये की ठगी की। सूत्रों के अनुसार ये छापेमारी धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के अंतर्गत की जा रही है। यह कार्रवाई दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और देहरादून में फैले कम से कम 11 ठिकानों पर की गई है। फ्रॉड करने वालों ने पीड़ितों की संपत्ति को क्रिप्टोकरेंसी में बदला और फिर इसे कई क्रिप्टो-वॉलेट्स में ट्रांसफर किया।

    ईडी के मुताबिक, आरोपियों ने 260 करोड़ रुपये के बिटकॉइन जमा किए, जिन्हें बाद में UAE में कई हवाला ऑपरेटरों और व्यक्तियों के जरिए USDT में बदलकर नकदी में तब्दील किया गया। इससे पहले, 26 जून को CBI ने मुंबई और अहमदाबाद में छापेमारी कर एक अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह के अहम सदस्य को गिरफ्तार किया था। इस शख्स का नाम प्रिंस जशवंतलाल आनंद है। वह आम तौर पर अमेरिका और कनाडा के नागरिकों को निशाना बनाने वाले रैकेट का मास्टरमाइंड है।

  • Punjab News: Scorpio ने मोटरसाइकिल को मारी जबरदस्त टक्कर, इकलौते बेटे की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: Scorpio ने मोटरसाइकिल को मारी जबरदस्त टक्कर, इकलौते बेटे की मौत, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः मल्लावाला रोड पर मोटरसाइकिल और स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर का मामला सामने आया है। इस दौरान हादसे में बहन के इकलौते भाई की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक स्कॉर्पियो गाड़ी ने मोटरसाइकिल को भीषण टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है।

    मृतक के रिश्तेदार कुलदीप सिंह ने बताया कि वरिंदर सिंह (19) पुत्र बलजीत सिंह, निवासी गांव सोथा, जिला मुक्तसर साहिब, अपने पिता की मौत के बाद अपनी नानी के पास यहां रह रहा था। आज सुबह लगभग 5 बजे एक रिश्तेदार के निधन के बाद वरिंदर सिंह और उसकी मां परविंदर कौर मोटरसाइकिल पर सवार होकर जीरा की ओर जा रहे थे। जब वे मल्लावाला से 2 किलोमीटर बाहर नहरों और कॉलोनी के पास पहुंचे, तो जीरा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे वरिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी मां परविंदर कौर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    घटना की जानकारी मिलते ही मल्लावाला थाना प्रमुख हरिंदर सिंह चमेली समेत पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंच गया और शव को कब्जे में ले लिया। मल्लावाला थाना प्रमुख हरिंदर सिंह चमेली ने बताया कि उक्त स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

  • Punjab News: शुक्रवार को होटलों और दुकानों पर नहीं बिकेंगी शराब

    Punjab News: शुक्रवार को होटलों और दुकानों पर नहीं बिकेंगी शराब

    मालेरकोटला : पंजाब में 15 अगस्त यानी शुक्रवार को देश भर में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। वहीं इस उपलक्ष्य में जिला मैजिस्ट्रेट विराज एस. तिड़के ने पंजाब आबकारी अधिनियम 1914 की धारा 54 के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए स्वतंत्रता दिवस पर मालेरकोटला जिले में डराई-डे घोषित किया है। डराई-डे के दौरान किसी भी होटल, परिसर, शराब की दुकान (घरेलू व अंग्रेजी दोनों) या दुकान या किसी अन्य सार्वजनिक या निजी स्थान पर धार्मिक रूप से दूषित या मादक शराब या इसी प्रकार का कोई अन्य पदार्थ न तो बेचा जाएगा, न दिया जाएगा व न ही वितरित किया जाएगा।

    इन आदेशों के तहत, शराब बेचने और परोसने वाली किसी भी शराब की दुकान, होटल, रैस्टोरैंट, क्लब और अन्य प्रतिष्ठानों को किसी को भी शराब बेचने या परोसने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे भारत में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।

    इस दिन लोगों द्वारा शराब पीने व मारपीट करने से कानून व्यवस्था भंग होने का भय रहता है, इसलिए डराई-डे के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्लब, स्टार होटल, रैस्टोरैंट आदि व किसी भी व्यक्ति द्वारा संचालित होटलों, चाहे उन्हें शराब के भंडारण व आपूर्ति के लिए विभिन्न श्रेणियों के लाइसेंस जारी किए गए हों, को इस दिन शराब बेचने/उपयोग करने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

  • Merchant Navy Officer की पत्नी ने की आत्महत्या, ससुराल परिवार पर लगे गंभीर आरोप

    Merchant Navy Officer की पत्नी ने की आत्महत्या, ससुराल परिवार पर लगे गंभीर आरोप

    लखनऊः एक मर्चेंट नेवी के सेकेंड ऑफिसर की पत्नी द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पत्नी का शव घर में फांसी के फंदे से लटका मिला। इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। शादी के 6 महीने के अंदर ही बेटी की मौत पर घर वाले कई सवाल खड़े कर रहे हैं। मधु के परिजनों का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या है।

    परिजनों के अनुसार, सोमवार को करीब 4 बजे अनुराग ने मधु के पिता को फोन करके बताया कि मधु ने आत्महत्या कर ली है। जब परिवार वहां पहुंचा, तब तक मधु का शव फंदे से उतार दिया गया था। परिवार का दावा है कि मधु ऐसा कदम उठाने वाली लड़की नहीं थी। उसने आत्महत्या नहीं की है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि रात में पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था जिसके बाद पत्नी ने सुसाइड कर लिया। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच जारी है।

    मधु के परिजनों के मुताबिक, शादी के शुरुआती कुछ दिन सामान्य रहे, लेकिन कुछ समय बाद उसके जीवन में तनाव और हिंसा का सिलसिला शुरू हो गया। पति अनुराग ने उस पर 15 लाख रुपये की मांग रखी थी, जिसे पूरा न करने पर आए दिन मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। मधु की बहन प्रिया का कहना है कि अनुराग शराब का आदी था और मधु को भी जबरन शराब पीने के लिए मजबूर करता था, मना करने पर उसके साथ मारपीट करता था। इतना ही नहीं वह मधु का फोन भी चेक करता रहता था और किसी से बात करने पर गाली-गलौज करता था। शक की हद यह थी कि वह बहन से बात करने तक पर उसे लेस्बियन कहता था।

    मधु की बहन ने एक दर्दनाक खुलासा करते हुए बताया कि 10 मार्च को प्लेट रखने की बात को लेकर अनुराग ने मधु को बुरी तरह पीटा। तब मधु ने रोते हुए प्रिया को फोन किया और कहा, “आ जाओ, वरना ये मुझे जान से मार देगा।” मधु की बहन प्रिया ने उसकी अंतिम ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सुनी, जिसमें मधु की रोती हुई आवाज ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया। इस पूरे मामले में पुलिस ने गंभीर रुख अपनाया है। डीसीपी निपुण अग्रवाल ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की गहराई से जांच जारी है।