LPG agency पर बदमाशों का हमला, मैनेजर को मारी गोली, नकदी लेकर फरार

Written by

in

मुजफ्फरपुरः जिले में मोटरसाइकिल सवार 5 अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने एक एलपीजी एजेंसी के प्रबंधक को गोली मार दी और नकदी लूटकर फरार हो गए। जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि यह घटना बीती शाम की है। मुजफ्फरपुर (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह प्रभाकर ने कहा कि करजा थाना क्षेत्र के बड़कागांव इलाके में शनिवार शाम को इस वारदात को अंजाम दिया गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार पांच अज्ञात हथियारबंद हमलावर एलपीजी गैस एजेंसी में घुस गए और उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। एजेंसी के प्रबंधक धीरज शाही अपने ऑफिस में बैठे थे। हमलावरों ने उन पर भी गोलियां चलाईं और नकदी लूटकर फरार हो गए। अधिकारी ने बताया कि शाही को कई गोलियां लगीं, उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। एसपी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और अपराधियों की तलाश शुरू कर दी गई है, जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *