Blog

  • Punjab News: मामूली टक्कर के बाद ऑटो चालक को गाड़ी चालक नें कई मीटर घसीटा, देखें वीडियो

    Punjab News: मामूली टक्कर के बाद ऑटो चालक को गाड़ी चालक नें कई मीटर घसीटा, देखें वीडियो

    बोनट पर घसीटते हुए आधा किलोमीटर तक ले गया ड्राइवर

    लुधियाना : जिले के फिरोजपुर रोड़ पर ऑटो और कार की टक्कर को लेकर हंगामा हो गया गया। जहां आरोप है कि ऑटो चालक द्वारा कुछ युवकों को बुलाया गया। जिसके बाद ऑटो चालक की ओर से सरकारी गाड़ी में युवक ने कार चालक को थप्पड़ मारे। जिसके बाद सरकारी गाड़ी चालक ने बोनट पर कार चालक को धक्का देकर उसे घसीटकर ले गया। कार मालिक के पुलिस को फोन करने पर आरोपी ने गाड़ी लेकर भागने की कोशिश की। पीड़ित कारोबारी ने बताया कि उसने जब सरकारी गाड़ी चालक को रोकना चाहा तो आरोपी ने अपनी गाड़ी ही उस पर चढ़ा दी और तकरीबन आधा किलोमीटर तक उसे घसीटता ले गया। लोगों ने ही रख बाग के सामने उसे रोका। इससे कारोबारी को काफी चोट आई है। सूचना मिलने पर पहुंची थाना डिविजन नंबर 8 की पुलिस ने रेल अधिकारी के ड्राइवर समेत 2 को काबू कर लिया है। पुलिस हिरासत में उनसे पूछताछ जारी है। यह वारदात अग्र नगर के रहने वाले अर्जुन गर्ग के साथ हुई। अर्जुन गर्ग का कहना है कि वह अपनी कार में ड्राइवर के साथ जा रहा था। फिरोजपुर रोड पर लड़कियों के कालेज के सामने ऑटो वाले ने उनकी कार को टक्कर मार दी। अर्जुन का कहना है कि तभी उनके ड्राइवर ने गाड़ी रोकी। ऑटो वाले और उनके ड्राइवर में हाथापाई हुई। अर्जुन का कहना है कि वह गाड़ी से उतरे और मामला सुलझाने लगे। तभी रेल अधिकारी के पद की प्लेट लगी सरकारी गाड़ी वहां आकर रुकी। इस दौरान गाड़ी में दो लोग सवार थे। अर्जुन ने बताया कि कार चालक ने आते ही उससे मारपीट शुरू कर दी। अर्जुन का कहना है कि उसने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन कर दिया। उसके पुलिस को सूचित करने का पता चलते ही आरोपी गाड़ी लेकर भागने लगे। जब उन्होंने उन्हें रोकने की कोशिश की तो ड्राइवर ने अपनी गाड़ी ही उस पर चढ़ा दी। उसने गाड़ी का वाइपर पकड़ लिया। वह चींखता रहा लेकिन आरोपी में गाड़ी नहीं रोकी और बोनट पर ही उसे वहां से तकरीबन आधा किलोमीटर दूर रख बाग तक ले आया। लोगों ने ही गाड़ी रु कवाई। उसके कपड़े फैट गए और उसे काफी चोट आई। ड्राइवर और उसके साथी को मौके पर पहुंची थाना डिविजन नंबर 8 की पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर कांट्रैक्ट पर है। इसकी रिपोर्ट बनाकर फिरोजपुर मंडल के अधिकारियों को भेज दी गई है।
  • Punjab News: DC Office के कर्मचारी ने पहले घर के तोड़े शीशे फिर हाथ की काटी नस, देखें वीडियो

    Punjab News: DC Office के कर्मचारी ने पहले घर के तोड़े शीशे फिर हाथ की काटी नस, देखें वीडियो

    बठिंडा: डीसी कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी ने पहले घर में तोड़फोड़ की और बाद में खुद को नुकसान पहुंचाने के लिए हाथ की नस काट ली। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित हरजिंदर सिंह को पारिवारिक सदस्यों ने घायल अवस्था में बठिंडा के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। मौके पर पहुंचे डीएसपी सिटी वन संदीप सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि डीसी कार्यालय परिसर में रहने वाला हरजिंदर सिंह नामक कर्मचारी ने घर में पहले एलसीडी और खिड़कियों के शीशे तोड़े फिर उसने शीशे से खुद को घायल कर लिया।

    प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उस समय हरजिंदर का परिवार और उसका दोस्त अपने परिवार समेत घर से बाहर गए हुए थे। पीड़ित के ठीक होने के बाद ही असली वजह सामने आ पाएगी। वहीं हरजिंदर सिंह के भाई ने भी कहा कि उन्हें इस पूरे मामले की अधिक जानकारी नहीं है। मुझे सिर्फ इतना पता चला है कि मेरा भाई अचानक घर में घुस आया और वहां बहुत खून फैला हुआ था। वह गंभीर रूप से घायल था, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वह डीसी कार्यालय में नौकरी करता था। पुलिस के प्राथमिक जांच के दौरान मामला मानसिक तनाव या घरेलू परेशानी से जुड़ा हुआ लग रहा है।

  • मशीनें दानियों की, तेल लोगों का, कांग्रेसी अपने नाम बिल बनवाने के लिए लड़ रहे : जय राम ठाकुर

    मशीनें दानियों की, तेल लोगों का, कांग्रेसी अपने नाम बिल बनवाने के लिए लड़ रहे : जय राम ठाकुर

    आपदा में अवसर की अजूबी कहानी लिख रहे हैं कांग्रेस के नेता

    चार दिन की कैबिनेट में संस्थान बंद, नौकरियां बंद के अलावा क्या है उपलब्धि

    ऊना/शिमला/सुशील पंडित: शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने कहा कि आपदा में अवसर का अजब खेल हमारे विधानसभा क्षेत्र में चल रहा है। आपदा से त्रस्त लोग सड़के बंद होने की वजह से अपने पैसे से सड़के खुलवा रहे हैं। जिसमें जेसीबी और एलएनटी मशीनें, दानी सज्जनों ने दी। उसमें तेल हम लोग मिलकर डलवा रहे हैं। जिससे रास्ते खुल सकें। लेकिन कांग्रेस के नेता जो सड़कें प्रभावितों के खर्चे पर खुल चुकी हैं उनका बिल अपने नाम पर बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों पर दबाव बना रहे हैं। कुछ नेता तो मुख्यमंत्री के खासम –खास हैं। इससे ज्यादा शर्म की और कोई बात नहीं हो सकती है।

    जय राम ठाकुर ने कहा कि सरकार पूरी तरीके से नाकाम है और सड़के खुलवाने में फेल है। इसके बाद हमने लोगों से अपील करके डीजल के खर्चे पर मशीन मांगी थी। दानी सज्जन अपनी जेसीबी और एलएनटी मशीनें  दे रहे हैं। लेकिन कांग्रेस के नेता यहां भी आपदा में अवसर ही तलाश रहे हैं। सबसे हैरानी  की बात यह है कि जिस देजी गांव में 11 लोगों की मौत हो गई है वहां पर एक महीने बाद भी लोक निर्माण विभाग जेसीबी मशीनें नहीं भेज पाया है। वहां भी हम लोगों ने आपसी सहयोग से जेसीबी मशीनें लगवाई हैं। उसके बाद भी कांग्रेस के नेताओं इस तरह की शर्मनाक हरकतें जारी है।

    जयराम ठाकुर ने कहा कि आपदाग्रस्त पूरा इलाका ही पुष्प उत्पादन, कृषि उत्पादन और बागवानी निर्भर करता है। और यह सारी उत्पाद एक निर्धारित समय अवधि में मंडियों  तक पहुंचने होते हैं। देर होने से पूरा का पूरा उत्पाद नष्ट हो जाता है। सड़के बंद होने की वजह से लोग अपना उत्पाद बाजार तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। आज ही बाजार ने पहुंचने से सड़ चुके उत्पाद को फेंकने का एक मामला सामने आया है। आपदा प्रभावितों के लिए यह दोहरी मार है। एक तरफ आपदा की वजह से भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है तो दूसरी तरफ सरकार की नाकामी की वजह से।

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वर्तमान सरकार हर दिन कोई ना कोई नया कारनामा करती है। इस बार भी सरकार ने चार दिन की लगातार कैबिनेट बैठक रखी। एक दिन में भी की जा सकती थी। जितने भी एजेंडे थे सुबह से शाम तक बैठकर उन्हें निपटाना था।  सबसे हैरानी की बात यह है कि इन मैराथन मीटिंग से प्रदेश को क्या मिला? सैकड़ो की संख्या में संस्थान बंद हुए। रोजगार रोजगार के लिए कोई नीति नहीं लाई गई। सरकार अपने उसी पुराने ढर्रे पर चल रही है। जो मित्रों और सहयोगियों के लिए समर्पित है।

  • हिमालया एन.जी.ओ व लघु उद्योग संघ हिमाचल हुए छात्रों से रुबरु

    हिमालया एन.जी.ओ व लघु उद्योग संघ हिमाचल हुए छात्रों से रुबरु

    हमीरपुर के गौतम कालेज में कैरियर काऊंसलिंग के सैमीनार

    छात्रों को बीबीएन के उद्योगों में समायोजित करने पर हुई चर्चा-डिंपल

    बच्चों को बददी के इंडस्ट्रियल विजिट में करेंगे सहयोग-कंसल

    बद्दी: मिशन रोजगार हिमाचल के तहत प्रदेश के एम.एस.एम.ई सैक्टर के सबसे बडे उद्योग संगठन लघु उद्योग संघ और बददी की हिमालया जनकल्याण समिति ने सयुंक्त तत्वाधान में हमीरपुर के गौतम कालेज में कैरियर काऊंसलिंग और रोजगार मेले का आयोजन किया। इस सैमीनार में उपरोक्त संगठनों की टीमों ने अलग अलग संकायों एमबीए, नर्सिंग, एम.एस.सी व बी.फार्मा में अंतिम साल की कक्षाओं में जाकर छात्रों का मार्ग दर्शन किया और उनके सवालों के जबाव दिए। लघु उद्योग संघ हिमाचल प्रदेश के चेयरमैन राजीव कंसल ने छात्रों को व्यापार के तरीके बताए और कहा कि किस प्रकार हम उद्यमी बन सकतेे हैं और किस प्रकार अपना ट्रेड स्थापित कर सकते हैं। हिमालया जनकल्याण समिति की उपाध्यक्ष डिंपल परमार ने एमबीए के छात्रों को बताया कि उनके लिए बददी बरोटीवाला नालागढ़ उद्योगो में किस किस प्रकार की रोजगार व एचआर मैनेजर बनने की संभावनाएं है। उन्होने कहा कि हम जिस भी क्षेत्र में काम करें उसमें एक में अपनी विशेषज्ञता हासिल करें और अपने लक्ष्य पर फोक्स करें।

    क्योरटैक फार्मा गु्रप कंपनी बददी के मैनेजर शांति स्वरुप गौतम ने बी फार्मा के छात्रों को बददी बरोटीवाला के दवा कारखानों में रोजगार की संभावनाओं से अवगत कराया और कहा कि प्रदेश में लगभग 700 फार्मा उद्योग है जिसमें से बीबीएन में चार सौ कारखाने स्थापित है। उन्होने कहा कि बीफार्मा की हिमाचल के कारखानों में बहुत जरुरत रहती है। हमें छोटे से शुरु करना होता है और धीरे धीरे सीखते हुए हम बडे पदों पर पहुुंच सकते हैं। कारपोरेट कैरियर सर्विस की सुषमा ठाकुर ने कहा कि बददी जैसे इंडस्ट्रियल एरिया में आकर ही में हमें पता चलता है कि कैसे यहां पर काम होता है और किस प्रकार यहां पर प्रति वर्ष 40 हजार करोड की दवाईयों के निर्माण की टर्नओवर होती है।

    छात्रों को दिया बददी इंडस्ट्रियल विजिट पर आने का निमंत्रण-डा रणेश राणा

    गौतम कालेज के विभिन्न संकायों में कैरियर काऊंसलिंग व जीवन दर्शन तथा संघर्ष से जुडे टिप्स देने के बाद मिशन रोजगार हिमाचल के प्रदेश संयोजक डा. रणेश राणा ने कालेज प्रबंधन से कहा कि वो हर ट्रेड के बच्चों को सिलसिले वार बददी इंडस्ट्रियल एरिया में शैक्षणिक भ्रमण पर भेजें ताकि उनको पर्याप्त एक्सपोजर मिल सके। हमीरपुर से बददी आने के बाद छात्रों को फार्मा व अन्य प्रतिष्ठित उद्योगों का भ्रमण करवाकर यहां के वर्क कल्चर से रुबर करवाया जाएगा। इस अवसर पर गौतम कालेज के डा निशांत भाटिया, डा विनय , ऋतु शर्मा, डा. नीरु कौशल, मिस निशा के अलावा अलग विषयों के प्रोफेसर उपस्थित रहे।

  • Immigration fraud का भगोड़ा आरोपी Mumbai Airport से गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Immigration fraud का भगोड़ा आरोपी Mumbai Airport से गिरफ्तार, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: विदेश भेजने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले वॉन्टेड आरोपी को पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी विक्रमजीत सिंह 48 निवासी जालंधर पासपोर्ट बदलकर केन्या भागने की फिराक में था। ललडू क्षेत्र की लैहली पुलिस चौकी इंचार्ज अमनदीप सिंह ने बताया कि विक्रमजीत सिंह के खिलाफ पंजाब के चार जिलों में 6 से 7 केस दर्ज हैं। इनमें ज्यादातर केस इमिग्रेशन फ्रॉड से जुड़े हैं।

    आरोपी के खिलाफ पहला मामला वर्ष 2023 में लालडू थाने में दर्ज हुआ था, जिसमें उसने एक पूर्व फौजी निरमैल सिंह से उसके बेटे को कनाडा भेजने के नाम पर 25 लाख रुपये की ठगी की थी। आरोपी हर बार एक जिले में केस दर्ज होने के बाद दूसरे जिले में शिफ्ट हो जाता था ताकि पुलिस की पकड़ से दूर रह सके। उसकी पत्नी करमजीत कौर और बेटा पहले ही केन्या पहुंच चुके हैं। पुलिस को आशंका है कि आरोपी भी वहीं भागने की तैयारी में था। पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है।

  • क्या सच में 2 August को लग रहा है साल का बड़ा Solar Eclipse? जानें पूरी सच्चाई

    क्या सच में 2 August को लग रहा है साल का बड़ा Solar Eclipse? जानें पूरी सच्चाई

    धर्म: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण को एक जरुरी खगोलीय घटना माना जाता है फिर चाहे वो चंद्र ग्रहण हो या फिर सूर्य ग्रहण। पूरी दुनिया के ज्योतिष विद्वानों और वैज्ञानिकों की नजर ग्रहण पर होती है क्योंकि इसका हमारे जीवन में गहरा असर होता है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर सूर्य ग्रहण को लेकर काफी खबरें वायरल हो रही हैं। इसमें कहा जा रहा है कि 2 अगस्त 2025 को 100 सालों में पहली बार लंबा सूर्य ग्रहण लगने वाला है। तो चलिए जानते हैं कि इस बात में कितनी सच्चाई है?

    क्या सच में लगेगा सूर्य ग्रहण?

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों के अनुसार, 2 अगस्त को सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण लगेगा। इस दौरान 2 मिनट के लिए सूर्य बिल्कुल गायब हो जाएगा और दुनिया में अंधेरा फैल जाएगा वहीं इस बात में कोई भी सच्चाई नहीं है। 2 अगस्त को कोई सूर्य ग्रहण नहीं लगेगा। 2 अगस्त को सूर्य ग्रहण की खबर में कोई भी सच्चाई नहीं है और यह खबर पूरी तरह से झूठी है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान (ISRO) और नासा की ऑफिशियल कैलेंडर के अनुसार, 2 अगस्त 2025 को किसी भी तरह का आंशिक या पूर्ण सूर्य ग्रहण नहीं लगेगा।

    इस दिन लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण

    साल 2025 में दो सूर्य ग्रहण लगने हैं। पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को लग चुका है वहीं दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 को लगेगा जो कि आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। फेक खबरों के अनुसार, 2 अगस्त 2025 को सबसे लंबा सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह पूरी तरह से गलत खबर है। सच्चाई तो यह है कि सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण इस साल नहीं बल्कि 2 अगस्त 2027 में लगेगा। इस दौरान 6 मिनट के लिए सूरज गायब हो जाएगा और धरती पर पूरा अंधकार छा जाएगा।
  • ऊना के दीपक सोनी ने टीवी रियलिटी शो ‘एसजीटी हुनर का रंग – सीज़न 3’ के सेमीफाइनल में बनाई जगह

    ऊना के दीपक सोनी ने टीवी रियलिटी शो ‘एसजीटी हुनर का रंग – सीज़न 3’ के सेमीफाइनल में बनाई जगह

    उपायुक्त ने दी शुभकामनाएं
    ऊना/सुशील पंडित: ऊना जिले के पंजोआ लडोली निवासी दीपक सोनी ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए ईश्वर टीवी चैनल पर आने वाले रियलिटी शो ‘एसजीटी हुनर का रंग – सीज़न 3’ के गायन वर्ग में सेमीफाइनल राउंड के लिए चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है।
    इस उपलब्धि पर उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने दीपक सोनी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उपायुक्त ने कहा कि दीपक की यह सफलता न केवल उनके व्यक्तिगत प्रयासों और प्रतिभा का परिणाम है, बल्कि यह पूरे ऊना जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि दीपक की लगन और संगीत में निपुणता निश्चित रूप से जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उपायुक्त ने आशा व्यक्त की कि दीपक आगामी राउंड्स में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऊंचाइयों को छूएंगे और जिले को गौरवान्वित करेंगे। उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से भी दीपक को भविष्य के राउंड्स के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी।
  • Punjab News: 2 गाड़ियों में हुई भीषण टक्कर में 2 की मौत, वाहनों के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 गाड़ियों में हुई भीषण टक्कर में 2 की मौत, वाहनों के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले के गांव लेली वाला के पास दर्दनाक सड़क हादसा होने की घटना सामने आई है। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि घटना में 4 लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मिली जानकारी के अनुसार, गांव खरचियां का रहने वाला परिवार अपने रिश्तेदारों से मिलकर वापस अपने गांव खलची कदीम आ रहा था।

    वहीं दूसरी तरफ अमृतसर की ओर से आ रहे वाहन चालक अपने गांव की तरफ जा रहे थे। लेली वाला के पास दोनों गाड़ियां आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में दोनों गाड़ियों के एक-एक सवार की मौत हो गई, जबकि कुल 4 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद फिरदकोट मेडिकल में रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान गुरमीत सिंह और मनी के रूप में हुई है।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत से घायलों को बाहर निकाला और उन्हें सिविल अस्पताल फिरोजपुर में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें फिरदकोट मेडिकल में रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जो भी इसमें दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

  • Wrinkles का कारण बनेगी आपकी Skin की फिजिक्स, Study में खुलासा

    Wrinkles का कारण बनेगी आपकी Skin की फिजिक्स, Study में खुलासा

    ब्यूटी: जब झुर्रियों की बात आती है तो लोगों के दिलों दिमाग में सबसे पहले एक ही चीज आती है और वो है बढ़ती हुई उम्र। बहुत से लोगों का यह मानना होता है कि झुर्रियां सिर्फ उम्र बढ़ने या धूप में ज्यादा समय बिताने के कारण होती हैं परंतु अब एक हाल ही में बिंगहैमटन यूनिवर्सिटी में हुई रिसर्च में यह सामने आया है कि झुर्रियां स्किन के शारीरिक व्यवहार के चलते होती हैं। इसमें रिसर्चर्स ने 16 से 91 साल के लोगों के स्किन सैंपल्स की जांच भी की। उन्होंने पाया कि उम्र बढ़ने के साथ स्किन पहले की तरह बराबर खिंचती और सिकुड़ती नहीं है बल्कि साइड की ओर ज्यादा खिंचती है और जब त्वचा रिलैक्स होती है तो भी हल्का स्ट्रेस बना रहता है। जब यह खिंचाव बहुत ज्यादा बढ़ने लगता है तो स्किन सिकुड़कर झुर्रियां बन जाती हैं। इसी साल जुलाई में जर्नल ऑफ द मैकेनिकल बिहेवियर ऑफ बायोमेडिकल मैटेरियल्स में छपी हुई स्टडी ये साबित करती है कि झुर्रियों का मुख्य कारण फिजिक्स है। वहीं उम्र बढ़ने और धूप के कारण होने वाला डैमेज इनको और तेज कर देता है।

    बढ़ती उम्र के साथ कम होती है इलास्टिसिटी

    वैज्ञानिकों ने स्किन सैंपल्स को टेंसोमीटर नाम की एक मशीन में रखा ताकि इस बात पर रिसर्च हो की वो कैसे खिंचते हैं। उन्होंने यह भी देखा कि जब आपकी उम्र कम होती है तो आपकी स्किन आसानी से खिंचती है और आसानी से अपने ओरिजनल साइज में आ जाती है हालांकि यदि आपकी उम्र ज्यादा है तो स्किन अनइवेनली सिकुड़ जाती है इससे अंदर खिंचाव पैदा होने लगता है और आखिर में स्किन मुड़ ही जाती है बिल्कुल ऐसे ही जैसे कागज मुड़ने पर सिलवटें पड़ जाती हैं। इस मुड़ने के प्रोसेस को बकलिंग कहते हैं। यह इसलिए होता है क्योंकि उम्र बढ़ने के साथ स्किन की इलास्टिसिटी कम हो जाती है और कोलेजन फाइबर कमजोर होकर ढीले होने लगते हैं इससे स्किन पर परमानेंट सिलवटें और झुर्रियां दिखने लगती हैं। ऐसे में जब त्वचा सूर्य के किरणों के अंतर्गत आती है तो झुर्रियां जल्दी नजर आती हैं। यूवी किरणें कोलेजन और इलास्टिन को नुकसान पहुंचा देती हैं। येे वो प्रोटीन होते हैं जो स्किन को मजबूत और लचीला बना देते हैं। इसका नतीजा यहां यह होता है कि धूप में ज्यादा समय बिताने वाले युवाओं में भी उम्र के पहले झुर्रियां पड़ने लगती हैं। सिर्फ यही कारण है कि बाहर काम करने वाले किसानों के चेहरे पर अक्सर घर के अंदर काम करने वालों के मुकाबले में ज्यादा झुर्रियां दिखती हैं।

    कैसे दूर करें चेहरे की झुर्रियां?

    ज्यादातर लोग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स कोलेजन बढ़ाने या फिर अपनी त्वचा को हाइड्रेट रखने पर ध्यान देने लगते हैं परंतु रिसर्च के अनुसार, आपकी स्किन का स्ट्रेस कम करना चाहिए। वैज्ञानिक अब माइक्रोमेश पैच का टेस्ट कर रहे हैं जो स्किन के खिंचाव को बराबर करेंगे। वहीं रिसर्चर्स ऐसे पेप्टाइट्स पर काम कर रहे हैं जो त्वचा सेल्स को उनके फाइबर्स को फिर से सीधी लाइन लगाने में मदद करेंगे। इससे स्किन की इलास्टिसिटी और मजबूती बढ़ेगी। इन नए तरीकों को टारगेट करके झुर्रियों का असली कारण यानी की स्किन का स्ट्रेस कम करना है ताकि झुर्रियां सिर्फ छिपने की जगह उनकी बनने की प्रक्रिया कम की जा सके।      
  • Punjab News: 2 पक्षों में हुई झड़प में चली गोलियां, दर्जन भर हमलावारों ने तोड़ी कार, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 पक्षों में हुई झड़प में चली गोलियां, दर्जन भर हमलावारों ने तोड़ी कार, देखें वीडियो

    फरीदकोटः शहर के अंदर गोलियां चलने का सिलसिला लगातार जारी है। कुछ दिन पहले भी जिले के थाना सदर के सामने कुछ लोगों द्वारा फायरिंग करने की घटना सामने आई थी। वहीं आज फिर से गोलियां चलने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि दो पक्षों के आपसी रंजिश के कारण विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष द्वारा गोलियां चलाई गई। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर कोटकपुरा रोड पर गुरलीन सिंह नामक एक समूह का सदस्य कार में सवार होकर जा रहा था। इस दौरान उस पर 10 से 15 लोगों ने हमला कर दिया।

    Click Here To Watch Video

    इस हमले के दौरान उसकी कार को बुरी तरह तोड़-फोड़ दिया गया और साथ ही हमलावरों ने उस व्यक्ति पर फायरिंग भी की। फिलहाल मिली जानकारी के अनुसार कार सवार ने अपनी रक्षा में जवाबी फायरिंग भी की, लेकिन इस मामले में पुलिस अभी तक कोई स्पष्ट बयान नहीं दे रही है। घटना के बाद डीएसपी तिरलोचन सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा मामले की जांच की जा रही है। हमले में दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    पुलिस का दावा है कि इस घटना में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही जिन हथियारों का इस्तेमाल किया गया, उन्हें भी जल्द बरामद किया जाएगा। दूसरी ओर, शहरवासियों ने बताया कि यह भीड़-भाड़ वाला इलाका है और कोटकपुरा जाने वाली एक मुख्य सड़क है, जिस पर हमेशा आवागमन चलता रहता है। अगर यहां ऐसी घटना होती है तो किसी भी व्यक्ति को आते-जाते गोली लग सकती थी। उन्होंने कहा कि पुलिस शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है।