Blog

  • टला बड़ा हादसा: पटरी से उतरी जनसाधारण एक्सप्रेस, देखें वीडियो

    टला बड़ा हादसा: पटरी से उतरी जनसाधारण एक्सप्रेस, देखें वीडियो

    कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में मंगलवार को एक बड़ा रेल हादसा टलने की खबर है। जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर से अहमदाबाद जा रही जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 15269 के दो डिब्बे भाऊपुर रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गए। यह हादसा तब हुआ जब ट्रेन दिल्ली–हावड़ा मुख्य रेलमार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रही थी।

    घटना के बाद दिल्ली-हावड़ा रूट का रेल यातायात प्रभावित हो गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। इस दुर्घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। लेकिन इस हादसे ने रेलवे विभाग की सतर्कता और कार्यप्राणी पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन सामान्य गति से चल रही थी। इसलिए यह बड़ा हादसा टल गया। रेलवे सूत्रों की माने, तो प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पटरियों पर रखी संदिग्ध वस्तु से ट्रेन का इंजन टकराया गया। जिसके बाद डिब्बे पटरी से उतर गए। जांच टीमों ने इंजन के ‘काउ गार्ड’ पर गहरे निशान भी पाए हैं।

    रेलवे ने घटना को गंभीरता से लेते हुए दुर्घटना की तकनीकी और सुरक्षा पहलुओं से जांच के लिए विशेष टीम गठित कर दी है। साथ ही कई ट्रेनों को रद्द किया गया है और कुछ का रूट डायवर्ट किया गया है। यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। रेलवे का कहना है कि जल्द ही विस्तृत जांच रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

     

  • राजकीय महाविद्यालय ऊना में विश्व स्कार्फ डे मनाया

    राजकीय महाविद्यालय ऊना में विश्व स्कार्फ डे मनाया

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना में रोवर ऐंड रेंजर यूनिट के द्वारा विश्व स्कार्फ डे मनाया गया। इसकी मुख्य अतिथि कॉलेज की प्राचार्या डॉक्टर मीता शर्मा द्वारा पौधा लगाकर इस प्रोग्राम की शुरुआत की गई। जिसमें उन्होंने कहा कि बच्चों को इस तरह के प्रोग्रामों में ज्यादा से ज्यादा भाग लेकर देश और समाज की भलाई के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने बच्चों को बताया कि बरसात के मौसम में महाविद्यालय तथा अन्य स्थानों पर ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाकर उनकी देखरेख करके  पर्यावरण को अच्छा बनाना भी समाज सेवा का कार्य है। उन्होंने कहा कि पेड़ हमारे जीवन रक्षक हैं जितने ज्यादा पेड़ होंगे उतना ही हमारा जीवन खुशहाल होगा।

    इस यूनिट के रोवर स्काउट लीडर डॉक्टर शाम सिंह बैंस तथा रेंजर गाइड लीडर डॉक्टर श्रेयसी सिंह की उपस्थिति  में नई कार्यकरण का गठन भी  किया गया जिसमें यूनिट लीडर के पद पर शिल्पा सोढ़ी, रोवर लीडर के पद पर शाबाज तथा रेंजर लीडर के पद पर पूजा को चुना गया ।

    इस अवसर पर पूरी यूनिट ने कॉलेज की वाटिका की साफ सफाई की और बच्चों ने भी इस वाटिका में अन्य पौधे लगाए। इस अवसर पर कॉलेज के वरिष्ठ प्राध्यापकगण प्रो. सुरेश, प्रो. संजय वर्मा, प्रो. मदन, प्रो. रंजू  बनोटा, डॉक्टर मोनिका ठाकुर एवं अन्य लोग उपस्थित रहे ।

  • उपायुक्त ने माता श्री चिंतपूर्णी श्रावण अष्टमी मेले की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

    उपायुक्त ने माता श्री चिंतपूर्णी श्रावण अष्टमी मेले की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

    श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने के दिए निर्देश

    ऊना/सुशील पंडित: उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने गुरुवार देर सायं माता श्री चिंतपूर्णी में आयोजित श्रावण अष्टमी मेले का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने और आयोजन की व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से किए गए पुख्ता प्रबंधनों का जायजा लिया।

    उपायुक्त ने मेला परिसर के सभी प्रमुख स्थलों, प्रवेश मार्ग, दर्शन पंक्ति, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से भीड़ प्रबंधन, साफ-सफाई, और आपातकालीन सेवाओं की तत्परता को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के श्रद्धा और भक्ति के साथ मेले में शामिल हो सकें। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए कि वे मेलावधि में लगातार निगरानी रखें और आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।

    माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में की पूजा-अर्चना

    इस अवसर पर उपायुक्त जतिन लाल ने माता श्री चिंतपूर्णी जी के दरबार में माथा टेका और विधिवत पूजा-अर्चना भी की तथा जिलावासियों की खुशहाली, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की। इस मौके पर एसडीएम अंब सचिन शर्मा, मंदिर अधिकारी अजय कुमार और पुलिस प्रशासन सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • कंवर अस्पताल में हिमोत्कर्ष महिला मंच ने स्तनपान को लेकर आयोजित की जागरूकता कार्यशाला

    कंवर अस्पताल में हिमोत्कर्ष महिला मंच ने स्तनपान को लेकर आयोजित की जागरूकता कार्यशाला

    माँ के दूध से बच्चों में पैदा होती रोगों से लडऩे की प्रतिरोधक क्षमता:डा.अमिशा सांभर 

    माँ का दूध बच्चें के लिए अमृत: डॉ जगदीश्वर

    ऊना/सुशील पंडित: विश्व स्तनपान जागरूकता सप्ताह के उपलक्ष्य में हिमोत्कर्ष महिला मंच व संयुक्ता चौधरी हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान ऊना द्वारा कंवर मल्टी स्पैशियलिटी अस्पताल ऊना में जिला स्तरीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कंवर अस्पताल के एमडी व वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डा.जगदीश्वर कंवर मुख्य अतिथि के रूप से उपस्थित हुए,जबकि डा.अमिशा सांभर  ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लेते हुए महिलाओं को जागरूक किया। कार्यशाला में गर्भवती महिलाओं को संबोधित करते हुए डा. जगदीश्वर कंवर ने नवजात शिशुओं के लिए मां के दूध के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि जच्चा का दूध बच्चे के लिए अमृत के सम्मान होता है। उन्होंने कहा कि नवजात बच्चों को छह माह तक केवल मां का दूध ही पिलाना चाहिए। स्तनपान प्रत्येक बच्चे को जीवन की बेहतरीन शुरुआत में मददगार होता है। जन्म के 1 घंटे के भीतर शीघ्र स्तनपान शुरू करवाने से शिशु मृत्यु दर में कमी होती है। उन्होंने कहा कि बच्चे के जन्म लेने के साथ ही उसे शहद या अन्य कोई भी पदार्थ खिलाने से पहले उसे सबसे पहले मां का दूध पिलाना चाहिए। कार्यशाला में मुख्य वक्ता डा.अमिशा सांभर ने उपस्थित महिलाओं को स्तनपान के बारे में आवश्यक जानकारियां दी।

    उन्होंने नवजात बच्चों की सेहत के लिए मां के दूध को रामबाण करार दिया। यह नवजात बच्चे को विभिन्न रोगों से लडऩे की क्षमता प्रदान करता है। वहीं, उसकी सेहत के लिए यह अत्यावश्यक है।  उन्होंने बताया कि 2 साल तक और उसके बाद भी स्तनपान जारी रखने से शिशु को उच्च गुणवत्ता वाले पोषक तत्व प्राप्त होते हैं। उन्होंने वैज्ञानिक ढंग से महिलाओं को समझाया कि किस प्रकार से गर्भवती महिलाओं में दूध बनता है व यह किस प्रकार से बच्चों के लिए लाभदायक है। उन्होंने गर्भ में पल रहे बच्चे से लेकर उसके जन्म तक मां के शरीर में आने वाले परिवर्तनों की जानकारी दी। वहीं,उन्होंने बताया कि किस प्रकार से स्तनपान मां और बच्चे के बीच में भावनात्मक रिश्ता पैदा करता है। स्तनपान बच्चे की कई संक्रामक रोगों से रक्षा करता है तथा इससे बच्चे की प्रतिरोधी क्षमता मजबूत होती है। नवजात के लिए माँ का दूध सबसे बेहतर है यह आसानी से पच जाता है। स्तनपान से शिशु को संतुलित पोषण, संक्रमण से बचाव तथा मानसिक व भावनात्मक रूप से संतुष्टि मिलती है। अगर माँ स्तनपान करवाती है तो इससे उसे भी काफी लाभ मिलता है जैसे स्तन व गर्भाशय के कैंसर से बचाव,प्रसव के बाद होने वाले रक्तस्राव में कमी आना तथा परिवार नियोजन में सहायक होना व स्तनपान माँ और बच्चे के बीच स्वस्थ सम्बन्ध का निर्माण भी करता है।

    डा.अमिशा संाभर ने गर्भवती महिलाओं को बच्चों को दूध पिलाते समय उठाए जाने वाले आवश्यक कदमों की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को दूध पिलाने के समय पौस्चर के बारे में भी बताया। इस अवसर पर हिमोत्कर्ष महिला मंच की वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनूपा ठाकुर ने कहा कि महिलाओं को अपने नवजात बच्चों को कम से कम छह माह तक केवल मां का दूध ही पिलाना चाहिए। उन्होंने महिलाओं को इस संबध में किसी प्रकार की भ्रांतियों में न पडऩे की भी सलाह दी। हिमोत्कर्ष महिला मंच की सदस्य मंजू मनकोटिया ने सबका स्वागत किया जबकि महिला मंच सदस्य रंजना जसवाल ने धन्यावाद प्रस्ताव पेश किया,वहीं प्रेस सचिव रमा कंवर ने मंच संचालन किया। कार्यक्रम में हिमोत्कर्ष महिला मंच की वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनूपा ठाकुर,सदस्य रंजना जसवाल,मंजू मनकोटिया,रमा कंवर,हिमोत्कर्ष प्रशिक्षण  संस्थान की उपप्रधानाचार्य रंजू बाला,प्रशिक्षक मीना ठाकुर,निशा के अलावा 80 से अधिक महिलाएं उपस्थित थीं। कार्यशाला के दौरान महिला मंच सदस्यों ने चिक्तिसकों को पौधे भी भेंट किए।

  • मोबाइल पशु चिकित्सा सेवा बनी ऊना जिला के हजारों पशुपालकों के लिए वरदान

    मोबाइल पशु चिकित्सा सेवा बनी ऊना जिला के हजारों पशुपालकों के लिए वरदान

    गांव की पगडंडियों से होकर बीमार मवेशियों के लिए घर-द्वार पहुंच रहा है इलाज अब तक 2,076 मवेशियों का हुआ सफल उपचार, सरकार की पहल से सशक्त हो रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था ऊना/सुशील पंडित: गांव की पगडंडियों और खेत-खलिहानों से होकर अब बीमार मवेशियों के लिए इलाज खुद घर-द्वार तक पहुंच रहा है। ऊना जिले में शुरू हुई मोबाइल पशु चिकित्सा सेवा पशुपालकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। मार्च 2024 से अब तक इस सेवा के माध्यम से 2,076 मवेशियों का निःशुल्क इलाज सीधे उनके घर-द्वार पर किया जा चुका है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ कहे जाने वाले पशुपालन को मजबूत करने के उद्देश्य से शुरू की गई यह सेवा गांव-गांव तक राहत पहुंचा रही है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू हमेशा इस बात पर जोर देते हैं कि ग्रामीण जीवन से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सेवाएं सीधे गांव तक पहुंचें। उनका कहना है कि गांव की खुशहाली तभी संभव है जब पशुपालकों और किसानों को मूलभूत सुविधाएं उनके दरवाज़े पर ही उपलब्ध हों। मोबाइल पशु चिकित्सा सेवा इसी सोच का परिणाम है और इसका लाभ अब साफ दिखाई दे रहा है। पशुपालन विभाग ऊना के उपनिदेशक डॉ. दिनेश परमार बताते हैं कि जिले में इस समय तीन मोबाइल वैन यूनिटें काम कर रही हैं। इनमें हरोली क्षेत्र की यूनिट ने 611, बंगाणा की 757 और ऊना की यूनिट ने 708 मवेशियों का सफल उपचार किया है। टोल फ्री नंबर 1962 पर करें कॉल डॉ. परमार बताते हैं कि पशुपालक किसी भी आपात स्थिति में बीमार पशु के इलाज के लिए टोल फ्री नंबर 1962 पर कॉल करके इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं। यह वैन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहती है। तीन सदस्यीय टीम, जिसमें पशु चिकित्सक, वेटनरी सहायक और फार्मासिस्ट शमिल रहते हैं, घर-द्वार पर पहुंचकर निःशुल्क उपचार करती है। यह सेवा बेसहारा मवेशियों के लिए भी कारगर है। वहीं अब पशुपालकों को अपने मवेशियों को अस्पताल तक लाने की मशक्कत नहीं करनी पड़ती। लाभार्थी पशुपालकों ने सराही सेवा ऊना में संचालित इन मोबाइल वैनों के लाभार्थी पशुपालकों ने इस पहल की खुलकर सराहना की है। जलग्रां निवासी लखविन्द्र सिंह की भैंस के टूटे सींग का उपचार हो या लाल सिंगी के सुरजीत सिंह की भैंस का एनोरेक्सिया, रिपोह मिसरां के बिट्टू की गाय और नेहरियां के विनोद शर्मा के बैल का इलाज, मोबाइल यूनिट ने हर बार समय पर राहत पहुंचाई। इसी तरह हरोली स्थित वैन ने कर्मपुर के जगदीश के मवेशी का ज्वर और भूख न लगने की समस्या, गोंदपुर बुल्ला के चंद्र मोहर के मवेशी का स्तन संक्रमण, भदसाली की किरना देवी के मवेशी की प्रसवोत्तर कमजोरी और अंदौरा के राकेश कुमार के मवेशी की त्वचा रोग जैसी समस्याओं का सफल उपचार किया। बंगाणा की वैन ने भी थेलेरियोसिस, पेट फूलना, कीड़ों के घाव और दस्त जैसी बीमारियों से ग्रस्त दर्जनों मवेशियों को जीवनदान दिया। ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती में सहायक उपायुक्त ऊना जतिन लाल का कहना है कि इस सेवा से न केवल पशुओं को समय पर और बेहतर इलाज मिल रहा है बल्कि पशुपालकों को भी भारी राहत मिली है। यह पहल गांवों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर रही है और पशुपालन को अधिक सुरक्षित और टिकाऊ बना रही है।
  • Jalandhar News: 18 वर्षीय राहुल के कत्ल में सूरज गिरफ्तार, सामने आई ये वजह, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 18 वर्षीय राहुल के कत्ल में सूरज गिरफ्तार, सामने आई ये वजह, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में हुए मर्डर की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि 31 जुलाई की रात घास मंडी चौक के पास दशहरा ग्राउंड के पास राहुल नामक युवक का कत्ल हुआ था। जिसे कुछ युवकों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना में आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    जांच में सामने आया है। सूरज और राहुल दोस्त थे, दोनों में किसी बात को लेकर बहसबाजी हुई थी। जिसके बाद राहुल और सूरज में हाथापाई हो गई। इस घटना को लेकर कुछ युवकों ने बीच-बचाव करके दोनों का राजीनामा करवा दिया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि राजीनामें के बाद सूरज तैश में आ गया और उसने अन्य युवकों के जाने के बाद जेब से चाकू निकाला और राहुल पर 4 से 5 बार हमला किया। इस घटना में घायल राहुल को दोस्तों द्वारा उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां अल सुबह राहुल की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया राहुल के भाई के बयानों पर सूरज के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

    आरोपी के कब्जे से वारदात के दौरान इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है। जांच में सूरज के खिलाफ कोई मामला सामने नहीं आया है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट से 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी से पूछताछ में दोनों में हुए विवाद को लेकर खुलासा किया जाएगा। वहीं सीसीटीवी फुटेज को लेकर पुलिस अधिकारी का कहना है कि फुटेज में जो अन्य युवक दिखाई दे रहे है, वह राजीनामा करवाने के लिए घटना स्थल पर मौजूद थे। राजीनामे के बाद जैसे ही युवक घटना स्थल से जाने लगे तो सूरज ने राहुल पर चाकू से हमला करके घायल कर दिया था।

  • Punjab News: स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने को लेकर सूची जारी, देखें लिस्ट

    Punjab News: स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने को लेकर सूची जारी, देखें लिस्ट

    फरीदकोट में CM Mann और जालंधर में तिरंगा फहराएंगे ये कैबिनेट मंत्री

    चंडीगढ़ः स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने को लेकर सरकार की ओर से लिस्ट जारी हो गई है। जारी सूची के अनुसार स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री मान फरीदकोट में तिरंगा फहराएंगे। जारी हुई सूची के अनुसार 18 नेता इन पंजाब के अलग-अलग जिलों में तिरंगा फहराएंगे। इसको लेकर पंजाब राज्य के सभी डिवीजनों, सभी डीसी और सभी सब-डिविजनल मजिस्ट्रेटों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। स्पीकर कुलतार संधवा फिरोजपुर में, डिप्टी स्पीकर जै किशन रोड़ी, फाजिल्का में, वित्त मंत्री हरपाल चीमा रूपनगर में तिरंगा फहराएंगे। वहीं जालंधर के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत होशियारपुर में और कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध जालंधर में तिरंगा फहराएंगे।
  • Punjab News: प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने को लेकर आई अहम खबर

    Punjab News: प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने को लेकर आई अहम खबर

    मोहालीः पंजाब सरकार के आवास एवं शहरी विकास विभाग ने बकाया संपत्ति कर (प्रॉपर्टी टैक्स) की किश्तों की वसूली के लिए चल रही ‘वन टाइम सेटलमेंट’ (ओटीएस) योजना की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। जारी नए आदेशों के अनुसार, अब समय सीमा बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही, जिन लोगों की संपत्ति कर की किश्तें लंबित हैं, वे अब 15 अगस्त 2025 तक इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

    आवास एवं नगर विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा जारी आदेश में यह जानकारी दी गई है। इस कदम से उन हजारों लोगों को राहत मिलेगी जो अपनी लंबित किश्तों का भुगतान करना चाहते हैं। ये आदेश सभी अथारिटी और बोर्डों पर लागू होंगे।

  • Punjab News: सरकारी अस्पताल में सेहत मंत्री ने की औचक चैकिंग, खोले जाएंगे 200 नए क्लीनिक, देखें वीडियो

    Punjab News: सरकारी अस्पताल में सेहत मंत्री ने की औचक चैकिंग, खोले जाएंगे 200 नए क्लीनिक, देखें वीडियो

    मोगाः जालंधर में कुछ दिन पहले सिविल अस्पताल का ऑक्सीजन प्लांट खराब हो गया था। वहीं इस घटना के दौरान 3 मरीजों की मौत हो गई। जिसके बाद इस लापरवाही को लेकर कार्रवाई करते हुए 3 डॉक्टरों को सस्पेंड कर दिया गया और एक को बर्खास्त कर दिया गया था। जालंधर के सिविल अस्पताल में हुई इस घटना को लेकर पंजाब सेहत विभाग पूरी तरह से सतर्क हो रहा है। जिसके चलते सेहत मंत्री बलबीर सिंह द्वारा पंजाब के सभी अस्पतालों का दौरा किया जा रहा है। इस दौरान अस्पतालों की सेहत मंत्री द्वारा खुद चेकिंग की जा रही।

    इसी कड़ी के तहत आज सेहत मंत्री बलबीर सिंह कोट इसे खां के सरकारी अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने ऑक्सीजन के प्लांट की बारीकी से जांच की। इस दौरान सेहत मंत्री ने अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ऑक्सीजन की सप्लाई को भी चेक किया। उन्होंने देखा कि अगर कभी ऑक्सीजन की सप्लाई में रुकावट आ सकती है तो अस्पताल के स्टाफ द्वारा क्या पुख्ता प्रबंध किए गए है। वहीं जालंधर में हुई आपदा के बाद डॉक्टरों से भी मुलाकात की और उनके साथ इमरजेंसी सेवाओं को लेकर बातचीत की।

    इस मौके मीडिया से बात करते हुए डाक्टर बलबीर सिंह ने बताया कि उनकी ओर से पूरे पंजाब के सभी अस्पतालों की चेकिंग की जा रही है ताकि जो कमियां है उनको पूरा किया जा सके। वहीं डाक्टरों की भर्ती को लेकर सेहत मंत्री ने कहा कि जल्द अस्पतालों में डॉक्टरों की भर्ती की जाएंगी। इसके लिए काम शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में इस अगस्त के महीने में 200 नए मोहल्ला क्लिनिक खोले जा रहे है। मोहल्ला क्लिनिक में मिलने वाली दवाइयों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। आप सरकार की अगुवाई में सेहत को लेकर पंजाबवासियों को कोई नहीं आने दी जाएगी।

  • लॉटरी को वैध करने पर नेता प्रतिपक्ष की प्रतिक्रिया

    लॉटरी को वैध करने पर नेता प्रतिपक्ष की प्रतिक्रिया

    ऊना/सुशील पंडित: नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने कहा कि 4 दिन के कैबिनेट बैठक के निष्कर्ष के रूप में व्यवस्था   परिवर्तन वाली सुख की सरकार ने लॉटरी को वैध कर दिया है। पहले भी लॉटरी को बंद कर दिया गया था। लॉटरी की वजह से बहुत सारे परिवार तबाह हुए। लोगों के घर नीलाम हुए और लोगों को आत्म हत्या करनी पड़ी।

    सरकार वही दौर फिर से वापस लाना चाहती है। आत्म निर्भर हिमाचल के नाम पर सरकार भांग की खेती को कानूनी मान्यता  दे रही हैं। स्कूल कॉलेज बंद करवा कर जहां मन वहां शराब बिकवा रही है। अब उससे भी आगे बढ़कर लॉटरी को वैध किया है। जिसे लोगों की जमा पूंजी पर भी सरकार हाथ साफ कर सके। यह योजना प्रदेश के हित में नहीं है भारतीय जनता पार्टी की निंदा करती है।