Blog

  • हेल्दी डाइट के साथ पिएं ये Drink, Immunity होगी स्ट्रांग

    हेल्दी डाइट के साथ पिएं ये Drink, Immunity होगी स्ट्रांग

    हेल्थः शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रकृति ने हमें कई तरह की सौगात दी हैं। कुछ घरेलू या रसोई में रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजों का सेवन करके भी आप अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते है। लहसुन, अदरक और नींबू न केवल अपने तीखे स्वादों के लिए बल्कि अपने गुणों के लिए भी जानी जाती है। जिन्हें सदियों से अलग-अलग संस्कृतियों ने स्वीकार और इस्तेमाल किया है।

    इस ड्रिंक को बनाने के लिए आप 2 कप पानी को उबालने के लिए रख दें। फिर इसमें थोड़ा सी लहसुन की कलियां और अदरक का टुकड़ा डाल दें। जब पानी आधा रह जाए तो इसे उतारकर इसमें नींबू का रस मिला लें। आपकी हेल्दी ड्रिंक तैयार है। यहां हम आपको बता रहे कि आप हर सुबह लहसुन, अदरक और नींबू की ड्रिंक के जरिए अपनी सेहत को कैसे बेहतर बना सकते हैं।

    बढ़ती है इम्युनिटी: लहसुन, अदरक और नींबू तीनों में ही इम्युनिटी बढ़ाने वाले गुण होते हैं। लहसुन अपने एंटीबैक्टीरियल गुणों के लिए जाना जाता है जो संक्रमणों से लड़ने में मदद कर सकता है। अदरक के सूजन रोकने वाले प्रभाव और नींबू में मौजूद विटामिन सी आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए मिलकर काम करते हैं।

    पाचन में सुधार कर सकता है: नियमित रूप से लहसुन, अदरक और नींबू का पानी पीने से आपके पाचन को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है। अदरक का इस्तेमाल सदियों से पाचन संबंधी परेशानियों और मतली से राहत पाने के लिए किया जाता रहा है. लहसुन बैड बैक्टीरिया की तुलना में गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देकर पेट के माइक्रोबायोम को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

    वजन घटाने में मददगार: लहसुन, अदरक और नींबू को एक साथ मिलाकर रोजाना पीने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। लहसुन, अदरक और नींबू के रस को पानी में मिलाकर बनाई गई ड्रिंक वजन घटाने में मदद कर सकती है। चूंकि अदरक भूख कम करने और पेट को भरा होने का एहसास दिलाती है, नींबू की अम्लता फैट के ऑक्सिडाइज होने की प्रक्रिया को बढ़ाती है। लहसुन मेटाबॉलिज्म में सुधार करता है जिससे यह ड्रिंक वजन घटाने में मदद करती है।

  • Punjab News: 13 किलो हेरोइन, 400 किलो चूरा पोस्त सहित 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 13 किलो हेरोइन, 400 किलो चूरा पोस्त सहित 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। पुलिस लगातार भारी मात्रा में हेरोइन और अन्य नशा बरामद कर रही है। वहीं आज फिर पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी करके 3 अलग-अलग मामलों में तस्करों को गिरफ्तार करके नशा बरामद किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी भूपिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि नशा तस्कर हरजिंदर सिंह और गुरविंदर सिंह अपने ट्रक में 400 किलो चूरा पोस्त लेकर जा रहे हैं। नाकाबंदी के दौरान जब चेकिंग की गई तो दोनों तस्करों को चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया गया।

    इसी प्रकार दूसरे मामले में सीआईए स्टाफ को गुप्त सूचना मिली कि गुरप्रीत सिंह और हरनाम सिंह को गिरफ्तार किया गया दोनों आरोपी राजो के गट्टी के रहने वाले हैं। आरोपी पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हेरोइन मंगवाकर आगे सप्लाई करते थे। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे 8 किलो 301 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। वहीं एक अन्य मामले में फिरोजपुर के योगराज सिंह को नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया गया।

    उसकी तलाशी के दौरान 4 किलो 720 ग्राम हेरोइन बरामद हुई और उसके पास से एक पिस्तौल भी मिली। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए नशा तस्कर बड़े पैमाने पर नशा तस्करी का कारोबार करते थे और अब इनके गिरफ्त में आने से नशे को काफी ठेस पहुंचेगी। पुलिस द्वारा पकड़े गए सभी नशा तस्करों की गहन जांच की जा रही है।

    इनके फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक तलाशे जा रहे हैं ताकि इस नशे की चेन को खत्म किया जा सके और जो भी लोग इस धंधे में शामिल हैं उन्हें गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जा सके। एसएसपी ने कहा कि नशे के खिलाफ उनका अभियान लगातार जारी है और अब तक 100 किलो से अधिक हेरोइन बरामद की जा चुकी है। पुलिस पूरी तरह नशा तस्करों के खिलाफ मुस्तैदी से काम कर रही है ताकि इस बला को जड़ से खत्म किया जा सके।

  • Punjab News: कथावाचन पर फायरिंग के मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा, 4 आरोपी काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: कथावाचन पर फायरिंग के मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा, 4 आरोपी काबू, देखें वीडियो

    संगरूरः शेरपुर में एक कथावाचक पर फायरिंग का मामला सामने आया था। जिससे पुलिस ने ट्रेस करते सुलझा लिया है। एसएसपी सरताज सिंह चहल ने प्रेस कॉन्फ्रैंस में कई बड़े खुलासे किए है। एसएसपी सरताज सिंह ने बताया कि शेरपुर काकथावाचक सरकारी सुरक्षा लेना चाहता था ऐसे में कथा वाचक ने घर के बाहर खड़ी कार पर गोली से हमला करवाया था। बदले में हमलावरों को 1.20 लाख की राशि थी। पुलिस ने 4 आरोपियों को काबू कर कब्जे से एक पिस्तौल, 2 कारतूस और 50 हजार की नकदी भी बरामद की। जबकि मुख्य आरोपी कथा वाचक अभी फरार है।

    एसएसपी सरताज सिंह चहल ने बताया कि मिलनजोत सिंह निवासी शेरपुर ने पुलिस को शिकायत थी कि 28 जुलाई को वह और उसका रिश्तेदार जसविंदर सिंह उर्फ जोबन अलग-अलग गाड़ियों में चंडीगढ़ से वापस शेरपुर आ रहे थे। जोबन सिंह के पास भी उसकी ही गाड़ी थी। इस दौरान वह रात करीब साढ़े 9 बजे शेरपुर पहुंच गया था। जबकि करीब 10 मिनट बाद जोबन भी आ गया था। जिसने आकर उनके घर का दरवाजा खटकाया। दरवाजा उसके पिता दर्शन सिंह ने खोला था।

    जोबन सिंह ने उसे बताया कि उसके पीछे एक गाड़ी लगी हुई है। जिस पर उसने जोबन सिंह से कहा कोई बात नहीं वह देख लेते है। जिसके बाद बाहर से फायरिंग की आवाज आई। जब उन्होंने बाहर जाकर देखा तो उसकी स्विफ्ट कार के फ्रंट शीशे में ड्राइवर साइड फायर लगकर सीट में लगा हुआ था। पुलिस ने मिलनजोत के बयानों पर थाना शेरपुर में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

    जांच के दौरान सामने आया कि कथा वाचक मिलनजोत सिंह ने सरकारी सुरक्षा लेने के लिए अपने सांडू जसविंदर सिंह के साथ साजिश रच कर आरोपी अचल सिंगला निवासी चंडीगढ़, पीयूष गुप्ता निवासी गिद्दड़बाह्य और मनीश कुमार उर्फ टीटू निवासी बठिंडा को 1.20 लाख देकर घटना को अंजाम दिलाया था।

    जिसके बाद पुलिस ने उक्त मामले में पांचों आरोपियों को नामजद करने के बाद जसविंदर सिंह, अचल सिंगला, पीयूष गुप्ता व मनीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि मिलनजोत सिंह अभी फरार है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि घटना को अंजाम देने के लिए 1.50 लाख में सौदा किया गया जिसमें 1.20 लाख का भुगतान कर दिया गया था।

  • Punjab News: पावर कॉम के दफ्तर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों का सामान लेकर हुए फरार

    Punjab News: पावर कॉम के दफ्तर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों का सामान लेकर हुए फरार

    संगरूरः जिले में चोरी और लूटपाट की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। हालात यह हो गए है कि अब चोर बिजली दफ्तरों को निशाना बना रहे है। ताजा मामला दिड़बा से सामने आया है। जहां पावर कॉम के कार्यालय और स्टोर में चोरों ने हाथ साफ कर दिया। चोर बिजली दफ्तर से लाखों का सामान लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना बिजली विभाग को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

    जानकारी के अनुसार, पावर कॉम के दोनों सब डिवीजनों के कार्यालयों से लगभग 16 बैटरियां चोरी हो गई हैं और स्टोर से लाखों रुपये के तार और केबल चोरी करने में चोर कामयाब रहे। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। जांच अधिकारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है, जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

  • बड़ा हादसाः हेलंग डैम साइट पर हुई लैंडस्लाइड, मची अफरातफरी, कई घायल, देखें वीडियो

    बड़ा हादसाः हेलंग डैम साइट पर हुई लैंडस्लाइड, मची अफरातफरी, कई घायल, देखें वीडियो

    चमोलीः उत्तराखंड के चमोली के हेलंग में बड़ी हादसा होने की खबर सामने आई है। दरअसल, जिले के हेलंग में अलकनंदा नदी के किनारे बन रही विष्णु गाड़ पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के डायवर्जन साइट पर चट्टान टूटने से हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन क्षेत्र में लगभग 200 मजदूर काम कर रहे थे। बताया जा रहा हैकि घटना के दौरान कार्य कर रहे लोगों ने भाग कर जान बचाई। मिली जानकारी के अनुसार घटना में 12 लोग घायल हुए है, जिनमें 4 लोग गंभीर घायल होने की सूचना है। पुलिस प्रशासन सहित एंबुलेंस मौके पर है। प्रशासन द्वारा लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू किया जा रहा है।

    जिलाधिकारी डा. संदीप तिवारी ने कहा कि घटना की सूचना के बाद मौके पर रेस्क्यू टीम भेजी गई है। पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने बताया कि घायलों को चिकित्सालय ले जाया गया है। 8 लोगों को हल्की चोटें आई हैं। चमोली से ज्योतिर्मठ के बीच अलकनंदा नदी पर टीएचडीसी की 444 मेघावाट की जल विद्युत परियोजना निर्माणाधीन है। यह परियोजना एससीसी कंपनी बना रही है। बताया गया कि हेलंग स्थिति परियोजना के डाइवर्जन का कार्य इन दिनों तेजी से चल रहा है। सुबह लगभग 10 बजकर 45 बजे परियोजना के डाइवर्जन डेम साइड व इनटेक टनल के ठीक उपर से पहाड़ी से भूस्खलन हुआ।

    भूस्खलन के दौरान डाइवर्जन साइड व इनटेक टनलों में 200 मजदूर अधिकारी कार्य कर रहे थे। भूस्खलन का आभास होते ही अन्य कर्मचारियों ने कार्य कर रहे लोगों को सर्तक किया इस दौरान लोगों ने भाग कर जान बचाई । बताया गया कि घटना के बाद रैरस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची है। राहत बचाव कार्य चल रहा है। बताया गया कि इन परियोजना के डाइवर्जन निर्माण के दौरान इन दिनों अलकनंदा नदी 300 मीटर क्षेत्र में डावर्जन टनल के अंदर से बह रही है। बताया गया कि डेम निर्माण स्थल के साथ इनटेक टनल पर 200 कर्मचारी अधिकारी , मजदूर मौजूद थे। हालांकि अभी सभी सुरक्षित बताए गए है। सभी ने भाग कर जान बचाई है।

  • Overtake के चक्कर में 2 बाइकों में जबरदस्त टक्कर, देखें CCTV

    Overtake के चक्कर में 2 बाइकों में जबरदस्त टक्कर, देखें CCTV

    कोरबाः जिले में ओवरटेक के चक्कर में बाइक सवार 3 युवक भयानक तरीके से गिर गए। इस दौरान घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जिसमें बाइकों की टक्कर साफ दिखाई देती है और युवक लुढ़कर घसीटते हुए दूर जा गिरते हैं। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। तीनों ने हेलमेट नहीं पहना था। इनमें एक युवक सिर के बल सड़क पर घसीटता चला गया, जिससे उसके सिर पर ज्यादा चोट लगी है, स्थिति गंभीर है। जानकारी मुताबिक, दोनों बाइक कोरबा से दर्री की ओर जा रही थीं। एक बाइक पर एक युवक था, जबकि दूसरी बाइक पर दो लोग सवार थे। ओवरटेक करने के प्रयास में दोनों बाइक आपस में टकरा गईं और युवक गिर गए। सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि कैसे तीनों युवक सड़क पर कई फुट तक बाइक के साथ घसीटते हुए दूर जा गिरते हैं। वहीं हादसे के समय वहां से गुजर रही एक बस की चपेट में आने से बाइक सवार बाल-बाल बचा। अगर बस से टकराते तो बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली है। सभी घायल दर्री इलाके के रहने वाले हैं। एक बाइक चालक को सिर पर गंभीर चोट आई है, जिसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।
  • बड़ा हादसाः पटरी से उतरे ट्रेन के 10 डिब्बे, कई यात्री घायल, देखें वीडियो

    बड़ा हादसाः पटरी से उतरे ट्रेन के 10 डिब्बे, कई यात्री घायल, देखें वीडियो

    लाहौरः पाकिस्तान में लाहौर के बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, ट्रेन के 10 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस घटना में कम से कम 30 यात्री घायल हुए हैं। जिनमें से 3 की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। ये हादसा लाहौर से करीब 50 किलोमीटर दूर शेखूपुरा जिले के काला शाह काकू इलाके में हुआ है। पाकिस्तान रेलवे के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि लाहौर के पास इस्लामाबाद एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए। लाहौर से रावलपिंडी जा रही इस्लामाबाद एक्सप्रेस शुक्रवार देर रात लाहौर से लगभग 50 किलोमीटर दूर शेखूपुरा के काला शाह काकू में पटरी से उतर गई। पाकिस्तान की रेलवे ने शुक्रवार देर रात एक बयान में कहा, “शेखूपुरा में ट्रेन के कम से कम 10 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे लगभग 30 यात्री घायल हो गए। उनमें से तीन की हालत गंभीर है।”

    बचाव दल के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया। अधिकारियों ने बताया किडिब्बों में फंसे कुछ यात्रियों को बचाने के प्रयास जारी हैं। रेलवे ने कहा कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उसने आगे कहा कि लाहौर रेलवे स्टेशन से रवाना होने के आधे घंटे बाद ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए। रेल मंत्री मुहम्मद हनीफ अब्बासी ने पटरी से उतरने की घटना का संज्ञान लिया और रेलवे के सीईओ और मंडल अधीक्षक को घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति पर नजर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने मामले की जांच शुरू करने और सात दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया।

    प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए घायलों के लिए प्रार्थना की। उन्होंने बचाव कार्यों में तेजी लाने और घायलों को प्राथमिकता के आधार पर चिकित्सा उपचार प्रदान करने के भी आदेश दिए। स्थानीय मीडिया के अनुसार हादसे के बाद आपातकालीन प्रतिक्रिया दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। घायल यात्रियों को घटनास्थल पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया, जबकि गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पतालों में ले जाया गया। अधिकारियों ने प्रभावित ट्रैक को साफ करने और पीड़ितों की मदद के लिए तेजी से काम किया। राहत और बचाव दल ने एक हजार से लोगों का रेस्क्यू किया।

     

  • Punjab News: इस गांव में बने बाढ़ जैसे हालात, लोगों का सामान पानी में डूबा, देखें वीडियो

    Punjab News: इस गांव में बने बाढ़ जैसे हालात, लोगों का सामान पानी में डूबा, देखें वीडियो

    होशियारपुरः मौसम के अचानक करवट लेते ही जहां लोगों ने तप्ती गर्मी से राहत ली, वहीं बारिश कई लोगों के लिए मूसीबत बनकर भी सामने आई। शुक्रवार दोपहर के बाद से शुरू हुई बारिश देर रात तक पड़ती रही। भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। जिसने शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। सड़कों पर पानी भरने से यातायात बाधित हो गया, जिससे स्थानीय लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

    वहीं ग्रामीण इलाकों में भी बारिश का कहर देखने को मिला। गांव हकूमतपुर में लगातरा हुई बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए। बारिश के बाद चबेवाल इलाके के गांव हकूमतपुर में पानी भर गया। पानी इतना ज्यादा था कि लोगों के घरों में पानी घुस गया और लोगों के घरों का सामान भी पानी में डूब गया। जिससे लोगों को आर्थिक रूप से नुक्सान उठाना पड़ा। वहीं किसानों के खेतों में पानी घुस जाने से सैकड़ों एकड़ फसल पानी में डूब गई। कई सड़कें और नाले ओवरफ्लो हो गए।

  • काशी में संबोधन के दौरान एक बार फिर Pahalgam हमले का PM Modi ने किया जिक्र

    काशी में संबोधन के दौरान एक बार फिर Pahalgam हमले का PM Modi ने किया जिक्र

    नई दिल्ली: पीएम मोदी आज वाराणसी में पहुंचे हैं। वहां पर उन्होंने 2,183.45 करोड़ रुपये की लागत के साथ 52 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है। इसके साथ ही उन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त भी जारी की है। इस दौरान पीएम ने पाकिस्तान में आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई का भी जिक्र किया है। पीएम ने जनसभा को संबोधित करते हुए कह कि – ‘आज मैं ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार काशी में आया हूं जब 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था और 26 निर्दोष लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी थी। उनके परिवार की पीड़ित उन बच्चों को दुख और उन बेटियों की वेदना, मेरा मन बहुत दुख से भर गया था। तब मैं बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना कर रहा था कि उन्हें ये दुख सहन करने की हिम्मत दें मैंने जो वचन दिया था वो भी पूरा हुआ ये महादेव के आशीर्वाद से पूरा हुआ है। मैं ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को महादेव के चरणों में समर्पित करता हूं’। साथियों इन दिनों जब काशी में गंगा जल लेकर जाते हुए शिव भक्तों की तस्वीरें देखने को मौका मिला है और खासकर सावन के पहले सोमवार को जब हमारे यादव बंधु बाबा का जलाभिषेक करने निकलते हैं तो वो बहुत ही मनोरम दृश्य होता है। इस बारे में जब काशी से धन जाता है तो वो अपने आप में प्रसाद बन जाता है। 21 हजार करोड़ रुपये किसान के खाते में जमा कर दिए हैं।

    धनधान्य योजना का किया जिक्र

    पीएम ने केंद्र सरकार की किसान धनधान्य योजना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत 2400 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पिछली सरकार की नीतियों के कारण जो किसान पिछड़ गए थे उन जिलों पर किसान धनधान्य योजना पर हमारा फोकस होगा। इससे यूपी के कई किसानों को फायदा होगा। किसानों की आय बढ़ाने के लिए एनडीए सरकार पूरी शक्ति के साथ काम कर रही है। हम बीज से बाजार तक अपने किसानों के साथ खड़े हैं। हमने लाखों-करोड़ों की सिंचाई योजनाएं चलाई हैं। किसानों को मौसम से काफी दिक्कत हो रही है। इससे बचने के लिए किसानों को पीएम फसल बीमा योजना शुरु हुई है। इस योजना के अंतर्गत अब तक पौन दो लाख करोड़ रुपये का क्लेम किसानों को दिया जा चुका है। पीएम ने कहा कि हम यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि आपको अपनी फसलों की अच्छी कीमत मिल पाए। धानों जैसी फसलों की हमने एमएसपी बढ़ा दी है। इसके अलावा हमारी सरकार हजारों गोदाम भी बनवा रही है। अब हमारा जोर कृषि क्षेत्र में महिलाओं का योगदान बढ़ाने पर है। हमारा ध्यान तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाना है और अब तक डेढ़ करोड़ से ज्यादा लखपति दीदी बन गई हैं। आधा काम पूरा हो गया है।

    20वीं किस्त जारी

    इस मौके पर पीएम ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी की है। इसके अंतर्गत 9.70 करोड़ से ज्यादा किसानों को 20,500 करोड़ सीधे उनके बैंक खातों में डाले हैं। इसके बाद पीएम ने दिव्यांगजनों और सीनियर नागरिकों को सहायक वितरित किए हैं।  
  • Punjab News: 2 व्यक्तियों की मौत के मामले में SSP को किया तलब

    Punjab News: 2 व्यक्तियों की मौत के मामले में SSP को किया तलब

    पटियालाः ज़िले के कस्बा पातड़ां के नज़दीक पड़ते गांव नियाल के दो चालकों द्वारा आत्महत्या करने के मामले में संज्ञान लेते हुए पटियाला के एसएसपी को तलब किया गया है। दरअसल, पंजाब राज्य अनुसूचित जाति कमीशन के सदस्य गुलज़ार सिंह बॉबी द्वारा गांव नियाल के दौरे के बाद पंजाब पुलिस के एसपी और डीएसपी को 2 दिन का समय दिया गया था।

    जिसमें 2 व्यक्तियों द्वारा की गई आत्महत्या के संबंध में मुख्य आरोपी को पकड़ना था। पुलिस किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं कर सकी। इस मामले को लेकर पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने एसएसपी पटियाला को रिकॉर्ड के साथ 5 अगस्त 2025 को खुद पेश होने के लिए कहा गया है।

    बता दें कि कस्बा पातड़ां के नज़दीक पड़ते गांव नियाल के दो चालकों ने कुछ दिनों पूर्व खुदकुशी कर ली थी, इनमें से एक मृतक हरप्रीत सिंह अनुसूचित जाति से सम्बन्धित था और उनके पारिवारिक सदस्यों द्वारा बीते 6 दिनों से पातड़ां पटियाला मार्ग पर धरना लगाया गया।