Blog

  • नहर में कार गिरी, महिला का शव बरामद, पति लापता, रेस्क्यू जारी, देखें वीडियो

    नहर में कार गिरी, महिला का शव बरामद, पति लापता, रेस्क्यू जारी, देखें वीडियो

    करनालः हरियाणा के करनाल जिले में देर रात कैथल पुल के पास कार पश्चिमी यमुना नहर में गिर गई। मिली जानकारी के अनुसार कार में पति-पत्नी सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया हुआ। गोताखोरों ने महिला को नहर से बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वहीं, पति की तलाश अभी जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही करनाल थाना सिविल लाइन के इंचार्ज श्रीभगवान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

    पुलिस ने आसपास के लोगों से भी इस मामले में पूछताछ की, जिसमें पता चला कि उन्हें रात करीब 9:30 बजे कलंदरी गेट पर देखा गया था, इसके बाद यह हादसा हुआ। पुलिस ने क्रेन की मदद से नहर में गिरी कार को बाहर निकाल लिया है। थाना प्रभारी हाईवे गुरु दर्शन सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पश्चिमी यमुना नहर में एक गाड़ी गिर गई है। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि महिला को पहले ही निकाल लिया गया था, लेकिन उसके पति अमित अभी भी लापता हैं।

    पुलिस ने सर्च अभियान शुरू कर दिया है और महिला को अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मौत की पुष्टि हुई। पुलिस ने बताया कि यह परिवार करनाल के सेक्टर 13 का निवासी है और फर्नीचर कारोबारी है। उनके असंध में एक फर्नीचर का शोरूम है। विधायक जोगिंदर राणा ने बताया कि यह परिवार स्थानीय क्षेत्र का जाना-पहचाना नाम है। असंध के विधायक ने कहा कि सर्च अभियान जारी रहेगा और सुबह फिर से प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि पूरे हादसे की जांच की जाएगी। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गाड़ी कैसे नहर में गिरी। पुलिस और प्रशासन इस मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

     

  • अनिल अंबानी को 17 हजार करोड़ की हेराफेरी के आरोप में ED ने जारी किया समन

    अनिल अंबानी को 17 हजार करोड़ की हेराफेरी के आरोप में ED ने जारी किया समन

    नई दिल्ली: रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन और एमडी अनिल अंबानी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार दिग्गज उद्योगपति अनिल अंबानी की प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 17 हजार करोड़ के लोन फ्रॉड मामले में समन जारी किया है। सूत्रों के मुताबिक अनिल अंबानी को 5 अगस्त को दिल्ली में ईडी के मुख्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है। दरअसल, पिछले हफ्ते, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत रिलायंस ग्रुप से जुड़ी 50 व्यावसायिक संस्थाओं और 25 व्यक्तियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। ये छापे मुंबई में कम से कम 35 जगहों पर मारे गए थे।

    यह छापेमारी 24 जुलाई को कथित बैंक लोन फ्रॉड से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग केस के अलावा कुछ कंपनियों द्वारा करोड़ों रुपये की वित्तीय अनियमितताओं के कई अन्य आरोपों के तहत की गई थी। इससे जुड़े एक अन्य घटनाक्रम में मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने ईडी और दो अन्य एजेंसियों को एक रिपोर्ट दी है। यह रिपोर्ट रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर द्वारा 10 हजार करोड़ के कथित डायवर्जन की जांच से जुड़ी है। सेबी की रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी ने इंटरकॉर्पोरेट डिपॉजिट (ICD) के रूप में एक बड़ी रकम रिलायंस ग्रुप की कंपनियों को भेजी। यह रकम CLE Pvt Ltd के जरिए भेजी गई जो एक अनडिस्क्लोज्ड रिलेटेड पार्टी कंपनी है।

    जांच के दौरान CLE कंपनी के बारे में पता चला था। इस कंपनी के बारे में बहुत अटकलें लगाई जा रही थीं। यह इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन कंपनी है। इसका ऑफिस नेहरू रोड, वाकोला, सांताक्रूज (पूर्व), मुंबई में है। रिलायंस ग्रुप के एक करीबी व्यक्ति ने सेबी की रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर ने इस मामले को 9 फरवरी को सार्वजनिक किया था। सेबी ने कोई नई खोज नहीं की है। रिलायंस इन्फ्रा का एक्सपोजर 6,500 करोड़ था। रिपोर्ट में कहा गया है कि 10 हजार करोड़ डाइवर्ट किए गए। यह सिर्फ सनसनी फैलाने के लिए है और यह तथ्यों पर आधारित नहीं है।

    उन्होंने कहा कि जब एक्सपोजर 6,500 करोड़ था, तो डायवर्जन 10,000 करोड़ कैसे हो सकता है? रिलायंस इन्फ्रा ने इस मामले में अपनी बकाया राशि की वसूली के लिए पूरी कोशिश की। रिलायंस इन्फ्रा के करीबी व्यक्ति ने बताया कि कंपनी ने 6,500 करोड़ की पूरी राशि वसूलने के लिए समझौता किया है। यह समझौता सुप्रीम कोर्ट के एक रिटायर्ड जज द्वारा कराई गई मध्यस्थता के जरिए हुआ। इस समझौते को बॉम्बे हाई कोर्ट में पेश किया गया है।

  • रक्षा बंधन से पहले LPG सिलेंडर के दामों में हुई कटौती

    रक्षा बंधन से पहले LPG सिलेंडर के दामों में हुई कटौती

    नई दिल्ली: रक्षा बंधन से पहले एलपीजी के दामों में कटौती की गई। दरअसल, 1 अगस्त से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 33.50 रुपये की कटौती की है। नई दरें आज से लागू हो गई हैं, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारी उपभोक्ताओं को राहत मिली है। वहीं, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और दिल्ली में 14.2 किलो का सिलेंडर अभी भी 853 रुपये में मिल रहा है।

    14 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें अपरिवर्तित हैं। आखिरी बार 14 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में 8 अप्रैल को बदलाव हुआ था, लेकिन उसके बाद से अभी तक इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। उम्‍मीद की जा रही थी कि रक्षाबंधन त्‍योहार को देखते हुए रसोई गैस के दाम में कटौती हो सकती है, लेकिन अभी कोई बदलाव नहीं किया गया है।

    IOCL की वेबसाइट के मुताबिक, 1 अगस्‍त से लागू नई कीमतें- दिल्‍ली में 19 किलो LPG सिलेंडर का प्राइस 1,631.50 रुपये हो चुका है। पहले इसकी कीमत 1,665 रुपये थी। जुलाई 2025 में 19 किलो सिलेंडर की कीमत कोलकाता में 1,769 रुपये और मुंबई में 1,616.50 रुपये थी। यहां भी हर 19 किलो वाले सिलेंडर पर 33 रुपये की कटौती की गई है।

    चेन्नई में भी 1 अगस्त से 19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 34.5 रुपये घटकर 1,789 रुपये हो गई है। जबकि जुलाई में इसकी कीमत 1,823.5 रुपये प्रति सिलेंडर थी। जुलाई में, सभी महानगरों में 19 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें 57 रुपये बढ़कर 58.5 रुपये हो गईं। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसीएल) द्वारा रसोई गैस की कीमतों में यह लगातार चौथी मासिक कटौती थी। अप्रैल से जुलाई 2025 तक 19 किलोग्राम वाले एलपीजी की कीमतें 138 रुपये घटकर 144 रुपये हो गईं।

    वहीं, 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी की कीमतें 8 अप्रैल, 2025 से अपरिवर्तित हैं। दिल्ली में चार महीनों में एलपीजी की कीमतों में 138 रुपये की गिरावट आई है, जबकि कोलकाता में 19 किलोग्राम सिलेंडर की कीमतों में 144 रुपये, मुंबई में 139 रुपये और चेन्नई में 141.5 रुपये की कमी आई है। 8 अप्रैल, 2025 को 50 रुपये की बढ़ोतरी के बाद 14.2 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर की कीमतें अपरिवर्तित हैं। तब से, 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की एलपीजी कीमतें दिल्ली में 853 रुपये, कोलकाता में 879 रुपये, मुंबई में 852.50 रुपये और चेन्नई में 868.50 रुपये रही हैं।

     

  • Asian Markets में अमेरिकी Tariff का झटका, शेयर बाजारों में उथल-पुथल

    Asian Markets में अमेरिकी Tariff का झटका, शेयर बाजारों में उथल-पुथल

    बिजनेसः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा घोषित नए टैरिफ ने वैश्विक बाजारों को गहरा झटका दिया है। खासकर एशिया-पैसिफिक क्षेत्र के शेयर बाजारों में शुक्रवार को भारी गिरावट देखी गई। जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग और चीन के बाजार लाल निशान पर खुले, जिससे निवेशकों में चिंता और अस्थिरता का माहौल बन गया है।

    शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा आयातित उत्पादों पर 25% टैरिफ लगाए जाने की घोषणा के बाद एशियाई बाजारों में तेज गिरावट देखने को मिली। यह फैसला न केवल भारत बल्कि पूरे एशिया-पैसिफिक क्षेत्र की अर्थव्यवस्था पर असर डाल रहा है।

    शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में सेंसेक्स करीब 300 अंक गिरकर 80,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 70 अंक की गिरावट है, ये 24,700 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 10 शेयरों में तेजी और 20 में गिरावट है। सनफार्मा का शेयर 5.5% नीचे है। महिंद्रा, टाटा स्टील और टाटा मोटर्स के शेयर्स भी करीब 2% गिरे हैं। HUL का शेयर 3.85% ऊपर है।

    निफ्टी के 50 शेयरों में से 37 में गिरावट और 13 में तेजी है। NSE के फार्मा 2.75%, हेल्थकेयर 2.33% और मेटल इंडेक्स 1% गिरे हैं। ऑटो, IT और मेटल में भी गिरावट है। FMCG में 1.39% की तेजी है।

  • Punjab News: Kuku Da Dhaba पर पुलिस की Raid, जुआ खेलते ढाबे मालिक सहित 10 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: Kuku Da Dhaba पर पुलिस की Raid, जुआ खेलते ढाबे मालिक सहित 10 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले में पुलिस की टीम ने मशहूर कूकू का ढाबे पर रेड की। दरअसल, पुलिस ने एसएसपी आदित्य के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुएशहर के बीचों-बीच कूकू के ढाबे पर रेड की है। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर ढाबे पर रेड की गई है। इस दौरान ढाबे के मालिक सहित 10 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथो गिरफ़्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अढाई लाख रुपये से ज़्यादा राशि और जुआ खेलने वाला सामान भी बरामद हुआ है।

    थाना प्रभारी दविंदर प्रकाश ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि इस होटल में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं जिसके बाद पुलिस की टीम ने तुरंत ढाबे पर छापेमारी की। इस दौरान ढाबे में होटल मालिक और 9 अन्य लोग कमरे में जुआ खेल रहे थे। उन्होंने कहा कि इन सभी व्यक्तियों के पास से 2.50 लाख रुपया से ज़्यादा राशि बरामद हुई है।

    इसी के साथ जुआ खेलने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला डाइस और अन्य सामग्री भी बरामद हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है और संबंधित धाराओं के तहत पर्चा दर्ज करके अगली कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मामले की पूरी जांच की जाएगी के जुआ खेलने का यह काम कब से चल रहा था।

  • Jalandhar News: घर में आग लगने से सामान जलकर हुआ राख, देखें वीडियो

    Jalandhar News: घर में आग लगने से सामान जलकर हुआ राख, देखें वीडियो

    दमकल कर्मियों के खिलाफ लोगों में रोष

    जालंधर, ENS: महानगर के मिठापुर इलाके में आग लगने की घटना सामने आई है। जहां अलीपुर गांव में देर रात एक घर में भयानक आग लग गई। आग लगने से घर में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना मकान मालिक द्वारा दमकल विभाग को दी गई। लोगों में रोष पाया जा रहा हैकि घटना की सूचना मिलने के बाद एक घंटे बाद दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। लोगों का कहना है कि जब तक दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची तब तक लोगों की मदद से ही आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया था। इस मौके पर रोष जाहिर करते हुए घर के सदस्य सनी ने कहा कि लगभग 10 बजे घर में आग लगी थी। घटना के दौरान सभी सदस्य घर में ही मौजूद थे। उन्होंने कहा कि विभाग को सूचना देने के एक घंटे बाद दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि घर के सदस्यों और इलाके के लोगों ने पानी की बाल्टियों से आग पर खुद ही काबू पाया। उन्होंने कहा कि यदि दमकल विभाग की गाड़ियां समय पर पहुंचती तो शायद लाखों का नुकसान होने से बचाया जा सकता था। सनी के अनुसार आग लगने से घर में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया है।
  • Jalandhar News: 14 जगह पर की गई स्पेशल नाकेबंदी, काटे 150 चालान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 14 जगह पर की गई स्पेशल नाकेबंदी, काटे 150 चालान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में पुलिस द्वारा 14 जगह पर नाकाबंदी की गई। इस नाकाबंदी में जॉइंट कमिश्नर, डिप्टी कमिश्नर और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी नरेश डोगरा ने बताया कि शहर शरारती अनसंरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हर सप्ताह की तरह नाकेबंदी की गई है। इस स्पेशल नाकेबंदी के दौरान बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की चैकिंग की जा रही है।

    इस दौरान उन्होंने किसी को पैनिक ना होने की अपील की है। डीसीपी ने कहा कि गाड़ियों पर ब्लैक फिल्म लगाना, बुलेट पर पटाखे मारने आदि नियमों की उल्लघंना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान इस नाकाबंदी के दौरान 150 वाहनों के चालान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह मुहिम इसी तरह से आगे भी जा रहेंगी।

    गौर हो कि भले ही पुलिस द्वारा स्पेशल नाकेबंदी करके यह मुहिम चलाई जा रही है, लेकिन शहर में लूटपाट और चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं कई लूटपाट के मामले ऐसे भी जो अभी तक पुलिस सुलझा नहीं पाई है। ऐसे में अब देखना यह होगा कि इस मुहिम के तहत क्या क्राइम की वारदातों पर नकेल कसी जाएगी, यह आने वाला समय ही बताएंगा।

  • Punjab News: कांग्रेस सासंद के बेटे पर हमलावारों ने चलाई गोलियां, बढ़ाई गई सुरक्षा

    Punjab News: कांग्रेस सासंद के बेटे पर हमलावारों ने चलाई गोलियां, बढ़ाई गई सुरक्षा

    सासंद ने इस गैंगस्टर पर जान से मारने की धमकी के लगाए आरोप

    गुरदासपुरः पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री कांग्रेस पार्टी के सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा के बेटे को जान से मारने की धमकी मिली है। दरअसल, सुखजिंदर रंधावा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके मामले की जानकारी दी है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि उनके बेटे उदयवीर सिंह रंधावा को जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया ने जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने लिखा है कि कल उनके एक साथी ने उनके बेटे से मुलाकात की और जाने के एक घंटे के भीतर ही उस पर गोली चला दी गई। उन्होंने कहा कि वह संसद सत्र के लिए दिल्ली में हैं, कोई भी गैंगस्टर उन्हें हिला नहीं सकता। पोस्ट में उन्होंने लिखा है पंजाब को गैंगस्टरों के कारण कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। जानकारी के अनुसार, फतेहगढ़ चूड़ियां के गांव रणसीके कलां निवासी परमिंदर सिंह की दुकान सरदार पगड़ी हाउस पर कल दिनदहाड़े लगभग 11 बजे अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने गोली चला दी थी। गोली बाहरी शीशे पर लगी, जिससे शीशा टूट गया, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। डीएसपी विपिन कुमार और फतेहगढ़ चूड़ियां के एसएचओ प्रभजोत सिंह मौके पर पहुंचे और दुकान के मालिक परमिंदर सिंह से जानकारी हासिल की। जानकारी के मुताबिक इस घटना के बाद गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा के बेटे उदयवीर सिंह रंधावा की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। बताया जा रहा है कि इस घटना से कुछ घंटे पहले सुखजिंदर सिंह रंधावा का बेटा इस दुकान में आए थे और उनके जाने के कुछ घंटे बाद यहां गोली चला दी गई।
  • आज का राशिफल 1 अगस्त, 2025

    आज का राशिफल 1 अगस्त, 2025

    आज श्रावण शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि शुक्रवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 7 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 5 बजकर 30 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 3 बजकर 41 मिनट तक स्वाति नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज श्री दुर्गाष्टमी व्रत है।

    मेष राशि:आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज आपको बिजनेस में बढ़िया धन लाभ होगा, सुख – सुविधा में बढ़ोतरी होगी। आज आप परिवार के साथ धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। आज आपको किसी काम को पूरा करने में भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। आज आपको किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे घर में ख़ुशी का माहौल बनेगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा, जिससे काम में मन लगेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

    वृष राशि:आज का दिन आपके लिये ठीक – ठाक रहेगा। आज आप अपने व्यवसाय में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं, जिससे आपको बड़ा लाभ होगा। आज आप परिवार के साथ बैठकर जरुरी विषय पर चर्चा करेंगे। किसी एंट्रेस एग्जाम की तैयारी करने वाले छात्र आज अपने सीनियर से मदद ले सकते हैं। आज आपको रुका हुआ धन वापस मिलेगा, जिसका उपयोग आप निजी कार्यों के लिए कर सकते हैं। आज आपको नए वाहन का सुख मिलेगा और परिवार के सदस्यों में आनंद बना रहेगा।

    मिथुन राशि:आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज आपका काम के प्रति डेडिकेशन होने से आप जल्द ही सफलता की ओर अग्रसर होंगे। आज किसी अनुभवी व्यक्ति का सानिध्य मिलेगा, जिससे आप अच्छा महसूस करेंगे। आज आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य का पूरा होना संभव है। आज आप दूसरों से उम्मीद करने के बजाय अपनी मेहनत और क्षमता पर विश्वास रखेंगे तो काम सुचारू रूप से बनते जाएंगे। आज आप जीवनसाथी के साथ मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे, जिससे आपसी रिश्ता अच्छा बनेगा।

    कर्क राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको किसी मामले में अपनी समझ से काम करना होगा, तभी काम का अच्छा परिणाम मिलेगा। आज बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे पूरा दिन आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आपके दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी। आज इस राशि के स्पोर्ट्स से जुड़े व्यक्ति कोच की मदद से करियर में आगे बढेंगे। आज महिलाएं गृहकार्य से निवृत्त होकर अपनी सहेलियों के साथ इंजॉय करेंगी।

    सिंह राशि:आज आप में एक नई उमंग और खुशी रहेगी। आज आप जो भी काम करेंगे वह पूरे मन से करेंगे, जिसके आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे। आज आपको मानसिक उलझन से राहत मिलेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपका सामाजिक दायरा और सम्मान दोनों बढेंगे। आज आप किसी काम को पूरा करने के लिए अपने मित्र से सहयोग ले सकते हैं। आज आप व्यर्थ की बातों से बचें और अपने काम के ऊपर फोकस करें। आज रिश्तेदारों के घर आने से दिनभर का शेड्यूल बदल सकता है, घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा।

    कन्या राशि:आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपको रोजगार में नए अवसर प्राप्त होंगे, जिनका लाभ उठाकर आप जीवन में आगे बढेंगे। आज समाज सेवा से जुड़े व्यक्तियों का समाज में प्रभाव बढ़ेगा और सहयोग मिलेगा। आज के दिन आप अपनी वाणी पर संयम बना के रखें और व्यर्थ के मामलों से दूर रहें। आज आप परिवार के साथ कुछ समय बितायेंगे, जिससे परिवार में प्रेम बढ़ेगा। आज लेखकों को बड़ी खुशखबरी मिलेगी, ये आपकी किसी पुस्तक से जुड़ी हो सकती है।

    तुला राशि:आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आप नयी जमीन से संबंधित लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें। आज का दिन सुखद बीतेगा, आप परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपके द्वारा लिए गए निर्णय सकारात्मक और फायदेमंद रहेंगे। आज छात्रों को किसी समस्या से राहत मिलेगी, जिससे आप बेहतर तरीके से पढ़ाई कर पाएंगे। अगर आप नौकरी की तलाश कर रहें तो आज आपको किसी बड़ी कम्पनी से ऑफर मिल सकता है।

    वृश्चिक राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। युवाओं को आज अपने अध्ययन और करियर में एकाग्रता रखने से उचित परिणाम मिलेंगे। आज आप बच्चों की समस्याओं का समाधान निकालने के लिए कुछ समय उनके साथ जरूर बिताये। आज आप पेपर वर्क करते समय पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। आज आपकी आय में बढ़ोत्तरी होगी और परिवार का वातावरण शांत बना रहेगा। आज स्वास्थ्य के लिहाज से दिन बेहतर रहेगा, जिससे काम में मन लगेगा। आज आप दोस्तों के साथ घूमने जायेंगे और अच्छे से इंजॉय करेंगे।

    धनु राशि:आज का दिन आपके लिए मिला – जुला रहेगा। आज प्राइवेट नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों की आय में वृद्धि होगी और बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। आज आपको प्रॉपर्टी से जुड़ी समस्या का समाधान मिलेगा, जिससे आपको संतुष्टि मिलेगी। आज जीवनसाथी के साथ रिश्ते में ताल – मेल बना रहेगा। आज आपको किसी असहाय व्यक्ति की सहायता करने का मौका मिलेगा। आज आप किसी थीम पार्क घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं, जहां अपने मित्रों के साथ खूब इंजॉय करेंगे। आज आप अपनी सेहत को लेकर थोड़ा सा सतर्क रहें, खान – पान का विशेष ध्यान रखें।

    मकर राशि:आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहेगा। आज आपके व्यवहार में विनम्रता बनी रहेगी, जिससे कर्मचारी आपसे प्रसन्न होंगे। आज आपको नौकरी में ट्रान्सफर से जुड़ी खबर मिल सकती है। आज आप महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह ले सकते हैं। आज आप अपने स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए, व्यायाम और खान-पान पर विशेष ध्यान दें। आज आपके मित्र हेल्प की उम्मीद रखेंगे और आप हेल्प करके उम्मीद को कायम रखेंगे।

    कुम्भ राशि:आज आपका दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आज आप अपने व्यापार में विस्तार को लेकर चर्चा कर सकते हैं। आज आप कुछ समय प्रैक्टिकल और प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ व्यतीत करे , जिससे आपके स्वभाव में भी पॉजिटिव परिवर्तन देखने को मिलेगा। आज आप अनुभवी तथा वरिष्ठ व्यक्तियों के मार्गदर्शन और सलाह पर उचित अमल करें, जिससे भविष्य में आपको बढ़िया लाभ मिलेगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा और आप खुद को उर्जावान महसूस करेंगे। लवमेट के लिए आज रिश्तों में मिठास भरने का दिन है।

    मीन राशि:आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज आप किसी नए काम की शुरुआत को लेकर जीवनसाथी से बातचीत कर सकते हैं। आज आप कुछ समय एकांत या फिर आध्यात्मिक स्थल पर व्यतीत करें, जिससे आपके मन को शांति मिले। आज टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस में सुधार आएगा। आज ऑफिस में कार्यभार अधिक होने की वजह से आपको ओवरटाइम करना पड़ सकता है। आज किसी बड़े बुजुर्ग की मदद करके आप ख़ुशी महसूस करेंगे। आज कार्यक्षेत्र में बदलाव करने से आपको अच्छे रिजल्ट मिलेंगे।

  • Punjab News : मुँह बोला भाई नाबालिग बहन को लेकर हुआ फरार, देखें वीडियो

    Punjab News : मुँह बोला भाई नाबालिग बहन को लेकर हुआ फरार, देखें वीडियो

    बेटी के लापता होने से परिवार का रो- रोकर बुरा हाल

    अमृतसर : बहन-भाई का रिश्ता सदैव पवित्रता, भरोसे और सुरक्षा का प्रतीक रहा है। बहन के राखी बांधने पर भाई उसके सिर पर हमेशा छत बनने का वादा करता है। लेकिन जब इसी रिश्ता में कोई व्यक्ति धोखा दे, तो सिर्फ एक परिवार नहीं पूरी इंसानियत हिल जाती है। ऐसा ही एक मामला अमृतसर के थाना सुल्तानविंड के अंतर्गत गांव में सामने आया है।

     

    जहां एक नाबालिग लड़की को उसके मुँह बोले भाई द्वारा भगाने का आरोप लगाया गया है। परिवार के सदस्यों के अनुसार उक्त युवक लड़की से राखी बंधवाता था, लेकिन कुछ दिन पहले ही वह लड़की को घर से भगाकर ले गया। नाबालिग लड़की की बहन ने भावुक होकर कहा कि “जिसे हमने भाई माना, वही आज हमारी बहन को ले गया। हम लगातार चार दिन से थाना के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।”

    लड़की की मां ने भी रो-रोकर मीडिया को बताया कि उनकी बेटी नाबालिग है। युवक भाई बनकर घर में आता जाता था। कभी सोचा भी नहीं था कि वह हमारा यह हाल करेगा।

    वाल्मीकि समाज के नेता अमन मूल निवासी ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यह केवल एक लड़की का मामला नहीं, बल्कि पूरे बहन-भाई के रिश्ते पर सवाल उठाने वाली घटना है। पुलिस अभी तक मामला दर्ज भी नहीं कर रही।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले की जांच जारी है और जल्द ही लड़की को बरामद कर लिया जाएगा। लेकिन परिवार और समाज की मांग है कि आरोपी पर पॉक्सो एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। यह मामला केवल एक खोई हुई बेटी का नहीं, बल्कि यह सोचने पर मजबूर करता है कि जब भरोसे की नींव डगमगाने लगे तो हमारी जिम्मेदारी बनती है कि असली दोषियों को सजा मिले। ताकि भविष्य में कोई और बहन अपने मुँह बोले भाई से ऐसा कष्ट न झेले