Blog

  • Rakshabandhan के दिन करें ये उपाय, भाई-बहन को मिलेगी तरक्की

    Rakshabandhan के दिन करें ये उपाय, भाई-बहन को मिलेगी तरक्की

    धर्मः रक्षाबंधन का त्योहार भाई और बहन के लिए विशेष होता है। इस दिन हर बहन अपने भाई के कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती है और उनके जीवन में सुख-समृद्धि बने रहने की कामना करती है। वहीं, रक्षाबंधन पर भगवानों को राखी बांधने का भी विशेष महत्व होता है। अगर आप राखी बांधने के साथ-साथ इस खास अवसर पर सुबह के समय कुछ आसान उपाय कर लें, तो इससे भाई और बहन के जीवन में खुशहाली आ सकती है। साथ ही, जीवन में तरक्की, धन और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

    रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने से पहले सुबह जल्दी उठकर स्नानादि करना चाहिए। इसके बाद, भगवान की विधि-पूर्वक पूजा करें और आरती की थाली में सभी राखी रखें। साथ ही, उसमें एक चांदी का सिक्का भी रख लें। अगर ऐसा संभव न हो तो आप एक रुपये का सिक्का भी रख सकती हैं। अब भगवान गणेश को राखी जरूर बांधें और सिक्के को मंदिर में रख दें। अगले दिन मंदिर में पूजा करके सिक्का को उठकर लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रख लें। इससे जीवन से पैसों की समस्या दूर हो सकती है और धन में वृद्धि होती है।

    माना जाता है कि रक्षाबंधन पर सबसे पहले भगवान शिव का अभिषेक जरूर करना चाहिए। इससे बेहद शुभ फल की प्राप्ति होती है। इसके लिए आप दूध, दही, शहद, घी और शक्कर से महादेव का अभिषेक कर सकते हैं। इसके बाद, विधि-विधान से पूजा करके शिवजी को राखी भी जरूर बांधें। इस उपाय को करने से जातक को जीवन में तरक्की प्राप्त हो सकती है और भाई-बहनों के जीवन से हर प्रकार के कष्ट भी दूर होने लगते हैं।

    इसके लिए रक्षाबंधन के दिन सुबह उठकर स्नानादि करने के बाद साफ वस्त्र धारण करें और माता लक्ष्मी व गणेश जी की विधि पूर्वक पूजा करें। साथ ही, 108 बार ‘ओम श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः’ मंत्र का जाप करें। साथ ही, ‘ओम गण गणपतये नमः’ मंत्र का भी 108 बार जाप करें। इस उपाय को करने से जातक को घर की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है और जीवन में सुख-शांति व समृद्धि बनी रहती है। इस उपाय को करने से माता लक्ष्मी की विशेष कृपा भी प्राप्त होती है।

  • रंजिश के चलते दो गुटों में हुआ विवाद, बीच बाजार चली तलवारें

    रंजिश के चलते दो गुटों में हुआ विवाद, बीच बाजार चली तलवारें

    भोपालः मध्य प्रदेश में पुलिस प्रशासन द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने के तमाम दावों के बीच राजधानी भोपाल से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि, आम लोगों का रहना और कारोबार करना तक मुश्किल होने लगा है। घटना शहर के कोलार थाना क्षेत्र के अधीन आते इलाके की है। जहां बीच बाजार सड़क पर दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हो गया, जिससे बाजार के दुकानदारों और शहरवासियों में अब डर का माहौल है।

    दोनों गुटों में एक-दूसरे पर जानलेवा हमले करते देख स्थानीय लोगों ने दनादन अपनी दुकानें बंद कीं और दुकान के अंदर रहकर जान बचाई। बताया जा रहा है कि, अचानक हुए इस घटनाक्रम से कई दुकानदार इतने डर गए थे कि, वो घंटों अपनी दुकानों से बाहर ही नहीं निकले। वहीं, जानकारी सामने आई है कि, पुरानी रंजिश के चलते कोलार क्षेत्र में सक्रीय बदमाशों के दो गुट बीती रात एक बार फिर आमने-सामने आ गए थे।

    बदमाशों ने तलवार और चाकू लेकर एक दूसरे पर हमला कर दिया, जिसका हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों गुटों के बीच एक-दूसरे पर लाठियों और डंडों की बौछार साफ देखी जा सकती है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। विवाद में कई लोगों को चोटें तक आई हैं। अब इस मामले में कोलार पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

  • Punjab News: Special DGP और CP ने भारी पुलिस बल के साथ इस इलाके में दी दबिश, देखें वीडियो

    Punjab News: Special DGP और CP ने भारी पुलिस बल के साथ इस इलाके में दी दबिश, देखें वीडियो

    लुधियानाः पुलिस ने युद्ध नशेयां विरुद्ध अभियान के तहत तलवंडी गांव में CASO आप्रेशन चलाया। पुलिस के अनुसार, इस गांव के 26 लोग ड्रग्स बेच रहे थे। तलाशी अभियान के दौरान 3 लोगों से हेरोइन भी बरामद की गई है। 1 मार्च से अब तक 572 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। विशेष एडीजीपी गुरप्रीत कौर देव ने यह जानकारी दी।

    स्पैशल डीजीपी गुरप्रीत कौर देव ने बताया कि लुधियाना पुलिस ने युद्ध नशेयां विरुद्ध अभियान के तहत लाधोवाल थाना अंतर्गत तलवंडी गांव में CASO आप्रेशन चलाया। पुलिस ने ड्रग तस्करी के मामले में 26 लोगों को नामजद किया है और उनके घरों पर एक बार फिर छापेमारी की गई है। इस सर्च आप्रेशन में 3 लोगों के घरों से हेरोइन बरामद की गई है। इस दौरान एडीजीपी, सीपी स्वपन शर्मा व भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

    इस बीच, स्पेशल डीजीपी गुरप्रीत कौर देव ने बताया कि लुधियाना के गांव तलवंडी में आज ऑपरेशन कासो के तहत तलाशी अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि इस तलाशी अभियान के दौरान 3 लोगों से हेरोइन बरामद की है। इस गांव के कुल 26 लोगों पर नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं और वे जेल में हैं। उन्होंने बताया कि 1 मार्च से अब तक लुधियाना जिले में करीब 572 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने बताया कि करीब 700 लोगों को जेल भेजा जा चुका है और करीब 14 घरों को तोड़ा जा चुका है।

    उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर दिल्ली को प्रस्ताव भेजा गया है और करीब 3.5 करोड़ की संपत्तियां कुर्क की गई हैं, जो नशे की कमाई से बनाई गई थीं। इतना ही नहीं, उन्होंने बताया कि युवा सांझ के नाम से एक अभियान शुरू किया गया है जिसमें युवाओं को प्रेरित किया जाएगा और उन्हें इस अभियान का हिस्सा बनाया जा रहा है, जिसका डेटा गूगल पर शेयर किया जाएगा और कोई भी युवा इससे जुड़ सकता है।

    उन्होंने कहा कि पंजाब में लगभग 7 लाख युवा नशे की दलदल में फंसे हुए हैं और उन्हें बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ टास्क फोर्स के पास सारा डेटा मौजूद है और तस्करों पर लगाम कसने के लिए जिलेवार सूचियां भी दी गई हैं, ताकि इस नशे की बुराई को जड़ से खत्म किया जा सके।

  • Punjab News: बारिश ने बिगाड़े शहर के हालात, प्रशासन के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: बारिश ने बिगाड़े शहर के हालात, प्रशासन के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, देखें वीडियो

    पठानकोटः बीती रात हुई बारिश ने नगर निगम के दावों की पोल खोल दी, जिसके चलते भाजपा ने नगर निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस संबंध में जानकारी देते प्रदर्शनकारियों ने बताया कि नगर निगम विकास कार्यों के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है।

    उन्होंने बताया कि बारिश के कारण शहर के विभिन्न हिस्सों में पानी भर गया। जिससे यह पानी दुकानों के अंदर चला गया, जिससे लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि निगम ने समय पर पहले कोई प्रबंध नहीं किए। अगर समय से पहले नालों की सफाई की जाती तो आज हालात ऐसे नहीं होते की शहर के हर कोने-कोने में पानी नहीं भरता। उन्होंने नगर निगम के मेयर पर सवाल उठाते कहा कि अगर नगर निगम के मेयर काम नहीं कर रहे हैं, तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

    भाजपा अधिकारियों का कहना है कि एक साल से ज्यादा का समय हो गया है, निगम में हाउस की मीटिंग तक नहीं हुई। हर वार्ड के लिए 15 लाख रुपए के विकास कार्य होने थे, जो आज तक अधूरे पड़े है। ठेकेदार अपने काम बीच में छोड़कर जा चुके है। दिनों-दिन शहर के हालात बदतर हो रहे है। इसका खामियाजा जनता और व्यापारियों को उठाना पड़ रहा है। देर रात 15 मिनट हुई बारिश से बाजार के दुकानों में पानी घुस गया। जिससे दुकानदारों को लाखों का नुक्सान उठाना पड़ा। हर जगह मच्छरों की भरमार है, नाले ओवरफ्लो है, लेकिन प्रशासन का ध्यान शहर की समस्याओं पर नहीं है। अगर किसी सीवरेज का ढक्कन तक लगाना हो तो निगम दफ्तर में जाकर मिन्नतें करनी पड़ रही है। एक दिन हाउस टैक्स देने में देरी हो जाए तो उन्हें भारी जुर्माना लगाया जा रहा है, लेकिन प्रशासन उनकी सुध लेने के लिए कुछ भी नहीं कर रहा।

  • बेरहम चरवाहाः 25 से ज्यादा कुत्तों की गोली मारकर की हत्या, लोगों में रोष

    बेरहम चरवाहाः 25 से ज्यादा कुत्तों की गोली मारकर की हत्या, लोगों में रोष

    झुंझुनूंः जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां, 25 से ज्यादा कुत्तों की हत्या कर दी गई। एक बदमाश बंदूक लेकर घूमता है और कुत्ता नजर आते ही गोली मारकर उनकी हत्या कर देता है। कुत्तों को मारने की घटना 2 और 3 अगस्त की बताई जा रही है, लेकिन घटना से जुड़ा वीडियो सामने आते ही पुलिस हरकत में आई। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। उन्होंने आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की है।

    जानकारी देते पुलिस ने बताया कि श्योचंद बावरिया पुत्र सुरजाराम बावरिया निवासी डुमरा ने कुत्तों को गोली मारी थी। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

    वहीं पूर्व सरपंच सरोज झांझड़िया गांव हमीरी कलां ने एसपी से मुलाकात कर एक शिकायत की। शिकायत में दावा किया गया है कि आरोपी श्योचंद ने पिछले कुछ दिनों में 25 कुत्तों को बेरहमी से मार डाला है। पूर्व सरपंच के अनुसार आरोपी का यह दावा झूठा है कि कुत्तों ने उसकी बकरियों को मार डाला था। उन्होंने बताया कि कुत्तों ने न तो किसी को नुकसान पहुंचाया था और न ही किसी की बकरियों को मारा था। उन्होंने आरोप लगाया कि श्योचंद और उसके साथी ‘बकरियां मर गई ‘ का झूठा बहाना बनाकर मुआवजे की मांग कर रहे हैं, जिससे उनकी गलत मंशा जाहिर होती है। उन्होंने आशंका जताई कि यह एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा है, क्योंकि यही समूह 5 महीने पहले भी गांव आया था। उन्होंने आरोपियों को कड़ी सजा सुनाने की मांग की है।

  • Gym-Heavy Exercise नहीं ऐसे भी कर सकते हैं वेट लॉस, जानें Secret Diet

    Gym-Heavy Exercise नहीं ऐसे भी कर सकते हैं वेट लॉस, जानें Secret Diet

    सेहत: एक बार अगर वजन बढ़ जाए तो कम करना मुश्किल हो जाता है। खासतौर पर यदि आप ओवरवेट हो तब तो और भी समस्या खड़ी हो सकती है। कभी शरीर साथ नहीं देता तो कभी भूख पर कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। कुछ ऐसा ही स्निग्धा बथुआ नाम की महिला के साथ हुआ परंतु उन्होंने डिसिप्लिन में रहकर अपना 35 किलो वजन कम कर लिया। स्निग्धा ने कहा है कि उन्होंने अपना वजन कम करने के लिए कई तरीके भी अपनाए और अंत में वही तरीका चुना जो उनके लिए सबसे सही था। तो चलिए आपको आज इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि स्निग्धा ने आखिर कैसे अपना वजन कम किया।

    एक्सरसाइज

    वजन कम करने के लिए सबसे ज्यादा जरुरी है एक्सरसाइज परंतु कौन सी एक्सरसाइज असर करेगी यह हर व्यक्ति पर अलग-अलग तरह से डिपेंड करता है। स्निग्धा ने बताया कि उन्होंने कई तरह की एक्सरसाइज की उन्होंने एक एक्सरसाइज को 3-4 महीने किया और फिर दूसरी ट्राई की।

    खुद से भी प्यार है जरुरी

    उनका मानना है कि आपका वजन अभी काफी ज्यादा हो सकता है पर इसका मतलब यह नहीं है कि आप अपने शरीर से नफरत करें। खुद को वैसे ही स्वीकार करें जैसे कि आप हैं। जबतक आप खुद से प्यार नहीं करेंगे तब तक आप वजन कम करने के लिए स्ट्रीक्ट रुटीन को फॉलो नहीं कर पाएंगे।

    अच्छी डाइट लें

    वजन कम करने के लिए सबसे जरुरी चीज है सही डाइट। इसके लिए शुरुआत आप सब्जियां, फल, साबुत अनाज और हेल्दी फैट के साथ करें। घर का बना हुआ खाना खाएं स्निग्धा कहती है कि वजन को कम करने के लिए खाने को लेकर थोड़ा स्ट्रिक्ट रहें और रोज का खाना सही समय पर ही खाएं।

    पूरी नींद लें

    वजन घटाने के लिए सबसे जरुरी होती है नींद। ऐसे में आप नींद को नजरअंदाज बिल्कुल न करें। हर दिन 7 से 9 घंटे की नींद जरुरी लें। स्निग्धा का कहना है कि यदि आप समय पर नहीं सोते हैं तो शरीर को आराम नहीं मिलेगा। इससे वजन कम करना मुश्किल हो जाएगा।

    रोज अपने शरीर में हो रहे बदलावों को देखें

    वजन को कम करने के लिए ट्रैक करना बहुत जरुरी है ऐसे में स्निग्धा का कहना है कि उन्होंने रोज फोटो खींचकर अपने शरीर में होने वाले बदलाव को देखा। इससे उनको मोटिवेशन मिला। स्निगधा की तरह आप भी इन टिप्स को फॉलो करके अपना वजन कम कर सकते हैं।
  • Punjab News: Railway Station पर पहुंचा भारी Police Force, देखें वीडियो

    Punjab News: Railway Station पर पहुंचा भारी Police Force, देखें वीडियो

    मोगाः स्वतंत्रता दिवस नजदीक आ रहा है। ऐसे में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने में पुलिस का अहल योगदान होता है। रेलवे डीजीपी शशि प्रभा द्विवेदी द्वारा दिए दिशा निर्देशों के तहत की विशेष चैकिंग अभियान चलाए जा रहे है। जिसके तहत पंजाब के सभी रेलवे स्टेशनों की गहनता से जांच की जा रही है।

    इसी मुहिम के तहत मोगा पुलिस की ओर से लोगों की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए रेलवे स्टेशन मोगा में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। एसएचओ फरीदकोट कुलदीप चंद्र अपनी टीम के साथ मोगा रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और आने जाने वाली हर यात्री की गहनता से जांच की गई। कुलदीप चंद्र ने बताया कि अधिकारियों के आदेशों के बाद रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक जगहों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। आज वह टीम के साथ मोगा के रेलवे स्टेशन पर पहुंचे है। जहां चेकिंग जारी है।

    स्वतंत्रता दिवस को लेकर कोई माहौल खराब न करे इसके लिए पुलिस पूरी तरह से सतर्क हो गई है। किसी भी हालत में शरारती तत्तों को माहौल खराब करने नहीं दिया जाएगा। चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म पर बैठे यात्रियों के सामान की चेकिंग की गई है। उनके बैग खुलवार देखें गए। विशेष उपकरणों की मदद से सामान की चेकिंग की जा रही है। वहीं आने-जाने वाली हर ट्रेन में भी चेकिंग की गई है। उन्होंने लोगों से अपील करते कहा कि अगर किसी भी तरह की कोई संदिग्ध वस्तु दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को फोन किया जाए।

  • कंगेला गांव में हुए लैंडस्लाइड में लुढ़कीं चट्टानें, खिलौने की तरह गिरा वाहन, देखें वीडियो

    कंगेला गांव में हुए लैंडस्लाइड में लुढ़कीं चट्टानें, खिलौने की तरह गिरा वाहन, देखें वीडियो

    चंबाः हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं चुराह उपमंडल के कंगेला गांव में अचानक भूस्खलन होने से तेज़ी से चट्टानें लुढक गई। गनीमत यह रही कि सबसे बड़ी चट्टान ने दिशा बदल ली और बड़ा हादसा होने से टल गया। लगातार हो रही लैंडस्लाइड से लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। चट्टान के दिशा बदलने के कारण गांव के लोगों की जान बच गई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। एक अन्य वीडियों में वाहन खिलौने की तरह खाई में गिरता हुआ दिखाई दे रहा है।

    इस वीडियो में लोगों के चिल्लाने की आवाजें भी सुनाई दे रही है। वहीं दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भी लैंडस्लाइड हुआ है। कुल्लू के निरमंड में कई घर और गाड़ियां भूस्खलन की चपेट में आ गए हैं। क्षेत्र के उरटू गांव के ऊपर, पहाड़ी से मलबा आने के कारण लोग जरूरी सामान निकाल कर अपने घर को खाली कर रहे हैं। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन दवाड़ा, कालका-शिमला सड़क चक्की मोड़ और पठानकोट-कांगड़ा हाईवे पर भूस्खलन के कारण यातायात बंद हो गया है।

    पूरे प्रदेश में 617 से ज्यादा सड़कें बंद हो गई है। हालात को देखते हुए शिमला, मंडी व कुल्लू जिलों के सात सब डिवीजन और पूरे सोलन जिले में सभी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। शिमला शहर के चैल्सी, सेक्रेड हर्ट कॉन्वेंट और सेंट एडवर्ड स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं। बद्दी के मानपुरा के मानकपुर में ढेला पंचायत व दवनी औद्योगिक क्षेत्र को जोड़ने वाला पुल सुबह तेज बारिश से टूट गया। कुल्लू के निरमंड उपमंडल के उर्टू में नाले का जलस्तर बढ़ने और लैंडस्लाइड से पांच गाड़ियां दब गई।

    यहां पर 6 से 7 दुकानों को भी नुकसान हुआ है। शिमला के टुटू में भी लैंडस्लाइड की चपेट में आने से 4 गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। सुबह छोटा शिमला सचिवालय के पास एक चलती बस पर पेड़ गिर गया, लेकिन सौभाग्य से पेड़ का आधा हिस्सा केबल लाइन पर रुक गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। उधर, सतलुज नदी पर बने कोल-डैम से आज सुबह 6:30 बजे फिर से पानी छोड़ा गया है, जिससे जलस्तर बढ़ने पर पंजाब में अलर्ट जारी किया गया है।

     

  • Punjab News: Bunty Dhaba पर चला पीला पंजा, भारी पुलिस बल रहा तैनात, देखें वीडियो

    Punjab News: Bunty Dhaba पर चला पीला पंजा, भारी पुलिस बल रहा तैनात, देखें वीडियो

    ढाबा मालिक ने लगाए गंभीर आरोप

    लुधियानाः पंजाब के लुधियाना में आज नगर निगम ने सूफियां चौक नजदीक बने मशहूर बंटी ढाबा पर JCB चलाई गई। बंटी ढाबा की बिल्डिंग ध्वस्त करने के लिए निगम अधिकारी और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची हुई थी। निगम अधिकारियों ने लेंटर तोड़कर बाउंड्री दीवारें ध्वस्त करनी शुरू कीं। इस दौरान ढाबा मालिक ने निगम पर गंभीर आरोप लगाए। वहीं अधिकारियों ने हवाला दिया कि ये कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेशों पर की जा रही है। निगम अधिकारियों के मुताबिक बिल्डिंग कानून के उलट जोभी निर्माण किया है, उसे गिराया जा रहा है। इस कार्रवाई के दौरान ढाबा मालिक निगम अधिकारी को पहले समझाती हुई नजर आई। वहीं मालिक ने आरोप लगाए कि उन्होंने हाईकोर्ट में रिट दायर की हुई है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस कार्रवाई को लेकर कोई भी सूचना नहीं दी गई थी। जिस समय ये बिल्डिंग बनी थी उस समय सभी निगम अधिकारी इसे सही बता रहे थे और हमने बाकायदा कुल 6 लाख 42 हजार रुपए जमा करवाए है। हमारे पास सीएलयू भी है। हमें आज कोई नोटिस तक नहीं दिया गया। हमने पूरी कंपाउंडिंग फीस भरी हुई है। इंस्पेक्टर मक्कड़ ने मेरे से फीस लेकर बिल्डिंग कंपाउंड करवाई थी। उन्होंने कहा कि हमें इंसाफ मिलना चाहिए।
  • इस राज्य में बढ़ सकते हैं बिजली के बिल, Supreme Court ने सुनाया फैसला

    इस राज्य में बढ़ सकते हैं बिजली के बिल, Supreme Court ने सुनाया फैसला

    नई दिल्ली: देश की राजधानी में बिजली की दरें बढ़ सकती हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली में बिजली की दरें बढ़ाने की अनुमति दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बिजली की कीमतों में बढ़ोतरी उचित होनी चाहिए। अदालत ने बिजली में कीमतें बढ़ाने की अनुमति देते हुए कुछ शर्तें भी रखी हैं। कोर्ट ने कहा है कि बढ़ोतरी किफायती होनी चाहिए और दिल्ली बिजली नियामक आयोग की ओर से तय की गई सीमाओं से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

    सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि दिल्ली में बिजली दरें बढ़ाई जा सकती हैं लेकिन ये वाजिब और किफायती रहनी चाहिए। अदालत ने कहा है कि दिल्ली बिजली नियामक आयोग को रोडमैप तैयार करनी चाहिए कि राजधानी में बिजली की दरें कैसे और कब कितनी बढ़नी चाहिए। रिपोर्ट के अनुसार, बढ़ी बिजली की दरें सभी तरह की उपभोक्ताओं पर लागू होगी।

    सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के असर दिल्ली समेत बाकी देशों पर भी हो सकता है। गौरतलब है कि ये मामला बिजली वितरण कंपनियों के अटके भुगतानों को लेकर सालों से चल रहे मुकदमेबाजी का था। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने सभी लंबित नियामक परिसंपत्तियों को चार सालों में बिजली की दरें – व्यक्तिगत, आवासीय, वाणिज्यिक और औद्योगिक सभी के लिए बढ़ जाएगी।

    यह नियामक परिसंपत्तियों का अर्थ बिजली वितरण करने वाली कंपनियों को किए जाने वाले बकाए के भुगतान से है। ये बकाया राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों में की गई बिजली की सप्लाई का है।