खेलने दौरान 2 वर्षीय बच्चे के साथ हादसा, दर्दनाक मौत

Written by

in

हरदाः शहर के मुख्य चौराहे के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 2 वर्षीय मासूम वेदांश जायसवाल की जान चली गई। घटना सुबह करीब 10 बजे की है, जब मासूम अपने घर के बाहर गली में खिलौनों से खेल रहा था। इसी दौरान लापरवाहीपूर्वक तेज रफ्तार से आती एक्सयूवी कार ने उसे कुचल दिया।

परिजन आनन-फानन में बच्चे को जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को मामले की शिकायत दे दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने घटना में सामने आई सीसीटीवी को भी कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया। परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *