Blog

  • Punjab News: CMC Hospital में बच्चें की मौत को लेकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: CMC Hospital में बच्चें की मौत को लेकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के सीएमसी अस्पताल में बच्चे की मौत को लेकर परिजनों द्वारा हंगामा किया जा रहा है। जहां दोनों परिवार अस्पताल में हंगामा करने लगे। मिली जानकारी के अनुसार पति-पत्नी में विवाद चल रहा है। दोनों की शादी को 5 साल हो गए थे। बताया जा रहा हैकि दोनों में अनबन चलने के कारण दोनों अलग-अलग रह रहे। पति-पत्नी के विवाद का कोर्ट में 6 माह से केस चल रहा था, जहां कोर्ट से बच्चे की कस्टडी पिता को मिली हुई थी। बताया जा रहा हैकि एक साल से बच्चा गंभीर बीमारी से ग्रस्त था। डॉक्टरों के अनुसार बच्चे की बीमारी का कोई ईलाज नहीं है। आज बच्चे की गंभीर बीमारी से मौत हो गई। जिसके बाद पति और पत्नी के परिवार वालों द्वारा अस्पताल में काफी हंगामा किया गया।

    जोगिंदर सिंह ने बताया कि वह मनदीप कौर के पिता है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जब भी दामाद बलदीप सिंह कहीं घूमने जाते थे तो बच्चे मराज सिंह को लॉबी में डालकर चले जाते थे। उसकी देखभाल के लिए कोई मौजूद नहीं रहता। आरोप हैकि बेटी की सास जसविंदर कौर ने कहा कि वह आपस में बैठकर मुख्य मैंबरों की मौजूदगी में दस्तावेजों के आधार पर तालाक ले लेते है और बच्चे को श्री हरिमंदिर साहिब में छोड़ देते है, वहां पर कोई उसे ले जाएगा। वहीं दूसरी ओर जनकपुरी के रहने वाले बलदीप सिंह का कहना है कि उसका बच्चा मनराज को जैनेटिक प्रॉब्लम है। बलदीप सिंह ने बताया कि उसका विवाद जालंधर बाईपास सलेमटाबरी स्वरूप नगर में रहने वाली मनदीप कौर के साथ हुआ है। बच्चे का मुंबई तक ट्रीमेंट करवाया गया।

    बलदीप सिंह ने कहा कि उसका पत्नी के साथ विवाद चल रहा है और दोनों अलग-अलग रह रहे है। दोनों का 6 माह से कोर्ट में केस चल रहा है। आज बच्चे की तबीयत खराब होने पर उसने पत्नी को फोन कर मामले की जानकारी दी। बलदीप के अनुसार 4 वर्षीय बच्चे ने रास्ते में दम तोड़ दिया। आरोप है कि पत्नी ने परिवार के साथ आकर अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा करना शुरू कर दिया। बच्चे की कस्टडी उसके पास है। वहीं बच्चे की बाल कटवाने को लेकर कहा कि डॉक्टरों की सलाह के कारण करवाए गए है। दरअसल, बच्चे के सिर पर काफी जख्म हो गए जो भर नहीं रहे थे। बलदीप ने कहाकि बच्चे के केस काटने पर पत्नी परिवार द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद है, उसके पास सभी डॉक्टरी रिपोर्ट मौजूद है। ससुराल द्वारा उसे जान से मारने की धमकियां दी जा रही है।

    मनदीप कौर ने कहा कि आज मामा ससुर का उसे फोन आया और बताया कि बेटे मनराज की तबीयत काफी खराब हो गई। ऐसे में उसे अस्पताल पहुंचने के लिए कहा। महिला का आरोप है कि जब वह पति से अलग हुई तब उसका बच्चा बिल्कुल सही था, लेकिन ससुर परिवार ने बेटे की सही से देखभाल नहीं की। जिसके चलते आज उसके बेटे की मौत हो गई। महिला ने आरोप लगाए हैकि उसे समन जारी किए गए। जिसमें लिखा हुआ था कि वह मेंटल है और वह बच्चे की देखभाल नहीं कर सकती। जिसके बाद उसने खुद बेटे की कस्टडी ससुर परिवार को दे दी है।

    महिला का कहना है कि उससे कोर्ट से कोई कस्टडी नहीं ली गई। महिला ने कहाकि डेढ साल पहले उसका बेटा चलता फिरता था और बिल्कुल ठीक था। पत्नी के मुताबिक एक साल से ही उसकी तबीयत खराब हुई है और परिवार द्वारा उसका सही से उपचार नहीं हुआ, जिसके चलते बेटे की मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत करवाया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

  • BA की Student को College के बाहर Bus ने कुचला, हुआ भारी हंगामा

    BA की Student को College के बाहर Bus ने कुचला, हुआ भारी हंगामा

    मेरठः BA की स्टूडेंट को बस ने कुचल दिया। छात्रा सुबह कॉलेज जाने के लिए टेंपो पर बैठी, फिर कॉलेज के पास जैसे ही वह उतरकर कुछ दूर आगे बढ़ी तभी सामने से आ रही बस ने उसे रौंद दिया। इसके बाद भागने के चक्कर में बस चालक लाश को 20 मीटर तक घसीटता ले गया।

    लोगों के चिल्लाने पर ड्राइवर घबरा गया और चलती बस से कूदकर भाग निकला। घटना के बाद सड़क पर 2KM तक जाम लग गया। भीड़ हंगामा करने लगी। उनका कहना था कि हर हाल में ड्राइवर को पकड़ा जाए। सूचना पर SP ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्रा और SO लालकुर्ती हरिंदर सिंह मौके पर पहुंचे और शव को हटवाते हुए जाम खुलवाया। पुलिस ने आईडी कार्ड से छात्रा की शिनाख्त की और उसके परिजनों को सूचित किया। मां बेटी की लाश देखते ही बेहोश होकर गिर गई।

    जानकारी अनुसार दौराला निवासी मनीषा BA फर्स्ट ईयर की छात्रा थी। वह आरजी डिग्री कॉलेज में पढ़ रही थी। उसकी बहन श्रुति भी इसी कॉलेज में ही पढ़ती है। वो उसके पीछे दूसरे टेंपो से आ रही थी। उसने बताया कि मनीषा ने सुबह खाना खाया और टिफिन लेकर घर से कॉलेज जाने के लिए निकली। करीब 10 बजे वह जीरो माइल बेगमपुल पर टेंपो से उतरी। इसके बाद पैदल ही कॉलेज जाने लगी।

    इसी दौरान तेज रफ्तार ऑरेंज रंग की इलेक्ट्रिक बस ने मनीषा को पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद भागने के चक्कर में कुचल दिया। हादसे के बाद आरोपी बस चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

  • Punjab News: आज सेवा केन्द्र बंद, इस मांग को लेकर कर्मचारियों ने की हड़ताल, देखें वीडियो

    Punjab News: आज सेवा केन्द्र बंद, इस मांग को लेकर कर्मचारियों ने की हड़ताल, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब भर में आज समस्त सेवा केन्द्रों के कर्मचारी अपने-अपने शहरों में प्रशासनिक अधिकारियों के दफ्तरों के बाहर रोष धरना दे रहे हैं। लुधियाना में कुल 41 सेवा केन्द्र हैं, जो आज पूरी तरह से बंद रहेंगे। लोगों को अपने काम करवाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। 41 सेवा केन्द्रों में कुल 300 से अधिक कर्मचारी काम करते है जो आज रोष धरना दे रहे हैं। लुधियाना में ये धरना डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के बाहर करीब 10 बजे शुरू किया गया।

    जानकारी देते हुए जिला सेवा केन्द्र यूनियन के प्रधान गुरप्रीत सिंह ने कहा कर्मचारियों का वेतन 2 महीने बाद आ रहा है। जो वेतन आता है उसमें भी पैसों की कटौती की जा रही है। प्रत्येक कर्मचारी का वेतन 10500 रुपए है, लेकिन 2800 रुपए से लेकर 3200 रुपए तक वेतन घटा कर आ रहा है। कई बार मैनेजमेंट से बात की लेकिन उनका कोई जवाब नहीं आता। हमेशा यही कहा जाता है कि आपको ई-मेल आ जाएगी, लेकिन कोई ई-मेल नहीं आती। सभी कर्मचारी बिना किसी छुट्टी के लगातार काम कर रहे है। फिर भी कर्मचारियों को परेशान किया जा रहा है जिससे परेशान होकर धरना दिया जा रहा है।

    वहीं सुविधा केंद्र पहुंचे लोग बुरी तरह परेशान हुए। उन्होंने कहा कि वह अपनी दिहाड़ी तोड़कर यहां अपना जरूरी काम करवाने के लिए आए थे, लेकिन अब कर्मचारियों की हड़ताल होने के चलते उनका काम भी नहीं हुआ और उनकी दिहाड़ी भी टूट गई।

  • ट्रेन के आगे लेटा व्यक्ति, सिर और धड़ हुआ अलग

    ट्रेन के आगे लेटा व्यक्ति, सिर और धड़ हुआ अलग

    भिंडः मनेपुरा गांव के एक व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान राजीव जोशी (45) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पारिवारिक समस्याओं के कारण मानसिक तनाव से जूझ रहा था। रेलवे पुलिस थाना प्रभारी प्रीतम सिंह भदौरिया ने बताया कि राजीव जोशी करीब एक घंटे से स्टेशन पर बैठा हुआ था।

    शाम करीब 5:30 बजे इटावा-कोटा पैसेंजर ट्रेन के आने पर वह ट्रेन में चढ़ा और फिर दूसरी तरफ उतर गया। काफी देर तक घूमने के बाद शाम साढ़े पांच बजे जैसे ही ट्रेन चलने लगी, वह नीचे लेट गया। ट्रैक पर अपना सिर रख दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई और स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई।

    घटना के बाद आरपीएफ मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से मृतक की पहचान की गई और परिजनों को सूचित किया गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    मृतक के भाई दीपक जोशी ने बताया, राजीव घर से साढ़े तीन बजे आधार कार्ड लेकर घर से निकले थे। कुछ बताकर नहीं गए कि कहां जा रहे हैं। उनका परिवार ग्वालियर रहता है, हो सकता है कि वह उनसे मिलने जा रहे होंगे। दोस्त ने बताया कि जीआरपी से हादसे की सूचना मिली थी। इसके बाद हम मौके पर पहुंचे। स्टेशन पहुंचकर देखा कि बॉडी पटरी पर पड़ी थी। सिर धड़ से अलग हो गया था।

  • Punjab News: स्कूलों में 12वीं तक के छात्रों को पढ़ाया जाएगा नशा मुक्ति विषय, आज CM Mann और Kejriwal करेंगे शुरुआत, देखें वीडियो

    Punjab News: स्कूलों में 12वीं तक के छात्रों को पढ़ाया जाएगा नशा मुक्ति विषय, आज CM Mann और Kejriwal करेंगे शुरुआत, देखें वीडियो

    फाजिल्काः पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ लगातार सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं अब मान सरकार की अगुवाई में स्कूलों में आज से नशा मुक्ति विषय पढ़ाने की शुरूआत की जा रही है। इस पहल की शुरुआत आज मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस और आम आदमी पार्टी के नेता फाजिल्का जिले के जलालाबाद ब्लॉक के अरनीवाला शेख शुभान स्थित स्कूल ऑफ एमिनेंस से नशे के खिलाफ स्कूली पाठ की शुरुआत करेंगे।

    नशे के खिलाफ सेमिनार, चर्चा और विचार-विमर्श लगभग सभी सरकारों द्वारा किए जाते हैं। प्रशासनिक कार्रवाई लगभग सभी सरकारों द्वारा की जाती है, लेकिन पंजाब सरकार ने इस अभियान को प्रभावी बनाने के लिए एक अनूठी पहल की है। आप नेताओं का कहना है कि अब बदलाव की दिशा में निर्णायक कदम उठाया जा रहा है। लंबे समय तक नशे ने यहां के युवाओं को बर्बाद किया, घर-परिवार तबाह हुए और समाज पर गहरी चोट पहुंची है, लेकिन अब आप सरकार ने इस समस्या की जड़ से खत्म करने का फैसला किया है। यह कदम सिर्फ एक सरकारी योजना नहीं बल्कि पंजाब के भविष्य को सुरक्षित करने का संकल्प है।

    इसी के चलते आज यानी 1 अगस्त से पंजाब के सभी सरकारी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को नशे से बचाव का वैज्ञानिक पाठ्यक्रम पढ़ाने की शुरुआत की जा रही है। इस पाठ्यक्रम को नोबेल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर अभिजीत बनर्जी की टीम ने तैयार किया है और इसे देश के कई शिक्षा विशेषज्ञों ने भी सराहा है। यह कार्यक्रम 27 हफ्तों तक चलेगा, जिसमें हर 15वें दिन 35 मिनट की विशेष कक्षा होगी। इन कक्षाओं में बच्चों को सिखाया जाएगा कि नशे को कैसे ‘ना’ कहें, दबाव में गलत रास्ता कैसे न चुनें और सही फैसले लेने के लिए अपने विचारों को मजबूत कैसे करें।

    इस पाठ्यक्रम को पहले अमृतसर और तरनतारन के 78 स्कूलों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चलाया गया था। नतीजे बेहद सकारात्मक रहे। 9,600 छात्रों में से 90 प्रतिशत ने माना कि चिट्टा जैसी ड्रग की एक बार की खुराक भी लत लगा सकती है। पहले जहां आधे छात्र यह मानते थे कि सिर्फ इच्छाशक्ति से नशा छोड़ा जा सकता है, अब यह संख्या घटकर मात्र 20 प्रतिशत रह गई। इन आंकड़ों ने यह साबित किया कि सही शिक्षा से बच्चों की सोच बदली जा सकती है और यही बदलाव समाज को नई दिशा दे सकता है।

  • उपराष्ट्रपति के चुनाव का ऐलान, इस दिन होगा मतदान

    उपराष्ट्रपति के चुनाव का ऐलान, इस दिन होगा मतदान

    नई दिल्लीः जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद उपराष्ट्रपति पद के चुनाव की तैयारियां चल रही थी। जिसको लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने बड़ा ऐलान किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने ऐलान करते कहा कि 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति चुनाव होगा। जिसको लेकर आयोग ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। चुनाव के लिए 7 अगस्त से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी और उम्मदीवार 21 अगस्त तक नामांकन दे सकता है। इसके बाद नामांकन नहीं किया जा सकता। वहीं 9 सितंबर को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा।

    उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए तैयार की गई निर्वाचक मंडल की सूची में कुल 782 सदस्य है। इनमें 542 सदस्य लोकसभा के है, जबकि 240 सदस्य राज्यसभा के है। ऐसे में नए उपराष्ट्रपति पद पर वही व्यक्ति निर्वाचित होगा, जिसके पास 394 सदस्यों का समर्थन होगा। इस गणित से देखे तो राजग के पास दोनों सदनों में कुल 422 सदस्यों का बहुमत है। इनमें लोकसभा में 293 सदस्य है, जबकि राज्यसभा में 129 सदस्य है। गौरतलब है कि वैसे तो लोकसभा की कुल सदस्य संख्या 543 है, लेकिन बंगाल की बशीरहाट लोकसभा सीट के रिक्त होने से मौजूदा समय में लोकसभा की कुल सदस्य संख्या 542 है, वहीं राज्यसभा की कुल सदस्य संख्या 245 है, जबकि वहां मौजूदा सदस्य संख्या 240 ही है। यानी पांच सीटें अभी रिक्त हैं।

  • श्रावण अष्टमी पर माता चिंतपूर्णी दरबार में उमड़े श्रद्धालु, देखें वीडियो

    श्रावण अष्टमी पर माता चिंतपूर्णी दरबार में उमड़े श्रद्धालु, देखें वीडियो

    हिमाचलः ऊना जिले में स्थित माता चिंतपूर्णी मंदिर एक प्रमुख शक्तिपीठ है और जहां हर साल लाखों भक्तों का आना-जाना रहता है। खासकर श्रावण माह की अष्टमी तिथि पर यहां विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन होता है। इस दिन मंदिर में विशेष उत्सव और धार्मिक गतिविधियां होती हैं और लाखों श्रद्धालु इस मौके पर दर्शन करने आते हैं।

    श्रावण अष्टमी के दिन मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ जमा होती है, क्योंकि यह दिन विशेष रूप से माता चिंतपूर्णी की पूजा के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। भक्त यहां माता के दर्शन करने के साथ-साथ अपनी मन्नतें भी पूरी होने की उम्मीद लेकर आते हैं। इस दिन मंदिर परिसर में भव्य सजावट और आयोजन होते हैं, और विभिन्न प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होते हैं।

    मंदिर में पहुंचने के लिए भक्तों को लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता है। इसके अलावा, आसपास के क्षेत्र में भी खास व्यवस्था की जाती है ताकि सभी श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके। इस अवसर पर मंदिर के आसपास के क्षेत्र में विशेष बाजार भी सजते हैं, जहां श्रद्धालु पूजा सामग्री, प्रसाद और अन्य धार्मिक वस्तुएं खरीद सकते हैं।

  • Punjab News: लोगों ने फिल्मी स्टाइल में पकड़ा लुटेरा गिरोह, पुलिस को सौंपा

    Punjab News: लोगों ने फिल्मी स्टाइल में पकड़ा लुटेरा गिरोह, पुलिस को सौंपा

    मोहालीः एयरपोर्ट रोड पर रात के समय लुटेरों का एक गिरोह लोगों के हत्थे चढ़ गया। लुटेरा गिरोह तलवार की नोक पर एक व्यक्ति को लूटकर भागने की कोशिश कर रहा था, तभी उन्हें लूट करता देख एक सिख युवक अपनी मोटरसाइकिल से उनका पीछा करने लगा और शोर मचाने लगा।

    इसी बीच कुछ अन्य कारों और मोटरसाइकिलों ने भी उनका पीछा करना शुरू कर दिया। जब वे जीरकपुर की लाइटों पर पहुंचे तो उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर एक वाहन से टकरा गई, जिससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन चला रहा व्यक्ति भी घायल हो गया। फिर लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और पुलिस को बुलाया गया। फिलहाल ये तीनों लोग अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस का कहना है कि जिस व्यक्ति से उन्होंने लूट की है, उसके बयान दर्ज किए जा रहे हैं और फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पता चला है कि ये लुटेरे फतेहगढ़ साहिब के आस-पास के गांवों के रहने वाले हैं और इन पर पहले भी लूटपाट के मामले दर्ज हैं।

  • Punjab News: पूर्व मंत्री के बेटे को कोर्ट ने किया भगोड़ा घोषित

    Punjab News: पूर्व मंत्री के बेटे को कोर्ट ने किया भगोड़ा घोषित

    मोहालीः मनी लॉन्ड्रिंग (PMLA) केस में विजिलेंस की विशेष अदालत ने पूर्व मंत्री साधु सिंह धरमसोत के पुत्र हरप्रीत सिंह को भगोड़ा घोषित किया है। जानकारी के अनुसार, धरमसोत के बेटे हरप्रीत सिंह को 2024 के मनी लॉन्ड्रिंग केस में भगोड़ा घोषित कर करार किया है। साधु सिंह धरमसोत और उनके बेटों के खिलाफ मोहाली अदालत में सरकारी संपत्ति बेचने से संबंधित केस की सुनवाई हो रही थी। इस दौरान हरप्रीत सिंह अदालत में सुनवाई के समय उपस्थित नहीं थे। अदालत ने हरप्रीत सिंह की संपत्तियों का ब्योरा भी मांगा है, ताकि दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC) की धारा 83 के तहत कुर्की की कार्रवाई शुरू की जा सके।

    अदालत के आदेश के अनुसार आरोपी हरप्रीत सिंह पुत्र साधु सिंह धरमसोत के खिलाफ 28 मार्च 2025 को उद्घोषणा की गई थी। वह अब तक अदालत में पेश नहीं हुआ। 30 दिन की वैधानिक अवधि समाप्त हो चुकी है, इसलिए आरोपी को घोषित अपराधी किया जाता है। संबंधित पुलिस थाने को आवश्यक सूचना भेजी जाए। अदालत के आदेश की कॉपी हरप्रीत सिंह के घर वार्ड नंबर-6, अन्नीह रोड, अमलोह, फतेहगढ़ साहिब पर चस्पा की गई। एक कॉपी सार्वजनिक स्थल पर और तीसरी कॉपी मोहाली कोर्ट के नोटिस बोर्ड पर लगाई गई। पूर्व मंत्री साधु सिंह धरमसोत को ईडी ने 2024 में PMLA केस में गिरफ्तार किया था। आरोप है कि उन्होंने वन विभाग में भ्रष्टाचार और अवैध कमाई के जरिए करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग की। फिलहाल धर्मसोत इस मामले में जमानत पर बाहर हैं।

    अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 19 अगस्त के लिए तय की है। बता दें कि धर्मसोत को जालंधर ईडी द्वारा गिरफ्तार किया गया था। हालांकि साल 2017 में जब कांग्रेस की कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुआई में सरकार बनी थी। उस समय साधु सिंह धर्मसोत को वन मंत्री बनाया गया था। वहीं, सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट भी इनके पास था। इसके बाद जैसे ही आप सरकार आई तो विजिलेंस ब्यूरो ने इनके खिलाफ जांच शुरू की। साथ ही जांच में वन विभाग में करोड़ों रुपए का घोटाला सामने आया। इसके बाद सात जून 2022 को विजिलेंस ब्यूरो ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया था। जबकि इसी एफआईआर को आधार बनाकर ईडी ने जांच की थी। ईडी की तरफ से इन्हें 16 जनवरी 2024 में गिरफ्तार किया था।

     

     

  • Jalandhar News: आम आदमी क्लीनिक में तोड़फोड़ कर फाड़े जरूरी दस्तावेज, देखें वीडियो

    Jalandhar News: आम आदमी क्लीनिक में तोड़फोड़ कर फाड़े जरूरी दस्तावेज, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके के गुरु संत नगर में आम आदमी क्लीनिक में चोरी की घटना सामने आई है। जहां नशेड़ियों द्वारा क्लीनिक में तोड़फोड़ की गई। जहां क्लीनिक में जरूरी दस्तावेजों को फाड़ दिया गया। ग्रिल सहित दरवाजों में तोड़फोड़ की गई और दवाईयां बिखरी हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी साही चौधरी द्वारा पुलिस को घटना स्थल पर भेजा गया है, जो कि मामले की जांच कर रहे है।

    व्यक्ति ने बताया कि नशेड़ियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं डॉक्टर ने बताया कि सरकारी दस्तावेजों को फाड़ दिया गया। डॉक्टर ने कहा कि इससे पहले भी क्लीनिक में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था, जहां चोर दवाईयां लेकर फरार हो गए थे। अभी उस घटना की गुत्थी सुलझी नहीं है कि अब फिर से क्लीनिक को चोरों द्वारा निशाना बनाया गया। वहीं पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

    पुलिस ने कहा कि उन्हें क्लीनिक में तोड़फोड़ और चोरी की सूचना मिली है। जांच अधिकारी ने कहा कि जांच में पता चला है कि चोरों द्वारा क्लीनिक में तोड़फोड़ की गई है। हालांकि चोरी की घटना सामने नहीं आई है। चोरों द्वारा डॉक्टर के जरूरी दस्तावेज फाड़ दिए गए है। उन्होंने कहा कि मामले की शिकायत दर्ज कर ली गई है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।