Blog

  • Himachal News: बद्दी इंटरनेशनल स्कूल में क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन

    Himachal News: बद्दी इंटरनेशनल स्कूल में क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन

    बद्दी के आधा दर्जन स्कूलों के 74 शिक्षकों ने लिया भाग बद्दी/सचिन बैंसल: बद्दी इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को छात्रों में मानसिक स्वास्थ्य व कल्याण को बढ़ावा देने के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सीबीएसई सीओइ पंचकूला के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बड्डी इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य मेरिन पॉल प ने की। इस कार्यक्रम में बद्दी के लगभग आधा दर्जन स्कूलों के 74 शिक्षकों ने भाग लिया। जिसमे छात्रों के कल्याण और व्यावसायिक उत्कृष्ट को बढ़ावा देने के सुझाव दिए गए। इस एकदिवसीय कार्यक्रम में प्रशिक्षक रंजना भारद्वाज और विभा ने सभी शिक्षकों को छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को दैनिक कक्षा में शामिल करने के लिए सैद्धांतिक स्पष्टता, सहभागिता शिक्षण रणनीतियों और गतिविधि आधारित दृष्टिकोण के महत्व पर विशेष जोर दिया। इस कार्यक्रम में सभी शिक्षकों बताया गया कि बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनका मानसिक व शारीरिक विकास भी जरूरी है। जिसके लिए इस कार्यक्रम में पंचकूला से आई गई टीम ने सभी शिक्षकों को महत्वपूर्ण टिप्स दिए ।इस मौके पर स्कूल प्रबंधन स्टाफ अन्य स्कूलों से आए हुए शिक्षक मौजूद रहे।
  • Punjab News: नदी में बढ़ा पानी का स्तर, लोगों को हुई परेशानी, देखें वीडियो

    Punjab News: नदी में बढ़ा पानी का स्तर, लोगों को हुई परेशानी, देखें वीडियो

    पठानकोट: पहाड़ों में लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में मैदानी इलाकों में जलस्तर बढ़ रहा है। नदियों और नहरों में पानी उफान पर आ चुका है। इससे भी लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इसके चलते अब हमारी टीम पंजाब और हिमाचल प्रदेश को जोड़ने वाली चक्की नदी के पुल पर पहुंची।

    इस दौरान हमने देखा कि चक्की में पानी उफान पर था। इस दौरान जब हमने मौके पर मौजूद लोगों के साथ बात की तो उन्होंने बताया कि पहाड़ों में बारिश होती है तो उसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलता है। आप देख सकते हैं कि चक्की नदी में पानी उफान पर है।

    लोगों ने कहा कि तीन साल पहले भी चक्की में पानी घुसने से रेलवे का पुल बह गया था और सड़क पुल के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए थे। ऐसे में लोगों की आवाजाही के लिए रास्ता भी बंद कर दिया था। लोगों ने कहा कि उस समय लोगों को काफी मुश्किलों से भी जूझना पड़ा था।

    लोगों ने सरकार से अपील भी की है कि वो उचित व्यवस्था करें ताकि पानी के बहाव से इन पुलों को कोई नुकसान न हो और लोगों की समस्या का समाधान भी हो पाए।

  • सांड ने व्यक्ति को 10 फीट ऊपर उठाकर नीचे पटका, गंभीर घायल, देखेें वीडियो

    सांड ने व्यक्ति को 10 फीट ऊपर उठाकर नीचे पटका, गंभीर घायल, देखेें वीडियो

    बिलासपुरः हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के घुमारवीं शहर के गांधी चौक से तहसील मार्ग पर एक लावारिश सांड ने व्यक्ति को कई फीट ऊपर उठाकर नीचे पटका। इस दौरान सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पीड़ित व्यक्ति सड़क के किनारे चल रहा था तभी 2 सांड दौड़ते हुए आए। उनमें एक सांड ने व्यक्ति को सींगों पर उठाकर हवा में उछाल दिया और जमीन पर पटक दिया। इस हमले में व्यक्ति करीब 10 फुट हवा में ऊपर उठ गया, उसके बाद सडक़ पर गिर गया। हमले के बाद व्यक्ति बेहोश हो गया और गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगों द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं दूसरी ओर लोगों ने इस घटना को लेकर रोष जताया और आवारा पशुओं पर प्रशासन द्वारा लगाम लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था, लेकिन बचाव हो गया।
  • Punjab और Himachal में मंडराया बाढ़ का खतरा

    Punjab और Himachal में मंडराया बाढ़ का खतरा

    चंडीगढ़: इन दिनों बारिश के चलते कई देशों में बाढ़ जैसे हालत बन चुके हैं। इसी बीच पंजाब और हिमाचल में भी बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। हिमाचल प्रदेश के पौंग डैम में जलस्तर पिछले साल की तुलना में 39 फीट ज्यादा दर्ज हुआ है। 2 अगस्त 2025 को सुबह 6 बजे डैम का जलस्तर 1361.07 फीट था। यही पानी का स्तर पिछले साल 2 अगस्त 2024 को 132.8 फीट था।

    सुबह 6 बजे औसत पानी का स्तर 81,587 दर्ज हुआ है। वर्तमान समय में पौंग पावर हाउस के टरबाइन के जरिए से 18,995 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग द्वारा ब्यास जल ग्रहण क्षेत्र में भी भारी बारिश के चलते पौंग डैम के स्पिलवे से एक्स्ट्रा पानी छोड़े जाने की संभावना जताई जा रही है।

    भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड ने एक पत्र जारी करते हुए बताया है कि पौंग डैम में पानी के बढ़ते बहाव को देखते हुए भारतीय मौसम विभाग ने ब्यास के क्षेत्र में भविष्य में पौंग डैम से ज्यादा पानी आ सकता है। ऐसे में आप सभी से यह अनुरोध है कि सभी जरुरी एहतियाती उपाय करें और अपने अधिकार क्षेत्र के अंदर संबंधित नागरिक सिंचाई जल निकासी और बाढ़ नियंत्रण अधिकारियों को कृपया तदानुसार ही सूचित करें। यह आपकी जानकारी के लिए है और आगे जरुरी कार्रवाई करने के लिए।

     

     

     

  • Punjab News: Pokeland Machine Operator की मौत को लेकर 3 नामजद, SP का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: Pokeland Machine Operator की मौत को लेकर 3 नामजद, SP का आया बयान, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले की भोआ विधानसभा के सीमावर्ती क्षेत्र में बीते कल खड्ड में नौजवान मनदीप सिंह की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने 3 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। परिजनों ने आरोपियों पर साजिश के तहत उनके बेटे को मारने के आरोप लगाए हैं। मृतक मनदीप सिंह के चाचा बावा सिंह के बयानों के आधार पर पुलिस ने थाना तारागढ़ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं परिवार ने मामले में हिमाचल प्रदेश के बड़े लीडर के होने का आरोप लगाया है जिसकी शह पर काम चल रहा था।

    जानकारी देते हुए एसपी इंवेस्टिगेशन मनोज ठाकुर ने बताया कि मृतक के चाचा ने पुलिस को बताया कि जागीर सिंह और उसका पुत्र मनजिंदर सिंह सहित मुंशी मुकेश कुमार मनोज को तंग परेशान करते थे, तथा उन्ही ने साजिश के तहत उसे मारा है जिसके तहत आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    इस केस के लिए एसएसपी पठानकोट ने एक विशेष टीम गठित की है। इस केस में जो भी दोषी पाया गया उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कारवाई की जाएगी। वहीं माइनिंग को लेकर भी अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही माइनिंग और हत्या में मौजूद आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी सजा दी जाएगी।

  • Pati Patni Aur Panga: पति Rocky Jaiswal के बारे में बात करते Emotional हुई Hina Khan

    Pati Patni Aur Panga: पति Rocky Jaiswal के बारे में बात करते Emotional हुई Hina Khan

    मनोरंजन: शादी होने के बाद हिना खान काम पर लग चुकी हैं। इन दिनों वह कलर्स टीवी के रिएलिटी शो पति-पत्नी और पंगा में नजर आ रही हैं। दोनों की कैमिस्ट्री फैंस का दिल जीत रही है। बीते दिन प्रीमियर डे पर कुछ कपल्स ने अपनी लव स्टोरी बताई तो कुछ ने एक-दूसरे के साथ अपने रिश्ते की गहराई का सीक्रेट रिवील किया। ऐसे में हिना खान और रॉकी ने अपनी जिंदगी के सबसे ज्यादा चैलेंजिंग फेस के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान रॉकी ने उन्हें बहुत ज्यादा सपोर्ट किया था। पति रॉकी के बारे में बात करते दौरान हिना इमोशनल भी हो गई।

    पिता की जगह अगर किसी को देख सकूं तो

    हिना ने कहा कि – ‘अपने पिता की जगह अगर मैं किसी इंसान को देख सकती हूं तो वो रॉकी है। पिछला डेढ़ साल मेरे लिए काफी मुश्किल भरा रहा है। कई उतार-चढ़ाव देखे लेकिन रॉकी ने हर सिचुएशन में मेरा साथ दिया। मुझे वो पल याद है जब रॉकी ने अपने पूरे परिवार को एक साथ बैठाकर उन्हें ये समझाया था कि उनकी पहली प्रायोरिटी मैं हूं मेरे लिए ये बहुत बड़ी बात है। हिना ने कहा कि उनका ध्यान रखने के चक्कर में रॉकी खुद की सेहत को नजरअंदाज करने लगे थे’। उन्होंने कहा कि – ‘जब मुश्किलें आती है तो लोग आपका साथ छोड़ देते हैं लेकिन रॉकी ने मेरा साथ दिया अपनी जिंदगी को मेरे नाम कर दिया’। आपको बता दें कि हिना खान ने 10 साल की डेटिंग के बाद जून 2025 में रॉकी जायसवाल संग सीक्रेट वेडिंग की थी। शादी की अनाउंसमेंट उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए तस्वीरें शेयर करके की थी।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    गौरतलब है कि कपल इन दिनों पति-पत्नी और पंगा शो में दिख रहे हैं। इस शो में फैंस को उनके बीच का प्यार देखने को मिलेगा। इसके अलावा भी शो में कई और कपल्स भी हैं। रुबिना दिल्लैक अभिनव शुक्ला, गुरमीत चौधरी देबिना बेनर्जी, सुदेश लहरी ममता लहरी, स्वरा भास्कर फहाद अहमद, गीता फोगाट पवन कुमार, मिलींद चंदवानी अवीका गौर जैसे कपल भी शो में दिखने वाले हैं।  
  • Rakhi 2025: 4 साल बाद रक्षाबंधन पर बन रहा है ऐसा संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

    Rakhi 2025: 4 साल बाद रक्षाबंधन पर बन रहा है ऐसा संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

    धर्म: इस साल राखी का त्योहार 9 अगस्त को मनाया जाएगा। हिंदू पंचागों के मुताबिक, हर साल रक्षाबंधन का त्योहार श्रावण महीने की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि वाले दिन मनाया जाता है। पूरे देश में राखी का त्योहार बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। राखी भाई-बहनों के बीच प्यार और सुरक्षा का त्योहार है। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, भद्रा के साए में कभी भी राखी नहीं बांधनी चाहिए। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस बार राखी पर भद्रा का साया कब तक रहेगा और शुभ मुहूर्त क्या है।

    पूरे दिन बांध सकते हैं राखी 

    इस साल सावन पूर्णिमा की तिथि 8 अगस्त को दोपहर 2:12 पर शुरु होगी और 9 अगस्त में दोपहर 1:24 पर खत्म होगी। उदयातिथि के मुताबिक, राखी का त्योहार इस बार 9 अगस्त को ही मनाया जाएगा। हिंदू पंचाग के अनुसार, इस बार 9 अगस्त को पूरे भारत में राखी बांधी जाएगी। इस बार खास बात यह है कि राखी पर भद्रा का साया नहीं रहेगा। भद्रा 9 अगस्त को सुबह 1:52 पर ही खत्म हो जाएगी। इसके बाद 9 अगस्त को सुबह राखी बांधने का शुभ मुहूर्त शुरु हो जाएगा। खास बात यह है कि 4 साल बाद ऐसा योग बन रहा है जब राखी पर भद्रा नहीं लगेगी।

    इस समय बांधे राखी 

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 9 अगस्त को राखी बांधने का मुहूर्त सुबह 5:47 से शुरु होगा और दोपहर 1:24 पर खत्म हो जाएगा। ऐसे में राखी बांधने के लिए पूरे 7 घंटे 37 मिनट का समय मिल पाएगा। इसके अलावा यदि आप चाहें तो इस दिन बनने जा रहे शुभ योगों में भी राखी बांध सकते हैं जिनमें सर्वार्थ सिद्धि योग, श्रवण नक्षत्र और धनिष्ठा नक्षत्र खास है। 9 अगस्त का दिन ग्रह-नक्षत्र के अनुसार, भी खास है क्योंकि इस दिन बुध कर्क राशि में उदय होने वाले हैं।
    ऐसे करें पूजा
     
    राखी की शुरुआत बहन भाई को सामने बिठाकर उसकी कलाई पर राखी बांधने से होती। सबसे पहले बहनें भाई के माथे पर रोली के साथ तिलक करती हैं। इसके बाद भाई की खुशहाली के लिए थाली में दीपक जलाकर उसकी आरती उतारती है। इसके बाद बहन मिठाई खिलाकर भगवान से प्रार्थना करती है कि उसका भाई हमेशा स्वस्थ, खुशहाल और सफल बना रहे। भाई भी बहन की खुशी के लिए उनको तोहफे देते हैं। यह तोहफा बड़ा या छोटा हो सकता है परंतु इसका अर्थ बहन के लिए भाई के प्यार और सम्मान होता है। राखी के दिन परिवार में बहुत खुशी और उल्लास होता है। घर  में बच्चे, बूढ़े सभी इस त्योहार को धूमधाम के साथ मनाते हैं।
  • LPG agency पर बदमाशों का हमला, मैनेजर को मारी गोली, नकदी लेकर फरार

    LPG agency पर बदमाशों का हमला, मैनेजर को मारी गोली, नकदी लेकर फरार

    मुजफ्फरपुरः जिले में मोटरसाइकिल सवार 5 अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने एक एलपीजी एजेंसी के प्रबंधक को गोली मार दी और नकदी लूटकर फरार हो गए। जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि यह घटना बीती शाम की है। मुजफ्फरपुर (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह प्रभाकर ने कहा कि करजा थाना क्षेत्र के बड़कागांव इलाके में शनिवार शाम को इस वारदात को अंजाम दिया गया।

    स्थानीय लोगों के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार पांच अज्ञात हथियारबंद हमलावर एलपीजी गैस एजेंसी में घुस गए और उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। एजेंसी के प्रबंधक धीरज शाही अपने ऑफिस में बैठे थे। हमलावरों ने उन पर भी गोलियां चलाईं और नकदी लूटकर फरार हो गए। अधिकारी ने बताया कि शाही को कई गोलियां लगीं, उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। एसपी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और अपराधियों की तलाश शुरू कर दी गई है, जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

  • खेलने दौरान 2 वर्षीय बच्चे के साथ हादसा, दर्दनाक मौत

    खेलने दौरान 2 वर्षीय बच्चे के साथ हादसा, दर्दनाक मौत

    हरदाः शहर के मुख्य चौराहे के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 2 वर्षीय मासूम वेदांश जायसवाल की जान चली गई। घटना सुबह करीब 10 बजे की है, जब मासूम अपने घर के बाहर गली में खिलौनों से खेल रहा था। इसी दौरान लापरवाहीपूर्वक तेज रफ्तार से आती एक्सयूवी कार ने उसे कुचल दिया।

    परिजन आनन-फानन में बच्चे को जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को मामले की शिकायत दे दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने घटना में सामने आई सीसीटीवी को भी कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया। परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

  • Punjab News: बस स्टैंड ठेकेदार और रेहड़ी वालों के बीच खूनी झड़प, एक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: बस स्टैंड ठेकेदार और रेहड़ी वालों के बीच खूनी झड़प, एक की मौत, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले के संगत मंडी बस स्टैंड पर बीती शाम बस स्टैंड ठेकेदार और रेहड़ी वालों के बीच हुए झगड़े में एक व्यक्ति की मौत होने का मामला सामने आया है। वहीं घटना में एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे बठिंडा के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

    जानकारी मुताबिक, बठिंडा के संगत मंडी बस स्टैंड पर शनिवार शाम बस स्टैंड ठेकेदार और रेहड़ी वालों के बीच विवाद हो गया जिसने देखते ही देखते हिंसा का रूप ले लिया। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पर हमला बोल दिया जिससे एक युवक की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को समाजसेवी संस्था की मदद से बठिंडा के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और जांच शुरू की।

    एसपी (डी) जसमीत सिंह ने बताया कि लखविंदर सिंह लखी ने बस स्टैंड नगर परिषद का ठेका ले रखा था। बस स्टैंड पर पर्ची काटने को लेकर यह झगड़ा हुआ जिसमें नगर परिषद के ठेकेदार की मौत हो गई जिसकी पहचान लखविंदर सिंह उर्फ लखी के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मारपीट का मुख्य कारण रेहड़ी-पटरी वालों से पर्ची काटने को लेकर हुआ विवाद हुआ था। इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि बठिंडा पुलिस मामले की जांच कर रही है और जो भी अन्य तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।