Blog

  • Jalandhar News: सदिंग्ध परिस्थितियों में 11 वर्षीय बच्चा हुआ लापता, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सदिंग्ध परिस्थितियों में 11 वर्षीय बच्चा हुआ लापता, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: फिल्लौर के पास वच्छोवाल गांव में 11 वर्षीय बच्चा लापता हो गया। लापता युवक की पहचान लालू उर्फ लड्डू के रूप में हुई है। घटना के दौरान बच्चे के माता-पिता किसी निजी फैक्टरी में काम पर गए हुए थे। मामले की जानकारी देते हुए लड्डू के पिता गब्बर ने बताया कि लड्डू उनके पास से कुछ सामान लेने गया था और फिर वापस नहीं आया।

    जिसके बाद उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए तो फिल्लौर हाईवे के ढाबे के कैमरे भी चैक किए गए, लेकिन लालू उर्फ लड्डू का कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद लड्डू के लापता होने की शिकायत फिल्लौर पुलिस को दी गई। वहीं इस घटना के संबंध में फिल्लौर के एसएचओ भूषण कुमार ने बताया कि बच्चे की तालाश के टीमें तैनात की गई है। जल्द बच्चा को ढूंढकर परिवार को सौंप दिया जाएगा।

  • Punjab News: थाने से 100 मीटर दूर Jewellery की दुकान से गहने और नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: थाने से 100 मीटर दूर Jewellery की दुकान से गहने और नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    लुधियानाः महानगर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। हालात यह हो गए है कि बैखोफ चोर अब थाने के पास बनी दुकानों को निशाना बनाने लग गए है। वहीं ताजा मामला थाना टिब्बा से लगभग 100 मीटर की दूरी से चोरी की वारदात का सामने आया है। जहां बीके ज्वैलर की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। पीड़ति दुकान मालिक किशन कुमार के अनुसार, देर रात करीब 3 से 4 बजे के बीच चोरों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया।

    जहां मुंह बंधे 3 चोर दुकान का शटर साइड से तोड़कर अंदर घुस गए। जिसके बाद वह दुकान में रखी नगदी और गहने लेकर फरार हो गए। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित के मुताबिक, घटना के बारे में सुबह पता चला। पीड़ित ने इस घटना में 4 से साढ़े चार लाख का नुकसान हो गया।

    दुकान में 3 चोरों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया, लेकिन घटना को अंजाम देने वाले 3 नहीं बल्कि अधिक चोर है। घटना की सूचना 112 पर दी गई। जिसके बाद थाना टिब्बा की पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

  • Punjab News: BJP पार्षदों पर FIR को लेकर मेयर का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: BJP पार्षदों पर FIR को लेकर मेयर का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    लुधियानाः नगर निगम मेयर और भाजपा पार्षदों में कुछ दिन पहले हुए विवाद को लेकर मामला गरमा गया है। वहीं इस मामले को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ भी शहर पहुंचे, जहां उन्होंने जांच की मांग की है। दूसरी ओर नगर निगम की मेयर इंद्रजीत कौर ने इस मामले को लेकर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यह कोई राजनीतिक मामला नहीं है।

    उन्होंने कहा कि जो भी कार्यालय के भीतर हुआ है, वह सब सीसीटीवी में कैद है। मेयर ने कहाकि जिन भी पार्षदों ने बदतमीजी की है, उनके खिलाफ प्रशासकीय अधिकारियों द्वारा कार्रवाई की गई है। मेयर ने कहाकि पार्षदों के खिलाफ खिलाफ यह मामला उन्होंने नहीं दर्ज करवाया है। उन्होंने कहा कि सभी पार्षद उनके हाउस के सदस्य हैं और वे सभी के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं। महिला ने कहाकि उक्त पार्षदों द्वारा जिस तरह से उन पर पर्सनल अटैक करने की कोशिश की गई, वह किसी से छुपा नहीं है।

    मेयर का कहना हैकि भाजपा नेताओं द्वारा दफ्तर की कुर्सियां फेंकी गई और सिक्योरिटी कर्मियों को धक्के देकर दफ्तर के बाहर जाकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया गया। जिसके बाद गलत शब्दावली का प्रयोग किया गया, जोकि निंदनीय है। उन्होंने कहाकि जिले में आज अगर एक महिला मेयर बनी तो वह अब कह रहे है कि मेयर को इस्तीफा दे देना चाहिए और किसी पुरुष को इस कुर्सी पर बिठा देना चाहिए। मेयर ने कहाकि महिलाओं के खिलाफ नेताओं की सोच सब कुछ उजागर कर रही है।

    मेयर ने कहाकि पार्षद की समस्याओं को हल करने की जगह वह खुद धरने पर बैठे हुए है। उन्होंने कहा कि अगर सुनील जाखड़ आए थे तो उन्हें दूसरा पक्ष सुनना चाहिए था। महिला के खिलाफ गलत बोलने की जगह वह मेयर की गलती तो बतातें। मेयर ने कहाकि वह एक बार अपने नेताओं की बनाई गई वीडियों खुद चैक कर लेते। इससे महिला के खिलाफ रवैय्या सब उजागर करता है।

  • Jalandhar News: सोनू सिलेंडर पर किया तेजधार हथियार से हमला, सरेआम लहराए हथियार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सोनू सिलेंडर पर किया तेजधार हथियार से हमला, सरेआम लहराए हथियार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में क्राइम की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं सोनू सिलेंडर पर कुछ युवकों द्वारा तेजधार हमला कर दिया गया। जिसके बाद घटना में घायल सोनू को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां सोनू का उपचार चल रहा है। घटना में घायल सोनू ने आरोप लगाए है कि उक्त हमलावारों ने पुरानी रंजिश के चलते तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। पीड़ित ने गगन वर्मा पर यह आरोप लगाए है। पीड़ित का आरोप हैकि गगन वर्मा का भाई थाना प्रभारी है।

    घटना 25 जुलाई है और इस मामले को लेकर पीड़ित के अनुसार उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने बताया कि देर रात 10.30 बजे वह दफ्तर के बाहर गाड़ी में जाने लगा। इस दौरान बेटा उसके पास आया और कहने लगा कि कुछ युवक उन्हें मारने के लिए आ रहे है। पीड़ित ने कहाकि इस दौरान जब वह उनसे बात करने लगा तो उक्त हमलावारों ने उस पर तेजधार हथियार से हमला करके घायल कर दिया। पीड़ित के अनुसार उसका गैस, चूल्हे, सिलेंडर सहित अन्य सामान का काम है।

    वहीं दूसरे पक्ष ने इलाके में दुकान खोली है, लेकिन ग्राहक उनके ना जाने के कारण वह उससे रोटी छीनना चाहते है। पीड़ित का आरोप है कि उससे 50 हजार रुपए महीने की मांग की जा रही थी। यह मनी ना देने के कारण उस पर हमला किया गया। पीड़ित के अनुसार पहले वह गगन को पैसे दे चुका है, लेकिन अब वह उसे पैसे कहां से लाकर दे। पीड़ित ने कहा कि घटना में हमलावारों ने गाड़ी भी तोड़ दी। परिवार में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।

    घटना के बाद 30 जुलाई को गगन दोबारा दुकान पर जाकर परिवार को धमकी दी गई। पीड़ित ने आरोप लगाए हैकि उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करके उस पर गलत शब्दावली का प्रयोग कर रहा है। वहीं घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें हमलावारों द्वारा तेजधार हथियार लहराए जा रहे है। इस घटना को लेकर इलाका निवासियों में भी दहशत का माहौल पाया जा रहा है। पीड़ित ने आरोप लगाए हैकि उसे मनी बांगड़ नामक व्यक्ति धमकियां दे रहा है।

     

  • Sawan Purnima: इस दिन करें इन चीजों का दान, मिलेगी श्री हरि और भगवान शिव की कृपा

    Sawan Purnima: इस दिन करें इन चीजों का दान, मिलेगी श्री हरि और भगवान शिव की कृपा

    धर्म: हिंदू धर्म में सावन महीने का बहुत ही खास महत्व बताया गया है। इस महीने में भगवान शिव की खास तौर पर पूजा अर्चना की जाती है। इसके साथ ही श्रावण महीने की पूर्णिमा भी बहुत ही खास मानी जाती है। इस बार सावन महीने की पूर्णिमा 9 अगस्त शनिवार वाले दिन मनाई जाएगी। इसके साथ ही श्रावण पूर्णिमा तिथि पर हर साल राखी का त्यौहार मनाया जाता है।

    इसलिए भी खास है सावन पूर्णिमा

    सावन पूर्णिमा का हिंदू धर्म में बहुत ही महत्व बताया है क्योंकि यह श्रावण महीने का अंतिम दिन होता है और बहुत ही पवित्र माना जाता है। यह दिन मुख्य तौर पर भगवान शिव, मां पार्वती और भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इसी दिन भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक राखी का त्योहार मनाया जाता है जिससे इसका महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है। इस दिन दान-पुण्य, गंगा स्नान और व्रत रखने से सभी पापों से भी मुक्ति मिलती है और घर में सुख-समृद्धि आती है।

    दान करना होता है बेहद शुभ

    इस दिन दान करने का भी खास महत्व बताया गया है। माना जाता है कि सावन पूर्णिमा के दिन किए गए दान से सुख-समृद्धि और श्री हरि भोलेनाथ का आशीर्वाद भी मिलता है। सावन पूर्णिमा वाले दिन दान करते समय जब भी आप दान करें तो इस बात का ध्यान रखें कि अपना मन साफ करें। इससे दान का फल आपको दोगुना मिलेगा। आपको बताते हैं कि इस खास दिन पर किन चीजों का दान करना चाहिए।

    बेलपत्र

    सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा में बेलपत्र चढ़ाने का खास महत्व बताया गया है। ऐसे में इस दिन बेलपत्र का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है।

    दाल

    इसके अलावा दाल का दान करना भी जरुरी है। इस दिन गरीबों का दाल दान करने से परिवार में खुशहाली आती है और जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है।

    गेहूं या चावल

    गेंहू या चावल का दान भी बहुत ही शुभ माना जाता है। ये खाने की मुख्य वस्तु होती है और इनको दान करने से गरीबों की मदद होती है और कई तरह के कष्ट भी दूर होते हैं।  
  • विदेशी महिला से होटल में Rape, Event Manager ने दिया घटना को अंजाम

    विदेशी महिला से होटल में Rape, Event Manager ने दिया घटना को अंजाम

    बीकानेरः जिले के होटल में विदेशी महिला टूरिस्ट से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। लालगढ़ इलाके में हुई इस घटना के संबंध में बिछवाल थाने में लिखित शिकायत दी गई है। पुलिस ने होटल से एक युवक को डिटेन भी किया है, जो एक इवेंट मैनेजर है।

    सीओ सदर विशाल जांगिड़ ने बताया कि विदेशी महिला वर्किंग वीजा पर भारत में है। वह बीकानेर के शहरी एरिया में किराए पर अपार्टमेंट लेकर रहती है। आरोप है कि 2 अगस्त को महिला को युवक डिनर के बहाने होटल ले गया था और वहां उसने महिला के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। घटना के बाद महिला ने पुलिस को मामले की शिकायत दी। पुलिस ने युवक को पूछताछ के लिए राउंडअप कर लिया है। पुलिस होटल व अन्य लोकेशनों की गहनता से जांच कर रही है। पीबीएम हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र वर्मा की ओर से गठित बोर्ड ने पीड़ित महिला का मेडिकल किया है। विदेशी महिला से भी पूछताछ की जा रही है।

  • Punjab News: 27 वर्षीय युवक का तेजधार हथियार से कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab News: 27 वर्षीय युवक का तेजधार हथियार से कत्ल, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः बटाला के नजदीक गांव घनीए के बांगर में युवक का तेजधार हथियार से कत्ल करने का मामला सामने आया है। जहां परिवार के साथ जा रहे 27 वर्षीय युवक का तेजधार हथियार से हमला करके उसकी हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार जमीनी विवाद की रंजिश को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। घटना में हमलावारों ने युवक के पेट में कई वार होने के कारण उसे बटाला अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी ईलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, गांव में हुई इस लड़ाई का एक वीडियो भी सामने आया है।

    मृतक की पत्नी करमजीत कौर, बुजुर्ग मां और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक युवक की पहचान बलजींदर सिंह के रूप में की गई है। मृतक की पत्नी और रिश्तेदारों ने बताया कि बलजींदर सिंह के परिवार का पुराना जमीन का विवाद उनके ही गांव के एक परिवार के साथ चल रहा है। मृतक की पत्नी के अनुसार वह और उसका पति और सास गांव घर जा रहे थे। तभी, जमीन विवाद वाले परिवार ने मिलकर महिला के पति और उन पर हमला कर दिया। इस हमले में उनके पति की मौत हो गई।

    वहीं, परिवार इंसाफ की गुहार लगा रहा है और उनका कहना है कि जब तक पुलिस बलजींदर सिंह को कत्ल करने वाले दोषियों को गिरफ्तार नहीं करती, तब तक वे शव का पोस्टमॉर्टम नहीं कराएंगे और न ही अंतिम संस्कार करेंगे। वहीं, सिविल अस्पताल बटाला के ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर डॉ.शमशेर सिंह ने बताया कि बलजींदर सिंह को जब परिवार अस्पताल ले आया था, तभी उसकी मौत हो चुकी थी। इसलिए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मुअत्तर घर में रखा गया है और पुलिस को भी मामले की जानकारी दे दी गई है।

  • Punjab News: फर्जी दस्तावेजों से Luxury कारें बेचने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे, करोड़ों के वाहन बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: फर्जी दस्तावेजों से Luxury कारें बेचने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे, करोड़ों के वाहन बरामद, देखें वीडियो

    अमृतसरः पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लूटपाट और चोरी की वारदातों में शामिल बदमाशों और अपराधियों के खिलाफ शुरू किए गए अभियान के तहत रंजीत एवेन्यू थाने की पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी मिली जब उन्होंने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया जो 15 लग्जरी गाड़ियों के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उन्हें दूसरे राज्यों में बेच रहा था।

    उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के एसीपी ऋषभ भोला ने बताया कि अमृतसर के माल मंडी निवासी अरमिंदर सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह ओवीओ कैब्स प्राइवेट लिमिटेड, रंजीत एवेन्यू से कार किराए पर देता है। उसने मोहाली निवासी हरविंदर सिंह को कार किराए पर ली थी। हरविंदर सिंह ने कार का किराया नहीं दिया और जो उसने पता दिया था, उस घर को ताला लगा था, जिस पर अमृतसर के रणजीत एवेन्यू पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया।

    पुलिस पार्टी ने मामले की हर पहलू से जांच की और पीड़ित से कार किराए पर लेने वाले व्यक्ति हरविंदर सिंह निवासी फेज-1, एस.ए.एस. नगर, जिला मोहाली को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि हरविंदर सिंह ने अमरिंदर सिंह से ली गई कार के फर्जी कागजात तैयार कर उसे पंजाब व अन्य राज्यों में बेच दिया, जिससे पुलिस पार्टी ने अन्य राज्यों, राजस्थान व हरियाणा से 15 लग्जरी कारें बरामद कीं जिनमें स्कॉर्पियो, फॉर्च्यूनर, थार, महिंद्रा एक्सयूवी, गलेजा, लीजेंडर ब्रांड शामिल है जिनकी बाजार में करोड़ों की कीमत है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी मोहाली का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल कर गहनता से पूछताछ की जाएगी, जिससे और भी मामले दर्ज होने की संभावना है।

  • Punjab News: इलाके में खुलेआम नशा बिकने के लगे आरोप, विरोध करने पर होती मारपीट, देखें वीडियो

    Punjab News: इलाके में खुलेआम नशा बिकने के लगे आरोप, विरोध करने पर होती मारपीट, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः नशा तस्करी गलियों और मोहल्लों तक किस कदर पहुंच गई है? इसका अंदाजा फिरोजपुर के कस्बा ममदोट में देखने को मिला है, जहां नशा बेचने वालों और खरीदने वालों ने अब गलियों और मोहल्लों में अपना आशियाना बना लिया है। ममदोट के मोहल्ला नारंग के निवासी नशा बेचने वालों से बेहद परेशान हैं और उनका कहना है कि नशा बेचने वाले और खरीदने वाले रोजाना गलियों और मोहल्लों में आकर खड़े हो जाते हैं, जहां बच्चों और महिलाओं का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है।

    हालात ऐसे हैं कि नशा बेचने वाले कभी भी किसी को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। लोग अपने बच्चों को खेलने के लिए भी बाहर नहीं भेज रहे हैं। मोहल्ला नारंग में बीती रात नशे के सौदागरों ने अपना डेरा जमा लिया। जब लोगों ने इसका विरोध किया, तो नशा बेचने वालों और खरीदने वालों ने उनसे हाथापाई की कोशिश की, लेकिन मोहल्लेवासियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक नशा बेचने वाले और खरीदने वाले वहां से भाग चुके थे।

    वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दावा किया कि नशा बेचने और खरीदने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, लेकिन पुलिस ने मौके पर कोई ठोक कार्रवाई नहीं की और मामला टाल दिया। सीसीटीवी खंगालने का दिलासा दे, वहां से चले गए। इस घटना के बाद से मोहल्ले के लोगों में रोष पाया जा रहा है। उन्होंने सरकार से गुहार लगाई है कि इस तरह के नशा तस्करों और नशा खरीदने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

  • Punjab News: GYM के बाथरूम से नौजवान का शव और सिरिंज बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: GYM के बाथरूम से नौजवान का शव और सिरिंज बरामद, देखें वीडियो

    कपूरथलाः जिले के जल्लोखाना क्षेत्र के नजदीक एक हेल्थ क्लब में नवयुवक की संदिंग्ध परिस्थितियो में मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव खेड़ामाझा निवासी प्रदीप सिंह के रूप में हुई है, जो पिछले तीन महीने से इस जिम में आता था। बाथरूम में मृतक के साथ सीरिंज भी बरामद हुई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पीसीआर और सिटी थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत को लेकर नशे की ओवरडोज से होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि प्रदीप स्टेरॉयड इंजेक्शन ले रहा था या किसी प्रकार का नशा कर रहा था। वहीं डीएसपी सब-डिवीजन दीपकरण सिंह ने मामले की गंभीरता से जांच करने की बात कही है। मिली जानकारी अनुसार प्रदीप सिंह वासी गांव खेड़ामाझा पॉवर हेल्थ क्लब में पिछले तीन माह से जिम लगाने आ रहा है। रोजाना की तरह आज भी वह क्लब में आया। कुछ देर बाद वह क्लब के बाथरूम में चला गया लेकिन जब काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो साथियों ने देखा तो बाथरूम के अंदर उसकी मौत हो चुकी थी और पास ही एक सिरिंज भी पड़ी मिली है। मौके पर पहुंची पीसीआर तथा सिटी थाना पुलिस टीम ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से बरामद सिरिंज और अन्य सबूतों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि प्रदीप ने नशे का इंजेक्शन कहां से और कैसे लिया, ताकि इस नेटवर्क तक पहुंचा जा सके। फिलहाल, पूरे मामले की जांच जारी है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।