Blog

  • क्या आपके डरावने सपनों का कारण Paneer तो नहीं?

    क्या आपके डरावने सपनों का कारण Paneer तो नहीं?

    सेहत: खाना खाने के बाद ज्यादातर लोग सोने के लिए चले जाते हैं। जब शरीर पूरा स्लीप मोड में होता है तो अलग-अलग तरह के सपने आते हैं। कभी अच्छे तो कभी डरावने पर आपने कभी यह सोचा है कि आपके सपनों का कनेक्शन खाने का साथ भी हो सकता है? जी, हां एक नई स्टडी के बाद शायद आप यह सोचने के लिए मजबूर हो जाएं। इस स्टडी में वैज्ञानिकों ने 1,000 से ज्यादा छात्रों पर सर्वे किया। इस दौरान नींद से जुड़ी आदतों का वैज्ञानिकों ने विश्लेषण किया। चौंकाने वाली बात यहां यह थी कि जो लोग सोने से पहले पनीर या अन्य डेयरी प्रोड्क्ट्स खा रहे थे उनमें डरावने और बैचेने करने वालों की संभावना ज्यादा देखी गई।

    पनीर के कारण इस वजह से आते हैं सपने

    पनीर एक हाई प्रोटीन और हाई फैट वाला डेयरी प्रोडक्ट होता है। इसमें ट्रिप्टोफेन नाम का अमीनो एसिड काफी अच्छी मात्रा में मौजूद होता है। ऐसे में यह आपके शरीर में जाकर सेरोटोनिन और मेलाटोनिन नाम के हार्मोन्स पर असर डालता है। यह दोनों हार्मोन नींद और मूड को कंट्रोल करते हैं। ट्रिप्टोफेन आमतौर पर नींद में फायदेमंद माना जाता है परंतु जब यह भारी मात्रा में फैट और प्रोटीन के साथ मौजूद हो तो इससे पाचन धीमा हो सकता है।

    इस तरह होता है असर

    यह जरुरी नहीं है कि हर किसी को पनीर खाने के बाद बुरे ही सपने आएं। यह चीज हर किसी की पाचन शक्ति, नींद की आदतों, मानसिक शक्ति पर निर्भर करती है परंतु यदि आप रात में पनीर खाकर सोते हैं और आपको बुरे सपने आते हैं तो इसका अर्थ हो सकता है कि आपका शरीर इस आदत से बिल्कुल भी खुश नहीं है।

    ऐसे बचें डरावने सपनों से

    यदि आप डरावने सपनों से बचना चाहते हैं तो सोने से 1 घंटे पहले भारी भोजन न करें। खासतौर पर डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे कि पनीर, दूध, आइसक्रीम जैसी चीजें रात में न खाएं। ऐसा खाना खाएं जो हल्का और आसानी से पच जाए जैसे कि सब्जियां, दाल और सलाद। नींद से पहले अपना स्क्रीन टाइम भी कम करें और कोई रिलैक्सिंग एक्टिविटी करें। पनीर हमारे खाने का एक स्वादिष्ट और हेल्दी हिस्सा है परंतु हर चीज की सही मात्रा होनी चाहिए। यदि आप रात को डरावने सपनों से परेशान हैं तो एक बार अपनी डिनर की थाली पर नजर डालें।
  • आज का राशिफल 3 अगस्त, 2025

    आज का राशिफल 3 अगस्त, 2025

    राशिफल: आज श्रावण शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि रविवार का दिन है। नवमी तिथि आज सुबह 9 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। उसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार करके कल सुबह 7 बजकर 5 मिनट ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 9 बजकर 13 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा।

    मेष राशि: आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। आज आपके काम में तरक्की होगी, जिससे आपका दिन खुशनुमा बना रहेगा। आज आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा, जिससे मन संतुष्ट रहेगा। आज आप दूसरों पर ज्यादा निर्भर न रहें और अपने काम के ऊपर फोकस करें। आज आप अपनी पसंदीदा गतिविधियों को महत्व देंगे, इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप घर की साफ-सफाई में माता जी की मदद करेंगे, जिससे उनको ख़ुशी मिलेगी। इस राशि की महिलाएं आज किसी नए काम की शुरुआत कर सकती है।

    वृष राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आज आपका दिन बहुत ही सहज बना रहेगा, जिससे मन को संतुष्टि मिलेगी। आज दूसरों से आगे जाने की इच्छा आपके आत्मविश्वास और कार्यकुशलता में वृद्धि करेगी। आज आपकी आस्था और विश्वास बरकरार रहेगा, जिससे आप जिस भी कार्य को करेंगे, वह अवश्य पूरा होगा। आज आप कुछ बातों को गोपनीय रखें, अन्यथा विरोधी इसका लाभ उठा सकते है। आज आप जिद में आकर कोई काम ना करें,थोड़ा रूककर और सोच – विचार कर ही कदम उठायें । आज आपको कुछ नए जनसंपर्कों से लाभ मिलेगा।

    मिथुन राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज अगर आप किसी काम की शुरूआत या बढ़ाना चाह रहे हैं तो उससे संबंधित सलाह लेना आपके लिए फायेदेमंद रहेगा। आज प्रॉपर्टी में बिजनेस के लिए लाभदायक स्थिति बनी हुई है। आज आपको ऑफिशियल कार्यों में सफलता मिलेगी और भविष्य के लिए नई योजनाएं बनेंगी। आज दूसरे क्या कह रहे हैं, इस पर ध्यान दिए बिना अपने कार्यों को पूरा करें। आज आपको सफलता प्राप्त करने के लिए लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता है। आज आप ऑफिस में अपने कर्मचारियों की सहायता करेंगे।

    कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप दिन की शुरुआत एक नए तरीके से करेंगे जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज आप अपनी पुरानी गलतियों को सुधारकर आगे बढ़ेंगे और आपके अंदर आ रहे बदलाव के कारण घरवाले भी आपसे प्रसन्न रहेंगें। आज अधूरे काम पूरे करने के लिए दिन सही है और लेन – देन के मामलों में आप भाग्यशाली रहेंगे। आज बड़ी उपलब्धि मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आज आपको किसी तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन जल्द ही सब ठीक होगा।

    सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आपको व्यापार में बढ़िया धन लाभ होगा, जिससे घर में प्रसन्नता बनी रहेगी। आज आप व्यर्थ के कामों में पड़कर समय नष्ट ना करें और कुछ समय अपने स्वास्थ्य एवं मनोबल को बेहतर बनाने में व्यतीत करें। आज आप किसी काम को पूरा करने के लिए भाई की मदद लें, जिससे काम समय पर और आसानी से पूरा हो जाये। आज कुछ ऐसे खर्चे भी होने वाले हैं जो न चाहते हुए भी आपको करने पड़ सकते हैं , साथ ही आज पैतृक संपत्ति से आपको लाभ और सुख मिलने वाला है।

    कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आज जीवनसाथी व परिवार जनों का सहयोग आपके आत्म बल व आत्मविश्वास को बनाकर रखेगा। आज आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें , कुछ समय मेडिटेशन और आराम के लिए अवश्य निकालें। आज किसी काम को पूरा करते समय अपनों की सलाह बहुत काम आएगी। आज आप सूझबूझ से काम लेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
    आज आप किसी के प्रलोभन में ना आएं, नहीं तो वह आपका फायदा भी उठा सकता है।

    तुला राशि: आज का दिन आपके लिए फेवरेबल बना रहेगा। आज आत्म चिंतन करने से आपके दृष्टिकोण में आश्चर्यजनक और पॉजिटिव परिवर्तन देखने को मिलेगा। आज आपके किसी रिश्तेदार से आपसी रिश्ते अच्छे होंगे, जिससे मधुरता बनी रहेगी। आज आपको एक से अधिक स्रोतों से आय मिलेगी और स्वास्थ्य में चल रही समस्या से भी राहत मिलेगी। आज व्यवसाय की कुछ योजनाओं को आप फिर से शुरु कर सकते हैं, जिसमें आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आज लवमेट एक – दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करेंगे और अपने भविष्य को लेकर कुछ चर्चा भी करेंगे।

    वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज धार्मिक और आध्यात्मिक उन्नति की तरफ भी आपका ध्यान केंद्रित होगा। आज आप अपने लक्ष्य के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्र चित्त रहें, आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आज युवाओं को किसी अनुभवी तथा प्रतिष्ठित व्यक्ति का आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आज किसी काम को आप अपनी बुद्धि और विवेक से पूरा करेंगे। आज आप समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाएंगे, जो भविष्य के कार्यों में मददगार साबित होगी।

    धनु राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज विद्यार्थी तथा युवा अपनी सफलता को लेकर मन में किसी भी तरह का संशय ना रखें, जल्द ही सब ठीक होगा। आज आप नया निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। आज आप घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आज आप वरिष्ठ सदस्यों का आदर व सम्मान करेंगे, जिससे वे आपसे प्रसन्न रहेंगे। आज नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को किसी दूसरी नौकरी का ऑफर मिल सकता है।

    मकर राशि: आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज दूसरों से ज्यादा उम्मीदें करने की बजाय अपनी कार्य क्षमता व योग्यता पर ही विश्वास रखें। आज युवा वर्ग भावनाओं में आकर किसी काम में जल्दबाजी न करें और व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाए। आज आप जीवन से जुड़ी हर गतिविधि को प्रैक्टिकल तरीके से समझने का प्रयास करें। आज आप परिवार के सदस्यों के साथ सुखद पलों को साझा करेंगे। आज आप अपनी कला का प्रदर्शन करके व्यक्तियों को हैरान करेंगे। आज निजी जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा।

    कुम्भ राशि: आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहेगा। आज नौकरी और बिजनेस के सिलसिले में यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। आज आप उस कार्य में कामयाब होंगे, जिसके लिए लंबे समय से प्रयासरत थे। इस राशि के छात्रों को आज किसी विषय को समझने के लिए अपने सीनियर की मदद लेंगे। आज नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों का कार्यभार कम होने से राहत मिलेगी। आज विद्यार्थियों को इधर-उधर के कामों को छोड़कर अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करना होगा, तभी आप अपने एग्जाम में अच्छा परफॉर्म कर पायेंगे।

    मीन राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज किसी करीबी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। ये समय आपके लिए आगे बढ़ने का है, सही योगदान देंगे तो आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बनी रहेगी। आज आप अपना पूरा ध्यान काम में लगायेंगे, जिसके आपको बेहतर परिणाम हासिल होंगें। आज आपको लंबे समय बाद किसी मित्र से मिलने का मौका मिलेगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो आज वह आपको वापस मिल जायेगा।

  • किन्नौर, धर्मशाला और जोगिंदर नगर के लोगों के मरहम को हम कभी नहीं भूलेंगे : जयराम ठाकुर

    किन्नौर, धर्मशाला और जोगिंदर नगर के लोगों के मरहम को हम कभी नहीं भूलेंगे : जयराम ठाकुर

     आपदा में लोगों का सहयोग ही हमारी ताकत है, इस बुरे वक्त से लड़ने का हौसला है
     
    हर आदमी की पीड़ा हमारी पीड़ा है, हमें लड़ना है और बुरे वक्त से बाहर निकलना है
     
    पीएम किसान निधि ने बदली किसानों की जिंदगी, प्रधानमंत्री का आभार
     
    ऊना/मंडी: सुशील पंडित: जिला मंडी के सराज विधानसभा क्षेत्र में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने धर्मशाला के विधायक और पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा और किन्नौर के भाजपा प्रत्याशी और वन निगम के पूर्व अध्यक्ष सूरत नेगी और जोगिंदर नगर विधायक व मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ थुनाग में आयोजित एक कार्यक्रम में 20 ग्राम पंचायतों के लगभग 300 आपदा प्रभावितों को राहत लगभग 50 लाख रुपए से अधिक की नकद आपदा राहत राशि बांटी। यह आपदा राशि धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा,  किन्नौर, जोगिंदर नगर और किन्नौर भाजपा के लोगों द्वारा उपलब्ध करवाई गई थी। जयराम ठाकुर ने सभी किन्नौर और धर्मशाला वासियों का अभिवादन करते हुए कहा कि सराज के जख्मों पर किन्नौर और के लोगों द्वारा लगाए गए मरहम को हम कभी नहीं भूलेंगे। हमारा लोगों से जीने मरने का साथ है। इसलिए डटकर पूरी ताकत से इस आपदा से निपटेंगे और कुछ पहले से भी बेहतर करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश के लोगों और दानी सज्जनों को कांग्रेसियों के झांसे में आने की जरूरत नहीं है। हम एक-एक पाई प्रभावित परिवारों तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचाएंगे।
    जयराम ठाकुर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 30 जून की एक रात में हमारे 28 साल के किए कराए पर पानी फेर दिया और हम फिर वही पहुंच गए जहां से 28 साल पहले चले थे। जब रात को बारिश हो रही थी जैसे ही पता चला कि वहां के हालात कैसे हैं दिल पर जो बीता वह बयान करना मुश्किल है। कुछ लोगों से फोन पर बात हो रही थी और मैं स्थिति का जायजा ले रहा था, बात करते-करते ही वह संपर्क से बाहर चले गए। कुछ समझ ही नहीं आ रहा था क्या हो रहा है, आधी रात के बाद तक ज्यादातर जगहों से संपर्क ही नहीं हो पा रहा था। वह वक्त कितना मुश्किल निकला उसके बारे में सोच कर भी आंखें भर जाती हैं, होंठ कांपने लगते हैं। हर व्यक्ति की पीड़ा हमारी पीड़ा है। पूरा जीवन लगाकर जो खड़ा किया वह सब कुछ धराशाई है। इस मुश्किल वक्त से और कठिन हालात से हमें लड़ना है। हमें यह हालात बदलने हैं और सब कुछ फिर से सही करना है। इसके लिए देशभर से लोगों का प्रेम, सम्मान और सहयोग मिला जो काबिले तारीफ है।
    जयराम ठाकुर ने आपदा के दौरान प्रदेश के लोगों द्वारा आपदा प्रभावितों की मदद करने के लिए, तन मन धन से आगे आने के लिए लोगों का आभार जताया। उन्होंने लोगों द्वारा उनके आग्रह पर बढ़-चढ़कर सहयोग करने की प्रशंसा करते हुए सभी को साधुवाद दिया और उनके सुखद और मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा रास्ता खोलने के लिए हमने लोगों से अपील की तो दर्जनों लोग सामने आए और अपनी मशीनें दी।  ऐसे दानी सज्जनों की वजह से ही यह संभव हो पाया है कि जनजीवन तेजी से सामान्य हो रहा है।  उन्होंने कहा कि सरबजीत सिंह बॉबी ने भी जिनके घर पूर्णतया डैमेज हो गए हैं या जिनके परिवार के लोगों की मृत्यु हुई है उन्हें आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की थी। उनके द्वारा दिए गए फॉर्म भी भरवा कर हमने लोगों को दिए हैं। कुछ लोगों के खातों में पैसे आ गए हैं, बाकी के खातों में भी आ जाएंगे। इसके लिए सरबजीत बॉबी का आभार। जंजैहली में आपदा के दौरान लंगर लगाने के लिए नोफल संस्था और उसके संचालक गुरमीत बेदी का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि सरकार भी जिम्मेदारी निभाएं। पुनर्निर्माण के कार्यों में तेजी लाए तथा पुनर्वास के लिए प्रभावी योजना बनाई और उन्हें तत्काल प्रभाव से लागू करें।
    पीएम किसान निधि ने बदली किसानों की जिंदगी, प्रधानमंत्री का आभार
    नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान निधि ने देश के किसानों की जिंदगी बदली है। देश के लगभग 10 करोड़ किसानों से ज्यादा को यह लाभ लगातार 7 साल से बिना एक दिन की देरी के मिल रहा है। हिमाचल के लगभग 11 लाख किसान परिवार भी इससे लाभान्वित हो रहे हैं। यह अपने आप में भी एक इतिहास है। आज ही देश के किसानों के खाते में एक बार में ही 20 हजार 500 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए। सिर्फ इस योजना के द्वारा अब तक देश के किसानों को  3 लाख 90 हजार करोड़ रुपए डीबीटी के जरिए स्थांतरित किए जा चुके हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि किसान सम्मन निधि की पाई पाई किसानों के खाते में बिना किसी बिचौलिए के पहुंची है। गवर्नेंस, जवाबदेही और पारदर्शिता का दुनिया में इससे बेहतर उदाहरण नहीं हो सकता। उन्होंने किसान हितैषी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसके लिए आभार प्रकटकिया।
  • ऊना में मुसलाधार बारिश के मद्देनज़र जिला प्रशासन 24×7 अलर्ट

    ऊना में मुसलाधार बारिश के मद्देनज़र जिला प्रशासन 24×7 अलर्ट

    सभी विभाग फील्ड में सक्रिय, प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बहाली कार्य तेज

    ऊनासुशील पंडित: ऊना जिले में लगातार हो रही मूसलधार वर्षा से जनजीवन प्रभावित हुआ है। प्रारंभिक आकलन के अनुसार अब तक लगभग 27 करोड़ रुपये का नुकसान दर्ज किया गया है। सरकारी व निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ अनेक विकास परियोजनाएं भी प्रभावित हुई हैं।

    उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूर्ण सतर्कता और तत्परता के साथ मैदान में सक्रिय है। उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी, नगर परिषद, जलशक्ति, विद्युत, स्वास्थ्य सहित सभी विभागों की टीमें फील्ड में तैनात हैं। सड़क मार्गों को सुचारू करने, जलभराव व मलवा हटाने और प्रभावित लोगों को त्वरित सहायता उपलब्ध करवाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य जारी है।

    उपायुक्त ने आज विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया और मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस दौरान एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान भी उनके साथ रहे।

    जतिन लाल ने कहा कि जिला प्रशासन हर समय जनता के साथ खड़ा है। जन सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी आपात स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष के टोल फ्री नंबर 1077 पर तुरंत संपर्क करें, जहां से त्वरित सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।

    उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, नदी-नालों से दूर रहें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

  • Punjab News: जंडियाला गोलीकांड मे 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: जंडियाला गोलीकांड मे 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसर: देहात पुलिस ने 21 जुलाई को जंडियाला थाना क्षेत्र में हुई गोलीबारी की घटना के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से हथियार और गोलियां भी बरामद की हैं। वही आज इस गोलीकांड मे घायल हुए वकील लखविंदर सिंह की मौत भी हो गई।

    जानकरी देते हुए एसपी आदित्य वारियर ने बताया कि मृतक पिछले सप्ताह जंडियाला गुरु से अमृतसर जा रहा था। इस दौरान रास्ते मे उस पर गोलीबारी की गई। जिसके बाद तुरंत गंभीर हालत में लखविंदर को अमनदीप अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    घटना की जांच जंडियाला और अमृतसर पुलिस की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनिकी तरीकों से की है। पुलिस ने पहले आरोपी लवप्रीत सिंह को अमृतसर सिटी से गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने मनप्रीत सिंह वासी अमृतसर) और मनविंदर सिंह वासी गोइंदवाल साहिब को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से 5 अवैध वेपन और 24 राउंड बरामद किए हैं।

    पुलिस को जांच मे पता चला कि मनप्रीत सिंह पर पहले से 6 मामले दर्ज हैं, जिनमें IPC की धारा 32 और 237 शामिल हैं। जबकि मनविंदर पर 3 मामले NDPS एक्ट के तहत चल रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह मामला संभवतः किसी गैंग या व्यक्तिगत रंजिश से जुड़ा हो सकता है। आरोपियों ने गोलीबारी इलेक्ट्रिक वायर और अन्य तरीकों से की थी। तांकि भय का माहौल बनाया जा सके। पुलिस आरोपियों के चौथे साथी और अन्य संबंधित व्यक्तियों की तलाश कर रही है।

  • Punjab News: Canada में युवक नें की आत्महत्या, घर में छाया मातम, देखें वीडियो

    Punjab News: Canada में युवक नें की आत्महत्या, घर में छाया मातम, देखें वीडियो

    फरीदकोट: गाँव पक्का के 23 वर्षीय युवक आकाशदीप सिंह ने कनाडा में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक दो साल पहले स्टडी वीज़ा पर कनाडा गया था और लंबे समय से काम न मिलने के चलते मानसिक तनाव में था। परिवार को जब यह दुखद खबर मिली तो गाँव में मातम छा गया।मिली जानकारी के अनुसार आकाशदीप सिंह गाँव पक्का निवासी बोहड़ सिंह का बेटा था। वह पढ़ाई के लिए कनाडा गया था और पढ़ाई के साथ-साथ काम करके अपना खर्च चलाने की कोशिश कर रहा था लेकिन उसे लंबे समय तक काम नहीं मिला और वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। शनिवार को उसने कनाडा स्थित अपने घर के गैराज में फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

    परिवार वालों का कहना है कि एक दिन पहले ही आकाशदीप की उनसे बात हुई थी, लेकिन उसने किसी भी तरह की परेशानी का ज़िक्र नहीं किया था। घटना की जानकारी उसके दोस्तों ने परिवार को दी। मृतक के पिता बोहड़ सिंह और रिश्तेदार वरिंदर सिंह ने केंद्र सरकार और पंजाब सरकार से मदद की अपील की है ताकि बेटे का शव जल्द से जल्द भारत लाया जा सके।

  • उद्योग विभाग की कब्जे हटाने की पहल का सामाजिक संगठन श्रीराम सेना ने किया स्वागत

    उद्योग विभाग की कब्जे हटाने की पहल का सामाजिक संगठन श्रीराम सेना ने किया स्वागत

    नगर निगम से किया आग्रह साई रोड व रिहायशी क्षेत्रों में न लगे रेहडी फहड़ी

    प्रेस वार्ता में बोले श्रीराम सेना व लघु उद्योग संघ के पदाधिकारी

    सचिन बैंसलबददी: बददी की सामाजिक संस्था श्रीराम सेना व औद्योगिक संगठन लघु उद्योग संघ ने उद्योग विभाग बददी द्वारा इंडस्ट्रियल एरियों से अवैध कब्जों को हटाने का स्वागत किया है। उन्होने कहा कि जब उद्योग विभाग बददी ऐसे कामों में आगे आ रहा है तो दूसरे विभाग नगर निगम को भी उसी की तर्ज पर काम करना चाहिए। बददी में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए श्रीराम सेना के संयोजक राजेश जिंदल, कार्यकारी सचिव डा संदीप कुमार सचदेवा व लघु उद्योग संघ के चेयरमैन विचित्र सिंह पटियाल ने कहा कि बददी को रेहडी फहडी का शहर नहीं बनाना है बल्कि हमने प्रशासनिक सहयोग से व आमजन के सहयोग से इसको समार्ट सिटी बनाना है।

    उन्होने कहा कि बददी शहर में नगर निगम तह बाजारी का ठेका कर रहा है जो कि पूर्व में नगर पालिका बददी भी करती है। इसमें बुराई नहीं है लेकिन किसी भी कीमत पर साई रोड बददी व रिहायशी इलाकों में यह तह बाजारी लागू नहीं होनी चाहिए। राजेश जिंदल ने कहा कि हालांकि नगर निगम ने अपनी अधिसूचना में स्पष्ट किया है नए तहबाजारी के ठेके में साई रोड व आवासीय कालोनियां शामिल नहीं हैं जो कि स्वागत योग्य है। उन्होने कहा कि कुछ दिन बाद तह बाजारी की आड में लोग व्यस्त प्रतिबंधित मार्गों पर रेहडी फहडी लगा देते हैं जिससे शहर का स्वरुप बिगडता है वहीं जाम को बढ़ावा मिलता है।

    रेहडी वालों के अलग स्थान हो चिन्हित-डा संदीप

    श्रीराम सेना के डा संदीप सचदेवा ने कहा कि हम रेहडी फहडी के खिलाफ नहीं है लेकिन सरकार को इसके लिए अलग से स्थान चिन्हित करना चाहिए जो कि देश के बडे बडे शहरों में होता है। उन्होने कहा कि अगर हर नुक्कड चौराहे पर रेहडी होगी तो जाम लगना व गंदगी होना स्वाभाविक है।

    रेहडी फहडी का शहर न बने बददी-पटियाल

    लघु उद्यो संघ के हिमाचल इकाई के चेयरमैन विचित्र सिंह पटियाल ने कहा कि हमारा मकसद है कि बददी धर्मशाला की तर्ज पर समार्ट सिटी बने लेकिन राजस्व जुटाने के लिए तह बाजारी के ठेकों से हमारा शहर रेहडी फहडी का शहर बनता जा रहा है। न प्रशासन को चिंता है न नगर निगम और न ही प्रदेश सरकार को चिंता है कि बददी शहर का सुधार कैसा हो। रेहडी फहडी आज बददी शहर के हर गली चौराहे पर विराजमान हो चुकी है और यहां के फुटपाथों पर भी अवैध रेहडियों का कब्जा हो चुका है और पैदल चलना भी मुश्किल है। लोगों को छोटी सी खरीददारी करने के लिए वाहन खडा करने के स्थान नहीं मिलता जब पार्किंग मे पूरी तरह से अवैध रेहडी फहडियों का कब्जा है और पुलिस प्रशासन सिर्फ वाहनों के चालान करते हैं जबकि यह सरेआम सडक पर खडे होते हैं इनके चालान कोई नहीं करता। वहीं श्रीराम सेना के आईटी सलाहकार अर्जुन ने बताया कि अब तक हमने 38 पत्र अलग अलग विभागो को लिखे लेकिन आज तक सरकार व प्रशासन ने हमारा किसी भी पत्र का जबाब नहीं दिया जिससे संवेदनशीलता का पता चलता है।

    उद्योग विभाग का साथ देंगे-अशोक राणा

    लघु उद्योग संघ के अध्यक्ष अशोक राणा ने कहा कि झाडमाजरी उद्योग एरिया से उप निदेशक ने अवैध कब्जे हटाने का जो फरमान जारी किया है उसका लघु उद्योग संघ पूरी तरह समर्थन करता है। उन्होने का कि इंडस्ट्रियल एरिया में बडे बडे ट्रक व ट्राले आते हैं उनको पार्किंग नहीं मिलती है और उपर से झाडमाजरी में हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

    बददी में पत्रकारों को संबोधित करते हुए श्रीराम सेना व लघु उद्योग संघ के पदाधिकारी। बददी-2

  • भारी वर्षा के बीच शहरवासियों की त्वरित सहायता के लिए पूरी तत्परता से जुटी हैं नगर निगम ऊना की टीमें

    भारी वर्षा के बीच शहरवासियों की त्वरित सहायता के लिए पूरी तत्परता से जुटी हैं नगर निगम ऊना की टीमें

    ऊनासुशील पंडित: नगर निगम ऊना के आयुक्त एवं एडीसी महेन्द्र पाल गुर्जर ने कहा कि लगातार हो रही भारी वर्षा के बीच नगर निगम की टीमें शहरवासियों को त्वरित सहायता उपलब्ध करवाने के लिए पूरी तत्परता से कार्यरत हैं।

    उन्होंने बताया कि शनिवार को दिनभर में निगम को सहायता के लिए 20 कॉल प्राप्त हुईं और सभी स्थानों पर तुरंत कार्रवाई की गई। प्रभावित क्षेत्रों में जलभराव हटाने, मलबा साफ करने, नालियों और गलियों की डीसिल्टिंग कर निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के कार्य किए गए।

    आयुक्त ने कहा कि वार्ड संख्या 8 में निगम द्वारा अपने संसाधनों से जेसीबी और ट्रैक्टर उपलब्ध करवा कर रास्तों को साफ किया गया। अन्य वार्डों में भी इसी प्रकार राहत और सफाई कार्य किए गए हैं।

    उन्होंने बताया कि एसडीओ अंकुश राणा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई है, जो प्रभावित क्षेत्रों में निरंतर निगरानी रखते हुए राहत कार्यों को अंजाम दे रही है। नागरिक किसी भी प्रकार की सहायता या शिकायत के लिए नगर निगम कार्यालय के दूरभाष नंबर 01975-226040 पर संपर्क कर सकते हैं।

  • पुलिस ने काटे 358 वाहनों के चालान

    पुलिस ने काटे 358 वाहनों के चालान

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 358 वाहनों के चालान काटे गए,जिनमें से 71 चलानों का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 38500/- रूपये वसूल किए गए हैं जबकि सार्वजानिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर 12  व्यक्तियों के चालान काटे व जुर्माने के रुप में 1900/-रुपये वसूल किए गए हैं।
  • ऊना पुलिस ने पंजाब के व्यक्ति को देसी कट्टा व रौंद सहित पकड़ा

    ऊना पुलिस ने पंजाब के व्यक्ति को देसी कट्टा व रौंद सहित पकड़ा

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला पुलिस ने आईएसबीटी के पास एक व्यक्ति को देसी कट्टा व 2 रौंद कारतूस सहित पकड़ा है और मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी शिकायत में रोहित कुमार निवासी बहडाला ने बताया कि इसका अहाता जोकि बस स्टैंड ऊना (आईएसबीटी) के पास है वहां पर दो संदिग्ध व्यक्ति आने पर इसने इसकी सूचना पुलिस को दी । सूचना मिलने पर मुख्य आरक्षी पुलिस अधिकारी अवतार चंद पुलिस चौकी शहर ऊना पर आधारित टीम ने मौके पर पहुंचे और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली तो तालाशी के दौरान शमशेर सिंह पुत्र गुरवाज सिंह निवासी भूल्लाबाल तह0 गढशंकर जिला होशियारपुर पंजाव से एक पिस्टल ( देसी कटटा) व दो रौंद बरामद हुए जबकि दूसरा व्यक्ति भाग निकला।

    वहीं पुलिस ने शमशेर सिंह पुत्र गुरवाज सिंह निवासी भूल्लाबाल तह0 गढशंकर जिला होशियारपुर पंजाब व लक्की निवासी बढला चब्बेवाल जिला होशियारपुर पंजाव के विरुद्ध

    धारा 25,27-54-59 आर्म एक्ट के तहत पुलिस थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।