Blog

  • गाड़ी चालक से ट्रैफिक पुलिस की रिश्वत लेने की वीडियो वायरल होने पर SSP ने किया सस्पेंड

    गाड़ी चालक से ट्रैफिक पुलिस की रिश्वत लेने की वीडियो वायरल होने पर SSP ने किया सस्पेंड

    चंडीगढ़ः सेक्टर-45/46/49/50 चौक के पास कार सवार परिवार से चालान ना करने के एवज में 500 रुपये रिश्वत मांगने का पुलिस कर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वहीं इस वायरल वीडियो के बाद पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारी हरकत में आ गए। जिसके बाद SSP ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक पुलिसकर्मी प्रवीन को सस्पेंड कर दिया है। दरअसल, यह वीडियो हरियाणा कि जिले पंचकूला में रहने वाले एक ब्लॉगर ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाला था। पुलिसकर्मी रॉन्ग साइड से आने पर ब्लॉगर की गाड़ी रोकता है। ब्लॉगर रोड पर पानी भरे होने का हवाला देकर बचने की कोशिश करता है, लेकिन अंत में पुलिसकर्मी पैसे ले लेता है।

    हालांकि, इसमें पुलिसकर्मी कहता सुनाई दे रहा है कि वह 500 रुपए की स्लिप दे रहा है। लेकिन, इस मामले में ट्रैफिक के DSP का कहना है कि चंडीगढ़ में स्लिप काटने का कोई झंझट नहीं है। यहां सभी चालान ऑनलाइन ही होते हैं। इसलिए, ट्रैफिककर्मी पर कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा हैकि डीएसपी ट्रैफिक श्रीप्रकाश ने वायरल वीडियो के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर एसएसपी ट्रैफिक सुमेर प्रताप सिंह को भेजी थी। रिपोर्ट मिलने के बाद एसएसपी ट्रैफिक ने सिपाही प्रवीन को सस्पेंड कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

    जांच की जिम्मेदारी डीएसपी ट्रैफिक लक्ष्य पांडे को सौंपी गई है जो मामले में सिपाही से जल्द पूछताछ करेंगे। पुलिस के अनुसार कार सवार सेक्टर 45/46/49/50 चौक के पास स्लिप रोड को छोड़कर सीधे चौक से मुड़ गए थे। ट्रैफिक नियमों के मुताबिक उन्हें स्लिप रोड से ही जाना चाहिए था। इसका उल्लंघन करने पर सिपाही प्रवीन ने उनकी कार रोकी थी। वीडियो में कार सवार यह कहते सुने जा सकते हैं कि बारिश के कारण स्लिप रोड पर पानी भर गया था इसीलिए उन्हें दूसरा रास्ता लेना पड़ा। उन्होंने यह कहा कि सामान्य रूप से वे ट्रैफिक नियमों का पूरा पालन करते हैं।

    बातचीत के दौरान कार चालक ने कहा चलो छोड़ो, ज्यादा लंबा चौड़ा काम नहीं चाहिए। इसके जवाब में सिपाही प्रवीन ने कहा कि छोटा चालान कर देता हूं। जब कार चालक ने पूछा कि 50-100 रुपये का चालान है तो बताओ तो सिपाही ने कहा कि 50-100 रुपये का कोई चालान नहीं होता सबसे छोटा चालान 500 रुपये का है। इसके बाद सिपाही ने किसी को आवाज लगाई और कुछ देर के लिए वहां से चला गया। कंडक्टर सीट पर बैठे व्यक्ति ने चालक को गाड़ी निकालने के लिए कहा लेकिन चालक ने मना कर दिया।

    बाद में कार चालक ने सिपाही प्रवीन को 500 रुपये थमा दिए। सिपाही ने पैसे लेते हुए कहा मैं स्लिप दे देता हूं। इस पर चालक ने कहा कि उन्हें स्लिप की जरूरत नहीं है। इसके बाद सिपाही पीछे की ओर पैदल चला गया और कार चालक वहां से निकल गए। बताया जा रहा है कि कार सवार युवक ने कैमरा लगा हुआ चश्मा पहन रखा था जिससे पूरी वीडियो रिकॉर्ड की। हालांकि पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। डीएसपी ट्रैफिक श्रीप्रकाश ने कहा कि वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए सिपाही को सस्पेंड करने के लिए रिपोर्ट बनाकर एसएसपी ट्रैफिक को भेजी गई थी। सिपाही को सस्पेंड कर विभागीय जांच शुरू कर दी है।

  • PM-KISAN योजना की 20वीं किस्त जारी, खातों में आएं 21 हजार करोड़ रुपए

    PM-KISAN योजना की 20वीं किस्त जारी, खातों में आएं 21 हजार करोड़ रुपए

    नई दिल्लीः किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 20वीं किस्त जारी की। PM मोदी वाराणसी उत्तर प्रदेश से 9.7 करोड़ किसानों के अकाउंट में 20वीं किस्त के रूप में 20.84 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। इससे पहले 24 फरवरी को पीएम-किसान योजना की 19वीं किस्त जारी की थी। तब 9.8 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 22,000 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की गई थी। इस योजना के तहत किसानों के खाते में हर साल तीन किश्तों में 2-2 हजार रुपए ट्रांसफर किए जाते हैं। पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच, दूसरी किस्त अगस्त-नवंबर और तीसरी किस्त दिसंबर-मार्च के बीच जारी की जाती है।

    अगर किस्त नहीं आई है तो क्या करें?
    अगर आपको इस योजना के रजिस्ट्रेशन में कोई परेशानी आ रही है, या आपकी किस्त से जुड़ी कोई समस्या है, या कोई और अन्य सवाल है तो इसके लिए आपको PM किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर फार्मर कॉर्नर में हेल्प डेस्क पर जाना होगा। हेल्प डेस्क पर क्लिक करने के बाद यहां आप अपना आधार नंबर, अकाउंट नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें। गेट डिटेल्स क्लिक करने पर क्वेरी फॉर्म आ जाएगा। यहां ड्रॉप डाउन में अकाउंट नंबर, पेमेंट, आधार और अन्य समस्याओं से जुड़े ऑप्शन दिए गए हैं। अपनी समस्या के हिसाब से इसे चुने और नीचे इसका विवरण भी लिखे। अब इसे सब्मिट करें।

    योजना के पात्र लाभार्थी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के जरिए भी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके अलावा स्थानीय पटवारी, राजस्व अधिकारी और योजना के लिए राज्य सरकार की ओर से नामित नोडल अधिकारी ही किसानों का रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं।

  • क्या सच में Russia से तेल नहीं लेगी Indian Companies?

    क्या सच में Russia से तेल नहीं लेगी Indian Companies?

    नई दिल्ली: टैरिफ को लेकर अमेरिका के दबाव के बीच बीते दिन एक रिपोर्ट सामने आई थी। इस रिपोर्ट में कहा गया था कि भारत की कई सरकारी तेल रिफाइनरी कंपनियों ने रुस से कच्चे तेल की खरीद पर रोक लगा दी है। रिपोर्ट में सूत्रों के अनुसार, यह बताया गया था कि भारत की इन सरकारी कंपनियों ने पिछले हफ्ते से कच्चा तेल इंपोर्ट नहीं किया है। अब इस बात को लेकर सूत्रों के जरिए एक अधिकारिक बयान भी आया है। इस बयान में रुसी तेल रोकने की रिपोर्ट्स को गलत बता दिया गया है। सरकारी सूत्रों ने कहा है कि देश की एनर्जी खरीद बाजार की ताकतों और राष्ट्रीय हितों पर आधारित है और उनके पास भारतीय तेल कंपनियों के द्वारा रुसी आयात रोकने की कोई भी रिपोर्ट नहीं है। एक अन्य सूत्र ने बताया कि भारतीय तेल रिफाइनरी कंपनियां रुसी आपूर्तिकर्ताओं से तेल जारी करना रख रही हैं। उनकी आपूर्ति संबंधी फैसले कीमत, कच्चे तेल की गुणवत्ता, भंडार, रसद और अन्य आर्थिक फैक्टर्स पर होते हैं। कल आई रिपोर्ट में यह बताया गया था कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन और मैंगलोर रिफाइनरी पेट्रोकेमिकल जैसी रिफाइनरी कंपनियों ने रुसी तेल की खरीद को अस्थाई तौर पर रोक लगा दी है। अब ये कंपनियां तेल खरीदने के लिए मिडिल ईस्ट और अफ्रीका की ओर बढ़ रही हैं। रुस तेल रोकने वाली रिपोर्ट का स्वागत करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि संभवत तौर पर कच्चे तेल की खरीद बंद हो सकती है। उन्होंने इस संभावना को एक अच्छा कदम बताया है। जब ट्रंप ने यह पूछा गया कि क्या उन्होंने भारत पर जुर्माने या पीएम से बात करने का कोई प्लान बनाया है तो इस पर बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि मुझे सुनने में आया है कि भारत अब रुस से तेल नहीं खरीदेगा मैंने ऐसे सुना है परंतु मुझे जानकारी नहीं है कि ये सही है या गलत यदि ऐसा है तो यह अच्छा कदम है।

    अमेरिका ने बनाया भारत पर दबाव

    बुधवार रात में अचानक से ही अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़ा ऐलान कर दिया था। उन्होंने कहा था कि अमेरिका ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लागू करने की बात कही है। यह टैरिफ 1 अगस्त से लागू होने वाला था परंतु इसको टालकर अब 7 अगस्त तक का कर दिया गया है। वहीं अमेरिका ने रुस से तेल खरीदने और डिफेंस इम्पोर्ट को लेकर भी जुर्माने का ऐलान कर दिया है। ट्रंप ने जुर्माने लगाने के पीछे तर्क भी दिया था। उसने कहा था कि भारत रुस से तेल और डिफेंस इम्पोर्ट न करें ताकि उसकी अर्थव्यवस्था में मदद न मिल पाए। इससे रुस पर दबाव बनाकर युक्रेन से युद्ध भी खत्म हो सकता है।  
  • Jalandhar News: शादी से मना करने पर सब्जी विक्रेता ने घर में लगाई आग, झुलसी महिला की हालत गंभीर, देखें वीडियो

    Jalandhar News: शादी से मना करने पर सब्जी विक्रेता ने घर में लगाई आग, झुलसी महिला की हालत गंभीर, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: रामामंडी फेस-2 एकता नगर में अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर में लगा दी गई। इस घटना में महिला गंभीर रूप से झुलस गई। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल महिला की पहचान सुखविंदर  के रूप में हुई है। बस्ती दानिशमंदा के रहने वाली संदीप ने बताया कि सुखविंदर को अज्ञात व्यक्ति आया और घर में आग लगाकर मौके से फरार हो गया। वहीं अन्य रिश्तेदार ने बताया उनकी रिश्तेेदार महिला रामामंडी के एकता नगर में किराये के मकान में रहती है।

    महिला के पति की मौत हो चुकी है और उसके  3 छोटे-छोटे बच्चे है। जानकारी के अनुसार सब्जी विक्रेता महिला के घर सब्जी देने आता था। आरोप है कि बीते दिन भी उक्त बुजुर्ग व्यक्ति आया और वह महिला को उससे शादी करने को कहने लगा। महिला ने उक्त व्यक्ति का विरोध किया और उसे थप्पड़ जड़ दिया। घटना के कुछ देर बाद व्यक्ति दोबारा दीवार फांद कर हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर आया और उसने घर में आग लगा दी। इस घटना में घर में 2 बच्चे मौजूद थे और तीनों इस घटना में झुलस गए। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

    परिवार के अनुसार घटना में महिला का पूरा शरीर झुलस गया। घटना के बाद बच्चों ने फोन करके रिश्तेदारों हादसे की सूचना दी। सिविल अस्पताल में महिला की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल में उसे रैफर कर दिया है। परिवार का कहना है कि वह महिला को उपचार के लिए लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में लेकर जा रहे है। इस दौरान परिवार ने सिविल अस्पताल के प्रशासन पर दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाए है।

    वहीं घायल महिला की मां ने कहाकि उनकी बेटी एकता नगर में किराये में रहती है। देर रात सब्जी वाला घर में मकान मालिक को सब्जी देने आता था और उसी ने वहां पर किराये पर कमरा लेकर दिया था। जिसके बाद देर रात वह घर पर आया और बेटी को शादी करवाने के लिए कहने लगा, जब बेटी ने विरोध करते हुए उसे थप्पड़ मारा तो वह कुछ देर बाद पेट्रोल की बोतल लेकर आ गया और उसने घर में आग लगा दी। इस घटना में बेटी बुरी तरह से झुलस गई है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

  • Punjab News: चोर की सूचना देना युवकों को पड़ा भारी, किया हथियारों से हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: चोर की सूचना देना युवकों को पड़ा भारी, किया हथियारों से हमला, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः हलका गुरु हरसहाए गांव झोक मोहरे में एक युवक और उसके साथी की पिटाई का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने बताया कि रात को गांव में शौर मचा कि चोर आ गए हैं और चोरी कर रहे हैं। जब युवक और उसका साथी नहर के पुल पर गए, तो वहां कुछ युवक नहर के पुल की रेलिंग चोरी कर रहे थे, जिसकी वीडियो भी युवकों ने बनाई। गांव के सरपंच को यह वीडियो दिखाई।

    बातचीत के दौरान उक्त युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जब साथी युवक ने उसे रोकना चाहा तो उसकी भी पिटाई कर दी। हमले में दो युवक घायल हुए है। जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल ममदोट में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है। वहीं हमले में घायल युवकों ने बताया कि गांव में चोरी की सूचना मिली थी। जब वह भागकर चोर को देखने गए तो मौके पर एक को काबू कर लिया। जिसके बाद सरपंच को सूचित किया। पता चला कि उक्त चोर सरपंच का भतीजा है। सरपंच ने उन्हें मामला शांत करने को कहा। जब वह वापस आने लगे तो चोरों ने उनके ऊपर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

    पीड़ित परिवार ने कहा कि पुलिस चोरों पर कोई कार्रवाई नहीं करती, लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। परिवार ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें न्याय दिलाया जाए।

  • इलाके में विनाशकारी लैंडस्लाइड, SDM और 6 वर्षीय बेटे की मौत, 3 घायल, देखें वीडियो

    इलाके में विनाशकारी लैंडस्लाइड, SDM और 6 वर्षीय बेटे की मौत, 3 घायल, देखें वीडियो

    रियासीः देश भर में भारी बारिश हो रही है। वहीं पहाड़ों में बारिश के कारण लैंडस्लाइड के मामले सामने आ रहे है। देर रात जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में लैंडस्लाइड होने की घटना सामने आई है। जहां पहाड़ों से पत्थर गिरने के मामले में रामनगर के एसडीएम राजेंद्र राणा और उनके 6 वर्षीय बेटे की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं इस घटना में परिवार के अन्य 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मिली जानकारी के अनुसार घटना के समय वह कार से अपने पैतृक गांव पठिया जा रहे थे। कार में वहीं एक बड़े भूस्खलन में उनकी बोलेरो गाड़ी चपेट में आ गई।

    घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घायलों को निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को रियासी के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। साल 2011 बैच के अधिकारी राणा रामनगर एसडीएम के पद पर तैनात थे। इससे पहले पूर्वी लद्दाख में सेना के वाहन पर चट्टान से पत्थर गिरने से दो सैन्यकर्मी मारे गए थे। इस घटना पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एसडीएम के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

    उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘रियासी के धर्मारी में हुए भूस्खलन की घटना से अत्यंत दुखी हूं, जिसमें हमने एक अधिकारी, राजिंदर सिंह, जेकेएएस 2011, एसडीएम रामनगर और उनके बेटे को खो दिया है। यह त्रासदी हृदय विदारक है। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि इस घटना में घायल लोग शीघ्र स्वस्थ हों।’ रियासी जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर गोपाल दत्त ने कहा, ‘घटना की सूचना मिलते ही हमने दो एम्बुलेंस मौके पर भेजीं। 6 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना में हमने एक युवा अधिकारी खो दिया है।’

     

  • Punjab News: बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, कहीं Landslide तो कहीं गिरे सालों पुराने पेड़, देखें वीडियो

    Punjab News: बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, कहीं Landslide तो कहीं गिरे सालों पुराने पेड़, देखें वीडियो

    प्रसाशन अर्ल्ट मोड पर, स्कूलों में की छुट्टी

    पठानकोटः पहाड़ों में लगातार हो रही बरसात का असर मैदानी इलाकों में भी दिखने लगा है। वहीं पठानकोट जिले के भारत पाक सरहद के साथ लगते बमियाल ब्लॉक में बारिश से बुरा हाल हुआ पड़ा है। बीते दिन हुई तेज बारिश के चलते उज्ज दरिया पूरे उफान पर है। उज्ज दरिया में एक लाख दस हजार क्यूसेक पानी आने के कारण लोगों में दहशत का माहौल बन गया है, क्योंकि अगर इससे ज्यादा पानी आता है तो यह पानी बमियाल के कई गांवों को अपनी चपेट में ले लेगा और बाढ़ जैसी स्थिति बन जाएगी जिसके चलते प्रशासन की ओर से आज जो स्कूल सरकारी वह गैर सरकारी लगे हुए थे, उन्हें करीब 11:00 बजे छुट्टी कर देने का ऐलान कर दिया है। दूसरी ओर रणजीत सागर बांध की झील में लगातार जलस्तर बढ़ता जा रहा है। इस समय रणजीत सागर बांध का जलस्तर लगभग 514 मीटर तक बढ़ गया है और खतरे के निशान से 13 मीटर नीचे नहीं रह गया है। आपको बता दें कि सीमावर्ती क्षेत्र में उज नदी में पानी आने के कारण प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं दूसरी और पठानकोट-डलहौजी राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी बारिश के चलते लैंडस्लाइडिंग की घटनाएं सामने आई हैं। पठानकोट के पहाड़ी क्षेत्र में स्थित दुनेरा गांव के पास भूस्खलन हुआ है, जिससे मार्ग पर यातायात बाधित हो गया है। इसके अलावा लहरुन गांव के पास और कई अन्य स्थानों पर पेड़ों के गिरने की घटनाएं भी हुई हैं, जिससे सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया। स्थानीय लोगों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन की ओर से हाईवे को पुनः सुचारु रूप से संचालित करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग और वन विभाग की टीमें मौके पर तैनात हैं और मलबा हटाने व गिरे हुए पेड़ों को सड़क से हटाने का काम जारी है। इस बारे में बमियाल के स्थानीय लोगों ने बताया कि उज्ज दरिया ज्यादा बरसात के कारण हर साल नुकसान करता है। इसलिए प्रशासन को चाहिए कि इस और ध्यान दें। वही स्कूलों में छुट्टी होने के बाद बच्चे अपने घरों को खुशी-खुशी जाते नजर आए। इस दौरान स्कूल के अध्यापक ने प्रशासन की ओर से दी गई छुट्टी के बारे में बताया। वहीं लोगों ने प्रशासन से उचित प्रबंध करने की भी अपील की।
  • Jalandhar News: नशा बेचने के विरोध में बदमाशों ने सैलून मालिक पर किया हमला, देखें CCTV

    Jalandhar News: नशा बेचने के विरोध में बदमाशों ने सैलून मालिक पर किया हमला, देखें CCTV

    थाना 3 में नहीं हो रही केसों की सुनवाई, परेशान हो रहे लोग

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी और लूटपाट की वारदातों का ग्राफ एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गया। थाना 3 के अंतगर्त आते इलाकों में वारदात के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। कैमरे के सामने ना आने की शर्त पर लोगों ने कहा कि हालात यह हो गए है कि थाने में जाकर जब शिकायत दे तो आश्वासन देकर मामले को शांत कर दिया जाता है। जिसके चलते आए दिन नॉर्थ हलके में क्राइम की वारदातों का ग्राफ बढ़ने लग गया है। वहीं कोट किशन चंद श्मशान घाट के पास देर रात बदमाशों ने सैलून पर हमला कर दिया। हमले के दौरान बदमाशों ने सैलून के शीशे तोड़ दिए और वारदात वहीं पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। घटना की शिकायत सैलून मालिक रिंकू ने थाना 3 की पुलिस को दी दे ही। पुलिस द्वारा शिकायत दर्ज कर ली गई है, लेकिन आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। मामले की जानकारी देते हुए सैलून मालिक रिंकू ने बताया कि वह काफी समय से सैलून चला रहा है। उसने आरोप लगाए कि गली के पास रहने वाला जोजी नामक युवक गली के बाहर खड़ा होकर नशा बेचता है। जिस कारण सैलून में आने वाली लड़कियों को परेशानी होती है। उसने इसका विरोध किया था और पुलिस को शिकायत भी वह दे चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वह मन में रंजिश रख काफी समय से घूम रहा था। देर रात भी वह साथियों सहित श्मशान घाट के पास नशा बेच रहा था। पीड़ित ने बताया कि जब वह वहां से गुजरा तो उसने उसे गालियां निकालनी शुरू कर दी। कुछ समय के बाद 10 साथियों सहित वह उसके सैलून पर आया और तेजधार हथियारों और ईंट पत्थरों से उसने सैलून पर हमला कर दिया। लोगों को इकट्ठे होते देख वह मौके से फरार हो गया, जिसकी शिकायत उसने थाना तीन की पुलिस को दी। वहीं थाना 3 के जांच अधिकारी एएसआई जोरावर सिंह ने कहा कि परिवार की ओर से सैलून में हमला होने की शिकायत मिली है। वह सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रहे है।
  • Jalandhar News: नगर निगम को रद्द करनी पड़ी पेड़ों की नीलामी, बैरंग लौटे ठेकेदार

    Jalandhar News: नगर निगम को रद्द करनी पड़ी पेड़ों की नीलामी, बैरंग लौटे ठेकेदार

    जालंधरः बर्ल्टन पार्क में नगर निगम ने 56 पेड़ों की नीलामी रखी थी, लेकिन हरियाली प्रेमियों के विरोध के बीच इसे रोकना पड़ा। नगर निगम की तरफ से एक दिन पहले ही पेड़ों की नीलामी की सूचना जारी की गई थी। इसके बाद अलग-अलग जगहों से दो दर्जन से अधिक लोग नीलामी में हिस्सा लेने पहुंचे थे।

    निगम के कार्यकारी इंजीनियर जसपाल सिंह, जूनियर इंजीनियर तरनप्रीत सिंह और स्टाफ पहुंचा था। स्टाफ ने जैसे ही पेड़ों की नीलामी में हिस्सा लेने वाले वालों की लिस्ट बनानी शुरू की तो बर्ल्टन पार्क एक्शन कमेटी के फाउंडर मेंबर हरीश शर्मा ने कहा कि पार्क में पेड़ काटना पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों का उल्लंघन है। उन्होंने निगम अफसरों को आदेश की कॉपी दी। जैसे ही नीलामी में हिस्सा लेने आए ठेकेदारों ने कानूनी केस की बात सुनी तो द्वंद में पड़ गए, लेकिन वे निगम अफसरों की तरफ से नीलामी रोके जाने का इंतजार कर रहे थे। अंत में नीलामी रोकने की घोषणा हुई और ठेकेदार लौट गए।

    इसके बाद एक्शन कमेटी मेंबर्स ने अगली रणनीति के बारे में भी विचार-विमर्श किया। नीलामी में बर्ल्टन पार्क में 12 साल से हरियाली की सेवा कर रहे बुजुर्ग पहुंचे थे। उनकी अगुवाई कर रहे हरीश शर्मा ने कहा कि पहले नगर निगम ने क्रिकेट स्टेडियम बनाने के लिए पेड़ काटने की कोशिश की थी। मामले में एक्शन कमेटी ने जनहित याचिका दायर की थी। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने अक्टूबर 2013 में इस मामले में कहा था कि सभी क्लियरेंस लेने के बाद ही पार्क में काम हो सकेगा। इसके बाद नगर निगम ने शुक्रवार को पेड़ों की नीलामी रख ली।

    स्पोर्ट्स हब प्रोजेक्ट के लिए पेड़ों की कटाई के बारे में कोई भी पब्लिक हेयरिंग नहीं रखी गई। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों के बाद आज तक जो पेड़ कटने से बचे थे, आज उन्हें दोबारा काटने की तैयारी की गई। हरीश शर्मा ने पार्क के अंदर पेड़ों के बीच बनाए गए कूड़े के डंप का मामला भी हाईकोर्ट में रखेंगे। कूड़ा पेड़ों के बीच फेंका जा रहा है। बारिश का पानी कूड़े के प्रदूषण के साथ वातावरण गंदा कर रहा है।

    उधर, नगर निगम की टीम को 2013 से पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के फैसले की कॉपी दिखा दी गई है। हरियाली प्रेमियों ने कहा कि पेड़ों की कटाई की मंजूरी देने वाले सारे अफसरों को केस में पार्टी बनाएंगे। इसमें जंगलात विभाग के अफसर, निगम की बागबानी शाखा, स्पोर्ट्स हब की प्लानिंग से जुड़े अफसर शामिल हैं। नीलामी की वीडियोग्राफी की गई है। यह रिकॉर्ड भी पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में रखेंगे। हरियाली प्रेमियों ने कहा कि बर्टन पार्क घनी आबादी के बीच बनी पुरानी ग्रीन बेल्ट है। ये पेड़ एरिया के फेफड़े हैं। यहां विकास हरियाली के संरक्षण के साथ होना चाहिए न कि पेड़ों की कटाई करके।

  • Punjab News: अकाली दल छोड़ BJP में शामिल हुआ नेता, दूसरे दिन विजिलेंस की घर पर Raid, देखें वीडियो

    Punjab News: अकाली दल छोड़ BJP में शामिल हुआ नेता, दूसरे दिन विजिलेंस की घर पर Raid, देखें वीडियो

    मोहालीः शिरोमणि अकाली दल को छोड़ कर रणजीत सिंह गिल बीते दिन भाजपा में शामिल हो गए। वहीं भाजपा में शामिल होने के अगले दिन रणजीत सिंह गिल के घर विजिलेंस की टीम ने रेड की। मिली जानकारी के अनुसार रणजीत सिंह गिल के सेक्टर 2 में आज सुबह विजिलेंस की टीम पहुंची।

    जहां विजिलेसं की टीम द्वारा दस्तावेज खंगाले जा रहे है। कुछ समय पहले ही गिल ने अकाली दल से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद गिल के आप पार्टी में शामिल होने की चर्चा शुरू हो गई थी। लेकिन देर रात गिल भाजपा में शामिल हो गए।विजिलेंस विभाग ने गिल पर उनके पुलिस कार्यकाल के दौरान कथित भ्रष्टाचार और संपत्ति से अधिक आय के मामलों में जांच शुरू की है। विभाग ने आज सुबह मोहाली स्थित उनके निवास पर तलाशी अभियान चलाया। सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के दौरान कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ज़ब्त किए गए हैं।

    हालांकि विजिलेंस विभाग ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। रणजीत सिंह गिल ने कल ही भाजपा में शामिल होकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि वह “राष्ट्र निर्माण” के लिए भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं। पार्टी में शामिल होने के बाद सैनी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि पंजाब की जनता ने 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता में लाने का मन बना लिया है।