Blog

  • भाजपा ने पेखूबेला सौर ऊर्जा प्रोजैक्ट के बाहर धरना प्रदर्शन किया

    भाजपा ने पेखूबेला सौर ऊर्जा प्रोजैक्ट के बाहर धरना प्रदर्शन किया

    ऊना/ सुशील पंडित: भाजपा ने पेखूबेला स्थित 220 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित 32 मेगावाट का सौर ऊर्जा प्रोजैक्ट के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में भाजपा के जिला प्रवक्ता विनय  शर्मा, भाजपा मंडलाध्यक्ष राहुल देव शर्मा, मंडल के महामंत्री परमिन्द्र सिंह, नरेन्द्र ठाकुर, युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जसविन्द्र सिंह, युवा मोर्चा के मंडलाध्यक्ष रुपिन्द्र, हरीश शर्मा, युवा मोर्चा के प्रवक्ता विकास पुरी, रजत ठाकुर, लविश गर्ग, विकास शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। भाजपा के जिला प्रवक्ता विनय शर्मा ने सरकार पर कई संगीन आरोप लगाए हैं।

    उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट की लागत में ही करोड़ों रुपए का घोटाला हुआ है जिस कारण एक बड़ा अधिकारी की भी खुदखुशी कर मौत हुई है जिसकी सी.बी.आई द्वारा जांच की जा रही है इस प्रोजेक्ट के लगने से पहले लोगों को रोजगार दिए जाने की बात कही गई थी लेकिन जो लोग जहां पर काम कर रहे हैं उनको पिछले कई महीने से वेतन तक नहीं मिला है वह लोग जहां पर हड़ताल पर बैठे हुए हैं लेकिन कोई भी अधिकारी उनकी सूध लेने तक नहीं आया है।  इस मामले को ऊना विधानसभा के विधायक श्री सतपाल सत्ती जी ने विधानसभा के अंदर भी उठाया है कि इसमें  एक बहुत बड़ा भ्रष्टाचार हुआ है।

    विनय शर्मा ने कहा कि सोलर प्रोजेक्ट के साथ बिल्कुल इंडियन ऑयल का तेल का डिपो है जो भाजपा सरकार में सतपाल सत्ती जी के प्रयासों से लगा वहां पर पानी के कारण कोई नुकसान नहीं हुआ है लेकिन कांग्रेस सरकार के समय में स्थापित सोलर पावर प्रोजेक्ट में पानी भर गयाा है इसके पीछे जहां पर बुनियादी ढांचे को सही तरीके से तैयार नहीं किया गया है जिस कारण करोड़ों रुपए की लागत से लगाया गया यह सोलर पावर प्रोजेक्ट बरसात की भेंट चढ़ गया है उन्होंने कहा है कि भ्रष्टाचार की पोल खोलने को लेकर वह आवाज उठाते रहेंगे।

  • Jalandhar News: लूटपाट करने वाले गिरोह के 6 सदस्य हथियारों और नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: लूटपाट करने वाले गिरोह के 6 सदस्य हथियारों और नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर: देहात पुलिस ने लूटपाट करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रंजीत कुमार निवासी फिलौर, कुलवीर कुमार निवासी रायपुर अरैया, संदीप कुमार उर्फ बाबू निवासी फिलौर, हरजीत सिंह उर्फ सोनू निवासी दारापुर, मनीदीप सिंह उर्फ मनी निवासी रामगढ़ और हरजीत सिंह उर्फ जीती निवासी गांव माओ साहिब के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 4 किरपान, एक दातार, एक लोहे का खंडा, 6 मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और 288 नशीली गोलियां बरामद की हैं।

    एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि डीएसपी फिलौर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह लुधियाना, गुराया और राहों रोड के इलाकों में सुबह अंधेरे में राहगीरों और मजदूरों को हथियारों के बल पर लूटने की वारदातों को अंजाम देता था। आरोपियों के खिलाफ थाना फिलौर में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 4 किरपान, एक दातार, एक लोहे का खंडा, 6 मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और 288 नशीली गोलियां बरामद की हैं।
  • Punjab News: नशा तस्कर की 27 लाख की हवेली पुलिस ने की सील, बाहर चिपकाया गया Notice, देखें वीडियो

    Punjab News: नशा तस्कर की 27 लाख की हवेली पुलिस ने की सील, बाहर चिपकाया गया Notice, देखें वीडियो

    बठिंडा: पंजाब सरकार द्वारा नशा विरोधी अभियान के तहत बठिंडा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मोड़ मंडी क्षेत्र में नशा तस्कर बूटा सिंह द्वारा नशे के धंधे से अर्जित पैसों से बनाई गई हवेली को पुलिस ने सील कर दिया है। हवेली की कीमत करीब 27 लाख रुपए बताई जा रही है और यह बूटा सिंह के घरवालों के नाम पर थी।

    कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हवेली के बाहर एक नोटिस भी चिपकाया जिसमें संपत्ति को सील किए जाने की जानकारी दी गई। डीएसपी मोड़ मंडी ने बताया कि बूटा सिंह लंबे समय से नशा तस्करी के धंधे में लिप्त था और नशे से कमाई गई रकम से यह आलीशान हवेली बनवाई गई थी। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई पंजाब पुलिस और सरकार द्वारा चलाए जा रहे राज्यव्यापी नशा विरोधी अभियान का हिस्सा है। डीएसपी ने स्पष्ट किया कि ऐसे तस्करों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और भविष्य में भी किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

  • Airport पर जमकर हुआ हंगामा, Spicejet के कर्मचारियों के साथ मारपीट, देखें वीडियो

    Airport पर जमकर हुआ हंगामा, Spicejet के कर्मचारियों के साथ मारपीट, देखें वीडियो

    जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के एयरपोर्ट से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है जहां सामान लेकर जा रहे सेना के अधिकारी के साथ स्पाइसजेट के कर्मचारियों के साथ मारपीट की है। स्पाइसजेट के द्वारा जारी किए गए बयान के मुताबिक, यह घटना 26 जुलाई का है। दिल्ली जाने वाले एक सैन्य अधिकारी के पास 16 किलो वजन के दो कैबिन लगेज थे। डोमेस्टिक फ्लाइट में 7 किलो से ज्यादा वजन वाले कैबिन लगेज पर एक्स्ट्रा चार्ज किया जाता है।

    सैन्य अधिकारियों ने पीटा स्पाइसजेट का कर्मचारी

    एयरलाइन के अनुसार, जब सेना के अधिकारी को ये जानकारी दी गई तो उन्होंने एक्स्ट्रा पैसे देने से मना कर दिया। इसके बाद उन्होंने बोर्डिंग प्रक्रिया पूरे किए बिना ही जबरदस्ती एयरोब्रिज में एंट्री कर गया। ये विमानन सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन बताई जा रही है। वहीं स्टॉफ ने सेना के अधिकारी को भी रोकने की कोशिश की। इस दौरान उसने पीटना शुरु कर दिया। बगल में रखे एक स्टैंड से कर्मचारी पर हमला भी कर दिया।

    स्टाफ को आई गंभीर चोटें

    एयरलाइन ने कहा है कि सेना के अधिकारी ने स्पाइसजेट के ग्राउंड स्टाफ के चार अधिकारियों के साथ मारपीट की है। हमारे कर्मचारियों को बार-बार लात घूसों के साथ मारा गया है। एक स्टाफ की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर और जबड़े में भी गंभीर चौटें आई हैं। स्पाइसजेट का एक कर्मचारी बेहोश होकर जमीन पर गिर गया है परंतु बेहोश कर्मचारी को भी वह लात से मारता रहा। एक अन्य कर्मचारी के जबड़े पर जोरदार लात मारी है जिससे उनकी नाक और मुंह से खून निकलने लगा। वह घायल कर्मचारी की मदद के लिए गया था इसलिए उस पर भी हमला किया गया। घायल कर्मचारियों को अस्पताल में ले जाया गया है। एयरलाइन ने कहा है कि उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है और सेना के अधिकारी को नो फ्लाई लिस्ट में डालने की प्रक्रिया में है। स्पाइसजेट ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को भी पत्र लिखा है। उन्होंने अपने कर्मचारियों पर जानलेवा हमले की जानकारी दी है। उन्होंने यात्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है। एयरपोर्ट अधिकारियों ने इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो पुलिस को दे दिया है।  
  • Mohali के Fortis Hospital को लगा 50 लाख का जुर्माना

    Mohali के Fortis Hospital को लगा 50 लाख का जुर्माना

    मरीज की अंतिम नोट से हुआ था लापरवाही का खुलासा

    चंडीगढ़: पंजाब मे Mohali के मशहूर Fortis Hospital पर जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने लाखों का जुर्माना लगाने के आदेश जारी किये है। आयोग ने यह फैसला मरीज की इलाज के दौरान लापरवाही बरतने से मौत के होने के आरोप में लिया है।

    मृतक हरित शर्मा की पत्नी प्रियंका शर्मा ने अपने पति की मौत का जिम्मेदार अस्पताल को ठहराते हुए उपभोक्ता आयोग में केस दर्ज करवाया था। पीड़ित ने बताया कि हरित के इलाज के दौरान डाक्टरों ने उनके इलाज में लापरवाही बरती गई थी। जिसका पता उसके पति को तब चला जब उसने डाक्टरों को आपस में बात करते सुना था।

    जिसके बाद पत्नी अस्पताल आई तो उन्होंने इशारों में कागज-पेन मांगा और पूरा वाकया उस पर लिख दिया। जो इस मामले अहम सबूत साबित हुआ। पत्नी ने इसी कागज को सबूत के रूप में आयोग के समक्ष पेश कर दिया जिसे अदालत ने स्वीकार कर अस्पताल को सेवा में लापरवाही का दोषी ठहरा दिया।

    वहीं अस्पताल ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मरीज गंभीर लिवर रोग से पीड़ित था और लंबे समय से शराब का सेवन कर रहा था। डाक्टरों ने इलाज बिना किसी लापरवाही के किया है। इसलिए फोर्टिस के संचालको ने इस केस को खारिज करने की मांग रखी है।

     

  • Live-in Partner ने प्रेमी की चाकू मारकर की हत्या, महिला गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Live-in Partner ने प्रेमी की चाकू मारकर की हत्या, महिला गिरफ्तार, देखें वीडियो

    गुरुग्राम: साइबर सिटी गुरुग्राम में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक व्यक्ति की उसकी प्रेमिका द्वारा हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय हरीश निवासी गांव बलियावास, फेज-1 के रूप में हुई है, जो एक निजी कंपनी में कार्यरत था और दो बेटियों का पिता था। उसकी पत्नी लंबे समय से बीमार है, जिसके चलते वह पिछले डेढ़ साल से दिल्ली निवासी 27 वर्षीय यसमीत कौर के साथ लिव-इन में रह रहा था।

    पुलिस को संदीप कुमार के अनुसार, 2 अगस्त को नारायण अस्पताल से घायल अवस्था में एक व्यक्ति के दाखिल होने की सूचना थाना डीएलएफ फेज-3 को मिली थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो डॉक्टरों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। जांच में पता चला कि मृतक को चाकू से छाती में वार कर मारा गया है। शव की पहचान होने के बाद मृतक के भतीजे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें शक जाहिर किया गया कि हरीश की हत्या उसकी लिव-इन पार्टनर यसमीत कौर और गांव का एक व्यक्ति विजय उर्फ सेठी ने मिलकर की है।

    शिकायत के बाद एक अगस्त को विजय उर्फ सेठी हरीश को घर से बुलाकर ले गया था। हरीश ने अपने भतीजे से फोन कर खाने के लिए 1650 रुपए भी मंगवाए थे। अगली सुबह यसमीत कौर का फोन आया कि हरीश की मृत्यु हो चुकी है। पुलिस जांच में सामने आया कि हरीश और यसमीत के बीच अक्सर विवाद होता था, क्योंकि हरीश कभी-कभी अपने घर चला जाता था, जो यसमीत को पसंद नहीं था। 1 अगस्त की रात दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद गुस्से में आकर यसमीत ने हरीश के सीने पर चाकू से वार कर उसकी जान ले ली। पुलिस ने यसमीत कौर को गिरफ्तार कर लिया है।

  • Friendship Day 2025: क्या AI भी बन सकता है आपका सच्चा दोस्त? जानें

    Friendship Day 2025: क्या AI भी बन सकता है आपका सच्चा दोस्त? जानें

    नई दिल्ली: 21वीं सदी की इस शुरुआत में जहां दोस्ती चाय की दुकान पर घंटो तक बाते करना, पार्क में एक-दूसरे के साथ टहलकर दुख की बातें करना या स्कूल-कॉलेज की कॉमन यादें हुआ करती थी। ऐसे में आज दोस्ती की परिभाषा ही तेजी से बदल चुकी है। अब इंसान न सिर्फ इंसानों से बल्कि एआई असिस्टेंट्स के साथ भी बात कर रहा है। अपने दिल की बातें कर रहा है और अकेलेपन को कम करने का यह आज के समय में जरिया बन चुका है। कई रिपोर्ट्स में यह बताया गया है कि एआई आज सिर्फ जानकारी ही नहीं देता बल्कि भावनाओं को समझने और जवाब देने की क्षमता भी रखता है। चैट जीपीटी जैसे मॉडलों के साथ यूजर्स अब रिलेशनशिप, मानसिक तनाव, करियर से जुड़े हुए सवाल यहां तक की अकेलेपन की बातें भी शेयर कर रहे हैं। उन्हें तुरंत बिना किसी परेशानी के अपने सवालों का जवाब मिलता है।

    70% से ज्यादा किशोरों ने किया AI Assitant का इस्तेमाल

    नो टेकी नाम की रिपोर्ट में यह बताया गया है कि 70% से ज्यादा किशोरों ने कम से कम एक बार एआई अस्टिटेंट जैसे रिपलिका (Replica) या ऐसे तमाम एआई का इस्तेमाल किया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 52% लोग इसका नियमित रुप से इस्तेमाल करते हैं। वहीं 31% किशोरों के अनुसार, एआई चैट बराबर या उससे बेहतर महसूस होता है जितना असली दोस्त से संवाद करना। इस बात से यह साफ हो जाता है कि एआई आज सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं बल्कि भावनाओं को समझने और जवाब देने की क्षमता भी रखता है। चैटजीपीटी जैसे मॉडलों के साथ यूजर्स अब रिलेशनशिप, मानसिक तनाव, करियर से जुड़े सवाल यहां तक कि अकेलापन भी शेयर कर देते हैं। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि उन्हें साथ में ही अपने सवालों का जवाब मिल जाता है।
  • भाजपा नेता भुट्टो ने ग्राम केंद्र प्रवास कार्यक्रमों में की शिरकत, राज्य सरकार पर जमकर साधा निशान

    भाजपा नेता भुट्टो ने ग्राम केंद्र प्रवास कार्यक्रमों में की शिरकत, राज्य सरकार पर जमकर साधा निशान

    कभी ट्रेनी,कभी लॉटरी सिस्टम को शुरू करके राज्य को बर्बादी की तरफ ले जा रही सुक्खू सरकार: दबिंदर भुट्टो

    ऊना/ सुशील पंडित: कुटलैहड़ विस क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने रविवार को समूर, लमलेहड़ी, बरनोह और डगोली गांवों में आयोजित ग्राम केंद्र प्रवास कार्यक्रमों में शिरकत की। इन कार्यक्रमों के दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजन से सीधा संवाद स्थापित कर केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को विस्तारपूर्वक गिनाया। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोला और युवा वर्ग के साथ हो रहे कथित छल की कड़ी आलोचना की। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, ग्रामीण, युवा एवं महिलाएं उपस्थित रहे।

    भुट्टो ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के 11 वर्षों में देश ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है,  चाहे वह बुनियादी ढांचा हो, डिजिटल इंडिया, जनधन योजना, स्वास्थ्य सेवाएं या किसानों के हितों से जुड़ी योजनाएं हों। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज विश्व में सम्मान और आत्मविश्वास के साथ खड़ा है। दूसरी ओर उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

    भुट्टो ने कहा कि राज्य सरकार की ट्रेनी योजना, मित्र योजना जैसी योजनाएं सिर्फ दिखावे और आंकड़ों का खेल हैं। इन योजनाओं के माध्यम से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, उन्होंने कहा कि इन योजनाओं में स्थायित्व और पारदर्शिता का घोर अभाव है, जिससे प्रदेश का शिक्षित युवा वर्ग ठगा हुआ महसूस कर रहा है।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार अब लॉटरी सिस्टम जैसे निर्णयों के माध्यम से लोगों की आकांक्षाओं और भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने सत्तारूढ़ सुक्खू सरकार पर आरोप लगाया कि यह सरकार जनहित से भटक चुकी है और केवल राजनीतिक बयानबाज़ी तथा भ्रम फैलाने तक सीमित रह गई है। राज्य सरकार की नीतियां जनता को बर्बादी की ओर धकेल रही हैं, भुट्टो ने शिकायतों और सुझावों को भी ध्यानपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि वह इन समस्याओं को उचित मंच पर उठाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा ने न केवल अपने जमीनी नेटवर्क को सक्रिय किया बल्कि विपक्ष के प्रति सशक्त विरोध की रणनीति भी साफ कर दी है।  इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़,राज कुमार वर्मा, भाजपा नेत्री संतोष सैनी,भाजपा नेता मनोहर लाल शर्मा, शाम चंदेल,जीवन शर्मा,संजू,अमन आदि सैकंडों कार्यकर्ता एवं गणमान्य मौजूद रहे।

  • Haryana News: इस गांव में पुलिस ने करवाई मुनादी, देखें वीडियो

    Haryana News: इस गांव में पुलिस ने करवाई मुनादी, देखें वीडियो

    हरियाणा: फरीदाबाद में यमुना नदी के बढ़ते हुए जलस्तर के चलते छांयसा थाना पुलिस ने तैयारियां शुरु कर दी हैं। पुलिस ने यमुना के किनारे बसे हुए गांवों में नंबरदारों के जरिए से मुनादी करवा कर लोगों को अलर्ट किया है। अभी तक यमुना के बढ़ते हुए जलस्तर से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

    छांयसा थाना इंचार्ज रणधीर सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि पिछले कई दिनों से होने वाली बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ चुका है। इसके कारण नदी में पानी काफी ज्यादा बह रहा है। ऐसे में और
    भी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है जिसके कारण पानी का जलस्तर बढ़ जाएगा।

    इस बढ़ते हुए जलस्तर को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा को लेकर अपनी तैयारियां भी शुरु कर दी हैं। नदी के किनारे बसे हुए गांव में हालात काफी मुश्किल हो जाते हैं ऐसे में लोगों को पहले ही सचेत कर दिया गया है।

    नदी के किनारे गांव मोहना, छांयसा, अरुआ, चांदपुर, साहुपुरा, मोठूका जैसे कई गांव में वो नंबरदारों के जरिए से पानी से दूर रहने के लिए मुनादी कर रहे हैं। पशु चराने वालों को बताया गया है कि वो अपने पशुओं को कुछ दिन नदी के किनारे चराने के लिए न लेकर जाएं।

    इसके अलावा यमुना नदी को नाव से पार करने वालों को भी रोक दिया गया ताकि किसी तरह का कोई बड़ा हादसा न हो पाए। वो खुद भी गांव में जाकर सरपंच को मिल रहे हैं। फरीदाबाद क्षेत्र में यमुना करीबन 30 किलोमीटर के हिस्से से होकर गुजरती है।

    यमुना के किनारे बसंतपुर, इस्माइलपुर, ददसिया, किड़वाली, दलेलपुर, लालपुर, भसकौला, महावतपुर, मौजाबाद, कांवरा कलां, चीरसी, कबूलपुर पड़ता है। इन गांवों की फसलों को ही सबसे ज्यादा नुकसान होता है। इसके अलावा कई गांव में पानी भी चला जाता है।

  • Punjab News: Overdose से युवक की मौत को लेकर महिला समेत 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: Overdose से युवक की मौत को लेकर महिला समेत 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले के हररायपुर गांव में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान बठिंडा के आकाशदीप के रूप में हुई है। वहीं इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस मामले में नेहियांवाला थाना पुलिस ने महिला समेत 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर ही हत्या का मामला सुलझा लिया है।

    जानकारी देते हुए नेहियांवाला थाने के मुख्य अधिकारी ने बताया कि 1 अगस्त को उन्हें सूचना मिली थी कि नशे की ओवरडोज से एक युवक की मौत हो गई है जिसको लेकर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची थी और जांच के बाद मृतक के परिजनों के बयानों पर केस दर्ज किया गया था। अब पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को नशा करवाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    आरोपियों की पहचान बीरपाल कौर और बलवंत सिंह के रूप में हुई है। दोषियों को आज कोर्ट में पेश कर रिमांड के लिए भेजा जाएगा जिसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। वहीं नशे के खिलाफ युद्ध अभियान तहत हररायपुर गांव में करीब 14 नशा तस्करों को पकड़कर जेल भेजा जा चुका है। नशा खत्म होने तक पुलिस की कार्रवाई ऐसी ही चलती रहेगी।