Blog

  • Punjab News: Guru Kashi University की छात्रा पर नकाबपोश युवकों ने किया चाकू से हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: Guru Kashi University की छात्रा पर नकाबपोश युवकों ने किया चाकू से हमला, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में शरारती तत्वों के हौसले दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। आरोपी बिना डरे दिन दहाड़े वारदातों को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला बठिंडा के रामा मंडी से सामने आया है जहां, दो नकाबपोश बदमाशों ने एक युवती पर हमला कर दिया और तेजधार हथियार से युवती को घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। लोगों ने घायल युवती को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ितों ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते तलवंडी साबो के डीएसपी राजेश स्नेही बत्ता ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि रामा थाना क्षेत्र की एक छात्रा जो अपने कालेज गुरु काशी यूनिवर्सिटी से पढ़ाई के बाद घर लौट रही थी। इस दौरान दो अज्ञात युवक जिन्होंने मुंह बांधा हुआ था, आए और तेजधार हथियार से हमला कर दिया जिससे युवती घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। लोगों ने तुरंत युवती के घर वालों को सूचित किया और पीड़िता को अस्पताल भर्ती करवाया। डीएसपी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

  • Punjab News: टोके से चारा काटने दौरान हुआ भयानक हादसा, 2 नौजवानों की मौत, 1 गंभीर, देखें वीडियो

    Punjab News: टोके से चारा काटने दौरान हुआ भयानक हादसा, 2 नौजवानों की मौत, 1 गंभीर, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले के गांव दबूड़ी में हवेली में पशुओं के लिए टोके से चारा काटने के दौरान भयानक हादसा हो गया जिसमें 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल दाखिल करवाया गया है। घटना के बाद से इलाके में शोक की लहर है। इस तरह जवान लड़कों की मौत की खबर से सभी लोग दुखी हैं।

    जानकारी देते गांव दबूड़ी के लंबरदार ने बताया कि शाम करीब 7 बजे 3 युवक अपनी हवेली में टोके से पशुओं के लिए चारा काट रहे थे। इस दौरान अचानक टोके में करंट आ गया जिसने तीनों युवकों को चपेट में ले लिया। इस दौरान एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि जब वह इनकी हवेली के पास से गुजर रहा था तो उसने सभी को नीचे गिरा देखा तो वह उन्हें उठाने लगा कि उसे भी करंट लगा और वह दूर जाकर गिरा।

    इसके बाद उक्त व्यक्ति ने मोटर की तार उतारी और बाद में लोगों को सूचित किया। लोगों ने तुरंत पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 2 व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया जबकि एक युवक का गुरदासपुर में इलाज चल रहा है। मृतकों की पहचान जसविंदर सिंह (30) और गगन सिंह (26) के रूप में हुई है और घायल अर्जन सिंह ठाकुर का इलाज चल रहा है। ये तीनों युवक खेतीबाड़ी का काम करते थे और इनमें जसविंदर सिंह ठाकुर और अर्जन सिंह ठाकुर दोनों भाई थे। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है।

  • Punjab News: क्लीनिक में घुसकर डॉक्टर पर गोलियां चलाकर भागे हमलावार, CCTV आई सामने

    Punjab News: क्लीनिक में घुसकर डॉक्टर पर गोलियां चलाकर भागे हमलावार, CCTV आई सामने

    फिरोजपुरः जिले के मलवाल रोड़ पर स्थित क्लीनिक में घुसकर हमलावारों द्वारा गोलियां चलाई गई। वहीं इस घटना की एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जिसमें आरोपी क्लीनिक के अंदर दाखिल होते है। जैसे ही आरोपी क्लीनिक के अंदर जाते है तो कुछ ही सेकंड्स में वह डॉक्टर इंद्रजीत पर हमला करके वहां से भाग जाते है। सीसीटीवी में आरोपी अंदर जाने के बाद घटना को अंजाम देकर भागते हुए दिखाई दे रहे है। इस घटना में डॉक्टर की बाजू पर गोली लगी है।


    बताया जा रहा है कि क्लीनिक में मौजूद उनके हेल्पर के साथ भी आरोपियों ने हाथापाई की। घायल डॉक्टर को निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। मलवाल रोड पर बीएएमएस डॉ. रूपिंद्रजीत सिंह कई सालों से अपना क्लीनिक चला रहे हैं। देर रात एकाएक 3 युवक उनके क्लीनिक में घुसे व डॉक्टर से बहसबाजी करने लगे। एक हथियारबंद आरोपी ने डॉक्टर पर फायरिंग कर दी।

    क्लीनिक में मौजूद उनके हेल्पर से भी हाथापाई की, जिससे उसके माथे पर चोट आई है। उसके शोर मचाने पर आरोपी वहां से फरार हो गए। डीएसपी सिटी सुखविंद्र सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी और अस्पताल में घायल डॉक्टर के बयान दर्ज किए गए। उनके बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

  • Punjab News: Love Marriage मामले में सरपंच समेत दो महिलाओं पर केस दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: Love Marriage मामले में सरपंच समेत दो महिलाओं पर केस दर्ज, देखें वीडियो

    मोगा: गांव घल कलां में लव मैरिज के मामले में लड़के की मां के साथ मारपीट के मामले में काफी दिन बीत जाने के बाद पुलिस एक्शन मोड पर आई। जहां अब पुलिस ने पीड़ित परिवार को बयानों पर महिला सरपंच के पति (सुखचैन सिंह) और 2 महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी और डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई थी। जिसमें परिवार के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट करके उसके घर को ताला लगाया गया।

    आरोपियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन

    जिसके बाद उक्त परिवार को गांव से बाहर निकालने की कोशिश की गई। इस मामले में पीड़ित महिला जसवीर कौर के बयान दर्ज करके आरोपी महिला कुलदीप कौर, कुलदीप कौर और महिला सरपंच के पति सुखचैन सिंह के खिलाफ धारा 333, 115(2),3(5) के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि इस मामले की जांच में अगर कोई और भी आरोपी पाया गया, उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    एक्शन में आई महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली

    वहीं सूत्रों के अनुसार इस मामले को लेकर महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी को नोटिस जारी करके मामले की रिपोर्ट मांगी है। पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि वायरल हुई वीडियो में यह देखा जा सकता है कि 2 महिलाएं लड़के की मां के बाल खींचते उसको घसीटते और मारपीट करते हुए नजर आ रही हैं। लव मैरिज से नाराज हुए कुछ लोगों ने लड़के के परिवार के साथ मारपीट की। मारपीट के साथ-साथ उसके घर में ताला लगाकर उनको गांव से बाहर निकाल दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोषियों की पहचान कर ली गई है। जल्द गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच शुरु हो चुकी है।

    ये है पूरा मामला

    गांव निवासी तरसेम सिंह के बेटे मेलानाथ ने 5 मई 2025 को गांव की एक युवती (जश्नदीप कौर) से कोर्ट मैरिज की थी। शादी के बाद दोनों कहीं ओर जाकर रह रहे थे। गांव की पंचायत ने पहले ही प्रस्ताव पास कर दिया था कि यदि कोई युवक या युवती लव मैरिज करेंगे तो उसको गांव में रहने नहीं दिया जाएगा। इसी प्रस्ताव के अंतर्गत लड़की के परिवार और सरपंच के पति सुखचैन सिंह ने लड़के की मां जसबीर कौर पर दबाव बनाना शुरु कर दिया। जसबीर कौर डर के चलते दो महीने तक रिश्तेदारों के घर पर रही। 21 जुलाई को जब वह घर वापिस आई तो सरपंच के पति और करीब 100 लोग उनके घर में पहुंचे। वहां लड़की के परिवार ने जसबीर कौर की पिटाई की और घर में ताला लगाकर उनको गांव से बाहर कर दिया।  
  • Punjab News: दस्तूर-ए-दस्तार की दुकान पर गोलियां चलाकर हमलावर फरार

    Punjab News: दस्तूर-ए-दस्तार की दुकान पर गोलियां चलाकर हमलावर फरार

    गुरदासपुरः पंजाब में गोलियां चलने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं आज जिला गुरदासपुर के फतेहगढ़ चूड़ियां में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जहां अजनाला रोड़ पर बाइक सवार 2 अज्ञात व्यक्तियों ने दस्तूर-ए-दस्तार की दुकान चला दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं एक गोली दुकान के शीशे पर लगी है। इस घटना को लेकर दुकानदारों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।

    दुकानदार ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसएचओ प्रभजोत सिंह द्वारा दुकान मालिक सिमरनजीत सिंह पुत्र गुरदीप सिंह के बयान दर्ज किए जा रहे है। पुलिस का कहना हैकि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। पीड़ित दुकानदार के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • Jalandhar News: जिम के बाहर नौजवान का चाकू मारकर किया मर्डर, देखें Live

    Jalandhar News: जिम के बाहर नौजवान का चाकू मारकर किया मर्डर, देखें Live

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में क्राइम की वारदातों का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है। वेस्ट हलके में 18 वर्षीय नौजवान के कत्ल की घटना सामने आई है। गौर हो कि यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले भार्गव कैंप में युवक का नौजवानों द्वारा कत्ल किया गया था। वहीं अब वेस्ट हलके के बस्ती शेख स्थित घास मंडी चौक के पास नौजवान के कत्ल को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।

    लोगों ने हलके में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए है। मिली जानकारी के अनुसार जिम के बाहर खड़े 18 वर्षीय युवक पर करीब 10 से 15 बदमाशों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने युवक के पेट में चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। मृतक की पहचान 18 वर्षीय राहुल निवासी बस्ती शेख के रूप में हुई है।

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार हत्या की सूचना मिलने के बाद एसीपी वेस्ट सवरनजीत सिंह और थाना प्रभारी साही चौधरी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। मामले की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया 18 वर्षीय राहुल को कुछ युवक घर से बुलाकर देर रात 12 बजे ले गए। जिसके बाद दशहरा ग्राउंड के पास जिम के बाहर देवर का मर्डर कर दिया।

    वहीं बच्चे की मां ने कहा कि उक्त हमलावारों ने बेटे पर हमला करने के बाद उनके घर पर ईंट-पत्थरों से हमला किया गया। घायल राहुल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं राहुल के जीजा लालाराम ने बताया कि उसे देर रात 1 बजे फोन आया कि राहुल पर चाकू से हमला नौजवानों द्वारा किया गया। जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया।

     

  • Punjab News: इस इलाके में बौना वायरस का कहर, परेशान किसानों ने ट्रैक्टर से जोत दी फसल, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में बौना वायरस का कहर, परेशान किसानों ने ट्रैक्टर से जोत दी फसल, देखें वीडियो

    पठानकोटः पूरे देश की रीढ़ कहे जाने वाले पंजाब के किसान इन दिनों बेहद चिंतित नजर आ रहे हैं, क्योंकि बौना वायरस धान की पैदावार को प्रभावित कर रहा है। इस वायरस के कारण धान की फसल की वृद्धि रुक गई है और फसल जमीन से गिरने लगी है, जिसके कारण पठानकोट जिले के किसानों को न चाहते हुए भी अपनी ही फसलों पर ट्रैक्टर चलाने पड़ रहे हैं।

    इस संबंध में किसान शाम सिंह व राज कुमार ने बताया कि सरकार की सिफारिश पर उन्होंने 131 धान के बीज बोए थे, लेकिन बीज बहुत खराब निकले। इस बीज से जो फसल उग रही है उसके पौधे छोटे ही रह गए हैं और उनकी कोई ग्रोथ नहीं हो रही है जिससे फसल खराब हो रही है और इसी समस्या के चलते वे फसल पर ट्रैक्टर चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि फसल में फैली इस बीमारी को लेकर सरकार को किसानों के बारे में सोचना चाहिए, क्योंकि किसान अपनी जमीन ठेके पर लेकर फसल बोते हैं और उन्हें भारी नुकसान हुआ है। इसलिए किसानों को उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए।

    वहीं, जब विभागीय अधिकारियों से बात की गई तो कृषि अधिकारी रेणु विरदी ने फसल पर वायरस के असर की बात तो मानी, लेकिन साथ ही वे यह भी कहते नजर आए कि यह जरूरी नहीं कि जिले में जहां भी किसानों को यह समस्या आ रही है, वह वायरस की वजह से ही हो। इसलिए जहां भी ऐसी समस्या आ रही है, किसान कृषि अधिकारियों से संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान कराएं।

    उन्होंने कहा कि किसान पहले अपने तौर पर पुष्टि कर ले कि कहीं उनकी फसल में पानी या यूरिया की कमी तो नहीं रह गई या कोई कीड़ा तो फसल को नहीं लगा। इस पुष्टि के बाद वह विभाग से संपर्क करे, उन्हें पूरा सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि वह जल्दबाजी में आकर अपनी फसल न जोते, इस परेशान का हल निकल जाएगा।

  • Haryana News: डोर पकड़ते हुए हाईटेशन तार की चपेट में आए 3 बच्चे, 1 की मौके पर मौत, देखें वीडियो

    Haryana News: डोर पकड़ते हुए हाईटेशन तार की चपेट में आए 3 बच्चे, 1 की मौके पर मौत, देखें वीडियो

    यमुनानगरः जिले के धर्मकोट गांव में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां, पतंग की डोर पकड़ते समय 3 बच्चे 11000 वोल्टेज के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। इस दौरान एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 दोस्त बाल-बाल बच गए। घटना के बाद ग्रामीण सीधे तौर पर बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। इस हादसे में घर का चिराग बुझ गया जिससे गांव में भी मात्म का माहौल है।

    जानकारी के अनुसार, यमुनानगर जिले के धर्मकोट गांव में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण घर का इकलौता चिराग बुझ गया। स्कूल से घर आने के बाद 13 वर्षीय तनिष्क अपने 2 दोस्तों के साथ खेलने चला गया। घर की छत के पास 11000 वोल्टेज के हाईटेंशन तार पर पतंग का डोर लिपटा हुआ था, जैसे ही तीनों बच्चों ने डोर खींचनी शुरू की तो वह 11000 वोल्टेज के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। करंट ने तनिष्क को अपनी ओर खींच लिया जबकि 2 बच्चे बच गए।

    घटना में तनिष्क बुरी तरह झुलस गया। हादसे का पता चलने पर परिजन तनिष्क को तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तनिष्क के माता-पिता और दादा इस हादसे के बाद सदमे में हैं। बच्चे के पिता रजनीश कुमार, दादा सतीश कुमार ने बताया कि स्कूल से आने के बाद वह अपने दोस्तों के साथ खेलने चला गया था और बाद में ये हादसा हो गया। तनिष्क पूरी तरह से जल गया था। वह मेरा इकलौता बेटा था।

    गांव के सरपंच कुलवंत सिंह ने बताया कि हमने कई बार विभाग को इस बारे में शिकायत की, लेकिन बिजली विभाग के कर्मचारियों ने इसे कभी गंभीरता से नहीं लिया। आज हमें एक मौत से जूझना पड़ रहा है। बिलासपुर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह भी मौके पर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने बताया कि परिवार ने अभी तक कोई शिकायत नहीं दी है।

  • Punjab News: इस दिन होंगे चुनाव, विभाग की बनी सहमति, आदेश जारी

    Punjab News: इस दिन होंगे चुनाव, विभाग की बनी सहमति, आदेश जारी

    चंडीगढ़: पंजाब एक बार फिर चुनाव कराने के मोड़ पर खड़ा है। सभी जिलों के ADC विकास को 5 अक्टूबर तक सूबे में पंचायत समितियों और जिला परिषदों के चुनाव कराने के लिए कहा गया है। कल ही, कैबिनेट ने ब्लॉकों के पुनर्गठन को मंजूरी दी थी, जिसके कारण ये चुनाव स्थगित किए गए थे। ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग ने इस संबंध में सभी ADCs को लिखा है कि वे 5 अक्टूबर तक चुनाव की तैयारियां कर लें। विभाग की सहमति के बाद, अब पंजाब राज्य चुनाव आयोग चुनाव की तारीख का फैसला करेगा।

    हालांकि, इसके पहले एक लंबी प्रक्रिया है क्योंकि ब्लॉकों के पुनर्गठन के बाद, वार्ड विभाजन का काम नए सिरे से करना पड़ता है। विभाग के विशेष सचिव द्वारा ADC विकास को भेजे गए पत्र में यह भी कहा गया है कि वे ब्लॉक पुनर्गठन संबंधी भेजे गए प्रस्तावों के अनुसार हल्के बनाएं। हल्के बनाने के लिए, सभी हिस्सेदारों के साथ तालमेल बैठकें करें और हल्के को तैयार करें। फॉर्म भरने के बाद हल्के तैयार करके भेजे जाने चाहिए। इन सभी फॉर्मों को 4 अगस्त तक जिला विकास और पंचायत अधिकारियों द्वारा स्वयं विभाग में लाया जाना है।

    यह भी कहा गया है कि पंचायत समितियों और जिला परिषदों के अंतर्गत आने वाले ग्राम सभाओं सहित गांवों के नाम और हड्डबस्त नंबरों का खुलासा किया जाए। एक सर्टिफिकेट भी दिया जाना चाहिए कि प्रत्येक पंचायत समिति के सभी गांव प्रस्तावित हल्के में शामिल हैं और कोई क्षेत्र इससे बाहर नहीं है। इस प्रक्रिया के लिए, विभाग के सचिव अजित बालाजी जोशी ने 2 अगस्त को सभी अधिकारियों की बैठक भी बुलाई है। यह मीटिंग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी। यह भी कहा गया है कि यदि अधिकारी हल्कों के प्रस्ताव समय पर नहीं भेजते तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।

  • Haryana News: हथियारबंद लुटेरों ने शराब ठेके पर बोला हमला, 2 काबू, देखें CCTV

    Haryana News: हथियारबंद लुटेरों ने शराब ठेके पर बोला हमला, 2 काबू, देखें CCTV

    यमुनानगरः जिले के तेजली खेल परिसर के समीप शराब के ठेके पर देर रात कुछ लुटेरों द्वारा हथियारों के बल पर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। हालांकि इस पूरे मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पकड़े गए बदमाश जगाधरी और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। भागते हुए एक बदमाश की गिरने से टांग में फ्रैक्चर भी आ गया। पुलिस ने मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी मुताबिक, यमुनानगर के तेजली खेल परिसर के समीप देर रात हथियारों से लैस होकर आए बदमाशों ने शराब के ठेकेदार के करिंदे की कनपटी पर पिस्टल लगाकर शराब के ठेके में जमकर लूटपाट की। इस दौरान सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हालांकि जैसे ही लूटपाट के बाद बदमाश वहां से फरार हो रहे थे तभी पुलिस को इसकी सूचना मिल गई और पुलिस टीमों ने बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया। लापरा के समीप पुलिस टीम ने इन बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस पर हमला बोल दिया।

    पुलिस ने जब जवाबी कार्रवाई की तो बदमाश वहां से भाग खड़े हुए। भागते समय एक आरोपी जोकि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का रहने वाला है, गिर गया जिसकी टांग में फ्रैक्चर हो गया। जबकि दूसरे बदमाश को पुलिस ने भागते हुए काबू कर लिया। फिलहाल पुलिस के हाथ 2 आरोपी लगे हैं, लेकिन एक मौके से फरार हो गया। एसपी यमुनानगर कमलदीप गोयल ने बताया कि घायल आरोपी को अस्पताल में दाखिल करवाकर उसका उपचार शुरू करवा दिया है तथा दूसरे आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। जल्द ही फरार आरोपी को भी पकड़ लिया जाएगा।