Blog

  • हथिनीकुंड बैराज का बढ़ा जलस्तर, खतरे के निशान के करीब पहुंचा पानी, देखें वीडियो

    हथिनीकुंड बैराज का बढ़ा जलस्तर, खतरे के निशान के करीब पहुंचा पानी, देखें वीडियो

    यमुनानगरः पहाड़ों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बरसात हो रही है। इस दौरान कई जगह लैंडस्लाइड की घटनाएं भी सामने आ रही है। वहीं पहाड़ों पर हो रही बरसात के चलते हथिनीकुंड बैराज का जलस्तर बढ़ रहा है। इस सीजन में पहली बार जलस्तर 73000 क्यूसिक का आंकड़ा पार कर गया। जिसके बाद प्रशासन द्वारा दिल्ली की तरफ 51729 क्यूसिक पानी डायवर्ट किया। इससे पहले 70 हज़ार क्यूसिक पर मिनी फ्लड घोषित किया जाता था।

    लेकिन अब 1 लाख क्यूसिक पानी पर मिनी फ्लड घोषित किया जाता है। बता दें कि बैराज के 5 गेट ओपन कर सरप्लस 21664 क्यूसेक पानी को दिल्ली की ओर डायवर्ट किया गया है। पश्चिमी यमुना नहर से हरियाणा के लिए 12500 क्यूसेक के स्थान पर अब केवल 10510 क्यूसेक पानी की मांग की जा रही है।

    वहीं, उत्तर प्रदेश को 1510 क्यूसेक पानी की आपूर्ति की गई। जब कि हरियाणा की डिमांड में कमी आ जाने पर 10510 क्यूसेक पानी की आपूर्ति की गई। बैराज पर सामान्य दिनों में तीन से पांच हजार क्यूसेक रहता है। उधर, सिंचाई विभाग के एक्सईएन विजय गर्ग का कहना है अभी बैराज पर किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। स्थिति सामान्य चल रही है। पहाड़ी इलाकों में बारिश होने से जलस्तर में कुछ बढ़ोतरी हुई है।

  • अब Mansa Devi Temple इलाके में लैंडस्लाइड, वंदे भारत, जन शताब्दी रास्‍ते में अटकी, देखें वीडियो

    अब Mansa Devi Temple इलाके में लैंडस्लाइड, वंदे भारत, जन शताब्दी रास्‍ते में अटकी, देखें वीडियो

    हरिद्वार: उत्तराखंड में बीते दिन दोपहर करीब 1 बजे उत्तरकाशी में बादल फटने से भारी तबाही मचने की खबर आई। इस घटना में कई लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा है। अभी यह तबाही से लोग उभर नहीं पाए कि उसके बाद अब मनसा देवी मंदिर इलाके से लैंडस्लाइड की खबर सामने आ गई। दरअसल, लैंडस्लाइड से हरिद्वार में रेलवे ट्रैक पर मलबा गिरा है। मलबा गिरने के कारण हरिद्वार-देहरादून रेल सेवा प्रभावित हुई है।

    टनल के पास गिरा पहाड़ से बड़ा पत्थर (बोल्डर) 

    भीमगोड़ा टनल के पास पहाड़ से बड़ा पत्थर (बोल्डर) गिरा है। रेलवे लाइन को नुकसान पहुंचा है और इलेक्ट्रिक लाइन भी टूट गई है। फिलहाल मौके पर रेस्टोरेशन का कार्य जारी है। घटनास्थल पर इंजीनियरिंग की टीम पहुंच गई है और थोड़ी देर में ही डीआरएम पहुंचे। ट्रैक से मलवा हटाने में करीब 4 से 6 घंटे का समय लगेगा उसके बाद जाकर ही रेल सेवा शुरू हो पाएगी। रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। हादसे के बाद रेलवे की टीमें भी मौके पर पहुंच गई। अब मशीनों को बुलाकर पहले जाल काटकर फिर मलबा हटाने का कार्य शुरू किया जाएगा। ऐसे में देहरादून, ऋषिकेश जाने वाली ट्रेनों को हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर ही रोका जाएगा।

    मनसा देवी दर्शन करने गए लोगों में मचा हड़कंप

    उधर से हरिद्वार आने वाली ट्रेनें मोतीचूर स्टेशन पर ही रोकनी पड़ेंगी। इस संबंध में रेलवे के अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन नहीं हो सका। हरिद्वार मनसा देवी पहाड़ के टूटने का वीडियो सामने आया है। इसमें साफ दिख रहा है कि पहाड़ के ऊपर से बोल्डर नीचे गिर रहे हैं। उनके गिरने के साथ ही लोगों की चीख भी गूंज रही है। हरकी पैड़ी से मनसा देवी दर्शन करने गए लोगों के बीच हड़कंप मच गया। वहीं, देहरादून रूट बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

    6 ट्रेनें हुई प्रभावित और 7 की गई शॉर्ट टर्मिनेट

    भीमगोड़ा काली मंदिर के पास पहाड़ का हिस्सा टूटकर गिरने से ट्रैक बाधित हो गया। ट्रैक पर मलबा आ जाने से सात ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेटड कर दिया गया जबकि छह ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। ऐसे में हरिद्वार, देहरादून, ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों से गुजरने वाली इन ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, ट्रेन संख्या 12369 कुंभ एक्सप्रेस, 12370 कुंभ एक्सप्रेस, 04318 देहरादून इंदौर स्पेशल, 04317 इंदौर देहरादून स्पेशल, 12055 देहरादून नई दिल्ली जन शताब्दी, 54341 सहारनपुर देहरादून पैसेंजर, 54484 ऋषिकेश हरिद्वार पैसेंजर को शॉर्ट टर्मिनेटेड किया गया है। वहीं, 12051 जन शताब्दी एक्सप्रेस, 22457 वंदे भारत एक्सप्रेस, 19610 योगनगरी ऋषिकेश उदयपुर सीटी एक्सप्रेस, 15120 जनता एक्सप्रेस, 14631 देहरादून अमृतसर एक्सप्रेस, 14887 ऋषिकेश बाड़मेर एक्सप्रेस का संचालन प्रभावित हुआ।  
  • RBI का ऐलान; Loan महंगे नहीं होंगे, Repo Rate रखा बरकरार

    RBI का ऐलान; Loan महंगे नहीं होंगे, Repo Rate रखा बरकरार

    नई दिल्लीः भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है और इसे 5.50 फीसदी पर बरकरार रखा है। यानी लोन महंगे नहीं होंगे और आपकी EMI भी नहीं बढ़ेगी। RBI ने जून में ब्याज दर 0.50% घटाकर 5.5% की थीं। यह फैसला मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की 4 से 6 अगस्त तक चली मीटिंग में लिया गया। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने 6 अगस्त को इसकी जानकारी दी।

    RBI गवर्नर ने कहा कि कमेटी के सभी मेंबर्स ब्याज दरों में स्थिर रखने के पक्ष में थे। टैरिफ अनिश्चितता के कारण ये फैसला लिया गया है। RBI जिस रेट पर बैंकों को लोन देता है उसे रेपो रेट कहते हैं। इसमें बदलाव नहीं होने का मतलब है कि ब्याज दरें न तो बढ़ेंगी न घटेंगी।

    इस साल 3 बार घटा रेपो रेट, 1% की कटौती हुई
    RBI ने फरवरी में हुई मीटिंग में ब्याज दरों को 6.5% से घटाकर 6.25% कर दिया था। मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की ओर से ये कटौती करीब 5 साल बाद की गई थी। दूसरी बार अप्रैल में हुई मीटिंग में भी ब्याज दर 0.25% घटाई गई। जून में तीसरी बार दरों में 0.50% कटौती हुई। यानी, मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी ने तीन बार में ब्याज दरें 1% घटाई।

    किसी भी सेंट्रल बैंक के पास पॉलिसी रेट के रूप में महंगाई से लड़ने का एक शक्तिशाली टूल है। जब महंगाई बहुत ज्यादा होती है, तो सेंट्रल बैंक पॉलिसी रेट बढ़ाकर इकोनॉमी में मनी फ्लो को कम करने की कोशिश करता है। पॉलिसी रेट ज्यादा होगी तो बैंकों को सेंट्रल बैंक से मिलने वाला कर्ज महंगा होगा। बदले में बैंक अपने ग्राहकों के लिए लोन महंगा कर देते हैं। इससे इकोनॉमी में मनी फ्लो कम होता है। मनी फ्लो कम होता है तो डिमांड में कमी आती है और महंगाई घट जाती है।

    हर 2 महीने में होती है RBI की मीटिंग
    मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी में 6 सदस्य होते हैं। इनमें से 3 RBI के होते हैं, जबकि बाकी केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त किए जाते हैं। RBI की मीटिंग हर दो महीने में होती है। बीते दिनों रिजर्व बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठकों का शेड्यूल जारी किया था। इस वित्तीय वर्ष में कुल 6 बैठकें होंगी। पहली बैठक 7-9 अप्रैल को हुई थी।

  • Punjab News: पौंग डैम में आज छोड़ा जाएंगा पानी, बीबीएमबी ने जारी किया अलर्ट, देखें वीडियो

    Punjab News: पौंग डैम में आज छोड़ा जाएंगा पानी, बीबीएमबी ने जारी किया अलर्ट, देखें वीडियो

    होशियारपुरः पंजाब के गुरदासपुर, नवांशहर सहित कई जिलों में मंगलवार को भारी वर्षा हुई। भाखड़ा व पौंग बांध का जलस्तर भी निरंतर बढ़ रहा है। मंगलवार को पौंग बांध का जलस्तर 1369.44 फीट पहुंच गया। पौंग बांध का जलस्तर लगातार बढ़ने के चलते बीबीएमबी द्वारा बुधवार शाम 5 बजे पौंग बांध से 19 हजार क्यूसिक पानी छोड़ा जाएगा। वहीं मामले की जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने बताया कि मानसून सीजन में सभी डैम का लेवल बढ़ जाता है। जिसके चलते लगातार मॉनिटर की जा रही हैं।

    उन्होंने बताया कि भाखड़ा व्यास मैनेजमेंट हमें जानकारी प्राप्त हुई है कि पोंग डैम फ्लड गेट खोलकर 19000 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। इसको लेकर डीसी ने सभी को अलर्ट करते हुए कहाकि कोई घबराने वाली बात नहीं है। उन्होंने सभी को आश्वासन दिया हैं कि किसी तरह की इमरजेंसी के हालात नहीं है, फिर भी इमरजेंसी आती है तो एसडीएम मुकेरियां, एसडीएम दसूहा द्वारा नीचे वाले गांवों अलर्ट किया जाएंगा। पिछले साल फ्लडिंग की समस्या आई थी।

    इस बार अगर ऐसी स्थिति आती है तो उससे निपटने के लिए मेडिकल सहायता और खाने का प्रबंध पूरा प्रबंध किया जाएगा। सभी डिपार्टमेंट के साथ हमारा तालमेल रखा जा रहा है। बीबीएमबी ने इस संबंध में जिलाधीश कांगड़ा, एसडीएम फतेहपुर, ज्वाली, इंदौरा, देहरागोपीपुर, नूरपुर, तहसीलदार इंदौरा, फतेहपुर और शाहनहर डिवीजन के अधिशासी अभियंता को लिखित पत्र के जरिए अवगत करवाया है। बीबीएमबी द्वारा बुधवार को शाम 5 बजे टरबाइन व स्पिलवे से 23,300 क्यूसिक पानी छोड़ा जाएगा।

    बीबीएमबी से निचले क्षेत्र की पंचायतों द्वारा पानी छोड़ने से 24 घंटे पहले सूचित करने का आग्रह किया गया था, जिसके चलते बीबीएमबी ने लोगों को 24 घंटे पहले अलर्ट कर दिया है। वहीं एसडीएम फतेहपुर विश्रुत भारती ने कहा कि पानी छोड़ने से पहले ही निचले क्षेत्र के लोगों को अवगत करवाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद है तथा जनता को भी अलर्ट रहने को कहा गया है। इसके लिए हिमाचल के कांगड़ा और पंजाब के होशियारपुर, गुरदासपुर आदि जिलों के प्रशासन को सतर्क रहने को कहा गया है। हरिके हेड से सतलुज दरिया में करीब 22 हजार क्यूसेक पानी छोड़ने से फिरोजपुर में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है।

    करीब 150 एकड़ धान की फसल डूब गई है। सतलुज दरिया में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए हुसैनीवाला हेड के भी कुछ गेट खोल दिए गए हैं, ताकि स्थिति नियंत्रण में हो सके। डीसी दीप शिखा शर्मा ने कहा कि जिले में अभी स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में हैं। सभी टीमें अलर्ट हैं। फिलहाल छह से नौ अगस्त तक राज्य में मौसम साफ रहने की संभावना है। चंडीगढ़ में भारी वर्षा हो सकती है। 10 अगस्त से मानसून दोबारा सक्रिय होगा। इसके बाद दो दिन भारी वर्षा हो सकती है। फाजिल्का जिले में बीते शुक्रवार को हुई छह से सात घंटे की लगातार हुई वर्षा के कारण पांच दिनों से कई गांवों में गलियों से लेकर खेतों तक पानी भर गया है। घरों में दरारें आने से लोग दहशत में हैं।

  • बड़ा हादसाः नदी में कार गिरने से 3 लोगों की मौत, देखें वीडियो

    बड़ा हादसाः नदी में कार गिरने से 3 लोगों की मौत, देखें वीडियो

    शिमलाः हिमाचल में एक ओर बारिश ने कहर बरपाया हुआ है। वहीं हादसों की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। इसी के चलते रोहड़ू में पब्बर नदी में कार गिरने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार नदी में कार गिरने से कार में सवार 4 लोगों में से 3 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल घटना में घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। जानकारी के अनुसार यह देर रात घटना हुई है।

    Read in English:-

    Tragic Road Mishap in Shimla’s Rohru: Car Plunges into Pabbar River, 3 Dead, 1 Injured

    आधी रात को एक कार सीमा सीमा हरसुख रिसोर्ट के नजदीक पेट्रोल पंप के पास से गुजर रही थी। इस दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर पब्बर नदी में गिर गई। वही गाड़ी में कुल 4 लोग सवार थे। इसमें तीन की मौत हो गई जबकि एक सुरक्षित है। घटना के बाद लोग राहत और बचाव में जुटे और पुलिस को भी सूचना दगी थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, तीन युवक मूंछाड़ा और एक ढाक गांव से बताया जा रहा है।

    हालांकि, पुलिस के तरफ से अब तक पहचान की पुष्टि नहीं हुई है। देर रात 12 बजे के आसपास की यह घटना है। फिलहाल, पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। गौरतलब है कि हिमाचल में सुबह से ही बारिश का क्रम जारी है। आशंका जताई जा रही है कि गाड़ी खराब मौसम में फिसलकर नदी में गिरी है। फिलहाल दुर्घटनाग्रस्त वाहन को नदी से निकाला जा रहा है।

  • Punjab News: सुबह-सुबह फैक्टरी में हुआ बड़ा धमाका, 2 की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: सुबह-सुबह फैक्टरी में हुआ बड़ा धमाका, 2 की मौत, देखें वीडियो

    मोहालीः जिले के फेज-9 में स्थित फैक्टरी में भयानक धमाका होने की घटना सामने आई है। जहां फैक्टरी में धमाका होने से काफी नुकसान हो गया। बताया जा रहा है कि फैक्टरी में कई सिलेंडर के कारण कई धमाके हुए है। घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए है। मृतकों की पहचान देवेंद्र और आसिफ के रूप में हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा है। धमाका इतना भीषण था कि इस घटना में आसपास घरों की दीवारें हिल गई। घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।

    Read in English:-

    Deadly Blast at Mohali Factory Claims Two Lives, Rescue Operations Underway

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ :-

    Big breaking: ਮੋਹਾਲੀ ਦੀ ਆਕਸੀਜਨ ਫੈਕਟਰੀ ‘ਚ ਧਮਾਕਾ, ਕਈ ਜ਼ਖਮੀ

    जानकारी के अनुसार ऑक्सीजन प्लांट है। इस घटना में फैक्टरी की छत उड़ गई है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम, डिप्टी मेयर सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए है और मामले की जांच की जा रही है। घटना के कारणों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। वहीं फैक्टरी मालिक भी घटना स्थल पर पहुंच गए है। मीडिया से बात करते हुए फैक्टरी मालिक महिला ने कहा कि वह घटना में घायल परिवारों के साथ है। बताया जा रहा हैकि इसी फैक्टरी से पीजीआई, 32 सेक्टर सहित कई अस्पतालों में ऑक्सीजन की सप्लाई होती है।

  • Punjab News: हनुमान मंदिर की रसोई घर में लगी आग, 15 लोग झुलसे, देखें वीडियो

    Punjab News: हनुमान मंदिर की रसोई घर में लगी आग, 15 लोग झुलसे, देखें वीडियो

    बरनालाः जिले में हनुमान मंदिर की रसोई घर में आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार रसोई घर में अचानक खाना बनाते समय आग लग गई। इस घटना में कई लोग झुलस गए। वहीं मंदिर में लोगों में अफरा-तफरी मच गया। बताया जा रहा हैकि उस समय आग लग गई जब एक बड़े चूल्हे में डीजल डालते समय वह फैल गया। इस हादसे में15 लोग झुलस गए। पुलिस ने बताया कि 15 लोगों में से छह 70-80 प्रतिशत तक झुलस गए और उन्हें फरीदकोट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    बाकी लोगों को बरनाला सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना धनौला स्थित मंदिर में उस समय हुई जब श्रद्धालुओं के लिए ‘लंगर’ तैयार किया जा रहा था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक रसोइया द्वारा चूल्हे में डीजल डालते समय डीजल फैलने के बाद रसोई कक्ष में आग तेजी से फैल गई।जानकारी के अनुसार मंगलवार को लंगर लगाया गया था।

    इस दौरान लंगर बना रहे हलवाई के साथ काम कर रहे लोग आग की चपेट में आ गए, जिनमें इस लंगर को बना रहे मिट्ठू सिंह पुत्र सतपाल सिंह बरनाला, अति नंद बरनाला, बलविंदर सिंह बरनाला, रामजीत सिंह बरनाला, राम चंदर बरनाला, विशाल बरनाला शामिल थे, जो आग की चपेट में आ गए। जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल धनौला ले जाया गया, उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें फरीदकोट रेफर कर दिया गया। कैप्शन- श्री हनुमान जी के प्रसिद्ध मंदिर बाबा बरनेवाला में रसोई में सिलेंडर फटने से सात लोग गंभीर रूप से घायल।

  • Jalandhar News: कमल विहार गोलीकांड मामले में Congress नेता केस में नामजद

    Jalandhar News: कमल विहार गोलीकांड मामले में Congress नेता केस में नामजद

    जालंधरः कमल विहार रेलवे लाइन पर गोलीकांड में पुलिस ने कांग्रेस प्रवासी सेल के प्रधान दीनानाथ को केस नामजद किया है। परिजनों ने घायल मनीष कुमार की मौत के बाद आरोपियों पर कार्रवाई के लिए जीआरपी थाने के बाहर धरना दिया था। मनीष ने मौत से पहले पुलिस को बयान दिया था कि गोलीकांड से चार महीने पहले उसकी और चाचा विशाल की दीनानाथ के साथ बहस हो गई थी। उस समय दीनानाथ ने गोली मरवाने की धमकी दी थी।

    केस की जांच जीआरपी थाने के प्रभारी अशोक कुमार खुद कर रहे हैं। बता दें कि परिवार ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई न होते देख सोमवार दोपहर करीब 12 बजे जीआरपी थाने के बाहर धरना प्रदर्शन किया था। धरने के दौरान परिवार ने थाने के बाहर शव रख कर रेलवे स्टेशन की ओर आने सभी रास्तों को बंद कर दिया था, जिस कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा था।

    धरने पर बैठे मृतक के चाचा विशाल ने आरोप लगाए थे कि कांग्रेस नेता दीनानाथ की शह पर बदमाश मनीकरण और उसके साथियों ने बेटे पर गोली चलाई थी और गोली मारने वाला आरोपित इलाके में सरेआम घूम रहा है, लेकिन पुलिस उसे नहीं पकड़ रही है।

  • Jalandhar News: DC Himanshu Agarwal ने जारी किए सख्त प्रतिबंध, होगी कार्रवाई

    Jalandhar News: DC Himanshu Agarwal ने जारी किए सख्त प्रतिबंध, होगी कार्रवाई

    जालंधर, ENS: जिला प्रशासन ने आमजन की सुरक्षा और कृषि क्षेत्र को नुकसान से बचाने के लिए एक बड़ा फैसला लेते हुए सार्वजनिक स्थलों और सड़कों पर आवारा पशुओं को छोड़ने पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया है। डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने यह आदेश जारी करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना, फसलों की रक्षा करना और पशु कल्याण को बढ़ावा देना है। डॉ. अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि प्रशासन के संज्ञान में आया है कि कई लोग अपने पशुओं को खेतों और सड़कों पर खुला छोड़ देते हैं।

    इससे न केवल सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ती है, बल्कि फसलों को भी भारी नुकसान होता है। साथ ही, ऐसे पशु बेकाबू होकर राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बन जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए प्रशासन ने ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग और पुलिस विभाग को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में इन आदेशों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं।

    डिप्टी कमिश्नर ने यह भी दोहराया कि किसी भी स्थिति में नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही पशुओं की देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने एक विशेष हेल्पलाइन नंबर 9646-222-555 भी जारी किया है। नागरिक इस नंबर पर घायल, बीमार या असहाय पशुओं की सूचना दे सकते हैं, ताकि उन्हें समय पर चिकित्सा सहायता दी जा सके और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके।

     

  • हल्की गिरावट के साथ खुला Stock Market, तीसरे दिन 15 अंक टूटा Sensex

    हल्की गिरावट के साथ खुला Stock Market, तीसरे दिन 15 अंक टूटा Sensex

    बिजनेसः बुधवार को घरेलू शेयर बाजार पर दो बड़ी बातों का असर दिख सकता है RBI की पॉलिसी मीटिंग के फैसले और डोनाल्ड ट्रंप की ताजा धमकियां। शुरुआत में बाजार थोड़े सुस्त रह सकते हैं, क्योंकि दुनिया भर के बाजारों से मिले संकेत बहुत मजबूत नहीं हैं। बुधवार को एक बार फिर शेयर बाजार की शुरुआत हल्की गिरावट के साथ हुई। हफ्ते के तीसरे दिन सेंसेक्स 15 अंक टूटकर 80,695 के करीब खुला। वहीं एनएसई निफ्टी 8 अंकों की कमजोरी के साथ 24,641 पर खुला। बाजार में यह गिरावट अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस घोषणा के बाद देखी जा रही है, जिसमें उन्होंने भारत पर 25% टैरिफ (आयात शुल्क) लगाने की बात कही है। इसका असर लगातार शेयर बाजार पर दिखाई दे रहा है। मंगलवार को भी बाजार हल्की गिरावट के साथ खुला था, लेकिन दिन के अंत तक बड़ी गिरावट में बंद हुआ।

    सरकार ने हथियार खरीद के लिए ₹67000 करोड़ की दी मंजूरी

    शेयर बाजार में बुधवार को डिफेंस कंपनी के शेयर फोकस में हैं। बुधवार को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL), भारत डायनेमिक्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL), BEML और अन्य डिफेंस कंपनियों के शेयरों में तेजी दर्ज की गई है। डिफेंस कंपनी के शेयरों में तेजी के पीछे एक अच्छी खबर है। दरअसल, सरकार द्वारा लगभग ₹67,000 करोड़ की प्रमुख सैन्य परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने भारत की सैन्य क्षमताओं को बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रस्तावों को मंजूरी दी, जिनमें लगभग ₹67,000 करोड़ की लागत से लंबी अवधि तक चलने वाले ड्रोन, माउंटेन रडार और मिसाइल सिस्टम की खरीद शामिल है। एनालिस्ट का मानना है कि HAL, BEL, BDL, सोलर इंडस्ट्रीज, डेटा पैटर्न्स (इंडिया), MIDHANI जैसी रक्षा कंपनियों को इन कॉन्ट्रैक्ट्स से फायदा हो सकता है।

    भारतीय सेना के लिए, BMP के लिए थर्मल इमेजर-आधारित ड्राइवर नाइट साइट की खरीद हेतु आवश्यकता की स्वीकृति (AoN) प्रदान की गई। रक्षा मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इससे BMP की रात्रिकालीन ड्राइविंग क्षमता बढ़ेगी और मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री को बेहतर गतिशीलता और परिचालन लाभ मिलेगा।