Blog

  • Punjab News: 2.40 क्विंटल नशे की खेप सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 2.40 क्विंटल नशे की खेप सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडाः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत लगातार पुलिस द्वारा तस्करों को गिरफ्तार किया जा रहा है। वहीं पुलिस ने इस कड़ी में 2 तस्करों को गिऱफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2.40 क्विंटल चूरा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करके उनका पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी-1 संदीप सिंह भाटी ने बताया कि कैनाल थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लाल सिंह बस्ती में 2 नशा तस्कर चूरा पोस्त बेचने का काम करते है। उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर इलाके में रेड करके दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया।

    आरोपियों के कब्जे से 12 बोरी चूरा पोस्त की बरामद की गई, जिनका वजन 2.40 क्विंटल है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज है। आरोपियों को पहले नशे के मामले में 10 साल की सजा भी चुकी है। जिसके चलते अब वह जमानत पर रिहा होकर आए थे और दोबारा से नशे के कारोबार में जुड़ गए।

  • Shashi Tharoor ने Shahrukh Khan को दी बधाई, फैंस बोले – ‘कहां से खरीदी ऐसी Dictionary’

    Shashi Tharoor ने Shahrukh Khan को दी बधाई, फैंस बोले – ‘कहां से खरीदी ऐसी Dictionary’

    बॉलीवुड: 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड का ऐलान हो गया है। इसमें एक्टर विक्रांत मैसी और रानी मुखर्जी के अलावा बॉलीवुड के किंग खान का भी नाम आ चुका है। उन्हें फिल्म जवान के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। यह फिल्म उनके करियर की सबसे बड़ी और कमाऊ फिल्म है। 33 साल के लंबे करियर में शाहरुख खान का ये पहला नेशनल अवॉर्ड है जिसके बाद एक्टर को लगातार ही सभी से बधाईयां मिल रही हैं। इसी बीच में पॉलिटिशियन शशि थरुर ने भी उनको बधाई दे दी है। शशि थरुर की बधाई का जवाब शाहरुख ने खास स्टाइल में दिया है। अपने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट करते हुए शशि थरुर ने लिखा कि – ‘नेशनल ट्रेजर ने नेशनल अवॉर्ड जीता है शाहरुख खान को बधाई’। इस बधाई के लिए शाहरुख खान ने अपने ही अंदाज में थरुर को जवाब दे दिया है और उन्हें खास चीज के लिए थैंक्यू भी कहा है।

    थरुर के स्टाइल में शाहरुख ने भी दिया जवाब

    एक्टर शाहरुख खान ने शशि थरुर को अपने स्टाइल में थैंक्यू कहा है। उन्होंने लिखा कि – ‘सिंपल तारीफ के लिए थैंक्यू मिस्टर थरुर। इससे ज्यादा कुछ और समझ नहीं आता Magniloquent and Sesquipedalian. इसके साथ ही एक्टर ने हंसने वाला इमोजी शेयर किया है।’ गौरतलब है कि थरुर अक्सर अंग्रेजी शब्दों का इस्तेमाल करते हैं और उसी अंदाज में वो लोगों से बात भी करते हैं हालांकि शाहरुख को बधाई उन्होंने सिंपल अंदाज में ही दी जिसके बाद एक्टर ने खुशी जाहिर की है। शाहरुख खान को शशि थरुर को दिए हुए रिप्लाई पर अब लोग जमकर कमेंट भी कर रहे हैं और उनके सेंस ऑफ ह्यूमर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हु लिखा कि – कहां से खरीदी ऐसी डिक्शनरी? अन्य ने कमेंट किया कि – हाहाहा, आप दोनों को इंग्लिश बोलने का कंपीटिशन करना चाहिए।  
  • Jalandhar News: इस इलाके में नौजवान का चाकू मारकर किया कत्ल, एक माह में तीसरी घटना

    Jalandhar News: इस इलाके में नौजवान का चाकू मारकर किया कत्ल, एक माह में तीसरी घटना

    जालंधर, ENS: वेस्ट में क्राइम की वारदातों का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा। वेस्ट हलके में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति इतनी खराब हो गई है, अब बाबू जगजीवन राम चौक के स्थित नशा छुड़ाओ केंद्र के बाहर एक और कत्ल की घटना सामने आई है। हैरानी की बात यह है कि वेस्ट हलके में एक माह में तीसरे कत्ल की घटना सामने आई है। मृतक की पहचान सचिन मल्होत्रा के रूप में हुई है।

    मृतक की मां का आरोप है कि पहले देर रात हमलावारों ने बेटे की पिटाई करके उसे घायल कर दिया था। जिसके बाद आज वह फिर उसे बात करने के बहाने बुलाकर ले गए। जिसके बाद बेटे का चाकू मारकर कत्ल कर दिया गया। बेटे के शरीर पर 3 जगह हमलावारों ने चाकू से वार किए। मृतक की माता ने बताया कि उसका बेटा शादी शुदा था और उसकी दो साल की बेटी भी है।

    इस घटना को लेकर थाना 5 के प्रभारी साहिल चौधरी की कार्रगुजारी पर सवालियां निशान खड़े होने शुरू हो गए है। दरअसल, एक माह में तीसरी बार नौजवानों द्वारा चाकू मारकर कत्ल कर दिया गया है। घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है।

  • Punjab News: अब इस दिन होगी बिक्रम मजीठिया के केस की सुनवाई

    Punjab News: अब इस दिन होगी बिक्रम मजीठिया के केस की सुनवाई

    मोहालीः आय से अधिक संपत्ति के मामले में जेल में बंद शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह माजीठिया की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। दरअसल, बिक्रम मजीठिया की जमानत याचिका पर सुनवाई अब 6 अगस्त को होगी। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह माजीठिया की मोहाली स्थित अदालत में आज जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी, लेकिन कुछ कारणों से सुनवाई को स्थगित कर दिया गया है।

    Read In Punjabi:- ਹੁਣ ਬਿਕਰਮ ਮਜੀਠੀਆ ਦੀ ਜ਼ਮਾਨਤ ‘ਤੇ ਸੁਣਵਾਈ ਹੋਵੇਗੀ 6 ਅਗਸਤ ਨੂੰ, ਅਦਾਲਤ ਨੇ ਮਾਮਲਾ ਕੀਤਾ ਮੁਲਤਵੀ

    Read In English:- Bikram Singh Majithia’s Bail Hearing Postponed Again; Akali Leaders Allege Human Rights Violation

    जिनमें से एक कारण श्री अमृतसर साहिब में हुए एक वकील के कत्लेआम का बताया जा रहा है। दरअसल, एडवोकेट की हत्या को लेकर पंजाब भर के वकीलों द्वारा हड़ताल की गई है। वहीं दूसरा कारण सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि सरकार के वकील की सेहत ठीक न होने के कारण उन्होंने अदालत से अगली तारीख देने की अपील की गई है। जिस पर अदालत ने इस मामले को 6 अगस्त तक स्थगित कर दिया।

  • Punjab News: नशे के खिलाफ मुहिम को लेकर सरकार ने की नई शुरुआत, देखें वीडियो

    Punjab News: नशे के खिलाफ मुहिम को लेकर सरकार ने की नई शुरुआत, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब सरकार द्वारा नशे को राज्य से खत्म करने लिए अलग-अलग मुहिम चलाई जा रही है। वहीं जिले में नशा विरोधी अभियान के तहत गांवों को जोड़ने के लिए खास पहल की शुरूआत की गई। जिसमें कहा गया कि नशा करने वाले युवाओं को जेल नहीं भेजा जाएगा, बल्कि उनके इलाज अस्पताल में करवाने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। इस दौरान इस मुहिम को लेकर लोगों से जुड़ने की अपील की गई है। इस मुहिम को लेकर निजी रिज़ॉर्ट में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    जिसमें विशेष रूप से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने भी हिस्सा लिया। जहां बड़ी संख्या में गांव के लोग पहुंचे और गांववासियों को इस अभियान से जोड़ा गया, तथा अब गांव स्तर पर नशे के खिलाफ लड़ाई की शुरुआत की गई है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है और नशा करने वाले युवाओं का इलाज करवाने की भी बात कही जा रही है। साथ ही लोगों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की जा रही है।

    Read In Punjabi:- ਲੁਧਿਆਣਾ ’ਚ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਦੀ ਅਹਮ ਮੀਟਿੰਗ, ਨਸ਼ਾ ਵਿਰੋਧੀ ਮੁਹਿੰਮ ਤੇ ਲੈਂਡ ਪੂਲਿੰਗ ਮੁੱਦੇ ਚਰਚਾ ਵਿੱਚ

    इस मौके पर बोलते हुए आप नेता बलतेज पन्नू ने कहा कि अब गांव-गांव और घर-घर जाकर नशे के खिलाफ स्वयंसेवक दरवाजा खटखटाएंगे। गांवों में ग्राउंड स्तर पर नशा खत्म करने के लिए अभियान की शुरुआत की गई है। जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंचे और लोगों से मिले। उन्होंने कहा कि इस मुहिम के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों से इस अभियान में जुड़ने का आग्रह किया गया। वहीं आम लोगों ने भी इसकी सराहना करते हुए कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है कि सरकार की तरफ से लोगों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

  • Punjab News: RSS के साथ GNDU के VC की नजदीकी को लेकर छात्र संगठनों में विरोध, रखी ये मांग, देखें वीडियो

    Punjab News: RSS के साथ GNDU के VC की नजदीकी को लेकर छात्र संगठनों में विरोध, रखी ये मांग, देखें वीडियो

    अमृतसरः गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ. करमजीत सिंह द्वारा हाल ही में आरएसएस के एक कार्यक्रम में भाग लेने पर विभिन्न छात्र संगठनों ने कड़ा विरोध जताया है। आज छात्रों ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को एक चिट्ठी लिखकर मामले में तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है। मीडिया को जानकारी देते हुए छात्र संगठन के नेता जसकरण सिंह ने बताया कि डॉ. करमजीत सिंह ने हाल ही में आरएसएस द्वारा काइमटोर में आयोजित ज्ञान समय मिलन कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

    उन्होंने वहां गुरु नानक देव विश्वविद्यालय द्वारा किए गए कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें सिख धर्म और भारतीय ज्ञान प्रणाली को जोड़ने वाले पाठ्यक्रमों का उल्लेख था। इसके अलावा, उन्होंने सिख चेयर के संदर्भ में वेदांत और सिख धर्म के बीच संबंध स्थापित करने का प्रयास भी किया। छात्रों के अनुसार, ये सभी कदम सिख धर्म के मूल सिद्धांतों के खिलाफ हैं। उन्होंने विरोध जताते हुए कहा कि यूनिवर्सिटी श्री गुरु नानक देव के नाम पर 1969 में स्थापित हुई थी। लेकिन यह सिख धर्म के प्रचार की जगह आरएसएस की विचारधारा को बढ़ावा देने वाला केंद्र बनता जा रहा है।

    चिट्ठी में यह भी उल्लेख किया गया कि पिछले दशकों में श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा तीन बार आरएसएस के खिलाफ सिख समुदाय को चेतावनी दी जा चुकी है। जिसमें 2001, 2002 और 2004 का जिक्र किया गया। इन सभी आदेशों में आरएसएस को सिख धर्म की जड़ों पर हमला करने वाली संस्था करार दिया गया। छात्र संगठनों की मांग है कि अब चौथा, ताजा और स्पष्ट आदेश जारी करके सिख समुदाय को दिशा दी जाए। चिट्ठी में GNDU के वीसी द्वारा की गई नियुक्तियों पर भी सवाल उठाए गए, जहां आरएसएस के करीबी या बाहरी राज्यों से आए व्यक्तियों को प्राथमिकता देने की बात कही गई।

    उन्होंने कहा कि पंजाब के अपने योग्य अकादमिक प्रोफेसरों की उपेक्षा करके आरएसएस पृष्ठभूमि वाले लोगों को नियुक्त किया जा रहा है, जो गंभीर चिंता का विषय है। जसकरण सिंह ने अंत में जत्थेदार सिंह साहिब से स्पष्ट रुख अपनाने की मांग की। उन्होंने मांग की कि GNDU के वर्तमान वीसी को तत्काल हटा दिया जाए और भविष्य में किसी भी संस्था में आरएसएस से जुड़े व्यक्तियों की नियुक्ति पर पूरी रोक लगाई जाए। उन्होंने सवाल किया कि अगर सिख संस्थाओं को चलाने के लिए आरएसएस के अधीन जाना पड़े, तो यह सिख धर्म की आत्मिक गुलामी से कम नहीं होगी।

  • Trump के तेल समझौते का खुद पाकिस्तान ने बनाया मजाक, X पर शेयर किए Memes

    Trump के तेल समझौते का खुद पाकिस्तान ने बनाया मजाक, X पर शेयर किए Memes

    नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एक घोषणी की थी। उन्होंने कहा था कि अमेरिका और पाकिस्तान के बीच में विशाल तेल भंडार के विकास के लिए एक समझौता हो गया है। करीब 20 सालों से तेल और गैस उत्पादन में गिरावट झेल रहे पाकिस्तान को लेकर ट्रंप ने ऐसी घोषणा की है कि शहबाज शरीफ सरकार बड़ी जीत की तरह पेश कर रही है परंतु देश की जनता सवाल पूछती है कि वो विशाल तेल भंडार है कहां जिसको विकसित करने को लेकर दोनों देशों के बीच में समझौता हुआ है? पाकिस्तान में पिछले कई दशकों से तेल का कोई भी विशाल भंडार नहीं मिला है। ट्रंप के बे-सिर-पैर की घोषणा का पाकिस्तान के लोग मजाक भी उड़ा रहे हैं। ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया वेबसाइट ट्रूथ पर एक मैसेज भी शेयर किया। इस मैसेज में उन्होंने लिखा था कि अमेरिका और पाकिस्तान के बीच में एक समझौता हुआ है जिसके अंतर्गत दोनों देश पाकिस्तान के विशाल तेल भंडार के विकास के लिए साथ मिलकर काम करेंगे। ट्रंप ने लिखा था कि – अभी हम उस तेल कंपनी का चुनाव करने की प्रक्रिया में जो इस साझेदारी का नेतृत्व करेगी। कौन जानता है शायद वो किसी दिन भारत का तेल बेच रहे होंगे। तेल और गैस उत्पादन की किल्लत झेल रहे पाकिस्तान को लेकर ट्रंप की इस घोषणा पर बाजार विश्लेषकों को भी हैरानी हुई। वहीं पाकिस्तान के लोगों ने इसका मजाक भी उड़ाना शुरु कर दिया। सोशल मीडिया पर एक ऐसे कई वीडियो सामने आए हैं जिसमें लोग ट्रंप की इस बात का मजाक उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि पाकिस्तान में विशाल तेल भंडार है इसकी जानकारी उन्हें ट्रंप के ट्रूथ मैसेज से मिली है। आर्थिक बदहाली झेल रहा पाकिस्तान स्थानीय मांग को पूरा करने के लिए भारी मात्रा में तेल और गैस का आयात करता है। पाकिस्तान की बड़ी तेल उत्पादक यूनिट्स सुई, माड़ी, उच और कादिरपुर जैसे ऑयल और गैस फील्ड्स में हाल के सालों में उत्पादन रिकॉर्ड तौर पर गिरा है।

    ट्रंप का उड़ाया लोगों ने मजाक

    पाकिस्तान अपनी जरुरत का सिर्फ 10-15 फीसदी तेल ही स्थानीय तौर पर उत्पादित करता है। बाकी की जरुरत के लिए वो आयात पर निर्भर है। ऐसी स्थिति में ट्रंप को यह भी लगता है कि पाकिस्तान में विशाल तेल भंडार को अमेरिका मिलकर विकसित करने वाला है। ये बात पाकिस्तानियों को भी हजम नहीं हो रही और लोग मीम शेयर करके इसका मजाक बना रहे हैं। एक्स पर इस्लामाबाद के एक यूजर ने एक मीम शेयर किया है। इस मीम में पाकिस्तान खाने वाले तेल का बड़ा सा बर्तन किसी डिश में भारी मात्रा में डाल रहा है। कैप्शन देते हुए लिखा है कि -‘पाकिस्तान का विशाल तेल भंडार’। एक अन्य यूजर ने रॉयटर्स की खबर को ट्वीट करते हुए लिखा कि – ‘तेल समझौते के बाद पाकिस्तान को अमेरिका से तेल की पहली शिपमेंट मिलने वाली है’। इस खबर को रीट्वीट करते हुए यूजर ने व्यंगात्मक लहजे में लिखा है कि – ‘कल तक तो पाकिस्तान में तेल की बड़ी खोज रही थी और आज हम अमेरिका से तेल खरीदना शुरु कर रहे हैं’। नूर तौकीर नाम की यूजर ने तेल में बने परांठे और तंदूरी चिकन की तस्वीर शेयर की है। तस्वीर के साथ उसने कैप्शन दिया कि- ‘यदि आप कहते हैं कि पाकिस्तान के पास तेल नहीं है तो ये परांठे और तंदूरी चिकन किस चीज में बने हैं जरा बताएं’। अन्य यूजर ने लिखा कि – ‘पीएम भुट्टो ने नेशनल असेंबली में कहा था कि पाकिस्तान तीन साल में अपनी जरुरतों में आत्मनिर्भर हो जाएगा। यह 50 साल पहले की बात है इसलिए जब ट्रंप या आसिम मुनीर यह दावा करे कि पाकिस्तान ने तेल और खनिजों का खजाना पा लिया है तो हमें इस पर शक होता है’। लोगों के इन कमेंट्स से यह साफ पता चल रहा है कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति की बात को किस लहजे में ले रहे हैं। डील को लेकर    
  • Punjab News: एडवोकेट के कत्ल मामले में वकीलों ने किया प्रदर्शन, रास्ते किए बंद, देखें वीडियो

    Punjab News: एडवोकेट के कत्ल मामले में वकीलों ने किया प्रदर्शन, रास्ते किए बंद, देखें वीडियो

    अमृतसरः जंडियाला गुरु के वकील लखविंदर सिंह की बाइक सवार बदमाशों द्वारा गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं इस मामले को लेकर बार एसोसिएशन द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। वकीलों ने अदालत की कार्यवाहियां ठप करते हुए कचहरी जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए। इस दौरान हाथों में बैनर-प्लेकॉर्ड लेकर और नारेबाजी करते हुए वकीलों ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ अपना रोष जताया।

    मीडिया से बातचीत करते हुए अमृतसर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह कनेस ने कहा, “अगर अदालतों के माध्यम से इंसाफ दिलाने वाले वकील ही सुरक्षित नहीं रहेंगे, तो आम लोगों की क्या हालत होगी? पंजाब में कानून व्यवस्था का बुरा हाल हो गया है। हर केस में सिर्फ आश्वासन मिलते हैं, कार्रवाई नहीं।” उन्होंने बताया कि वकील लखविंदर सिंह को 21 तारीख को शॉर्ट फायर कर घायल किया गया था।

    कई दिन तक वह अमनदीप अस्पताल में जीवन-मृत्यु की लड़ाई लड़ते रहे, लेकिन अंततः उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे पंजाब की वकील संस्थाओं ने संयुक्त रूप से विरोध जताया। राज्य स्तरीय धरने की घोषणा करते हुए सूबे की सरकार को तुरंत कार्रवाई की चेतावनी दी गई। उन्होंने कहा कि जब एडवोकेट लखविंदर सिंह का संस्कार किया गया था, तो उसी समय पंजाब सरकार की ओर से इटीओ और कैबिनेट मंत्री मौके पर पहुंचे और परिवार से मिलकर पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

    बताया जा रहा है कि इस मामले में अब तक पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और कुछ हथियार भी बरामद हुए हैं। लेकिन जिनके कहने पर यह साजिश हुई, वे मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। वकीलों ने चेतावनी दी है कि जब तक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता, विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर इंसाफ नहीं मिला तो राज्य स्तर पर बड़ा आंदोलन चलाया जाएगा।

  • Punjab News: GYM के बाहर चली तलवारें और गंडासे, देखें वीडियो

    Punjab News: GYM के बाहर चली तलवारें और गंडासे, देखें वीडियो

    पटियालाः जिले में 21 नंबर फाटक पुल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक निजी जिम के बाहर लड़के आपस में लड़ते नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो में लड़के जिम के बाहर किरपाना और गंडासे लेकर एक-दूसरे के पीछे दौड़ते नज़र आ रहे हैं।

    मामला कर्व फिटनेस जिम के बाहर का है। जहां जिम में जिम लगाने आए लड़कों पर बाहर से आए हमलावरों ने हमला कर दिया और किरपाना और गंडासे लेकर दौड़ते नज़र आए। सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि इस हमले में एक सरदार लड़के की पगड़ी खुलती हुई दिखाई दी, जिसे सरदार लड़का अपने ठेले के पास खड़ा दिखाई दे रहा था और इस वीडियो में एक युवक अपनी जांघ पर किरपाण भी रखे हुए दिखाई दे रहा है।

  • Punjab News: महिला ने पति पर लगाए जान से मारने के आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: महिला ने पति पर लगाए जान से मारने के आरोप, देखें वीडियो

    पटियालाः एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां शिवानी नाम की एक महिला ने कथित तौर पर अपने पति पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसने प्रेम विवाह किया था। जिसके बाद उसका पति रोजाना आकर उसके साथ मारपीट करता था। कुछ दिन पहले उसने उसका गला घोंटकर उसकी हत्या करने की भी कोशिश की, लेकिन किसी तरह उसने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई है।

    महिला का कहना है कि उसका पति बार-बार कहता था कि वह उसे जान से मार देगा। महिला ने आरोप लगाए कि उसके पति का अंजू नाम की एक अन्य महिला के साथ अवैध संबंध है। जिसने बिना तालाक लिए सितंबर में उसके साथ शादी कर ली। महिला का कहना है कि उसकी ओर से पटियाला महिला प्रकोष्ठ में शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद कार्रवाई के लिए अमृतसर में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। लेकिन उसका पति वहां नहीं आ रहा है और उसका कहना है कि उसके पति की सितंबर में शादी है। वह न्याय चाहती है क्योंकि उसे धमकाया जा रहा है। अगर उसने कोई कार्रवाई की, तो उसके छोटे भाई-बहन को भी खतरा हो सकता है।