Blog

  • Sawan 2025: सावन का आखिरी सोमवार कल, इस तरह करें भगवान शिव को प्रसन्न

    Sawan 2025: सावन का आखिरी सोमवार कल, इस तरह करें भगवान शिव को प्रसन्न

    धर्म: भगवान शिव का प्रिय सावन अब बस खत्म होने वाला है। अभी तक सावन के तीन सोमवार हो चुके हैं और कल आखिरी सोमवार है। ऐसे में यह सावन का आखिरी सोमवार है तो इसका महत्व और भी खास है। मान्यताओं के अनुसार, यदि इस दिन भगवान शिव पर सच्चे भाव के साथ लोटा जल चढ़ाया जाए तो वह शीघ्र प्रसन्न होंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि कल आप शिव को कैसे प्रसन्न कर सकते हैं।

    ब्रह्म मुहूर्त में करें पूजा

    कल सावन का आखिरी सोमवार है। ऐसे में इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ-साथ ब्रह्म और इंद्र योग का संयोग भी बन रहा है। ऐसे में भक्त सारा दिन कभी भी पूजा कर सकते हैं परंतु ब्रह्म मुहूर्त में पूजा करना सबसे उत्तम माना जाता है। पंचाग के अनुसार, सावन के आखिरी सोमवार के दिन जलाभिषेक करने के ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:20 से लेकर 5:02 तक है। वहीं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 2:42 मिनट से शुरु होगा और दोपहर 3:36 पर खत्म होगा। इस दिन अमृत काल शाम 5:47 से लेकर 7:34 मिनट तक होगा।

    ऐसे करें पूजा

    सावन के आखिरी सोमवार वाले दिन सुबह जल्दी उठ जाए। फिर स्नान आदि के बाद व्रत का संकल्प लें। इसके बाद भगवान शिव और मां पार्वती की प्रतिमा रखें। इसके बाद शिवलिंग का गंगाजल और पंचामृत के साथ अभिषेक करें। बेलपत्र, चंदन, अक्षत, धतूरा, फल और मिठाई शिवलिंग पर चढ़ाएं। इसके साथ ही घी का दीपक जलाएं और शिव चालिसा का पाठ करें। सावन सोमवार की व्रत कथा पढ़ें और भगवान शिव की आरती करें। यदि पूजा में कोई भूल हो जाए तो शिव भगवान से क्षमा मांग लें।

    रुद्राभिषेक करें

    सावन के आखिरी सोमवार वाले दिन रुद्राभिषेक करें। इससे नेगेटिव एनर्जी दूर होगी और ग्रह दोष शांत होगे। इसके साथ ही सोमवार को 108 बेलपत्र लें। फिर उन पर सफेद चंदन का तिलक लगाएं और उन्हें शिवलिंग पर अर्पित कर दें। मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से जीवन में आ रही सारी दिक्कतें दूर होगी।
  • सड़क पर गड्ढे के कारण पलटा ट्रैक्टर, साथ चल रहे बाइक सवार मां-बेटे की दबने से मौत

    सड़क पर गड्ढे के कारण पलटा ट्रैक्टर, साथ चल रहे बाइक सवार मां-बेटे की दबने से मौत

    भरतपुरः खाद-बीज के कट्टों के नीचे दबने से मां-बेटे की मौत का मामला सामने आया है। मां-बेटे बाइक पर जा रहे थे, तभी खाद-बीज के कट्‌टों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर गड्ढे के कारण पलट गई। मां-बेटे बाइक सहित उसके नीचे दब गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। वहां मौजूद लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने मौके पर जाम लगा दिया। पुलिस मौके पर पहुंची। ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

    सड़क पर गड्ढे के कारण पलटा ट्रैक्टर, साथ चल रहे बाइक सवार मां-बेटे की दबने से मौत
    सड़क पर गड्ढे के कारण पलटा ट्रैक्टर, साथ चल रहे बाइक सवार मां-बेटे की दबने से मौत

    जानकारी देते हुए उद्योग नगर थाना के ASI बृजेंद्र सिंह ने बताया कि एकता विहार कॉलोनी से आगे पत्थर की टाल के पास सड़क खराब है। बारिश के कारण रोड पर हुए गड्‌ढों में पानी भरा हुआ है। आज शाम वहां से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली निकल रही थी। उसमें खाद-बीज के कट्टे भरे हुए थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया गड्ढे में जाने के कारण वह पास से गुजर रही बाइक पर पलट गई।

    बाइक सवार अलादीन कॉलोनी निवासी मोहित (23) और उसकी मां सुशीला देवी (45) कट्‌टों के नीचे दब गए। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कट्टों को हटाना शुरू किया। दोनों को निकालकर आरबीएम अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। शव मॉर्च्युरी में रखवा दिए हैं। सभी कट्‌टों को साइड में कर दिया है। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • बालों पर Hair Serum लगाने से पहले रखे खास ध्यान, नहीं तो पहुंच सकता है नुक्सान

    बालों पर Hair Serum लगाने से पहले रखे खास ध्यान, नहीं तो पहुंच सकता है नुक्सान

    लाइफस्टाइलः अक्सर हमारे बाल रूखे, बेजान लगते हैं। ऐसे में बालों को मैनेज करने के लिए हेयर सीरम काफी फायदेमंद होते हैं। हेयर सीरम से बाल चिपचिपे नहीं होते हैं इन्हें मैनेज करना काफी आसान हो जाता है। हेयर सीरम को अगर सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो आपको काफी मदद मिल सकती है।

    हम में से ज़्यादातर लोग वही सीरम लेते हैं जो ट्रेंड में हो या जिसकी खुशबू अच्छी हो। लेकिन अगर आपके बाल रूखे हैं, तो आपको थोड़ा सोच-समझकर सीरम चुनना चाहिए। अगर आपके बाल रूखे नहीं हैं, तो फ्रिज कंट्रोल के लिए बने सीरम का इस्तेमाल न करें। आर्गन ऑयल, जोजोबा ऑयल या केराटिन जैसे तत्वों वाले सीरम चुनें। ये हल्के, हाइड्रेटिंग होते हैं और आपके बालों को भारी नहीं बनाते। अगर बाल रूखे लेकिन पतले हैं, तो हल्का सीरम चुनें। अगर बाल घने और रूखे हैं, तो ज़्यादा गाढ़ा सीरम बेहतर हो सकता है।

    अगर आप सूखे बालों पर सीरम लगा रहे हैं, तो भी सुनिश्चित करें कि वे साफ हों। उलझे हुए या गंदे बालों पर सीरम नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि ये गंदगी को अंदर ही रोक देता है।

    आपको हेयर सीरम की सिर्फ कुछ बूंदे ही बालों पर अप्लाई करनी चाहिए। कंधे तक लंबे बालों के लिए, मटर के दाने के बराबर मात्रा ही काफी है। इसे अपनी हथेली में लें, हाथों को आपस में रगड़कर गर्म करें और फिर लगाएं। सीरम को हमेशा बालों के सिरों पर लगाना चाहिए, जड़ों पर नहीं। जड़ों में नेचुरली ऑयल निकलता है। आपके बालों के सिरे, खासकर अगर आपके बाल रूखे या डैमेज हैं। तो उन्हें ही देखभाल की जरूरत होती है।

    जरूरत पड़ने पर ही सीरम को दोबारा लगाएं
    रूखे बालों को हर कुछ घंटों में दोबारा सीरम लगाने की ज़रूरत नहीं होती, लेकिन अगर आपके बाल बहुत जल्दी सीरम सोख लेते हैं या आप रूखे मौसम में हैं, तो थोड़ा सा टच-अप मददगार हो सकता है। अपने बैग में सीरम की एक छोटी बोतल रखें, ताकि ज़रूरत पड़ने पर आप टच-अप कर सकें। टचअप के लिए शुरुआत में जितना सीरम लगाया था, उसका आधा हिस्सा लें। इसे अपनी हथेलियों के बीच फिर से गर्म करें। बालों के सिरों पर हल्के से मलें और जड़ों पर ज्यादा सीरम लगाने से बचें।

  • Google Map पर User ने देखा अजीब चेहरा, वैज्ञानिकों ने बताया पूरा सच

    Google Map पर User ने देखा अजीब चेहरा, वैज्ञानिकों ने बताया पूरा सच

    नई दिल्ली: सहारा रेगिस्तान में दबे हुए यूएफओ से लेकर अंटार्कटिका के रहस्यमयी दरवाजों तक गूगल मैप्स यूजर्स ने पिछले कुछ सालों में दर्जनों अनोखी चीजें खोजी हैं। अब हाल ही में एक अजीबोगरीब चेहरा लोगों को मैप पर नजर आया तो चलिए आपको बताते हैं कि यह रहस्यमयी चेहरा क्या है और कहां पर देखा गया। डेली मेल की रिपोर्ट्स के अनुसार, गूगल मैप्स के यूजर्स ने चिली में एक पर्वत की चोटी पर एक रहस्यमय चेहरा देखा है। यह चेहरा देश के दक्षिण में एख सुदूर द्वीप पर स्थित है। कुछ दर्शकों ने इस चेहरे को लेकर दावा किया है कि यह एलियन बेस का भी हो सकता है।

    आखिर क्या है एलियन बेस?

    यूएफओ हंटर स्कॉट सी वारिंग जिन्होंने इस चेहरे को देखा था उन्होंने पूछा क्या ये एलियन हैं? हमारे ब्रह्मांड में सबसे पुराने एलियंस को ऐसी शक्तियों वाले देवदूत या राक्षस के तौर पर देखा जा सकता है यहां तक कि भगवान या देवताओं के तौर पर भी हालांकि वारिंग का मानना है कि यह कोई एलियन बेस हो सकता है परंतु हर कोई इस बात से सहमत नहीं है। वास्तव में वैज्ञानिकों का कहना है कि भ्रामक दृश्य के लिए बहुत ही सरल व्याख्या है। वारिंग ने गूगल मैप्स पर खोजबीन करते समय 55°32’35″S, 69°15’56″W निर्देशांक पर यह चेहरा देखा था।

    यूट्यूब पर पोस्ट किया वीडियो

    उन्होंने अपनी खोज के बारे में खुलासा करते हुए एक यूट्यूब पर वीडियो भी शेयर किया है। ऐसे में कई उत्साहित एलियन शिकारियों ने तुरंत इस पर टिप्पणी की। एक यूजर ने टिप्पणी की है कि मुझे अंटार्कटिका में कुछ मिले थे मैं यह पता नहीं लगा पाया कि वे क्या थे या क्या हैं। पहले मैंने सोचा कि वे किसी तरह की डिजिटल त्रुटि थी परंतु अब मुझे लग रहा है कि आप सही है और ये प्राचीन नास्का ग्लिफ के जैसे हो सकते हैं परंतु यह अच्छी खोज है दोस्त। अन्य यूजर ने कहा कि यह सचमुच अब तक की सबसे जरुरी खोज है शाबाश। एक और ने लिखा कि आप सबसे अच्छे हैं आपके प्रयासों के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

    एक्सपर्ट्स ने बताई सच्चाई

    कुछ एक्सपर्ट्स ने दावा किया है कि इसके पीछे एक बहुत अच्छा कारण है सभी तरह की भूवैज्ञानिक संरचनाओं को गलती से चेहरा या खोपड़ियां समझ लिया जाता है परंतु जब हमारा सामना जटिल और अलग-अलग पैटर्न वाली संरचनाओं से होता है तो दिमाग इस शोरगुल वाली गतिशील जानकारी को उन पैटर्नों और वस्तुओं में बदल देता है जिनको हम समझ सकते हैं। दिमाग इसको सही कर लेता है परंतु कुछ पूर्वाग्रह त्रुटियों का यह कारण बनते हैं जो हमारी धारणाओं को बिगाड़ देते हैं परंतु विश्वविद्यालय के चेहरे की पहचान के एक्सपर्ट्स डॉ. रोबिन क्रेमर ने बताया कि हमारा चेहरा पहचान तंत्र को पहचानने में काफी अच्छा हो चुका है।

    आखिर क्या होता है परेइडोलिया?

    क्रेमर ने कहा कि जहां पर चेहरे हैं वहां चेहरों को नजरअंदाज करने की जगह जहां कोई चेहरा भी नहीं है। वहां कभी-कभी चेहरे देखकर सावधानी बरतना ज्यादा समझदारी की बात है। वैज्ञानिक इस घटना को पैरेइडोलिया कहते हैं जो कि निर्जीव वस्तुओं में सार्थक पैटर्न देखने की प्रवृत्ति है। फेस पैरेइडोलिया यह बताया है कि हम भूवैज्ञानिक संरचनाओं में और अन्य किसी भी चीज में चेहरे क्यों देख पाते हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि चेहरों के प्रति हमारी संवेदनशीलत इसलिए विकसित हुई है क्योंकि इससे हमारे पूर्वजों को मित्र ढूंढने और शत्रुओं को पहचानने में मदद मिली। पैरेइडोलिया की उच्च दर किसी व्यक्ति के अलौकिक में विश्वास करने के प्रति पूर्वाग्रह का संकेत हो सकती है। 2012 में हुए एक फिनिश अध्ययन में यह पाया गया है कि धार्मिक या अलौकिक विश्वास रखने वाले लोगों में रैंडम उत्तेजनाओं में चेहरे दिखने की संभावना ज्यादा होती है। इससे यह समझा जा सकता है कि क्यों एलियन हंटर को भूवैज्ञानिक संरचनाओं में चेहरे या पैटर्न इतनी बार मिलते हैं। डॉ. वार्डले ने इसका निष्कर्ष निकालते हुए कहा कि ज्यादातर लोगो जो चीजों में चेहरे देखते हैं वह पहचान लेते हैं कि ये चेहरे वास्तविक नहीं हैं। ऐसे में समस्या उस समय खड़ी होती है जब लोग दृश्य पैटर्न की ऐसी व्याख्या करते हैं जिसका कोई अर्थ ही नहीं होता या जब उन्हें वास्तविक धारणाओं और भ्रामक धारणाओं के बीच अंतर करने में दिक्कत आती है।  
  • दुनियाभर के वैज्ञानिक हैरान, भारत में मिला दुर्लभ Blood Group

    दुनियाभर के वैज्ञानिक हैरान, भारत में मिला दुर्लभ Blood Group

    नई दिल्लीः भारत में सबसे दुर्लभ ब्लड ग्रुप मिलने से दुनियाभर के वैज्ञानिक हैरान है। यह Blood Group एक महिला में मिला है। इस रक्त समूह का नाम CRIB है। इस अनोखे ब्लड ग्रुप की खोज भारत और ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने मिलकर की है।

    रिपोर्ट के अनुसार इस खोज को ब्लड ट्रांसफ्यूजन चिकित्सा के क्षेत्र में एक अभूतपूर्व प्रगति के रूप में देख जा रहा है। शोधकर्ताओं ने पहले से अज्ञात और अत्यंत दुर्लभ मानव रक्त समूह, CRIB, की पहचान की है। इस खोज का दुनिया भर में प्रसव से पहले होने वाले डायग्नोसिस, क्रिटिकल केयर और रक्तदान प्रोटोकॉल पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ सकता है।

    इस आश्चर्यजनक खोज ने वैश्विक चिकित्सा जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा है। बेंगलुरु के पास कोलार की एक 38 वर्षीय महिला में एक दुर्लभ रक्त समूह पाया गया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह दुनिया का सबसे दुर्लभ रक्त समूह हो सकता है और अब तक केवल एक ही शख्स में यह पाया गया है।

    क्या है CRIB ब्लड ग्रुप ?
    CRIB रक्त समूह, ABO और Rh जैसी मौजूदा प्रमुख प्रणालियों से अलग एक नया पहचाना गया रक्त प्रकार है। CRIB का अर्थ है -रक्त समूह के रूप में पहचाना गया गुणसूत्र क्षेत्र (Chromosome Region Identified as Blood group)। हालांकि, यह संक्षिप्त नाम नवजात और भ्रूण चिकित्सा से भी प्रतीकात्मक रूप से जुड़ा हुआ है। यह INRA (Indian Rare Antigen) ब्लड ग्रुप सिस्टम से संबंधित है, जिसे 2022 में इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ ब्लड ट्रांसफ्यूजन (ISBT) की ओर से आधिकारिक रूप से मान्यता दी गई थी। यानी इस के टाइप को हम INRA कह सकते हैं।

    खोज के पीछे का विज्ञान
    इस रक्त समूह की पहचान सबसे पहले गुजरात के एक मरीज में हुई थी, जिसे खून चढ़ाने की जरूरत थी, लेकिन नियमित या दुर्लभ रक्तदाताओं की रजिस्ट्री में कोई संगत रक्त नहीं मिल सका। आगे की जांच से एक नए एंटीजन प्रोफाइल की मौजूदगी का पता चला। आनुवंशिक विश्लेषण से पुष्टि हुई कि यह एक बिल्कुल नया एंटीजन था जो आईएसबीटी द्वारा पहले से पहचाने गए 43 ज्ञात रक्त समूह प्रणालियों में फिट नहीं बैठता था।

    शोधकर्ता CRIB-विशिष्ट एंटीबॉडी पैनल और स्क्रीनिंग टेस्ट को डेवलप करने की तैयारी कर रहे हैं, जो कैरियर को जल्दी पहचानने में मदद कर सकेगा। स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों और विशेष रूप से उच्च जातीय विविधता वाले क्षेत्रों में इस चीज को लेकर जागरूकता बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

  • Punjab News: Road पार करते पानी के तेज बहाव में डूबी Car, देखें वीडियो

    Punjab News: Road पार करते पानी के तेज बहाव में डूबी Car, देखें वीडियो

    होशियारपुरः हिमाचल में भारी बारिश से लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाकों में बारिश और बाढ़ से भारी नुक्सान हुआ है। वहीं कईयों को अपनी संपति के साथ-साथ अपनी जान से भी हाथ धोने पड़े। अब हिमाचल की बारिश का असर मैदानी इलाकों में भी दिखने लगा है। पंजाब की सभी नहरें और नदियां उफान पर हैं। नहरी इलाकों के पास रहने वाले लोग डर के माहौल में है। वहीं होशियारपुर जिले की सभी नहरों और नदियों भी आज सुबह से लबा-लब भरी हुईं नजर आईं। कई इलाकों में भी पानी भरा हुआ है और लोगों के घरों में भी दरारे आ गई हैं। होशियारपुर से सटे गांव रोपोवाल की नहर भी पूरी तरह भरी हुई। जहां से कभी लोग आसानी से अपनी गाड़ियां निकाल लेते थे, वहां पर पानी पुरी तरह भर गया। इस दौरान एक व्यक्ति जो पानी का अंदाजा न लगा सका इस नहर के बहाव में गाड़ी सहित फंस गया। हालांकि, ड्राइवर ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली, लेकिन उसकी कार पानी में बह गई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जहां, कुछ स्थानीय लोग कार चालक को अगाह करते हैं कि वह गाड़ी न निकाले, लेकिन वह सभी की बातें अनसुनी करते हुए अपनी कार को पानी में उतार देता है। फिर देखते ही देखते गाड़ी पानी में बह जाती है और गहराइयों में समा जाती है। ड्राइवर मौके पर कूद गया और उसकी जान बच गई। गनीमत यह रही कि गाड़ी में कोई बच्चा या महिला नहीं थी, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
  • 8 साल बाद T-20 का विजेता बना West Indies, Pakistan को चटाई धूल

    8 साल बाद T-20 का विजेता बना West Indies, Pakistan को चटाई धूल

    स्पोर्ट्सः वेस्टइंडीज 8 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार पाकिस्तान के खिलाफ जीत का सूखा खत्म करने में कामयाब रहा। फ्लोरिडा में खेले गए दूसरे T20 में वेस्टइंडीज ने रोमांचक जीत दर्ज करते पाकिस्तान को मात्र 2 विकेट से धूल चटाई। इससे पहले वेस्टइंडीज आखिरी बार पाकिस्तान से 2017 में जीता था। इस मैच में पाकिस्तान की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 133 रन ही बना सकी, इस स्कोर को मेजबानों ने आखिरी गेंद पर चेज किया। वेस्टइंडीज की जीत के हीरो जेसन होल्डर रहे जिन्होंने 4 विकेट चटकाए।

    टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी पाकिस्तान की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पावरप्ले में ही टीम ने 24 के स्कोर पर तीन विकेट खो दिए थे। कप्तान सलमान आगा ने 38 और हसन नवाज ने 40 रनों की पारी खेली जिस वजह से टीम 20 ओवर में 133 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही। इन दोनों के अलावा कोई पाकिस्तानी बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा तक पार नहीं कर पाया। 6 बल्लेबाज इस दौरान सिंगल डिजिट पर आउट हुए।

    जेसन होल्डर के खतरनाक स्पेल ने वेस्टइंडीज को बांध कर रखा। 4 ओवर के कोटे में उन्होंने मात्र 19 रन पर चार विकेट चटकाए। इस स्कोर का पीछा करना वेस्टइंडीज के लिए भी आसान नहीं रहा। पाकिस्तान के तो फिर भी दो बल्लेबाजों ने 30 से अधिक रन बनाए, वेस्टइंडीज का तो कोई बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा नहीं छू पाया, हालांकि रोमांचिक मैच में मेजबान टीम जीत दर्ज करने में कामयाब रही। आखिरी ओवर में वेस्टइंडीज को 8 रनों की जरूरत थी जिसे उन्होंने हासिल कर लिया।

  • मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की नहर में पलटी Bolero, 11 की मौत, देखें वीडियो

    मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की नहर में पलटी Bolero, 11 की मौत, देखें वीडियो

    गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। पृथ्वीनाथ मंदिर जा रही श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो सरयू नहर में पलट गई। बोलेरो में सवार 11 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। बोलेरो में कुल 15 लोग सवार थे। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी जांच में जुटे हैं। थानाध्यक्ष इटियाथोक केजी राव ने बताया कि नहर से 11 शव बरामद किए गए हैं। चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। मिली जानकारी के अनुसार श्रद्धालु मोतीगंज थाना क्षेत्र के सीहागांव से खरगूपुर के पृथ्वी नाथ मंदिर जल चढ़ाने बोलेरो से जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में हादसा होने से 11 लोगों की कार नहर में पलट गई। इस हादसे में लोगों की डूबने से मौत हो गई है। राहगीरों ने सरयू नहर में बोलोरो गाड़ी को डूबता देख तत्काल स्थानीय थाने की पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने ग्राम प्रधान को सूचना दी। मौके पर पहुंची इटियाथोक थाने की पुलिस द्वारा मृतक पुरुष महिलाओं और बच्चों के शव को बाहर निकाल लिया गया है। कुल बोलेरो में 15 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि मृतकों में पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक इस दुर्घटना में बीना (35) , काजल (22), महक (12), दुर्गेश, नंदिनी, अंकित, शुभ, संजू वर्मा, अंजू, अनसुइया, सौमिया की मौत की खबर है। हादसे में बची किशोरी ने बताया- हम सभी लोग मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। जिस वक्त हादसा हुआ। हम लोग भजन गा रहे थे। लेकिन अचानक हमारी गाड़ी फिसल गई और नहर में जा गिरी। इसके बाद क्या हुआ, कुछ भी याद नहीं है। सब कुछ धुंधला सा हो गया।
  • Punjab News: BJP पार्षदों पर FIR दर्ज होने के बाद Mayor का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: BJP पार्षदों पर FIR दर्ज होने के बाद Mayor का आया बयान, देखें वीडियो

    लुधियानाः मेयर इंजरजीत कौर के साथ बदतमीजी के मामले में पुलिस ने बीजेपी काउंसलरों के खिलाफ FIR दर्ज किया है। अब मामले में मेयर इंदरजीत कौर का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मेयर हाउस में उनकी शांतिपूर्वक मीटिंग चल रही थी। इस दौरान बीजेपी के कुछ पार्षद मीटिंग में पहुंचे और अपने मुद्दे पर बात करने लगे। मीटिंग में सब ठीक चल रहा था कि अचानक पार्षदों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।

    मेयर का आरोप है कि पार्षद पहले ही प्लान बनाकर आए थे कि मीटिंग का माहौल खराब करना है। जिसके बाद उन्होंने मीटिगं का माहौल खराब करने की पूरी कोशिश की है। हमारी ओर से पार्षदों से शांति से बात की जा रही थी, कोई भी ऐसी बात नहीं थी कि जिस पर ऐसी बहस बाजी हो सके। बातचीत के दौरान एक कौंसलर बात करते हुए अपना आपा खौ बैठे और ऊंची-ऊंटी आवाज में बोलने लगे। जिस पर उनके साथी ही उन्हें शांत करवाते रहे। ऐसे में जब सिक्योरिटी ने हंगामा होते देखा तो वह अंदर आए।

    जिस पर बीजेपी पार्षदों ने मुद्दा बना लिया और अपनी गलती उन पर थोपने लगे और कहने लगे कि मीटिंग हाल में सिक्योरिटी क्यों बुलाई गई। ऐसे में पार्षदों ने सिक्योरिटी गार्ड से धक्कामुक्की भी की और हाल में मौजूद फर्नीचर को नुक्सान पहुंचाने की कोशिश भी की। उन्होंने कहा जो भी हंगामा हुआ उस संबंधी सभी वीडियो जारी कर दी है। जिसमें साफ-साफ दिख रहा है कि गलती किसकी थी।

  • Punjab News: Readymade Showroom की तीसरी मंजिल पर लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Punjab News: Readymade Showroom की तीसरी मंजिल पर लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के मशहूर चौड़ा बाजार के साथ सटे हजूरी रोड पर एक रेडीमेड शोरूम की तीसरी मंजिल पर देर शाम आग लगने का मामला सामने आया है। जब फैक्ट्री के मजदूर ऊपरी मंजिल पर काम कर रहे थे, तो उन्होंने देखा कि एक तरफ से धुआं निकल रहा है। जब उन्होंने ऊपर जाकर देखा तो आग लगी हुई थी जिसके बाद भगदड़ मच गई और सभी मजदूर नीचे आ गए। लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।

    जानकारी देते एक फैक्टरी में काम करने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह ग्राहकों को बना हुआ माल बेच रहे थे कि इसी दौरान एक वर्कर फैक्टरी की ऊपरी मंजिल पर गया। बाद में जब ग्राहक सामान लेकर निकलने ही वाले थे कि उन्हें जलने की बदबू आने लगी। इतने में उपर गया लड़का भी भागकर नीचे आया और बताया कि ऊपर आग लग गई है। बाद में आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया जिसके बाद हड़कंप मच गया और मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित कर दिया गया।

    शोरूम मालिक के मुताबिक संबंधित थाने के एसएचओ को तुरंत फोन किया गया और दमकल विभाग को सूचना दी गई। इस दौरान 4 से ज्यादा गाड़ियों की जरूरत पड़ी और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में ढाई घंटे से ज्यादा का वक्त लगा। मालिक के मुताबिक इलाका संकरा होने और बिल्डिंग जर्जर होने की वजह से उन्हें आग पर काबू पाने में काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। गनीमत यह रही कि जान का कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन आर्थिक नुकसान लाखों में बताया जा रहा है।