Blog

  • Punjab News: गैंगस्टर के नाम पर झूठी धमकी देने वाले 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: गैंगस्टर के नाम पर झूठी धमकी देने वाले 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडा: गांव जोगानंद में गैंगस्टर के नाम का झूठा इस्तेमाल कर एक परिवार को धमकाने के मामले में बठिंडा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने गांव के ही एक व्यक्ति के साथ पैसे के लेन-देन की रंजिश में यह साजिश रची थी। पीड़ित जगजीत सिंह ने बताया कि उसे एक धमकी भरी चिट्ठी मिली थी, जिसमें गांव छोड़ने की बात लिखी गई थी और चिट्ठी में एक कुख्यात गैंगस्टर का नाम इस्तेमाल किया गया था।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें सामने आया कि यह चिट्ठी गांव के ही गमदूर सिंह और हरदेव सिंह ने भेजी थी। डीएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों का पीड़ित जगजीत सिंह के साथ पैसों का विवाद था, जिसे लेकर उन्होंने डराने-धमकाने की नीयत से यह कदम उठाया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस ने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • Himachal News: विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, मामला दर्ज

    Himachal News: विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, मामला दर्ज

    वर्क परमिट बीजा के नाम पर टूरिस्ट वीजा दे कर भेजा विदेश, वहां नहीं मिली कंपनी
    ऊना /सुशील पंडित: वर्क परमिट बीजा के नाम पर टूरिस्ट वीजा दे कर युवकों को ऊना के एजेंट ने विदेश भेज दिया वहां पहुंचे युवकों को नहीं मिली बताई गई कंपनी, तो युवक जेब से पैसा खर्च कर टिकट लेकर वापिस लौटे और पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है और न्याय की मांग की है।
    पुलिस को दी शिकायत में शिव कुमार पुत्र राम पाल निवासी गांव अजनौली डा०घर कोटलां कलां तहसील व जिला ऊना ने आरोप लगाया कि अंकित जरियाल जो कि अपने माता पिता के साथ टक्का रोड कोटला कलां, तहसील व जिला ऊना में किराये के मकान में रहता है तथा लोगों को विदेश भेजनें का काम करता है l इसकी माता ITI में काम करती हैं।
     अंकित ने इसे व 13 अन्य व्यक्तियों को विदेश में वर्क वीजा पर भेजने का झांसा दिया तथा प्रत्येक व्यक्ति से 4,00,000/- रूपये नकद तथा आन लाईन माध्यम से लिए थे, परंतु एजेंट ने इन्हे वर्क वीजा की जगह टूरिस्ट वीजा दे दिए और जो कम्पनी वीजा पर अंकित थी वहां विदेश (अजरवाईजान) में यह कम्पनी इन्हे कहीं नहीं मिली और यह 14 दिन बाद खुद टिकट करवाकर भारत वापिस आए।
    जिस पर एजेंट ने दिनांक 7-7-2025 एक ईकरारनामा दिया जिस पर उसने इन्हें 30-7-2025 तक पेमेंट वापिस करने का वादा किया था परन्तु अब न तो इनके पैसे वापिस कर रहा है न ही इनका फोन उठा रहा है। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर अंकित जरयाल पुत्र पवन कुमार के खिलाफ धारा 318(4) वीएनएस के तहत पुलिस थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
  • Punjab News: कत्ल की सुलझी गुत्थी, 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: कत्ल की सुलझी गुत्थी, 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसर: इस्लामाबाद थाना क्षेत्र में 2 अगस्त को हुए युवक विक्की की हत्या के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एडीसीपी-1 विशालजीत सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मृतक विक्की किराए पर सामान देने का काम करता था। मामले की जांच विक्की की माता के बयानों के आधार पर शुरू की गई थी। जांच में सामने आया कि विक्की ने आरोपी नरिंदर कुमार की पत्नी और बेटी की मानसिक परेशानी को दूर करने के नाम पर उनकी बेटी के प्रति अनुचित व्यवहार किया था।

    यह बात नरिंदर कुमार को पता चली, तो उसने विक्की को घर बुलाकर इस पर बात की। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ा और गुस्से में आकर नरिंदर ने तलवार से हमला कर विक्की की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी नरिंदर कुमार के साथ-साथ उसकी पत्नी, बेटे और बेटी को भी गिरफ्तार किया है। चारों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

  • Punjab News: बीजेपी ने पूर्व MLA डॉ. Harjot Kamal को बनाया जिला प्रधान, देखें वीडियो

    Punjab News: बीजेपी ने पूर्व MLA डॉ. Harjot Kamal को बनाया जिला प्रधान, देखें वीडियो

    मोगा: बीजेपी हाई कमान ने आज डॉक्टर सीमांत गर्ग को जिला प्रधान के ओहुदे से हटाकर मोगा के पूर्व एम.एल ए डॉक्टर हरजोत कमल को जिले का नया प्रधान नियुक्त कर दिया है। राजेश बग्गा के द्वारा बीजेपी वर्करों के सामने डॉक्टर हरजोत कमल का नाम घोषित किया गया।

    इस मौके पर डॉक्टर हरजोत कमल ने बताया कि वह सभी वर्करों के साथ में मोगा जिले में बीजेपी का झंडा ऊंचा करेंगे। उन्होंने कहा कि गांवों के लोग भी बीजेपी को पसंद कर रहे हैं। इस फैसले से बीजेपी वर्करों में खुशी की लहर आ गई। उन्होंने इस दौरान ढोल बजाकर और लड्डू बांट कर अपनी खुशी जाहिर की है।

     

  • नगर निगम ऊना क्षेत्र में वर्षा प्रभावित 90 परिवारों को 2.20 लाख की तात्कालिक राहत राशि प्रदान

    नगर निगम ऊना क्षेत्र में वर्षा प्रभावित 90 परिवारों को 2.20 लाख की तात्कालिक राहत राशि प्रदान

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना में हाल ही में हुई भारी वर्षा से प्रभावित परिवारों को त्वरित सहायता उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता पर क्रियान्वित किया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर निगम क्षेत्र के 90 प्रभावित परिवारों को 2.20 लाख की तात्कालिक राहत राशि प्रदान की गई है। अतिरिक्त उपायुक्त एवं नगर निगम आयुक्त महेन्द्र पाल गुर्जर ने बताया कि यह राहत नगर निगम क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में प्रभावित परिवारों को वितरित की गई है।

    उन्होंने बताया कि प्रारंभिक क्षति मूल्यांकन के आधार पर नगर निगम क्षेत्र में कुल 15 लाख राशि के राहत मामले तैयार किए गए हैं। उन्होंने दोहराया कि जिला प्रशासन आपदा प्रभावित प्रत्येक परिवार की सहायता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राहत एवं पुनर्वास कार्यों की सतत निगरानी की जा रही है तथा इन्हें प्रभावी, पारदर्शी और संवेदनशील दृष्टिकोण से लागू किया जा रहा है। जिला प्रशासन प्रत्येक प्रभावित परिवार को त्वरित और समुचित सहायता उपलब्ध करवाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य कर रहा है।

  • Jalandhar News: नशा छुड़ाओ केंद्र के बाहर युवक के कत्ल को लेकर ADCP का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नशा छुड़ाओ केंद्र के बाहर युवक के कत्ल को लेकर ADCP का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर के वेस्ट हलके में स्थित बाबू जगजीवन राम चौक के पास युवक के कत्ल की घटना सामने आई है। जहां नशा छुड़ाओ केंद्र के पास 2 युवकों पर चाकू से हमला कर दिया गया। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना आज दोपहर को हुई है। मृतक की पहचान सचिन मल्होत्रा के रूप में हुई है। वहीं इस घटना को लेकर एडीसीपी हरिंदर सिंह गिल का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान दोनों युवकों का आपस में दो दिन पहले किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।

    जिसके बाद आज शुभम ने सचिन और तनिष को घटना स्थल पर बुलाया। जहां शुभम ने चाकू से दोनों पर हमला कर दिया। इस घटना में ईलाज के दौरान सचिन की मौत हो गई। जबकि तनिष का अस्पताल में उपचार चल रहा है। तनिष की हालत खतरे से बाहर है, जल्द पीड़ित के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एडीसीपी ने बताया कि इस मामले में आरोपी नशा छुड़ाओं केंद्र में गोली खाने के लिए जाते थे, जहां किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया था, इसी बात का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

    वहीं, बेटे की मौत का पता चलते ही सिविल अस्पताल जालंधर पहुंचे परिवारों का रो रोकर पूरा हाल था। सचिन मल्होत्रा की मां कांता रानी ने कहा बीते दिन पहले ही हमलावरों ने देर रात बेटे की पिटाई की थी। लेकिन थाना-5 की पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। आज यानी सोमवार को उक्त युवकों ने फिर बेटे को बात करने के बहाने बुलाया और उसके शरीर पर 3 जगह चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। परिवार ने बताया कि सचिन की 2 साल की बेटी है। परिवार का आरोप है कि अगर पुलिस ने पहले ही कार्रवाई कर दी होती, तो यह घटना टल सकती थी।

    मृतक परिवार का इकलौता बेटा था और गाड़ी चलाता था। इस मामले में मृतक के साथी तनिष्क भी गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। जिसे सिर पर चाकू से वार किए गए थे। जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पातल जालंधर में मृतक के साथ ही लाया गया था। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। थाना डिवीजन नंबर-5 की पुलिस फिलहाल जख्मी युवक के बयान नहीं दर्ज कर पाई है।वहीं, मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

  • राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों से जनता दुखी, बूथ स्तर पर भाजपा की बढ़ रही लोकप्रियत

    राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों से जनता दुखी, बूथ स्तर पर भाजपा की बढ़ रही लोकप्रियत

    ग्राम केंद्र प्रवास कार्यक्रमों से भाजपा को मिल रही मजबूती, केंद्र की नीतियों को जनता कर रही पसंद:राजेंद्र मलांगड़

    ऊना/ सुशील पंडित: कुटलैहड़ विस क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो के नेतृत्व में अपने बूथ स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए ग्राम केंद्र प्रवास कार्यक्रमों का लगातार आयोजन कर रही है। इन कार्यक्रमों के ज़रिए भाजपा कार्यकर्ता जनता से सीधा संवाद कर रहे हैं और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं।

    कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़ ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाएं जैसे उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना, किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर आम जनता को मिल रहा है, जिससे जनता भाजपा की नीतियों के प्रति विश्वास जता रही है। उन्होंने कहा कि आज स्थिति यह है कि गांव-गांव में लोग अपने परिवारों को भाजपा से जोड़ने के लिए आगे आ रहे हैं राजेंद्र मलांगड़ ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों ने लोगों को निराश किया है।

    महंगाई, बेरोजगारी, सड़क व बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए जनता को संघर्ष करना पड़ रहा है। इस कारण लोगों में वर्तमान सरकार के प्रति असंतोष है और भाजपा के प्रति झुकाव बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि दविंदर भुट्टो के नेतृत्व में कुटलैहड़ में  विकास का एक बही विकल्प है।राजेंद्र मलांगड़ ने कहा कि भाजपा के इन आयोजनों से यह स्पष्ट हो गया है कि कुटलैहड़ में पार्टी की पकड़ बूथ स्तर पर लगातार मज़बूत हो रही है। आने वाले समय में यह स्थिति भाजपा को चुनावों में निर्णायक बढ़त दिलाएगी। भाजपा कार्यकर्ता भी उत्साहित हैं और घर-घर जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं।

  • Himachal News: अम्बेहडा़-धमांदरी रोड़ पर वाहनों की आवाजाही 2 सितम्बर तक बंद

    Himachal News: अम्बेहडा़-धमांदरी रोड़ पर वाहनों की आवाजाही 2 सितम्बर तक बंद

    यातायात वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट

    ऊना/सुशील पंडित: अम्बेहड़ा-धमांदरी रोड़ (किलोमीटर 3000 से 3/750 और 0/000 से 0/725) पर वाहनों की आवाजाही 5 अगस्त से 2 सितंबर तक बंद रहेगी। इस अवधि के दौरान यातायात को वैकल्पिक मार्ग पर मोड़ा गया है। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने इस संदर्भ में मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 और 116 के तहत आदेश जारी किए हैं।

    उपायुक्त ने बताया कि यह आदेश बसाल पुली से नंगल सलांगड़ी रोड़( किलोमीटर 0/000 से 7/100) और अम्बेहड़-धमांदरी सड़क (किलोमीटर 0/000 से 8/300) के मरम्मत और विस्तारीकरण कार्यों को त्वरित और सुचारू रूप से करने को लेकर जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि वाहनों की आवाजाही के लिए यातायात को सम्पर्क मार्ग डेरा बाबा रुद्रू आश्रम से मनोहर मार्केट धमांदरी पर मोड़ा गया है। साथ ही इस अवधि के दौरान हल्के मोटर वाहनों की आवाजाही लिंक रोड़ से धमांदरी बाजार (पंचायत रोड) पर रहेगी।

    उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सड़क बंद करने को लेकर जनता को सूचित करने और मार्ग परिवर्तन की जानकारी देने के लिए अग्रिम बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।

  • Himachal News: पंजावर-बाथड़ी मार्ग पर पंडोगा पुल अस्थायी रूप से बंद

    Himachal News: पंजावर-बाथड़ी मार्ग पर पंडोगा पुल अस्थायी रूप से बंद

    वैकल्पिक मार्ग से संचालित होगा याताय

    ऊना/सुशील पंडित: भारी वर्षा के चलते पंजावर-बाथड़ी सड़क पर स्थित पंडोगा पुल के खंभों के नीचे की कटऑफ दीवार और राफ्ट (किमी 5/904 से 6/155 के मध्य) आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। संरचनात्मक नुकसान के कारण यह पुल अब वाहनों की आवाजाही के लिए असुरक्षित हो गया है। जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, इस पुल को आगामी आदेशों तक अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

    जिला दंडाधिकारी ऊना, जतिन लाल ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 और 116 के अंतर्गत इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। उन्होंने जानकारी दी कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ दिया गया है।

    उन्होंने बताया कि ऊना की ओर से आने वाले सभी वाहन अब पंडोगा बैरियर होते हुए खड्ड गांव से गुजरेंगे, जबकि गगरेट की ओर से आने वाले वाहनों को डिग्री कॉलेज खड्ड के रास्ते से पंडोगा बैरियर पर मोड़ा गया है।

    जिला दंडाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि मार्ग पर स्पष्ट संकेतक बोर्ड लगाए जाएं ताकि आमजनता को सुविधा रहे। साथ ही, उन्होंने लोगों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

  • Highway पर पलटी Punjabi Singer Harbhajan Mann की गाड़ी

    Highway पर पलटी Punjabi Singer Harbhajan Mann की गाड़ी

    कुरुक्षेत्रः हरियाणा के कुरुक्षेत्र में मशहूर पंजाबी सिंगर हरभजन मान की गाड़ी का एक्सीडेंट होने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 पर पिपली फ्लाईओवर पर जब गायक हरभजन मान पहुंचे तो उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई।

    कार डिवाइडर से टकराने के बाद उनकी गाड़ी पलट गई। गनीमत यह रही कि घटना में उन्हें ज्यादा चोटें नहीं आई है। मिली जानकारी के अनुसार पंजाबी गायक हरभजन मान दिल्ली में शो करने के बाद चंडीगढ़ जा रहे थे, इस दौरान हाईवे पर डिवाइडर से गाड़ी टकराने के दौरान यह हादसा हो गया।

    Read in Punjabi:- ਪੰਜਾਬੀ ਗਾਇਕ ਹਰਭਜਨ ਮਾਨ ਹੋਇਆ ਸੜਕੀ ਹਾਦਸੇ ਦਾ ਸ਼ਿਕਾਰ

    बताया गया है कि हरभजन मान की कार में ड्राइवर, उनका सुरक्षाकर्मी और एक अन्य व्यक्ति सवार थे। हालांकि हादसे में सुरक्षाकर्मी को चोटें आईं। वहीं घटना के कुछ देर बाद हरभजन मान दूसरी गाड़ी से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए।