Blog

  • Jalandhar के सीनियर कांस्टेबल को लगी गोली, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    Jalandhar के सीनियर कांस्टेबल को लगी गोली, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले के चक्की पुल नाके पर संदिग्ध परिस्थितियों में सीनियर कांस्टेबल बलवीर पाल सिंह की अपनी ही राइफल से गोली लगने का मामला सामने आया है। घटना के बाद सीनियर कांस्टेबल बलवीर पाल गंभीर जख्मी हो गए जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल पठानकोट में दाखिल करवाया गया है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी फिलहाल इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 8 बजे फॉन कॉल आई थी कि चक्की पुल नाके पर ड्यूटी पर मौजूद सीनियर कांस्टेबल बलवीर पाल को उसी की राइफल से गोली लगी है जिसके चलते उन्हें नीजि अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है। उन्हें इस दौरान हैड इंजरी आई है और उनका इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जालंधर का रहने वाला है और यहां चक्की पुल पर सुबह ही ड्यूटी पर आया था।

  • पूर्व गवर्नर का हुआ निधन, अस्पताल में ली आखिरी सांस

    पूर्व गवर्नर का हुआ निधन, अस्पताल में ली आखिरी सांस

    नई दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के पूर्व गवर्नर 79 वर्षीय सत्यपाल मलिक का निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में सत्यपाल मलिक ने अंतिम सांस ली। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे और उनका दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में उपचार चल रहा था।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ :-

    ਬ੍ਰੇਕਿੰਗ – ਪੂਰਵ ਰਾਜਪਾਲ ਸਤਿਆਪਾਲ ਮਲਿਕ ਦਾ ਲੰਮੀ ਬੀਮਾਰੀ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਦੇਹਾਂਤ

    Read in English:

    Satya Pal Malik Passes Away at 79: A Voice of Dissent in Indian Politics Falls Silent

    पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक जम्मू-कश्मीर, गोवा और मेघालय जैसे राज्यों में गवर्नर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके थे। छात्र राजनीति से करियर की शुरुआत करने वाले सत्यपाल मलिक समाजवादी विचारधारा से निकले नेता थे। एक सांसद से लेकर गवर्नर तक का सफर तय करने वाले सत्यपाल मलिक आखिरी कुछ सालों में भाजपा से जुड़े थे और कई राज्यों में गवर्नर के तौर पर सेवाएं दीं।

    हालांकि बीते कुछ सालों से वह सरकार के खिलाफ मुखर थे। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में अपने कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया था। सत्यपाल मलिक के सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर उनके निधन की जानकारी दी गई। सत्यपाल मलिक बिहार में भी राज्यपाल थे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार सत्यपाल मलिक को किडनी की समस्या थी। सत्यपाल के निधन पर जेडीयू के नेता केसी त्यागी ने कहा कि यह मेरे लिए निजी क्षति है।

    जब संयुक्त मेरठ था तो हम लोगों की राजनीतिक जीवन की शुरुआत एक साथ हुई। दोनों चौधरी चरण सिंह की अगुवाई वाले लोकदल में लंबे समय तक साथ रहे। बाद में वीपी सिंह की सरकार में हम दोनों साथ सांसद बनें। उनके जाने से पश्चिमी यूपी की बहुत मजबूत आवाज बंद हो गई।

  • P.B Balaji बने Jaguar Landrover के नए CEO, इस दिन से संभालेंगे कंपनी की जिम्मेदारी

    P.B Balaji बने Jaguar Landrover के नए CEO, इस दिन से संभालेंगे कंपनी की जिम्मेदारी

    नई दिल्ली: टाटा समूह के स्वामित्व वाली लग्जरी कार निर्माता कंपनी जगुआर लैंड रोवर ने अपने अगले चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर की नियुक्ति का ऐलान कर दिया है। पी.बी बालाजी का नाम कंपनी के द्वारा सामने आया है। बालाजी नवंबर 2025 में मौजूदा सीआईओ एड्रियन मार्डेल का एग्रीमेंट पूरा होने पर पद छोड़ने के बाद अपनी पोजिशन संभालेंगे। पी.बी बालाजी ऐसे पहले भारतीय हैं जो लग्जरी ब्रिटिश कार निर्माता कंपनी के सीईओ बने हैं।

    कई कंपनियों के बोर्ड में शामिल हैं पी.बी बालाजी

    पी.बी बालाजी लंबे समय से टाटा ग्रुप के साथ जुड़े हैं। वह ग्रुप की कई कंपनियों के बोर्ड में शामिल हैं जिनमें जगुआर लैंड रोवर ऑटोमोटिव पीएलसी (यूके), टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और एयर इंडिया जैसे नाम शामिल हैं। 4 अगस्त 2025 को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में टाटा ग्रुप ने अपने इस फैसले का ऐलान कर दिया है कि बालाजी अब जगुआर लैंड-रोवर की कमान संभालेंगे। बालाजी की नियुक्ति एक बड़े बदलाव का प्रतीक बताई जा रही है और ऐसे उम्मीद भी की जा रही है कि आने वाले समय में जगुआर लैंड-रोवर और भी अच्छे से काम करेगा।

    आखिर कौन है पी.बी बालाजी?

    पी.बी बालाजी ने आईआईटी मद्रास (1991) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक और आईआईएम कलकत्ता (1993) से मैनेजमेंट में गैजुएट डिप्लोमा किया है। बालाजी ने 1995 में यूनिलीवर के साथ अपने करियर की शुरुआत की और भारत, सिंगापुर, यूके और स्विटजरलैंड में सीनियर कॉर्पोरेट फाइनेंस पदों पर काम किया है। 2017 तक वो हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर के पद पर भी तैनात रहे हैं। नवंबर 2017 में बालाजी टाटा मोटर्स में ग्रुप चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर के तौर पर शामिल हुए और एक महीने के बाद उन्हें जगुआर लैंड रोवर ऑटोमोटिव पीएलसी (यूके) के बोर्ड में एक गैर कार्यकारी निदेशक के तौर पर नियुक्त हुए। बतौर चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर के तौर पर वह टाटा मोटर्स के कार्यकारी समिति के सदस्य हैं। जगुआर लैंड रोवर के सीईओ के तौर पर बालाजी से कंपनी को और भी अच्छी स्थिति में ले जाने की उम्मीद जताई जा रही हैं। उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई जब कार इंडस्ट्री तेजी से बदल रही है। इसमें इलेक्ट्रिक वाहनों, सस्टेनेबल मोबिलिटी और नई तकनीक की ओर जोरदार रुझान देखने को भी मिल रहा है। ऐसे में बालाजी का दशकों का अनुभव कंपनी को और भी फायदे देगा।  
  • विदेश में स्टडी वीजा पर गई 17 वर्षीय Punjabi युवती की मौत

    विदेश में स्टडी वीजा पर गई 17 वर्षीय Punjabi युवती की मौत

    फिरोजपुरः विदेश में पंजाबियों युवक-युवतियों की मौत होने का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। वहीं विधान सभा हलका जीरा के अधीन आते गांव बोतिया वाला की रहने वाली युवती की कनाडा में कुछ दिन पहले ही सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतिका की पहचान 17 वर्षीय मेनबीर कौर ढिल्लों के रूप में हुई है। मेनबीर कौर 2023 में कनाडा के ब्राम्पटन शहर में पढ़ने के लिए गई थी, मामले की जानकारी देते हुए मेनबीर कौर के पिता सरताज सिंह और उसके चाचा ने बताया कि वह पढ़ाई में बहुत होशियार लड़की थी। मेनबीर कौर ढिल्लों 2 साल पहले उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए कनाडा गई थी। सूचना मिलते ही परिवारिक सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

    परिवार वालों ने बताया कि मेनबीर कौर ढिल्लों ने कनाडा में कंप्यूटर इंजीनियरिंग का डिप्लोमा कर रही थी। बेटी की मौत के बाद परिवार वालों ने साहसी फैसला लेते हुए बेटी का अंगदान किया है। कनाडा में ही उसका अंगदान किया गया है और उसका अंतिम संस्कार भी वहीं किया गया है। पीड़ित पिता सरताज सिंह ने बताया कि उसकी बेटी मेनबीर कौर ने अपनी शिक्षा पूरी कर ली थी। वर्क परमिट के लिए आवेदन की तैयारी कर रही थी। सोमवार सुबह ही उन्हें पता चला कि उनकी बेटी की सड़क हादसे में मौत हो गई है। सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

    इस अवसर पर उन्होंने सरकार से अपील की है कि माता-पिता मोटी रकम देकर बच्चों को विदेशों में पढ़ाई के लिए भेजते हैं, लेकिन कभी-कभी यदि इस तरह का कोई हादसा हो जाए तो सरकारें को चाहिए कि वे उनके मृतक देह परिवार तक पहुंचाने की कोई व्यवस्था करें ताकि वे अपने बच्चों को आखिरी बार चेहरा देख सकें और उनका संस्कार कर सकें। परिवार ने बताया कि मेनबीर कौर का अंतिम संस्कार विदेश में ही कर दिया गया है और 5 अगस्त को उसका पंचतत्व में विलीन होने के बाद उसके गांव बोतिया वाला के गुरुद्वारा साहिब में अंतिम अरदास की जाएगी।

  • पति ने शराब के नशे में उठाया खौफनाक कदम, पत्नी की मौत

    पति ने शराब के नशे में उठाया खौफनाक कदम, पत्नी की मौत

    अजमेरः जिले में एक खौफनाक मामला सामने आया है। जहां, पति ने पत्नी की हत्या कर दी। शराब के नशे में पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर हत्या को अंजाम दिया। घटना को लेकर क्लॉक टावर थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से घटनास्थल पर मौका मुहाना कर ऑफिशियल टीम से सबूत जुटाए जा रहे हैं। आरोपी पति के भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जान शुरू कर दी है।

    जानकारी देते खटीक मोहल्ला निवासी सुरेश की ने बताया कि उसका छोटा भाई लक्ष्मण और उसका परिवार पास में ही रहता है। लक्ष्मण अधिकांश शराब पीता रहता है। शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता है। लक्ष्मण की पहली पत्नी की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है। सीमा उसकी दूसरी पत्नी है। सीमा के भी पहले पति की मृत्यु हो चुकी है। दोनों करीब 6 वर्षों से पति-पत्नी के रूप में रह रहे हैं।

    लक्ष्मण शराब पीता है और उसकी पत्नी भी नशा करती है। इस बात को लेकर दोनों में लड़ाई झगड़ा होता रहता था। रविवार रात 8 बजे के करीब दोनों ही शराब पीकर आपस में झगड़ा थे। दोनों से समझाइश भी की गई थी। इसके बाद वह सोने चला गया। रात 1:00 के बीच लड़ाई झगड़े के चिल्लाने की आवाज शुरू हुई थी। कुछ देर बाद सीमा के अचानक तेज चिल्लाने की आवाज आई। वह अपने परिवार के साथ दौड़ते हुए गए तो सीमा फर्श पर कमरे में पड़ी हुई थी जिसे जेएलएन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाई ने आरोप लगाया कि उसके भाई लक्ष्मण द्वारा उसकी पत्नी से मारपीट कर हत्या की गई है।

    थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि खटीक मोहल्ला निवासी लक्ष्मण और उसकी पत्नी सीमा दोनों शराब पीने के आदि थे। रात को दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। पति द्वारा पत्नी से मारपीट की गई जिससे शरीर पर गंभीर चोटें आने से महिला की मौत हो गई। आरोपी पति की रिपोर्ट पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। एफएसएल के जरिए घटनास्थल से सबूत जुटाए गए हैं।

  • Punjab News: घर पर हमलावारों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, देखें वीडियो

    Punjab News: घर पर हमलावारों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, देखें वीडियो

    मोहालीः जिले के अधीन आते गांव तोले मजरा में घर पर गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जहां मकान में अल सुबह लगभग 3 बजे युवाओं ने 8 से 10 राउंड फायरिंग की। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना परिवार द्वारा पुलिस को दी गई। घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर पीड़ित परिवार के बयानों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

    घर के मालिक संदीप सिंह ने बताया कि रात करीब 11 बजे उन्होंने गोली चलने की आवाज सुनी थी। जिसके बाद जब उन्होंने बाहर निकल कर देखा तो कूलर, कार और घर की दीवारों पर गोलियों के निशान पड़े हुए थे। वहीं घटना में खिड़की के पल्ले भी टूटे हुए थे। पीड़ित ने कहा कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित ने बताया कि उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं है।

    सुबह 6 बजे उन्होंने बाहर आकर देखा तो गोलियों के निशान मिले। सीसीटीवी कैमरे में एक व्यक्ति आता दिखाई दे रहा है। जिसके बाद गोलियां चलने की आवाज सुनाई दे रही है। वहीं पुलिस अधिकारी ने कहा कि सुबह उन्हें घर पर फायरिंग होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर मामले की जांच के बाद पीड़ित के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें तैनात कर दी गई है और आरोपियों को काबू करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • Punjab News: प्रॉपर्टी डीलरों के हुए विवाद में चली गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: प्रॉपर्टी डीलरों के हुए विवाद में चली गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

    मोहालीः जीरकपुर के गांव नाभा साहिब चो देव भूमि फ्लैट में प्रॉपर्टी 3 डीलरों में विवाद हो गया। जिसमें एक दूसरे पर फायरिंग की गई। घटना में 2 डीलर गोलियां लगने से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें डेढ बजे गोली चलने की सूचना मिली थी।

    जहां मौके पर जांच अधिकारी पहुंचे तो पता चला कि हमले में घायल दोनों पक्षों के सदस्यों जेपी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जेपी अस्पताल में घायलों की जांच के दौरान पता चला कि एक व्यक्ति के कान पर गोली लगी है और दूसरे के मुंह पर गोली लगी है। घायलों के बयान दर्ज करके मामला दर्ज कर लिया गया।

    आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें तैनात कर दी गई है और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पैसों को लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। घायलों की पहचान रवि और सुरेश हनुमानगढ़ के रूप में हुई है। वहीं गोली चलाने वाले व्यक्ति की पहचान संदीप निवासी मानसा के रूप में हुई है।

  • Punjab News: Bollywood Actor Varun Dhawan और Meeda Rana श्री दरबार साहिब हुए नतमस्तक, देखें वीडियो

    Punjab News: Bollywood Actor Varun Dhawan और Meeda Rana श्री दरबार साहिब हुए नतमस्तक, देखें वीडियो

    अमृतसरः आगामी बॉलीवुड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग पूरी करने के बाद फिल्म अभिनेता वरुण धवन, अभिनेत्री मीदा राणा और फिल्म निर्माता भूषण कुमार ने श्रद्धापूर्वक गोल्डन टैंपल में मत्था टेका। ये तीनों सितारे देर रात अमृतसर पहुंचे और गोल्डन टैंपल में नत्मस्तक हुए। उन्होंने सभी के कल्याण की प्रार्थना की और अपनी नई फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की सफलता के लिए भी प्रार्थना की।

    इस दौरान दर्शन करने के बाद उन्होंने शांतिपूर्वक कीर्तन सुना और स्वर्ण मंदिर के विशेष पवित्र वातावरण का अनुभव किया। वरुण धवन और मीदा राणा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में अपनी विशेष भूमिकाएं निभा रहे हैं, जिसकी शूटिंग हाल ही में पूरी हुई है। टी-सीरीज के निर्माता भूषण कुमार भी इस फिल्म से काफी उम्मीदें लगाए हुए हैं। इन तीनों फिल्मी हस्तियों ने दरबार साहिब पहुंचकर अपने-अपने तरीके से आध्यात्मिक शांति की तलाश की और पंजाबी परंपरा व सिख रीति-रिवाजों में अपनी आस्था भी जताई। दरबार साहिब की पवित्रता और शांति ने उन्हें अंदर से प्रेरित किया और उन्होंने यहां आकर अपनी फिल्म की सफलता के लिए सच्चे मन से प्रार्थना की।

  • Punjab News: PG में छिपे गैंगस्टर सुमित बिश्नोई का पुलिस ने किया एनकाउंटर देखें वीडियो

    Punjab News: PG में छिपे गैंगस्टर सुमित बिश्नोई का पुलिस ने किया एनकाउंटर देखें वीडियो

    मोहालीः क्राइम की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डेरा बस्सी के गुलाबगढ़ रोड पर एंटी टास्क फोर्स विक्रम बराड़ और पुलिस ने सांझा ऑपरेशन करते हुए गैंगस्टर का एनकाउंटर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी डेराबस्सी के गुलाबगढ़ रोड पीजी में छुपा हुआ था। उक्त पीजी अमन होटल फूड के कुछ दूरी पर स्थित था, जहां गैंगस्टर के बारे में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी।

    Read in English: Gangster Linked to Lawrence Bishnoi Injured in Police Encounter Near Chandigarh

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ : ਮੁਹਾਲੀ ਐਨਕਾਊਂਟਰ ‘ਚ ਫੜਿਆ ਗਿਆ ਲਾਰੈਂਸ ਬਿਸ਼ਨੋਈ ਗੈਂਗ ਦਾ ਗੁਰਗਾ, ਹਥਿਆਰ ਸਮੇਤ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਹਾਲਤ ‘ਚ ਆਇਆ ਕਾਬੂ

    इस दौरान आरोपी को जब पुलिस पकड़ने गई तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की। गैंगस्टर सुमित बिश्नोई को पुलिस ने काबू कर लिया है। आरोपी के खिलाफ राजस्थान में घटना को अंजाम दिया गया था। आरोपी कई वारदातों में वाटेंड था। गोली लगने से घायल सुमित को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

  • Punjab News: पूर्व फौजी के घर सहित इन जगहों पर NIA की Raid, देखें वीडियो

    Punjab News: पूर्व फौजी के घर सहित इन जगहों पर NIA की Raid, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः पंजाब के अलग-अलग जगहों पर एनआईए द्वारा रेड की जा रही है। आज सुबह अमृतसर, बटाला और गुरदासपुर में एनआईए टीम द्वारा रेड की गई। बटाला के थाना कादियां के अंतर्गत आते गांव नंगल बाग बाणा में आज अल सुबह 4 बजे एनआईए टीम द्वारा रेड की गई। जहां गांव नंगल बाग वाणा के निवासी जसविंदर सिंह जस्सी के घर पर एनआईए ने रेड की। जिसमें पुलिस लाइन बटाला के करीब 15 कर्मचारियों की मौजूद रहे। एनआईए द्वारा जसविंदर के घर की तलाशी लेकर दस्तावेज खंगाले गए।

    Read in English:- NIA Raids House Near Qadian Linked to Drug Case Fugitive Jaswinder Singh

    Read in Punjabi:- ਐਨ.ਆਈ.ਏ. ਵੱਲੋਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਅਤੇ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਵਿੱਚ ਛਾਪੇਮਾਰੀ, ਵਿਦੇਸ਼ ਭੇਜਣ ਵਾਲੇ ਨੌਜਵਾਨ ਅਤੇ ਸੇਵਾਮੁਕਤ ਫੌਜੀ ਦੇ ਘਰ ਹੋਈ ਕਾਰਵਾਈ

     

    इस कार्रवाई को लेकर अधिकारियों ने किसी भी प्रकार की जानकारी देने से इनकार किया है। वहीं दूसरी ओर हलका डेरा बाबा नानक के गांव निकोसरा, शाहपुर जाजन में विभिन्न स्थानों पर एनआईए टीम द्वारा सुबह से रेड की जा रही है। सुबह से निकोसरा के दो घरों और शाहपुर जाजन के एक घर के दरवाजे बंद करके जांच जारी की जा रही है। जब मौके पर मौजूद अधिकारियों से जानकारी लेने की कोशिश की गई तो उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार करते हुए कहा कि वे कोई भी जानकारी नहीं दे सकते।

    वहीं फतेहगढ़ चूड़िया के पास गांव चित्तौड़गढ़ में एनआईए ने रेड की। जहां एनआईए द्वारा घर की तालाशी ली जा रही है। बताया जा रहा हैकि जांच सेवानिवृत्त सैनिक कश्मीर सिंह काका फौजी के घर पर 5 घंटे से चल ही छापेमारी एनआईए की टीम ने घर का दरवाज़ा बंद करके पूछताछ की जा रही है। इस दौरान किसी को भी घर के पास आने नही दिया जा रहा।