Blog

  • Punjab News: घर में आग लगाकर महिला ने 3 वर्षीय बच्चे के साथ की जीवनलाला समाप्त

    Punjab News: घर में आग लगाकर महिला ने 3 वर्षीय बच्चे के साथ की जीवनलाला समाप्त

    कपूरथलाः जिले में कस्बे के स्थानीय बाजार में टांवी साहिब रोड पर स्थित एक घर में महिला ने खौफनाक कदम उठा लिया। दरअसल, महिला ने घर में आग लगाकर अपने और 3 साल के बच्चे की जीवन लीला समाप्त कर ली। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

    मृतक महिला की पहचान 26 वर्षीय प्रीति पत्नी त्रैलोकन सिंह उर्फ सोनू के रूप में हुई है। वहीं बच्चे की पहचान 3 वर्षीय परविंदर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा हैकि महिला घर के ऊपर बने कमरे में अपने परविंदर सिंह के साथ रह रही थी। महिला का पति करीब 2 साल से दुबई गया हुआ है।

    आज दोपहर प्रीति ने अपने बच्चे के साथ खुद को आग के हवाले कर दिया। इस घटना में प्रीति की मौके पर मौत हो गई, जबकि बच्चे की निजी अस्पताल पहुंचकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज काला संघियां एसआई अमरजीत सिंह द्वारा मामले की जांच की जा रही है। दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर कपूरथला के थाना मुखी प्रभजोत कौर भी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए।

  • White या Brown के अलावा इन अंडों में होता है अच्छा Protein, करें डाइट में शामिल

    White या Brown के अलावा इन अंडों में होता है अच्छा Protein, करें डाइट में शामिल

    सेहत: दुनियाभर में सबसे ज्यादा खाया जाने वाला सूपरफूड अंडा होता है। इसमें प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं। वैसे हम सफेद या भूरे अंडे खाते हैं परंतु इन दिनों मार्केट में नीले और हरे अंडे भी आ चुके हैं। ये अंडे देखने में भी आकर्षक होते हैं परंतु यहां सवाल यह है कि क्या इनका पोषण मूल्य ज्यादा है? इसमें प्रोटीन कितना होता है? सेहत के लिए यह कितने अच्छे हैं? चलिए आज आपको इन सभी सवालों के जवाब बताते हैं।

    कहां से आते हैं नीले और हरे अंडे?

    यह अंडे खास नस्ल की मुर्गियों से आते हैं। नीले अंडे ज्यादातर अराउकाना (Araucana) नस्ल की मुर्गियों से मिलते हैं वहीं हरे अंडे ओलिव एगर (Olive Egger) नाम की नस्ल से मिलते हैं। इनका ऐसा रंग इनके जीन और पित्त पिगमेंट के कारण होता है। इनका रंग नैचुरल होता है परंतु इसमें कोई कैमिकल इस्तेमाल नहीं होता। एक्सपर्ट्स की मानें तो अंडे का रंग उसके पोषण पर ज्यादा असर नहीं डालता। नीला, हरा या सफेद सभी अंडों में प्रोटीन, फैट और विटामिन लगभग एक जैसे ही होते हैं। एक बड़े अंडे में औसतन 6 से 7 ग्राम प्रोटीन और 70 से 75 कैलोरी पाई जाती है। इसमें विटामिन ए, बी12, डी, आयरन और सेलेनियम जैसे मिनरल्स मौजूद होते हैं।

    कौन सा अंडा खाना सही?

    नीले और हरे अंडों को ऑर्गेनिक और नैचुरल माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इनको ज्यादातर फ्री-रेंज यानी की खुले वातावरण में पाली हुई मुर्गियां देती हैं। इस तरह की मुर्गियों में ओमेगा-3 फैटी एसिड थोड़ा ज्यादा होता है जो दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है हालांकि सफेद और भूरे अंडों में भी पोषण एक जैसा रहता है यदि मुर्गी का खान-पान अच्छा हो। नीले और हरे अंडों में प्रोटीन की मात्रा करीबन एक जैसी ही होती है जैसे कि सफेद या भूरे अंडों में। यानी करीबन 6 से 7 ग्राम ऐसे में सिर्फ रंग देखकर यह सोचना गलत होगा कि नीला या हरा अंडा ज्यादा प्रोटीन वाला है। फर्क सिर्फ छिलके के रंग और कभी-कभी ओमेगा-3 की मात्रा में भी होता है।

    कैसे अंडे चुनें?

    यदि आपको ऑर्गेनिक और नैचुरल प्रोडक्ट अच्छा लगता है तो आप नीले या हरे अंडे ट्राई कर सकते हैं परंतु यदि बजट और उपलब्धता की बात करें तो सफेद या भूरे अंडे भी उतने ही हेल्दी होते हैं। सबसे जरुरी बात यह है कि अंडे को अच्छे से पकाकर खाएं और बैलेंस्ड मात्रा में ही इसे डाइट में शामिल करें। नीला हो हरा हो या सफेद, अंडे सभी प्रोटीन और जरुरी पोषक तत्वों के अच्छे स्त्रोत माने जाते हैं। सबसे जरुरी यहां पर यह है कि अंडे को अच्छे से पकाकर खाएं। बैलेंस्ड मात्रा में इसको अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। नीला, हरा या सफेद सभी अंडे प्रोटीन के जरुरी पोषक तत्वों के स्त्रोत माने जाते हैं।ॉ इनमें सबसे बड़ा अंतर यहां सिर्फ रंग और कीमत का है।
  • Jalandhar News: ऑक्सीजन मामले में कार्रवाई के बाद सिविल अस्पताल पहुंचे सेहत मंत्री बलबीर सिंह, देखें Live

    Jalandhar News: ऑक्सीजन मामले में कार्रवाई के बाद सिविल अस्पताल पहुंचे सेहत मंत्री बलबीर सिंह, देखें Live

    जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट बंद होने के चलते आईसीयू में भर्ती 3 मरीजों की मौत को लेकर बीते दिन स्वास्थ्य विभाग ने 3 डॉक्टरों को निलंबित कर दिया है। वहीं इस घटना में लापरवाही पाए जाने पर एक डॉक्टर को बर्खास्त कर दिया गया। दरअअसल, विभाग के डायरेक्टर की अगुवाई में गठित 3 सदस्यीय कमेटी की प्राथमिक रिपोर्ट मिलने के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने यह कार्रवाई की।

    वहीं इस कार्रवाई के बाद आज दोबारा सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने अस्पताल में मौजूद मरीजों का हालचाल जाना। इस दौरान सेहत मंत्री ने मरीजों के हालचाल जानने के बाद डॉक्टरों से भी बात की। ट्रामा वार्ड, जरनेटर रूम और तीनों ऑक्सीजन प्लाट चैक किए। इस घटना में जिन डॉक्टरों को निलंबित किया गया है उनमें डॉ. राजकुमार एमएस, डॉ. सुरजीत सिंह एसएमओ , डॉ सोनाक्षी कंसल्टड एनसथिसिया शामिल हैं । डॉ. शविंदरसिंह जो हाउस सर्जन थे और जिनकी वहां पर ड्यूटी थी उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है।

    सेहत मंत्री ने कहाकि जिन डॉक्टरों को संस्पेंड किया गया है, उनकी बात भी सुनी जाएगी। उन्होंने कहाकि अस्पताल में मरीजों को पर्याप्त मात्रा में दवाई मिल रही है। अस्पतालों में बिजली की कोई कमी नहीं है, वहीं डॉक्टरों की सैलेरी भी बढ़ा दी गई है। उन्होंने डॉक्टरों को मरीजों से विनम्रता से बात करने की अपील की। सेहत मंत्री ने कहा कि घटना में कई कारण सामने आए है। जिसको लेकर डिटेल में इनक्वायरी होगी। सेहत मंत्री ने माना कि इस मामले में शायद कुछ और अधिकारियों पर गाज गिर सकती है। वहीं अस्पताल में कर्मियों को ट्रेंड करने की हिदायतें दी गई है।

    सेहत मंत्री ने कहाकि चंडीगढ़ में सेक्टर 32 में पीजीआई अस्पताल में नर्स हड़ताल पर बैठी हुई है। स्टाफ की कमी पीजीआई में भी है और सेक्टर 32 में भी है। उन्होंने कहाकि अस्पतालों में स्टाफ की कमी हरियाणा में भी है। सेक्टर 32 और पीजीआई में ईलाज फ्री में नहीं होता, पैसे लिए जाते है, लेकिन फिर भी स्टाफ की कमी है। सेहत मंत्री ने कहाकि पहले इमरजेंसी वार्ड में सेवाएं होती नहीं थी, उन्होंने खुद जाकर ये सेवाएं शुरू की है। उन्होंने कहाकि पंजाब पहला राज्य है जो यूनिवर्सल हेल्थ केयर कर रहा है और यूनिवर्सल ड्रग्स को शुरू कर रहा है। वहीं उन्होेंने मृतक परिवारों को जल्द बुलाकर उनसे बात करने के लिए कहा है।

  • Punjab News: शहीद Colonel Bhanu Pratap को राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई, देंखें वीडियो

    Punjab News: शहीद Colonel Bhanu Pratap को राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई, देंखें वीडियो

    पठानकोटः लद्दाख के साथ लगते भारत-चाइना बॉर्डर पर बीते दिन हुई लैंड स्लाइडिंग की वजह से पठानकोट के रहने वाले लैफ्टिनैंट कर्नल भानु प्रताप सिंह मनकोटिया वीरगति को प्राप्त हो गए। आज सुबह उनकी पार्थिव देह उनके जद्दी घर अबरोल नगर, पठानकोट पहुंची। इलाके में शोक की लहर है। सभी की आंखें नम थी।

    लेफ्टिनेंट कर्नल भानु प्रताप सिंह मनकोटिया को श्रद्धांजलि देने के लिए सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे, जहां शहीद को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस अवसर पर शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद की ओर से श्रद्धांजलि स्वरूप पुष्प अर्पित भी किए गए। शहीद के पिता ने कहा कि मुझे अपने बेटे पर गर्व है जो देश के लिए शहीद हुआ है।

    शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद के महासचिव कुवर रविंदर विक्की ने कहा कि शहीद अपने पीछे अपने बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी और डेढ़ साल के बच्चे को छोड़ गए हैं, जिनका पार्थिव शरीर आज पठानकोट पहुंच गया है, जिन्हें सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई है। इस दौरान सभी की आंखे नम और सम्मान की भावना थी।

    दरअसल, भारत-चीन बॉर्डर पर लद्दाख सीमा पर बीते दिन लैंडस्लाइड हो गई थी। गलवान के चारबाग इलाके में सेना के वाहन पर एक विशाल चट्टान गिरने से सेना के 2 जवान शहीद हो गए। इनमें पठानकोट के लैफ्टिनैंट कर्नल भानु प्रताप सिंह और गुरदासपुर के नायक दलजीत सिंह शहीद हो गए थे और तीन अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दर्दनाक दुर्घटना में 2 अन्य सैनिक भी घायल हो गए थे।

  • Jalandhar News: जिम के बाहर नौजवान के मर्डर को लेकर CCTV आई सामने, ACP का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: जिम के बाहर नौजवान के मर्डर को लेकर CCTV आई सामने, ACP का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में बस्ती शेख स्थित घास मंडी चौक के पास 18 वर्षीय नौजवान का कुछ युवकों द्वारा चाकू मारकर कत्ल कर दिया गया है। वहीं इस घटना को लेकर एसीपी सवरनजीत सिंह का बयान सामने आया है। जहां एसीपी ने कहाकि देर रात 12 बजे कुछ युवकों द्वारा दशहरा ग्राउंड के पास झगड़ा हुआ था। जांच के दौरान पता चला कि दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर बहस हुई थी। जहां युवकों ने ईश्वर कालोनी के रहने वाले राहुल पर खंजर से हमला कर दिया। थाना 5 में पीड़ित परिवार के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया है।

    परिवार द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार 3 से 4 व्यक्तियों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। एसीपी ने कहाकि आरोपी मृतक के जानकार ही थे। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद ही असल मामले का पता लग पाएगा। वहीं घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि दशहरा ग्राउंड के पास कुछ युवक राहुल को घेरकर खड़े है। इस दौरान देखते ही देखते युवकों ने राहुल से हाथापाई करनी शुरू कर दी। वहीं घटना के दौरान कुछ अन्य युवक भी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद दर्जन भर युवकों ने राहुल को घेरकर पीटना शुरू कर दिया।

    जिसके बाद युवक राहुल पर तेजधार हथियार से हमला करते है। घटना में राहुल सड़क पर गिर जाता है और घटना को अंजाम देने के बाद कुछ युवक मौके से फरार हो जाते है। जिसके बाद कुछ युवक राहुल को बाइक पर बिठाकर ले जाते है। गौर हो कि यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले भार्गव कैंप में युवक का नौजवानों द्वारा कत्ल किया गया था। वहीं अब वेस्ट हलके के बस्ती शेख स्थित घास मंडी चौक के पास नौजवान के कत्ल को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों ने हलके में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए है।

    मिली जानकारी के अनुसार जिम के बाहर खड़े 18 वर्षीय युवक पर करीब 10 से 15 बदमाशों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने युवक के पेट में चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। मृतक की पहचान 18 वर्षीय राहुल निवासी बस्ती शेख के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार हत्या की सूचना मिलने के बाद एसीपी वेस्ट सवरनजीत सिंह और थाना प्रभारी साही चौधरी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए।

    मामले की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया 18 वर्षीय राहुल को कुछ युवक घर से बुलाकर देर रात 12 बजे ले गए। जिसके बाद दशहरा ग्राउंड के पास जिम के बाहर देवर का मर्डर कर दिया। वहीं बच्चे की मां ने कहा कि उक्त हमलावारों ने बेटे पर हमला करने के बाद उनके घर पर ईंट-पत्थरों से हमला किया गया। घायल राहुल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं राहुल के जीजा लालाराम ने बताया कि उसे देर रात 1 बजे फोन आया कि राहुल पर चाकू से हमला नौजवानों द्वारा किया गया। जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया।

  • Himachal News: पुलिस भर्ती से पहले जरुरी हुआ Dope Test, देखें वीडियो

    Himachal News: पुलिस भर्ती से पहले जरुरी हुआ Dope Test, देखें वीडियो

    हिमाचल प्रदेश: सरकार ने नशे को रोकने के लिए जरुरी कदम उठाया है। हिमाचल प्रदेश में अब पुलिस में भर्ती होने से पहले सिंथेटिक ड्रग का डोप टेस्ट करवाना पड़ेगा। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने खुद इस मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि राज्य सरकार नशे की रोकथाम के लिए गंभीरता के साथ काम कर रही है। सभी नए कर्मचारियों को शपथ पत्र देना पड़ेगा कि वे चिट्टे का सेवन नहीं करते हैं।

    राज्य सरकार पुलिस में सुधार के लिए भी दिशा में काम कर रही है। हर जिला में नशा मुक्ति केंद्र खोलने का फैसला लिया गया है ऐसे में 14.95 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। नशे की रोकथाम के लिए पुलिस कांस्टेबल के साथ आशा कार्यकर्ताओं और पंचायत सहायक की टीमें भी गठित की जाएंगी।

    इसकी जानकारी हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार PIT-NDPS एक्ट लेकर आई है। इस एक्ट में शक के आधार पर संदिग्ध हिरासत में किया जा सकता है। इसके अंतर्गत 44 लोग हिरासत में भी लिए गए हैं।

    नशे के कारोबार से जुड़े लोगों की 42.22 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। यह पिछले साल के मुकाबले दोगुनी है। सीएम ने कहा कि राज्य भर के पुलिस थानों को A, B, C और D ग्रेड में बांट दिया गया है। यह ग्रेडिंग जनसंख्या और अपराध के आधार पर होगी। इसके अंतर्गत सुधार और बेहतरी के लिए काम भी किया जा रहा है।

  • मंदिर से लौट रही महिला को Fortuner Car ने मारी टक्कर, चालक मौके से फरार

    मंदिर से लौट रही महिला को Fortuner Car ने मारी टक्कर, चालक मौके से फरार

    जयपुरः तेज-रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला 10 फीट उछलकर दूर जा गिरी। हादसा झोटवाड़ा थाना क्षेत्र के वैष्णो देवी नगर की है। बुजुर्ग महिला भंवरी देवी (75) एक्सीडेंट में गंभीर घायल हो गई। अभी वे झोटवाड़ा के एक प्राइवेट हॉस्पिटल के आईसीयू में एडमिट है। हादसे के बाद कार सवार महिला को बेहोशी की हालत में देखा तो फरार हो गए। वहीं भंवरी देवी के बेटे राजेंद्र सिंह ने झोटवाड़ा थाने में कार सवारों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

    एक्सीडेंट थाना वेस्ट के एएसआई रघुनंदन ने बताया कि भंवरी देवी कॉलोनी में स्थित वैष्णव मंदिर में पूजा करने गई थी। मंदिर से वे दर्शन कर दोबारा घर लौट रही थी। इसी दौरान पीछे से स्पीड में आ रही फॉर्च्यूनर कार ने उन्हें टक्कर मार दी। ये हादसा भंवरी देवी के घर से 50 मीटर की दूरी पर हुआ। टक्कर लगते ही भंवरी देवी उछलकर सड़क के एक तरफ गिरी और बेहोश हो गई।

    इस दौरान आस-पास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे और उन्हें संभाला। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। टक्कर के बाद कार कुछ दूरी पर जाकर रुकी। कार सवार युवक नीचे उतरे। लेकिन, महिला को बेहोशी की हालत में देख उसे छोड़कर फरार हो गए। बेटे राजेंद्र सिंह ने बताया कि उनके सिर की हड्‌डी व पसलियों में फ्रेक्चर है। प्राइवेट हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है।

  • Punjab News: लैंडस्लाइड में शहीद हुए सेना के जवान का पहुंचा पार्थिव शव, गांव में शोक की लहर, देखें वीडियो

    Punjab News: लैंडस्लाइड में शहीद हुए सेना के जवान का पहुंचा पार्थिव शव, गांव में शोक की लहर, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः लद्दाख के साथ लगते भारत-चाइना बॉर्डर पर बीते दिन हुई लैंड स्लाइडिंग की वजह से पठानकोट के रहने वाले लैफ्टिनैंट कर्नल भानु प्रताप सिंह मनकोटिया और गुरदासपुर जिले के शमशेरपुर गांव के सेना के जवान नायक दलजीत सिंह शहीद हो गए। वहीं आज दोनों के शव उनके गांव पहुंच गए है। सेना के जवान नायक दलजीत सिंह का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने नम आंखों से शहीद दलजीत सिंह को श्रद्धांजलि दी। नायक दलजीत सिंह का कुछ देर में उनके गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

  • Punjab News: बेटे की नशे की लत से परेशान बाप ने पोल से फंदा लगाकर दी जान

    Punjab News: बेटे की नशे की लत से परेशान बाप ने पोल से फंदा लगाकर दी जान

    मोहालीः जिले के घड़ुआं इलाके में एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। आत्महत्या की वजह बेटे द्वारा परेशान करना बताया जा रहा है। घटना को लेकर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें मृतक ने अपने ही बेटे पर आरोप लगाए हैं।

    जसविंदर सिंह उर्फ काला, पुत्र अमरजीत सिंह, निवासी गांव सिल, थाना घड़ुआ, जिला एसएएस नगर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका सबसे छोटा भाई जगजीवन सिंह उर्फ जग्गा, जो अविवाहित है, नशे का आदी है। वह शराब पीकर हर दिन माता-पिता के साथ मारपीट करता है। नशे में ही उसने एक बार मां के साथ भी छेड़छाड़ की। इस वजह से उनका पिता अमरजीत सिंह जगजीवन सिंह उर्फ जग्गा से परेशान रहता था। 29 जुलाई को भी जग्गा के साथ पिता की बहस हुई थी और उसने माता-पिता के साथ मारपीट की थी। इस बात से परेशान होकर उनका पिता 30 जुलाई को घर से चला गया जब काफी देर बाद वह घर नहीं लौटा तो हमने उनकी तलाश शुरू की। इस दौरान स्टेडियम में पोल के साथ लटकते मिले।

    पीड़ित ने बताया कि उनके पिता ने अपनी दस्तार के साथ पोल से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस दौरान उनके पिता ने स्टेडियम की दिवार पर अपनी मौत का कारण अपने बेटे जगजीत सिंह उर्फ जग्गा को बताकर उसका नाम दिवार पर लिखा था जिसके बाद बड़े बेटे जसविंदर सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab पहुंचे Haryana के CM Nayab Saini, महान नायक को दी श्रद्धांजलि, देखें वीडियो

    Punjab पहुंचे Haryana के CM Nayab Saini, महान नायक को दी श्रद्धांजलि, देखें वीडियो

    संगरूरः हरियाणा के CM नायब सैनी शहीद ऊधम सिंह के पैतृक गांव सुनाम पहुंचे। वहां उन्होंने देश के महान नायक शहीद ऊधम सिंह को उनकी शहादत पर याद किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान नायब सैनी ने कहा, मैं उस योद्धा को श्रद्धांजलि देने आया हूं जिसने लंदन जाकर जलियांवाला बाग कांड का बदला लिया था। ऊधम सिंह ने जनरल डायर को मारने के लिए देश की माटी की कसम खाई थी और उन्होंने जनरल डायर को मारकर देश के लोगों को इंसाफ दिलाया था।

    नायब सैनी ने कहा कि वह पहले भी शहीद भगत सिंह के गांव आ चुका हूं और सदा ही शहीदों को नमन करते रहेंगे। जहां, भी शहीदों ने जन्म लिया है और जहां भी उनका बचपन बीता वह उस धरती की माटी को चूमने और नमन करने जरूर आएंगे। इस दौरान भाखड़ा नहर विवाद बकाया राशि मांगने को लेकर हरियाणा के CM ने कहा कि अभी बात चल रही है, बैठकर में चर्चा करेंगे।