Blog

  • Haryana News: इस इलाके मे हुआ Blast, परिवार के 4 सदस्य घायल, देखें वीडियो

    Haryana News: इस इलाके मे हुआ Blast, परिवार के 4 सदस्य घायल, देखें वीडियो

    पानीपत: अलुपुर गांव में बुधवार सुबह एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जहां चाय बनाते समय रसोई में गैस सिलेंडर फट गया और धमाके से घर की छत उड़ गई, जिस कारण आसपास के मकानों में भी दरारें आ गईं और एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। मौके पर मौजूद पड़ोसी रविंदर ने बताया कि हादसा सुबह करीब साढ़े छह बजे हुआ। रवि के घर में चाय बन रही थी, तभी गैस सिलेंडर का पाइप अचानक निकल गया और आग पकड़ ली।

    कुछ ही पलों में सिलेंडर में विस्फोट हो गया, जिससे पूरा घर दहल उठा। धमाके की चपेट में आकर अलमारी, फ्रिज और अन्य घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। हादसे के वक्त घर में मौजूद चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाका सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को घर से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। रविंदर ने बताया कि धमाके की आवाज पूरे गांव में गूंज गई। आसपास के मकानों में भी झटकों से दरारें आ गईं। दहशत में कई लोग अपने बच्चों को लेकर खुले में निकल आए। गांव में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और उन्होंने आग पर काबू पाया।

  • Haryana News: 14 साल की नाबालिग से रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म, अस्पताल मे बच्ची को दिया जन्म, देखें वीडियो

    Haryana News: 14 साल की नाबालिग से रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म, अस्पताल मे बच्ची को दिया जन्म, देखें वीडियो

    पंचकूला: थाना पिंजौर पंचकूला के क्षेत्र में 14 साल की नाबालिग बच्ची से रिश्तेदार द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बच्ची को रिश्तेदार ने कई बार अपनी हवस का शिकार बनाया और गर्भवती हालत में परिवार ने बच्ची को सेक्टर 6 के अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां बच्ची ने बच्ची को जन्म दिया।

    पंचकूला के स्वास्थ्य अधिकारी सीएमओ डाक्टर मुक्ता कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर 6 अस्पताल में एक 14 साल की बच्ची को एडमिट किया गया था, जहां नाबालिग ने एक नवजात बच्ची को जन्म दिया है और बच्चा स्वस्थ है, जिसके बारे में उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पिंजौर थाना की पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: Highway पर बेकाबू हुआ ट्रक, युवकों की हालत गंभीर, देखें वीडियो

    Punjab News: Highway पर बेकाबू हुआ ट्रक, युवकों की हालत गंभीर, देखें वीडियो

    अमृतसर: जंडियाला से एक मामला सामने आया है जहां पर अमृतसर-जालंधर हाईवे पर चलते हुए ट्रक का टायर फटने के कारण वह बेकाबू हो गया है। वहीं दूसरी ओर आ रही कार से टकरा गया। इस टक्कर में कार में बैठे दो युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस बारे में जानकारी देते हुए जंडियाला के एक स्थानीय निवासी दविंदर सिंह ने बताया कि वह जंडियाला का रहने वाला है।

    एक पेट्रोल टैंकर वाला ट्रक जो कि जालंधर की ओर से अमृतसर में आ रहा था। उसके टायर फटने से वह बेकाबू हो गया और दूसरी ओर से आ रही कार से टकरा गई। इस हादसे के बाद कार रैलिंग के साथ टकरा गई। इसके बाद कार सवार दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस संबंध में डीएसपी जंडियाला ने बताया कि हम मौके पर पहुंच गए हैं। हुंदल पेट्रोल पंप जंडियाला का वह ट्रक जो कि जालंधर से तेल लेकर जा रहा था।

    उसका टायर फट गया और वह दूसरी ओर चला गया। इससे वह ब्रिज पर आ रही कार से टकरा गया। कार रैलिंग से टकराने के बाद उसमें आग लग गई। फिलहाल कार सवारों के बारे में कुछ भी नहीं कह सकते हैं। ट्रक चालक मौके से फरार हैं।

     

  • Punjab News: प्रसिद्ध मेले की कमेटी ने लगाए पैसे वसूलने के आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: प्रसिद्ध मेले की कमेटी ने लगाए पैसे वसूलने के आरोप, देखें वीडियो

    लुधियाना: पंजाब के प्रसिद्ध मेले छप्पर को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। इस मेले में काफी साज-सजावट भी की जाती है। इसके साथ ही मेले के दौरान राजनीतिक सम्मेलन भी आयोजित होते हैं परंतु अब सितंबर महीने में होने वाले इस मेले को लेकर कमेटी के अंदर विवाद भी सामने आया है। कमेटी के मौजूदा चेयरमैन यानी की गांव के सरपंच ने डीसी ऑफिस पहुंचकर शिकायत कर दी है।

    उन्होंने कहा कि कुछ लोग उनकी कमेटी में दखलअंदाजी कर रहे हैं। कमेटी के द्वारा अलग-अलग स्थानों में लगाई गई बोली में भी पैसों की हेराफेरी हुई है। उन्होंने यह भी कहा है कि वसूला गया पैसा गांव पर ही खर्च किया जाना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा है कि पिछले 50 सालों से चेयरमैन की मौजूदगी में जो कमेटी बनती रही है उसको बहाल करना चाहिए।

    वहीं दूसरी ओर गांव के वर्तमान सरपंच कुलदीप सिंह बोपा राय ने कहा है कि वह और गांव छप्पर के वर्तमाण सरपंच और कुछ शरारती तत्व सितंबर महीने में गांव छप्पर में लगाने वाले ऐतिहासिक मेले की बोली लगाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इसका अधिकार समिति के पास ही है और समिति का अध्यक्ष सरपंच होता है। ऐसे में उनका कहना है कि पिछले 50 सालों से यह ऐसे ही चलता रहा है और जो भी पैसा इकट्ठा होता है उसको गांव के विकास पर खर्च कर दिया जाता है।

    उनका कहना है कि पिछले दो सालों में इकट्ठे किए गए पैसों का हिसाब भी नहीं दिया गया। ऐसे में वह मांग करते हैं कि उन्हें हिसाब दिया जाए और शरारती तत्वों के खिलाफ उपायुक्त से शिकायत करने आए ताकि ऐतिहासिक मेले में उनका हस्तक्षेप खत्म हो पाए।

  • आपदा प्रभावितों के लिए आगे आने वाले दानी सज्जनों का आभार: जयराम ठाकुर

    आपदा प्रभावितों के लिए आगे आने वाले दानी सज्जनों का आभार: जयराम ठाकुर

    नेता प्रतिपक्ष ने आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर प्रभावितों को बांटा चेक

    11 गांव के 53 प्रभावितों में वितरित की आपदा राहत राशि

    नेता प्रतिपक्ष ने शिव शरण श्री राम लंगर समिति घुमारवीं के सेवादारों को किया सम्मानित

    ऊना/सुशील पंडित: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज आपदा प्रभावित सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग और जंजैहली क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने थुनाग में लंगर चला रहे शिवशरण श्री राम लंगर सेवा घुमारवीं के सेवादारों को सम्मानित किया। आपदा प्रभावित क्षेत्र के दौरे पर गए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने 11 ग्राम पंचायतों के आपदा प्रभावितों को चेक द्वारा सहायता राशि भी वितरित की। उन्होंने सभी प्रभावितों से कहा कि हमें हौसला नहीं हारना है,  अपनी मेहनत और काबिलियत से हम फिर से सब कुछ कर दिखाएंगे। कभी हिम्मत न हारना ही हमारी पहचान है। साथ ही उन्होंने सभी दानी सज्जनों का भी आभार जताया जिनके सहयोग से आपदा प्रभावितों की मदद हो रही है।

    नेता प्रतिपक्ष ने  कांढ़ा, थरजून (केलोधार), परवाड़ा, सरोआ, अणाह, बाड़ा, मुसरानी, बस्सी, धार जरोल, तुंगाधार, शरन पंचायतों में  53 लोगों को चेक के माध्यम से 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता भी की। इन सभी के घर त्रासदी में पूरी तरीके से नष्ट हो गए  हैं और उनके पास रहने के लिए कोई जगह नहीं बची है।  यह सभी लोग या तो अपने रिश्तेदारों के यहां शरण लिए हैं या फिर किसी न किसी अस्थाई राहत शिविर में रह रहे हैं। हमारी सबसे बड़ी चिंता यह है कि ज्यादातर लोगों के घर और जमीनें सब कुछ बह गए हैं। भविष्य में भी उनके पास घर बनाने का कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं है।

    जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार द्वारा आपदा राहत के कार्य में बहुत शिथिलता बरती जा रही है। सरकार जितना जुबानी जमा खर्च कर रही है वैसा कुछ जमीन पर नजर नहीं आ रहा है। हमनें बार-बार कहा है कि सड़कें बंद होने की वजह से लोग आपदा से बच गए कृषि और बागवानी उत्पाद को भी मंडियों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। जिसके कारण उन्हें दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। यह पूरा इलाका ही कृषि बागवानी और फूलों की खेती पर निर्भर करता है और यह सभी उत्पाद बहुत कम समय में नष्ट हो जाते हैं। इसलिए उनका समय पर बाजार पहुंचना जरूरी होता है। मैं सरकार से फिर आग्रह करूंगा की सड़कों समेत अन्य सुविधाओं की बहाली में और तेजी लाएं। जिससे जन जीवन जल्दी से जल्दी सामान्य हो सके।

    नेता प्रतिपक्ष ने शिव शरण श्री राम लंगर समिति घुमारवीं के सेवादारों को किया सम्मानित

    नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आपदा के दौरान थुनाग में लंगर लगाने वाले शिव शरण श्री राम लंगर समिति, घुमारवीं के सेवादारों को उनकी सेवा के लिए सम्मानित करते हुए कहा कि माता की सेवा करने वालों को सम्मानित करना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि  30 जून की रात आई आपदा ने प्रदेश के कई इलाकों में भारी तबाही मचाई। सराज विधान विधानसभा क्षेत्र में भी बहुत नुकसान हुआ हुआ। लोगों के पास न रहने का ठिकाना था और न ही खाने का।

    ऐसे मुश्किल हालात में शिव शरण श्री राम लंगर समिति घुमारवीं के सेवादार सामने आए और 5 जून से ही थुनाग में लंगर सेवा का आयोजन किया। 25 दिन तक चले इस लंगर में  लगभग 50000 लोगों ने भोजन किया। आपदा के समय मुश्किल हालात में आपके द्वारा सराज विधानसभा क्षेत्र के लोगों की जो सेवा की गई, वह अनमोल है। हमारी संवेदना के शब्द कभी उनका मूल्य नहीं चुका सकते। उन्होंने कहा कि  मुसीबत के समय आपने हमारा, हमारे लोगों का ध्यान रखा एवं तमाम परेशानियां सह कर आप सभी यहां आए और हमें भूख नहीं रहने दिया। आपकी सेवा सच्चे अर्थों में मानवता की सेवा है। यह मुश्किल समय बीत जाएगा। आप जैसे महानुभावों के सेवा भाव समर्पण को हम सदैव याद रखेंगे और ईश्वर से सदैव आप सभी के  मंगलमय और यशस्वी जीवन की प्रार्थना करेंगे।

  • उपायुक्त ने औद्योगिक क्षेत्र पंडोगा में किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    उपायुक्त ने औद्योगिक क्षेत्र पंडोगा में किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    औद्योगिक क्षेत्र में लगाए जाएंगे  600 पौधे

    ऊना/सुशील पंडित: औैद्योगिक क्षेत्र पंडोगा में बुधवार को वन विभाग के सौजन्य से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त जतिन लाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए बहेड़े का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

    इस अवसर पर उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि पर्यावरण हमारी साझी धरोहर है और इसकी सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है। पौधे लगाने साथ साथ उन्हें सुरक्षित रखना और बड़ा करना भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंभीर और प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से औद्योगिक क्षेत्रों में भी हरियाली बढ़ाने का अभियान चलाया जा रहा है।

    उन्होंने लोगों से अपील की कि हर व्यक्ति साल में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी खुद उठाए। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और हरित वातावरण देने के लिए यह सामूहिक प्रयास बेहद जरूरी हैं।

    कार्यक्रम के दौरान औद्योगिक परिसर के भीतर खाली पड़ी भूमि और सड़क किनारे वृक्षारोपण किया गया। इस अभियान के तहत औद्योगिक क्षेत्र पंडोगा में 600 फलदार और छायादार पौधे लगाए जाएंगे, जिससे क्षेत्र को हरित और पर्यावरण अनुकूल बनाने में मदद मिलेगी। इस मौके पर डीएफओ सुशील राणा, संयुक्त निदेशक उद्योग अंशुल धीमान सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Donald Trump का अहम ऐलान, भारत पर लगाया 25% Tariff

    Donald Trump का अहम ऐलान, भारत पर लगाया 25% Tariff

    नई दिल्ली: अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील को लेकर अब अमेरिका के राष्ट्रपति ने बड़ा ऐलान किया है। सामने आई जानकारी के अनुसार, भारत पर अमेरिका ने 25 फीसदी टैरिफ लगाया है। अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद इस बात का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि 1 अगस्त से भारत पर ये लागू हो जाएगा।

    आपको बता दें कि ट्रेड डील को लेकर भारत और अमेरिका में काफी समय से बातचीत चल रही थी। अब जाकर खुद ट्रंप ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी है। उनका कहना है कि भारत हमारा मित्र है लेकिन पिछले कई सालों में अपेक्षाकृत कम व्यापार किया है क्योंकि उनके टैरिफ बहुत ज्यादा है दुनिया में सबसे ज्यादा है जो कि अमेरिका को बिजनेस बढ़ाने में रोकते हैं।

    ट्रंप के अनुसार, भारत लगातार सैन्य उपकरण रुस से खरीदता है जो कि बिल्कुल भी सही नहीं है। हर कोई चाहता है कि रुस यूक्रेन पर हमला रोके लेकिन भारत रुस से लगातार व्यापार को बढ़ाता जा रहा है जो कि सही कदम नहीं है इसलिए इन सभी मामलों को देखते हुए अमेरिका ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है और ये 1 अगस्त से लागू हो जाएगा।

    गौरतलब है कि इस वित्त साल की अप्रैल-जून तिमाही में अमेरिका को भारत का एक्सपोर्ट 22.8 प्रतिशत बढ़कर 25.51 अरब डॉलर हो गया है। वहीं आयात 11.68% बढ़कर 12.86 अरब डॉलर हो चुका है। इस पर बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि भारत सरकार निश्चित तौर पर इस पर कुछ कदम उठाएगी। भारत सरकार अमेरिकी प्रशासन से भी बातचीत कर सकती है। इस फैसले के बाद चीजें निश्चित तौर पर महंगी हो जाएंगी। हमें ये स्टडी करनी पड़ेगी कि इसका बाजार पर क्या असर होगा। उनका कहना है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि टैरिफ लगाया गया है मुझे उम्मीद है कि ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन को जल्द ही इसका एहसास होगा और वो अपना यह फैसला वापिस ले लेंगे।

     

  • जवाहर नवोदय विद्यालय, पेखुबेला में प्रवेश परीक्षा आवेदन तिथि 13 अगस्त तक बढ़ी

    जवाहर नवोदय विद्यालय, पेखुबेला में प्रवेश परीक्षा आवेदन तिथि 13 अगस्त तक बढ़ी

    ऊना/सुशील पंडित: पी एम् श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, पेखुबेला में शिक्षा सत्र 2026 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश पाने हेतु चयन परीक्षा के लिए आवेदन तिथि को 29 जुलाई से 13 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। यह जानकारी देते हुए प्राचार्य, पी एम् श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, पेखुबेला ने बताया कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से होगा जिसके लिए वैवसाइट ूूूwww.navodaya.gov.in अथवा http://cbseitms.rcil.gov.in//nvs पर लॉगइन कर सकते हैं।

  • जिला परिषद ऊना के वार्ड-5 धुंदला व वार्ड-8 चताड़ा के परिसीमन में आंशिक संशोधन

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 124 तथा हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 9 के तहत जिला परिषद ऊना के वार्ड-5 धुंदला और वार्ड-8 चताड़ा के परिसीमन में आंशिक संशोधन कर शुद्धिपत्र बुधवार को अंतिम रूप से प्रकाशित कर दिया गया है। यह जानकारी उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने दी।

    नगर पंचायत बंगाणा घोषित होने के बाद ग्राम पंचायत हटली केसरू के गांव रिट सतरूखा को जिला परिषद परिसीमन से बाहर रखा गया था। लेकिन शहरी विकास विभाग की अंतिम अधिसूचना जारी न होने के कारण इस गांव को पूर्ववत पंचायत हटली केसरू में शामिल कर दिया गया है।

    इस संशोधन के बाद जिला परिषद वार्ड-5 धुंदला में अब ग्राम पंचायतें धुंदला, अरलू खास, करमाली, पिपलू, सुकड़ियाल, चमियाड़ी, सिहाणा, हटली केसरू, जसाणा, डोहगी, मलांगड़, धतोल, लठियाणी, तनोह, ढियूंगली और बुधान शामिल होंगी। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार इन पंचायतों की कुल आबादी 25,007 है और ये पंचायतें पंचायत समिति बंगाणा के अंतर्गत आती हैं।

    वहीं, ग्राम पंचायत टब्बा का कुछ भाग नगर निगम ऊना में पुनः शामिल होने और ग्राम पंचायत चताड़ा की जनसंख्या अधिक होने के कारण जिला परिषद वार्ड-8 का परिसीमन संशोधित कर इसका नाम वार्ड-8 चताड़ा कर दिया गया है। अब इस वार्ड में ग्राम पंचायतें टब्बा, चताड़ा, बसोली, मदनपुर, लमलैहड़ी, डंगोली, समूरकलां, बरनोह, जनकौर, अबादा बराना और सुनेहरा सम्मिलित हैं। इनकी कुल आबादी 18,514 (जनगणना 2011) है और ये पंचायतें पंचायत समिति ऊना के अधीन आती हैं। गौरतलब है कि जिला परिषद ऊना में कुल 17 निर्वाचन क्षेत्र हैं, जिनमें पंचायत समिति अंब, बंगाणा और गगरेट में तीन-तीन तथा हरोली और ऊना में चार-चार वार्ड शामिल हैं।

  • एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में शुभारंभ

    एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में शुभारंभ

    ऊना/सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा पर्यावरण संरक्षण को समर्पित “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रमेश ठाकुर द्वारा पौधारोपण कर किया गया। प्राचार्य ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किया गया एक अभिनव और भावनात्मक पहल है, जो हर नागरिक को अपनी मां के सम्मान में एक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करता है। यह अभियान न केवल प्रकृति की सेवा है, बल्कि मातृत्व के प्रति सम्मान का अनोखा प्रतीक भी है। एनएसएस इकाई के कार्यक्रम अधिकारी प्रोफ़ेसर सिकंदर नेगी ने बताया कि यह अभियान अब केवल महाविद्यालय तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि निकटवर्ती गांवों मुचछाली और न्याली में भी वृक्षारोपण किया जाएगा। एनएसएस के स्वयंसेवियों द्वारा इन गांवों में जन-जागरूकता फैलाते हुए पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया जाएगा। इस शुभ अवसर पर महाविद्यालय की उप प्राचार्या प्रो. रेखा शर्मा, प्रो. नंदलाल, डॉ. कुलदीप सिंह, प्रो. निकिता सहित कई शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने यह सिद्ध किया कि एक छोटे से कदम से भी बड़े बदलाव की शुरुआत हो सकती है। “एक पेड़ माँ के नाम” न केवल वृक्षारोपण का अभियान है, बल्कि यह भावनाओं और कर्तव्यों को प्रकृति से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम भी बनकर उभर रहा है।