Blog

  • National Film Awards मिलने पर Emotional हुई Alia Bhatt, Fans को कहा शुक्रिया, देखें वीडियो

    National Film Awards मिलने पर Emotional हुई Alia Bhatt, Fans को कहा शुक्रिया, देखें वीडियो

    बॉलीवुड: बीते दिन 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। इन विजेताओं में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी शामिल हैं। उन्हें रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए दो पुरस्कार मिले। एक नेशनल अवॉर्ड उन्हें बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट कैटेगरी में मिला है औ दूसरा पुरस्कार गाना ढिंढोरा बाजे रे की बेस्ट कोरियोग्राफी के लिए मिला है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Alia Bhatt (@aliaabhatt)

    इस गाने की मिले अवॉर्ड की खुशी जाहिर करने के लिए एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर इसका एक  BTS वीडियो शेयर किया है। शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि – इन पलों को याद करते हुए और आज मेरा दिल भर आया है। ढिंढोरा बाजे रे वैभवी मर्चेंट मैम की प्रतिभा का नमूना है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के शानदार सफर के लिए हमेशा आभारी रहूंगी और इस शानदार टीम के लिए हर एक सदस्य के लिए भी क्योंकि यह जीत आपकी है। इसके लिए ढेर सारा प्यार।

    वैभवी मर्चेंट के मार्गदर्शन में सीखा डांस 

    आलिया भट्ट ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें कोरियाग्राफर वैभवी मर्चेंट नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने उनके नेतृत्व में ही इस गाने पर डांस सिखा है। वीडियो में वह आलिया की जबरदस्त परफॉर्मेंस के लिए आशीर्वाद के तौर पर कुछ पैसे देते हुए भी दिख रही हैं। इन पैसों को आलिया मास्टर का पैर छूकर लेती हुई नजर आ रही हैं।

    शाहरुख खान-रानी मुखर्जी और विक्रांत मैसी को भी मिला अवॉर्ड 

    गौरतलब है कि 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेता में किंग खान, रानी मुखर्जी और विक्रांत मैसी जैसे एक्टर्स के नाम भी शामिल हैं। शाहरुख खान ने अपने फैंस और सरकार को इस पुरस्कार के लिए धन्यवाद भी किया है। शाहरुख खान को फिल्म ‘जवान’ के लिए बेस्ट एक्टर, रानी मुखर्जी को फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नोर्वे’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस और विक्रांत मैसी को फिल्म ’12वीं फेल’ के लिए बेस्ट एक्टर का खिताब मिला है।
  • Jalandhar के पड़ोसी अस्पताल में Oxygen यूनिट हुआ बंद, स्वास्थ्य अधिकारी का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar के पड़ोसी अस्पताल में Oxygen यूनिट हुआ बंद, स्वास्थ्य अधिकारी का आया बयान, देखें वीडियो

    कपूरथलाः जालंधर में ऑक्सीजन प्लांट बंद होने के बाद ट्रॉमा वार्ड में 3 मरीजों की मौत हो गई। इस मामले में लापरवाही सामने आने पर 3 डॉक्टर और हाउस सर्जन को बर्खास्त किया जा चुका है। वहीं सुपरवाइजर नरिंदर कुमार को भी वर्खास्त कर दिया गया है। इस मामले के बाद अब कपूरथला के सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन यूनिट बंद होने का मामला सामने आया है।

    इस मामले को लेकर अस्पताल के स्वास्थ्य अधिकारी इंदु बाला से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इंजीनियर द्वारा विजिट करवाने के बाद पता चला कि चोरों द्वारा कॉपर की पाइपें चोरी हो चुकी है। जिसके बाद इंजीनियर ने चोरी हुई पाइपों के खर्चे का ब्यौरा दिया है। इस ब्यौरे को उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है और ऑक्सीजन प्लांट को लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।

    स्वास्थ्य अधिकारी ने आश्वासन दिया है कि जल्द ऑक्सीजन प्लांट को शुरू कर दिया जाएंगा। स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि ऑक्सीजन की सप्लाई पर्याप्त मात्रा में है, ऐसे में मरीजों को ऑक्सीजन को लेकर को कमी नहीं है। महिला अधिकारी ने कहा कि अस्पताल में उनकी ज्वाइनिंग से पहले की यह घटना है। उन्होंने माना कि अस्पताल में स्टाफ की कमी भी है।

    उन्होंने कहा कि उनकी ज्वाइनिंग से पहले भी उच्च अधिकारियों को मामले को लेकर अवगत करवाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि सेहत मंत्री के ध्यान में यह मामला है। सेहत मंत्री के दिशा निर्देशों पर ही पुरानी इमारत से बदलकर इमरजेंसी वार्ड को आईसीयू की नई इमारत में शिफ्ट किया गया है। उनका मानना है कि पुरानी इमारत खराब हो रही थी। ऐसे में अस्पताल में आने वाले मरीजों को अच्छी सुविधाएं मुहैय्या करवाए जाने के लिए नई इमारत में मरीजों का ईलाज किया जा रहा है।

  • Punjab News: परिवार सहित माता चिंतपूर्णी से माथे टेककर लौट रहे MLA के साथ हुआ सड़क हादसा, देखें वीडियो

    Punjab News: परिवार सहित माता चिंतपूर्णी से माथे टेककर लौट रहे MLA के साथ हुआ सड़क हादसा, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले के देहाती से विधायक रजनीश दहिया को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, विधायक परिवार के साथ माता चिंतपूर्णी से माथा टेकर वापिस लौट रहे थे। इस दौरान जब वह फिरोजपुर के पास पहुंचे तो रास्ते में बे-सहारा पशुओं के आने से उनकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। हादसे में गाड़ी असंतुलन होकर दुकान से टकरा गई। घटना में गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। लेकिन गनीमत यह रही कि वह घटना में बाल-बाल बच गए।

    विधायक और उनके परिवार के साथ हुई घटना आज सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है। मामले की जानकारी देते हुए विधायक रजनीश दहिया ने बताया कि वह माता चिंतपूर्णी दरबार से परिवार के साथ माथा टेककर लौट रहे थे। इस दौरान अचानक सड़क पर आवारा पशु के आने से उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। घटना में परिवार को कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

    हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि आवारा पशु में गाड़ी टकरा गई और बेकाबू होकर एक दुकान के फुटपाथ से टकरा गई। इस घटना में गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस बारे में जब विधायक से बात की तो उन्होंने कहा कि वे सभी सुरक्षित हैं और किसी को भी कोई गंभीर चोट नहीं आई है, लेकिन गाड़ी का नुकसान हुआ है। वहीं दुकानदार का कहना है कि आए दिनों आवारा पशु यहां घूमते रहते हैं जो अक्सर हादसों का कारण बनते हैं। अल सुबह भी फिरोजपुर से विधायक रजनीश दहिया की गाड़ी के साथ आवारा पशु टकराने से एक्सीडेंट हो गया।

  • Punjab News: बड़ा झटका, सरकारी ब्लड बैंक ने दरों में की बढ़ौतरी

    Punjab News: बड़ा झटका, सरकारी ब्लड बैंक ने दरों में की बढ़ौतरी

    संगरूर: आम जनता को अब एक महंगाई का झटका लगा है। दरअसल, सरकारी ब्लड बैंक ने प्राइवेट अस्पतालों को दाखिल मरीजों को लेकर झटका दिया है। ऐसे में यदि आपका कोई मरीज प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है और उसे खून चढ़ाना है, तो अब आपको अपनी जेब से अधिक भुगतान करना पड़ेगा। क्योंकि सरकार के आदेशों के बाद सरकारी अस्पताल के ब्लड बैंक से मिलने वाले खून की दरें निजी अस्पतालों के लिए बढ़ा दी गई हैं।

    अब 300 रुपये वाली पीआरबीसी यूनिट 1300 रुपये में मिलेगी, यानी सीधे एक हजार रुपये ज्यादा देना होंगे। खूनदान कैंप में लोग मुफ्त में खूनदान करते हैं ताकि किसी जरूरतमंद मरीज की खून की आवश्यकता पूरी हो सके, लेकिन अब इस खून पर भी मोटी रकम वसूली जा रही है।

    ऐसे में अब सरकारी अस्पताल से निजी अस्पताल के मरीजों को महंगा खून देना पड़ेगा। सहायक सिविल सर्जन-ज़िला नोडल अधिकारी डा. संजे माथुर ने बढ़ी दरों की पुष्टि करते हुए कहा कि ये दरें सरकार द्वारा ही तय की गई हैं। इसी के अनुसार फीस वसूल की जा रही है। सिविल अस्पताल संगरूर या होमी भवां कैंसर अस्पताल के मरीजों के लिए यह सुविधा मुफ्त है।

  • Premanand Maharaj को जान से मारने की मिली धमकी

    Premanand Maharaj को जान से मारने की मिली धमकी

    नई दिल्ली: वृंदावन के मशहूर संत प्रेमानंद महाराज से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। प्रेमानंद महाराज को एक युवक के द्वारा फेसबुक पर जान से मारने की धमकी दी गई है। शख्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उनको धमकी दी है। पोस्ट में उसने लिखा कि – यदि वो मेरे घर की बात करता तो मैं उसका गला काट देता। ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है और इस पर लोगों की अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। सूत्रों के अनुसार, धमकी देने वाला युवक प्रेमानंद महाराज जी के हाल ही में दिए बयान से नाराज हो गया है। इसमें उन्होंने समाज में नैतिक जीवन और मर्यादित आचरण की बात कही थी। प्रेमानंद महाराज ने हाल ही में अपने प्रवचन के दौरान युवाओं को गर्लफ्रैंड-बॉयफ्रैंड कल्चर से दूर रहने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा था कि ऐसे रिश्ते आज के समाज को खोखला बना रहे हैं और युवाओं को अपने जीवन में संयम और नैतिकता लेकर आनी चाहिए। उन्होंने लड़कियों से भी अपील की थी वो खुद को सिर्फ प्रेम संबंधों तक ही सीमित न रखें बल्कि अपने जीवन को ऊंचे उद्देश्यों के लिए समर्पित कर दें। इस बयान पर कुछ लोग उनके समर्थन में नजर आए थे तो कुछ युवाओं ने इस व्यक्तिगत टिप्पणी मानते हुए इसका विरोध शुरु कर दिया था।

    साधु संतों का अपमान नहीं सहेंगे

    प्रेमानंद महाराज को धमकी मिलने की बात सामने आने पर हिंदूवादी संगठनों और साधु संतों में गहरा आक्रोश है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलारी बाबा ने चेतावनी दी है कि यदि किसी ने बाबा की ओर आंख उठाकर भी देखा तो बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने आगे कहा है कि हम अपनी छाती पर गोली खाने के लिए तैयार हैं परंतु साधु-संतों का अपमान बिल्कुल भी नहीं सहेंगे।

    सख्त कार्रवाई की मांग

    धमकी मिलने पर अब सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने सरकार से इस पर बड़ी कार्रवाई की मांग की है। महंत रामदास जी ने इस मामले पर कहा है कि गाय, कन्या और साधु की रक्षा हमारी संस्कृत का मूल है जो भी संत प्रेमानंद के खिलाफ ऐसी आपत्तिजनक बातें कहेगा तो उसको साधु समाज नहीं बख्शेगा। अभी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है परंतु संत समाज की नजर अब सरकार की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।    
  • Punjab News: शमशान घाट में सदिंग्ध हालत में महिला का शव बरामद, हत्या की आंशका, देखें वीडियो

    Punjab News: शमशान घाट में सदिंग्ध हालत में महिला का शव बरामद, हत्या की आंशका, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले के कस्बे डेरा बाबा नानक के अधीन आते गांव धारोवाली के शमशान घाट में महिला का शव बरामद हुआ है। 52 वर्षीय महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुहंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए गांव धारोवाली के सरपंच हरजिंदर सिंह ने बताया कि उनके गांव का एक व्यक्ति जब शमशान घाट में लगे नलके पर हाथ धोने गया तो उसे संदिग्ध हालत में महिला का शव पड़ा मिला। व्यक्ति ने देखा कि शव को छोटे पिल्ले खा रहे थे।

    जिसके बाद उसने तुंरत घटा की सूचना पुलिस थाना कोटली सूरत को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव की जांच की। शव की तलाशी लेने पर एक वोटर कार्ड मिला, जिसमें महिला की पहचान कुलजीत कौर पत्नी लखबीर सिंह निवासी भागोवाल के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक महिला के परिजनों को दी। मौके पर पहुंची मृतक महिला कुलजीत कौर के परिजनों ने बताया कि वह कल घर से यह कह कर गई थी कि वह बटाला जा रही है, लेकिन वह घर वापस नहीं आई।

    मृतक के पति लखबीर सिंह और परिवार के सदस्यों का कहना है कि किसी ने हत्याकर उसकी लाश गांव धारोवाली के शमशान घाट में फेंकी है। इस मौके पर उन्होंने पंजाब पुलिस और उच्च अधिकारियों से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराकर मौत के असली कारण का पता लगाया जाए। वहीं, इस संबंध में पुलिस थाना कोटली सूरत मली के एसएचओ लखविंदर सिंह ने कहा कि गांव धारोवाली के शमशान घाट में करीब 52 साल की महिला का शव मिला है। उसकी वोटर कार्ड से पहचान कुलजीत कौर पत्नी लखबीर सिंह वासी भागोवाल के रूप में हुई है। मृतक महिला के परिजनों के बयान दर्ज कर शव का सिविल अस्पताल बटाला में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवा दिया गया है। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

  • Punjab News: लगातार बारिश के कारण पुल के ऊपर बहने लगा पानी, कई गांवो का टूटा संपर्क, देखें वीडियो

    Punjab News: लगातार बारिश के कारण पुल के ऊपर बहने लगा पानी, कई गांवो का टूटा संपर्क, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः पंजाब में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण से जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। वहीं दीनानगर इलाके के पंडोरी के पास गद्दी नाले में पानी ओवरफ्लो हो रहा है। जिसके कारण इस नाले के पास बने कई गांवों को जोड़ने वाले पुल के ऊपर अब पानी बहने लगा है। पानी के ओवरफ्लो होने की वजह से इस पुल के पार बसे करीब 5 गांव – नडाला, दलेरपुर, खेड़ा, चैचिया, टांडा आदि के लोगों का अपने गांव जाने का रास्ता बंद हो गया है।

    लोग अपनी जान को खतरे में डालकर इस पुल को बड़ी मुश्किल से पार कर रहे हैं। इसके आस-पास के कई गांवों के खेतों में पानी भर गया है, जिससे इन गांवों के लोगों को अपनी फसल खराब होने का डर सताए हुए है। इस मौके पर इलाके के निवासी मुलख राज, पूर्व सरपंच और गांव के निवासी रमेश कुमार ने कहा कि नाले में ज्यादा पानी आने से फसलें खराब हो रही हैं और वह अपने घरों तक नहीं जा पा रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि कई सरकारें आईं लेकिन किसी ने भी हमारे इस मसले का समाधान नहीं किया। लोगों का आरोप है कि नहरी विभाग ने नाले की सफाई नहीं करवाई। अगर नाले की सफाई करवाई जाती तो उन्हें इस तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। उन्होंने बताया कि वह अपने खर्चे पर मशीन लगवा कर नाले से जड़ी-बूटी निकाल रहे हैं। लोगों का कहना हैकि अभी तक कोई अधिकारी उनकी शिकायत सुनने नहीं आया है।

  • आपकी सेहत पर बुरा असर डालते हैं Food Trend, जानें कैसे?

    आपकी सेहत पर बुरा असर डालते हैं Food Trend, जानें कैसे?

    सेहत: इन दिनों कौन क्या खाएगा यह चीज ज्यादातर सोशल मीडिया से जुड़ी होती है। सोशल मीडिया के ट्रैंड्स जैसे कि मटका चाय, चिया सीड्स, बटर बोर्ड्स या फिर डाल्गोना कॉफी यह सब ऐसे उदाहरण हैं जो बताते हैं कि कैसे सोशल मीडिया एक फूड गाइड आलोचक और कई बार न्यूट्रीशिएंट एक्सपर्ट बन चुका है। यदि कोई चीज इंस्टाग्राम पर अच्छी दिखे तो लोग उसको चखना चाहेंगे। भले ही वो उनको अच्छी न लगे। इन्हीं सब के कारण सेहत पर खतरा मंडराने लगता है।

    ऐसे होता है असर

    एक्सपर्ट डाइटिशियन के अनुसार, सोशल मीडिया खासतौर पर इंस्टाग्राम खाने-पीने की आदतों पर बहुत असर डालता है। अब खाने की चीजें सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि उनकी सुंदरता और कहानी पर भी निर्भर करती है। फूडमो यानी की खाने के ट्रैंड्स छूट न जाएं इसका कुछ लोगों पर सामाजिक दबाव बन चुका है जो लोग इन ट्रैंड्स को फॉलो करने पर मजबूर हैं वो तो इसको कर लेते हैं। इन ट्रैंड्स को अपनाने से जहां पर नए फूड आइडियाज और जागरुकता बढ़ी है वहीं इसके कुछ नेगेटिव पहलू भी हैं। गलत जानकारी, खराब खाने-पीने की आदतें, पोषण की कमी, अव्यवस्थित खान-पान जैसी समस्याएं बढ़ना। डॉक्टर्स की मानें तो युवाओं में सीने में जलन, पेट फूलना और कब्ज जैसी दिक्कतें हो रही हैं जो पहले कम थी पर अब के समय में ज्यादा हो रही हैं। इसका कारण है कि लोगों को पोषण की सही जानकारी नहीं होती। एक अध्ययन से यह भी पता चला है कि अपने फॉलो किए जाने वाले व्यक्ति की खाने की आदतों से प्रभावित होकर वही चीजें लोग खाने लग जाते हैं।

    कैलोरी से ज्यादा जरुरी है कंटेंट

    सोशल मीडिया पर खाने-पीने की चीजें अब सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि उनकी एस्टेटिक्स और पहचान बनाने की कहानी के लिए भी जरुरी हो चुकी हैं। इसमें फूडमो फैक्टर जुड़ गया है। यह आपको सांस्कृतिक बातचीत का हिस्सा बनाता है। सोशल मीडिया पर दिखने वाले ट्रैंड्स ने फूड को सिर्फ पेट भरने से बदलकर पोषण देने और सोशल मीडिया फीड को बढ़ाने के बीच में एक थिन लाइन पर ला दिया है। इन ट्रैंड्स को बढ़ावा न्यू आइडियाज और अवेयरनेस ने दिया है। इनके कुछ नेगेटिव पॉइंट्स भी हैं जैसे गलत जानकारी, ज्यादा मात्रा में खाना, न्यूट्रिशनल इंबैलेंस और डिसऑर्डर इटिंग जैसी दिक्कतें भी शामिल हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो आजकल यंग एडल्ट्स ऐसी हेल्थ प्रॉब्लम्स को ट्रीट कर रहे हैं जो पहले उनकी उम्र में कम थी जैसे कि क्रोनिट चेस्ट बर्न, ब्लोटिंग, कॉन्स्टिपेशन और अर्ली न्यूट्रिएंट डेफिशियेंसी। ये भी एक चिंता का विषय बन चुका है कि कई सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स जिनके पास में फूड या न्यूट्रिशन से रिलेटेड कोई एक्सपर्ट नॉलेज नहीं होती वो भी ट्रैंड्स को ही प्रमोट करते हैं और उनके बताए गए फूड आइटम्स के रियल इफेक्ट्स को भी अच्छे से नहीं समझते। आपको बता दें कि बर्मिंघम यूनिर्वसिटी की एक स्टडी से यह प्रूव हुआ है कि सोशल मीडिया यूजर्स किसी आदमी को फॉलो करते हैं। यदि वे इस चीज पर विश्वास करते हैं कि कोई स्पेशल फूड रेगुलरली खाता है तो वे भी उस फूड को कंजम्प्शन बढ़ा देते हैं। इसके अलावा फूड ब्लॉगर्स के अनुसार, इंफ्लुएंसर्स खाने के ट्रैंड्स सेट करने में भी खास रोल निभाते हैं। फूड व्लॉर्गस के अनुसार, इंफ्लुएंसर्स खाने के ट्रैंड्स सेट करने में खास रोल निभाते हैं।  
  • दुकानदार पर बदमाशों ने तेजधार हथियारों से किया हमला, देखें CCTV

    दुकानदार पर बदमाशों ने तेजधार हथियारों से किया हमला, देखें CCTV

    शिवपुरी: जिले के भोंती कस्बे में तेजधार हथियारों से हमला करने की घटना सामने आई है। जहां देर रात 10 बजे दुकानदार पर 6 लोगों ने मिलकर लाठी-कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसके बाद शटर बंद कर दुकानदार ने अपनी जान बचाई। बताया जा रहा हैकि उक्त बदमाशों ने देसी कट्टे से फायर भी किए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार राजा उर्फ़ ऋषभ गुप्ता पुत्र रामस्वरूप गुप्ता निवासी ग्राम भोंती एचपी पेट्रोल पंप मंडी ग्राउंड के पास मनपुरा रोड पर राजा प्रोविजन के नाम से दुकान संचालित करता है। देर रात 10 बजे वह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान प्रमोद शर्मा निवासी, कार्तिक शर्मा दीपक शर्मा के साथ अन्य 3 व्यक्ति आए जिनके मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था, जिन्होंने लाठी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले के वक्त शटर बंद कर दुकानदार ने अपनी जान बचाई। इसके बाद भी युवकों ने कट्टे से फायर कर दिए। घटना की शिकायत युवक ने एसपी शिवपुरी से की है और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है।
  • Punjab News: लैंटर का एक हिस्सा गिरने से 15 दिन के बच्चे की मौत, मां घायल

    Punjab News: लैंटर का एक हिस्सा गिरने से 15 दिन के बच्चे की मौत, मां घायल

    तरनतारनः जिले के पट्टी शहर में बड़ा हादसे होने की घटना सामने आई है। जहां वार्ड नंबर 11 में बिस्तर पर पड़े 15 दिनों के बच्चे की ऊपर छत का लैंटर टूटकर गिर गया। इस हादसे में 15 दिन के बच्चे की मौत हो गई, जबकि घटना में मां घायल हो गई है। मृतक की पहचान सुखमिंदर सिंह के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए मृतक बच्चे के पिता गुरप्रीत सिंह ने बताया कि सुखमिंदर और उसकी माता आबिया दोनों अपने कमरे में सो रहे थे। इस दौरान अचानक छत के लैंटर का हिस्सा टूट गया। छत का हिस्सा बच्चे और उसकी मां आबिया पर गिरा। घटना में घायल दोनों मां-बेटे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां ईलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई।