Blog

  • Punjab News: सिनेमाघर में बड़ा हंगामा, फिल्म के दौरान तकनीकी खराबी से भड़के दर्शक, वीडियो वायरल

    Punjab News: सिनेमाघर में बड़ा हंगामा, फिल्म के दौरान तकनीकी खराबी से भड़के दर्शक, वीडियो वायरल

    लुधियाना – शहर के एक निजी सिनेमाघर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब फिल्म के दौरान तकनीकी खराबी आ गई। खराबी के चलते शो बीच में रुक गया, जिससे दर्शकों में नाराजगी फैल गई। इसी दौरान कुछ शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की और सिनेमाघर में हंगामा कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार जैसे ही फिल्म रुकी, कुछ लोग खड़े होकर नारेबाज़ी करने लगे और सीटों पर लात-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए।

    इससे अन्य दर्शकों में भी दहशत फैल गई। सिनेमाघर में मौजूद स्टाफ ने स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन शरारती तत्वों की हरकतों से माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोगों को तोड़फोड़ करते और हंगामा मचाते हुए देखा जा सकता है। सिनेमाघर के मालिक ने इस संबंध में स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

  • Himachal News: दून विधानसभा के गुरमेल चौधरी बने जिला सोलन भाजपा के उपाध्यक्ष

    Himachal News: दून विधानसभा के गुरमेल चौधरी बने जिला सोलन भाजपा के उपाध्यक्ष

    पार्टी के हर मिशन को दिया अंजाज वहीं विरोधियों से खूब लड़े

    दून के युवा वर्ग के अलावा प्रवासी वोटरों पर है भरपूर पकड़

    रक्तदान शिविरों के अलावा आमजन के लिए चलाते हैं एंबूलेंस

    बद्दी/सचिन बैंसल: भारतीय जनता पार्टी जिला सोलन के अध्यक्ष रतन पाल सिंह ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया और उसमें 24 पदाधिकारी व 41 कार्यकारिणी सदस्य शामिल किया गया है। दून विधानसभा के बददी शहर से संबध रखने वाले युवा नेता गुरमेल सिंह चौधरी को उपाध्यक्ष पद से नवाजा  गया है। पूर्व में वह जिला सचिव के पद पर तैनात थे और अब उनको पदोनति का तोहफा मिला है। गौरतलब है कि गुरमेल चौधरी की धर्मपत्नी उर्मिला नगर परिषद की अध्यक्ष भी रह चुकी है और उनकी माता भी जिला परिषद सदस्य रह चुकी हैं। दून विधानसभा के युवा वर्ग में गुरमेल जहां काफी लोकप्रिय है वही प्रवासी लोगों पर भी उनकी भरपूर पकड़ है। उन्होने जहां पार्टी के हर मिशन को बखूबी अंजाम दिया वहीं कांग्रेस के विरोधियों पर भी वो खूब लडे हैं।  भाजपा नेता गुरमेल चौधरी जहां कई रक्तदान शिविर मानवता के हित में अकेले अपने दम पर लगा चुके हैं वहीं प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर हर साल रक्तदान शिविर लगाते हैं। इसके अलावा उन्होने बददी में आम लोगों की सुविधार्थ एंबूलेंस भी चलाई हुई है। जिला अध्यक्ष रतनपाल सिंह की अध्यक्षता में आज सोलन में आयोजित चुनाव पर्व के अवसर पर सोलन जिला कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा की गई। कुल 66 सदस्यों वाली इस कार्यकारिणी में 24 पदाधिकारी और 41 कार्यकारी सदस्य शामिल किए गए हैं। इस बैठक में प्रदेश सचिव एवं चुनाव प्रवेशक सुमित शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में यशवंत ठाकुर, अनिल गर्ग, कांता भारद्वाज, विनती मुकुल, करतार ठाकुर, विनोद कुमार, राज कुमार, पूनम ठाकुर, सुमन लता, नागेंद्र बंसल, हेतराम शर्मा, उर्मिला चौहान, आशा शर्मा, सोमा ठाकुर, मनीष सूद, चंचला देवी, कृष्ण वर्मा, नरेंद्र मेहता, जितेन्द्र राणा, उषा देवी, कविता, राजेन्द्र कौर बसंल, सुंदर सिंह, संजय शर्मा, मीना कुमारी, बंशल कुमार शर्मा, केवल सिंह, दुरेश ठाकुर, विक्रम ठाकुर, रुबीन कुमार, कमलेश ठाकुर, सुरजीत सिंह लाम्बा, सुमन लता, अरिता शर्मा, विजय भाटिया, राजेन्द्र सिंह, कृष्ण कुमार कसाना, कृष्ण कौशल, नारायण दास, रमेश कुमार और हेमलता को शामिल किया गया है।
    कैपशन-भाजपा जिला सोलन के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष गुरमेल सिंह चौधरी।

  • Haryana News: CNG Pump पर बवाल: गाड़ी आगे लगाने को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडों से झड़प, देखें वीडियो

    Haryana News: CNG Pump पर बवाल: गाड़ी आगे लगाने को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडों से झड़प, देखें वीडियो

    फरीदाबाद: शहर के एक सीएनजी पंप पर गाड़ी आगे लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी झगड़े में बदल गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मामला सीएनजी भरवाने के दौरान उस समय शुरू हुआ जब एक पक्ष ने अपनी गाड़ी आगे लगाने की कोशिश की। इसी बात पर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई जो जल्द ही हिंसक झड़प में तब्दील हो गई। वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह दोनों ओर से लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और घूंसे बरसाए।
  • Akshay-Priyanka के अफेयर पर सालों बाद डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी

    Akshay-Priyanka के अफेयर पर सालों बाद डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी

    बॉलीवुड: 2000 दशक की शुरुआत में अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा के बीच में अफेयर की खबरें जोरों पर थी। इन खबरों के चलते प्रियंका चोपड़ा को अपने करियर में कई दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। उन्होंने ‘अंदाज’, ‘ऐतराज’ और ‘वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम’ जैसी कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। इसके अलावा दोनों एक्टर फिल्म बरसात में भी काम करने वाले थे परंतु अक्षय कुमार ने इससे मना कर दिया। डॉयरेक्टर सुनील दर्शन के अनुसार, अक्षय कुमार के अफेयर की चर्चा उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना तक पहुंच गई थी।

    डायरेक्टर ने बताया सच

    बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में सुनील दर्शन ने अक्षय कुमार के साथ अपने रिश्ते और उनके साथ की सुपरहिट फिल्मों के लिए साइन करने के तरीके के बारे में बात की। उस दौरान जब होस्ट ने उनसे अक्षय कुमार के बरसात से पीछे हटने पर सवाल किए गए तो उन्होंने बताया कि ऐसा उनके घर में हुए एक पर्सनल विवाद के चलते हुआ था। उन्होंने आगे कहा कि – ‘अब तो गाना यूट्यूब पर हैं मैं अक्षय और प्रियंका की शूटिंग की थी वो फिल्म शूट हुई थी मुझे पता है, हां वो फिल्म शूट हुई थी और एक पॉइंट ऐसा आया कि उसकी पर्सनल लाइफ में काफी उथल-पुथल मच गई थी’। डॉयरेक्टर ने कहा कि अक्षय ने उनसे पूछा था कि क्या वो फिल्म छोड़ सकते हैं क्योंकि उनकी निजी जिंदगी में एक बड़ा विवाद था। सुनील दर्शन ने प्रियंका के साथ अक्षय के अफेयर का भी इशारा किया और कहा कि शादीशुदा कलाकारों पर ज्यादा जिम्मेदारी होती है परंतु इंसान होने के नाते उनसे भी गलतियां हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि – ‘उसने मुझसे पूछा कि भाई यदि ये मेरे बिना हो पाए पर्सनल इश्यू के कारण से तो मैं तो ये मानता हूं कि एक्टर्स को बहुत जिम्मेदार होना चाहिए और शादीशुदा आदमियों को तो और भी ज्यादा जिम्मेदार होना चाहिए लेकिन क्या होता है गलती करना इंसान की फितरत होती है और प्रोड्यूसर को मार खाना उसकी तकदीर में होता है’। इस दौरान जब सुनील दर्शन से पूछा गया कि उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को क्यों नहीं रिप्लेस किया और उनकी जगह अक्षय को जाने दिया तो डायरेक्टर ने कहा कि यह उनकी पर्सनल चॉइस थी क्योंकि वह इसकी जिम्मेदारी प्रियंका को नहीं देना चाहते थे। साथ ही यह अक्षय ही थे जिन्होंने फिल्म से बाहर होने की बात की थी इसलिए यह सही ऑप्शन था। उन्होंने कहा कि – ‘ये मेरा फैसला था क्योंकि मैं चाहता था कि प्रियंका चोपड़ा को उस हादसे का जिम्मेदार न ठहराऊं और मैं सोचता था भाई जिसका मेरे से गहरा संबंध था जितना भी था वो तो अक्षय ही कहता था कि मैं तुझे अपना क्या समझता हूं वो तो उस समय शायद किसी टेप में भी मिल जाए बाकी मैंने सोचा कि ये ही बेहतर है कि प्रियंका को कंटिन्यू करें और जिसने मुझे ऑप्शन दिया उसे रिप्लेस करें’।

    प्रियंका चोपड़ा से तोड़ा अक्षय ने अपना रिश्ता

    प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार बॉलीवुड के मशहूर कपल थे। दोनों ने एक साथ कई सारी सुपरहिट फिल्में भी दी हैं। 2000 के दशक की शुरुआत में उनका ऑन स्क्रीन रोमांस भी काफी लाइमलाइट में रहा है। उनके रोमांटिक लिंकअप की चर्चा के कारण अक्षय कुमार की पर्सनल जिंदगी में मुश्किलें खड़ी हो गई। इस वजह से ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार से तलाक की मांग कर दी और उन्होंने प्रियंका के साथ अपना रिश्ता भी तोड़ दिया।    
  • कुटलैहड़ के बलराम बबलू को लगातार दूसरी बार मिली जिला भाजपा उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

    कुटलैहड़ के बलराम बबलू को लगातार दूसरी बार मिली जिला भाजपा उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

    ऊना /सुशील पंडित: कुटलैहड़ विस क्षेत्र से  भाजपा के कर्मठ जुझारू और समर्पित कार्यकर्ता बलराम बबलू को भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर जिला ऊना का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह जिम्मेदारी उन्हें लगातार दूसरी बार मिली है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि पार्टी हाई कमान को उन पर गहरा भरोसा है। उनकी इस नियुक्ति पर न केवल कुटलैहड़ बल्कि पूरे ऊना जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष का माहौल है। भाजपा नेता बलराम बबलू का राजनीतिक सफर काफी प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने छात्र जीवन से ही भाजपा से जुड़कर कार्य करना शुरू किया और पार्टी की विचारधारा को आत्मसात करते हुए संगठनात्मक जिम्मेदारियां बखूबी निभाईं। सबसे पहले उन्हें कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा युवा मोर्चा का महामंत्री नियुक्त किया गया, इसके बाद उन्होंने मंडल महामंत्री का दायित्व निभाया। उनके काम और अनुशासन को देखते हुए उन्हें भाजपा युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद वे राज्य स्तर पर किसान मोर्चा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रहे और फिर उन्हें जिला ऊना का भाजपा उपाध्यक्ष बनाया गया। अब एक बार फिर भाजपा हाईकमान ने उन पर विश्वास जताते हुए उन्हें जिला भाजपा उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। इस नियुक्ति पर बलराम बबलू ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, जिला ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती, कुटलैहड़ के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो और जिला भाजपा अध्यक्ष श्याम मिन्हास का आभार भी प्रकट किया। बलराम बबलू ने इस अवसर पर पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि भाजपा नेतृत्व ने जो विश्वास उन पर जताया है, उसे वे कभी टूटने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ इस दायित्व को निभाएंगे और संगठन को बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक और अधिक मजबूत करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनका लक्ष्य सिर्फ पद प्राप्त करना नहीं बल्कि संगठन की मजबूती और जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करना है। बलराम बबलू ने कहा कि आने वाले चुनावों में भाजपा की रणनीति को जमीनी स्तर पर उतारने के लिए वे हर कार्यकर्ता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे। संगठन का हर निर्णय उनके लिए सर्वोपरि रहेगा और वे हर चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कुटलैहड़ भाजपा भाजपा के वरिष्ठ नेता दविंदर कुमार भुट्टो, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़, राज कुमार वर्मा, जिला पार्षद कृष्ण पाल शर्मा, महिला नेत्री संतोष सैनी, सुषमा ठाकुर, सूरम सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बलराम बबलू को बधाई दी और उनके नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूत करने की कामना की। उनकी नियुक्ति निश्चित रूप से भाजपा संगठन को मजबूती प्रदान करेगी।
  • कुटलैहड़ के पलाहटा के कड़थौली गांव में भारी बारिश से गिरा डंगा,रिहायशी मकान को खतरा

    कुटलैहड़ के पलाहटा के कड़थौली गांव में भारी बारिश से गिरा डंगा,रिहायशी मकान को खतरा

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के प्लाहटा पंचायत के  कड़थौली गांव  में हालिया भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। यहां रहने वाले बलबीर सिंह और उनके परिवार के लिए यह बारिश एक खौफनाक त्रासदी बनकर आई। बरसात के कारण उनके रिहायशी मकान से सटा डंगा पूरी तरह से गिर गया है, जिससे अब उनका मकान भी गिरने की कगार पर पहुंच गया है। परिवार में डर और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है, वहीं अब तक लगभग आठ लाख रुपये के नुकसान का अनुमान जताया जा रहा है। बलबीर सिंह मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। वे किसी तरह रोज़ी-रोटी जुटाकर अपने बच्चों और परिवार को संभालते हैं, लेकिन अब इस प्राकृतिक आपदा ने उनके जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। मकान की दीवारों में दरारें आ गई हैं और जमीन धंसने के कारण अब उनका घर रहना लायक नहीं रह गया है। भारी बारिश से घर की नींव तक को खतरा पैदा हो गया है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। पीड़ित परिवार के मुखिया बलबीर सिंह ने बताया कि बारिश के कारण पीछे की ओर बना सुरक्षा डंगा अचानक ध्वस्त हो गया, जिससे मिट्टी और मलबा घर की ओर सरकने लगा। समय रहते उन्होंने बच्चों और परिजनों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया, लेकिन यदि इसी तरह बारिश जारी रही, तो पूरा मकान भी गिर सकता है। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि स्थिति का तुरंत जायजा लिया जाए और यथाशीघ्र आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, ताकि वे अपने परिवार को सुरक्षित स्थान पर ले जा सकें और नए सिरे से जीवन की शुरुआत कर सकें।
  • Punjab News: AAP Party ने महिला विंग के 125 इंचार्ज का किया ऐलान, देखें लिस्ट

    Punjab News: AAP Party ने महिला विंग के 125 इंचार्ज का किया ऐलान, देखें लिस्ट

    Jalandhar में इन 4 महिलाओं को मिली अहम जिम्मेदारी

    जालंधर, ENS: आप पार्टी ने महिला विंग के इंचार्ज का ऐलान कर दिया है। जिसमें 8 डिस्ट्रिक इंचार्ज और 117 हलका इचार्ज नियुक्त किए गए। वहीं जालंधर के वेस्ट में प्रवीण भट्टी, नार्थ में मंदीप कौर, कैंट में अमनदीप कौर और सेंट्रल में कविता बब्बर को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। देखें लिस्ट  
  • महाविद्यालय बंगाणा में छात्रवृत्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

    महाविद्यालय बंगाणा में छात्रवृत्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बंगाणा में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए विभिन्न छात्रवृत्तियों के फॉर्म भरने के संदर्भ में आज एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम स्कॉलरशिप समिति के संयोजक कृष्ण चंद की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को उपलब्ध विभिन्न छात्रवृत्तियों की जानकारी देना, पात्रता मानदंड समझाना तथा ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया से अवगत कराना था, जिससे वे समय रहते सही तरीके से आवेदन कर सकें। इस अवसर पर स्कॉलरशिप समिति के सदस्य डॉ. किरण ठाकुर, प्रोफेसर अरविंद रत्न, प्रोफेसर निकिता एवं प्रोफेसर कमलेश कुमार भी उपस्थित रहे।

    वक्ताओं ने छात्रवृत्ति योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए विद्यार्थियों को सही तरीके से आवेदन करने के लिए मार्गदर्शन दिया और उनके प्रश्नों के समाधान भी किए। संयोजक कृष्ण चंद ने छात्रवृत्तियों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि ये योजनाएं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए शिक्षा का उज्ज्वल मार्ग प्रशस्त करती हैं और उन्हें आत्मनिर्भर बनने में सहायक सिद्ध होती हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने बताया कि “छात्रवृत्तियाँ न केवल आर्थिक सहायता का माध्यम हैं, बल्कि यह विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देती हैं। ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि कोई भी योग्य छात्र वित्तीय बाधाओं के कारण शिक्षा से वंचित न रहे। स्टाफ सदस्यों से मेरा आग्रह है कि वे छात्रों को सही मार्गदर्शन देकर उनकी मदद करें।” कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लेकर छात्रवृत्ति प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा ऐसे कार्यक्रमों को भविष्य में भी नियमित रूप से आयोजित करने की योजना है, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी इन योजनाओं से लाभान्वित हो सकें।

  • 5वें मोड़ पर SYL को लेकर मीटिंग खत्म, CM Mann ने PM Modi पर कसा तंज

    5वें मोड़ पर SYL को लेकर मीटिंग खत्म, CM Mann ने PM Modi पर कसा तंज

    चंडीगढ़ः सतलुज-यमुना लिंक नहर (एसवाईएल) विवाद को लेकर आज पंजाब व हरियाणा सरकार की मीटिंग हुई। दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की अगुआई जहां हरियाणा की तरफ से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ मुख्य सचिव और सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे। काफी देर तक चली बैठक में पानी के मुद्दों पर चर्चा हुई। दोनों राज्यों को मुख्यमंत्रियों में मीटिंग बढ़िया रही। मीटिंग खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा। सीएम मान ने पीएम पर तंज कसते हुए कहाकि अगर इंडस ट्रीटी रद्द रहे तो पानी की समस्याएं हल हो जाएंगी।

    Read in Punjabi:- SYL ਮਾਮਲੇ ‘ਤੇ ਦਿੱਲੀ ‘ਚ ਅਹਿਮ ਮੀਟਿੰਗ, ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਮਾਨ ਨੇ ਦਿੱਤਾ ਵੱਡਾ ਬਿਆਨ,ਦੇਖੋ…..

    झगड़ा सिर्फ 2-3 MAF का है, लेकिन इससे 24 MAF पानी आ जाएगा। ट्रंप कुछ ऐलान ना कर दे, ट्रीटी रद्द रहे तो पानी मिल जाएगा। इसके अलावा सीएम मान ने कहा कि कुछ चीजें सुलझ रही हैं। बातचीत कुछ कदम आगे बढ़ी है। हमें तो विरासत में मिला है, लेकिन दोनों राज्यों के लिए ये मुद्दा नासूर बन चुका है। आज की बातचीत में कुछ पॉइंट‌ निकले हैं, जिससे कुछ रास्ता निकल सकता है। सीएम मान ने कहा कि 5वें मोड़ की बैठक हुई। जिसमें सीनियर अधिकारी भी मौजूद थे। मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। आज अच्छे माहौल में बातचीत हुई। 13 अगस्त को सुनवाई की तारीख है। माननीय अदालत ने कहा था कि अगर बैठ कर बातचीत होती है तो बेहतर होगा।

    अभी तो बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। 13 से पहले एक बार फिर मिलेंगे। उम्मीद पर दुनिया कायक है और मुझे उम्मीद है कि मैं पंजाब का पक्ष रखने में कायम रहा और केंद्र सरकार उसे समझेगी। हम फूड बॉल हैं, जिसके लिए पानी चाहिए। 25 साल बाद रिपेरियन लॉज पर विचार होना चाहिए। पिछली बैठक 9 जुलाई को हुई थी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शर्त रख दी थी। सीएम मान ने कहा था कि कि उन्हें पानी देने में कोई दिक्कत नहीं, लेकिन शर्त ये है कि पहले पंजाब को रावी का पानी मिले। SYL पर पंजाब का स्टैंड स्पष्ट है।

    ये नहीं बनेगी। हरियाणा हमारा भाई है, हमें पानी मिलने पर आगे पानी सप्लाई में कोई दिक्कत नहीं है। मीटिंग से पहले सीएम मान और सीएम सैनी ने गले मिलकर एक-दूसरे का स्वागत किया था। सीआर पाटिल की अगुआई में दोनों स्टेट के सीएम की ये पहली मीटिंग हुई और पॉजिटिव माहौल में बात हुई थी। मान ने मीटिंग के बाद मीडिया से कहा कि बातचीत बहुत अच्छे माहौल में हुई है। हरियाणा सीएम ने भी कहा कि मीटिंग सार्थक रही। पंजाब-हरियाणा दोनों भाई हैं। दोनों का एक ही बेहड़ा (आंगन) है। इस मुद्दे का रास्ता निकालने का काम किया जा रहा है।

  • गवर्नमेंट कॉलेज ऊना में बी. बी.ए. विभाग द्वारा पौधारोपण 

    गवर्नमेंट कॉलेज ऊना में बी. बी.ए. विभाग द्वारा पौधारोपण 

    ऊना /सुशील पंडित:  गवर्नमेंट कॉलेज ऊना में बी. बी.ए. विभाग द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभाग के छात्र-छात्रों और शिक्षकों ने मिल कर अनेक प्रकार के पौधें लगाए और पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना था।

    इस अवसर पर विभाग के समन्वयक डाक्टर शाम सिंह बैंस ने कहा कि इस तरह के छोटे छोटे कदम भी पर्यावरण की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ मीता शर्मा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने सभी छात्रों से आग्रह किया कि वे ना केवल पौधे लगाए, बल्कि उनकी देखभाल भी पूरी निष्ठा से करें।

    कार्यक्रम में प्रो. संजय वर्मा एवं विभाग के शिक्षकगण प्रोफेसर अंजली कौंडल, प्रो. विजय कुमार, प्रो किरण बाला,प्रो. ऋचा शर्मा व प्रो. मोनिका रायजादा भी उपस्थित रहे ।