Blog

  • Punjab News: कुख्यात गैंगस्टर को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस

    Punjab News: कुख्यात गैंगस्टर को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस

    लुधियानाः जिला की पुलिस कुख्यात गैंगस्टर को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस गैंगस्टर अमरीक सिंह उर्फ विक्की मराडो को जबरन वसूली के मामले में पूछताछ के लिए होशियारपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। विक्की मराडो पर 10 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या का प्रयास, डकैती, लूटपाट और अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। दरअसल, राजगुरु नगर के निवासी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 31 मई से 8 जून के बीच उसे अंतरराष्ट्रीय नंबरों से फोन आए।

    कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर गोपी लाहौरिया बताते हुए 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पैसे न देने पर परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई। बाद में, रंगदारी की रकम घटाकर 10 लाख रुपये कर दी गई। शिकायत के आधार पर सदर पुलिस स्टेशन ने 16 जुलाई को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इस मामले में विक्की मराडो शामिल है।

    पुलिस अब यह जांच कर रही है कि जेल में रहते हुए विक्की मराडो ने फोन कॉल्स कैसे कीं। सूत्रों मुताबिक पुलिस जांच कर रहे है कि विक्की मराडो का परिवार भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो सकता है। क्योंकि परिवार के सदस्यों पर भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। 20 नवंबर 2021 को उसके भाई अमनदीप सिंह को सीआईए स्टाफ ने गिरफ्तार किया था। उसके पास से एक .32 पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए थे। पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

  • Punjab News: भारी पुलिस बल के साथ इस इलाके में पहुंचे DSP Anwar Ali, देखें वीडियो

    Punjab News: भारी पुलिस बल के साथ इस इलाके में पहुंचे DSP Anwar Ali, देखें वीडियो

    मोगा: पंजाब को नशा मुक्त करवाने के लिए पंजाब सरकार के साथ-साथ पंजाब पुलिस भी मुहिम चला रही है। इस मुहिम के अंतर्गत नशा तस्करों को पकड़ कर जेलों में भेज रही है। इसी के चलते पंजाब पुलिस ने कास्को ऑपरेशन चलाया है। आज एस.एस.पी अजय गांधी के दिशा निर्देश पर विधान सभा निहाल सिंह वाला के अधीन आते गांवों में डी.एस.पी. अनवर अली की अगुवाई में कॉस्को ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

    डी.एस. अनवर अली ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि इस अभियान के अंतर्गत उन्होंने 15 घरों की तलाशी की है। अलग-अलग गांवों में ऩशा तस्करों के घर तलाशे जा रहे हैं। तलाशी के दौरान उनको जो भी कुछ मिला है उसको उन्होंने जब्त कर लिया है। इस मुहिम के अंतर्गत मोगा पुलिस के एक सौ कर्मचारी काम कर रहे हैं।

  • Punjab News: 5 लाख रिश्वत के मामले में महिला इंस्पेक्टर अर्श दीप पर गिरी गाज

    Punjab News: 5 लाख रिश्वत के मामले में महिला इंस्पेक्टर अर्श दीप पर गिरी गाज

    मोगाः पंजाब सरकार द्वारा लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है। वहीं पिछले 9 महीने से रिश्वत लेने के आरोप में घिरी महिला पुलिस इंस्पेक्टर पर आज गाज गिर गई। दरअसल, अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित किए जाने के बाद सस्पेंड पुलिस इंस्पेक्टर इंस्पेक्टर अर्श दीप के खिलाफ धारा 2009 के तहत केस दर्ज किया गया है। इससे पहले महिला इंस्पेक्टर के खिलाफ नशा तस्करों से 5 लाख रुपए लेकर उनको छोड़ने के मामले में भ्रष्टाचार अधिनियम एक्ट के तहत केस दर्ज था।

    थाना कोट इसे खां के सब इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि थाने की तत्कालीन पुलिस इंस्पेक्टर अर्शप्रीत कौर के खिलाफ 23 अक्टूबर 2024 को नशा तस्कर को छोड़ने के एवज में 5 लाख रुपए की रिश्वत लेने के मामले में केस दर्ज हुआ था। इसके बाद से महिला पुलिस अधिकारी फरार है।उसकी अग्रिम जमानत याचिका रद्द हो चुकी है।केस दर्ज होने के 9 महीने बाद भी सस्पेंड महिला पुलिस अधिकारी अदालत पेश नहीं होने के चलते उसे भगोड़ा घोषित किया है। थाना कोट इसे खां में अर्शप्रीत कौर के खिलाफ धारा 209 के तहत केस दर्ज किया है।

    पुलिस के अनुसार 1 अक्टूबर 2024 को मुखबिर ने सूचना दी थी की उसी दिन एनडीपीएस एक्ट के मामले में थाना कोटइसे खां की पुलिस ने अमरजीत सिंह निवासी कोटइसे खां को स्कॉर्पियो गाड़ी और 2 किलो अफीम बरामद की थी। अमरजीत के साथ उसका भाई मनप्रीत सिंह और भतीजा गुरप्रीत सिंह भी थे और उनको भी 3 किलो अफीम के साथ मौके पर गिरफ्तार किया गया था। इंस्पेक्टर अर्शप्रीत कौर थाने के मुंशी गुरप्रीत सिंह और बलखंडी चौकी के मुंशी राजपाल सिंह के साथ साठगांठ कर 5 लाख रुपए लिए थे।

  • 25% Tariff लगाने के बाद भी नहीं रुके Donald Trump, भारत की Economy को कहा Dead

    25% Tariff लगाने के बाद भी नहीं रुके Donald Trump, भारत की Economy को कहा Dead

    नई दिल्ली: भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने के बाद भी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी जुबान बंद नहीं रख रहे। भारत-रुस के संबंध को लेकर वह तिलमिला गए हैं और उन्होंने अपनी तिलमिलाहट के चलते दोनों देशों की अर्थव्यवस्था को ही मरा हुआ बता डाला है। उन्होंने कहा कि -‘भारत और रुस अपनी मृत अर्थव्यवस्था को यदि गिरा दें तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ेगा’।

    ट्रुश सोशल पर किया पोस्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रुश सोशल मीडिया पर लिखा है कि – ‘मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि भारत-रुस के साथ क्या करता है? वे मिलकर अपनी मृत अर्थव्यवस्था को कैसे गिरा सकते हैं मुझे इससे बस मतलब है। हमने भारत के साथ बहुत कम व्यापार किया है उनके टैरिफ ज्यादा है दुनिया में सबसे ज्यादा इसी तरह रुस और अमेरिका भी लगभग कोई व्यापार नहीं करते। आइए इसको ऐसे ही रहने दें’। ट्रंप ने रुस के पूर्व राष्ट्रपति मेद वेदव पर भी हमला बोल दिया है। ट्रंप ने कहा कि – ‘रुस के असफल पूर्व राष्ट्रपति मेद वेदव खुद को अभी भी राष्ट्रपति समझते हैं। उनको अपनी बातों पर ध्यान देना चाहिए। वे बहुत खतरनाक क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं’। इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 1 अगस्त से 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था कि – ‘याद रखें भारत हमारा मित्र है लेकिन कुछ पिछले सालों में हमने उसके साथ अपेक्षाकृत कम व्यापार किया है क्योंकि उसके टैरिफ बहुत ज्यादा हैं दुनिया में सबसे ज्यादा हैं और किसी भी देश की तुलना में उसके यहां सबसे कठोर और अप्रिय गैर-मौद्रिक व्यापार प्रतिबंध हैं। इसके अलावा उन्होंने हमेशा अपने अधिकांश सैन्य उपकरण रुस से खरीदे हैं। चीन के साथ वे रुस के सबसे बड़े ऊर्जा खरीदार हैं। ऐसे समय में जब हर कोई यही चाहता है कि रुस यूक्रेन में हत्याएं रोकें सब कुछ ठीक नहीं है इसलिए भारत को 1 अगस्त से 25% टैरिफ और उपरोक्स के लिए जुर्माना देना पड़ेगा’।
  • Jalandhar News: मेन बाजार में तस्कर के घर पर प्रशासन ने की कार्रवाई, देखें Live

    Jalandhar News: मेन बाजार में तस्कर के घर पर प्रशासन ने की कार्रवाई, देखें Live

    जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ लगातार पुलिस द्वारा तस्करों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है। वहीं आज नगर निगम और पुलिस प्रशासन की टीम द्वारा रैणक बाजार के पक्का बाग में स्थित तस्कर के घर पर कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जे को धवस्त किया जा रहा है।

    मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम प्रशासन द्वारा कई बार व्यक्ति को नोटिस दिए गए, लेकिन संतोषजनक जवाब ना मिलने के कारण आज पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर घर पर कार्रवाई की जा रही है। व्यक्ति की पहचान हरविंदर सिंह उर्फ स्वामी निवासी पक्का बाग के रूप में हुई है।

    वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि उक्त हरविंदर सिंह उर्फ स्वामी एक तस्कर है। हरविंदर सिंह पर एनडीपीएस एक्ट सहित कुल 18 पर्चे दर्ज है। आज वह नगर निगम प्रशासन की अगुवाई में तस्कर के घर पर कार्रवाई को लेकर पहुंचे है, ताकि कोई अप्रिय घटना ना हो सके। नगर निगम अधिकारी ने बताया कि पुलिस द्वारा पहले ही घर को खाली करवा लिया गया था। ऐसे में कार्रवाई के दौरान घर पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं है।

  • Punjab News: एक्शन में मान सरकार, तहसीलों में रजिस्ट्री क्लर्कों को लेकर आदेश जारी

    Punjab News: एक्शन में मान सरकार, तहसीलों में रजिस्ट्री क्लर्कों को लेकर आदेश जारी

    चंडीगढ़ः राज्य में मान सरकार एक्शन मोड पर आ गई है। दरअसल, अब मान सरकार ने तहसीलों में जमीन और संपत्ति के पंजीकरण के लिए रिश्वतखोरी के जाल को तोड़ने के लिए राजस्व विभाग ने अब रजिस्ट्री क्लर्कों को उनके पदों से हटाने का आदेश दिया है। इस दौरान कहा गया है कि नवनियुक्त कर्मचारियों को रजिस्ट्रार, सब-रजिस्ट्रार आदि के पास पंजीकरण कराने का काम सौंपा जाए।

    अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने सभी उपायुक्तों को निर्देश दिया है कि वर्तमान में पंजाब भर में तैनात रजिस्ट्री क्लर्कों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया जाए और उनके स्थान पर रजिस्ट्रार या संयुक्त उप-रजिस्ट्रार की सहायता के लिए 7 वर्ष से कम कार्य अनुभव वाले क्लर्क नियुक्त किए जाएं। निर्देशों के अनुसार, मोहाली (एसएएस नगर) में चल रही ‘ईज़ी रजिस्ट्री पायलट परियोजना’ को अब राज्य भर में लागू किया जा रहा है ताकि रजिस्ट्री प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू बनाया जा सके। इस संबंध में राजस्व विभाग के अपर मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने सभी जिलों के उपायुक्तों को एक पत्र भेजा है।

    जिसमें न केवल ईजी रजिस्ट्री परियोजना की प्रक्रिया के बारे में बताया गया है, बल्कि रजिस्ट्री क्लर्क, रजिस्ट्रार और सब-रजिस्ट्रार के कार्यों में बदलाव के बारे में पूरी जानकारी दी गई है। जानकारी के अनुसार, ‘ईज़ी रजिस्ट्री’ के तहत अब पंजीकरण से पहले रजिस्ट्रार या संयुक्त उप-रजिस्ट्रार को अपने लॉगिन से दस्तावेजों की जांच करनी होगी कि वे कानूनी रूप से सही हैं या नहीं, साथ ही साथ स्टांप शुल्क और अन्य सरकारी शुल्क की गणना सही तरीके से की गई है या नहीं। सब कुछ सही पाए जाने पर ही पंजीयक या संयुक्त उप-पंजीयक द्वारा रजिस्ट्री की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की अनुमति दी जाएगी। रजिस्ट्री के समय, दोनों पक्षों की पहचान, उनकी पात्रता और सरकारी शुल्क और स्टांप शुल्क के भुगतान की पूरी तरह से जांच की जाएगी।

    इसके अलावा, रजिस्ट्रार और संयुक्त उप-रजिस्ट्रार की सहायता के लिए क्लर्क भी नियुक्त किए जाएंगे। इन क्लर्कों का कार्य सभी अदालती आदेशों को पोर्टल पर अपलोड करना, संबंधित पक्षों द्वारा हस्ताक्षरित दस्तावेज प्राप्त करना, रजिस्ट्री को स्कैन करना और इसे रजिस्टर में दर्ज करना और एक घंटे के भीतर संबंधित पक्ष को रजिस्ट्री की प्रति सौंपना होगा। दक्षता सुनिश्चित करने के साथ-साथ यह भी निर्णय लिया गया है कि राज्य भर में तैनात सभी रजिस्ट्री क्लर्कों को बदल दिया जाएगा ताकि भ्रष्टाचार की कोई गुंजाइश न रहे।

    रजिस्ट्री से संबंधित सहायता प्रदान करने वाले क्लर्कों के प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में भी बदलाव किया जा रहा है। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि उपायुक्तों के साथ हुई बैठकों में यह बात सामने आई है कि जिला स्तर पर केवल 10-15% कर्मचारी ही रजिस्ट्री क्लर्क की परीक्षा पास कर पाए हैं, जिससे उन्हीं कर्मचारियों को बार-बार रजिस्ट्री क्लर्क की ड्यूटी पर लगाया जाता है और भ्रष्टाचार की आशंका रहती है।

  • 20 वर्षीय Punjabi युवक की मौत, एक साल पहले गया था विदेश, देखें वीडियो

    20 वर्षीय Punjabi युवक की मौत, एक साल पहले गया था विदेश, देखें वीडियो

    लुधियानाः विदेशी धरती पर पैसे कमाने और अपना सुनहरी भविष्य बनाने को लेकर युवाओं में काफी क्रेज है। जिसके चलते भारी संख्या में युवा विदेश में जा रहे है। लेकिन पिछले कुछ समय से विदेशों से दुखद घटनाएं सामने आ रही है। जहां विदेशों में पिछले कुछ सालों में कई युवाओं की मौत होने की घटनाएं सामने आ चुकी है। वहीं अब ताजा मामला खन्ना के अमलोह रोड पर सनसिटी में किराए के फ्लैट में रहते एक परिवार पर दुखों का पहाड़ गिरने का मामला सामने आया है। जहां परिवा के इकलौते बेटे की विदेशी धरती पर मौत हो गई।

    मृतक की पहचान 20 वर्षीय साई ध्रुव कपूर के रूप में हुई है। साई ध्रुव रूस के मास्को में स्टडी करता था। वह अपने 3 दोस्तों के साथ मास्को में समुद्र किनारे नहाने गया था। इसी बीच समुद्र की तेज लहरों के बीच साई ध्रुव बह गया, जबकि उसके दोस्त बाल-बाल बच गए। जब तक साई ध्रुव को रेस्क्यू करके बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। रूस से साई को रेस्क्यू करके बाहर निकालने व अस्पताल पहुंचाने की फुटेज भी परिवार के पास पहुंची है। पिता करण कपूर ने बताया कि वे ऋण सलाहकार के तौर पर अमलोह रोड पर छोटा सा ऑफिस चलाते हैं।

    परिवार पहले से आर्थिक तौर पर मजबूत नहीं है। साई ध्रुव को करीब एक साल पहले ही स्टडी वीजा पर रूस भेजा गया था। ध्रुव ने पहले अपने घर फोन करके पिता से बोला था कि वह दोस्तों संग समुद्र किनारे घूमने जा रहा है। पिता पहले मना करने लगे थे लेकिन मन में आया कि सप्ताह भर के बाद बेटे को जाना होता है क्यों रोकना है। कुछ ही समय बाद फोन पर सूचना मिली कि बेटा समुद्र में बह गया। उसका शव निकाला गया। ध्रुव परिवार का इकलौता बेटा था। परिवार ने केंद्र व पंजाब दोनों सरकारों से मांग की है कि वे अपने बेटे का अंतिम संस्कार भारत में करना चाहते हैं। उनकी शव लाने में मदद की जाए।

     

  • Punjab News: लद्दाख में लैंडस्लाइड से गिरी चट्टान में कर्नल भानू प्रताप शहीद, देखें वीडियो

    Punjab News: लद्दाख में लैंडस्लाइड से गिरी चट्टान में कर्नल भानू प्रताप शहीद, देखें वीडियो

    डेढ़ वर्षीय बच्चे के पिता थे कर्नल, आज होगा अंतिम संस्कार, दिल्ली से आए अधिकारी

    पठानकोटः भारत-चीन बॉर्डर पर लद्दाख सीमा पर बीते दिन लैंडस्लाइड होने की घटना सामने आई थी। जहां गलवान के चारबाग इलाके में सेना के वाहन पर एक विशाल चट्टान गिरने से सेना के 2 जवान शहीद हो गए। इनमें पठानकोट के लेफ्टिनेंट कर्नल भानु प्रताप सिंह भी शामिल हैं। इस दर्दनाक दुर्घटना में 2 अन्य सैनिक भी घायल हो गए हैं। इस घटना को लेकर लेफ्टिनेंट कर्नल के घर पर शोक की लहर छा गई। वहीं आज दिल्ली से कुछ अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल के घर पर परिवार से दुख सांझा करने पहुंचे है। बताया जा रहा है कि लद्दाख में मौसम खराब होने के कारण अभी तक लेफ्टिनेंट कर्नल के शव को पठानकोट नहीं लाया जा सका। हालांकि दूसरी ओर शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद के महासचिव कुंवर रविंद्र सिंह विक्की ने बताया कि लेफ्टिनेंट कर्नल भानू प्रताप सिंह मनकोटिया का पार्थिव शरीर वीरवार को पठानकोट पहुंचेगा। जहां जालंधर बाईपास चक्की पुल के नजदीक बने श्मशानघाट पर पूरे सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार किया जाएगा। पठानकोट के वीर सपूत 33 वर्षीय लेफ्टिनेंट कर्नल भानू प्रताप सिंह मनकोटिया बुधवार सुबह फायरिंग रेंज पर जाते समय लैंड स्लाइडिंग की वजह से शहीद हो गए। पठानकोट के अबरोल नगर निवासी सेना की 14 हॉर्स रेजिमेंट के लेफ्टिनेंट कर्नल भानू प्रताप सिंह जम्मू-कश्मीर के लद्दाख के साथ लगते भारत-चीन बॉर्डर पर तैनात थे। जैसे ही लेफ्टिनेंट कर्नल भानू प्रताप सिंह मनकोटिया के बलिदान की खबर परिजनों को मिली तो उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पिता रिटायर्ड कर्नल आरपीएस मनकोटिया, माता सुनीता मनकोटिया व पत्नी तारिणी गहरे सदमे में हैं। लेफ्टिनेंट कर्नल भानू प्रताप सिंह बहुत ही बहादुर और होनहार सैन्य अधिकारी थे। बीते महीने जून में ही वे प्रमोट होकर लेफ्टिनेंट कर्नल बने थे। आईएमए में बेस्ट कैडेट के तौर पर इन्हें स्वॉर्ड ऑफ ऑनर व गोल्ड मेडल से सम्मानित भी किया गया था। भानू प्रताप सिंह के बेटे के पिता थे। उनका डेढ़ साल का इकलौता बेटा व्योम है।
  • Punjab News: नदी का बढ़ा पानी स्तर, टूटा 7 गांवों का संपर्क, देखें वीडियो

    Punjab News: नदी का बढ़ा पानी स्तर, टूटा 7 गांवों का संपर्क, देखें वीडियो

    चलने वाली एकमात्र नाव भी हुई बंद, लोग हुए परेशान

    गुरदासपुरः पहाड़ों सहित पंजाब में लगातार हो रही बारिश के कारण आज रावी नदी का अचानक पानी स्तर बढ़ गया। जिसके कारण रावी नदी के पार बसे 7 गांवों का संपर्क देश से पूरी तरह से टूट गया। रावी नदी से पार जाने के लिए इस्तेमाल होने वाली नाव भी बिल्कुल बंद कर दी गई है क्योंकि पानी का स्तर इतना बढ़ गया है कि नाव चलाना असंभव हो गया है। ऐसे में अब एकमात्र चलने वाली नाव भी बंद हो गई। नाव चलाने में असमर्थता के कारण गांव के लोग और पार के लोग फंसे रह गए हैं। कामकाज कर रहे लोगों, स्कूल जाने वाले बच्चों और काम पर आने वाले लोगों को नाव न चल पाने के कारण वापस लौटना पड़ा। इस बात को लेकर लोगों में काफी गुस्सा देखा जा रहा है। नदी किनारे खड़े लोग रज कुमार, गुरदीप सिंह, नरेंद्र सिंह, सुखन्न्या देवी, मोनू का कहना है कि आजादी के करीब 8 दशक हो रहे हैं, मगर वे अभी भी गुलामी जैसी जिंदगी जीने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने बताया कि इन दिनों भारत के लोगों के लिए न तो कोई चिकित्सा सुविधा उपलब्ध है और न ही खाने-पीने का पूरा साधन है। लोगों ने बताया कि बीते समय में गुस्से में आए इन सात गाँव के लोगों ने सरकार से यह मांग की थी कि यदि वे लोगों के लिए पक्का पुल नहीं बना सकते तो उन्हें पाकिस्तान के साथ जोड़ दिया जाए। यहाँ यह भी बताना जरूरी है कि विधानसभा चुनावों में इन लोगों ने चुनाव का पूरी तरह बहिष्कार किया था, लेकिन मौके पर पहुंचे डीसी गुरदासपुर ने भरोसा दिलाया था कि जल्दी ही पुल का काम शुरू कर दिया जाएगा, जिसके बाद इन गाँवों में अधिकांश वोट ही पड़े थे। लोगों ने सरकार से मांग की कि वे उनकी मांगे तुरंत पूरी करें क्योंकि इस तरह उनकी जिंदगी बहुत कठिन हो गई है।
  • अमेरिका ने 6 भारतीयों कंपनियों सहित 20 पर लगाई पाबंदी

    अमेरिका ने 6 भारतीयों कंपनियों सहित 20 पर लगाई पाबंदी

    नई दिल्लीः अमेरिका की ट्रंप सरकार ने भारत की 6 कंपनियों पर ईरान से पेट्रोलियम उत्पादों का बिजनेस करने के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। अमेरिका ने कुल मिलाकर दुनिया की 20 ऐसी कंपनियों पर प्रतिबंध लगाते हुए कहा है कि उनका ऐसा बिजनेस करना कथित तौर पर कार्यकारी आदेश 13846 के तहत अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन है। अमेरिका का दावा है कि ईरान की सरकार इस बिजनेस से मिलने वाले राजस्व का उपयोग मिडिल ईस्ट में संघर्ष को बढ़ावा देने, आतंकवाद को फंड करने और अपने लोगों पर अत्याचार करने के लिए करती है। अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट (विदेश मंत्रालय) ने ईरानी पेट्रोलियम, पेट्रोलियम उत्पादों या पेट्रोकेमिकल व्यापार में लगी 20 वैश्विक संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा करते हुए कहा, “ईरानी शासन अपनी अस्थिर गतिविधियों को वित्तपोषित करने के लिए मिडिल ईस्ट में संघर्ष को बढ़ावा दे रहा है। आज, संयुक्त राज्य अमेरिका राजस्व के प्रवाह को रोकने के लिए कार्रवाई कर रहा है, जिसका उपयोग शासन विदेशों में आतंकवाद का समर्थन करने के साथ-साथ अपने ही लोगों पर अत्याचार करने के लिए करता है।” विदेश विभाग ने भारत, संयुक्त अरब अमीरात, तुर्किये और इंडोनेशिया की इन 20 कंपनियों को ईरानी मूल के पेट्रोकेमिकल उत्पादों की महत्वपूर्ण बिक्री और खरीद के लिए प्रतिबंधित किया है।

    ये है 6 कंपनियां

    • इस कंपनी पर सबसे बड़ा आरोप है. जनवरी से दिसंबर 2024 के बीच इसने 84 मिलियन डॉलर से ज्यादा के ईरानी पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट्स खरीदे हैं।
    • Global Industrial Chemicals Limited: जुलाई 2024 से जनवरी 2025 के बीच 51 मिलियन डॉलर से ज्यादा के ईरानी प्रोडक्ट, जिनमें मिथेनॉल शामिल है, जो इस कंपनी ने आयात किए।
    • Jupiter Dye Chem Private Limited: इसने जनवरी 2024 से जनवरी 2025 के बीच 49 मिलियन डॉलर से ज्यादा के ईरानी पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट, खासकर टोल्यून, खरीदे।
    • Ramniklal S Gosalia And Company: 22 मिलियन डॉलर से ज्यादा के मिथेनॉल और टोल्यून सहित ईरानी प्रोडक्ट खरीदे।
    • Persistent Petrochem Private Limited: अक्टूबर 2024 से दिसंबर 2024 के बीच लगभग 14 मिलियन डॉलर के ईरानी पेट्रोकेमिकल आयात किए।
    • Kanchan Polymers: इसने ईरान से 1.3 मिलियन डॉलर से ज्यादा के पेट्रोकेमिकल (पॉलीएथिलीन सहित) प्रोडक्ट खरीदे।