Blog

  • Punjab News: National Highway पर बने Flyover के नीचे भरा पानी, कार डूबने पर छत पर चढ़ा चालक, देखें वीडियो

    Punjab News: National Highway पर बने Flyover के नीचे भरा पानी, कार डूबने पर छत पर चढ़ा चालक, देखें वीडियो

    पठानकोटः पंजाब के कई जिलों में देर रात से बारिश हो रही है। वहीं आज सुबह भी जालंधर सहित कई जिलों में बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण पठानकोट जम्मू नेशनल हाईवे पर बने फ्लाईओवर के नीचे पानी भर गया। ज्यादा पानी आने के कारण एक कार पूरी तरह पानी में डूब गई। क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया। वहीं कार चालक द्वारा कार के ऊपर चढ़ अपनी जान बचाई गई।

    लगातार बारिश के कारण जहां हर तरफ जलमग्न होना शुरू हो गया है। दूसरी ओर पठानकोट जम्मू नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर के नीचे से गुजर रही सड़क जिससे रोजाना हजारों की तादाद में स्थानीय लोग और बाहर से आने वाले लोग इस सड़क का इस्तेमाल करते हैं लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क पर पानी ही पानी खड़ा है। जिस कारण एक कार पानी मे पूरी तरह डूब गई।

    जिसे बाद क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। वहीं कार चालक द्वारा कार के ऊपर चढ़ अपनी जान बचाई गई। फिलहाल मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि किसी तरह का कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ है। कार चालक को पानी में से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

     

  • Punjab News: Suraj Chicken Corner आहाते के मालिक का हुआ कत्ल

    Punjab News: Suraj Chicken Corner आहाते के मालिक का हुआ कत्ल

    बठिंडाः पंजाब में लगातार लूटपाट और कत्ल की वारदातों का ग्राफ काफी बढ़ रहा है। वहीं तलवंडी साबो के गांव लहरी से हत्या की घटना सामने आई है। जहां गांव लहरी के बस स्टैंड पर व्यक्ति की हत्या की गई। मृतक की पहचान संतोख थापा निवासी नेपाल के रूप में हुई है। मृतक संतोख द्वारा बस स्टैंड पर आहाता चलाया जाता है। बताया जा रहा है कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी हत्या कर दी गई है।

    जिसके बाद शव को राजवाहे के पास फेंक दिया गया। वहीं आरोपी द्वारा मोटरसाइकिल भी वहीं छोड़ दी ताकि पुलिस और लोगों को लगे कि यह कोई सड़क दुर्घटना हुई है। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। इस संबंध में तलवंडी साबो के डीएसपी रजेश स्नेही और गोबिंद चौधरी को मृतक के रिश्तेदारों ने बताया कि गांव लहरी के बस स्टैंड पर संतोख थापा काफी समय से सूरज चिकन कॉर्नर आहाता चला रहा था।

    किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके सिर में तेजधार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद उसके शव को गांव लहरी के राजवाहे के पास फेंक दिया। घटना स्थल से पुलिस को मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। पुलिस का कहना है कि मृतक के रिश्तेदारों के बयान पर मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है, जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: देह व्यापार मामले में Star Light Hotel में पुलिस की Raid, देखें वीडियो

    Punjab News: देह व्यापार मामले में Star Light Hotel में पुलिस की Raid, देखें वीडियो

    होटल मालिक सहित 2 लड़कियां गिरफ़्तार

    बठिंडाः जिले के भुच्चो मार्किट के पास बने स्टार लाइट होटल में देह व्यापार के चल रहे धंधे को लेकर पुलिस ने रेड की। जहां पुलिस ने होटल मालिक सहित 2 लड़कियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना कैंट में मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी-2 के सरबजीत सिंह ने बताया कि थाना कैंट की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव भुच्चों मंडी मार्किट के पास एक होटल में जिस्म फरोसी का धंधा चल रहा है। उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर होटल स्टार लाइट में रेड की। इस दौरान मौके पर दो लड़कियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि उनसे होटल मालिक की तरफ से देह व्यापार का काम करवाया जाता था। होटल मालिक गुरदीप सिंह पुत्र जोरवार सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि इस गैर कानूनी धंधे में कौन-कौन लोग शामिल है।
  • Haryana News: इस इलाके में चला ‘सुरक्षा चक्र’, Siren बजते ही लोग हुए सतर्क, देखें वीडियो

    Haryana News: इस इलाके में चला ‘सुरक्षा चक्र’, Siren बजते ही लोग हुए सतर्क, देखें वीडियो

    फरीदाबादः हरियाणा राजस्व व आपदा प्रबंधन विभाग और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के संयुक्त तत्वावधान में फरीदाबाद जिला प्रशासन द्वारा ‘सुरक्षा चक्र’ नामक एक व्यापक मॉक ड्रिल की गई। इस अभ्यास का उद्देश्य भूकंप और औद्योगिक रासायनिक आपदाओं जैसी संभावित आपात स्थितियों में जिला प्रशासन की वास्तविक प्रतिक्रिया क्षमता का आकलन करना था।

    इसी के चलते फरीदाबाद के लघु सचिवालय, सेक्टर-12, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (मेट्रो मोड़ के पास), राजा नाहर सिंह पैलेस, बल्लभगढ़, बी.के. सिविल अस्पताल और अडानी गैस प्लांट, सेक्टर-88 पर मॉक ड्रिल की गई। सभी स्थानों पर सुबह 9 बजे से एक साथ अभ्यास शुरू हुआ। सुबह 9 बजे एक साथ सायरन बजाकर मॉकड्रिल की शुरुआत की गई।

    जानकारी देते पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य लोगों को आपदा के समय कैसे रिएक्ट करना है, इसके बारे में जागरूक करना था। इस तरह के अभियास से व्यक्ति कोई भी आतंकवादी हमले, भूकंप या आग की स्थिति से निपटने के लिए पहले से तैयार हो जाता है और समय आने पर ज्यादा पैनिक नहीं होता है। इसलिए पुलिस, डॉक्टरों, एसडीआरएफ और हैल्थ विभाग ने संयुक्त रूप से ये अभियान चलाया है, जो सभी के लिए मददगार होगा।

  • Punjab News: DSP ने दी Sub Inspector को विदाई पार्टी, बन गई चर्चा का विषय, देखें वीडियो

    Punjab News: DSP ने दी Sub Inspector को विदाई पार्टी, बन गई चर्चा का विषय, देखें वीडियो

    मोहालीः पुलिस से रिटायर हुए सब इंस्पेक्टर को लेकर डीएसपी ने अलग अंदाज में विदाई दी। जिसके बाद अब यह विदाई सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, सब इंस्पेक्टर को विदाई के दौरान गाड़ी में बैठाने के लिए डीएसपी ने गाड़ी का दरवाज़ा खोला। मिली जानकारी के अनुसार सब इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह की रिटायरमेंट को यादगार बनाने के लिए डीएसपी हर सिमरन सिंह बिल्ल ने यादगार पार्टी रखी थी। इस दौरान पहले सब इंस्पेक्टर के लिए पुलिस के टैग का केक काटा गया।

    इस दौरान जिस गाड़ी में सब इंस्पेक्टर ने घर जाना था, उसे पहले फूलों से सजाया गया और जब सुरजीत सिंह को गाड़ी में बैठाया जाने लगा, तो डीएसपी ने खुद गाड़ी का दरवाजा खोला और सब इंस्पेक्टर को गाड़ी में बिठाया। जिसके बाद सभी कर्मचारियों ने गाड़ी को धक्का देकर सब इंस्पेक्टर को विदाई दी। इस विदाई पार्टी की अब शहर में हर कोई चर्चा कर रहा है। वहीं इस दृश्य को देखकर सब इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह की आंखें भी भर आईं थी। दरअसल, सब इंस्पेक्टर ने सोचा नहीं था कि उन्हें ऐसी विदाई पार्टी डीएसपी की ओर से दी जाएगी।

  • Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में 21 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में 21 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी की मौत, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले के गांव हररायपुर में सदिंग्ध परिस्थितियों में नौजवान का शव बरामद हुआ। नौजवान का शव बाइक के पास से बरामद हुआ। जिसकी वीडियों गांव वासियों द्वारा वायरल की गई। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस ने न्यावालां थाने में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक की पहचान 21 वर्षीय आकाशदीप सिंह उर्फ आशू के रूप में हुई है। आशू का शव गांव के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान से बरामद हुआ।

    खेल मैदान से आशु का शव मिलने के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई और गांव वालों ने बठिंडा पुलिस से नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। बताया जा रहा है कि मृतक आकाशदीप सिंह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था, जो वॉलीबॉल और कबड्डी का खिलाड़ी था। गांव वालों के अनुसार आकाशदीप सिंह ने 12वीं कक्षा पास की थी। लगभग डेढ़ साल पहले वह नशे की बुरी आदत में फंस गया था, जिसके कारण उसके परिवार ने उसे नशा छुड़ाने के लिए एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था।

    वह लगभग एक महीने पहले नशा मुक्ति केंद्र से वापिस आया था, लेकिन फिर से नशे का आदी हो गया। माना जा रहा है कि वह सरकारी स्कूल के पीछे खेत में नशीले पदार्थों का सेवन करने आया था और नशीले पदार्थों के सेवन के बाद उसकी मौत हो गई। यह बात तब सामने आई जब आज लोग खेल मैदान पर पहुंचे और वहां आकाशदीप सिंह का शव पड़ा देखा। हररायपुर गांव के निवासियों का कहना है कि पिछले तीन सालों में नशे के कारण दो दर्जन से अधिक युवाओं की मौत हो चुकी है, जिनमें से एक दर्जन बच्चे ही थे।

    गांव में बढ़ रहे नशे के रुझान को रोकने के लिए गांव वालों ने मिलकर एक नशा मुक्ति समिति बनाई और गांव में एक अभियान भी चलाया, जिसका असर यह दिखा कि गांव में नशा बंद होना शुरू हो गया था। दूसरी ओर, एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि हररायपुर गांव में एक युवक का शव मिला है। न्यांवाला पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मृतक युवक की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करके उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: फर्जी एनकाऊंटर मामले में पूर्व SSP और 3 DSP दोषी करार, देखें वीडियो

    Punjab News: फर्जी एनकाऊंटर मामले में पूर्व SSP और 3 DSP दोषी करार, देखें वीडियो

    मोहालीः जिला अदालत ने आज एक पूर्व एसएसपी और 3 डीएसपी को फर्जी एनकाऊंटर मामले में सजा सुना दी है। दरअसल, 27 जून 1993 में पूर्व एसएसपी भूपेंद्रजीत सिंह, सूबा सिंह इंस्पेक्टर सेवानिवृत्त हैं, दविंदर सिंह जो डीएसपी सेवानिवृत्त हैं, रघुवीर सिंह जो इंस्पेक्टर सेवानिवृत्त हैं और गुलबर्ग सिंह जो इंस्पेक्टर सेवानिवृत्त हैं, फर्जी एनकाऊंटर में संलिप्त थे। कोर्ट ने उन्हें सजा सुनाते हुए दोषी करार दिया है।

    इसकी सजा सोमवार को सुनाई जाएगी। यह 1993 का मामला था जिनमें 7 नौजवानों को मृत घोषित कर उन्हें बुरी तरह मारपीट की थी जिसको लेकर अब कोर्ट ने फैसला सुनाया है। इन नौजवानों में 3 युवक एसपीओ थे, जिन्हें मुलाजिमों ने आतंकवादी करार दिया था। अब कोर्ट मुलाजिमों को सोमवार को सजा सुनाएगा। वकील ने बताया कि यहां तक कि उन नौजवानों के परिवार को मृतकों के शव तक भी नहीं दिए गए थे। वहीं पीड़ितों ने परिजन इस फैसले के खुश हैं।

  • बेकाबू होकर पलटी कार, सगे भाईयों सहित 4 युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर, देखें वीडियो

    बेकाबू होकर पलटी कार, सगे भाईयों सहित 4 युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर, देखें वीडियो

    भिवानीः हरियाणा के भिवानी जिले में कार बेकाबू होकर सड़क से उतरकर पलट गई। इस हादसे में कार सवार 5 युवकों में से 4 की मौत हो गई, जबकि 1 युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। वहीं मृतकों में 2 सगे भाई शामिल है। मृतकों की पहचान 24 वर्षीय राजेश, 25 वर्षीय कर्मबीर, 23 वर्षीय कोमल और 26 वर्षीय राकेश के रूप में हुई है। ये सभी भिवानी के गांव बुढ़ेड़ा के रहने वाले थे। इनमें कर्मबीर और कोमल दोनों सगे भाई थे। वहीं, घायल अंकित भी इसी गांव का रहने वाला है।

    हादसा गांव अमीरवार व गांव बुढ़ेड़ा के बीच हुआ है। जिस समय हादसा हुआ, तब ये सभी घर लौट रहे थे। गांव बुढ़ेड़ा के निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि कर्मबीर, कोमल और अंकित उसके चचेरे भाई थे। ये देर रात कार में सवार होकर ढिगावा से गांव बुढ़ेड़ा आ रहे थे। इसी दौरान गांव अमीरवार-बुढ़ेड़ा एरिया में उनकी कार बेकाबू होकर सड़क से नीचे पलट गई। हादसा भयानक था, जिसकी तेज आवाज हुई। इसे सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। उन्होंने इसके बारे में पुलिस को भी सूचना दी।

    वहीं, इस मामले में लोहारू पुलिस थाने के जांच अधिकारी एसआई अशोक कुमार ने बताया है कि कार पलटने की सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची थी। इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने कहा पांच युवक थे जो टाटा हैरियर गाड़ी से गांव भुगला से गांव बुढ़ेड़ा के घर आ रहे थे और अमीरवास गांव में गाड़ी का बैलेंस बिगड़ने से कार पलट गई। जिसके कारण 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है और एक युवक को हिसार जिंदल अस्पताल में रेफर किया गया है। उन्होंने कहा कि घायल युवक ने बताया कि गाड़ी का बैलेंस बिगड़ने से हादसा हुआ है उन्होंने कहा कि गाड़ी पहले पानी के टैंक से टकराकर पेड़ से टकराई और पलट गई। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंपा दिया है और आगामी करवाई जारी है।

  • अस्पताल के बाहर शव छोड़कर भागे आरोपियों की CCTV फुटेज आई सामने

    अस्पताल के बाहर शव छोड़कर भागे आरोपियों की CCTV फुटेज आई सामने

    रोहतकः शहर के सिविल रोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में घायल युवक छोड़ कर भागने के मामले में सनसनी खेज मामला सामने आया है। दरअसल, डॉक्टरों ने जब घायल युवक का चैक किया तो युवक की मौत हो चुकी थी। इस घटना को झकझोर कर रख दिया था। सुभाष रोड स्थित एक निजी अस्पताल के बाहर 27 जुलाई को स्ट्रेचर पर घायल युवक को छोड़कर फरार हुए 2 युवाओं की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जिसमें काले रंग की थार गाड़ी में 2 युवक आए और एक युवक अमित उर्फ सुभम को स्ट्रेक्चर पर अस्पताल के अंदर ले जाते हुए दिखाई दे रहे है। थोड़ी देर बाद दोनों युवक वापिस बहार की तरफ जाते हुए दिखाई दे रहे है।

    परिजनों ने उन्ही युवकों पर हत्या करने के आरोप लगाए है। परिजनों का आरोप है कि हत्या के 5 दिन बित जाने के बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बहार है। मृतक युवक की माता ने बताया कि बेटे को घर पर गोलू कहकर बुलाते थे और उसे बाहर दोस्त शुभम के नाम से जानते है। उसका असली नाम सुमित कुमार है। सुमित की माता ने बताया कि सुमित की निर्मम हत्या की गई है। क्योंकि सुमित के शरीर पर चोट के निशान है। सुमित ने 12वीं तक पढ़ाई की थी। पिछले 3 महीने से वो अपने बचपन के दोस्त साहिल मलिक उर्फ चीकू के साथ होटल (रेस्टोरेंट) खोलने की बात कर रहा था। उसने बताया था कि एक तीसरा लड़का संगम भी है। साहिल को तो हम सब जानते थे, लेकिन संगम हमारे लिए नया था।

    जब मैंने उससे पैसे के बारे में पूछा, तो बोला कि “मम्मी, टेंशन मत लो, सारा खर्चा साहिल और संगम देख लेंगे। वो हमें होटल दिखाने भी ले गया था। साहिल से वहीं मुलाकात भी हुई थी। सब कुछ नॉर्मल लगा था…कम से कम तब तो यही लगा। 25 जुलाई को सुमित ने कहा कि वो दोस्तों के साथ खाटूश्याम जा रहा है। बोला था 26 की दोपहर तक लौट आएगा। शाम तक जब नहीं लौटा, तो बेचैनी बढ़ने लगी। इसी दिन मध्यरात्रि (यानि 27 जुलाई का दिन शुरू हो चुका था) करीब 1:30 बजे वो घर आया और दरवाजा खोला अंदर चला गया। इस दौरान हमसे कोई बात नहीं कि, लेकिन हमने देखा शांत था, थका हुआ सा लग रहा था। फिर वह सो गया। 27 जुलाई की सुबह उठी तो देखा कि सुमित घर पर नहीं था। फोन किया तो रिंग जा रही थी, पर उसने उठाया नहीं। थोड़ी देर बाद उसका फोन स्विच ऑफ (सुबह करीब 10 बजे) हो गया। मन में अजीब बेचैनी होने लगी।

    फिर मैंने होटल से साहिल का नंबर निकाला वो रेंज नहीं था। दोपहर होते-होते दिल घबरा रहा था। फिर 27 जुलाई को करीब ढाई बजे पुलिस और सीआईए टीम घर आई। बताया आपके बेटे की हत्या हो गई है। यह सुनकर उस एक पल में जैसे मेरी सारी दुनिया खत्म हो गई। फिर पुलिस ने गली के सीसीटीवी फुटेज निकाले। उसमें साफ दिखा कि 26 की रात करीब 1:30 बजे एक काली थार गाड़ी सुमित को घर छोड़ने आई थी। लेकिन उसी थार में 27 की सुबह तीन बजे, मेरा बेटा दोबारा बैठता दिखा कि किसी से फोन पर बात करता हुआ। यही आखिरी फुटेज थी, जिसमें सुमित जिंदा दिखा। उसी थार को एक निजी अस्पताल के बाहर भी देखा गया।

    वहां से दो युवक रौनक राणा और विशाल सुमित को लेकर पहुंचे थे। डॉक्टरों ने देखा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सुमित को मृत घोषित कर दिया गया। और रौनक-विशाल बहाना बनाकर वहां से भाग निकले। सुमित का कोई झगड़ा नहीं था। किसी से दुश्मनी नहीं थी। लेकिन उसी के दोस्त जिन्हें वो भाई मानता था, उन्होंने ही धोखा दे दिया। सबूत हैं। परिवार का कहना है कि पुलिस अब तक सिर्फ पूछताछ का नाम ले रही है। कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। हत्यारे खुलेआम घूम रहे हैं। और हम दर-दर भटक रहे हैं। बेटे की हत्या के आरोपी उसका दोस्त साहिल व उसकी मां सुदेश मलिक है। मैं सिर्फ इतना चाहती हूं कि हमें इंसाफ मिले। मेरा बेटा चला गया, लेकिन उसकी मौत यूं बेवजह, बेआवाज न रह जाए।

    वही मृतक की बहन आरुषि ने बताया कि वह तीन भाई बहन थे लेकिन उनके एक भाई की उन्ही के दोस्तों ने हत्या कर दी क्योंकि मेरे भाई की किसी के साथ दुश्मनी नही थी वह अपने दोस्तों के साथ गया था जिसकी सीसीटीवी चार फुटेज आई है। पहला सीसीटीवी फुटेज में 27 की रात्रि करीब 1:23 मिनट पर हाथ में थैला लिए काले रंग की थार गाड़ी से सुमित उतरा और घर की तरफ आता हुआ ​दिखाई दिया। वहीं दूसरी सीसीटीवी फुटेज में उसी रात्रि अल-सुबह 3बजकर 4 मिनट पर टी-शर्ट व नीक्कर पहने और फोन पर बात करते हुए जाता हुआ दिखाई दिया।

    तीसरे सीसीटीवी फुटेज में 27 जुलाई को सुबह करीब 9:42 मिनट पर काले रंग की थार गाड़ी में सुभाष रोड स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचते है। जिसमें आरोपी साफ दिखाई दे रहे है कि​ उन्होंने मृतक सुमित को स्ट्रैचर पर लेटाया और फिर चेकअप के लिए अस्पताल के अंदर ले गए। चौथे सीसीटीवी फुटेज में उसी दिन दूसरे सीसीटीवी में दिखाई दिया कि 9:59 मिनट पर दोनों आरोपी अस्पताल से बाहर आए और फिर आपस में बात कर काले रंग की खड़ी थार गाड़ी में बैठकर जाते हुए दिखाई दिए। इस दौरान एक आरोपी फोन पर भी किसी से बात कर रहा था। वहीं इस मामले एवं पुलिस मीडिया से बचती नजर आ रही है।

     

  • Punjab News: हथियारों की तस्करी करते नाबालिग सहित 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: हथियारों की तस्करी करते नाबालिग सहित 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में क्राइम की वारदातों पर नकेल कसते हुए पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, कमिश्नरेट पुलिस ने पाकिस्तान से हो रही गैरकानूनी हथियारों की तस्करी को रोकते हुए आरोपियों से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 2 अलग-अलग गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    आरोपियों के कब्जे से 7 पिस्तौल, 6 कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सिकंदरजीत सिंह, नाबालिग लड़का, प्रदीप सिंह उर्फ़ बबी, और जर्नैल सिंह के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना गेट हकीमा और बी-डिवीजन में एफआईआर दर्ज की गई है।

    पुलिस कमिश्नर ने बताया कि मुख्य आरोपी सिकंदरजीत सिंह और नाबालिग काफी समय से खेमकरण के नजदीकी इलाके में पाकिस्तानी तस्करों के साथ गठजोड़ कर हथियार मंगवा रहे थे। ये हथियार इलाके में गैंगवार और शांति भंग करने वाली गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले थे। आरोपियों ने पहले भी पाकिस्तान से हथियार मंगवाए और उन्हें गैंगस्टरों तक पहुंचाया था। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि प्रदीप सिंह और जरनैल सिंह तरनतारन रोड, अमृतसर के निवासी हैं और मृतक गैंगस्टर सोनू मोटा से संबंधित हैं।