Blog

  • Punjab News: संदिग्ध परिस्थितयो में 18 वर्षीय लड़की की मौत

    Punjab News: संदिग्ध परिस्थितयो में 18 वर्षीय लड़की की मौत

    लुधियानाः जिले के महाराज नगर इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में लड़की की मौत होगई। मिली जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय लड़की ने रहस्यमय परिस्थितियों में आत्महत्या कर जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं पुलिस द्वारा मृतक लड़की के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

  • Himachal News: मलाहत के युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

    Himachal News: मलाहत के युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

    ऊना/सुशील पंडित: नगर निगम ऊना के अंतर्गत पड़ते गांव मलाहत के युवाओं ने गांव के खेल मैदान की सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाया। इस मौके पर तरूण ठाकुर के नेतृत्व में एक दर्जन युवाओं ने बरसात के मौसम में खेल मैदान में उगने वाली जंगली घास को साफ करके स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर अर्यन , अबू , दिवाश , शिवाश , आशुतोष, जतिन , रिशू , नमन , कनव , अजय आदि युवा उपस्थित रहे।

    इस अवसर पर तरुण ठाकुर ने युवाओं को स्वच्छता की प्रेरित कर नशे से दूर रहने की अपील भी की है। उन्होंने कहा कि पिछले कई सालों से इस खेल मैदान के निर्माण को लेकर गांव के युवाओं में प्रशासन के प्रति रोष है। ऐसे में आज युवा वर्ग ने स्वयं ज़िम्मेदारी लेते हुए मैदान की सफाई कर मैदान की तस्वीर बदलने का प्रयास किया है और आगे उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वच्छता की जागरूक करने की ज़िम्मेदारी हमारी है। हम खेल कूद के माध्यम से युवाओं को नशे से बचाने का काम कर सकते हैं। आगे उन्होंने कहा कि जल्द ही गांव में वो युवा साथियों के साथ मिलकर गांव के अंदर जाकर भी स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करेंगे।

  • Malegaon Blast Case: सभी आरोपी बरी, पीड़ित पक्ष ने जताई नाराजगी

    Malegaon Blast Case: सभी आरोपी बरी, पीड़ित पक्ष ने जताई नाराजगी

    मुंबई: 17 साल तक चल रही मालेगांव बम धमाके की लंबी कानूनी लड़ाई आज आखिर कार खत्म हो चुकी है। 29 सितंबर 2008 में महाराष्ट्र के मालेगांव में हुए बम धमाके के केस में एनआईए की खास अदालत ने आज सभी सात के सात आरोपियों को बरी कर दिया है। कोर्ट के फैसले पर पीड़ित पक्ष ने अब नाराजगी भी जताई है। पीड़ित पक्ष डॉक्टर अंसारी का कहना है कि कोर्ट का फैसला हम मानते हैं परंतु हम आगे जाकर इस मामले में अपील जरुर करेंगे। इस धमाके में कई लोगों की जान गई थी। कई घायल भी हुए थे जिस समय यह ब्लास्ट हुआ था तो जो जख्मी थे उनकी हमने मदद की थी। इंसाफ की लड़ाई अभी चल रही है। इस मामले में बरी होने वालों की यदि बात करें तो बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और सेना के अधिकारी रहे लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित भी शामिल हैं। अदालत का कहना है कि जिस मोटरसाइकिल में धमाका हुआ। उसका मालिकना हक प्रज्ञा ठाकुर से जोड़ने का कोई भी पक्का सबूत नहीं था। इसके अलावा कर्नल पुरोहित समेत बाकी आरोपियों पर लगाए गए आतंकवाद विरोधी कानून के अंतर्गत कार्रवाई करने में भी कानूनी प्रक्रिया की गलतियां मिली है। अदालत से बरी होने के बाद साध्वी प्रज्ञा का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि – मुझे 13 दिनों तक टॉर्चर किया गया है। 17 साल तक आतंकवादी बनाकर अपमानित किया गया। मेरा जीवन बर्बाद कर दिया गया। उनका बयान इस ओर इशारा करता है कि उन्होंने इस पूरे केस में राजनीति से प्रेरित माना है।

    कैसे हुआ मालेगांव बम धमाका?

    29 सितंबर 2008 को मालेगांव में एक मोटरसाइकिल में विस्फोट हुआ था। इसमें 6 लोगों की मौत और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। जांच पहले महाराष्ट्र एटीएस ने की थी परंतु 2011 में केस को एनआईए के हवाले कर दिया गया। इस केस का ट्रायल 2018 में शुरु हुआ था। इस दौरान 323 गवाहों में से 34 गवाह अपने बयानों से पलट गए थे। अप्रैल 2025 में बहस पूरी हुई और 8 मई को फैसला सुरक्षित रखा गया। दस्तावेजों की बड़ी संख्या के कारण यह फैसला आज 31 जुलाई को सुनाया गया।
  • Punjab News: घर में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: घर में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, मौत, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले के निरवाणा रोड पर घर के भीतर लकड़ी के मिस्त्री ने फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। के साथ फांसी लगा ली। मिली जानकारी के अनुसार मिस्त्री ने लड़की की पौड़ी से फंदा लगा लिया। इस दौरान मृतक ने बिजली की तार से करंट भी छोड़ कर रखा था। घटना की सूचना परिवार द्वारा पुलिस को दी गई। एनजीओ की टीम के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है। पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

    मौके पर पहुंचे एनजीओ के कार्यकर्ता ने बताया कि मृतक लकड़ी का काम करता था। मृतक की पहचान 50 वर्षीय हरजीत सिंह के रूप में हुई है। हरजीत सिंह घर में अकेला रहता था। वहीं पुलिस का कहना है कि व्यक्ति द्वारा जीवनलीला समाप्त करने की अभी वजह सामने नहीं आई है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर असल कारणों का पता चल पाएगा।

  • Punjab News: अमृतपाल सिंह के साथियों की कोर्ट में पेशी, भगवंत बाजेके ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: अमृतपाल सिंह के साथियों की कोर्ट में पेशी, भगवंत बाजेके ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    अमृतसरः असम जेल में बंद वारिस पंजाब दे पार्टी के प्रमुख सांसद अमृतपाल सिंह के साथियों को अमृतसर की माननीय अदालत में पेश किया गया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए भगवंत सिंह बाजेके उर्फ “प्रधानमंत्री बाजेके” ने कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि “हमें झूठे आरोपों में फंसाया गया है। उन्होंने कहा कि हम पर नशा करने के आरोप लगाए जा रहे हैं, जो पूरी तरह से झूठ है। मंत्री ने आरोप लगाए कि हमें पीटकर हजारों कागजों पर दस्तखत करवाए गए हैं और बिना वजह हमें फंसाया जा रहा है।”

    उन्होंने यह भी कहा कि “हमारी सहमति के बिना एक वीडियो रिकॉर्डिंग की गई, जिसके जरिए हमें मानसिक रूप से तोड़ने की कोशिश की गई। भगवंत सिंह बाजेके ने मीडिया से सच्चाई सामने लाने में अपनी भूमिका निभाने का अनुरोध किया। उन्होंने अपने कुछ विवादास्पद बयानों पर भी सफाई दी और कहा कि “लड़कियों के बारे में दिए जा रहे सभी बयान झूठे और गलत हैं।” उनके बयानों ने एक बार फिर अमृतपाल सिंह से जुड़े मामले में सरगर्मी बढ़ा दी है। अब देखना यह है कि कोर्ट में अगला फैसला क्या होता है।

  • Punjab News: प्रवासियों की बढ़ रही संख्या को लेकर लोगों में रोष, की ये अपील, देखें वीडियो

    Punjab News: प्रवासियों की बढ़ रही संख्या को लेकर लोगों में रोष, की ये अपील, देखें वीडियो

    पठानकोटः पंजाब में प्रवासियों को लेकर कई बार मुद्दा गरमा चुका है। चुनावों के दौरान प्रवासियों को लेकर कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा ने भी मुद्दा उठाया था। उस दौरान राजनीतिक गलियारें में काफी हलचल मच गई थी और सुखपाल खैहरा विवादों में घिर गए थे। हालांकि कांग्रेस हाईकमान ने सुखपाल खैहरा के प्रवासियों को लेकर दिए गए बयान से किनारा कर लिया था। वहीं अब एक बार फिर से प्रवासियों को लेकर मामला गरमा गया है।

    दरअसल, पंजाब में प्रवासियों की बढ़ती संख्या को लेकर लोगों में रोष पाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि प्रवासियों की पंजाब में बढ़ती संख्या के कारण यहां व्यापार प्रभावित हो रहा है। लोगों ने कहा कि अब प्रवासी लोग जिले में राशन कार्ड बनवा रहे हैं और कुछ प्रवासियों ने पंजाब में घर भी खरीद लिए हैं। इसी बात को लेकर जिले में लोगों में रोष पाया जा रहा है। इलाका निवासियों ने लोगों से प्रवासियों को अपने घर ना बेचने की अपील की है।

    इस संबंध में जब स्थानीय लोगों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पठानकोट में कुछ शरारती तत्व हैं जो पहले बांग्लादेशी लोगों को घर किराए पर देते हैं और फिर उसी घर को वह उन्हें बेच देते हैं। उसके बाद वह व्यापार के लिए दुकानें खोल लेते हैं। वहीं अब जिले में बंगलादेशी लोगों के बाद प्रवासियों की संख्या तेज़ी से बढ़ रही है। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने थोड़े से मुनाफे के लिए अपनी संपत्ति प्रवासियों को ना बेचें, क्योंकि इससे हमें कल पछताना पड़ेगा।

  • Jalandhar News: Selfiee लेना पड़ा भारी, गोली लगने से आप नेता का बेटा घायल

    Jalandhar News: Selfiee लेना पड़ा भारी, गोली लगने से आप नेता का बेटा घायल

    जालंधर, ENS: पंजाब में युवाओं में गन कल्चर का क्रेज काफी बढ़ गया है। यही कारण है कि युवा पीढ़ी में गन कल्चर को लेकर लाइसेंस बनवाने की होड़ लगी हुई है। वहीं कुछ युवाओं हथियारों के साथ फोटों खिंचवाने का क्रेज है। लेकिन यह क्रेज कभी घातक साबित हो सकता है, इसके बारे में किसी ने नहीं सोचा। वहीं ताजा मामला थाना मंड चौंकी के अधीन आते फिरोज गांव से सामने आया है।

    जहां हथियार के साथ सेल्फी लेते समय अप्रिय घटना हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सेल्फी लेते समय आप के नेता के बेटे को गोली लग गई। बाजू पर गोली लगने से आप पार्टी के नेता का बेटा घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है आप पार्टी के नेता गुरमेज थापर का बेटा हरमन पिता की रिवॉल्वर के साथ सेल्फी ले रहा था। इस दौरान सेल्फी लेते समय अचानक गोली चल गई।

    हरमन को गोली लगने के दौरान परिजनों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद हरमन को उपचार के लिए तुरंत अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसका ईलाज चल रहा है। वहीं घायल युवक के पिता ‘आप’ नेता ने बताया कि ये मामूली चोट है। उसकी हालत अब ठीक है। वहीं गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है। मामले की जानकारी देते हुए मंड चौकी इंचार्ज जंग बहादुर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि युवक को गोली लगी है। युवक कैपिटल अस्पताल में भर्ती करवाया गया और वह अभी अनफिट है। पुलिस ने कहाकि जैसे ही युवक की स्थिति नार्मल होती है तो उसकने बयान दर्ज करके मामले में बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • एक हुए चीन और पाकिस्तान, Launch किया रिमोट वाला Satellite

    एक हुए चीन और पाकिस्तान, Launch किया रिमोट वाला Satellite

    नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अब चीन की मदद लेकर एक बड़ा कारनाम कर डाला है। पाकिस्तान ने एक रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट (PRSS) लॉन्च किया है। इसकी लॉन्चिंग चीन के शिचांग सैटेलाइट लॉन्चिंग सेंटर के जरिए हुई है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार (31 जुलाई) को एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है। मंत्रालय ने कहा कि इस सैटेलाइट की मदद से कई क्षेत्रों की हाई-रिजॉल्यूशन इमेज 24 घंटे निकल पाएगी। यह चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर पर भी नजर रखेगा।

    प्रेस रिलीज में बोला पाकिस्तान

    पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक प्रेस रिलीज शेयर किया है। उसने कहा कि – ‘पाकिस्तान ने स्पेस की दुनिया में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। चीन के शिचांग सैटेलाइट लॉन्चिंग सेंटर से रिमोट सेसिंग सैटेलाइट लॉन्च किया है। यह सैटेलाइट पाकिस्तान को अब हाई-रिजॉल्यूशन इमेज 24 घंटे में उपलब्ध करवाएगा। इससे शहरी नियोजन, बुनियादी ढांचे का विकास, आपदा प्रबंधन, कृषि निगरानी, खाद्य सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जल संसाधन प्रबंधन जैसे सैक्टर्स में निगरानी में मदद मिलेगी’।

    चीन की मदद से पाकिस्तान ने लॉन्च की सैटेलाइट

    विदेश मंत्रालय ने बताया है कि पाकिस्तान की राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी SUPARCO ने चीन की सीईटीसी और माइक्रोसैट के साथ मिलकर इसको लॉन्च किया है। इस सफलता के साथ पाकिस्तान ने अंतरिक्ष क्षेत्र में अपनी स्थिति को मजबूत कर लिया है। पाकिस्तान और चीन में अभी तक रिश्ता अच्छा ही है। चीन ने पाकिस्तान के कई क्षेत्रों में निवेश भी किया है। चीन ने पाकिस्तान का सैटेलाइट लॉन्च करवाकर अपनी साझेदारी को और ज्यादा मजबूत बनाया है। ऐसा बोला जाता है कि भारत के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी चीन ने पाकिस्तान की काफी मदद की थी। गौरतलब है कि चीन और पाकिस्तान के बीच में CPEC की परियोजना बड़े पैमाने पर चल रही है। चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (CPEC) आर्थिक और बुनियादी ढांचे से जुड़ी विकासी परियोजना है। यह दोनों देशों के बीच एक रणनीतिक साझेदारी का ही हिस्सा है। चीन की बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव का एक प्रमुख हिस्सा है जिसका उद्देश्य क्षेत्रीय कनेक्टिविटी, व्यापार और आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देना है।    
  • Punjab से Haridwar तक दवाई की आड़ में हो रहा था नशीले कैप्सूल और दवाई का कारोबार

    Punjab से Haridwar तक दवाई की आड़ में हो रहा था नशीले कैप्सूल और दवाई का कारोबार

    फार्मा कंपनी सील, लाखों की ड्रग मनी जब्त, 6 गिरफ्तार

    अमृतसरः पंजाब पुलिस ने ड्रग माफिया के खिलाफ एक बड़ी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ करकते हुए गैरकानूनी फार्मा ऑपओेड सप्लाई चेन का पर्दाफाश किया है। पुलिस कमिश्नर ने इस कार्रवाई में एक फार्मास्यूटिकल कंपनी के प्लांट प्रमुख समेत 6 लोगों को गिरफ़्तार किया है। इस नेटवर्क से 70,000 से अधिक प्रतिबंधित ट्रामाडोल गोलियां और लाखों रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है। इस पूरे ऑपरेशन की कहानी एक फिल्म की स्क्रिप्ट जैसी है। पुलिस के अनुसार, यह जांच एक छोटी रिकवरी से शुरू हुई थी, यानी सिर्फ 35 ट्रामाडोल गोलियों से शुरू हुई थी। जब इस मामले की कड़ियों को जोड़ा गया तो जांच एजेंसियां अमृतसर से हरिद्वार, उत्तराखंड तक फैले एक संगठित नेटवर्क तक पहुंच गईं। जांच में पाया गया कि इस पूरी खेल के पीछे फार्मा कंपनी लूसेंट बायोटेक लिमिटेड का हाथ है। इस पूरे ऑपरेशन की जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने खुद सार्वजनिक की है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि यह कार्रवाई एक मामूली सी बरामदगी 35 टैबलेट्स मिलने से शुरू हुई थी। जांच के दौरान अब तक कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें स्थानीय केमिस्ट, वितरक और ल्यूसेंट बायोटैक लिमिटेड नामक दवा कंपनी का प्लांट हेड शामिल है। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में 70,000 से ज़्यादा ट्रामाडोल टैबलेट 7.65 लाख रुपए की ड्रग मनी, 325 किलो ट्रामाडोल कच्चा माल बरामद किया गया। सरकारी आपूर्ति वाली दवाएं काली मार्केट में सबसे गंभीर बात यह है कि जब्त की गई ट्रामाडोल की स्ट्रिप्स पर लिखा हुआ था- “केवल सरकारी आपूर्ति हेतु- बिक्री के लिए नहीं”। जिससे यह स्पष्ट है कि मेडिकल स्टॉक को अवैध रूप से डायवर्ट किया जा रहा था। इससे सरकारी स्वास्थ्य तंत्र की पारदर्शिता पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। जांच में सामने आए कई फार्मा यूनिट्स ने ड्रग मैन्युफैक्चरिंग नियमों का खुला उल्लंघन किया था, जिन्हें फिलहाल सील कर दिया गया है। साथ ही उनके रिकॉर्ड को जब्त कर फोरेंसिक और कानूनी जांच की जा रही है। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि नशे के नेटवर्क को पंजाब की धरती पर किसी भी कीमत पर फलने-फूलने नहीं दिया जाएगा। चाहे वह पारंपरिक ड्रग्स हों या फार्मास्युटिकल ओपिओइड्स, पंजाब पुलिस हर एंगल से कार्रवाई कर रही है।  
  • Punjab News: इस इलाके में DSP सहित पुलिस की दबिश, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में DSP सहित पुलिस की दबिश, देखें वीडियो

    पठानकोटः पंजाब में नशे के दलदल में धंसती युवा पीढ़ी को नशे से बाहर निकालने के लिए राज्य सरकार द्वारा नशे के विरुद्ध युद्ध के तहत एक अभियान चलाया गया। जिसके तहत पुलिस ने राज्य में नशा कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं युद्ध नशे के विरुद्ध के तहत कई लोगों की संपत्ति भी ज़ब्त की जा चुकी है।

    इसी अभियान के तहत आज सुजानपुर में डीएसपी लखविंदर सिंह की अगुवाई में पुलिस द्वारा तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें संदिग्ध सदस्यों के घरों की तलाशी ली गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी ने बताया कि आज नशे के विरुद्ध तलाशी अभियान चलाया गया है।

    इस तालाशी अभियान के दौरान संदिग्ध लोगों के घरों की तलाशी ली गई है। उन्होंने बताया कि सुजानपुर में नशे के कारोबार में शामिल ज़्यादातर आरोपी जेल में हैं। और इस अभियान के दौरान, वे यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि ज़मानत पर जेल से बाहर आए नशा कारोबारी फिर से नशा तो नहीं बेच रहे। इस अवसर पर, उन्होंने समाज के शरारती तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई नशा बेचते पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।