Blog

  • 10 करोड़ की Lamborghini Aventador Sports Car में लगी आग, देखें वीडियो

    10 करोड़ की Lamborghini Aventador Sports Car में लगी आग, देखें वीडियो

    बेंगलुरुः बेंगलुरु में महंगी स्पोर्ट्स गाड़ी लेम्बोर्गिनी एवेंटाडोर में अचानक आग लगने की घटना सामने आई है। गाड़ी में आग लगने की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार सुपरकार की कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह कार सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर संजीव उर्फ ‘निम्मा माने मागा संजू’ की है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कार के पिछले हिस्से में आग लगी थी, जहां आमतौर पर इंजन होता है।

    घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया। आग लगने के बाद लोगों ने बाल्टी से पानी और रेत डालकर आग बुझाने की कोशिश की। इसके साथ ही फायर एक्सटिंग्विशर का भी इस्तेमाल किया गया। हालांकि, इस घटना में कार में बैठे किसी भी व्यक्ति को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। आग लगने की वजह से कार को काफी नुकसान हुआ है।

    शुरुआत में कुछ लोगों ने दावा किया कि पूरी कार जलकर खाक हो गई, लेकिन बाद में संजीव ने खुद बताया कि कार को केवल मामूली नुकसान हुआ है। बता दें, संजीव के इंस्टाग्राम पर 2 लाख से ज्यादा फोलोवर्स हैं और वह अपनी लग्जरी कारों और भारी सोने के गहनों के लिए जाने जाते हैं। दिलचस्प बात यह है कि वे खुद को एक किसान बताते हैं और सोशल मीडिया पर वो काफी ज्यादा मशहूर भी हैं। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि कार में आग कैसे लगी। पुलिस और संबंधित एजेंसियां इस मामले की जांच कर रही है।

     

     

  • Tariff बयान पर एक बार फिर बोले अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump

    Tariff बयान पर एक बार फिर बोले अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump

    नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज भारत समेत कई देशों पर लगाए गए रेसिप्रोकल टैरिफ का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें यह कई साल पहले ही कर देना चाहिए था। ट्रंप ने जोर देकर कहा है कि अमेरिका देश में आने वाले सैंकड़ों अरब डॉलर से अपना कर्ज चुकाएगा। मीडिया के साथ बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि – ‘हम कर्ज चुकाने वाले है। हमारे पास बहुत सारा पैसा आ रहा है। देश में अब तक आए धन से कहीं ज्यादा हम जो करने जा रहे हैं। उनमें से एक कर्ज कम करना। हमें यह कई साल पहले ही कर लेना चाहिए था। मैंने चीन के साथ अपने कार्यकाल के दौरान ऐसा किया था। कोविड के कारण हम बाकी काम नहीं कर पाए हैं’।

    हमारा देश अब सैंकड़ों अरब डॉलर कमाएगा

    ‘मैं किसी तरह का दबाव नहीं चाहता मैं निष्पक्षता चाहता हूं हम जहां भी और जितना हो सके पारस्परिक लाभ चाहते हैं। कभी-कभी यह उनके लिए बहुत ही ज्यादा हो जाता है। यह एक बहुत बड़ी राशि होगी और मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि हमारा देश अब सैंकड़ों डॉलर कमाएगा। ट्रंप ने इस साल जनवरी में अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। व्हाइट हाउस में दूसरी बार वापसी की थी। उन्होंने अमेरिका के पुराने ग्लोबल इकोनॉमिक ऑर्डर को खत्म कर दिया है। ट्रंप ने उन देशों को दंडित करने का फैसला भी किया है जो कि एकतरफा टैरिफ लगा रहे थे और जो देश रेसिप्रोकल टैरिफ से सहमत हुए उनसे भारी रियायतें हासिल हुई है’।

    देशों से आयात पर 50 फीसदी रेसिप्रोकल टैरिफ

    डोनाल्ड ट्रंप ने 2 अप्रैल को उन सभी देशों की आयात पर 50 फीसदी रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है जिनके साथ अमेरिका का व्यापार कम हो गया था। इसके अलावा देशों पर 10 फीसदी का बेसलाइन टैरिफ लगाया है। उन्होंने व्यापार का बेसलाइन टैरिफ लगाया गया है। उन्होंने व्यापार घाटे को भी राष्ट्रीय आपातकाल घोषित करने के लिए 1977 के एक कानून का हवाला दिया है। इस कानून का हवाला देते हुए उन्होंने व्यापक आयात करों को उचित ठहराया है। इस घोषणा के बाद जब बवाल मचा तो उन्होंने देशों को बातचीत का मौका देने के लिए रेसिप्रोकल टैरिफ को 90 दिनों के लिए स्थगित कर दिया। आखिरकार कुछ देशों में ट्रंप की मांगों के सामने घुटने भी टेक दिए हैं जिन देशों ने ऐसा नहीं किया उनको टैरिफ के कारण ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा है।

    इन देशों पर लगाया सबसे ज्यादा टैरिफ

    ट्रंप ने 69 देशों पर 10 से लेकर 50% तक टैरिफ लगाए हैं। इसमें सीरिया पर 41%, कनाडा पर 35%, ब्राजील पर 50%, भारत में 25%, स्विटजरलैंड पर 39% और ताइवान पर 20%। अमेरिकी राष्ट्रपति ने पाकिस्तान पर पहले 29% टैरिफ लगाया था इसके बाद तेल डील होने के बाद 19 फीसदी कर दिया।
  • Punjab News: BJP ने किया जिला प्रधान का ऐलान

    Punjab News: BJP ने किया जिला प्रधान का ऐलान

    लुधियानाः पंजाब में भाजपा ने 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। जहां भाजपा ने पंजाब का कार्यकारिणी प्रधान अश्वनी शर्मा को नियुक्त किया गया है। वहीं आज भाजपा ने ग्रामीण जिला अध्यक्ष की घोषणा की है। इस दौरान भाजपा ने गगनदीप सिंह सनी कैथ को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।

    वहीं अश्वनी शर्मा द्वारा राज्य के अलग-अलग जिलों का दौरा किया जा रहा है और भाजपा के नेताओं से जाकर हलकों में आ रही समस्याओं को लेकर बात की जा रही है। बताया जा रहा हैकि भाजपा की नजरें 2027 के विधानसभा चुनावों पर है। जिसको लेकर भाजपा द्वारा पार्टी को मजबूत करने के लिए नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी जा रही है।

  • Punjab News: BJP नेता ने लोगों से की अपील, देखें वीडियो

    Punjab News: BJP नेता ने लोगों से की अपील, देखें वीडियो

    पठानकोट: पिछले कुछ समय से पठानकोट में बाहरी राज्यों से आने वाले प्रवासियों की संंख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। इसके कारण पठानकोट के व्यापारियों का व्यापार तो प्रभावित हुआ है साथ में अब ये प्रवासी पठानकोट में मकान खरीदकर किराए पर आने लगे हैं। इससे पठानकोट के लोगों में आक्रोश भी है। ऐसे में आक्रोश के चलते बीजेपी नेता वॉर्ड मुनियादियों में कार्रवाई कर रहे हैं और लोगों से इन प्रवासियों के मकान किराए पर न देने और बेचने की अपील कर रहे हैं।

    इस बारे में पंजाब बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा और बाकी नेताओं से भी बात हुई। उन्होंने प्रशासन पर बड़ा सवाल उठाते हुए कहा कि ये प्रवासी कहां से आ रहे हैं और पठानकोट में आने वाले इन लोगों का इरादा क्या है। उनका कहना है कि पठानकोट में कोई उद्योग नहीं है फिर भी प्रवासी लोगों की संख्या यहां पर पहुंच रहे हैं। पहले भी उन्होंने स्थानीय प्रशासन से इन लोगों की पूरी स्टीकता से जांच करने के लिए कहा था।

    ऐसा इसलिए क्योंकि यदि दो सीटें बन सकती हैं तो आधार कार्ड बनवाना भी कोई बड़ी बात नहीं है। उन्होंने कहा है कि पठानकोट में जो लोग रेहड़ी लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। उन्हें सब्जी मंडी के अंदर निगम ने ढक दिया है। वहीं ये प्रवासी पठानकोट की सड़कों के साथ-साथ आर्मी एरिया के बाहर भी रेहड़ी लगाकर बैठे हैं जो सुरक्षा के लिहाज से गलत है ऐसे में प्रशासन को इस पर ध्यान देने की जरुरत है।

     

  • Punjab News: National Highway पर ट्रक ने छात्र को कुचला, परिजनों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    Punjab News: National Highway पर ट्रक ने छात्र को कुचला, परिजनों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    पठानकोटः पठानकोट अमृतसर नेशनल हाईवे पर नरोट मेहरा पुली के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां मंत्री के काफिले के पास से गुजर रहे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान 20 वर्षीय अंकुश डोगरा पुत्र नागर चंद निवासी बजरी कंपनी वार्ड नंबर 33 के रूप में हुई है। बताया जा रहा हैकि कैबिनेट मंत्री के काफीले को बचाते हुए ट्रक ड्राइवर द्वारा मोटरसाइकिल सवार को साइड मारी गई। इस घटना में छात्र की मौत हो गई। वहीं गुस्से में आये परिवार वालों व स्थानीय लोगो ने रोष जताते हुए पठानकोट अमृतसर राष्ट्रीय मार्ग जाम कर दिया। चश्मदीद नरिंदर पाल ने कहा कि मंत्री साहिब का काफिला अचानक सड़क पर आ गया।

    ट्रक ड्राइवर ने काफिला बचाने के लिए जैसे ही गाड़ी साइड की तो यह हादसा हो गया। चश्मदीद ने कहा कि कैबिनेट मंत्री का काफिला अचानक दूसरी तरफ से यू टर्न लेने लगा और पीछे से आ रहे एक ट्रक ड्राइवर की ब्रेक ना लगने के कारण ट्रक असंतुलित हो गया। इस घटना में ट्रक चालक ने पहले मोटरसाइकिल सवार को अपनी चपेट में लिया, फिर बाद में एक कार को टक्कर मारी। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

    मृतक के परिजनों को कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन देने के करीब 1 घंटे बाद पठानकोट अमृतसर नेशनल हाईवे को सुचारू रूप से पुलिस द्वारा चलाया गया। दूसरी ओर घटना स्थल पर पहुंचे मृतक युवक के परिवार सदस्य और रिश्तेदारों ने बताया कि अंकुश आज पहले दिन घर से कोटली स्थित कॉलेज जाने के लिए मोटरसाइकिल पर सुबह निकला। जैसे ही वे नरोट मेहरा की पुली निकट पहुंचा तो वहां के मौजूदा लोगों ने बताया कि कैबिनेट मंत्री के काफिले ने अचानक यू-टर्न ले लिया। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में उनका बाइक सवार बेटा आ गया और घटना में उसकी मौत हो गई।

    घटना के बाद मंत्री का काफिला मौके से निकल गया। जब परिवार ने घटनास्थल पर पुलिस से सीसीटीवी दिखाने की मांग की तो उन्हें कैमरे नहीं दिखाए गए। पीड़ित परिवार को शक है कि घटना का सीसीटीवी जो पुलिस के पास है उससे छेड़छाड़ किए जाने का उन्हें आंदेशा है। एसपी मनोज ठाकुर और थाना सदर प्रभारी हेमराज ने कहा कि पुलिस जांच में सामने आया है कि जिस समय हादसा हुआ था उससे पहले मंत्री का काफिला वहां से निकल चुका था। युवक की मौत ट्रक की चपेट में आने से हुई और ट्रक चालक खिलाफ बनती कार्रवाई की जा रही है। जबकि युवक का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल पठानकोट करवाया जा रहा है।

     

  • Oval Test: रोमांचक मुकाबले में India ने England के जबड़े से छीनी जीत

    Oval Test: रोमांचक मुकाबले में India ने England के जबड़े से छीनी जीत

    नई दिल्लीः लंदन के ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए भारत और इंग्लैंड के 5वें टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने शानदार जीत हासिल की। भारत ने इस टेस्ट मैच में इंग्लैंड के जबड़े से जीत छीनी है। इस जीत के साथ 93 साल बाद भारत ने इंग्लैंड की धरती पर भारत ने इतिहास रच दिया है। दरअसल, इंग्लैंड ने दूसरी में हैरी ब्रूक और जो रूट में शानदार शतक जड़कर इंग्लैंड टीम को जीत के पास पहुंचाया, लेकिन भारत ने दोनों खिलाड़ियों के शतक के बावजूद हौंसला बनाए रखा और दोनों खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। Read in English:- India Clinch Epic 6-Run Win at The Oval, Draw Series 2-2 as Siraj Dismantles England’s Final Stand Read in Punjabi:- 93 ਸਾਲ ਬਾਅਦ ਭਾਰਤ ਨੇ ਇੰਗਲੈਂਡ ਦੀ ਧਰਤੀ ‘ਤੇ ਰਚਿਆ ਇਤਿਹਾਸ, ਟੈਸਟ ਜਿੱਤ ਨਾਲ ਹੋਈ ਸੀਰੀਜ਼ ਬਰਾਬਰ, ਦੇਖੋ ਖ਼ਬਰ…..

    29 रनों पर 4 खिलाड़ी आउट

    जिसके बाद इंगलैंड टीम के खिलाड़ियों का मैदान पर आना-जाना लगा रहा। इसी रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 6 रनों से जीत लिया। इस जीत के साथ ही 5 मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 का भी समापन हो गया है। ये सीरीज अब 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई है। सीरीज का एक मैच ड्रॉ रहा था। दरअसल, इंग्लैंड टीम को आखिरी दिन जीत के लिए 35 रनों की दरकार थी। वहीं भारत को जीत के लिए 4 विकेट चाहिए थे। सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने गेंदबाजी का मोर्चा संभाला। सिराज ने सबसे पहले जेमी स्मिथ को आउट किया। इसके बाद सिराज ने ओवर्टन का शिकार किया और भारत का दबदबा बनाया। इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने जोस टंग को पवेलियन भेजा।

    रोमांचक मुकाबले में 6 रन से जीता भारत

    इसके बाद एक हाथ से बल्लेबाजी के लिए क्रिस वोक्स मैदान पर पहुंचे। दूसरे छोर से एटिंक्सन ने मोर्चा संभाला। लेकिन सिराज ने उन्हें भी आउट कर दिया। आखिरकार भारत ने ये मैच 6 रन से जीत लिया। मुकाबले में भारत ने इंग्लिश टीम को जीत के लिए 374 रनों का टारगेट दिया था। भारतीय टीम ने जहां अपनी पहली पारी में 224 रन बनाए, वहीं इंग्लैंड की पहली इनिंग्स 247 रन पर सिमटी। यानी मेजबान इंग्लैंड को पहली पारी के आधार पर 23 रनों की मामूली बढ़त मिली। इसके बााद भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में 396 रन स्कोर किए।

    96 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड

    इस सीरीज की बात करें तो हेडिंग्ले में पहले टेस्ट से लेकर अब तक सभी मैचों में भारत और इंग्लैंड ने मिलकर कम से कम एक बार 300 का आंकड़ा पार किया है। बर्मिंघम टेस्ट में तो तीन बार 300+ स्कोर बने थे। मैनचेस्टर और ओवल में दोनों टीमों ने एक-एक बार 300 रन का आंकड़ा पार किया। इससे पहले 1975-76 में ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज ने भी एक टेस्ट सीरीज में 13 बार 300+ स्कोर बनाए थे। लेकिन भारत और इंग्लैंड की मौजूदा सीरीज ने इस रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया।  
  • ‘Kaps Cafe’ पर फायरिंग मामले में कॉमेडियन Kapil Sharma ने तोड़ी चुप्पी, देखें वीडियो

    ‘Kaps Cafe’ पर फायरिंग मामले में कॉमेडियन Kapil Sharma ने तोड़ी चुप्पी, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा के कनाडा में स्थित ‘Kaps Cafe‘ में हमलावारों द्वारा फायरिंग की गई थी। कपिल शर्मा ने सरी में कुछ समय पहले ही कैफे खोला था, जिसके बाद उनके कैफे पर अज्ञात हमलावारों द्वारा फायरिंग की गई। जिसके बाद कैफे को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था। लेकिन कपिल शर्मा ने कैफे को फिर से खोला और अब एक वीडियो सामने आई है, जिसमें कई स्थानीय पुलिस अधिकारी और मेयर खुद कैफे में आकर बैठे हैं और वहां की चीजों का मजा ले रहे हैं।

    कपिल ने जानकारी दी कि उनका कैफे दोबार खुल गया है। अब कपिल शर्मा ने कुछ वीडियोज और फोटोज शेयर किए हैं, जिनमें पुलिस अधिकारी उनके कैफे में स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लेते दिख रहे हैं। खास बात ये है, वहां स्थानीय पुलिस अधिकारियों और मेयर ने खुद कैफे में आकर अपना स्पोर्ट दिखाया। इस संवेदनशील घटना के बाद, कपिल शर्मा ने काफी समय बाद अपनी चुप्पी तोड़ी, और वीडियो पोस्ट के साथ मेयर का धन्यवाद किया। वीडियो में कनाडा की सरे पुलिस ऑफिसर्स और मेयर ब्रेंडा लॉक उनके कैफे में बैठे हुए दिखे, वहां सभी ने खाने का मजा लिया और स्टाफ से बातचीत भी की।

    Read In Punjabi :- ਕੈਨੇਡਾ ਵਿੱਚ ਕੈਫੇ ‘ਤੇ ਹਮਲੇ ਬਾਅਦ ਕਪਿਲ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਤੋੜੀ ਚੁੱਪੀ, ਦਿੱਤਾ ਵੱਡਾ ਬਿਆਨ

    कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें कनाडा के सरे शहर के पुलिस अधिकारी कॉमेडियन के कैफे में पधारे हैं। वे सभी स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लेते दिख रहे हैं और मुस्कुराते हुए आपस में बातें करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही बता दें कि एक अन्य पोस्ट में कपिल ने इसी दौरान के कुछ फोटोज भी शेयर किए हैं। कॉमेडियन कपिल शर्मा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मेयर ब्रेंडा और कनाडा के सरे शहर के सभी पुलिस अधिकारी आप सभी हमारे कैफे में आए और अपना प्यार और समर्थन दिया, इसके लिए धन्यवाद। हम लोग साथ मिलकर हिंसा के खिलाफ लड़ सकते हैं, हम आपके शुक्रगुजार हैं।’

    कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने कनाडा में एक कैफे खोला। इसके कुछ ही दिन बाद इस पर हमला हुआ। पुलिस के मुताबिक 10 जुलाई को, सरे स्थित ‘कैप्स कैफे’ के बाहर सुबह 1:50 बजे (स्थानीय समयानुसार) कई गोलियां चलीं। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी के समय कुछ कर्मचारी रेस्टोरेंट के अंदर मौजूद थे। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ था।

     

  • हर किसी की जुबान पर छाया Kulfi का स्वाद, Taste Atlas की List में इस नंबर पर बनाई जगह

    हर किसी की जुबान पर छाया Kulfi का स्वाद, Taste Atlas की List में इस नंबर पर बनाई जगह

    लाइफस्टाइल: जब बात ठंडी मिठाईयों की करें तो दुनिया भर में आइसक्रीम और जैलैटो के आपको कई लोग शौकिन मिल जाएंगे पर कुल्फी वो लोगों को कितनी पसंद है इस बात का अंदाजा आप TasteAtlas के द्वारा जारी की गई लिस्ट से लगा सकते हैं। TasteAtlas ने जुलाई 2025 की ताजा रिपोर्ट में दुनिया के 50 बेस्ट फ्रोजन डेजटर्स की लिस्ट जारी की है। इसमें भारत की कुल्फी को 8वां स्थान मिला है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by TasteAtlas (@tasteatlas)

    इस तरह शुरु हुआ सफर

    कुल्फी का इतिहास आज का नहीं बल्कि काफी पुराना है। एक्सपर्ट्स की मानें तो शाही मिठास 16वीं सदी के मुगल काल से जुड़ी हुई है। उस दौर में रॉयल बावर्ची गाढ़े दूध, केसर और मेवों से बनी धातु के सांचे में जमाते थे। इसके बाद इसको हिमालय से लाई गई बर्फ में रखा जाता था ताकि वह जम जाए। यह उस समय की कोल्ड स्टोरेज तकनीक मानी जाती थी।

    यादें भी जोड़ता है स्वाद

    कुल्फी का गाढ़ा और मलाईदार स्वाद लोगों को बचपन की गलियां, ठेले पर बिकती हुई कुल्फी और त्योहारों की गर्मियां आज भी याद दिला देती हैं। सबसे खास बात यहां पर यह है कि कुल्फी शाकाहारी लोगों के लिए भी पसंदीदा बन गई है। इसको लेकर कुछ सेलिब्रिटी शेफ यह भी कहते हैं कि कुल्फी शब्द पारसी भाषा के कुल्फी से लिया गया है। इसका मतलब होता है ढका हुआ कप जैसे वह सांचा जिसमें इसको जमाया जाता है। समय के साथ यह डेजर्ट मैटकों, पत्तों और कटोरियों तक पहुंच चुकी है। आम आइसक्रीम के मुकाबले कुल्फी को फेंट कर नहीं जमाया जाता है। इसका टेक्सचर ज्यादा गाढ़ा और ठोस होता है। यह धीरे-धीरे मुंह में जाकर पिघलती जाती है और एक बेहतरीन स्वाद छोड़ जाती है। इसमें इलायची, केसर, गुलाबजल, बादाम, पिस्ता जैसे देसी फ्लेवर भी शामिल होते हैं।

    लोगों की पहली पसंद बनी कुल्फी

    आज के समय में आपको मलाई कुल्फी, पिस्ता कुल्फी, आम कुल्फी, फालूदा कुल्फी, मटका कुल्फी जैसे कई फ्लेवर्स उपलब्ध हैं। TasteAtlas की ग्लोबल लिस्ट में दुनिया भर की अन्य मशहूर फ्रोजन डेजर्ट के बीच में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करवाई गई है। यह भारतीय खाने की विरासत के लिए एक गर्व की बात है। कुल्फी के अलावा कुल्फी फालूदा ने भी इस लिस्ट में टॉप 50 में अपनी जगह बनाई हुई है। कुल्फी फालूदा को इस लिस्ट में 31वां स्थान मिला है।    
  • Punjab News: पूर्व SSP-DSP सहित 5 दोषी करार, उम्रकैद की सजा, 4-4 लाख रुपए लगा जुर्माना, देखें वीडियो

    Punjab News: पूर्व SSP-DSP सहित 5 दोषी करार, उम्रकैद की सजा, 4-4 लाख रुपए लगा जुर्माना, देखें वीडियो

    मोहालीः तरनतारन में 1993 में हुए फर्जी एनकाउंटर के मामले में शनिवार को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने पूर्व एसएसपी भूपिंदर सिंह विर्क, डीएसपी दविंदर सिंह थानेदार सूबा सिंह, थानेदार गुलबर्ग सिंह, थानेदार रघबीर सिंह को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसी के साथ कोर्ट ने आरोपियों को 4-4 लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई गई। कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद पीड़ित परिवार को 32 साल बाद इंसाफ मिला है।

    पीड़ित परिवारों के वकील सरबजीत सिंह वेरका ने बताया कि जांच पूरी करने के बाद सीबीआई ने 2002 में भूपिंदरजीत सिंह डीएसपी गोइंदवाल, इंस्पेक्टर के खिलाफ आरोप पत्र पेश किया था। गुरदेव सिंह एसएचओ सरहाली, एसआई ज्ञान चंद, एएसआई देविंदर सिंह, एएसआई गुलबर्ग सिंह, इंस्पेक्टर सूबा सिंह एसएचओ थाना वेरोवाल, एएसआई जगीर सिंह, एएसआई रघुबीर सिंह, एचसी मोहिंदर सिंह, एचसी अरूर सिंह को नामजद किया गया। लेकिन 2010-21 की अवधि के दौरान इस मामले की सुनवाई रुकी रही और इस अवधि के दौरान पांच आरोपियों की मृत्यु हो गई।

    वेरका ने यह भी बताया कि सीबीआई ने इस मामले में 67 गवाहों का हवाला दिया था लेकिन दुर्भाग्य से देरी से सुनवाई के दौरान 36 गवाहों की भी मृत्यु हो गई और इस मामले में केवल 28 ने गवाही दी। अंत में आज शुक्रवार को पांच आरोपियों भूपिंदरजीत, दविंदर, सूबा, गुलबर्ग और रघबीर सिंह को यूएस 120 बी, 120-बी आर/डब्ल्यू 302 आईपीसी, 120 बी आर/डब्ल्यू 201 आईपीसी और 120 बी आर/डब्ल्यू 218 आईपीसी के लिए अपराध करने का दोषी ठहराया गया और दोषी को हिरासत में ले लिया गया और जेल भेज दिया गया और आज सोमवार को सजा सुनाई गई। अदालत में उपस्थित परिवार के सदस्यों ने कहा कि घटना के 32 साल बाद न्याय मिला है।

  • Punjab News: सड़क पर पड़े गड्ढों में धंसी श्रद्धालुओं से भरी बस, देखें वीडियो

    Punjab News: सड़क पर पड़े गड्ढों में धंसी श्रद्धालुओं से भरी बस, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब में लगातार हो रही बारिश से सड़कों पर भरे पानी ने जहां नगर निगम के दावों की पोल खोलकर रख दी है। वहीं बरसात का पानी निकलने के बाद सड़कों की खस्ता हालत सड़क हादसों को न्यौता दे रही है। यह हाल खरड़ की सड़कों का है। जहां अमृतसर में श्री दरबार साहिब से माथा टेककर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस हादसे का शिकार हो गई। गनीमत यह रही इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई है।

    दरअसल, श्रद्धालु अमृतसर में श्री दरबार साहिब से माथा टेककर केरला वापिस लौट रहे थे। इस दौरान ड्राइवर रास्ता भूल गया और वह बस को खरड़ शहर में ले गया। जहां सड़कों पर 3 से 4 फीट बने खड्ढों में बस हादसे का शिकार हो गई। इस घटना में बस के टायर गड्ढे में फंस गए। काफी देर तक बस को निकालने के प्रयास किए गए। लेकिन बस नहीं निकली।

    जिसके बाद इलाका निवासियों ट्रैक्टरों की मदद से बस को गड्ढे से निकाला। लोगों का कहना हैकि बरसात के कारण सड़क की हालत खस्ता हो गई है। जिसके चलते सड़क पर 3 से 4 फीट गहरे गड्ढे बने हुए है जो बड़े हादसों का न्यौता दे रहे है। लोगों ने कहाकि यही कारण है कि बस भी इन गड्ढों के कारण हादसे का शिकार हो गई। श्रद्धालुओं से भरी बस में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।