Blog

  • Punjab News: ऑटो रिक्शा को कार ने मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: ऑटो रिक्शा को कार ने मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

    होशियारपुरः पंजाब में हर रोज कोई न कोई दुर्घटना होती रहती है जिसके चलते कई लोग अपनी जान गवां देते हैं। ताजा मामला होशियारपुर के चंडीगढ़ रोड स्थित ऊना बाईपास से सामने आया है, जहां सवारियों से भरे एक ऑटो को बाईपास की तरफ से आ रही तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी और बाद में कार एक पेड़ से जा टकराई। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है।

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, होशियारपुर के चंडीगढ़ रोड स्थित ऊना बाईपास पर सवारियों से भरा एक ऑटो रिक्शा होशियारपुर से बाईपास की ओर जा रहा था और बाईपास की तरफ से एक गाड़ी तेज़ रफ्तार से आ रही थी, जिसने पहले ऑटो को टक्कर मारी, जिसके बाद कार एक पेड़ से जा टकराई। लोगों ने बताया कि कार में 3 लोग बैठे थे, जिनमें एक युवक की मौत हो गई। टक्कर के बाद लोगों ने पुलिस को सूचित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों गाड़ियों को कब्जे में ले लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    एएसआई सुरिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें 112 पर कॉल आई थी कि चंडीगढ़ हाईवे पर सड़क हादसा हुआ है, जहां मौके पर पहुंचने पर पता चला कि एक व्यक्ति जो गंभीर रूप से घायल हो गया था, उसे अस्पताल में ले गए थे। मामले की जांच की जा रही है।

  • Punjab News: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का विशेष जनरल इजलास शुरू, रखी ये मांगे

    Punjab News: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का विशेष जनरल इजलास शुरू, रखी ये मांगे

    अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से आज विशेष जनरल इजलास रखा गया। जनरल इजलास में रखी गई मांगों को लेकर पत्र सामने आया है। जिसमें कहा गया हैकि सिख धर्म अपने मौलिक इतिहास, सिद्धांतों, मर्यादा और विचारधारा की समृद्धि के कारण दुनिया के धर्मों में विशिष्ट स्थान रखता है। तख़्त साहिबान सिख पंथ की सर्वोच्च संस्थाएं हैं, जो सिख इतिहास, गुरबाणी और गुरमत परंपराओं के अनुसार सिख समुदाय की धार्मिक, पंथिक, नैतिक और आध्यात्मिक नेतृत्व करती हैं।

    हर तख़्त साहिब की अपनी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और पंथिक महत्व के साथ-साथ क्षेत्रीय विशेषता सिख मर्यादा का हिस्सा है, लेकिन महत्वपूर्ण यह है कि सभी तख़्त साहिबान एक ही गुरमर्यादा और गुरु मर्जी के अधीन हैं। छठे पातशाह श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी द्वारा स्थापित प्रभुसत्ता संपन्न संस्था श्री अकाल तख़्त साहिब सिखों के लिए अलौकिक आदेश का स्थान है। यह धर्म के साथ-साथ पंथिक एवं राजनीतिक नेतृत्व के लिए भी मार्ग-दर्शन है। सिख समुदाय के 5 तख़्त साहिबान अपनी-अपनी जगह बड़ी अहमियत रखते हैं, लेकिन श्री अकाल तख़्त साहिब की सर्वोच्चता पंथ द्वारा मान्यता और सम्मानित की जाती है।

    सिखों के राष्ट्रीय मामले श्री अकाल तख़्त साहिब पर 5 सिंह साहिबान द्वारा विचार किए जाने और निर्णय लेने का सर्वोत्तम विधान है, लेकिन अन्य तख़्त साहिबान का स्थानीय स्तर पर मामलों का समाधान करना भी सिख रीति-रिवाज की सीमा में अधिकारित है। आज का यह जनरल इजलास राष्ट्रीय इतिहास, मर्यादा परंपराओं और चल रहे विधि विधान की रोशनी में तख़्त साहिबान के सम्मान-सत्कार और अधिकारों का सम्मान करते हुए जथेेदार साहिबान को हार्दिक अपील करता है:-

    1. किसी भी मामले पर निर्णय लेने के समय पंथिक परंपराओं की अनदेखी न की जाए। राष्ट्रीय निर्णय श्री अकाल तख़्त साहिब से लेने की परंपरा है और जारी रहेगी। परंतु अन्य 4 तख़्त साहिबान से संबंधित स्थानीय मामलों में उनके सलाह-मशवरे के बिना हस्तक्षेप न किया जाए।

    2. यदि कोई ऐसा मामला विचाराधीन आए तो दीर्घ विचार-विमर्श के बाद ही कोई निर्णय लिया जाए। इसमें संबंधित तख़्त साहिब के जथेेदार साहिब को निर्णय का अभिन्न हिस्सा बनाया जाए। साझा राय न बनने पर उस मामले पर जल्दबाज़ी में निर्णय न लिया जाए।

    3. विशेष कारणों से तत्काल निर्णय लेने की स्थिति को छोड़कर 5 सिंह साहिबान की बैठक कुछ दिन पहले घोषित की जाए। यदि किसी तख़्त साहिब के जथेेदार साहिब किसी कारण बैठक में शामिल न हो सकें तो श्री अकाल तख़्त साहिब के 19 नवंबर 2003 को लिए गए प्रस्ताव की रोशनी में सच्चखंड श्री हरिमंदर साहिब के सिंह साहिबान में से ही शामिल किए जाएं।

    यह सिख पंथ की शानमंद परंपराएं, सिद्धांत, रीति-रिवाज, पंथिक जलवा और राष्ट्रीय संस्थाओं के सम्मान-सम्मान और महत्व को वास्तविक रूप में बनाए रखने के लिए अत्यंत आवश्यक है।

  • पंजाबी दिवंगत गायक Sidhu Moose Wala की प्रतिमा पर गोली चलाने को लेकर मां चरण कौर ने तोड़ी चुप्पी

    पंजाबी दिवंगत गायक Sidhu Moose Wala की प्रतिमा पर गोली चलाने को लेकर मां चरण कौर ने तोड़ी चुप्पी

    मानसाः मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की याद में बने बुत पर हाल ही में गोली चलाए जाने की घटना पर सिद्धू की मां चरण कौर ने गहरा दुख और गुस्सा जताया है। सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट सांझा की है। उन्होंने लिखा, “हमारे बेटे की याद पर हमला, हमारी आत्मा पर ज़ख्म है। बीते दिन मेरे बेटे की याद पर गोलियां चलाई गईं। वो सिर्फ पत्थर की एक मूर्ति नहीं थी, वो उन चाहने वालों का सम्मान था, जो उन्होंने उसे दिया था। वो लोगों के दिलों में बसे प्यार की निशानी थी।”

    उन्होंने आगे लिखा, “मेरा बेटा लोगों के हकों की आवाज़ बना रहा, उसे अकाल पुरख के पास गए हुए भी चुप करवाने की कोशिश की जा रही है। यह हमला हमारी रूह पर चोट की तरह लगा। मेरे बेटे की जान के दुश्मन, उसे जाने के बाद भी चैन से नहीं रहने दे रहे। उसकी बगावत को दबाया जा सकता है, लेकिन मिटाया नहीं जा सकता। वो एक लहर है, जो हमेशा चलती रहेगी। मैं सभी से कहना चाहती हूं कि एक न एक दिन हर किसी को अपने कर्मों की सज़ा ज़रूर मिलेगी। हमारी चुप्पी हमारी हार नहीं है।”

    बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब मूसेवाला के परिवार ने न्याय और सम्मान की मांग करते हुए सार्वजनिक रूप से अपनी बात रखी हो। लेकिन इस बार बुत पर गोली चलाना न सिर्फ कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है, बल्कि यह मूसेवाला की विरासत और यादों का अपमान भी है। फिलहाल, इस घटना को लेकर जांच जारी है, लेकिन मूसेवाला के प्रशंसकों और परिवार में गुस्सा और दुख साफ देखा जा सकता है।

    तकरीबन तीन दिन पहले यह घटना हरियाणा के डबवाली इलाके में घटी, जहां मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मूर्ति पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की। फायरिंग से मूर्ति को नुकसान पहुंचा, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। यह स्मारक स्थल डबवाली के पास स्थित है, जहां सिद्धू मूसेवाला की याद में यह मूर्ति लगाई गई थी। हमलावर रात के समय आए और गोली चलाकर फरार हो गए। मौके से गोलियों के खोल भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से मूसेवाला के प्रशंसकों में गहरा आक्रोश है।

    हरियाणा के डबवाली में स्थापित पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की प्रतिमा पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है। गैंग के सदस्य गोल्डी ढिल्लों और आरजू बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर फायरिंग को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पोस्ट में प्रतिमा लगाने वालों को चेतावनी दी गई कि वे मूसेवाला को शहीद का दर्जा देकर लोगों को भटका रहे हैं। उन्होंने खासतौर पर दिग्विजय चौटाला और गगन खोकरी का नाम लेते हुए कहा कि अगर वे नहीं सुधरे तो अंजाम बुरा होगा। पुलिस अब इस धमकी भरे पोस्ट की सत्यता की जांच में जुटी है।

     

  • Punjab News: Hotel S Crown में Police की Raid, कई जोड़े काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: Hotel S Crown में Police की Raid, कई जोड़े काबू, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के कुतबाई नगर के अधीन आते Hotel S Crown में पुलिस ने रेड की। मिली जानकारी के अनुसार थाना 2 और 3 की पुलिस ने यर रेड की। सूत्रों के मुताबिक पुलिस रेड के दौरान 3 से अधिक जुड़े हुए काबू किए गए। पुलिस द्वारा होटल में कार्रवाई जारी है। बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर कई बार पुलिस को शिकायत दी।

    जिसके बाद आज पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर होटल में रेड की गई। पुलिस द्वारा होटल में जांच कर रही है कि इन लोगों के पास आई प्रूफ की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा यह रेड 2 घंटे से अधिक समय से चल रही है। अभी अधिकारियों ने भी इस कार्रवाई को लेकर मीडिया से दूरी बनाई हुई है।

  • Indian Army ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को दिखाया आईना, X पर शेयर किया Clip

    Indian Army ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को दिखाया आईना, X पर शेयर किया Clip

    नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ के बाद पूरे देश में घमासान मच चुका है। अब इसी बीच भारतीय सेना की पूर्वी कमान ने 1971 के अखबार की एक पुरानी क्लिप शेयर की है। भारतीय सेना ने यह क्लिप शेयर करते हुए ट्रंप को आईना दिखाने का प्रयास किया है। भारतीय सेना के पूर्वी कमान ने 5 अगस्त 1971 के अखबार की क्लिप सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट की है। उन्होंने कहा कि 1954 से लेकर 1971 तक अमेरिका ने पाकिस्तान को दो अरब डॉलर के हथियारों की सप्लाई की है। भारतीय सेना ने इस पोस्ट को This Day That Year कैप्शन देते हुए शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग KnowFacts इस्तेमाल किया है। इस क्लिपिंग में उन्होंने यह बताया है कि कैसे अमेरिका 1971 के युद्ध की तैयारी के लिए दशकों से पाकिस्तान को हथियारों की सप्लाई कर रहा था। आज का दिन युद्ध की तैयारी का साल-पांच अगस्त 1971। इस रिपोर्ट में चीन की मदद का भी जिक्र हुआ है। उन्होंने कहा कि बीजिंग की ओर से भी युद्ध से पहले पाकिस्तान को मदद पहुंचाई गई थी। उस समय यह आर्टिकल तत्कालीन रक्षा मंत्री के राज्यसभा में दिए गए बयान के आधार पर प्रकाशित हुआ था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भारत रुस से भारी मात्रा में कच्चा तेल खरीद रहा है और फिर उस तेल का बड़ा हिस्सा अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊंच दामों पर बेचकर भारी मुनाफा कमा रहा है। ट्रंप के इन आरोपों के बाद से ही भारत सरकार ने सख्त प्रतिक्रिया दी थी। विदेश मंत्रालय ने अमेरिका और यूरोपीय संघ के द्वारा भारत की आलोचना पर भी कड़ा जवाब दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीय जयसवाल ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा था कि भारत पर निशाना साधना न सिर्फ गलता है बल्कि खुद इन देशों की कथनी और करनी में भी फर्क को उजागर करता है। जायसवाल ने आगे कहा था कि भारत को रुस से तेल आयात शुरु करने के लिए भी बाध्य होना पड़ा क्योंकि युक्रेन संघर्ष शुरु होने के बाद पारंपरिक आपूर्तिकर्ताओं ने अपनी आपूर्ति यूरोप की ओर मोड़ दी थी। उस समय अमेरिका ने खुद भारत को ऐसे कदम उठाने के लिए प्रोत्साहित किया था ताकि वैश्विक ऊर्जा बाजार स्थित रह पाए।    
  • बादल फटने और बारिश के कहर से भारी नुकसान, जलमग्न हुई गाड़ियां, देखें वीडियो

    बादल फटने और बारिश के कहर से भारी नुकसान, जलमग्न हुई गाड़ियां, देखें वीडियो

    मंडीः हिमाचल में लगातार हो रही बारिश और लैंडस्लाइड की घटनाओं से राज्य में भारी नुकसान हो गया। वहीं गुटकर, गोहर, थुनाग और जेल रोड में बारिश तबाही के निशान छोड़ रही है। गुटकर में सुकेती खड्ड प्रचंड हो गई है और एक पार्किंग में सुकेती के पानी पर कारें तैर रही हैं। जिला मंडी में भारी बारिश के चलते उत्पन्न हुई आपदा की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है।

    उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि जिला में 5 अगस्त को सुबह 10 बजे तक कुल 331 सड़कें, 657 विद्युत ट्रांसफार्मर और 86 जलापूर्ति योजनाएं प्रभावित हुई हैं, लेकिन संबंधित विभागों द्वारा बहाली कार्य युद्धस्तर पर जारी है। प्रभावित क्षेत्रों में लोक निर्माण विभाग, जलशक्ति विभाग और हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड की टीमें फील्ड में तैनात हैं। कई दुर्गम क्षेत्रों में भी मशीनरी और जनशक्ति पहुंचाकर राहत कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। जिला प्रशासन प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं।

    उन्होंने बताया कि जिला में सराज, करसोग और धर्मपुर क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं, जहां सड़कें और पेयजल योजनाएं बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं। लोक निर्माण विभाग के सराज मंडल में 122 सड़कें, करसोग में 55 और थलौट में 56 सड़कें अवरुद्ध हैं। लोक निर्माण विभाग द्वारा 106 जेसीबी मशीनों को विभिन्न स्थलों पर तैनात कर मार्गों को बहाल करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। विद्युत व्यवस्था की स्थिति पर जानकारी देते हुए उपायुक्त ने बताया कि गोहर, करसोग, जोगिंद्रनगर और थलौट क्षेत्र में अधिक ट्रांसफार्मर बंद हुए हैं। गोहर में 547, करसोग में 50, और जोगिंदर नगर में 20 ट्रांसफार्मर फिलहाल ठप हैं। हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड द्वारा टीमों को मौके पर भेजकर बिजली आपूर्ति को बहाल करने का प्रयास लगातार जारी है।

    जलशक्ति विभाग की जिले में कुल 86 पेयजल योजनाएं वर्तमान में बाधित हैं, जिनमें थुनाग, पधर, करसोग और धर्मपुर प्रमुख रूप से प्रभावित हैं। विभाग द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से लोगों को राहत प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। सुंदरनगर क्षेत्र में प्रारंभिक सूचना के मुताबिक एक गौशालाक्ष क्षतिग्रस्त हो गई है एक घर को भी आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है तेज बारिश के कारण सुंदर नगर क्षेत्र में भी बहाने वाले नदी वाले ऊफान पर हैं और इसका सीधा असर जनजीवन पर पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश के कारण सुंदर नगर में भी जनजीवन अस्त व्यस्त होकर के रह गया है लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।

    नेरचौक में सुकेती खड्ड उफान पर है, जिसके चलते क्षेत्र में जल प्रभाव हुआ है। तेज बारिश के कारण सुकेती खड्ड कहर बरपा रही है। बल्ह नेरचौक और गुटकर से होती इस खड्ड का साथ जलमग्न हो गया है। हालात सामान्य ना होने के कारण लोग डरे हुए हैं। भडयाल और बैहना क्षेत्र में जल भराव के कारण दर्जनों गाड़ियां पानी में डूब गई है।

    गोरख क्षेत्र में बादल फटने की घटना होने की सूचना मिल रही है। इसके चलते दो घरों को नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है की दो घर फ्लैश में बह गए हैं। यहां ज्यादा नुकसान होने का अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है। थुनाग और जेल रोड में नाले डराने लगे हैं। रात से जारी बारिश के कारण इन नालों में दोबारा से तबाही मचाने वाला पानी बह रहा है। ज्यूणी खड्ड भी उफान पर है। गुटकर के आसपास एक पार्किंग में सुकेती का पानी घुस आया है और उसमें के गाड़ियां तैर रही हैं।

     

  • बादल फटने के बाद आई भीषण बाढ़, लोगों के लापता होने की सूचना, रेस्क्यू जारी, देखें Live

    बादल फटने के बाद आई भीषण बाढ़, लोगों के लापता होने की सूचना, रेस्क्यू जारी, देखें Live

    उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां धराली गांव में बादल फटने से भारी ताबाही मच गई है। बादल फटने के बाद धराली में बाढ़ आ गई है। इस बाढ़ में दर्जनों घर बह गए हैं। वहीं जानकारी सामने आ रही है कि, 10 से 12 मजदूर दबे हुए हैं। बादल फटने से कई लोगों के लापता होने की भी जानकारी सामने आ रही है। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

    Read in English : Cloudburst Triggers Devastating Flash Flood in Uttarkashi, 4 Dead and Several Missing

    वहीं धराली में आई बाढ़ के बाद उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी का बयान भी सामने आया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, मैं लगातार अधिकारियों के संपर्क में हूं। सीएम धामी ने आगे कहा कि, SDRF और NDRF की टीम लगातार बचाव कार्य में जुटी हुई है। उन्होंने आगे कहा कि, हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हूं।

    भूवैज्ञानिक एसपी सती ने बताया कि हम पहले भी इसकी आशंका जता रहे थे, ये नाले का फ्लडप्लेन है। 1835 में भी इसमें इसी तरह का फ्लड आया था, इसमें फैन बन गया था। ये उसी टाइम का डिपॉजिट था. जिसके ऊपर बड़े-बड़े होटल और मकान बन गए थे। इसका एक सबूत ये भी है कि वो जो मंदिर नदी किनारे है वो मलबे के नीचे दब गया था, उसे खोद कर निकाला गया था। पहाड़ों के ग्लेशियर पर सबसे ज्यादा ग्लोबल वार्मिंग का असर पड़ा है। जहां ये तबाही हुई है, उस नाले का ढाल बहुत ज्यादा है। ऊपर ग्लेशियरों में जो बर्फ जमती थी वैसे अब नहीं जमती।

    गर्मी में तो खाली हो जाते हैं लेकिन उनका मलबा रहता है। अगर बहुत तेज बारिश हो गई तो वो बहुत तेजी के साथ नीचे आता है और ऐसी ही तबाही होती है। ये पिछले साल हमने जुम्मा वाले इलाके में भी देखा जहां पूरा का पूरा पुल बह गया था। 2021 मार्च में भी हमने ऐसा ही देखा जब ऊपर से एवलांच आया था। जो तबाही आई है उसे हम स्नो रॉक ऐवलांच है। जिसने बाढ़ का रूप अख्तियार किया और इसने अपने पुराने रास्ते को वापस ले लिया। इसके रास्ते में ही लोगों ने अतिक्रमण कर घर बना लिया था। ये उसी का नतीजा है।

    बादल फटना एक कुदरती प्रक्रिया है,लेकिन नदी किनारे ऐसे निर्माण तबाही को दावत देना है। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे 30 सेकेंड में कैसे दर्जनों मकान बहते चले गए। पानी आते ही वहां चीख पुकार मच गई, लेकिन लोगों को भागने का मौका नहीं मिला। सैलाब के साथ बड़े बड़े पत्थर और लकड़ी के लट्ठे भी बहते हुए नीचे आए और जिनकी चपेट में आने से कई लोगों के हताहत होने की आशंका है। केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि बादल फटने से ये नुकसान हुआ है। उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में ये बड़ी घटना हुई है। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बड़े पैमाने पर युद्धस्तर पर बचाव अभियान चल रहा है। एनडीआरएफ-एसडीआरएफ को बचाव कार्य में लगाया गया है।

  • Punjab News: गुरमीत राम रहीम की पैरोल को लेकर दरबार साहिब के हेड ग्रंथी का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: गुरमीत राम रहीम की पैरोल को लेकर दरबार साहिब के हेड ग्रंथी का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः श्री दरबार साहिब के हेड ग्रंथी और अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर पैरोल मिलने पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि यह न केवल न्याय का हनन है, बल्कि सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला फैसला है। ज्ञानी रघबीर सिंह ने कहा कि एक ओर दशकों से जेलों में बंद सिख समुदाय के कैदियों की रिहाई के लिए सिर्फ वादे किए जा रहे हैं। दूसरी ओर सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम जैसे अपराधियों को बार-बार पैरोल देकर बाहर लाया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि यह सिखों को दूसरे या तीसरे दर्जे का नागरिक बनाने की सीधी कोशिश है। सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला यह रवैया बेहद चिंताजनक है। उन्होंने मांग की कि दशकों से जेलों में अपनी सजा पूरी कर चुके सिख कैदियों को तुरंत रिहा किया जाए। ज्ञानी रघबीर सिंह ने कहा कि इस तरह के फैसले जारी रहे, तो सिख समुदाय के मन में अधिकारों की लड़ाई और तेज होती जाएगी।

  • गुप्त कब्रों में 32 शव हुए बरामद

    गुप्त कब्रों में 32 शव हुए बरामद

    मेक्सिको सिटीः मेक्सिको में गुआनाजुआटो राज्य में गुप्त कब्रों में 32 शव बरामद किए गए। बरामद किए गए शवों में से लगभग आधे शवों की पहचान हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। गुआनाजुआटो राज्य अभियोजक कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि मेक्सिको सिटी से लगभग 320 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में इरापुआटो के उत्तरी भाग में ला कैलेरा समुदाय की संपत्ति पर गुप्त कब्रों में ये शव मिले हैं।

    अधिकारी ने बताया कि जहां से शव बरामद हुए है, वह इलाका लंबे समय से हिंसा की चपेट में है। अभियोजकों ने बताया कि फोरेंसिक टीम 30 जुलाई से घटनास्थल पर काम कर रही है और अधिकारी बाकी शवों की पहचान करने का प्रयास कर रहे हैं। इन कब्रों के बारे में ऐसे समय में पता चला जब दो महीने से भी कम समय पहले इरापुआटो में एक पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में 12 लोगों की मौत हो गई थी।

    उस घटना के बाद अब यहां शवों के मिलने को सामूहिक गोलीबारी की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। गुआनाजुआतो राज्य में हाल के वर्षों में लगातार हिंसा देखी गई है। यहां शक्तिशाली जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल का स्थानीय सांता रोजा डे लीमा संगठित अपराध समूह के साथ लड़ाई चल रही है। जनवरी से जुलाई तक राज्य में 1,500 से ज़्यादा हत्याएँ दर्ज की गईं। संगठित अपराध समूह अक्सर अपने समूह से जुड़े लोगों को उनकी मौत के बाद गुप्त कब्रों में दफना देते हैं। मेक्सिको सरकार के अनुसार, देश में लापता लोगों की वर्तमान संख्या लगभग 1,32,000 है।

  • कंटेनर से 66 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, 2 गिरफ्तार

    कंटेनर से 66 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, 2 गिरफ्तार

    भरनोः गुमला जिले की भरनो पुलिस ने अंतरराज्यीय शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 66 लाख रुपये मूल्य की अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप जब्त की है। पुलिस ने भरनो के जुरा गांव के समीप गुमला-रांची मुख्य मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक कंटेनर से कुल 685 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। यह कंटेनर हरियाणा राज्य से रजिस्टर्ड था। एसपी हारिश बिन जमां को अवैध शराब कारोबारियों की गतिविधियों की सूचना मिली थी।

    इसके बाद एसपी ने सिसई व भरनो थाना को अलर्ट पर रखते हुए पूरे अभियान की जिम्मेदारी एसडीपीओ सुरेश यादव को सौंपी। एसडीपीओ के नेतृत्व में इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार सिंह और भरनो थाना प्रभारी कंचन प्रजापति के साथ पुलिस बल ने भरनो थाना चेक पोस्ट पर वाहनों की गहन जांच शुरू की। जांच के दौरान एक संदिग्ध कंटेनर (नंबर एसआर 61ई 9722) गुमला की ओर से आता दिखा।

    उसे रोक कर पुलिस ने चालक और सहयोगी से पूछताछ की। पहले चालक ने कंटेनर में प्लाईवुड लदा होने का झूठा बयान दिया,लेकिन संदेह होने पर जब पुलिस ने तलाशी ली, तो कंटेनर से भारी मात्रा में शराब की खेप बरामद हुई। पुलिस ने कंटेनर से मैकडॉनल्ड ब्रांड की 180एमएल की 195 पेटी, 375एमएल की 295 पेटी, और इंपिरियल ब्लू 750एमएल की 195 पेटी जब्त की। कुल मिलाकर 685 पेटी शराब की अनुमानित बाजार मूल्य करीब 66 लाख रुपये आंकी गई है।

    पुलिस ने मौके से हरियाणा के रोहतक जिले के खेरारी कलानौर गांव निवासी वीर सिंह और पानीपत जिले के नैन गांव निवासी संदीप सिंह को गिरफ्तार किया। सोमवार को दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इससे पहले भी गुमला थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक कंटेनर से 40 लाख रुपये की बियर की खेप पकड़ी थी। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।