Blog

  • Punjab News: Toll Palaza पर हुआ हंगामा, बूम बैरियर तोड़कर ट्रक ड्राइवर फरार, देखेें वीडियो

    Punjab News: Toll Palaza पर हुआ हंगामा, बूम बैरियर तोड़कर ट्रक ड्राइवर फरार, देखेें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब के सबसे महंगे लाडोवाल टोल प्लाजा पर हंगामा होने की घटना सामने आई है। जहां ट्रक ड्राइवर द्वारा टोल पर हंगामा किया गया। दरअसल, ट्रक ड्राइवर द्वारा टोल का बैरियर तोड़ दिया गया। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि टोल कर्मी के साथ ट्रक ड्राइवर का विवाद हो जाता है। जिसके बाद ट्रक ड्राइवर गाड़ी को पहले बैक करता है और जैसे ही टोल कर्मी बाहर आने लगते है तो ट्रक ड्राइवर बूम बैरियर तोड़कर फरार हो जाता है।

    बताया जा रहा है कि ट्रक ड्राइवर के साथ टोल कर्मियों की काफी बहसबाजी हुई, जिसके बाद ट्रक ड्राइवर ने वीडियो में मारपीट और जीभ तक काटने के गंभीर आरोप लगाए है। ट्रक ड्राइवर के साथ हंगामा होता देख तुरंत अन्य ट्रक ड्राइवर भी रुक गए। ड्राइवरों ने आरोप लगाया कि टोल कर्मियों ने ट्रक पर पत्थर और डंडे मारे है। उधर, लाडोवाल टोल प्रबंधकों की तरफ से हंगामे की सूचना तुरंत संबंधित थाना पुलिस को दी।

    Read In English:- Violent Clash at Ludhiana’s Ladhowal Toll Plaza Triggers Police Probe 

    जानकारी देते हुए मामले की जांच कर रहे एएसआई जीवन सिंह ने कहा कि ट्राला ड्राइवर फिरोजपुर का रहने वाला है। उसका भतीजा तरनजीत हमारे पास थाना में शिकायत देने आया था। उसका आरोप था कि उसके चाचा के साथ टोल कर्मियों ने मारपीट की है जिसकी वीडियो उसके पास भी है। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों को थाने में बुलाया है और दोनों पक्षों से बात करके पूरे मामले की जांच की जा रही है। जिसके बाद बनती कार्ररवाई की जाएगी।

  • Punjab News: ‘AAP Party’ के एक और नेता ने दिया इस्तीफा, जानें मामला

    Punjab News: ‘AAP Party’ के एक और नेता ने दिया इस्तीफा, जानें मामला

    मोगा: पंजाब में लैंड पूलिंग नीति के मामले को लेकर विवाद विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। पंजाब भर में जहां इस नीतिक का विरोध हो रहा है, वहीं विभिन्न किसान यूनियन भी संघर्ष के मूड में हैं। हालांकि इस नीति को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्प्ष्ट कर दिया है कि इस नीति को लेकर आम जनता की राय ली जाएगी। जिसके बाद नीति पर विचार किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि आम जनता के साथ किसान लीडर से भी बात की जाएगी और उन्हें नीति को लेकर अवगत भी करवाया जाएगा। सभी की सहमति के बाद ही नीति पर विचार किया जाएगा। लेकिन इस नीति को लेकर पार्टी के नेता इस्तीफा दे रहे है।

    वहीं अब जिले में ‘आप’ पार्टी के पूर्व जिला प्रधान और जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन हरमनजीत सिंह बराड़ दीदारे वाला ने अपने फेसबुक अकाउंट पर इसका विरोध करते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने स्पष्ट लिखा है कि मैं इस नीति का विरोध करता हूं और एक किसान होने के नाते किसानों के साथ हूं तथा सरकार से इस मसले पर पुनर्विचार करने की अपील करता हूं।

  • आज हाईकमान के साथ कांग्रेस की अहम बैठक, मिल सकता है नया अध्यक्ष

    आज हाईकमान के साथ कांग्रेस की अहम बैठक, मिल सकता है नया अध्यक्ष

    शिमलाः हिमाचल कांग्रेस पार्टी की दिल्ली में आज हाईकमान के साथ बड़ी बैठक होने जा रही है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर आज मुहर लग सकती है। यह बैठक दोपहर डेढ़ बजे 24 अकबर रोड़ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में हिमाचल के नेताओं के साथ होगी। इस बैठक में जहां कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े मौजूद होंगे, तो वहीं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी उपस्थित रहेंगे। इनके अलावा कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल और दोनों सह प्रभारियों के अलावा कुछ दूसरे बड़े नेता भी बैठक में शामिल होंगेे।

    दिल्ली में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व सरकार के कैबिनेट मंत्री इस बैठक में रहेंगे। बैठक में शामिल होने के लिए हिमाचल सरकार के कैबिनेट मंत्री भी दिल्ली गए हैं। बताया जाता है कि आठ मंत्रियों को वहां बुलाया गया था, जिनमें कर्नल धनी राम शांडिल, हर्षवर्धन चौहान, जगत सिंह नेगी, रोहित ठाकुर भी इस बैठक का हिस्सा होंगे। इनके साथ कांग्रेस हाईकमान प्रदेश में सरकार और संगठन को लेकर चर्चा करेगी। सूत्रों के अनुसार दिल्ली में होने जा रही इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष का नाम तय किया जाएगा।

    यहां पर कार्यकारिणी में कौन नेता रहेंगे, इसका खाका भी बना लिया गया है, जिसपर अंतिम मुहर वहां लगाई जाएगी। सभी नेताओं से उनकी राय जानी जाएगी और विस्तार से बात करने के बाद कांग्रेस हाईकमान अपना फैसला लेगी। पहले यह बैठक सोमवार शाम के समय में होनी थी, लेकिन रविवार को इसका नया शेड्यूल मंत्रियों को दिया गया है। अब यह बैठक दोपहर डेढ़ बजे कांग्रेस मुख्यालय में शुरू होगी। इस बैठक में सरकार और संगठन के मामलों को लेकर विस्तार से बात होगी और कुछ नए कार्यक्रम हिमाचल कांग्रेस के लिए जारी किए जा सकते हैं।

    बताया जाता है कि मुख्यमंत्री सुक्खू, जिन्हें दिल्ली से रविवार को चंबा आना था, वह मौसम खराब होने की वजह से वहां नहीं आ सके। ऐसे में उनका चंबा का कार्यक्रम रद्द हो गया और रविवार को मुख्यमंत्री दिल्ली में ही थे। इस दौरान कांग्रेस की प्रभारी रजनी पाटिल ने उनके साथ मुलाकात की है। अहम बात है कि मंत्रिमंडल ने एक पद खाली चल रहा है, जिसे लेकर भी इस बैठक में चर्चा होगी। अढ़ाई साल के बाद मंत्रिमंडल में किस नेता को शामिल किया जाना है और मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया जाना है, इसे भी वहां तय किया जाएगा।

    मंत्रिमंडल के सदस्यों को इसलिए दिल्ली बुलाया गया है, ताकि उनसे उनकी अढ़ाई साल की परफार्मेंस पर बात की जाए। सूत्रों के अनुसार प्रतिभा सिंह इस बैठक में स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण का मामला भी उठा सकती हैं, जिस पर हाईकमान से समय लिया जाना है। चूंकि मानसून में हुए नुकसान के कारण 15 जुलाई को भी यह कार्यक्रम नहीं हो पाया था, इसलिए अब नई तारीख तय होनी है। इस कार्यक्रम में हाईकमान से नेताओं ने आना है, तो उसे भी तय कर दिया जाएगा।

     

     

  • Punjab की Amandeep ने पूरी दुनिया में किया नाम रोशन, Asian Roller Skating में जीता Gold, देखें वीडियो

    Punjab की Amandeep ने पूरी दुनिया में किया नाम रोशन, Asian Roller Skating में जीता Gold, देखें वीडियो

    मलोटः 20वीं एशियाई रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2025 में मलोट की अमनदीप कौर इंसां ने गोल्ड मेडल जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पंजाब और भारत का नाम रोशन किया। अमनदीप कौर इंसां ने बताया कि उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है कि वह जीतकर लौटी हैं और उनका बड़े ही प्यार से स्वागत कर रहे है। अमनदीप ने बताया कि वह रोलर स्केटिंग और हॉकी खेलती हैं।

    20वीं एशियाई चैंपियनशिप में दक्षिण कोरिया में भाग लिया है, जहां उन्होंने गोल्ड मेडल हासिल किया। अमनदीप ने कहा कि उनकी टीम ने बहुत कड़ी मेहनत की है, इसलिए वे बहुत खुशी महसूस कर रही हैं। अमनदीप ने कहा कि बचपन से ही उनमें एक आत्मविश्वास विकसित हुआ कि कैसे खेलना है। खेलने के लिए खुद में आत्मविश्वास होना चाहिए। गेम में सुधार के लिए उन्होंने अभ्यास के साथ-साथ अच्छा आहार भी लिया।

    अमन ने बताया कि साल 2010 में उन्होंने डेरा सिरसा में दाखिला लिया था। वह नियमित पढ़ाई के साथ-साथ जब छठी कक्षा में थीं, तभी से उन्होंने अपनी खेल यात्रा शुरू की थी। 7वीं कक्षा से वे राष्ट्रीय स्तर के खेलों में हिस्सा ले रही हैं और हर साल गोल्ड मेडल जीत रही हैं। अमनदीप ने कहा कि शादी के बाद भी वे खेलती रहेगी।

  • शास्त्री चौक में रेस्टोरेंट की वेज थाली में खाने में निकली हड्डी का CCTV से सामने आया सच, देखें वीडियो

    शास्त्री चौक में रेस्टोरेंट की वेज थाली में खाने में निकली हड्डी का CCTV से सामने आया सच, देखें वीडियो

    गोरखपुर: रेस्टोरेंट में 13 दोस्त खाना खाने पहुंचे। दोस्तों द्वारा खाने में हड्डी निकलने को लेकर हंगामा किया गया। दरअसल, बिरयानी बे रेस्टोरेंट में वेज बिरयानी में हड्डी डालने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके पहले इसी रेस्टोरेंट का एक और वीडियो वायरल हुआ था जिसमें बेज बिरयानी में हड्डी मिलने से हड़कंप मच गया था। वायरल वीडियो में हंगामा करने वाले लोग वहीं हैं जो जानबूझकर इस तरह की हरकत किए थे। पुलिस और रेस्टोरेंट संचालक कार्रवाई की बात तो कर रहे है पर कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।

    गोरखपुर के शास्त्री चौक पर स्थित एक ‘बिरयानी बे’ नाम का रेस्टोरेंट हैं. यहां आए दिन सैकड़ों लोग रेस्टोरेंट में आते हैं। जहां देर रात करीब 12 से 13 लोग रेस्टोरेंट में खाने के लिए पहुंचे। इनमें कुछ युवकों ने वेज तो कुछ नॉन वेज का आर्डर दिया। इसी बीच एक युवक ने वेज थाली में हड्डी मिलने का आरोप लगाते ही हंगामा शुरू कर दिया। उसने आरोप लगाया कि इस रेस्टोरेंट में वेज थाली में, हड्डी मिलाकर खाना सर्व किया जा रहा है और सावन के महीने में धर्म भ्रष्ट करने की कोशिश की गई है।

    हंगामा होता देख रेस्टोरेंट में मौजूद सभी लोग सकते में आ गए। होटल मालिक रविकर सिंह ने उन्हें समझाया जब युवकों ने हंगामा ज्यादा करने लगे तो रेस्टोरेंट संचालक ने पुलिस बुलाई और कहा कि, वेज, नान वेज दोनों डीस अलग- अलग बन रहे हैं किसी के थाली में नहीं गया हड्डी सिर्फ इनके थाली में कैसे। संचालक ने कहा कि बिल ज्यादा आया ए पैसा नहीं देना चाहते हैं इस लिए हंगामा कर रहे हैं। मौके पर पुलिस ने वहां की स्थिति और सीसीटीवी फुटेज देखे तो लड़कों को धक्का मार कर बाहर कर दिया।

    अब इस मामले में रेस्टोरेंट संचालक रविकर सिंह ने एक सीसीटीवी वीडियो जारी किया है। वीडियो को दिखाकर उन्होंने बताया कि युवक खुद नॉनवेज प्लेट से हड्डी उठाकर वेज प्लेट में डाल रहा है। उन्होंने कहा कि वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक युवक, बीच में बैठे युवक को हड्डी का टुकड़ा पकड़ाता है जो वेज खा रहे दोस्त की थाली में डाल देता है। रविकर सिंह ने बताया कि कई सालों से बिजनेस करते हैं और किसी की भावना को आहत करना उनका काम नहीं है। बावजूद इसके कुछ लोग हैं जो छवि को धूमिल करने की कोशिशों में लगे हुए हैं। रविकर सिंह ने बताया कि वे अब इस मामले में पुलिस को लिखित शिकायत देंगे ताकि इस तरह के झूठे आरोप लगाने वालों पर कानूनी कार्रवाई हो।

  • Punjab News: दोषियों की गिरफ्तारी को लेकर परिवार ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    Punjab News: दोषियों की गिरफ्तारी को लेकर परिवार ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    होशियारपुरः वार्ड नंबर-13 अंतर्गत आने वाले राम शरणम एनक्लेव में रहने वाले एक युवक मनजीत सिंह ने शहर के कुछ व्यक्तियों से दुखी होकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। इसके बाद थाना मॉडल टाउन पुलिस ने 4 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।

    बीते कल परिवार की ओर से होशियारपुर के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में एकत्रता की गई थी और पुलिस को दोषियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया था। पुलिस की ओर से दोषियों की गिरफ्तारी न होने के कारण परिवार ने होशियारपुर में रोष मार्च कर सत्र चौक पर धरना दिया। करीब 4 घंटे तक चले इस धरने के बाद पुलिस के एसपी डॉ. मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे और परिवार को दोषियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया।

    परिवार ने कहा कि दोषियों की मदद विधायक ब्रह्म शंकर जिन्पा के करीबी बिंदू शर्मा द्वारा की जा रही है और पुलिस तथा राजनीतिक दबाव के कारण कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसी वजह से आज उन्होंने यह कदम उठाया है। जब तक पुलिस दोषियों को गिरफ्तार नहीं करती, तब तक धरना इसी तरह जारी रहेगा। इस मौके पर एसएचओ गुरसाहिब सिंह ने कहा कि पुलिस पर किसी भी तरह का कोई दबाव नहीं है और दोषियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी भी कर रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का लंबी बीमारी के बाद निधन

    झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का लंबी बीमारी के बाद निधन

    रांचीः पूर्व सीएम और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिशोम गुरू शिबू सोरेन का निधन हो गया। दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। लंबी बीमारी के बाद उन्होंने सोमवार को अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पिता ने निधन की जानकारी एक्स पर दी। सोरेन एक महीने से ज्यादा समय से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं। शिबू सोरेन (81) को जून के आखिरी सप्ताह में किडनी संबंधी समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया था। जहां उनकी तबीयत और भी खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। उनके किडनी में इंफेक्शन हो गई थी। उनको ब्रोंकाइटिस भी डिटेक्ट हुआ था, जिसके कारण उनका निधन हो गया। शिबू सोरेन की तबीयत खराब होने के बाद उनके बेटे सीएम हेमंत सोरेन और उनकी बहू कल्पना सोरेन भी दिल्ली पहुंची। उनके छोटे बेटे बसंत सोरेन भी दिल्ली में ही मौजूद हैं।

    बीमारी की सूचना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार भी शिबू सोरेन से मिलने गंगाराम अस्पताल पहुंचे थे। गौरतलब हो कि शिबू सोरेन की झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में अहम भूमिका रही है। अलग राज्य बनने के बाद वे तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री भी रहे। उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्थापना की थी। वर्तमान में वे पार्टी के संरक्षक की भूमिका में थे। वे सात बार लोकसभा के सांसद भी चुने गए। 2004 में वे मनमोहन सिंह सरकार में केंद्रीय कोयला मंत्री भी रहे।

    शिबू सोरेन के बेटे हेमंत सोरेन वर्तमान में झारखंड के मुख्यमंत्री हैं। वहीं उनकी बहू और हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी विधायक हैं। उनके छोटे बेटे बसंत सोरेन भी दुमका से विधायक हैं। वहीं उनके बड़े बेटे दुर्गा सोरेन का निधन हो चुका है। दुर्गा सोरेन की पत्नी सीता सोरेन वर्तमान में बीजेपी में शामिल हैं।1944 में शिबू सोरेन का जन्म रामगढ़ के नेमरा गांव में हुआ था। उनका पूरा जीवन आंदोलन में गुजरा। उनके निधन से पूरे झारखंड में शोक की लहर है।

     

  • बड़ा हादसाः श्रद्धालुओं की पिकअप वैन बरसाती नदी में गिरी, 5 की मौत

    बड़ा हादसाः श्रद्धालुओं की पिकअप वैन बरसाती नदी में गिरी, 5 की मौत

    भागलपुरः बिहार के भागलपुर में सोमवार सुबह महतो थान के पास बड़ा हादसा हो गया है। जहां शाहकुंड से सुल्तानगंज के बीच कांवरियों से भरी एक पिकअप वैन पानी में पलट गई। इस घटना में 5 कांवरियों की मौत हो गई। सभी के शव बरामद किए जा चुके हैं। सभी कांवरिया शाहकुंड से महतो थान के रास्ते सुल्तानगंज जा रहे थे। घायल कांवरियों को रात के लगभग सवा बारह बजे शाहकुंड पीएचसी लाया गया।

    इसमें से एक की मौत हो गई थी। घटना की सूचना पर शाहकुंड थाने की पुलिस मौके पर पहुंची है। शाहकुंड से महतो थान के रास्ते सुल्तानगंज जाने वाली सड़क संकरी है और कई जगहों पर अभी लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क के दोनों तरफ पानी भरा हुआ है। घायल कांवरियों के अनुसार पिकअप गाड़ी पर छोटा डीजे सेट था और वे लोग पूरे साजो-सामान के साथ गंगा स्नान करने सुल्तानगंज जा रहे थे।

    अधिकांश लोग शाहकुंड के पास खेरई गांव के रहने वाले थे। धमना नदी के पुल के पास यह घटना हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि सभी डीजे गाड़ी से सुल्तानगंज गंगा स्नान करने जा रहे थे। सुल्तानगंज में गंगा स्नान करने के बाद सभी जेठौरनाथ मंदिर में जल चढ़ाने के लिए रवाना होने वाले थे। सोमवारी को जल चढ़ाने की योजना था। इस हादसे में 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

  • सावन के आखिरी सोमवार पर उमड़ी भक्तों की भीड़, लगे बम-बम-बोले के नारे

    सावन के आखिरी सोमवार पर उमड़ी भक्तों की भीड़, लगे बम-बम-बोले के नारे

    रायपुर: भगवान शिव का पवित्र सावन महीना अब अपने अंतिम चरण में हैं और आज यानी 4 अगस्त को सावन का आखिरी सोमवार है। सावन के अंतिम दिन शिवभक्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। ऐसा कहा जाता है कि, सावन के सोमवार में की गई शिव जी की पूजा और व्रत कई गुना बढ़कर मिलता है। सावन के आखिरी सोमवार का महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है। इस साल सावन का आखिरी सोमवार खास बनने जा रहा है क्योंकि इस दिन ब्रह्म योग, इंद्र योग और सार्वार्थ सिद्धि योग जैसे शुभ संयोग बन रहे हैं। अमरोहा के हसनपुर में सावन के आखिरी सोमवार को शिवालयों में शिवभक्तों की भारी भीड़ देखी गई।

    श्रद्धालुओं ने आस्था और उल्लास के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया। भक्तों ने परिवार और समाज में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। नगर के शिवमंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। प्राचीन श्री झारखंड महादेव शिवाला मंदिर, मां चामुंडा मंदिर समेत अन्य मंदिरों में भक्तों ने हर-हर महादेव के जयघोष के साथ जलाभिषेक किया। सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं। श्री झारखंड महादेव शिवाला मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित सतवीर गिरी ने बताया कि सावन के महीने में भगवान जल्द प्रसन्न होते हैं। इसलिए भक्त भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर अपनी मनोकामनाएं मांगते हैं।

    भारी भीड़ के कारण शिवालयों के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। कोतवाल दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए नगर के मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर पुलिस पिकेट तैनात की गई है। वहीं रायपुर के मशहूर महादेव हटकेश्वर नाथ मंदिर में आज शिवभक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। देर रात से ही कांवड़ियों की कतार मंदिर में देखने को मिल रही है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुँच हुए है। शिवभक्त लगातार बोल बम के नारे लगा रहे है।

  • बढ़त के साथ शेयर बाजार के कारोबार में शुरुआत, IT Stock में दिखी गिरावट

    बढ़त के साथ शेयर बाजार के कारोबार में शुरुआत, IT Stock में दिखी गिरावट

    नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 25 प्रतिशत टैरिफ की घोषणा के बाद भारी गिरावट से उठकर बाजार ने आज हरे निशान में कारोबार शुरू किया। सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 165.92 अंकों की बढ़त के साथ 80,765.83 अंकों पर खुला। इसी तरह, आज एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 30.70 अंकों की तेजी के साथ 24,596.05 अंकों पर खुला। आज मुख्य रूप से एक बार फिर आईटी स्टॉक्स में गिरावट देखी जा रही है।

    बता दें कि पिछले हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में लगातार 4 दिनों तक गिरावट देखने को मिली थी। हफ्ते के पहले दिन, सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की 10 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले।

    वहीं दूसरी ओर, आज निफ्टी 50 की 50 में से 31 कंपनी के शेयरों ने तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार शुरू किया और बाकी की 14 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले, जबकि 5 कंपनी के शेयर आज बिना किसी बदलाव के खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल अडाणी पोर्ट्स के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले और बजाज फाइनेंस के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।