Punjab News: बस स्टैंड ठेकेदार और रेहड़ी वालों के बीच खूनी झड़प, एक की मौत, देखें वीडियो

Written by

in

बठिंडाः जिले के संगत मंडी बस स्टैंड पर बीती शाम बस स्टैंड ठेकेदार और रेहड़ी वालों के बीच हुए झगड़े में एक व्यक्ति की मौत होने का मामला सामने आया है। वहीं घटना में एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे बठिंडा के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी मुताबिक, बठिंडा के संगत मंडी बस स्टैंड पर शनिवार शाम बस स्टैंड ठेकेदार और रेहड़ी वालों के बीच विवाद हो गया जिसने देखते ही देखते हिंसा का रूप ले लिया। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पर हमला बोल दिया जिससे एक युवक की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को समाजसेवी संस्था की मदद से बठिंडा के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और जांच शुरू की।

एसपी (डी) जसमीत सिंह ने बताया कि लखविंदर सिंह लखी ने बस स्टैंड नगर परिषद का ठेका ले रखा था। बस स्टैंड पर पर्ची काटने को लेकर यह झगड़ा हुआ जिसमें नगर परिषद के ठेकेदार की मौत हो गई जिसकी पहचान लखविंदर सिंह उर्फ लखी के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मारपीट का मुख्य कारण रेहड़ी-पटरी वालों से पर्ची काटने को लेकर हुआ विवाद हुआ था। इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि बठिंडा पुलिस मामले की जांच कर रही है और जो भी अन्य तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *