Blog
-

एंकर व अभिनेत्री रह चुकी मॉडल गिरफ्तार, बरामद हुए कई दस्तावेज
कोलकाताः पुलिस की एंटी-राउडी सेक्शन ने बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश करते हुए बांग्लादेशी मॉडल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मॉडल के कब्जे से भारतीय आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र और राशन कार्ड जैसे कई फर्जी दस्तावेज बरामद किए है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 28 वर्षीय शांता पाल निवासी बारीसाल, बांग्लादेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शांता पाल फर्जी तरीके से जादवपुर इलाके में रह रही थी। कोलकाता पुलिस ने छापेमारी कर बांग्लादेशी मॉडल को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार शांता पाल के पास वीजा नहीं था।

वह भारत में आधार कार्ड, वोटर आईडी, राशन कार्ड बनाकर कई साल से रह रही थी। शांता पॉल बांग्लादेश में टीवी एंकर और अभिनेत्री रह चुकी है। कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भी हिस्सा ले चुकी है। पुलिस अब UIDAI, चुनाव आयोग और फूड डिपार्टमेंट से संपर्क कर रही है कि कैसे भारत के दस्तावेज कैसे बने? मॉडल शांता पॉल के फ्लैट से बांग्लादेशी पासपोर्ट, रीजेंट एयरवेज का कर्मचारी कार्ड, ढाका बोर्ड का परीक्षा प्रवेश पत्र, दो अलग-अलग पते वाले आधार कार्ड, वोटर आईडी और राशन कार्ड बरामद किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, शांता पॉल 2024 से एक शख्स के साथ जादवपुर इलाके में किराए के मकान पर रहती थी। इसके साथ मॉडल रहती थी। अब उस शख्स की भी पहचान की जा रही है। कोर्ट ने उसे 8 अगस्त तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है। हर एंगल से जांच की जा रही है कि आखिर अवैध तरीके से रहने का मकसद क्या था? मॉडल के पास से बांग्लादेशी माध्यमिक स्कूल सर्टिफिकेट और एयरलाइन आईडी कार्ड भी मिले हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शांता ने किस दस्तावेज के आधार पर अपना आधार कार्ड हासिल किया। इसके लिए लालबाजार ने यूआईडीएआई अधिकारियों से संपर्क किया है।
कोलकाता पुलिस सूत्रों के अनुसार, बांग्लादेशी मॉडल के पास से बरामद बांग्लादेशी पासपोर्ट और वीजा की अवधि कई महीने पहले ही समाप्त हो चुकी थी। यह मॉडल पहले बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल आती-जाती थी। वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी वह बांग्लादेश नहीं लौटी। कोलकाता के जादवपुर की रहने वाली बांग्लादेशी मॉडल शांता पाल ने दो फर्जी आधार कार्ड, राशन कार्ड और वोटर कार्ड बनवाए थे। पुलिस पूरे मामले की आगे जांच कर रही है।
गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक शांता पाल का आंध्र प्रदेश के शेख मोहम्मद असरफ नाम के एक व्यक्ति के साथ विवाह पंजीकरण प्रमाणपत्र बरामद किया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने शेख मोहम्मद असरफ का ड्राइविंग लाइसेंस भी बरामद किया है। विवाह प्रमाणपत्र के अनुसार, उनकी शादी 5 जून को हुई थी। साथ ही संदिग्ध तरीके से शांता पाल के हर दस्तावेज में अलग-अलग जगह का पता दिया गया है। जैसे, आधार कार्ड में बर्धमान जिले का पता। वह जादवपुर थाना अंतर्गत विक्रमगढ़ में किराए पर रहता था। पुलिस बरामद सभी जानकारियों की जांच कर रही है।
-

Jalandhar News: बारिश से मौसम हुआ सुहावना, विभाग ने जारी की चेतावनी, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: पंजाब के कई जिलों में आज बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। महानगर में हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार दिन भर बारिश के आसार बने हुए हैं। जिससे शहरवासियों को राहत मिलेगी और ठंडी हवाएं भी चलेंगी। मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों के लिए पंजाब सहित कई इलाकों में भारी बारिश अलर्ट जारी किया है। पंजाब के कई हिस्सों में भारी बारिश और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। 1 अगस्त से लेकर 4 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट है।
पंजाब में अगले 48 घंटे तक मौसम सामान्य रहेगा और कई जिलों में बारिश देखने को मिलेगी। पंजाब के अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, मोहाली में हल्के बादल छाएं रहेंगे और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 3 अगस्त के पूर्वानुमान के अनुसार पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतहगढ़ साहिब में भारी बारिश होगी और इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
जबकि अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, मोगा, बरनाला, तरनतारन, संगरूर, बठिंडा, मानसा, मुक्तसर साहिब, फाजिल्का, फिरोजपुर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग और प्रशासन ने लोगों को गैर-जरूरी यात्राएं टालने, बिजली के खंभों और पेड़ों से दूर रहने, और मौसम संबंधी अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है। खेतों में काम करने वाले किसान भी सतर्क रहें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।
-

Punjab News: MP Kangana Ranaut की बड़ी मुश्किलें, मानहानि केस में हाईकोर्ट से लगा झटका
चंडीगढ़ः बॉलीवुड अभिनेत्री व हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। आए दिन जहां विवादित बयानों से वह चर्चा में रहती है। वहीं अब मानहानी केस की सुनवाई को लेकर आज कंगना को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कंगना रनौत की तरफ से दायर उस याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने बठिंडा की अदालत में उनके खिलाफ चल रही आपराधिक मानहानि की शिकायत को रद्द करने की मांग की थी।
न्यायमूर्ति त्रिभुवन दहिया की एकल पीठ ने स्पष्ट किया कि प्रथम दृष्टया उनके खिलाफ धारा 499 और 500 आईपीसी के तहत अभियोग बनता है और मजिस्ट्रेट द्वारा जारी समन आदेश विधि सम्मत है। यह विवाद एक ट्वीट को लेकर है, जिसे कंगना ने किसान आंदोलन के दौरान पोस्ट किया था। उन्होंने एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा था कि ‘हा हा हा यह वही दादी हैं जो टाइम मैगजीन में सबसे प्रभावशाली भारतीय के तौर पर आई थीं… और यह 100 रुपये में उपलब्ध हैं।’
इस रीट्वीट में बठिंडा निवासी महिंदर कौर की तस्वीर लगी थी, जिन्होंने अदालत में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उन्हें गलत तरीके से दिल्ली की शाहीन बाग प्रदर्शनकारी महिला से जोड़कर उनकी छवि को धूमिल किया गया। मजिस्ट्रेट ने कंगना के खिलाफ समन जारी करते हुए माना था कि यह बयान उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाला है और एक सार्वजनिक हस्ती होने के नाते कंगना को अधिक जिम्मेदारी से व्यवहार करना चाहिए था।
हाईकोर्ट ने भी यह कहा कि मजिस्ट्रेट ने सभी साक्ष्यों की समीक्षा के बाद विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए समन जारी किया और रिपोर्ट न मिलने के बावजूद प्रक्रिया वैध रही। कंगना की ओर से यह तर्क दिया गया था कि ट्वीट में उनके इरादे गलत नहीं थे और यह ट्वीट उन्होंने ‘गुड फेथ’ में किया था, लेकिन अदालत ने इसे स्वीकार नहीं किया। साथ ही, यह दलील भी खारिज कर दी गई कि केवल कंगना के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई जबकि मूल ट्वीट करने वाले गौतम यादव को शिकायत में शामिल नहीं किया गया।
-

Punjab News: Toor Hospital के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, हत्या की आंशका, देखें वीडियो
लुधियानाः जिले के हैबोवाल में तूर अस्पताल के पास एक युवक का शव बरामद हुआ है। हालांकि घटना देर रात की है। दरअसल, तूर अस्पताल के निकट एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया है। बताया जा रहा है कि रात को कुछ युवकों ने इस युवक की मारपीट की थी, जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि आधा दर्जन युवक घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा हैकि उक्त फरार युवकों द्वारा मृतक से मारपीट की गई थी। जिसके बाद वह बाइकों पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है। कहा जा रहा है कि मृतक मूल रूप से प्रवासी है। वहीं घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों द्वारा टीमें गठित की गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि पुलिस द्वारा आसपास के दुकानदारों से भी पूछताछ की जा रही है।Punjab: Toor Hospital के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, हत्या की आंशकाhttps://t.co/WwsnaTwwwP#IndianEconomy #KyunkiCoupleGoals #PanchayatMeinPhirBJP pic.twitter.com/CYJHkJtYZV
— Encounter India (@Encounter_India) August 1, 2025 -

Jalandhar News: स्विफ्ट गाड़ी और बाइक सहित 5 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने 5 तस्करों को गिरफ्तार किया। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सरवन सिंह बल ने बतायाा कि चौकी इंचार्ज अप्परा के एएसआई सुखदेव सिंह द्वारा कार्रवाई करते हुए 5 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पंजाब सरकार चलाई गई मुहिम “युद्ध नशे के विरुद्ध” के तहत अवतार सिंह पुत्र कृष्ण सिंह निवासी खानपुर जिला जालंधर, सुखविंदर उर्फ भिखू पुत्र जसमेल लाल निवासी खानपुर जिला जालंधर के कब्जे से 167 नशीली गोलियां बरामद की गईं। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नंबर 242 दिनांक 30.07.2025 धारा 22/29-61-85 एन.डी.पी.एस. एक्ट थाना फिल्लौर में दर्ज किया गया।
दोनों आरोपियों से की गई प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि दोनों ने हरप्रीत सिंह पुत्र बलकार सिंह निवासी जिला जालंधर और सुखविंदर सिंह पुत्र बलकार सिंह निवासी को नशीली गोलियां बेची हैं। जिसके बाद हरप्रीत सिंह और सुखविंदर सिंह को मुकदमे में नामजद किया गया। इस दौरान हरप्रीत सिंह से कुल 128 नशीली गोलियां और सुखविंदर सिंह से 500 नशीली गोलियां बरामद की गईं। सुखविंदर सिंह ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह ये नशीली गोलियां आगे मनप्रीत सिंह उर्फ लाडी को सप्लाई करता है। इसलिए मुकदमे में मनप्रीत सिंह उर्फ लाडी को नामजद किया गया और उसे गिरफ्तार कर 200 नशीली गोलियां बरामद की गईं। इस प्रकार कुल 995 नशीली गोलियां बरामद की गईं।
हरप्रीत सिंह, सुखविंदर सिंह और मनप्रीत सिंह ये तीनों नशा संग्राम सिंह निवासी गांव वेहरा थाना मेहतपुर के पास से लाकर अप्परा और लसाड़ा क्षेत्र में नशा बेचते थे। संग्राम सिंह को भी मुकदमे में नामजद गया है। इन लोगों ने नशा बेचकर जो चल और अचल संपत्ति बनाई है, उसकी जांच करके अलग कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार नंबर पी.बी.-37-के-6859 और एक मोटरसाइकिल नंबर पी.बी.-08-सी.एच.-4631 बरामद की गई हैं। इनका पुलिस रिमांड लेकर आगे पूछताछ जारी है।
-

Punjab News: चोरों का अनोखा कारनामा, टायर उतार ईंटों के सहारे खड़ी कर गए कार, देखें वीडियो
लुधियानाः सिविल लाइन क्षेत्र में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। एक हफ्ते के भीतर घर के बाहर खड़ी गाड़ियों के टायर और बैटरियां चोरी करने का मामला सामने आया है। जिससे इलाके के लोगों में डर का माहौल है। लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे है। इलाके के लोगों ने काउंसलर ने पुलिस प्रशासन से शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
घटना संबंधी नरेश बांसल और शुभम वर्मा ने बताया कि उन्होंने रोजाना की तरह अपनी गाड़ी दुकान के बाहर खड़ी की थी। रात करीब ढ़ाई बजे कार में सवार होकर 4 से 5 युवक आए और उनकी गाड़ी के चारों टायर को उतार कर ले गए। जाते हुए उनका गाड़ी को ईंटों से सहारे खड़ा कर दिया। चोरों ने टायर, स्टैपनी समेत बैटरी भी गाड़ी से निकाल ली। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उसे न्याय दिया जाए।
शुभम वर्मा ने बताया कि घटा देर रात 2.30 बजे की है। जिसका सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसमें एक गाड़ी से 5 लोग आते है और अपनी गाड़ी उनके गाड़ी के साथ खड़ा करते है और टायर चोरी कर फरार हो जाते है। जाते हुए चोर गाड़ी का शीशा भी तोड़ गए और बोनट से बैटरी चोरी कर ली। करीब 25 मिनट में वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले चोरों ने खुराना टैंट के पास भी एक कार को निशाना बनाया। जिसके भी चारों टायर उतार कर ले गए। उन्होंने बताया कि करीब लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। चोरी संबंधी पुलिस को शिकायत दे दी गई है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोरों की पहचान कर रही है।
-

Jalandhar News: नशा मुक्ति विषय की पढ़ाई को लेकर स्कूल के बच्चों का आया बयान, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ लगातार सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं अब मान सरकार की अगुवाई में स्कूलों में आज से नशा मुक्ति विषय पढ़ाने की शुरूआत की जा रही है। इस पहल की शुरुआत आज मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस और आम आदमी पार्टी के नेता फाजिल्का जिले के जलालाबाद ब्लॉक के अरनीवाला शेख शुभान स्थित स्कूल ऑफ एमिनेंस से नशे के खिलाफ स्कूली पाठ की शुरुआत की। सीएम मान ने पहले स्टूडेंट्स से मुलाकात की है। उन्होंने कहा कि पंजाब नशा मुक्ति विषय को स्कूल पाठ्यक्रम में शामिल करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।
वहीं सीएम मान के फाजिल्का में हुए प्रोग्राम को लाडोवाली रोड़ पर स्थित सरकारी स्कूल में बच्चों को लाईव दिखाया गया। 10वीं कक्षा की छात्र हरजोत ने बताया कि सरकार द्वारा यह अच्छी मुहिम है। उन्होंने कहा कि इस विषय से बच्चों को नशा मुक्ति को लेकर जागरूक किया जाएगा। जिससे नशे के खिलाफ यह मुहिम काफी कारगर साबित हो सकती है। छात्रा ने बताया कि टीचर द्वारा लगातार नशे के खिलाफ मुहिम काफी समय से चलाई जा रही है। नशे से युवा पीढ़ी पर काफी बुरा असर पढ़ सकता है। 12वीं की छात्रा स्मृति ने बताया कि इस मुहिम के तहत नशे को छोड़ने की जानकारी मिलेंगी। उन्होंने कहा कि आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा मुहिम की शुरूआत का प्रोग्राम स्कूल में लाईव दिखाया गया।
वहीं स्कूल की टीचर रमनजीत कौर ने पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए सरकार के मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री का आभार व्यक्त किया। टीचर ने कहा कि पंजाब में नशे को खत्म करने के लिए युवा को जागरूक करने के लिए हम सभी को मिलकर यत्न करने पड़ेगे, तभी पंजाब के युवाओं को नशे से दूर किया जा सकता है। उन्होंने कहाकि इस विषय से बच्चों को नशे को लेकर जागरूक किया जाएगा। ऐसे में जब बच्चे घर में नशे को जागरूक करने के लिए बात करेंगे तो यह मुहिम धीरे-धीरे पंजाब भर में फैलेंगी और पंजाबवासी नशे को लेकर जागरूक होंगे।
उन्होंने कहाकि भले ही सरकार द्वारा 9वीं से 12वीं तक विषय को अनिवार्य किया गया है, लेकिन वह अन्य कक्षा के बच्चों को भी नशे को लेकर जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की हिदायतों द्वारा पहले भी स्कूल द्वारा कई मुहिम चलाई जा चुकी है। आज इस मुहिम को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। 10वीं कक्षा के महेश ठाकुर ने कहा कि सरकार द्वारा अच्छा कदम उठाया जा रहा है। पंजाब में नशे की मुहिम को खत्म करने के लिए सरकार द्वारा आज से स्कूलों में नशे को लेकर विषय पढ़ाने के लिए शुरूआत की गई है। इससे नशे पर काफी रोक लगाई जा सकती है। युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए विषय के जरिए जागरूक किया जा रहा है।
-

राधे-राधे बोलना बच्ची को पड़ा महंगा, School Principal ने मुंह पर चिपकाया टेप
छत्तीसगढ़ः एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यह मामला दुर्ग के बागडुमर इलाके में स्थित मदर टेरेसा इंग्लिश मीडियम स्कूल का है। जहां एक नर्सरी में पढ़ने वाली साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ कथित रूप से स्कूल की महिला प्रिंसिपल ने बर्बरता की। बच्ची का “राधे-राधे” बोलना इतना भारी पड़ गया कि स्कूल की प्राचार्य ने उसकी कलाई पर मारने के साथ-साथ उसके मुंह पर टेप चिपका दिया।
घटना सामने आने के बाद समाज में आक्रोश की लहर दौड़ गई और पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते स्कूल की प्रिंसिपल ईला ईवन कौलविन को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची के पिता प्रवीण यादव ने नंदनी नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि बुधवार की शाम जब उनकी बेटी स्कूल से लौटी, तो वह डरी-सहमी हुई थी। बच्ची ने डरते-डरते बताया कि कक्षा में “राधे-राधे” बोलने पर स्कूल की प्रिंसिपल ने पहले उसकी कलाई पर मारा और फिर मुंह पर टेप चिपका दिया। प्रवीण यादव के अनुसार, उनकी बेटी की कलाई पर पिटाई के निशान साफ दिखाई दे रहे थे।
उन्होंने आरोप लगाया कि यह कोई सामान्य अनुशासन का मामला नहीं था, बल्कि प्राचार्य ने जानबूझकर उनकी बच्ची को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। घटना की गंभीरता को देखते थाना प्रभारी पारस सिंह ठाकुर ने पुष्टि की कि स्कूल की प्राचार्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं दूसरी और घटना की जानकारी जैसे ही सार्वजनिक हुई, इलाके में उबाल आ गया। बजरंग दल सहित कई हिंदूवादी संगठन स्कूल के बाहर इकट्ठा हो गए और विरोध प्रदर्शन किया। स्कूल को एहतियातन बंद कर दिया गया और भारी पुलिस बल की तैनाती की गई।
-

Punjab News: हथियारों के बल पर ट्रैक्टर छीनकर कार सवार लुटेरे फरार
अमृतसरः जिला अमृतसर की तहसील अजीनाला के अंतर्गत आते गांव ओठियां में लूट की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार स्विफ्ट कार सवार लुटेरे हथियारों के बल व्यक्ति से ट्रैक्टर छीनकर फरार हो गए। इस संबंध में गांव रेख ओठियां के पूर्व सरपंच जसवंत सिंह ने बताया कि उसके भाई सतनाम सिंह का लड़का ओठियां में स्वराज ट्रैक्टर 855 पर मेला देखने जा रहा था।
इस दौरान रास्ते में स्विफ्ट गाड़ी में आकर ओठियां बाईपास से 7 से 8 हथियारबंद लुटेरों ने उसे घेर लिया। जिसके बाद लुटेरे हथियारों के बल पर उससे ट्रैक्टर छीन कर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि लुटेरों की काफी तलाश की गई, लेकिन उनका कोई पता नहीं लग पाया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि इस संबंध में पुलिस चौकी ओठियां में शिकायत दे दी गई है। प्रशासन से लुटेरों को काबू करके जल्द से जल्द ट्रैक्टर ढूंढकर की अपील की गई।
