Blog

  • Punjab News: घर पर चला पीला पंजा, आरोपी के खिलाफ दर्ज मामला, देखें वीडियो

    Punjab News: घर पर चला पीला पंजा, आरोपी के खिलाफ दर्ज मामला, देखें वीडियो

    लुधियाना: शहर में पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। थाना डिवीजन नंबर 6 के अंतर्गत कोट मंगल सिंह इलाके में एक नशा तस्कर के घर पर पीला पंजा अभियान चलाया गया है। यह कार्रवाई नशामुक्त अभियान के अंतर्गत की गई है और आरोपी नशा तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और बाकी धाराओं में करीब 9 मामलें दर्ज हैं।

    इस मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी हरपाल सिंह ने बताया कि नशामुक्त अभियान के अंतर्गत कार्रवाई की है। नशा तस्कर अंकुर के घर में छापा मारा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी जेल में सजा काट रहा है और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और बाकी धाराओं में करीब 8 से नौ मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी के मामले में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा और यह कार्रवाई ऐसे ही जारी रहेगी।

     

  • हिमोत्कर्ष प्रशिक्षण संस्थान की छात्राओं ने मनाया तीज पर्व

    हिमोत्कर्ष प्रशिक्षण संस्थान की छात्राओं ने मनाया तीज पर्व

    वृंदा को मिस तीज का खिताब,चांद चुनी गई प्रथम रनरअप व यशिका देवी द्वितीय रनरअप ऊना/सुशील पंडित: हिमोत्कर्ष महिला मंच व संयुक्ता चौधरी हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान ऊना के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को तीज पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में समाजेसवी सुलोचना  देवी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की,जबकि समाजसेवी सेवाानिवृत शिक्षिका नीलम अग्रिहोत्री ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में इन्नर व्हील क्लब  ऊना  की अध्यक्ष शोभा सोनी,सचिव अमरजीत बबली व वरिष्ठ सदस्य कमला कंंवर विशिष्ट अतिथि केे रूप में उपस्थित हुुई। मुख्यातिथि सुलोचना ठाकुर ने सभी छात्राओं को हरियाली तीज पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि तीज पर्व का महिलाओं के लिए विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि आस्था,उमंग,प्रेम व सौंद्रयता के प्रतीक के रूप में तीज पर्व को पुरे उत्तर भारत में मनाया जाता है। कार्यक्रम अध्यक्ष नीलम अग्रिहोत्री ने सभी प्रतिभागी छात्राओं को बधाई देते हुए हिमोत्कर्ष परिषद के विभिन्न सामाजिक कार्यो का उल्लेख करते हुए कहा कि परिषद समाज के जरूरतमंद तबके के उत्थान के लिए प्रयासरत है। उन्होंने संस्थान की छात्राओं को विभिन्न स्पर्घाओं में शानदार प्रदर्शन के लिए भी बधाई दी। हिमोत्कर्ष महिला मंच की वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनूपा ठाकुर ने कार्यक्रम में सबका स्वागत करते हुए महिला मंच की गतिविधियों बारे भी विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में संस्थान की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तूतियां देकर सबका मन मोह लिया।  फैशन डिजाईनिंग हाबी ट्रेड की छात्रा यशिका ने मनमोहक नाटी की प्रस्तूती दी,जबकि कटिंग एंड टेलरिंग ट्रेड की छात्राओं निशा एवं समूह तथा हाबी कोर्स फैशन डिजाईनिंग की छात्राओं प्रिया एवं हर्षा व समूह तथा वृंदा व समूह ने शानदार समूह नृत्य व तनिशा ने पंजाबी नृत्य की प्रस्तूतियां दी। हिमोत्कर्ष संस्थान की 12 छात्राओं ने मिस तीज प्रतियोगिता में भाग लिया तथा आकर्षक रैंप वाक कर अपनी प्रतिभा दिखाई। मुख्यातिथि सुलोचना ठाकुर व कार्र्यक्रम अध्यक्ष नीलम अग्रिहोत्री ने विजेता व उपविजेता छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।  नीलम बनी मिस तीज तीज पर्व पर आयोजित प्रतियोगिता में वृृंदा ने मिस तीज का खिताब जीता। जबकि चांद प्रथम रनरअप व यशिका देवी  द्वितीय रनरअप रही। जबकि अमनदीप कौैर मिस ब्यूटीफुल स्माईल,नीरू मिस ब्यूटीफुल आईस तथा सिमरनजीत कौर मिस ग्लोईंग स्किन चुनी गई। इन्हें मुख्यातिथि सुुुलोचना ठाकुर व विशिष्ट अतिथि नीलम अग्रिहोत्री ने क्राऊन पहना कर सम्मानित किया।  इन्होंने जीते पुरस्कार तीज पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में हर्ष ने प्रथम व नवनीत  कौर ने द्वितीय तथा प्रिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में नीता ने प्रथम,वृृृंदा ने दूसरा व तनिशा ने तीसरा स्थान हासिल किया। मालपुड़े प्रतियोगिता में तनिशा ने प्रथम,हरसिमरन कौर ने द्वितीय व अमनदीप कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। दही-भल्ला प्रतियोगिता में नरिंद्र कौैेर ने प्रथम, हर्ष ने दूसरा व रमा  कुमारी तीसरे स्थान पर रही। पतेहड़ प्रतियोगिता में नीता कुमारी ने प्रथम,दिव्या शर्मा ने दूसरा व यशिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। खीर स्पर्घा में नरिंद्र्र्र कौेर ने प्रथम,नीता कुमारी ने दूसरा व तनिशा ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रशिक्षण र्कोस पुरा करनेे पर 18 छात्राओं को प्रमाण पत्र कार्यक्रम में मुख्यातिथि सुलोचना ठाकुर व कार्र्यक्रम अध्यक्ष नीलम अग्रिहोत्री ने संयुुक्ता चौेधरी हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान की 118 छात्राओं को कटिंग टेेलरिंग व फैशन डिजााईनिंग हाबी  कोर्र्स सफलतापूूूर्वक पूर्र्ण करने पर प्रमाण पत्र देेकर सम्मानित किया। इसमें कटिंग टेेलरिंग कोर्स  सेे चांद रानी,पूूनम,आंचल ठाकुर,नीलम देेवी,ई्रशा देवी,अंजलि,मनीषा,प्रिया देवी,फैशन डिजाईनिंग हाबी कोर्स सेे  सविता,संजना,जिया,सविता देवी,कमल देवी,पुष्पाजंंलि,कमलप्रीत कौेर,अंंकिता,प्रिया,व रजनी को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहान स्वरूप प्र्रमाण पत्र प्रदान किए गए। यह रहे उपस्थित कार्यक्रम में मुख्यातिथि सुलोचना ठाकुर व कार्र्यक्रम  अध्यक्ष नीलम अग्रिहोत्री,विशिष्टातिथि इन्नर व्हील क्लब ऊना की अध्यक्ष शोभा सोनी,सचिव अमरजीत बबली,कमला कंंंवर,हिमोत्कर्ष महिला मंच वरिष्ठ  उपाध्यक्ष अनूपा ठाकुर,प्रेस सचिव रमा कंवर,रंजना जसवाल,मंजू मनकोटिया,अनीता सूद,मनीषी ठाकुर,शिल्पा,प्रा्रचार्र्य नरेश सैणी,हिमोत्कर्र्ष प्रदेेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर,महासचिव यशपाल ठाकुर,करण पाल मनकोटिया,उपप्रधानाचार्य रंजू वाला,अध्यापिका मीना ठाकुर,निशा सहित संस्थान की 40  से अधिक छात्राएं उपस्थित थी।
  • पिछले कई दिनों से लगातार देरी से हरिद्वार पहुंच रही अम्व अंदौरा पैसेंजर ट्रेन

    पिछले कई दिनों से लगातार देरी से हरिद्वार पहुंच रही अम्व अंदौरा पैसेंजर ट्रेन

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के अम्व अंदौरा स्टेशन से हरिद्वार वाया सरहिंद चलने वाली गाड़ी संख्या 64512 पैसेंजर रेलगाड़ी के लगभग पिछले एक सप्ताह से हरिद्वार देरी से पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को ये रेलगाड़ी अम्व अंदौरा से दोपहर दो बजकर बीस मिनट पर हरिद्वार के लिए रवाना हुई यानी पौने घंटे देरी से रवाना हुई। बीते मंगलवार को भी यह अपने निर्धारित सही समय पर अम्व अंदौरा स्टेशन से रवाना तो हुई, परंतु हरिद्वार करीब सवा एक घंटे देरी से पहुंची। इसका हरिद्वार पहुचने का निर्धारित समय रात नौ बजे हैं लेकिन यह रेलगाड़ी रात सवा दस बजे पहुंची थी।

    वही बीते सोमवार को एक घंटा पांच मिनट, बीते रविवार को एक घंटा दस मिनट, बीते शनिवार को करीब पचपन मिनट देरी से हरिद्वार पहुंची थी। ऐसे में हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा से हरिद्वार यात्रा कर रहे तीर्थयात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। वहीं नौकरी के लिए इस रेलगाड़ी में सफ़र करने वाले यात्रियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। रेल यात्रियों का  अंबाला और मुरादाबाद रेलवे मंडल से अनुरोध है कि कृपया इस समस्या का जल्दी समाधान करें ताकि यात्रियों को असुविधा न हो।

  • Haryana News: व्यक्ति के साथ लाखों की ठगी, Crime Branch का Agent बनकर ठगे पैसे, देखें वीडियो

    Haryana News: व्यक्ति के साथ लाखों की ठगी, Crime Branch का Agent बनकर ठगे पैसे, देखें वीडियो

    पंचकूला: साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एचएमटी से रिटॉयर्ड एक व्यक्ति के साथ ठगी हुई है। क्राइम ब्रांच हैदराबाद का अधिकारी बनकर उससे खाते में मनी ट्रांसफर करवाई और डिजिटल अरेस्ट की बात कहकर 57 लाख 90 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली। शिकायतकर्ता ने साइबर थाना पुलिस को इसकी शिकायत दर्ज करवा दी है। इसके बाद साइबर क्राइम थाना पुलिस के द्वारा इस मामले में जांच पड़ताल भी कर रही है। इस मामले में दो आरोपियों को हरियाणा के हिसार से गिरफ्तार कर लिया गया है।

    आरोपियों ने शिकायतकर्ता को फोन किया। उन्होंने यह कहा कि हम क्राइम ब्रांच हैदराबाद से बोल रहे हैं और मनी ट्रांसफर के जरिए से विदेश से आपके खाते में पैसे आए हैं। जिस खाते से आपके पास पैसे आए हैं उस पर आपराधिक मामला दर्ज है और व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट करने की धमकी देकर 57 लाख 90 हजार रुपये अलग-अलग खातों में डलवा दिए हैं। जब इस बात की जानकारी शिकायतकर्ता को मिली कि उसके साथ ठगी हुई है तो उसने इसकी शिकायत पंचकूला साइबर थाना पुलिस को दे दी।

    इसके बाद मामले की जांच अधिकारी पीएसआई सौरभ और सब इंस्पेक्टर जगमीत के द्वारा इस मामले में जांच पड़ताल की ओर उनको पता चला कि हिसार के दो लोगों ने इस ठगी में उनका साथ दिया है। इसके बाद साइबर क्राइम पुलिस ने हरियाणा के हिसार से इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपियों को कोर्ट में पेश करके 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया जा चुका है। 5 दिन की पुलिस रिमांड के दौरान पुलिस के द्वारा इस मामले में शामिल बाकी साइबर ठग्गों को भी गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

    इसके साथ ही ठगे गए 57 लाख 90 हजार रुपये भी रिकवर किए जाएंगे। मामले की जांच कर रहे अधिकारी साई सौरभ ने कहा कि साइबर क्राइम थाना पुलिस को एक पिंजौर के एचएमटी से रिटायर्ड व्यक्ति की शिकायत आई थी। इसमें शिकायतकर्ता ने बताया था कि क्राइम ब्रांच हैदराबाद का अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने उसको डिजिटल डर दिखाकर लाखों रुपये अलग-अलग खातों में डलवाए। इसके बाद पुलिस के द्वारा शिकायतकर्ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

    जांच पड़ताल में हरियाणा के हिसार से दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। फिलहाल आरोपियों को गिरफ्तार करके 5 दिन का पुलिस रिमांड भी लिया गया है। 5 दिन के पुलिस रिमांड में इन आरोपियों से पूछताछ की जाएगी और इस गैंग में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।

     

     

     

  • बद्दी पहुंचने पर हुआ वॉलीबॉल फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र कंवर का जोरदार स्वागत

    बद्दी पहुंचने पर हुआ वॉलीबॉल फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र कंवर का जोरदार स्वागत

    हर एक गॉव में वॉलीबाल के खेल को पहुंचाना उद्देश्य- कँवर जिलाध्यक्ष संजीव ठाकुर की पीठ थपथपा दिया आगे बढ़ने का आशीर्वाद बद्दी/सचिन बैंसल: वालीबॉल फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र कंवर का बुधवार को  शिमला जाते हुए बद्दी में वॉलीबाल फेडरेशन के जिला सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर वीरेंद्र कंवर बद्दी के निजी होटल में रुके। जहां उन्होंने नवनिर्वाचित वालीबॉल फेडरेशन हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वॉलीबॉल खेल को हर गांव के हर घर तक पहुंचा हमारा लक्ष्य है। जिससे कि हर घर से एक खिलाड़ी आगे आ सके।
    oplus_0
    उन्होंने कहा खेल के क्षेत्र में खिलाड़ी को सभी प्रकार की सुविधा देना उनका उद्देश्य है। वीरेंद्र कंवर कहा कि खेल से नाता जोड़ने से युवा नशे से दूर रहता है और उनका स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। उन्होंने कहा है कि अब जिला सोलन की कमान संजीव ठाकुर के कंधों पर है जो कि अपने जिले से अच्छे-अच्छे खिलाड़ी लेकर आगे आएंगे। उन्होंने कहा कि शरीर व मानसिक उन्नति के लिए खेल बहुत जरूरी है। जिसके लिए वह खिलाड़ियों का हरदम साथ देने के लिए तैयार है। इस मौके पर जिला सोलन वालीबॉल फेडरेशन के उपाध्यक्ष विधि चंद राणा, कब्बडी कोच संजीव ठाकुर, हैंडबॉल के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राणा, जिमनास्टिक के प्रदेश  सचिव दीपक रनोट, हैंडबॉल के अंतरास्ट्रीय कोच सचिन, हिमाचल हैंडबॉल की टीम की कोच स्नेहलता, दून भाजपा मण्डल अध्यक्ष मान सिंह मेहता, वॉलीवाल फेरेड्सन  जिला सोलन के कोषाध्यक्ष ललित ठाकुर, परवीन, दीपू पंडित,  मनोज शर्मा समेत गणमान्य लोग मौजूद रहे।
  • Punjab News: नशेड़ियों ने बुजुर्ग को पीटा, नगदी और फोन लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: नशेड़ियों ने बुजुर्ग को पीटा, नगदी और फोन लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले के कस्बा ममदोट के गांव वालियां में नशेड़ी लोगों ने एक बुजुर्ग के साथ लूटपाट की। आरोपी बुजुर्ग दरबारा सिंह से नगदी, फोन और मोटरसाइकिल छीनकर फरार हो गए। जाते समय लुटेरों ने बुजुर्ग को बेरहमी से पीटा। घटना में घायल व्यक्ति को पड़ोसियों द्वारा एम्बुलेंस बुलाकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। परिवार का आरोप है कि पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही। बल्कि जांच के बाद कार्रवाई की बात कहकर पल्ला झाड़ रही है।

    मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित दरबारा सिंह ने बताया कि जब वह अपने खेतों से पशुओं के लिए चारा लेकर वापस घर आ रहा था तो कुछ नशेड़ी लोगों ने रास्ते में रोककर जबरदस्ती पैसे छीनने की कोशिश की। बुजुर्ग ने विनती की कि वह उसके पैसे ना छीनें। क्योंकि वह उन पैसों से राशन खरीदकर घर ले जाना चाहता है, लेकिन नशेड़ी लोगों को उस पर कोई तरस नहीं आया। नशेड़ी लुटेरे बुजुर्ग से नगदी और फोन छीनकर मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। किसी तरह बुजुर्ग अपने घर पहुंचे और पड़ोसियों की मदद से एम्बुलेंस बुलाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    वहीं इस घटना को लेकर मौजूदा सरपंच जगसीर सिंह और गांव वासियों का कहना है कि गांव में खुलेआम नशा बिक रहा है और आए दिन लूटपाट की वारदातें करते हैं, लेकिन पुलिस उन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही। उन्होंने कहाकि गांव वालों का जीना मुश्किल हो गया है। शाम को कोई जल्दी बाहर इसलिए नहीं निकलता कि कब, किसके साथ, कब कोई लूटपाट हो जाए। उन्होंने कहा कि गांववासियों ने कुछ नशेड़ी लोगों को पकड़ भी लिया जो गांव में नशा लेने आए थे।

    जब कैमरे के सामने उनसे पूछा गया तो उन्होंने माना कि वे नशा कर रहे थे और कैमरे के सामने हाथ जोड़ते भी नजर आए। अब यहां सवाल उठता है कि यदि गांव वाले नशेड़ी लोगों को पकड़ रहे हैं तो पुलिस उन पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रही? अगर खुलेआम नशा भी बिक रहा है तो नशे के खिलाफ अभियान कैसे सफल होगा? ये बड़े सवाल खड़े होते हैं, लेकिन पुलिस इस मामले को हल करने की बजाय नशेड़ी लोगों को बचाने और मामले को रफा-दफा करने में लगी है ताकि उनकी असफलता सामने न आए।

  • अमेरिका को Smartphone बेचने वाला नंबर 1 देश बना भारत

    अमेरिका को Smartphone बेचने वाला नंबर 1 देश बना भारत

    टेक्नोलॉजी: भारत अब अमेरिका को स्मार्टफोन भेजने वाला सबसे बड़ा देश बन चुका है। टेक रिसर्च फर्म Canalys की एक रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल की उस रणनीति को जिसके अंतर्गत उसने चीन से बाहर उत्पादन बढ़ाने का फैसला किया था जिसको चाइना प्लस वन रणनीति के नाम से जाना जा रहा है।

    भारत में बढ़ी आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग

    पिछले कुछ सालों में एप्पल ने भारत में अपने आईफोन उत्पादन को बहुत तेजी से बढ़ा दिया है। साल 2025 में भारत में बने आईफोन का एक बड़ा हिस्सा सीधे अमेरिका में भेजे हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि एप्पल (Apple) ने इस साल 1.5 मिलियन यानी करीब 15 लाख आईफोन को चार्टर्ड कार्गो विमानों के जरिए भारत से अमेरिका तक पहुंचाया गया है। भारत की यह उपलब्धि मेक इन इंडिया पहल के लिए एक बड़ी पहल मानी जा रही है। केंद्र सरकार की प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेटिव स्कीम और राज्यों के साथ मिलकर की गई साझेदारियों के कारण भारत अब ग्लोबल टेक कंपनियों के लिए चीन का व्यवहारिक ऑप्शन बनता जा रहा है। एप्पल के बाद अब Samsung और Motorola भी भारत में अपनी अमेरिकी ऑर्डर्स का उत्पादन शुरु कर चुके हैं हालांकि वो अभी एप्पल की तुलना में छोटे पैमाने पर हैं। इस बदलाव के पीछे एक बड़ा कारण यह भी है कि अमेरिका की व्यापारिक नीतियों में काफी अस्थिरता आ चुकी है। अप्रैल 2025 में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत में से आने वाले आयात पर 26% टैरिफ लागू कर दिया था। इसको फिलहाल 1 अगस्त के लिए टाल दिया गया है। इसकी अस्थिरता के चलते कंपनियां चीन से बाहर उत्पादन तेजी से शिफ्ट कर रही है।

    बिक्री में आई गिरावट

    आईफोन की अमेरिका में शिपमेंट इस साल के दूसरे महीने में 11% से कम होकर 13.3 मिलियन यूनिट्स रह चुकी है परंतु एप्पल की लॉन्ग टर्म रणनीति अब भी मजबूत मानी जा रही है। वैश्विक स्तर पर भी iPhone की शिपमेंट में 2% की गिरावट दर्ज हुई है। Canalys की मानें तो यह गिरावट यूजर्स की कम मांग के चलते हुई है वहीं कंपनियां संभावित टैरिफ नीति के बदलाव को लेकर पहले ही स्टॉक जमा कर चुकी है।

    भारत की मैन्युफैक्चरिंग में क्या है?

    एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यह तो सिर्फ शुरुआत है। भारत के लिए स्मार्टफोन निर्यात में यह उछाल बड़े ब्रांड्स की रणनीति का हिस्सा है परंतु छोटे और मध्यम निर्माताओं को भी अब बाजार में टिकने के लिए अपनी रणनीतियां मजबूत करनी पड़ेगी।    
  • Jalandhar News: इस दिन अभिनेता Rajkummar Rao कोर्ट में होंगे पेश, देखें वीडियो

    Jalandhar News: इस दिन अभिनेता Rajkummar Rao कोर्ट में होंगे पेश, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव के खिलाफ 2017 में फिल्म “बहन होगी तेरी” के प्रचार के दौरान एक विवादास्पद पोस्टर को लेकर 2 दिन पहले कोर्ट में सुनवाई हुई। जहां कोर्ट में सुनवाई के दौरान राजकुमार ने सरेंडर कर दिया था। जिसके बाद कोर्ट में अभिनेता के एडवोकेट दर्शन सिंह दयाल पेश हुए। मामले की जानकारी देते हुए एडवोकेट ने बताया कि मामले की सुनवाई अब 5 सितंबर को होगी। एडवोकेट ने बताया कि 5 सिंतबर को अभिनेता राजकुमार राव को कोर्ट में पेश होना पड़ेगा। वहीं दूसरी ओर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने अभिनेता राजकुमार राव के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द कराने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए पंजाब पुलिस से जालंधर पुलिस आयुक्त के शपथपत्र के माध्यम से जांच की स्थिति रिपोर्ट मांगी है।

    वहीं राजकुमार राव की ओर से दलील दी गई कि फिल्म “बहन होगी तेरी” को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड सर्टिफिकेट मिला था, जो यह दर्शाता है कि फिल्म की सामग्री कानूनी रूप से आपत्तिजनक नहीं है। इसके साथ ही यह भी कहा गया कि अनुच्छेद 19(1)(ए) के तहत उनकी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सुरक्षित है। न्यायमूर्ति एनएस शेखावत ने मामले में नोटिस जारी करते हुए कहा, “स्टेटस रिपोर्ट जालंधर पुलिस आयुक्त द्वारा शपथपत्र के माध्यम से अगली सुनवाई से पहले प्रस्तुत की जाए।” मामले की अगली सुनवाई अब 8 अगस्त 2025 को होगी। इस दौरान अभिनेता राजकुमार राव, श्रुति हसन, प्रोडूयसर, डायरेक्ट और डिप्टी डायरेक्टर पर केस दर्ज हुआ था। इस मामले में धारा 295ए (धार्मिक भावनाएं भड़काने की मंशा से किया गया कृत्य), धारा 120बी (आपराधिक साजिश) और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसके चलते अभिनेता के खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी किए गए थे।

    इस मामले में 2 व्यक्ति गिरफ्तार हो गए थे और उसके बाद उनकी बेल हो गई थी। एडवोकेट ने बताया कि अभिनेता को पहले ही अग्रिम जमानत मिली हुई थी। जिसके बाद दो दिन पहले अभिनेता ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। एडवोकेट ने बताया कि अभिनेता की गैर हाजिरी में कोर्ट में चालान पेश किया गया था। सम्मन में एड्रेस दिल्ली का होने के कारण उन्हें कोर्ट में पेश होने को लेकर जानकारी नहीं मिली थी। दरअसल, अभिनेता मुबंई में रह रहे है। वहीं श्रुति हसन को कोर्ट ने बेगुनाह पाए जाने के बाद केस ने बाहर कर दिया गया। आज कोर्ट में पन्ना लाल पहुंचे है। जिनकी कोर्ट में याचिका दायर की है। ऐसे में अन्य व्यक्तियों ने दूर से आना था और अगली तारीख को लेकर याचिका कोर्ट में लगाई गई है।

    याचिका में कहा गया है कि धारा 295ए के तहत कार्रवाई के लिए ‘जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण मंशा’ जरूरी होती है, जो इस मामले में कहीं से भी प्रमाणित नहीं होती। याचिका में आगे कहा गया है कि अभिनेता ने महज एक फिल्मी किरदार निभाया। जिसमें उनका पात्र एक जागरण मंडली में भगवान शिव की भूमिका निभाता है, और यह पूरी तरह एक कलात्मक प्रस्तुति है। इसके पीछे किसी समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोई मंशा नहीं थी। राजकुमार राव की ओर से दलील दी गई कि फिल्म “बहन होगी तेरी” को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड सर्टिफिकेट मिला था, जो यह दर्शाता है कि फिल्म की सामग्री कानूनी रूप से आपत्तिजनक नहीं है। इसके साथ ही यह भी कहा गया कि अनुच्छेद 19(1)(ए) के तहत उनकी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सुरक्षित है।

  • Punjab News: Jyoti Hero Showroom के बाहर High Voltage ड्रामा, देखें वीडियो

    Punjab News: Jyoti Hero Showroom के बाहर High Voltage ड्रामा, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में गुरुदेव नगर में फिरोजपुर रोड़ पर स्थित प्रसिद्ध बाइक कंपनी के शोरूम ज्योति हीरो के बाहर दंपति का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। जहां दंपति का आरोप है कि उन्होंने 11 महीने पहले शोरूम से 95 हजार रुपए नगद देकर बाइक खरीदी थी। लेकिन 11 महीनों से उनकी बाइक खराब है। व्यक्ति ने आरोप लगाए है कि उसने शोरूम में आए दिन 2 से 3 घंटे खराब हो रहे है।

    व्यक्ति ने कहा कि जब भी मालिक से मामले को लेकर बात की जाती है तो उनके द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलता। वहीं दूसरी ओर शोरूम के सर्विस मैनेजर गगनदीप ने कहा कि कस्टमर को बाइक खरीदे एक साल होने वाला है। कस्टमर ने अगस्त 2024 में बाइक खरीदी थी। मैनेजर ने कहा कि बाइक में दिक्कत बैटर के कारण आ रही है। इस मामले को लेकर जब बाइक में परेशानी आती है उसे हल करवाया जाता है।

    लेकिन अब कंपनी को बाइक ठीक करने के लिए भेज दी गई है, ऐसे में वहीं से अब बाइक ठीक होकर आएंगी। लेकिन परिवार द्वारा अभी बाइक मांगी जा रही है। उन्होंने कहा कि ज्योति मोर्टर ने बाइक नहीं बनाई है, वह तो कस्टमर को सर्विस दे रहे है। मैनेजर ने माना कि घटना के दौरान अब तक 5 से 7 बैटरी बदली जा चुकी है। पीड़ित परिवार की सुनवाई के बाद अब उन्होंने 2 दिनों का समय मांगा है। उन्होंने कहा कि हम उनकी बाइक ठीक करके देंगे।

  • बंगाणा के सिविल अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक संपन्न

    बंगाणा के सिविल अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक संपन्न

    सिविल अस्पताल बंगाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 22 लाख का बजट पारित

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के सिविल अस्पताल बंगाणा की रोगी कल्याण समिति की बैठक उपमंडलाधिकारी कार्यालय बंगाणा में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता स्थानीय विधायक विवेक शर्मा ने की, जिसमें समिति के सदस्यों, अस्पताल प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिया। इस बैठक में इस वर्ष के लिए 22 लाख रुपये के बजट को सर्वसम्मति से पारित किया गया, जिसका उद्देश्य अस्पताल की बुनियादी सुविधाओं में सुधार करना एवं मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। विधायक विवेक शर्मा ने बताया कि सिविल अस्पताल बंगाणा न केवल बंगाणा क्षेत्र बल्कि आसपास की 25 पंचायतों के हजारों परिवारों के लिए एकमात्र प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र है। इसलिए इस अस्पताल में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा उद्वेश्य है। कि सिविल अस्पताल बंगाणा में मरीजों को और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ से लेकर सारा स्टाफ मौजूद है और सिविल अस्पताल में बेहतर सुविधाएं मरीजों को मिल रही है।

    रोगी कल्याण समिति की बैठक में चर्चा के दौरान विधायक ने कहा कि आने वाले एक माह के भीतर अल्ट्रासाउंड मशीन अस्पताल में स्थापित की जाएगी। इससे गर्भवती महिलाओं समेत अन्य मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी, जिन्हें अभी तक अल्ट्रासाउंड जांच के लिए निजी क्लीनिक या अन्य अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। इसके साथ ही अस्पताल परिसर में एमरजेंसी वार्ड भी बनाया जाएगा। इस वार्ड में तीन बेड की व्यवस्था की जाएगी ताकि आकस्मिक और आपातकालीन स्थिति में मरीजों को तत्काल इलाज उपलब्ध हो सके।

    विधायक ने कहा कि जनता अस्पताल के भीतर कैंटीन शुरू करने की योजना भी पारित की गई है। इससे मरीजों और उनके तीमारदारों को खाने-पीने की वस्तुएं उचित दाम पर उपलब्ध हो सकेंगी। साथ ही, अस्पताल में एक जन औषधि केंद्र स्थापित किया जाएगा जहां मरीजों को कम कीमतों पर जरूरी दवाइयां उपलब्ध करवाई जाएंगी। वहीं अस्पताल की रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए होमगार्ड जवानों की तैनाती की जाएगी। इससे न केवल स्टाफ को सुरक्षित माहौल मिलेगा, बल्कि मरीजों को भी आपात स्थिति में सहारा मिलेगा। रोगी कल्याण समिति की बैठक में उपस्थित क्षेत्रीय गणमान्य लोगों और समिति सदस्यों से भी अस्पताल के विकास के लिए महत्वपूर्ण सुझाव लिए गए।

    इस बैठक में एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल,तहसीलदार बंगाणा अमित कुमार,खंड बिकास अधिकारी सुशील कुमार,कृषि अधिकारी सतपाल धीमान,थाना प्रभारी रोहित चौधरी, एडीओ विद्युत उदित, जिला पार्षद सदस्य सत्या देवी, कमेटी अध्यक्ष राम आसरा शर्मा,देसराज मोदगिल, केवल कृष्ण शर्मा,यूबा नेता सुदेश शर्मा,वीडीसी सदस्य जोगेंद्र देव आर्य के अलावा सभी अधिकारी कर्मचारी एवं बडी संख्या के गणमान्य मौजूद रहे।