Blog

  • Himachal News: स्क्रब टाईफस से घबराएं नहीं, बस एहतियात बरतें

    ऊना/सुशील पंडित:  स्क्रब टाईफस बुखार कोई हौव्वा नहीं है…इससे किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है। ये बरसात के मौसम में फैलने वाली एक बीमारी है जिसका ईलाज बहुत आसान है। समय पर डॉक्टरी सलाह से आसानी से इसका ईलाज संभव है। जरूरत है तो केवल आवश्यक सावधानी बरतने, सचेत रहने और समय पर ईलाज की।

    कैसे फैलता है स्क्रब टाइफस

    स्क्रब टाईफस बरसात के मौसम में फैलने वाली एक बीमारी है। यह खतरनाक जीवाणु रिकेटशिया से संक्रमित पिस्सू के काटने से फैलता है, जो खेतों, झाड़ियों व घास में रहने वाले चूहों से पनपता है। यह जीवाणु चमड़ी के जरिए शरीर में प्रवेश करता है और स्क्रब टाईफस बुखार पैदा करता है। यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलता।

    ये लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ. एस के वर्मा  स्क्रब टाईफस के लक्षणों की जानकारी देते हुए बताते हैं कि जोड़ों में भयंकर दर्द और कंपकपी के साथ किसी व्यक्ति को 104 से 105 डिग्री का तेज बुखार होने और शरीर में अकड़न का थकावट महसूस होने पर तुरंत डॉक्टरी जांच करवा लेनी चाहिए। ज्यादा संक्रमण में गर्दन, बाजुओं के नीचे, कूल्हों के ऊपर गिल्टियां होने जैसे लक्षण भी स्क्रब टाईफस के हमले की निशानी हो सकते हैं, ऐसे किसी भी लक्षण में तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाएं। इसके अलावा भी बुखार कैसा भी हो तुरंत डॉक्टरी सलाह लें।

    घर और आसपास रखें साफ-सफाई

    एहतियात बरतते हुए बरसात के दौरान घर और आसपास साफ-सफाई रखें, घास-झाड़ियां न उगने दें। पानी जमा न होने दें। घर के अन्दर-बाहर और आसपास कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करें। शरीर की स्वच्छता का ख्याल रखें। खेतों में काम करते समय अपने शरीर को विशेषकर हाथ-टांगे और पैर ढक कर रखें।

    क्या कहते हैं जिलाधीश

    जिलाधीश जतिन लाल ने लोगों से बरसात के मौसम में रोगों से बचाव के लिए जरूरी सावधानी बरतने का आग्रह किया है। प्रशासन का लोगों को स्क्रब टाईफस, डेंगू और अन्य जीवाणु तथा वायरस जनित रोगों से बचाव को लेकर शिक्षित करने पर विशेष बल है। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर जागरूकता के जन अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील की है।

  • Punjab News: फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस रैकेट का पर्दाफाश, मोटर वाहन इंस्पेक्टर सहित 4 गिरफ्तार

    Punjab News: फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस रैकेट का पर्दाफाश, मोटर वाहन इंस्पेक्टर सहित 4 गिरफ्तार

    गुरदासपुरः सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार की प्रवृत्ति को रोकने के उद्देश्य से पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (आरटीए) गुरदासपुर, स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ़ ऑटोमोबाइल एंड ड्राइविंग स्किल सेंटर, महुआणा, जिला श्री मुक्तसर साहिब के कर्मचारियों और गुरदासपुर जिले में काम कर रहे निजी दस्तावेज एजेंटों के बीच मिलीभगत का पर्दाफाश करते हुए हैवी ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने वाले एक बड़े और फर्जी भ्रष्टाचार रैकेट को बेनकाब किया है। इस मामले में विजिलेंस ब्यूरो ने सात आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया है, जिनमें मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (एमवीआई) समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

    आज यहां इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि पठानकोट के निवासी से मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ब्यूरो ने आरटीए, गुरदासपुर में डाटा एंट्री ऑपरेटर प्रतिभा शर्मा के खिलाफ गहन जांच शुरू की थी। अब तक की जांच के आधार पर इस केस में विजिलेंस ब्यूरो ने थाना अमृतसर रेंज के तहत भ्रष्टाचार निरोधक कानून, आईपीसी और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर नंबर 32 दिनांक 4 अगस्त, 2025 दर्ज की है। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला है कि एसआईएडीएस सेंटर महुआणा द्वारा जारी किए गए 51 ड्राइविंग प्रशिक्षण सर्टिफिकेटों में से 23 फर्जी पाए गए क्योंकि केवल 27 वैध सर्टिफिकेट नंबर रिकॉर्ड में थे।

    यह उल्लेखनीय है कि सिस्टम जनरेटेड फील्ड जैसे विशिष्ट सर्टिफिकेट नंबर, क्यूआर कोड और रसीद नंबर में शामिल मोबाइल नंबर, जो प्रमाणिकता के महत्वपूर्ण मानदंड हैं, केवल संस्था के कर्मचारियों द्वारा ही बदले जा सकते थे। इन मानदंडों में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से धोखाधड़ी का पता चलता है। प्रवक्ता ने बताया कि इस जांच में कुलबीर डॉक्यूमेंट्स सेंटर, शेली डॉक्यूमेंट्स सेंटर, जीएमडी डॉक्यूमेंट्स सेंटर और पंजाब डॉक्यूमेंट्स समेत निजी एजेंटों की भूमिका सामने आई है, जिन्होंने रिश्वत के बदले अभ्यर्थियों को फर्जी दस्तावेज देने में मदद की।

    वित्तीय लेन-देन से पता चला कि इन एजेंटों के माध्यम से पूर्व आरटीए डाटा एंट्री ऑपरेटर राकेश कुमार, जो अब एसडीएम कार्यालय बटाला में तैनात हैं, और उक्त प्रतिभा शर्मा के बैंक खातों में सीधे भुगतान किए गए। एसआईएडीएस महुआणा में लाइट मोटर व्हीकल (एलएमवी) प्रशिक्षक और जीआई ड्राइविंग इंचार्ज सुखदेव सिंह ने फर्जी सर्टिफिकेट बनाने के लिए सिस्टम तक अपनी पहुंच का दुरुपयोग करते हुए गैरकानूनी तरीके से प्रति सर्टिफिकेट 430 रुपये वसूल कर सरकारी खजाने को वित्तीय नुकसान पहुंचाया।

    इस मामले में विजिलेंस ब्यूरो ने चार मुख्य आरोपियों- गुरदासपुर के गांव मैदवाल कलां के निवासी और एमवीआई व जीआई ड्राइविंग इंचार्ज एसआईएडीएस सेंटर के सुखदेव सिंह, शेली डॉक्यूमेंट्स सेंटर के अमित कुमार उर्फ़ शेली, पंजाब डॉक्यूमेंट्स के जगप्रीत सिंह और राकेश कुमार, जो इस समय बटाला में तैनात हैं, को गिरफ्तार किया है। बाकी आरोपियों कुलबीर डॉक्यूमेंट्स सेंटर के कुलबीर सिंह, जीएमडी डॉक्यूमेंट्स सेंटर के राकेश कुमार और आरटीए गुरदासपुर की प्रतिभा शर्मा को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। सभी गिरफ्तार व्यक्तियों को कल अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि इस मामले की अगली जांच जारी है।

  • Haryana News: लगातार हो रही बारिश से 6 माह पहले बनी दीवार गिरी, देखें वीडियो

    Haryana News: लगातार हो रही बारिश से 6 माह पहले बनी दीवार गिरी, देखें वीडियो

    पंचकूलाः देश भर में बारिश ने कहर बरपाया हुआ है। पहाड़ी इलाकों में लगातार लैंडस्लाइड हो रही है और बादल फटने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं पंचकूला में भी 2 दिन से लगातार बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण मोरनी में दीवार गिर गई। जानकारी के अनुसार मोरनी किला के पास बीडीपीओ कार्यालय की 20 से 25 फुट की बचाव दीवार बरसात के कारण गिर गई। बताया जा रहा हैकि 6 महीने पहले यह दीवार बनाई गई थी। वहीं दीवार को बनाने के लिए इस्तेमाल मटीरियल को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए है।

  • जितनी ज्यादा संख्या में लगाया जाएगा उतना ही धरती मां सुंदर व स्वच्छ बनेगी:ओंकार

    जितनी ज्यादा संख्या में लगाया जाएगा उतना ही धरती मां सुंदर व स्वच्छ बनेगी:ओंकार

    ऊना/सुशील पंडित: पेड़-पौधे धरती का श्रृंगार होते हैं। इन्हें जितनी ज्यादा संख्या में लगाया जाएगा उतना ही धरती मां सुंदर व स्वच्छ बनेगी। यह बात सोमवार को हिम इन्क्लेव आवासीय कालोनी लालसिंगी में रोटरी पार्क में रोटरी क्लब ऊना व पंतजलि योग पीठ द्वारा आयोजित पौधारोपण समारोह में अपने संबोधन में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करते हुए जिला परिषद उपाध्यक्ष ओंकार  नाथ कसाणा ने कही। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने पार्क में 50 से अधिक विभिन्न किस्मों के पौधे रोपित किए।

    ओंकार  नाथ कसाणा ने कहा कि हर नागरिक को पौधा लगाने व उसके संरक्षण के लिए संकल्प लेना चाहिए। पर्यावरण में असंतुलन के दौर को पौधरोपण से ही खत्म किया जा सकता है। जल व थल को बचाने के लिए पौधरोपण एक कारगर उपाय है। इस अवसर पर रोटरी क्लब ऊना के अध्यक्ष यशपाल सिंह ठाकुर ने कहा कि हिम इन्क्लेव आवासीय कालोनी में रोटरी पार्क का निर्माण किया है तथा इस पार्क में सजावटी व छायादार पौधे लगाए गए है। इसके अलावा कालोनी में हर वर्ष पौधारोपण किया जा रहा है तथा इस पुरे क्षेत्र को हराभरा कर यहां पर पौधों की देखभाल की जा रही है।

    उन्होंने कहा कि यदि धरती का बचाना है तो हमें ज्यादा से ज्यादा संख्या में पौधे लगाने पड़ेंगे। यदि हमारी धरती सुरक्षित होगी तभी हम सभी सुरक्षित रह पाएंगे।   इससे पहले हिम इन्क्लेव कालोनी के निदेशक बलदेव चंद ने रोटरी क्लब द्वारा 50 के करीब पौधे लगाने पर धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब समाज कल्याण के कार्यो में अहम भूमिका अदा कर रहा है तथा हिम इन्क्लेव में भी रोटरी पार्क का विशेष रूप से निर्माण किया गया है।

    उन्होंने पौधारोपण अभियान की सराहना की।   क्लब के सचिव रंजीत जसवाल ने कहा कि रोटरी क्लब लंबे समय से सामाजिक कार्यक्रमें में अपनी सहभागिता निभाता आ रहा है। समाज में स्वच्छता, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पौधरोपण को लेकर जागरूकता आए,इसके लिए क्लब अपना सहयोग कर रहा है। उन्होंने कहा कि हम सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए एकजुटता से प्रयास करने चाहिए। कार्यक्रम में क्लब सदस्य जतिंद्र कंवर,मौनिका सिंह,पतजंलि योग पीठ से डा.बलदेव डोगरा ने भी अपने विचार रखे।  बॉक्स पौधारोपण के कार्यक्रम में जिला परिषद उपाध्यक्ष ओंकार नाथ कसाणा,रोटरी क्लब के प्रधान यशपाल ठाकुर,सचिव रंजीत जसवाल,वरिष्ठ सदस्य एचएन चीटू,बलदेव चंद,बरजिंद्रजीत सिंह गोल्डी,सुरेंद्र ठाकुर,जगदीश राव,कोषाध्यक्ष संजीब अग्रिहोत्री,जतिंद्र कंवर,कृष्ण ठाकुर,आरके शर्मा,मौनिका सिंह,ज्योति चौधरी,पंतजलि योग पीठ से शिव शशि कंवर,डा.बलदेव डोगरा,विजय शर्मा,राजिंद्र कौशल,जतिन शर्मा,देसराज,अखिल चौधरी,सखिल चौधरी,डा.नमिशा बिश्ट सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

  • Punjab News: ड्रग्स तस्कर राम सिंह लड्डू की संपत्ति पर चला पीला पंजा, भगौड़ा घोषित, देखें वीडियो

    Punjab News: ड्रग्स तस्कर राम सिंह लड्डू की संपत्ति पर चला पीला पंजा, भगौड़ा घोषित, देखें वीडियो

    तस्करों के ठिकानों पर पुलिस छापेमारी जारी

    अमृतसरः पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे युद्ध स्तर के अभियान के तहत पुलिस ने तस्कर के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस प्रशासन और नगर निगम ने ड्रग्स तस्कर राम सिंह उर्फ लड्डू की संपत्ति पर पीला पंजा चलाया। इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर आलम विजय सिंह ने बताया कि गुरु की वडाली इलाके में सरकार की नशे के खिलाफ युद्ध मुहिम के तहत राम सिंह उर्फ लड्डू और उसके भाई गुरप्रीत के खिलाफ कार्रवाही की गई। उन्होंने बताया कि राम सिंह उर्फ लड्डू के घर पर पीला पंजा चलाया गया। राम सिंह पर NDPS एक्ट के तहत 3 मामले दर्ज हैं और वह लुधियाना तथा थाना छेहर्टा में दर्ज मामलों में भगौड़ा घोषित किया गया। आरोपी का भाई गुरप्रीत सिंह भी NDPS मामलों में फरार है। पुलिस और नगर निगम को मिली जानकारी के आधार पर राम सिंह की संपत्ति को गंभीरता से खंगाला गया। ड्रग्स तस्करों के खिलाफ जारी अभियान के बारे में बात करते हुए पुलिस अधिकारियों ने कहा कि राम सिंह और उसके परिवार ने अवैध ड्रग मनी से यह ड्रग्स और संपत्ति खरीदी थी। पुलिस ने बताया कि 2019 से इन मामलों में केस चल रहे हैं लेकिन अब वह भगौड़ा घोषित किया गया है। पुलिस ने कहा कि जो भी नशा तस्कर या तस्करी में लिप्त व्यक्ति मिलता है, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई तुरंत की जा रही है। यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा। वहीं तस्करों के ठिकानों पर छापेमारी जारी है।  
  • ICMR Study: Desk Job करने वालों को Fatty Liver का ज्यादा खतरा

    ICMR Study: Desk Job करने वालों को Fatty Liver का ज्यादा खतरा

    नई दिल्ली: भारत में फैटी लिवर धीरे-धीरे फैल रहा है। चौंकाने वाली बात यहां पर यह है कि सबसे ज्यादा इस बीमारी की चपेट में देश के युवा हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने संसद में हैरान करने वाला खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की एक स्टडी के अनुसार हैदराबाद में आईटी सैक्टर में काम करने वाले 84% से ज्यादा वर्कर्स फैटी लिवर की परेशानी से जूझ रहे हैं। इस खुलासे ने सभी को चौंका दिया हैं क्योंकि आईटी सेक्टर में ज्यादातर 25 से 45 साल की उम्र के लोग ही काम कर रहे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि फैटी लिवर कितनी गंभीर बीमारी है और आखिर ये डेस्क जॉब या युवाओं को ही आखिर अपनी चपेट में ले रही है।

    आखिर क्या होता है फैटी लिवर?

    अगर आपने फैटी लिवर का नाम पहली बार सुना है तो आपको बता दें कि जब हमारे शरीर में जरुरत से ज्यादा फैटी लिवर जमा हो जाए तो उसको फैटी लिवर कहते हैं। इस बीमारी की सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि शुरुआत में इस बीमारी का कोई लक्षण नहीं नजर आता पर समय के साथ ये धीरे-धीरे आपके लिवर को डैमेज कर देती है और सूजन सिरोसिस जैसी बीमारियों का कारण बनेगी। फैटी लिवर को स्टीटोसिस भी कहते हैं और ये दो तरह का होता है।

    अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज (Alcoholic Fatty Liver Disease)

    अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज उन लोगों को ज्यादा होती है जो लिमिट से ज्यादा शराब पीते हैं।

    नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज (Non Alcoholic Fatty Liver Disease) (NAFLD)

    ऐसा नहीं होता कि सिर्फ पानी पीने से ही फैटी लिवर हो। मोटापा, डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण भी फैटी लिवर होता है। इसको नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज कहते हैं। आपको बता दें कि अब शराब पिए बिना लिवर से जुड़ी जो बीमारियां होती हैं वो सब अब एनएएफएलडी (NAFLD) के अंदर आती है।

    आने वाले टाइम में जनरेशन को होगा नुकसान

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने संसद में यह बताया है कि सरकार की ओर से मेटाबोलिक डिसफंक्शन से जुड़ी फैटी लिवर डिजीज को लेकर जागरुकता बढ़ाने और हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाने के लिए एक ऑपरेशनल गाइडलाइन भी जारी हुई है। जगत प्रकाश नड्डा की ओर से सभी राज्यों को जांच के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक चेतावनी भी दी है। उन्होंने कहा कि ये एक बड़ा स्वास्थ्य खतरे की ओर इशारा करता है। यदि समय रहते लाइफस्टाइल में बदलाव नहीं हुए तो आने वाले समय में देश के युवा जनरेशन की हेल्थ को बड़ा नुकसान पहुंचेगा।

    फास्ट फूड ने बिगाड़ी आदत

    सिर्फ शराब पीने या डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल ही फैटी लिवर का कारण नहीं है। आईसीएमआर ने भी एक रिसर्च की थी। इसके अनुसार, हफ्ते में फास्ट फूड खाने वाले लोगों में 76.3% लोगों में फैटी मिला है। जयपुर की तीन तहसीलों में हुई रिसर्च में 37.2 फीसदी लोगों में फैटी लिवर पाया गया है और इसमें महिलाओं के मुकाबले में पुरुषों की संख्या ज्यादा पाई गई है।

    इस वजह से आईटी वर्कर्स फैटी लिवर से ग्रस्त

    . ऑफिस के बिजी शैड्यूल में जल्दी-जल्दी फास्ट फूड, पैकेज्ड स्नैक्स और कोल्ड ड्रिंक रोज की डाइट का हिस्सा बन गई है। . वहीं कुछ लोग स्ट्रेस को कम करने के लिए वीकेंड या फिर रोज ही शराब पी लेते हैं और कुछ लोग स्ट्रेस को मीठी चीजें खाकर स्लो करते हैं। इन दोनों के ज्यादा सेवन से लिवर पर असर पड़ता है। . आईटी वर्कर्स डेली 8-10 घंटे कंप्यूटर के सामने बैठे रहते हैं। इससे उनकी फिजिकल एक्टिविटी कम हो जाती है। . काम का दबाव, रात की शिफ्ट और ज्यादा तनाव से भी नींद पर असर पड़ता है जिससे शरीर का मेटाबॉल्जिम बिगड़ जाता है।

    कारण

    एक्सपर्ट्स के अनुसार, शराब न पीने के कारण भी लोग फैटी लिवर का शिकार हो रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है अनहेल्दी लाइफस्टाइल और मोटापा।

    लक्षण

    वैसे तो फैटी लिवर के लक्षण नजर नहीं आते परंतु जब लक्षण दिखते हैं तो हालत बिगड़ जाते हैं। जैसे कि भूख में कमी, पीलिया होना, डॉर्क कलर का पेशाब आना, पेट और पैरों में सूजन होना ।

    ऐसे करें बचाव

    . अपने लाइफस्टाइल हेल्दी रखें। . नींद पूरी लें। . लिवर फंक्शन टेस्ट करवाएं। . हाइड्रेटेड रहें और स्ट्रेस से दूर रहें। . शराब न पिएं। . एक्सरसाइज जरुर करें।
  • Punjab News: 25 हजार की ड्रग मनी और 725 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 25 हजार की ड्रग मनी और 725 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत लगातार तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके ड्रग मनी और हेरोइन बरामद की है। दरअसल, पुलिस द्वारा युद्ध नशे विरुद्ध मुहिम के तहत गांवो और कस्बों में चेकिंग अभियान चलाए जा रहे है। इस दौरान नाकेबंदी करके तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी के तहत पुलिस ने थाना मेहना के पास जीटी रोड पर नाका लगाया हुआ था।

    जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकेबंदी से आरोपी खुशविंदर सिंह पुत्र गुरनाम सिंह निवासी दोसांझ गांव को गिरफ्तार किया है। डी एसपी सुखअमृत पाल सिंह रंधावा ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी मोटर साइकल नंबर PB 08 AA 3426 पर सवार होकर नशा बेचने जा रहा है। अगर पुलिस उसकी गहराई से जांच करे तो उसके पास नशा बरामद हो सकता है।

    जिसके बाद पुलिस ने गुप्तचर के बताए हुए गांव कपूरे के रस्ते पर नाकेबंदी करके आरोपी को रोककर तलाशी ली। तालाशी के दौरान खुशविंदर सिंह के कब्जे से 725 ग्राम हेरोइन और 25000 रुपए ड्रग मनी बरामद हुई। पुलिस ने खुशविंदर सिंह को गिरफ्तार करके एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा। जहां खुशविंदर के बैकवर्ड ओर फॉरवर्ड को चेक कर अगली कारवाई अमल में लाई जाएगी

  • फर्जी मुन्ना भाई गिरफ्तार, आरोपी ने 80 लाख में खरीदी MBBS की डिग्री, देखें वीडियो

    फर्जी मुन्ना भाई गिरफ्तार, आरोपी ने 80 लाख में खरीदी MBBS की डिग्री, देखें वीडियो

    मैनपुरीः उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां कचहरी रोड स्थित राज अल्ट्रासाउंड केंद्र पर काम करने वाले फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया। डॉक्टर से फर्जी डिग्री पाई गई है। मिली जानकारी के अनुसार केंद्र के संचालक की शिकायत हुई जांच में यह धोखाधड़ी सामने आई है।


    वहीं मामले में नोडल अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने डॉक्टर को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा हैकि आरोपी ने 80 लाख में MBBS की फर्जी डिग्री खरीदी थी। आरोपी 2.5 साल से अल्ट्रासाउंड सेंटर चला रहा था। शिकायत पर दस्तावेजों की जांच में पोल खुली।

  • Haryana News: गाड़ी में व्यक्ति का शव बरामद, लोगों में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    Haryana News: गाड़ी में व्यक्ति का शव बरामद, लोगों में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सेक्टर 8 में पार्क के पास गाड़ी के अंदर शव मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों में दहशत का माहौल पाया गया। शव मिलने की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पंचकूला के एसीपी दिनेश कुमार, सेक्टर 7 के एसएचओ राहुल कुमार, जांच अधिकारी सतीश कुमार मौके पर पहुंचे। जहां पुलिस द्वारा शव को गाड़ी से निकालकर सेक्टर 6 हॉस्पिटल की मोर्चुरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया।

    मृतक की पहचान 38 वर्षीय कपिल के रूप में हुई है। मृतक कपिल सेक्टर 8 पंचकूला में परिवार के साथ रहता था और शिमला के रोहरु का रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि आज शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। जांच अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

  • अब इस जगह बाढ़ ने मचाई तबाही, रिहायशी इलाकों तक पहुंचा मलबा, कैलाश यात्रा स्थगित, देखें वीडियो

    अब इस जगह बाढ़ ने मचाई तबाही, रिहायशी इलाकों तक पहुंचा मलबा, कैलाश यात्रा स्थगित, देखें वीडियो

    किन्नौरः हिमाचल प्रदेश के कई भागों में ऑरेंज अलर्ट के बीच लगातार जारी बारिश से दुश्वारियां बढ़ गई हैं। भारी बारिश से राज्य में नदी-नाले उफान पर हैं और कई जगह भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं। वहीं किन्नौर जिले में लगातार हो रही बारिश ने तबाही मचानी शुरू कर दी है। रिब्बा नाले में अचानक आई भयंकर बाढ़ ने लोगों के बाग-बगिचों को अपनी चपेट में ले लिया है। नाले का पानी और भारी मात्रा में मलबा रिहायशी इलाकों तक पहुंच गया है। स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है क्योंकि क्षेत्र में अभी भी लगातार बारिश जारी है। रिब्बा नाले में आई भयंकर बाढ़ के कारण पुल पर अपनी जान बचाने के लिए भागते हुए लोग दिखाई दे रहे है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की है।

    उधर, नेशनल हाईवे नंबर 005 बंद हो गया है। वहीं खराब मौसम के चलते किन्नर कैलाश यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर सराज में एक बार फिर भारी बारिश ने तबाही मचाई है। लगातार बारिश से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने के कारण बाढ़ और भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है। बूंगरैलचौक, संगलबाड़ा, ढीम कटारू, लंबाथाच, चिऊणी, थुनाग, पखरैर, मुरहाग, शिकावरी, लेहथाच, कांढ़ा-बगस्याड, शरण, बहलीधार, शिल्हीबागी, बागाचनोगी, भाटकीधार, कलहणी, खबलेच, जैंशला, बस्सी, कुकलाह और बाखली पंचायतें सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। बूंगरैलचौक और थुनाग बाजार में असुरक्षित घरों में मलबा घुस गया, जिससे हजारों लोगों को खतरा पैदा हो गया है। लगातार बारिश ने सराज की सभी सड़कों को बंद कर दिया है।

    पीडब्ल्यूडी की महीने भर की मेहनत पर पानी फिर गया, क्योंकि बाखलीखड्ड में बने अस्थायी कलवर्ट बह गए। पर्यटन नगरी जंजैहली शेष विश्व से पूरी तरह कट गई है। बिजली आपूर्ति ठप होने से पूरा सराज अंधेरे में डूबा हुआ है। उधर, गोहर उपमंडल की ज्यूणी घाटी के देवीदहड़, जहल, जाच्छ, करनाला, तुन्ना और शाला में भारी बारिश के कारण ज्यूणी खड्ड का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। लोग डर के चलते घरों से बाहर निकल आए हैं। गोहर, स्यांज, नांडी और पंडोह के निवासियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। खासकर ज्यूणी खड्ड के किनारे रहने वाले लोगों से तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है।