Blog

  • Punjab News: कार और छोटे हाथी की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत, गाड़ी के खुले एयरबैग, देखें वीडियो

    Punjab News: कार और छोटे हाथी की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत, गाड़ी के खुले एयरबैग, देखें वीडियो

    पटियालाः जिले के नाभा रोड पर भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां रखड़ा गांव के नजदीक सामान ढोने वाले छोटा हाथी और वरना कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बच्चे सहित चार लोगों को चोटें लगी हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां कार चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान 79 वर्षीय महेंद्र जैन निवासी अंबाला शहर (हरियाणा) के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी के अनुसार महेंद्र जैन अपने परिवार के साथ मलेरकोटला की तरफ से माथा टेककर लौट रहे थे। इस दौरान रखड़ा गांव के पास छोटे हाथी के साथ उनकी कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के एयरबैग खुलने के बावजूद मोहिंद्र जैन की जान नहीं बचाई जा सकी। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। वहीं मौके पर पहुंचे सैंक्चुरी एनक्लेव पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआइ हरबंस सिंह ने बताया कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि कार चालक की झपकी लगने की वजह से यह हादसा हुआ है। हादसे में एक बच्चे को फ्रैक्चर आया है वही छोटा हाथी गाड़ी के चालक की दोनों टांगें टूट गई है।

    हादसे के वक्त कार में मोहिंदर जैन के साथ उनका बेटा, पत्नी, पुत्र वधू और नाती भी थे। सभी को घायलावस्था में पटियाला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज चल रहा है। राजिंदरा अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात एएसए करनैल सिंह ने बताया कि टोल प्लाजा के पास दोनों वाहन तेज रफ्तार में आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि दोनों वाहनों की छतें उड़ गईं। अन्य घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोहिंदर जैन अंबाला के कई जैन संस्थाओं में प्रमुख भूमिकाओं में रहे हैं। कई संस्थाओं के अध्यक्ष रहे। साथ ही वे सामाजिक संस्थाओं से भी सक्रिय रूप से जुड़े थे। इसके साथ ही वे अंबाला शहर के कई स्कूलों की कमेटी के सदस्य भी रहे।।

     

     

     

     

  • Punjab News: ऐसी जिंदगी किसी को न मिले! दो वक्त का खाना भी नसीब नहीं हो रहा, देखें वीडियो

    Punjab News: ऐसी जिंदगी किसी को न मिले! दो वक्त का खाना भी नसीब नहीं हो रहा, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः एक ऐसी कहानी जिसे सुनकर आपके भी रौंगते खड़े जो जाएंगे। आज के समय में जहां हर कोई तरक्की की राह पर है, लेकिन एक ऐसा भी परिवार है जो आज के जमाने में भी नर्क भरी जिंदगी जीने को मजबूर है। हम बात कर रहे हैं सीमावर्ती गांव नवां बारी की। जहां एक 45 साल की विधवा महिला जानवरों से भी बदतर जिंदगी जी रही है। रहने को एक छोटा सा कमरा तो है, लेकिन उसका भी नहीं पता वह कब गिर जाए। रात को भी भूखे पेट सोना पड़ रहा है।

    विधवा महिला की बहन सीमा रानी ने बताया कि उसकी बहन जिसे आंखों से बहुत कम दिखाई देता है वह नर्क भरी जिंदगी जी रही है। सीमा ने बताया कि उसकी बहन औऱ उसके पति का मौत हो चुकी है। घर में कमाने वाला कोई भी नही है। एक बेटा था जो नशे का आदि होने के चलते वह भी मर गया। अब सारी जिंदगी अकेले नर्क भरे हालातों में जी रहे है। घर में खाना बनाने के लिए राशत तक नहीं है। अगर कोई कुछ खाने को दे देता है तो वह खा लेते हैं नहीं तो भूखे पेट ही सोना पड़ रहा है। आंखों से दिखाई न देने से वह काम भी नहीं कर पा रही। आर्थिक रूप से कमाई का कोई साधन नहीं है।

    महिला ने बताया कि चुनाव के समय हर राजनीतिक नेता यहां आते है और उनका घर बनाने और आर्थिक मदद देने का वादा करता है, लेकिन वोट देने के बाद कोई उनकी सुध तक नहीं लेता। उन्हें दो वक्त का खाना भी नसीब नहीं हो रहा। पीड़ित ने बताया कि उनके घर में न तो बाथरूम है और न ही पीने का पानी। सर्दी हो या गर्मी वह एक झोपड़ी जैसे घर में रह रहे है। जिसकी छत्त भी काफी खस्ता हो चुकी है जो कभी भी गिर सकती है। बारिश होने पर छत्त के गीरने के डर से वह एक कोने में बैठे रहते है। उन्होंने सरकार से मांग की कि कोई आकर उनकी दयनीय हालत पर तरस खाकर उनकी मदद करें, ताकि वह भी अच्छी जिंदगी जी सके।

  • Punjab News: धरना प्रदर्शन में अकाली दल के नेता मलूका की बिगड़ी तबीयत, देखें वीडियो

    Punjab News: धरना प्रदर्शन में अकाली दल के नेता मलूका की बिगड़ी तबीयत, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल की अगुवाई में आज प्रदर्शन किया गया। जहां धरना प्रदर्शन की समाप्ति के बाद अकाली दल के सीनियर नेता सिकंदर सिंह मलूका की अचानक सेहत बिगड़ गई। मीडिया से बातचीत करते हुए मलूका को अचानक चक्कर आना शुरू हो गया। जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों और समर्थकों ने मलूका को कार तक पहुंचाया।

    Read in Punjabi:- ਸਿਕੰਦਰ ਸਿੰਘ ਮਲੂਕਾ ਸਾਬਕਾ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਦੀ ਅਚਾਨਕ ਤਬੀਅਤ ਵਿਗੜੀ

    इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें मलूका मीडिया से बात करते हुए बता रहे है कि यह धरना अब तक का सबसे बड़ा धरना है। इस दौरान अचानक मलूका को चक्कर आने लगते है। जिसके बाद समर्थकों द्वारा उन्हें पानी पिलाया जाता है। इस दौरान अचानक मलूका की तबीयत खराब हो जाती है और मलूका को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाने के लिए कार में बिठाया जाता है। जिसके बाद मलूका के साथ सुरक्षा कर्मी उन्हें उपचार के लिए कार में लेकर सवार हो जाते है।

  • Jalandhar के पूर्व सब इंपेक्टर पर महिला और बच्चे को कुचलने के लगे आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar के पूर्व सब इंपेक्टर पर महिला और बच्चे को कुचलने के लगे आरोप, देखें वीडियो

    कपूरथलाः संतपुरा इलाके में एक सब-इंस्पेक्टर (एसआई) पर महिला को कार से कुचलने के आरोप लगे है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि महिला के कार के आगे है और कार चालक गाड़ी को रोकने की बजाये उसे सड़क पर घिराकर तेजी से कार लेकर फरार हो गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस घटना में महिला घायल हो गई और उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल महिला की पहचान गुरप्रीत कौर उर्फ प्रीति के रूप में हुई है।

    गुरप्रीत कौर ने बताया कि वह अपने घर से स्कूटी पर बाहर निकली थी, तभी मोहल्ले में नया मकान बना रहे जालंधर थाने में तैनात रह चुके बलजीत सिंह ने प्लॉट में बुलाया। वह खुद को थाने में एसएचओ बता रहा है। महिला का कहना हैकि वह उनके घर में अक्सर पानी मांगने के लिए आ जाता है। महिला ने कहा कि इस दौरान उक्त बलजीत ने उसे आवाज देकर बुलाया, उस दौरान वहां पहले से निशान सिंह मौजूद था और दोनों शराब पी रहे थे। जैसे ही वह वहां पहुंची, बलजीत सिंह ने उस पर अभद्र टिप्पणियां करना शुरू कर दीं।

    विरोध करने पर एसआई ने शराब से भरा गिलास उसके चेहरे पर फेंक दिया। इसके बाद प्रीति ने तुरंत थाना सिटी कपूरथला के अधिकारियों को फोन कर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद उक्त पुलिस ने नशे में फंसाने की धमकियां दी। जिसके बाद जब वह थाना प्रभारी से फोन पर बात कर रही तो इसी बीच दोनों आरोपी कार (PB09 T 0862) में सवार होकर भागने लगे। जब महिला ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने तेज रफ्तार कार से उसे कुचलने की कोशिश की। गनीमत रही कि प्रीति का चार साल का बच्चा बाल-बाल बच गया।

    पीड़ित महिला गुरप्रीत कौर ने कहा कि वह पहले एक इंस्पेक्टर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहती थी और उसी से उसका एक बेटा भी है। इंस्पेक्टर की मौत के बाद एसआई बलजीत सिंह उस पर गलत नजर रखने लगा था। इस मामले में जब बलजीत सिंह से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उनसे बात नहीं हो सकी। प्राप्त जानकारी मुताबिक डीएसपी दीप कर्ण ने कहा कि दोनों पक्षों की शिकायतें प्राप्त हो चुकी हैं। मामले में दोनों पक्षों को थाने बुलाया बुलाकर बात करने का समय दिया गया है। वहीं, जिस व्यक्ति पर आरोप है, वह पंजाब पुलिस से रिटायर्ड हो चुके हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: इस दिन होगी श्री अकाल तख्त साहिब में 5 सिंह साहिबानों की बैठक, शिक्षा मंत्री को किया तलब

    Punjab News: इस दिन होगी श्री अकाल तख्त साहिब में 5 सिंह साहिबानों की बैठक, शिक्षा मंत्री को किया तलब

    अमृतसरः श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार एवं तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गरगज की अध्यक्षता में विभिन्न पंथक और धार्मिक मामलों पर विचार-विमर्श के लिए सचिवालय श्री अकाल तख्त साहिब में 5 सिंह साहिबानों की बैठक 6 अगस्त को सुबह 9 बजे रखी गई है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए सचिवालय श्री अकाल तख्त साहिब के इंचार्ज ने बताया कि 6 अगस्त को होने वाली 5 सिंह साहिबानों की बैठक में पंजाब कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह और भाषा विभाग पंजाब के निदेशक जसवंत सिंह को भी तलब किया गया है। ऐसे में दोनों 6 अगस्त को उपस्थित होंगे। उन्होंने कहा कि दोनों को ई-मेल के माध्यम से सूचना भेज दी गई है।

  • Rahul Gandhi ने Supreme Court में दायर की याचिका, इस मामले में उठाए हाई कोर्ट पर सवाल

    Rahul Gandhi ने Supreme Court में दायर की याचिका, इस मामले में उठाए हाई कोर्ट पर सवाल

    नई दिल्ली: कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भारतीय सेना के खिलाफ उन्होंने कुछ शब्द कह दिए थे जिसके बाद उन पर मानहानि का दावा हुआ था। ऐसे में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट को चुनौती देते हुए उनके खिलाफ याचिका दायर की है। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान सोमवार को राहुल गांधी को फटकार भी लगाई है। कोर्ट ने कहा कि – आपको कैसे पता चला कि चीन ने 2000 किलोमीटर तक भारत की जमीन हड़प ली हुई है। ऐसे में यदि आप सच्चे भारतीय होते तो ऐसा नहीं कहते? सुनवाई के दौरान सुप्रीम जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस एजी मसीह की बेंच ने राहुल गांधी की ओर से दिए गए बयानों पर भी असहमति जताई है। राहुल गांधी की ओर से पेश हुए सीनियर वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने शुरुआत में यह दलील दी है कि यदि कोई विपक्षी नेता मुद्दे नहीं उठा सकता है तो यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति होगी। अदालत में उन्होंने कहा कि यदि वह प्रेस में छपी हुई ये बात नहीं कह सकते हैं तो वह विपक्ष के नेता नहीं हो सकते। इस पर जस्टिस दत्ता ने सवाल किया है कि आपको जो कुछ भी कहना हो संसद में क्यों नहीं कहते? आपको सोशल मीडिया पोस्ट में यह क्यों कहना है? राहुल गांधी के बयान पर असहमित जताते हुए जस्टिस दत्ता ने पूछा कि आप बिना किसी सबूत के ये बयान आखिर क्यों दे रहे हैं। यदि आप एक सच्चे भारतीय होते तो आप यह सब नहीं कहते।

    इसलिए हुआ राहुल गांधी पर केस

    अपनी 2023 की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया है कि पूर्व सेना अधिकारी ने उन्हें बताया था कि चीन ने 2,000 वर्ग किलोमीटर भारतीय क्षेत्र पर कब्जा कर लिया हुआ है। उनके इस बयान को लेकर सियासी घमासान छिड़ गया था और उनके खिलाफ मुकदमा भी दायर हुआ था। राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के मुकदमे को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि आपको कैसे पता चला कि चीन ने 2,000 किलोमीटर क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है? इस पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि यदि आप सच्चे भारतीय हैं तो आप ऐसा नहीं कहते। कोर्ट ने पूछा कि क्या आपके पास कोई विश्वसनीय जानकारी है? जब भी सीमा पार कोई विवाद होता है तो क्या आप ये सब कह सकते हैं कि आप सांसद में सवाल क्यों नहीं पूछते? कोर्ट ने राहुल गांधी को फटकार भी लगाई है। उन्होंने कहा कि आप विपक्ष के नेता है तो आप ये बातें क्यों कहेंगे? आप ये सवाल संसद में क्यों नहीं पूछते? इसके जवाब में राहुल की ओर से पेश हुए अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा है कि उन्होंने संसद में बोलने की छूट पाने के लिए चुनाव नहीं लड़ा है। अनुच्छेद 19 (1) (ए) राहुल गांधी को सवाल पूछने की इजाजत देता है। सुप्रीम कोर्ट में सिंघवी ने यह स्वीकार भी किया है कि याचिकाकर्ता अपना बयान अच्छी तरह से पेश कर सकते थे। शिकायत सिर्फ सवाल उठाने के लिए उन्हें परेशान करने की कोशिश के अलावा कुछ नहीं है यह एक विपक्षी नेता का कर्तव्य है। उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में नियमों का पालन नहीं किया हालांकि जस्टिस दत्ता ने बताया है कि यह मुद्दा हाई कोर्ट के सामने नहीं उठाया गया था। सिंघवी ने यह माना है कि इस पॉइंट को उठाने में कोई चूक हुई। उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट में चुनौती मुख्य तौर पर शिकायकर्ता के अधिकार क्षेत्र पर ही केंद्रित थी। सिंघवी ने राहुल की ओर से कहा है कि उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने की जरुरत नहीं है। मामले में संज्ञान लिए जाने से पहले उन्हें कोई भी प्राकृतिक न्याय भी नहीं दिया गया है। सिंघवी ने कहा है कि वह उस भावना को समझते हैं जिसके अंतर्गत बेंच ने सवाल पूछे हैं परंतु इस बात पर आम सहमित है कि यहां कोई प्राकृतिक न्याय या सुनवाई नहीं हुई है।

    SC ने लगाई कार्रवाई पर रोक

    सिंघवी ने हाई कोर्ट के इस तर्क पर सवाल उठाया है कि शिकायतकर्ता यदि पीड़ित व्यक्ति नहीं है फिर भी वह अपमानित व्यक्ति है। बेंच इस पॉइंट पर विचार करने के लिए भी सहमत हो चुकी है कि इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस फैसले को चुनौती देने वाली राहुल गांधी की याचिका पर नोटिस भी जारी किया है जिसमें उन्होंने कार्यवाही को रद्द करने से मना कर दिया था। राहुल गांधी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार और शिकायतकर्ता को नोटिस भी जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल राहुल गांधी को राहत देते हुए निचली अदालत में मानहानि मामले की कार्यवाही पर भी रोक लगा दी है और सुनवाई के लिए 3 हफ्ते के बाद का समय तय किया है।    
  • 6 बार विधायक रह चुके कांग्रेस नेता ने दिया पार्टी से इस्तीफा

    6 बार विधायक रह चुके कांग्रेस नेता ने दिया पार्टी से इस्तीफा

    पटनाः बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक नेताओं में पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टियों में शामिल होने का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। दरअसल, पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक राम कांग्रेस छोड़कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) या JDU में शामिल हो गए हैं। अशोक राम का यह फैसला बिहार की राजनीति में और हलचल मचा सकता है।

    अशोक राम ने कांग्रेस के साथ अपने 4 दशक पुराने रिश्ते को तोड़ने का कारण पार्टी द्वारा दलितों को लगातार नजरअंदाज करना बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सिर्फ भाषणों और नारों में ही सामाजिक न्याय की बात करती है, लेकिन असल में दलितों को सीमित रखा जाता है। उन्होंने कहा कि वे अब नीतीश कुमार जैसे दूरदर्शी नेता के साथ काम करना चाहते हैं, जो विकास और सामाजिक सद्भाव के लिए प्रतिबद्ध हैं। JDU के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य संजय कुमार झा ने अशोक राम का खुले दिल से स्वागत किया।

    उन्होंने कहा कि अशोक राम का समाज के सभी वर्गों पर गहरा प्रभाव है और उनके आने से JDU को, खासकर दलित समुदाय में, और मजबूती मिलेगी। झा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी में बड़े स्तर पर बदलाव हो रहा है और कई अन्य नेता भी JDU के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की दलित नीति अब केवल दिखावा बनकर रह गई है। डॉ. अशोक राम बिहार में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शामिल रहे हैं। उनका नाम बिहार के दलित नेताओं में शुमार है। वे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। वे छह बार विधायक भी रह चुके हैं। वे बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।

     

     

  • Punjab News: 10 लाख की lottery का विजेता लापता, ढोल बजाकर की जा रही तलाश, देखें वीडियो

    Punjab News: 10 लाख की lottery का विजेता लापता, ढोल बजाकर की जा रही तलाश, देखें वीडियो

    लुधियानाः 10 लाख की लॉटरी का विजेता अभी भी लापता है। यह लॉटरी पनोट एंटरप्राइजेज के मलेरकोटला स्थित पंडित लॉटरी काउंटर से खरीदी गई थी और 2 अगस्त को डेढ़ करोड़ की लॉटरी में से यह दूसरा इनाम 10 लाख का था। जिसका विजेता अभी भी लापता है। वहीं, भनोट लॉटरी विक्रेता ने हाथों में पोस्टर लेकर टिकट नंबर बताया और ढोल बजाकर लड्डू बांटे। इस दौरान अपील की कि यह लॉटरी विजेता अपना 10 लाख का इनाम ले जाए। इतना ही नहीं, उसने बताया कि उसके काउंटर से 5 लाख की एक और लॉटरी निकली है।

    लॉटरी विक्रेता शाम सुंदर भनोट ने बताया कि वह वितरक के तौर पर काम करते हैं और यह लॉटरी मलेरकोटला स्थित उनके पंडित लॉटरी काउंटर से खरीदी गई थी, जिसका नंबर भी उन्होंने बताया है। उन्होंने बताया कि उस नंबर वाली लॉटरी का विजेता अभी भी लापता है, जिसकी 10 लाख रुपये की लॉटरी निकली है। जिसका पता नहीं चल पाया है, उसे ढूंढने के लिए आज ढोल बजाए जा रहे हैं और लड्डू बांटे जा रहे हैं। यह लॉटरी एक महीने के लिए वैध है और इसे खरीदने वाला संदिग्ध अभी तक सामने नहीं आया है।

  • Jalandhar News: राखी पर्व को लेकर डाकघर में लोगों की सुविधाओं के लिए किए गए ये प्रबंध, देखें वीडियो

    Jalandhar News: राखी पर्व को लेकर डाकघर में लोगों की सुविधाओं के लिए किए गए ये प्रबंध, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: भाई-बहन के प्रेम को समर्पित त्योहार रक्षाबंधन बस आने ही वाला है। इस खास त्योहार पर बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र (Rakhi) बांधती हैं और भाई उपहार में बहन को उसकी पसंद की चीजें लाकर देते हैं। रक्षाबंधन आमतौर पर साथ ही मनाया जाता है लेकिन समय की कमी और कभी-कभी शहरों की दूरी के चलते बहनों के लिए भाई के घर जाना या भाई के लिए रक्षाबंधन मनाने के लिए बहन के घर आना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में विदेशों में रह रहे भाईयों को लेकर बहने ऑनलाइन राखी भेजकर उनकी लंबी उम्र के लिए मनोकामना करती है।

    वहीं भारतीय डाक विभाग की ओर से रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बहनों को अपने भाई तक राखी सुरक्षित पहुंचाने के लिए विशेष लिफाफों का इंतजाम किया गया हैं। डाक विभाग से राखी भेजने के लिए वाटरप्रूफ लिफाफे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वहीं जालंधर में राखी के पर्व पर डाकखाने में भारी मात्रा में लोग पहुंच रहे है। वहीं डाकखाने में लोगों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए डाकखाना विभाग की ओर से अतिरिक्त काउंटर लगाए गए है।

    मामले की जानकारी देते हुए डाक अधीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि राखी के पर्व में लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए 5 काउंटर लगाए गए है और समय भी बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि 4 अगस्त तक अधिकतर लोगों द्वारा राखी डाक के जरिए भेजी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि पार्सल के जरिए राखी भेजने के लिए सुबह 9 बजे से 7 बजे तक का समय रखा गया है। ऐसे में अब तक अधिकतर लोग राखी पार्सल के जरिए भेज चुके है। अब कम मात्रा में लोग राखी पार्सल करने के लिए आ रहे है।

    उन्होंने कहाकि आईटी 2.0 न्यू टेक्नोलॉजी को लेकर 22 जुलाई को मीटिंग हुई थी। जिसमें अधिकतर लोगों की सिस्टम धीरे चलने की शिकायत थी। इसी को ध्यान में रखते हुए कमियों को दूर किया गया। इस बार लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। वहीं राखी के पर्व को ध्यान में रखते हुए डाक विभाग द्वारा स्पेशल बॉक्स और स्पेशल इनवेल्प तैयार किए गए हैं। लोगों की सुविधाओं को लेकर प्रत्येक साइज के बॉक्स तैयार किए गए। मेल ट्रासमिशन के लिए काफी इंतजाम किए गए। जिसमें ट्रकों के जरिए पंजाब की डाक दिल्ली पहुंचाई जा रही है। दिल्ली में एयरपोर्ट के जरिए विदेशों में डाक भेजी जा रही है।

  • बंद दुकान में हुआ ब्लास्ट, 100 फीट दूर गिरा शटर, उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    बंद दुकान में हुआ ब्लास्ट, 100 फीट दूर गिरा शटर, उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हरियाणा के पंचकूला के कालका बाजार में फास्ट फूड की दुकान में अचानक धमाका हो गया। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार ब्लास्ट सुबह 10 बजे के करीब हुआ। मिली जानकारी के अनुसार बाजार में फास्ट फूड की दुकान में हुआ धमाका इतना जोरदार था कि बंद दुकान का शटर सड़क से 100 मीटर दूर जाकर गिरा।

    बताया जा रहा हैकि इस घटना के दौरान दुकान के पास खड़ी बाइक और स्कूटी भी धमाके से गिर गईं। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। गनीमत यह रही कि घटना के दौरान दुकान बंद थी और हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकेगा। अभी दुकान में ब्लास्ट होने के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया जा है। लोगोंं द्वारा घटना की सूचना दमकल विभाग को भी दी गई। मौके पर दमकल विभाग की टीम पहुंची, लेकिन घटना में दुकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।