Blog

  • Punjab News: Gangland बना इलाका, Immigration मालिक पर बदमाशों ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो

    Punjab News: Gangland बना इलाका, Immigration मालिक पर बदमाशों ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले में गोलियां चलने का सिलसिला लगातार जारी है। आज फिर गोलियां चलने के दौरान इलाका गैंगलैंड में तबदील हो गया। दरअसल, हमलावरों ने इमीग्रेशन सेंटर के मालिक पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल बन गया। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। इस हादसे में इमीग्रेशन सेंटर के मालिक के बाजू में गोली लगी है। घायल इमिग्रेशन मालिक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    पुलिस को शकी मामला लग रहा है। घायल व्यक्ति की पहचान राहुल कक्कड़ के रूप में हुई है। बता दें कि इससे पहले जिले में बदमाशों द्वारा डॉक्टर की क्लीनिक में घुसकर डॉक्टर पर गोलियां चलाई गई थी। अभी यह मामला थमा नहीं था कि अब इमिग्रेशन सेंटर के मालिक पर गोलियां चलाई गई। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि घायल राहुल अपाहिज है। घटना के दौरान जब हमलावरों ने उस ऊपर गोलिया चलाई, उस समय वह एक्टिवा पर सवार होकर किसी काम के सिलसिले से जा रहा था। मौके पर पहुंचे एसएसपी भूपिंदर सिंह द्वारा घटना स्थल का जायजा लिया जा रहा है।

    जिस स्थान पर यह वारदात हुई है वहां कोई सीसीटीवी मौजूद नहीं है। पुलिस अब उस रास्ते के दोनों चौकों में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। बताया जा रहा हैकि पुलिस को घटना स्थल से एक खोल भी बरामद हुआ है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है कि आखिरकार वह खोल किस पिस्टल का है, जिससे हमलावरों ने राहुल कक्कड़ पर गोली चलाई, इसकी पुलिस जांच कर रही है। हालांकि, इस मामले की पुलिस कई एंगलों से जांच कर रही है कि हमलावरों ने जो गोली राहुल कक्कड़ पर चलाई है, वह काफी नजदीक से चली है, इसलिए पुलिस इस मामले को शक की नजर से भी देख रही है।

  • Punjab News: 11वीं की छात्रा ने लगाए युवक पर छेड़छाड़ और जबरन कार में बैठाने के आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: 11वीं की छात्रा ने लगाए युवक पर छेड़छाड़ और जबरन कार में बैठाने के आरोप, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब के जिला मोगा के गांव दारापुर में जट्ट परिवार से संबंधित एक लड़के की ओर से SC भाईचारे की नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित लड़की के मुताबिक कई बार लड़के ने उसे जबरन अपनी कार में बैठाने का प्रयास किया है। लड़का अक्सर उसे अपना मोबाइल नंबर देने की कोशिश करता था। विरोध करने पर उसे धमकी देता था।

    लड़की ने बताया कि जैसे ही उसने लड़के संबंधी छेड़छाड़ की जानकारी घरवालों को दी तो लड़के ने पंचायत में आकर अपने साथियों सहित चाचा से मारपीट की। इस संबंधी परिजनों की ओर से थाना सदर की पुलिस को शिकायत दी गई है। वहीं परिजनों का कहना है कि दोषी लड़के के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय उन्हें तंग परेशान किया जा रहा है। घटना 11 जुलाई की है, लेकिन मामला हाइलाइट होने के बाद पुलिस ने इस संबंधी 30 जुलाई को पोक्सो एक्ट के अधीन मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

    लड़की के रिश्तेदारों ने बताया कि पीड़ित 11वीं कक्षा की छात्रा है। जब भी वह स्कूल आती जाती है, तो रास्ते में उसे जट्ट परिवार से संबंधित लड़का बेअंत सिंह जबरन अपना मोबाइल नंबर देने की कोशिश करता है। इसके अलावा कई बार बेअंत सिंह द्वारा लड़की को जबरन उसका हाथ पकड़ कर अपनी गाड़ी में बैठने का प्रयास भी किया गया है। पीड़ित पक्ष ने संबंधित थाना सदर की पुलिस द्वारा इस संबंधी लड़के वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय उल्टा उन्हें परेशान करने के आरोप लगाए हैं। जिसके चलते उन्होंने इंसाफ की गुहार लगाई है।

    इधर, संबंधित थाना सदर के प्रभारी गुरसेवक सिंह ने बताया कि 11 जुलाई को दोनों पक्षों में लड़ाई हुई थी। दोनों पक्ष सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि लड़की के चाचा गुरतेज के बयानों पर अगली कानूनी कार्रवाई को अमल में लाया जा रहा है। फिलहाल लड़के के खिलाफ पोक्सो एक्ट के अधीन मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • Jalandhar News: महिला कांस्टेबल Baljeet Kaur ने विदेश में चमकाया नाम, हुआ जोरदार स्वागत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: महिला कांस्टेबल Baljeet Kaur ने विदेश में चमकाया नाम, हुआ जोरदार स्वागत, देखें वीडियो

    1. जालंधरः वियतनाम में आयोजित 9वीं एशियन चैंपियनशिप में एस.बी.एस. नगर की महिला कांस्टेबल बलजीत कौर, जो इस समय सेंटर स्पोर्ट्स पी.ए.पी. हेडक्वार्टर जालंधर में तैनात ने सिल्वर मेडल जीतकर देश और प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि पर न सिर्फ उनके परिजन, बल्कि पूरा क्षेत्र गर्व महसूस कर रहा है। इस दौरान उनकी बच्ची भी बहुत खुश नजर आई और मां की इस उपलब्धि पर उनके उपर फूल बरसाती हुई नजर आई। इस गौरवशाली अवसर पर पंजाबी कलाकार गुलजार लाहौरिया भी उपस्थित थे। उन्होंने बलजीत कौर को बधाई दी और उनकी उपलब्धि को पंजाब के युवाओं के लिए प्रेरणा बताया।
    (more…)
  • AIIMS के डॉक्टरों ने की हड़ताल, OPD-Emergency सेवाएं ठप्प, देखें वीडियो

    AIIMS के डॉक्टरों ने की हड़ताल, OPD-Emergency सेवाएं ठप्प, देखें वीडियो

     MLA के खिलाफ FIR की मांग

    पटना: बिहार की राजधानी पटना में एम्स अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर अचानक हड़ताल पर चले गए। अस्पताल स्टाफ ने शिवहर से विधायक चेतन आनंद पर सुरक्षाकर्मियों से मारपीट करने और रेजिडेंट डॉक्टर को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। हड़ताल की वजह से पटना एम्स में शुक्रवार को सुबह 9 बजे से ओपीडी से लेकर इमरजेंसी सेवा तक ठप हो गया है। डॉक्टरों का आरोप है कि बाहुबली आनंद मोहन और सांसद लवली आनंद के विधायक बेटे चेतन आनंद ने मारपीट की है। आरोप है कि चेतन आनंद ने एम्स के सुरक्षाकर्मियों और डॉक्टरों के साथ मारपीट की है।

    पटना के एम्स अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर शुक्रवार को अचानक काम पर नहीं आए। उन्होंने अनिश्चितकालीन हड़ताल कर दी। डॉक्टरों का कहना है कि शिवहर के विधायक चेतन आनंद ने अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट की। डॉक्टरों का यह भी आरोप है कि विधायक ने एक रेजिडेंट डॉक्टर को जान से मारने की धमकी दी। डॉक्टरों ने मांग की है कि चेतन आनंद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। वहीं, विधायक चेतन आनंद ने फुलवारी थाने में एम्स के स्टाफ पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

    इससे माहौल और भी तनावपूर्ण हो गया है। पटना एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) ने अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में हड़ताल की जानकारी दी गई है। डॉक्टरों का कहना है कि 30 जुलाई को रात लगभग 11 बजे ट्रॉमा सेंटर में मारपीट हुई थी। डॉक्टरों का आरोप है कि विधायक चेतन आनंद, उनकी पत्नी डॉ. आयुषी सिंह और उनके गार्ड जबरदस्ती अस्पताल में घुस आए। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट की और हथियार लहराते हुए ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों को जान से मारने की धमकी दी।

    डॉक्टरों का कहना है कि इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। उन्होंने एम्स प्रशासन पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि प्रशासन स्टाफ की सुरक्षा के लिए कुछ नहीं कर रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि इस घटना के बाद से वे डरे हुए हैं और खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं। रेजिडेंट डॉक्टरों ने कहा है कि जब तक विधायक चेतन आनंद, उनकी पत्नी और गार्ड के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं होती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे इमरजेंसी सेवा भी बंद कर देंगे। डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें डर लग रहा है और वे चाहते हैं कि अस्पताल में सुरक्षा बढ़ाई जाए।

  • Punjab News: हादसे का शिकार हुई तेज रफ्तार थार, सरपंच के बेटे सहित 2 की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: हादसे का शिकार हुई तेज रफ्तार थार, सरपंच के बेटे सहित 2 की मौत, देखें वीडियो

    होशियारपुर: माहिलपुर-फगवाड़ा रोड पर गांव पालदी में भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जहां देर रात थार गाड़ी के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में ढाडा खुर्द के सरपंच के इकलौते बेटे समेत दो युवकों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि थार गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

    मौके पर गांव ढाडा खुर्द के एक युवक को सिविल अस्पताल होशियारपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, दूसरे गांव मुखो मजारा के युवक को सिविल अस्पताल माहिलपुर लाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे होशियारपुर के किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    वहां से फिर उसे लुधियाना भेज दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। बताया गया है कि ये दोनों 18 साल के युवक माहिलपुर से गांव ढाडा खुर्द जा रहे थे और 12वीं कक्षा में पढ़ते थे। थाना माहिलपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

     

     

  • Punjab News: इस गांव में Love Marriage पर लगी रोक, पंचायत ने किया मता पास, देखें वीडियो

    Punjab News: इस गांव में Love Marriage पर लगी रोक, पंचायत ने किया मता पास, देखें वीडियो

    मोहालीः एक गांव मानकपुर शरीफ की पंचायत ने एक मता पास किया है। जिसमें अगर कोई लड़का-लड़की आपस में बिना परिवार की मर्जी के लव मैरिज या कोर्ट मैरिज करता है तो उसका पूरे गांव में बायकाट किया जाएगा। उक्त लड़का-लड़की को गांव या आसपास के इलाके में रहने की अनुमति भी नहीं दी जाएगी। पूरे गांव वालों की ओर से उसका बहिष्कार किया जाएगा। मते में यह भी बताया गया है कि अगर को भी व्यक्ति उसकी मदद करता पाया गया तो उसके खिलाफ भी पंचायत द्वारा कार्रवाई की जाएगी।

    गांव में गणमान्यों ने बताया कि उनके गांव में एक परिवार से लड़का-लड़की ने आपस में भागकर लव मैरिज करवा ली है। जिसके बाद गांव में किसी भी तरह का को माहोल तनावपूर्ण न हो उसको ध्यान में रखते यह मता पास किया गया है। मता पास करने से पहले पूरे गांव वालों की राय ली गई है। जिसके बाद पूरी सहमति से फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि आगे ऐसी घटनाएं न हो इसे रोकने के लिए यह फैसला लिया गया है। अगर कोई इसके विरोध में जाकर शादी करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। उसका पूरे गांव में बहिष्कार किया जाएगा और गांव में नहीं रहने दिया जाएगा। शादी करवाने वाले जोड़े के परिवार को गांव में रहने की अनुमति होगी।

  • विवादों में घिरी Payal Malik धार्मिक सजा पूरी करने पहुंचीं हरिद्वार, मांगी माफी, देखें वीडियो

    विवादों में घिरी Payal Malik धार्मिक सजा पूरी करने पहुंचीं हरिद्वार, मांगी माफी, देखें वीडियो

    हरिद्वारः हरियाणा के यूट्यूबर अरमान मलिक की पत्नी पायल मलिक को हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने के मामले में लगातार चर्चा में है। हालांकि पायल मलिक हाल ही में पटियाला और मोहाली के काली माता मंदिरों में भी माफी मांग चुकी हैं। जहां उसे धार्मिक सजा सुनाई गई थी। दरअसल, पायल मलिक ने मां भद्रकाली के रूप में वीडियो अपलोड किया था। इसके लिए पायल मलिक को मोहाली के काली माता मंदिर में धार्मिक सजा सुनाई गई थी। जिसमें धार्मिक सजा के तहत वह 7 दिन तक मंदिर में साफ-सफाई करेंगी, 8वें दिन कंजक पूजन करेंगी।

    इस धार्मिक सजा को पूरी करने के दौरान उनके पति अरमान मलिक और परिवार के सदस्य हर वक्त साथ रहे। धार्मिक सजा पूरी करने के बाद पायल मलिक अब संतों की शरण में पहुंच गई हैं। मां काली के वेश में वीडियो बनाने के विवाद के बाद उन्होंने उत्तराखंड के हरिद्वार में जाकर निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी से मिलकर माफी मांगी और पूजा-पाठ किया। पायल ने कहा कि उनका मकसद धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। वहीं, बढ़ते विवादों के चलते अरमान मलिक ने कहा कि वे अंदर से टूट गए थे और परिवार पंजाब छोड़ने की तैयारी कर रहा था। दरअसल, पायल मलिक वीडियो में मां काली के वेश में नजर आईं।

    उन्होंने चेहरे पर काले रंग का मेकअप किया हुआ था, सिर पर मुकुट पहना था, गले में नींबू की माला डाली हुई थी और हाथ में त्रिशूल लिया हुआ था। वीडियो में वह सोफे पर बैठी दिखीं। जब यह वीडियो वायरल हुआ तो शिवसेना हिंद के राष्ट्रीय महासचिव दीपांशु सूद ने मोहाली के थाना ढकोली के प्रभारी को शिकायत दी। उन्होंने शिकायत में लिखा- पायल मलिक ने वीडियो में मां काली के स्वरूप को असंवेदनशील और अशोभनीय तरीके से प्रस्तुत किया, जिससे सनातन धर्म मानने वालों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। मामला तूल पकड़ने लगा तो 26 जुलाई को पायल मलिक की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद परिवार ने उन्हें गंभीर हालत में मोहाली के एक नामी अस्पताल में भर्ती कराया।

    हालांकि, स्वास्थ्य में सुधार होते ही वह फिर मोहाली के काली माता मंदिर पहुंचीं और धार्मिक सेवा पूरी की। सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के बाद भी जब कुछ लोग जानबूझकर इस मामले को तूल देने लगे, तो अरमान मलिक बेहद मायूस हो गए। उन्होंने कहा कि वे अंदर से टूट चुके हैं। अरमान मलिक ने बताया कि उनका मूल निवास हरियाणा के हांसी में है, लेकिन वे खुशहाली और समृद्धि की तलाश में पंजाब शिफ्ट हुए थे। अब यहां बने हालात को देखते हुए उन्हें दूसरी जगह जाने का विचार करना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि वे हिंदू हैं और पूरी तरह सनातन धर्म का पालन करते हैं।

  • Punjab News: अब Gangster Sunny Nai को भी प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस, इस मामले में होगी पूछताछ

    Punjab News: अब Gangster Sunny Nai को भी प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस, इस मामले में होगी पूछताछ

    लुधियानाः पाकिस्तान में छिपे खालिस्तानी आतंकवादी हरिंदर सिंह रिंदा के सहयोगी और रिंकल हत्याकांड के मुख्य आरोपी कुख्यात गैंगस्टर सन्नी नाई को लुधियाना पुलिस बठिंडा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। इससे पहले पुलिस गैंगस्टर अमरीक सिंह उर्फ विक्की मराडो को भी होशियारपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। दोनों गैंगस्टरों से पुलिस राजगुरु नगर निवासी टूर एंड ट्रैवल फर्म के मालिक मंजीत सिंह को 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगने के मामले पूछताछ कर रही है। दोनों के बयान क्रॉस चैक किए जा रहे है। माना जा रहा है कि सन्नी ने ही मंजीत को रंगदारी के लिए कॉल किया था। इससे पहले, रंगदारी मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ 16 जुलाई, 2025 को सदर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि 31 मई से 8 जून के बीच उसे अंतरराष्ट्रीय नंबरों से कई धमकी भरे कॉल आए और खुद को गैंगस्टर गोपी लाहौरिया बताने वाले कॉलर ने शुरुआत में 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी और जब शिकायतकर्ता ने राशि नहीं दी, तो बाद में मांग घटाकर 10 लाख रुपए कर दी। कॉल करने वाले ने शिकायतकर्ता और उसके परिवार को पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। चूंकि गैंगस्टर विक्की मराडो पर भी इसी रंगदारी मामले में मामला दर्ज था, इसलिए अब सन्नी नाई को भी इसी मामले में नामजद किया गया है। आगे की जांच में, पुलिस यह भी पता लगाना चाहती है कि क्या सनी और मराडो अलग-अलग जेलों में बंद होने के बावजूद रंगदारी या अन्य अपराधों को अंजाम देने के लिए एक-दूसरे के संपर्क में थे। सन्नी को बठिंडा जेल से लाया गया था क्योंकि राजगुरु निवासी को 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगने के कॉल में उसकी भूमिका संदिग्ध थी। पुलिस अब यह भी पता लगाएगी कि क्या उसने कारोबारी को 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगने के लिए कॉल किया था। पुलिस यह भी जांच करेगी कि क्या सनी और विक्की मराडो अलग-अलग जेलों से एक-दूसरे के संपर्क में कैसे हैं।

    आरोपी 10 से अधिक केसों में है नामजद

    सन्नी पर लगभग एक दर्जन अपराध के मामले दर्ज हैं, जिनमें 19 जून, 2019 को भाजपा कार्यकर्ता रिंकल खेड़ा की हत्या, हत्या का प्रयास, 5.80 लाख रुपए की लूट आदि शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, सनी कथित तौर पर पाकिस्तान में रह रहे खालिस्तानी आतंकवादी हरिंदर सिंह रिंदा का सहयोगी बताया जा रहा है और रिंदा के इशारे पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर रोपड़ पुलिस चौकी को उड़ाने की कोशिश की थी। अप्रैल 2022 में उसकी गिरफ्तारी के बाद, पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में उनके ठिकाने के पास एक खाली पड़े कुएं में उनके द्वारा छिपाया गया एक टिफिन बम भी बरामद किया था। विस्फोट मामले में इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने यह जानकारी साझा की थी।
  • Mandi–Kullu NH पर हुई लैंडस्लाइड, मलबे में दबी गाड़ी, रास्ता बंद, देखें वीडियो

    Mandi–Kullu NH पर हुई लैंडस्लाइड, मलबे में दबी गाड़ी, रास्ता बंद, देखें वीडियो

    मंडीः कीरतपुर-मनाली फोरलेन एक बार फिर प्राकृतिक आपदा की चपेट में आता दिख रहा है। मंडी से कुल्लू की ओर जा रही फोरलेन सड़क कैंची मोड़ से कुछ आगे मगर नाले के पास दोबारा धंसने लगी है। वहीं मनाली में सुबह से बारिश हो रही है। नेशनल हाईवे मंडी- मनाली पंडोह कैंची मोड़ के पास लैंड स्लाइड होने से एक गाड़ी भूस्खलन के चपेट में आ गई। मंडी–कुल्लू एनएच पर कैंची मोड़ (पंडोह) के पास भूस्खलन से सड़क को हुए भारी नुकसान के कारण रास्ता बंद कर दिया गया है।

    वहीं मरम्मत का कार्य जारी है। भारी वाहनों को नगचला और झीरी के खुले स्थानों पर रोका जा रहा है। हालांकि हल्के वाहनों (LMVs) के लिए कमांद–कटौला वैकल्पिक मार्ग खुला है। मौसम विभाग ने 5 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। इनमें कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर शामिल हैं। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि आने वाले दिनों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है। वहीं किन्नौर में रात को हल्की बारिश के बाद पागल नाला व रुनंग नाले में बाढ़ आने से एनएच 5 अवरुद्ध हो गया है।

    सड़क के दोनों तरफ वाहनों कि लंबी कतार लगी है। वहीं प्रदेश में बीते 3 दिन की भारी बारिश से 289 सड़कें और 346 बिजली के ट्रांसफॉर्मर बंद पड़े हैं। ऐसे में मानसून थोड़ा कमजोर पड़ने के बाद आज से इन सड़कों व बिजली की बहाली के काम में तेजी आएगी। शिमला जिले में सबसे अधिक 71% बारिश हुई। यहां सामान्य 320.6 मिमी के मुकाबले 546.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। मंडी जिले में भी 65%अधिक बारिश हुई, जहां सामान्य 558 मिमी के स्थान पर 918.3 मिमी बारिश हुई। हमीरपुर में 33%अधिक बारिश हुई है। यहां सामान्य 442.6 मिमी के मुकाबले 590.1 मिमी बारिश दर्ज की गई।

    कुल्लू में भी 30% अधिक बारिश हुई, जहां 270.9 मिमी के स्थान पर 352.7 मिमी बारिश हुई। सिरमौर और बिलासपुर में 24% अधिक बारिश दर्ज की गई। ऊना में 22%और सोलन में 8% अधिक बारिश हुई। कांगड़ा में 3% अधिक बारिश हुई। हालांकि, कुछ जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। लाहौल-स्पीति में सबसे कम बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 70% कम है। यहां 179.3 मिमी के मुकाबले केवल 53 मिमी बारिश हुई। किन्नौर में 18%और चंबा में 11% कम बारिश दर्ज की गई।

     

     

     

  • Punjab News: चाबियां छीनने और धक्का-मुक्की करने के मामले में Inspector जशनप्रीत के खिलाफ FIR दर्ज

    Punjab News: चाबियां छीनने और धक्का-मुक्की करने के मामले में Inspector जशनप्रीत के खिलाफ FIR दर्ज

    मोहालीः मोहाली की स्थानीय अदालत की ओर से तत्काल एसएचओ आईटी सिटी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश मिलने के तुरंत बाद थाना सोहाना पुलिस ने इंस्पेक्टर जशनप्रीत सिंह के खिलाफ एफआईआर नंबर 197/25 दर्ज कर ली है। इस एफआईआर में इंस्पेक्टर जशनप्रीत सिंह को धारा 115(2), 132 (सरकारी कर्मचारी को ड्यूटी से रोकने के लिए हमला करना या आपराधिक शक्ति का प्रयोग करना), 221 (सरकारी कर्मचारी को ड्यूटी निभाने में बाधा डालना) तथा (बीएनएस) की धारा 304 (खोख) के तहत नामजद किया गया है। फिलहाल इस मामले में इंस्पेक्टर जशनप्रीत सिंह फरार बताए जा रहे हैं।

    अदालत ने पाया कि ड्यूटी पर तैनात एक लोक सेवक के खिलाफ संज्ञेय और असंज्ञेय अपराध किए गए थे और मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया था। यह निर्देश सिविल जज (सीनियर डिवीजन)-सह-अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनीश गोयल के रीडर पवन कुमार की ओर से दायर एक शिकायत के संबंध में जारी किया गया है, जिन्होंने 6 जुलाई, 2025 को हुई घटना की सूचना दी थी।

    शिकायत के अनुसार सिविल जज (सीनियर डिवीजन) की स्थापना के तहत चौकीदार के रूप में तैनात बलजीत सिंह उस समय ड्यूटी पर थे। जब पूर्व मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया को अदालत में पेश किया जाना था। करीब साढ़े 11 बजे इंस्पेक्टर जशनप्रीत कथित तौर पर बलजीत सिंह के पास पहुंचे और राधा स्वामी सत्संग घर के पास का गेट खोलने की मांग की। जब चौकीदार ने इंस्पेक्टर से गेट खोलने से पहले न्यायिक अधिकारियों से अनुमति लेने का अनुरोध किया, तो इंस्पेक्टर ने कथित तौर पर मारपीट कर उससे चाबियां छीन लीं और उसे धक्का दे दिया था।