Blog
-

Punjab News: महिलाओं ने ऑटो चालक की बनाई अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे पैसे, देखें वीडियो
अमृतसरः जिले में हनीट्रैप की घटनाओं में एक बार फिर से बढ़ौतरी शुरू हो गई है। जहां एक नौजवान ऑटो चालक के साथ 3 महिलाओं और 3 पुरुषों ने धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मामला उस समय उजागर हुआ जब ऑटो चालक को एक महिला से फोन आया कि वह छेहरटा साहिब गुरुद्वारे माथा टेकने जाना है और उसे घर से लाने के लिए कहा गया। इस संबंध में पीड़ित ऑटो चालक ने बताया कि जैसे ही वह महिला द्वारा बताए गए पते पर पहुंचा, तो उसे अंदर बुलाया गया और कहा गया कि पहले पानी पी लो। Read in English: Honeytrap Scam in Amritsar: Auto Driver Blackmailed by 6 Accused Read in Punjabi: ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ‘ਚ ਆਟੋ ਚਾਲਕ ਨਾਲ ਧੋਖਾਧੜੀ ਤੇ ਬਲੈਕਮੇਲਿੰਗ, ਤਿੰਨ ਔਰਤਾਂ ਤੇ ਤਿੰਨ ਆਦਮੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਚਲਾਕੀ ਨਾਲ ਫਸਾਇਆ ਗਿਆ जब वह घर के अंदर गया, तो दरवाज़े की कुंडी अंदर से लगा दी गई। घर के अंदर पहले से मौजूद तीन महिलाओं और तीन पुरुषों ने उसके साथ जबरदस्ती हरकतें कर उसकी वीडियो बना ली। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ऑटो चालक से रकम मांगी गई। पीड़ित प्रभदयाल ने कहा कि उसे न सिर्फ़ धमकी दी गई, बल्कि ऑटो चालक के रिश्तेदारों को भी फोन कर झूठ कहा गया कि उसका एक्सीडेंट हो गया है और इलाज के लिए पैसे चाहिए। पीड़ित के परिवार पर उन्होंने तुरंत पैसे भेजने का दबाव भी बनाया। वहीं, ऑटो चालक का कहना है कि उसके पास मोबाइल में स्क्रीनशॉट भी हैं जिसमें उन्होंने अपने मोबाइल में पैसे ट्रांसफर भी किए हैं। पीड़ित ने इस मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दी है। वहीं पुलिस ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह शिकायत हमें मिली है, इसकी पूरी रिपोर्ट लेकर जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -

Punjab News: खड़ी गाड़ियों में Innova चालक ने मारी टक्कर, धमाके से घरों से बाहर आए लोग, देखें CCTV
मोहालीः फेस-2 में घर के बाहर खड़ी गाड़ियों को टक्कर मारने की घटना सामने आई है।जहां घर के बाहर खड़ी गाड़ियों को इनोवा चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि आधी रात को घरों में सोए लोग धमाके की आवाज सुनकर घरों से बाहर निकल आए। घटना को अंजाम देने के बाद चालक मौके से फरार होने की कोशिश करता है, लेकिन गाड़ी स्टार्ट ना होने के कारण लोगों ने चालक को काबू कर लिया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को काबू करके गाड़ी जब्त कर ली गई।
घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि इनोवा चालक के आगे कोई वाहन नहीं आया, लेकिन राइट साइड जाकर किसी तरह घर के बाहर खड़ी गाड़ियों को चालक ने टक्कर मार दी। शक जताया जा रहा है कि चालक को नींद आने के कारण यह हादसा हुआ है। हादसे में इनोवा गाड़ी के एयरबैग खुल गए, जिसके चलते चालक की जान बच गई। वहीं घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
-

Punjab News: शास्त्री नगर में Immigration Agent के घर NIA की Raid, देखें वीडियो
अमृतसरः जिले के शास्त्री नगर इलाके में आज सुबह NIA (नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी) ने एक व्यक्ति के घर रेड की। यह व्यक्ति विशाल शर्मा बताया गया है, जो रणजीत एवेन्यू इलाके में इमिग्रेशन का काम करता है। NIA के अधिकारी उसके घर में दस्तावेज खंगाल रहे हैं। कार्रवाई के दौरान घर के सदस्यों को बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई।
ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿੱਚ NIA ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ, ਸ਼ਾਸਤਰੀ ਨਗਰ ਵਿੱਚ ਵਿਸ਼ਾਲ ਸ਼ਰਮਾ ਦੇ ਘਰ ‘ਤੇ ਛਾਪਾ
इस ऑपरेशन में स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद है। यह रेड किस केस या जांच के संदर्भ में हो रही है, इस बारे में आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। NIA द्वारा दस्तावेजी जांच जारी है और संभावना जताई जा रही है कि यह किसी विशेष केस या संदिग्ध गतिविधि से जुड़ी हो सकती है। इस कार्रवाई के दौरान वहां स्थानीय पुलिस भी मौजूद रही और इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई।
वहीं दूसरी तरफ, NIA इस साल की शुरुआत से ही उन इमिग्रेशन का काम करने वालों पर नजर रखे हुए है, जो अवैध रूप से लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं। अभी तक NIA ने इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन सूत्रों के अनुसार ये जांच इसी मामले को लेकर चल रही है।
-

7 अगस्त तक सभी स्कूल बंद, DM ने जारी किए आदेश
प्रयागराजः उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिलें में सभी स्कूल 7 तारीख तक बंद रहेंगे। यह फैसला प्रयागराज में भारी वर्षा एवं बाढ़ की स्थिति को देखते हुए लिया गया। इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया गया है। जारी किए गए आदेश में कहा गया है, ” जनपद प्रयागराज में भारी वर्षा एवं बाढ़ की स्थिति के दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदय, प्रयागराज के द्वारा दिये गये निर्देश के अनुपालन में जनपद प्रयागराज में प्री-प्राइमरी से कक्षा-12 तक संचालित समस्त बोर्ड (बेसिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक शिक्षा परिषद, सी०बी०एस०ई० बोर्ड, आई०सी०एस०ई० बोर्ड, संस्कृत बोर्ड एवं अन्य बोर्ड) के सभी विद्यालय दिनांक 05.08.2025 से दिनांक 07.08.2025 तक बन्द रहेंगे।”

“अतः समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया जाता है कि उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन करना सुनिश्चित करें।” यूपी में मानसून सक्रिय है जिसकी वजह से कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी है। प्रयागराज जिले के कई इलाके बाढ़ में डूब चुके हैं तो वहीं वाराणसी समेत कई शहरों में नदियां उफान पर है। सोमवार के लिए मौसम विभाग ने प्रदेश के तराई और आगरा मंडल के करीब 15 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
वहीं 31 अन्य जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है और 64 जिलों में गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। उत्तर प्रदेश के 17 जिले बाढ़ की चपेट में हैं, जिसमें प्रयागराज से बलिया तक गंगा के किनारे बसे इलाके ज्यादा प्रभावित हैं। वहीं, मिर्जापुर से बलिया तक गंगा उफान पर है। बाढ़ के हालात को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है और लोगों को अलर्ट किया गया है। बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए सीएम योगी ने 11 मंत्रियों की टीम गठित की है और ये मंत्री अपने-अपने इलाकों में जाकर राहत बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं।
-

Punjab News: सुपारी किलर शूटर का पुलिस ने किया एनकाउंटर, देखें वीडियो
लुधियानाः जिले में हलका समराला के ब्लॉक माछीवाड़ा साहिब नजदीकी गांव चक लोहट में नौजवान जसप्रीत सिंह को गोली मारकर घायल करने वाले सुपारी किलर शूटर सलीम का पुलिस ने देर रात एनकाउंटर कर दिया। गोली लगने से सुपारी किलर घायल हो गया। एसपी (डी) पवनजीत ने बताया कि चक लोहट के नौजवान जसप्रीत सिंह को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने कुछ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था। इन गिरफ्तार आरोपियों में से एक आरोपी सलीम निवासी रुदका को जब बेट क्षेत्र के गांव खानपुर के जंगल क्षेत्र में हथियारों की बरामदगी के लिए लाया गया था।
जहां उसने जमीन के नीचे दबाया हुआ रिवाल्वर और कारतूस निकाल लिए। इस दौरान सलीम ने थाना मुखी हरविंदर सिंह का रिवाल्वर छीनकर भागने की कोशिश की। थाना मुखी और अन्य पुलिस पार्टी ने मौके पर तत्परता दिखाते हुए इस शूटर का एनकाउंटर करते हुए उसकी टांग में गोली मारी और उसे भागते हुए गिरफ्तार कर लिया। एसपी (डी) पवनजीत ने बताया कि आरोपी सलीम से यहां छुपाकर रखा गया रिवाल्वर और मैग्जीन, जिससे जसप्रीत सिंह को गोली मारकर घायल किया गया था, वह भी बरामद कर लिया गया। एसपी (डी) पवनजीत ने बताया कि पुलिस द्वारा बड़ी बारीकी से जांच की जा रही है।
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि जसप्रीत सिंह का विदेश से इन शूटरों को सुपारी देकर हत्या की कोशिश की गई, जिसमें वह घायल हो गया है और वर्तमान में अस्पताल में इलाजाधीन है। एसपी (डी) ने बताया कि जसप्रीत सिंह की हत्या के लिए विदेश से शूटरों को सुपारी देने के कारणों की जांच की जा रही है और इस बड़े मामले को जल्द सुलझा लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन शार्प शूटरों पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। एनकाउंटर में घायल हुए सलीम का इलाज समराला अस्पताल में कराया गया है। इस मौके पर डीएसपी समराला तरलोचन सिंह भी मौजूद थे।
-

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट के साथ खुले ये स्टॉक्स
नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार को गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार की शुरुआत की। सप्ताह के दूसरे दिन बीएसई सेंसेक्स ने 72.29 अंकों (0.09%) की गिरावट के साथ 80,946.43 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की। वहीं दूसरी ओर, एनएसई का निफ्टी 50 आज 2.50 अंकों (0.01%) के नुकसान के साथ 24,720.25 अंकों पर खुला। बताते चलें कि सोमवार को बाजार ने हरे निशान में कारोबार शुरू किया था। कल, सेंसेक्स 165.92 अंकों की बढ़त के साथ 80,765.83 अंकों पर और निफ्टी 30.70 अंकों की तेजी के साथ 24,596.05 अंकों पर खुला था।
मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 14 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 16 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। वहीं दूसरी ओर, आज निफ्टी 50 की 50 में से 26 कंपनी के शेयरों ने तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार शुरू किया और बाकी की 24 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.65 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले और इंफोसिस के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।
इनके अलावा, सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में आज भारती एयरटेल के शेयर 0.62 प्रतिशत, एटनरल 0.49 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.41 प्रतिशत, टाइटन 0.40 प्रतिशत, एसबीआई 0.40 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.39 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.34 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.33 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.31 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.24 प्रतिशत, आईटीसी 0.16 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.15 प्रतिशत और बजाज फाइनेंस के शेयर 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले।
वहीं दूसरी ओर, मंगलवार को टेक महिंद्रा के शेयरों ने 0.64 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.60 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.42 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.38 प्रतिशत, टीसीएस 0.32 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.30 प्रतिशत, बीईएल 0.24 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.20 प्रतिशत, सनफार्मा 0.19 प्रतिशत, ट्रेंट 0.17 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.16 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.14 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.11 प्रतिशत, एलएंडटी 0.04 प्रतिशत और पावरग्रिड के शेयरों ने 0.02 प्रतिशत के नुकसान के साथ कारोबार की शुरुआत की।
-

Jalandhar News: जन्मदिन पार्टी से लौट रहे 3 दोस्तों में 2 की मौत
जालंधर, ENS: लाडोवाली रोड के पास अल सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे की घटना सामने आई। इस घटना में 3 दोस्तों में से 2 की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार 3 दोस्त जन्मदिन की पार्टी के बाद एक ही एक्टिवा पर घर लौट रहे थे, लेकिन तेज रफ्तार के कारण उनकी स्कूटी खंभे से टकरा गई।
हादसे के दौरान गढ़ा के वंश और संसारपुर के सुनील की मौत हो गई, जबकि चेतन की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार गढ़ा के वंश, संसारपुर के सुनील कुमार उर्फ शिला और गढ़ा के ही चेतन ने रात को सुनील का जन्मदिन मनाया था। तीनों दोस्त एक ही स्कूटी (एक्टिवा) पर सवार होकर अलीपुर से बस स्टैंड की ओर लौट रहे थे। जैसे ही वे बस स्टैंड पार कर लाडोवाली रोड की ओर बढ़े तो तेज रफ्तार एक्टिवा सड़क किनारे बिजली के खंभे से जा टकराई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों उछलकर सड़क पर जा गिरे। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जब तक एंबुलेंस पहुंचती, तब तक वंश और सुनील की सांसें थम चुकी थीं। चेतन गंभीर रूप से घायल था, जिसे पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया और बाद में उसके स्वजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए। पोस्टमार्टम के बाद दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बस स्टैंड चौकी इंचार्ज महिंदर सिंह ने कहा कि 174 की कार्रवाई की गई है।
-

RAC जवान ने इंस्पेक्टर का गोलियां मारकर किया कत्ल
जयपुरः बगरू इलाके में एक लेबर इंस्पेक्टर की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार आरएसी जवान ने इंस्पेक्टर का कत्ल किया है। आरोपी रिश्ते में मृतक का साला लगता है। बताया जा रहा हैकि इंस्पेक्टर की हत्या के बाद आरोपी ने फुलेरा थाने में सरेंडर कर दिया। जिस लड़की से शंकर ने अजय की सगाई कराई थी वो उसे परेशान कर रही थी। शक है कि इसी से नाराज होकर उसने हत्या की है।
हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या के कारण की जानकारी नहीं दी है। घटना बगरू थाना इलाके में मंगलवार सुबह 6.30 बजे की है। आरोपी अजय सुबह जयपुर से बगरू में शंकर लाल के घर पहुंचा था। उस वक्त शंकर लाल मॉर्निंग वॉक पर गए थे। वे जैसे ही वापस लौटे तो हत्यारे ने एसएलआर राइफल से करीब 7 राउंड फायर कर दिए। हत्या के बाद आरोपी ने फुलेरा थाना में सरेंडर कर दिया।
-

आज का राशिफल 5 अगस्त, 2025
आज श्रावण शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि मंगलवार का दिन है। एकादशी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 13 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार करके कल सुबह 7 बजकर 18 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 23 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद मूल नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज पुत्रदा एकादशी व्रत है।मेष राशि:आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपकी व्यापारिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। आज आप परिवार के साथ बाहर मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। आज आप दोस्तों की बर्थडे पार्टी मे जायेंगे जहां बाकी दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने का मौका मिलेगा। आज आप नई स्किल सीखने का विचार कर सकते हैं, जिसका लाभ आपको भविष्य में जरूर मिलेगा। आज आप नया वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं। आज आपको जीवनसाथी से महंगा उपहार प्राप्त होगा।
वृष राशि:आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज आपके ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है, जिससे आपको ओवर टाईम करना पड़ सकता है। आज आप रुपए–पैसों के मामले में लापरवाही न करें और सारी चीजें अच्छे से चेक करें। आज टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस में आपको अच्छा लाभ होगा। आज आपको किसी करीबी से ऐसी सलाह मिलेगी, जिससे आपको काफी फायदा होगा। आज आप आर्थिक मामलों मे किसी एक्सपर्ट की राय ले सकते हैं, यह सलाह मददगार साबित होगी।
मिथुन राशि:आज का दिन आपके लिए ख़ुशी से भरा रहेगा। आज आपको सरकारी कार्यों में सफलता मिलने से मन संतुष्ट होगा। आज आप बच्चों के साथ घूमने जा सकते हैं, जहां आप अच्छा समय बितायेंगे। इस राशि की महिलाओं के लिए दिन बहुत ही अनुकूल है, आप पारिवारिक और ऑफिस की गतिविधियों में उचित सामंजस्य बनाकर रखने में कामयाब रहेंगी। आज आपको किसी नजदीकी व्यक्ति से बहुमूल्य उपहार मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आज समाज में आपका नाम ऊंचा होगा, जिससे आपको ख़ुशी प्राप्त होगी।
कर्क राशि:आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। आज प्राइवेट क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। आज आप घरवालों के साथ अच्छा समय बितायेंगे, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आज ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जिससे काम समय पर पूरा हो जायेगा। आज लवमेट के साथ रिश्तों में सुधार आयेगा, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज आपको अपने कार्यों में राजनीतिक रिश्ते का फायदा मिलेगा, जिससे आज आपके सारे काम आसानी से पूरे हो जायेंगे।
सिंह राशि:आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आज आपको व्यापारिक दृष्टि से अच्छा लाभ होगा और आपके क्लाइंट के साथ रिश्ते बेहतर बनेंगे। आज आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आप लम्बे समय तक स्वस्थ रहें इसके लिए आज आपको अच्छा डाइट प्लान तैयार कर लेना चाहिए। आज आपको पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलेगा, इसलिए पॉजिटिव रहें और अपने कार्यों पर ध्यान दें। इस राशि के खेलकूद से जुड़े विद्यार्थियों को लाभदायक अवसर प्राप्त होंगे।
कन्या राशि:आज का दिन आपके लिए मिली – जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आज बड़े निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा है, बिजनेस में आपको अच्छी डील मिलने वाली है। आज आप जीवनसाथी के साथ घर के कार्यों में हाथ बटायेंगे। आज मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए दिन अच्छा है। आज आपको ससुराल पक्ष से बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आज आपके घर नन्हे मेहमान के आगमन का योग बन रहा है। आज आप हर छोटी बात पर अधिक सोचने से बचें, इससे आपका जीवन सहज रहेगा।
तुला राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आप बिजनेस में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं, जिससे आपको अच्छा लाभ होगा। आज का दिन राजनीति व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों के लिए फेवरेबल रहेगा। आज आप बिजनेस को आगे ले जाने के लिए ऑफिस में चल रही जरुरी मीटिंग अटेंड कर सकते हैं। आज आप किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं, जिससे आपका मूड फ्रेश होगा और मन में प्रसन्नता आएगी। इस राशि की महिलाएं आज किसी अच्छे काम की शुरुआत कर सकती हैं।
वृश्चिक राशि:आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आप एकाग्र मन से काम करेंगे, जिससे आपका काम सही समय पर पूरा हो जायेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ किसी अच्छे होटल में डिनर करने जा सकते हैं। किसी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से बचें, हो सके तो किसी की सहायता ले-लें। आज नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को अधिकारियों से मदद मिलेगी, जिससे काम का बोझ कम हो जायेगा। आज आपको रियल स्टेट के बिजनेस में नया हाउसिंग प्रोजेक्ट लांच करने का अवसर प्राप्त होगा।
धनु राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। यदि आप घर खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आज आपको शुभ समाचार मिलेगा। आज बॉस आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने को कह सकते हैं, जिसे आप बहुत अच्छे से पूरा करेंगे। आज डिप्लोमा की तैयारी कर रहे छात्रों को ज्यादा पढ़ाई करने की जरूरत है। आज आपको व्यापार में अच्छा लाभ होगा और आपका कारोबार बढ़िया चलेगा। आज आपको शारीरिक स्वास्थ्य समस्या से छुटकारा मिलेगा, जिससे मन में प्रसन्नता आएगी।
मकर राशि:आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपको नौकरी में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आज बिजनेस में आपको अच्छा लाभ होगा, जिससे आप जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करने का मन बनाएंगे। आज आप अपने भाई-बहनों को कुछ गिफ्ट दे सकते हैं जिससे उनको ख़ुशी मिलेगी। आज आपको पिता की सलाह से बिजनेस में काफी मदद मिलेगी। आज आपको किसी जरूरतमंद की मदद करके ख़ुशी मिलेगी। आज विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है , आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा।
कुम्भ राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कुछ नयी योजनाएं भी बनाएंगे जिससे आपको फायदा ही फायदा होगा। आज आपका अधिकतम समय धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यतीत होगा। आज आप अपने कार्यों को जितनी मेहनत और लगन से करेंगे उसी के अनुरूप आपको उचित परिणाम हासिल होंगे। इस राशि की महिलाएं आज घर से किसी काम की शुरुआत कर सकती हैं। आज छात्र किसी विषय को समझने के लिए अपने सीनियर की मदद ले सकते हैं।
मीन राशि:आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज किसी काम को पूरा करने के लिए आपको परिवार का पूरा साथ मिलेगा। आज बैंक में कार्यरत व्यक्ति अपना काम समय से निपटा लेंगे। आज सामाजिक कार्यों में आपका योगदान बना रहेगा, जिससे आपकी समाज में पहचान बढ़ेगी। आज आपकी लोकप्रियता के साथ-साथ जनसंपर्क का दायरा बढ़ेगा और आज राजनीतिक व्यक्तियों के साथ मुलाकात लाभदायक साबित होगी। आज घर में धार्मिक कार्य की योजना बन सकती है, जिससे पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा।
-

नगर निगम ऊना क्षेत्र में वर्षा प्रभावित 90 परिवारों को 2.20 लाख की तात्कालिक राहत राशि प्रदान
ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना में हाल ही में हुई भारी वर्षा से प्रभावित परिवारों को त्वरित सहायता उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता पर क्रियान्वित किया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर निगम क्षेत्र के 90 प्रभावित परिवारों को 2.20 लाख की तात्कालिक राहत राशि प्रदान की गई है।

अतिरिक्त उपायुक्त एवं नगर निगम आयुक्त महेन्द्र पाल गुर्जर ने बताया कि यह राहत नगर निगम क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में प्रभावित परिवारों को वितरित की गई है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक क्षति मूल्यांकन के आधार पर नगर निगम क्षेत्र में कुल 15 लाख राशि के राहत मामले तैयार किए गए हैं। उन्होंने दोहराया कि जिला प्रशासन आपदा प्रभावित प्रत्येक परिवार की सहायता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि राहत एवं पुनर्वास कार्यों की सतत निगरानी की जा रही है तथा इन्हें प्रभावी, पारदर्शी और संवेदनशील दृष्टिकोण से लागू किया जा रहा है। जिला प्रशासन प्रत्येक प्रभावित परिवार को त्वरित और समुचित सहायता उपलब्ध करवाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य कर रहा है।